टी20 विश्व कप में अब तक हुए कितने सुपर ओवर? भारत ने रचा था इतिहास, पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली. अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप का रोमांच चरम पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट के दूसरे ही दिन फैंस को सुपर ओवर की सौगात मिली. नामीबिया और ओमान के बीच सोमवार को खेला गया मैच आखिरी बॉल पर टाई हुआ और नतीजा सुपर ओवर से निकाला गया. क्या आपको पता है टी20 विश्व कप इतिहास में अब तक कितने सुपर ओवर खेले गए हैं और पहली बार किन दो टीमों के बीच यह हुआ था.

आईसीसी टी20 विश्व कप में सोमवार 3 जून को एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. नामीबिया की टीम ने ओमान की टीम को महज 109 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया. रूबेन ट्रम्पेलमैन ने पहली दो बॉल पर विकेट चटकाते हुए ओमान को बैकफुट पर धकेल दिया. लक्ष्य का बचाव करने उतरी टीम ने लाजवाब गेंदबाजी करते हुए नामीबिया को 109 रन पर रोकने में कामयाबी हासिल की और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया. नामीबिया ने 21 रन बनाए और ओमान को 10 रन पर ही रोक दिया.

अब तक खेले गए कितने सुपर ओवर
आईसीसी टी20 विश्व कप में अब तक सिर्फ 3 बार ही मैच का फैसला सुपर ओवर से किया गया है. टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे पहला सुपर ओवर भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. 2007 के टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए थे और पाक टीम को इसी स्कोर पर रोकने में कामयाबी हासिल की. तब सुपर ओवर की जगह बॉल आउट से टाई मैच का फैसला किया जाता था. भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया था.

टी20 विश्व कप में दूसरी बार सुपर ओवर 2012 में खेला गया था. श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच मैच टाई हुआ था. कीवी टीम ने 174 रन बनाने के बाद लंकन आर्मी को भी इसी स्कोर पर रोक दिया था. श्रीलंका ने सुपर ओवर में 17 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 7 रन ही बनाने दिए थे. इसी सीजन में ही न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के साथ मैच टाई किया था. यहां भी उसे हार मिली थी. विंडीज टीम ने सुपर ओवर में 19 रन बनाए थे और कीवी टीम 17 रन ही बना पाई.

FIRST PUBLISHED : June 3, 2024, 10:02 IST

WI vs PNG, T20 World Cup: गिरते- पड़ते जीती 2 बार की चैंपियन टीम… पीएनजी ने रोक दी थी सांसे, उलटफेर से बाल बाल बचा वेस्टइंडीज
हाइलाइट्स

विंडीज के सामने 137 रन का लक्ष्य था मेजबान विंडीज ने 8 रन पर पहला विकेट गंवा दिया था

नई दिल्ली. दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को अपने पहले मैच में जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा. कमजोर टीम पापुआ न्यू गिनी ने टी20 वर्ल्ड कप के लो स्कोरिंग मुकाबले में विंडीज के पसीने छुड़ा दिए. 137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान वेस्टइंडीज की टीम को आंद्रे रसेल और रोस्टन चेज ने जीत दिलाई. दोनों ने मुश्किल समय में सूझबूझ भरी पारी खेलकर विंडीज को 5 विकेट से जीत दिला दी. इसके साथ वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत से शुरुआत की. विंडीज ने 19 ओवर में 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए जबकि आंद्रे रसेल 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद लौटे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज (Wi VS PNG) की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर जॉन्सन चार्ल्स खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए. चार्ल्स को अलेई नाओ ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. विंडीज का पहला विकेट 8 के स्कोर पर गिरा. इसके बाद ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने पारी को संभाला. दोनों ने 53 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर को 60 के पार पहुंचाया. पूरन को जॉन करिको ने टोनी उरा के हाथों कैच कराया. पूरन 27 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 2 छक्के और एक चौका जड़ा.

अच्छी लय में दिख रहे ब्रैंडन किंग 29 गेंदों पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें असद वाला ने लेगा सियाका के हाथों कैच कराया. किंग ने 29 गेंदों पर 7 चौके जड़े. कप्तान रोवमैन पॉवेल 14 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें चाड सोपर ने क्रिपलिन दोरिगा के हाथो कैच कराया. विंडीज को पांचवां झटका शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में लगा. रदरफोर्ड को असद वाला ने 2 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा.

WI vs PNG, T20 World Cup: विंडीज के सामने 137 का टारगेट, सेसे बाउ की फिफ्टी

टीम इंडिया का कोच बनना चाहते हैं गौतम गंभीर… कोचिंग को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं

पीएनजी ने 8 विकेट पर 136 रन बनाए
इससे पहले सेसे बाऊ (50 रन) के अर्धशतक की बदौलत पापुआ न्यू गिनी 8 विकेट पर 136 रन बनाने में सफल रही. दोनों टीमों के बीच का अंतर साफ दिख रहा था, लेकिन बाउ (43 गेंद, छह चौके, एक छक्का) ने जोशीले प्रदर्शन से अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. पीएनजी की टीम 4 विकेट पर 50 रन बनाकर लड़खड़ा रही थी. लेकिन बाउ ने चार्ल्स अमिनी (12) के साथ 44 रन की साझेदारी कर टीम को जल्दी सिमटने से बचाया. बाउ के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज किप्लिन डोरिगा ने 17 गेंद में नाबाद 25 रन का योगदान दिया. कप्तान असद वाला ने 21 रन बनाए.

रसेल और जोसफ ने 2-2 विकेट लिए
वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल और अल्जारी जोसफ ने दो दो विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज को पिच से टर्न की उम्मीद थी जिससे उसने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और तीन स्पिनरों को उतारा. अकील हुसैन के पहले ओवर में ही स्पिन मुफीद हालात साफ दिखे. हालांकि पहला विकेट तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड को मिला जिन्होंने टोनी उरा को विकेट के पीछे कैच कराया. हुसैन ने आर्म बॉल से तीसरे नंबर के खिलाड़ी लेगा सियाका को आउट किया.

अर्धशतक पूरा करने के बाद जोसफ का शिकार हुए बाउ
अल्जारी जोसफ ने पीएनजी के कप्तान असद वाला (22 गेंद, 21 रन) को पवेलियन भेजा. वाला ने कवर क्षेत्र में दो बेहतरीन शॉट लगाये, लेकिन वह बैकवर्ड प्वाइंट पर रोस्टन चेस को शानदार कैच देकर आउट हो गए. वाला का स्पिनर रोस्टन चेस की गेंद एक्स्ट्रा कवर पर लगाया गया छक्का पीएनजी की पारी के शानदार शॉट में शामिल रहा. फिर बाऊ ने पीएनजी की पारी को मजबूती देने के लिए बीच बीच में बाउंड्री लगाना जारी रखा और अपना अर्धशतक पूरा करते ही अल्जारी जोसफ का दूसरा शिकार बने.

Tags: Alzarri Joseph, Andre Russell, Nicholas Pooran, Rovman Powell, T20 World Cup, West indies

टीम इंडिया का कोच बनना चाहते हैं गौतम गंभीर… कोचिंग को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं
हाइलाइट्स

गौतम गंभीर कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं गंभीर की मेंटरशिप में केकेआर ने आईपीएल ट्रॉफी जीती अबुधाबी में गौतम ने एक सवाल के जवाब में कोच बनने की जताई इच्छा

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच बनना पसंद करेंगे. गंभीर का कहना है कि यह उनके करियर का सबसे बड़ा सम्मान होगा. गंभीर की मेंटरशिप में कोलकाता नाइटराइडर्स ने हाल में आईपीएल खिताब जीता था. अपनी कप्तानी में केकेआर को दो बार आईपीएल ट्रॉफी दिला चुके गंभीर टीम इंडिया के कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. हालांकि इस पद के लिए उन्होंने आवेदन किया है या नहीं? अभी तक इसको लेकर कुछ भी क्लियर नहीं है. इस बारे में ना तो गंभीर की ओर से कुछ कहा गया है और ना ही बीसीसीआई की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है. गंभीर ने टीम इंडिया के कोच बनने की इच्छा अबुधाबी में जताई.

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अबू धाबी में एक कार्यक्रम में टीम इंडिया से जुड़े सवाल पर कहा, ‘मैं भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा. अपनी नेशनल टीम का कोच बनने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है. आप 140 करोड़ भारतीयों और दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो यह उससे बड़ा कैसे हो सकता है?’

गौतम गंभीर दो बार विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा रहे. साल 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप विजेता टीम के वह सदस्य रहे हैं. उनकी कप्तानी में केकेआर ने 2012 और 2014 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की.  गंभीर ने इस दौरान यह भी बताया कि टीम इंडिया कैसे वर्ल्ड चैंपिय बन सकती है. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीय हैं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेंगे.’  बकौल गंभीर, ‘अगर हर कोई हमारे लिए प्रार्थना करना शुरू कर दे और हम खेलना और उनका प्रतिनिधित्व करना शुरू कर दें, तो भारत विश्व कप जीत जाएगा.’

कौन है T20 World Cup 2024 का सबसे उम्रदराज और सबसे युवा खिलाड़ी? 18 साल का बच्चा उड़ाएगा सबके होश

WI vs PNG, T20 World Cup: विंडीज और पापुआ न्यू गिनी में घमासान… पूरन तोड़ सकते हैं गेल का रिकॉर्ड, विंडीज के लिए रचेंगे इतिहास

टी20 विश्व कप डेब्यू पर छक्कों की बौछार, अमेरिकी बल्लेबाज ने बनाए रिकॉर्ड, क्रिस गेल के बाद ऐसा करने वाले पहले बैटर

नई दिल्ली. मेजबान अमेरिका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले मैच में धमाकेदार खेल दिखाया. कनाडा के साथ खेले गए मुकाबले में आरोन जोन्स की तूफानी पारी की बदौलत टीम ने 195 रन के लक्ष्य का पीछा आसानी से करते हुए जीत दर्ज की. 40 बॉल पर 94 रन की नाबाद पारी खेल इस बैटर ने टीम को 17.4 ओवर में 7 विकेट की बड़ी जीत दिलाई. मुकाबले के दौरान जोन्स ने छक्कों का रिकॉर्ड बनाया तो टीम ने एक साथ कई कीर्तिमान स्थापित किया.

आईसीसी टी20 विश्व कप में पहला ही मैच जोरदार रहा. कनाडा के खिलाफ टॉस जीतकर मेजबान अमेरिका ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. नवनीत धालीवाल और निकोलस किर्टन ने फिफ्टी ठोकते हुए स्कोर 5 विकेट पर 194 रन तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका को शुरुआती झटके लगे लेकिन एंड्रीज गौस और आरोन जोन्स ने ऐसी साझेदारी निभाई जिसने मैच को उनकी तरफ मोड़ दिया. दोनों ही बैटर ने फिफ्टी जमाई और शतकीय साझेदारी करते हुए कई रिकॉर्ड बना डाले.

आरोन जोन्स ने बनाए रिकॉर्ड
कनाडा के खिलाफ अमेरिका के आरोन जोन्स ने 40 बॉल पर नाबाद 94 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने कुल 10 छक्के लगाए. वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 2007 में शतकीय पारी के दौरान 10 छक्के लगाए थे जिसकी बराबरी जोन्स ने कर ली. अमेरिका की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा 5 छ्क्के ही लगे थे. गजानंद सिंह ने 2021 में आयरलैंड के खिलाफ जो रिकॉर्ड बनाया था उसे इस बैटर ने तोड़ दिया. अमेरिका की तरफ से सबसे 22 बॉल पर फिफ्टी ठोकते हुए जोन्स ने सबसे तेज यह कमाल करने का रिकॉर्ड बनाया.

मैच के दौरान बने रिकॉर्ड
इस मुकाबले के दौरान एंड्रीज गौस और आरोन जोन्स की जोड़ी ने कई रिकॉर्ड बना डाले. आईसीसी टी20 विश्व कप लक्ष्य का पीछा करते हुए अब अमेरिका की टीम लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है. इसका मतलब यह है कि अमेरिका ने टूर्नामेंट के इतिहास के तीसरे सबसे बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करते हुए जीत दर्ज की. एंड्रीज गौस और आरोन जोन्स ने तीसरे विकेट के लिए टी20 विश्व कप की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभाई. अमेरिका के लिए यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इस जोड़ी ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज 100 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया.

FIRST PUBLISHED : June 2, 2024, 14:52 IST

‘जी-जान लगा देंगे इनसे नहीं हारेंगे…’ विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बोला दिग्गज

नई दिल्‍ली. आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (ICC T20 World Cup) के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. वहीं, दूसरा मैच भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेलेगी. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भारतीय टीम का समर्थन करते हुए कहा है कि हम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जी जान लगा देंगे लेकिन उनसे नहीं हारेंगे.

सुरेश रैना ने कहा,” हमनें पाकिस्तान के खिलाफ बहुत सारे मैच खेले हैं. युवराज सिंह, आरपी सिंह, राहुल हम सबने पाकिस्तान के खिलाफ कई मैच खेले. जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो आप अपना बेस्ट देना चाहते हैं. मैं पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर बहुत उत्साहित हूं. हमने एक साथ बहुत मैच खेले हैं. हम क्रिकेट से भले संन्यास ले चुके हैं. लेकिन दिल से नहीं लिया है. जब हम अपना तिरंगा देखते हैं तो हमें महसूस होता है कि जी जान लगा देंगे लेकिन पाकिस्तान से नहीं हारेंगे.”

वीवीएस लक्ष्मण या आशीष नेहरा नहीं, भारत को 2 विश्व कप जिताने वाला क्रिकेटर बन सकता है टीम इंडिया का अगला कोच

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से भारतीय टीम ने 6 में जीत दर्ज की है. सिर्फ एक मैच पाकिस्तान जीता है. भारत ने पाकिस्तान को 2007 में दो बार हराया. फिर 2012, 2014, 2016, 2022 में भी भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी. साल 2021 में पाकिस्तान ने भारत को सिर्फ 1 बार हराया था. भारत को वहां 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

रिजर्व खिलाड़ी: रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद, आवेश खान

Tags: India Vs Pakistan, Suresh raina, Staff india

India vs Bangladesh, Heat-up: भारत ने 8 बॉलर्स आजमाए… फिर भी ऑलआउट नहीं हुई टीम, पंत हिट, नया ओपनर फ्लॉप
हाइलाइट्स

अर्शदीप- शिवम दुबे ने 2-2 विकेट झटके भारत ने बांग्लादेश को 60 रन से हराया टीम इंडिया ने इस मैच में 8 गेंदबाज आजमाए

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने वॉर्मअप मैच में अपनी तैयारियों को बखूबी परखा. रोहित एंड कंपनी ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच में शानदार जीत दर्ज की. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने बांग्लादेश को 60 रन से हराया. इस मुकाबले में विकेटकीपर ऋषभ पंत बल्ले से हिट रहे जबकि बतौर ओपनर उतरे संजू सैमसन ने निराश किया. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी. यह मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे खेला जाएगा.

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश (IND vs BAN) की टीम 8 विकेट पर 122 रन ही बना सकी. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2- 2 विकेट चटकाए जबकि सिराज, बुमराह, अक्षर पटेल, और पंड्या के खाते में एक एक विकेट आए. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 8 गेंदबाजों को आजमाए, फिर वो विपक्षी टीम को ऑलआउट नहीं कर सके. भारत की ओर से अर्शदीप, बुमराह, सिराज, अक्षर, पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप और जडेजा ने गेंदबाजी की.

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही. 41 के कुल स्कोर पर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई. ओपनर सौम्य सरकार को अर्शदीप सिंह ने चौथी ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया. सरकार खाता भी नहीं खोल सके. लिटन दास को अर्शदीप सिंह ने 6 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया. कप्तान नजमुल हुसैन शंटो को सिराज ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया. शंटो खाता भी नहीं खोल सके. तौहीद ह्दय 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. ओपनर तंजीद हसन 17 रन बनाकर आउट हुए. महमदुल्लाह 40 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए वहीं शाकिब अल हसन ने 28 रन का योगदान दिया.

ऋषभ पंत ने अर्धशतक के साथ मनाया वापसी का जश्न… 32 गेंदों पर जड़ा पचासा, टी20 वर्ल्ड कप में साबित होंगे X फैक्टर

IND vs BAN Heat up: विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलने क्यों नहीं उतरे? कैप्टन रोहित ने बताई वजह

भारत ने 5 विकेट पर 182 रन बनाए
इससे पहले, ऋषभ पंत ने टी20 विश्व कप के लिए प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अपनी दावेदारी को तूफानी अर्धशतक बनाकर मजबूत किया. जिससे भारत ने 5 विकेट पर 182 रन बनाए. पंत दिसंबर 2022 में भयानक कार दुर्घटना के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे है. वह धीमी पिच पर 32 गेंद की पारी में चार चौके और चार छक्के की मदद से 53 रन बनाकर रिटायर आउट हुए. इस पारी से टीम में विकेटकीपर के दावेदार के तौर पर उन्होंने संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया.

संजू सैमसन रहे फ्लॉप
सैमसन ने कप्तान रोहित शर्मा (19 गेंद में 23 रन) के साथ पारी का आगाज किया था लेकिन वह छह गेंद में एक रन ही बना सके. विश्व कप के मुख्य मैचों में रोहित के साथ विराट कोहली के भारतीय पारी की आगाज करने की संभावना है लेकिन कोहली शुक्रवार को ही अमेरिका पहुंचकर टीम से जुड़े है. वह इस अभ्यास मैच का हिस्सा नहीं थे. पंत ने दूसरे विकेट के लिए 48 और सूर्यकुमार यादव (31) के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 रन की अहम साझेदारी की.

ऋषभ पंत ने 32 गेंदों पर जड़ा पचासा
हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवरों में सहजता से कुछ बड़े शॉट खेल 23 गेंद में नाबाद 40 रन का योगदान दिया. आईपीएल 2024 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने शानदार करने वाले पंत ने अपनी लय को यहां भी जारी रखा. उन्होंने सौम्य सरकार के खिलाफ फ्लिक कर फाइन लेग पर शानदार चौका जड़ा तो वही महमुदूल्लाह रियाज के खिलाफ एक हाथ से गेंद को दर्शकों के पास पहुंचा दिया. उन्होंने शाकिब के खिलाफ लगातार गेंद पर छक्का लगाने के बाद 12वें ओवर में इस गेंदबाज के खिलाफ चौका लगाकर 32 गेंद मे अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर रिटायर आउट हो गए.

हार्दिक पंड्या ने जड़ा हैट्रिक छक्का
शिवम दुबे को चार रन पर जीवनदान मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके. वह 16 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए. भारत को अब तेजी से रन बनाने की जरूरत थी और हार्दिक इस कसौटी पर खरे उतरे. हार्दिक को 26 रन पर जीवनदान मिला. उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर तनवीर इस्लाम के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ा. आईपीएल में निराशाजनक अभियान के बाद इस तरह की पारी से हार्दिक का हौसला और टीम प्रबंधन का उन पर विश्वास जरूर बढ़ेगा.

Tags: Arshdeep Singh, Hardik Pandya, India vs Bangladesh, Rishabh Pant, Rohit sharma, T20 World Cup

दिनेश कार्तिक ने बर्थडे पर किया संन्यास का ऐलान, लिखा इमोशनल पोस्ट, कोच और फैंस को कहा शुक्रिया
हाइलाइट्स

39 साल के दिनेश कार्तिक ने लिया संन्यास दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

नई दिल्ली. अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी फॉर्मे से संन्यास का ऐलान किया है. कार्तिक ने अपने 39वें जन्मदिन के मौके पर रिटायरमेंट की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और एक वीडियो भी जारी किया. कार्तिक ने हाल में आईपीएल को अलविदा कहा था. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कोच और फैंस सहित फैमिली और पत्नी दीपिका पल्लीकल का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर रेड कलर के इमोजी को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ‘ यह ऑफिशियल है.

साल 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक साल 2007 में टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे. उन्होंने हाल में बतौर फिनिशर टीम इंडिया में वापसी की थी. कार्तिक ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी से पहले इंटरनेशनल क्रिके में डेब्यू किया था. वह धोनी से पहले और उनके संन्यास के बाद भी खेले. दिनेश कार्तिक ने साथ ही एक 53 सेकेंड का वीडियो जारी किया जिसमें वह टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंंने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया. कार्तिक आज अपना बर्थडे मना रहे हैं. वह 1 जून 2024 को 39 साल के हो गए.

‘मैं अपने पैरेंट्स का आभारी हूं’
दिनेश कार्तिक ने लिखा, ‘मेरे माता-पिता इन सभी वर्षों में मेरी ताकत और समर्थन के स्तंभ रहे हैं. और उनके आशीर्वाद के बिना मैं वह नहीं होता जो मैं हूं. मैं दीपिका का भी बहुत आभारी हूं, जो खुद एक पेशेवर खिलाड़ी हैं और जिन्होंने अक्सर मेरे साथ मेरी यात्रा में चलने के लिए अपना करियर होल्ड कर दिया.’

T20 World Cup: 3 सिक्स और… फिर रोहित शर्मा रच देंगे इतिहास, ये कारनामा करने वाले बन जाएंगे दुनिया के पहले बैटर

14 वनडे खेल चुके क्रिकेटर पर लगा बैन… 300 से ज्यादा मैचों पर लगाया सट्टा, टी20 वर्ल्ड कप से पहले मचा बवाल
हाइलाइट्स

ब्रायडन कार्स ने 303 मैचों में सट्टे लगाए उन्हें ईसीबी ने 3 महीने के लिए बैन कर दिया

नई दिल्ली. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को सट्टेबाजी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. इसके तहत उन्हें सभी तरह के क्रिकेट से 3 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है. कार्स ने 2017 और 2019 के बीच विभिन्न क्रिकेट मैचों पर 303 से ज्यादा सट्टे लगाए. उन्होंने आरोपों को स्वीकार कर लिया है. जिसके बाद उन पर 16 महीने का प्रतिबंध लगाया गया जिसमें से 13 महीने का सस्पेंशन भी शामिल है. ब्रायडन कार्स डरहम की ओर से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं. 28 साल के कार्स ने उन मैचों पर दांव नहीं लगाया जिसमें वह खेल रहे थे.

बॉलिंग ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) को पिछले साल भारत में आयोजित वनडे विश्व कप में इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था. उन्हें इंग्लैंड की वनडे विश्व कप टीम में चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया था. इंग्लैंड क्रिकेट नियामक की एंटी करप्शन जांच के बाद उन्हें उल्लंघन का दोषी पाया गया. दक्षिण अफ्रीका में जन्मे कार्स ने जुलाई 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. वह अब तक इंग्लैंड के लिए 14 वनडे और तीन टी20 मैच खेल चुकेहैं. वह 28 अगस्त तक किसी भी क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

T20 World Cup: हरभजन सिंह ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, ऋषभ पंत OUT, संजू सैमसन को दी जगह

युवा पेसर्स को ज्यादा सिखाने की कोशिश क्यों नहीं करते बुमराह? टी20 वर्ल्ड कप से पहले ‘यॉर्कर किंग’ ने बताई वजह

‘हम ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं’
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा कि कार्स ने जांच में सहयोग किया और अपने किए पर उन्हें पछतावा है. ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम इन मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हैं और क्रिकेट में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार विरोधी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करते हैं.’

टेस्ट में डेब्यू से चूके कार्स
ब्रायडन कार्स वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट में डेब्यू करने वाले थे. अनुभवी जेम्स एंडरसन के इस दौरे पर रिटायरमेंट के बाद कार्स के पास टेस्ट मे पदार्पण का अच्छा मौका था लेकिन इस उन्होंने गंवा दिया. अपनी गलती पर पछता रहे कार्स ने कहा कि वह बैन के बाद क्रिकेट में मजबूत वापसी करेंगे. टी20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले क्रिकेट में सट्टे की खबर ने बवाल मचा दिया है.

Tags: Cricket information, England cricket crew

टी20 विश्व कप के लिए विराट कोहली संग अमेरिका पहुंची अनुष्का शर्मा, वामिका-अकाय भी साथ

नई दिल्‍ली. आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (ICC T20 World Cup) के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इससे पहले भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म मैच खेलना है. इसके लिए टीम इंडिया अमेरिका पहुंच गई है. विराट कोहली भी 31 मई को टीम के साथ जुड़ गए. अमेरिका में विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी दिखीं. इसके साथ ही उनका बेटा अकाय और वामिका भी विराट के साथ दिखी.

विराट कोहली ने अमेरिका जाने से दो दिन पहले अपनी पत्नी, जहीर खान, सागारिगा घाटगे और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर के साथ डिनर इंज्वॉय किया था. इसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. विराट के लिए अनुष्का शर्मा अक्सर स्टेडियम में जाकर चीयर करती हुई नजर आती है. आईपीएल के दौरान भी कई मैचों में विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा चीयर करती नजर आई थी. अब वह टी20 विश्व कप 2024 में विराट को चीयर करेगी.

विश्व कप से पहले भारतीय दिग्गज की भविष्यवाणी, कहा- पाकिस्तान को आयरलैंड भी हरा देगा…

बता दें कि अगस्त 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान विराट और अनुष्का की मुलाकात हुई थी. इसके बाद वो अच्छे दोस्त बन गए. दोनों अक्सर साथ-साथ देखे जाने लगे. मुलाकातें बढ़ गईं. हालांकि इन मुलाकातों के बाद भी दोनों लगातार रिश्ते से इनकार करते रहे. 35 साल के विराट कोहली ने फुटबॉलर सुनील छेत्री से भी अनुष्का शर्मा के साथ भी अपनी लव स्टोरी साझा की थी. उन्होंने कहा था, ‘जब आप प्यार में होते हैं, तो हर दिन ‘वैलेनटाइन डे’ लगता है. हमेशा जानते थे कि हम शादी करेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं था. हम जब आगे बढ़े, तो साथ रहने की खुशी से रोमांचित हुए. कपल ने 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

रिजर्व खिलाड़ी: रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद, आवेश खान

Tags: Anushka sharma, T20 World Cup, Virat Kohli

कोच का चयन सोच समझकर… गांगुली ने बीसीसीआई को दी वॉर्निंग, कहीं गौतम गंभीर की ओर से इशारा तो नहीं?
हाइलाइट्स

गौतम गंभीर बन सकते हैं टीम इंडिया के हेड कोच सौरव गांगुली के क्रिप्टिक पोस्ट से खलबली

नई दिल्ली. पिछले कुछ समय से सभी के मन में एक ही सवाल है कि भारतीय क्रिकेट टीम का अगला हेड कोच कौन होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो इस पद के लिए टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर के नाम को फाइनल कर लिया गया है. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सनसनी मचा दी है. गांगुली ने इसके जरिए बताया है कि खिलाड़ी की लाइफ में एक कोच की क्या भूमिका होती है. हालांकि गांगुली ने भारतीय टीम के हेड कोच के बारे में किसी नाम का जिक्र नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने गौतम गंभीर की ओर शायद इशारा किया है.

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘ किसी के जीवन में कोच का महत्व, उनका मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण किसी भी व्यक्ति के भविष्य को आकार देते हैं. चाहे वह मैदान पर हो या मैदान के बाहर. इसलिए कोच और संस्थान का चयन समझदारी से करें…’ गांगुली को यह बात अच्छी तरह पता है कि भारतीय टीम के कोच को के सामने क्या क्या मुश्किलें आ सकती हैं.

क्या वर्ल्ड कप देखने के लिए खराब करनी होगी नींद? कब शुरू होंगे मुकाबले, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

झुग्गियों से निकलकर टी20 वर्ल्ड कप टीम में बनाई जगह, बॉलिंग अटैक की करेगा अगुआई, संघर्षों से भरी है इस बॉलर की कहानी

Sourav Ganguly, bcci, gautam gambhir, Sourav Ganguly cryptic post, Sourav Ganguly on team india coach, Sourav Ganguly cryptic post for coach, rahul dravid, सौरव गांगुली, बीसीसीआई, हेड कोच, गौतम गंभीर

सौरव गांगुली का क्रिप्टिक पोस्ट.

सौरव गांगुली बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं
सौरव गांगुली बीसीसीआई (BCCI) में कई पदों पर आसीन रहे हैं जिनमें बोर्ड प्रेसिडेंट का पद भी शामिल है. लेकिन उन्होंने अपने समकालीनों जैसे वीवीएस लक्ष्मण या राहुल द्रविड़ की तरह भारतीय टीम की कोचिंग की ओर कदम नहीं बढ़ाया. हालांकि गांगुली को आईपीएल में एक टीम की मॉनिटरिंग का अनुभव है, उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली कैपिटल्स का प्रबंधन किया है. 2011 में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान के रूप में सौरव की जगह गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को बनाया गया था.

गांगुली ने क्यों बीसीसीआई को चेताया?
हालांकि सौरव गांगुली और गौतम गंभीर के बीच रिश्तों में किसी तरह की खटास की खबर नहीं है. लेकिन क्या उनका हालिया ट्वीट बीसीसीआई को गौतम गंभीर को भारत का नया मुख्य कोच नियुक्त करने के खिलाफ चेतावनी है? गंभीर एक अनुशासित खिलाड़ी रहे हैं. वह बहुत गंभीर रहते हैं. उनके चेहरे पर मुस्कान कभी कभार देखने को मिलती है. यदि गंभीर को टीम इंडिया का कोच बनाया जाता है तो फिर यह देखने वाली बात होगी कि वह टीम के सीनियर खिलाड़ियों से कैसे निपटते हैं. उनके लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को साथ में लेकर चलना आसान नहीं होगा.

Tags: Gautam gambhir, Sourav Ganguly, Crew india