IPL 2024: फाइनल में पहुंची KKR, पर हैदराबाद हारकर भी नहीं हुआ बाहर, फिर मिलेगा मौका, जानें किस टीम से होगा मैच?

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का पहला क्वालीफायर मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री कर ली है. पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. उन्होंने शुरुआत के 4 विकेट काफी जल्दी गंवाए. केकेआर ने चेज करते हुए 160 रन का लक्ष्य बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया.

मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पूरे सीजन तबाही मचाने वाले ट्रेविस हेड ने 2 गेंद खेलकर 0 रन बनाए तो वहीं, अभिषेक ने 4 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 3 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की हालत इस मैच में काफी खराब थी. 6 ओवर तक उन्होंने अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. नीतिश रेड्डी और शाहबाज अहमद भी सस्ते में आउट हो गए. रेड्डी 10 गेंद में 9 तो वहीं, शाहबाज 1 गेंदों में 0 रन बनाकर आउट हो गए. टीम के लिए राहुल त्रिपाठी ने 55 रन बनाए. हेनरिक क्लासेन ने 32 तो वहीं, पैट कमिंस ने 30 रन की पारी खेली. इस तरह हैदराबाद ने 19.3 ओवर में 159 रन बनाए.

KKR vs SRH: सुहाना ख़ान का उछलना तो समझ में आता है पर अबराम को देखो, काव्या मारन के भी उड़े होश, रिएक्शन वायरल

अब चेज करने की बारी कोलकाता नाईट राइडर्स की आई. केकेआर की शुरुआत शानदार रही. ओपनिंग करने आए रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए 14 गेंदों में 23 रन की पारी खेली.  सुनील नरेन मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके. वेंकटेश अय्यर ने 51 रन की शानदार रन की पारी खेली तो वहीं, उनका साथ दे रहे कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 58 रन बनाए. हैदराबाद की गेंदबाजी मुकाबले में खराब रही. सिर्फ पैट कमिंस और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला.

कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस जीत के साथ फाइनल में एंट्री कर ली है. हैदराबाद की टीम भले ही हार गई है लेकिन उन्हें एक और मौका मिलेगा. बुधवार 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने होगी. जो इस मुकाबले में जीतेगी उनका सामना क्वालीफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा. वहीं, हारने वाली टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो जाएगी. अब देखना होगा कि कौन सी टीम हैदराबाद के साथ भिड़ती है.

Tags: IPL 2024, Pat cummins, Shreyas iyer, SRH vs KKR

T20 World Cup: रोहित से ज्यादा द्रविड़ के लिए जरूरी है वर्ल्ड कप ट्रॉफी, एक जीत से जुड़ी कप्तान-कोच की किस्मत

नई दिल्ली. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज आज बुधवार को करने जा रही है. भारतीय टीम का टूर्नामेंट में पहला मैच आयरलैंड से होना है. वही, आयरलैंड, जो वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर करने के लिए जाना जाता है. निश्चितरूप से भारतीय टीम शुरुआती मैच से ही सतर्कता और मजबूती के साथ उतरेगी. भारतीय टीम खिताब जीतने की दावेदार है और कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ चाहेंगे कि यह दावेदारी सच्चाई मे तब्दील हो. वजह कप्तान रोहित और कोच द्रविड़ दोनों के लिए ही यह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का आखिरी मौका हो सकता है.

रोहित शर्मा 37 साल के हो चुके हैं. माना जा रहा है कि रोहित बतौर कप्तान आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. अगले वर्ल्ड कप में उनके खेलने के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन इतना तो तय है कि यदि वे अगला वर्ल्ड कप खेलते भी हैं तो कप्तान नहीं होंगे. यानी यह बतौर कप्तान आईसीसी ट्रॉफी जीतने का आखिरी मौका है.

टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के सदस्य थे रोहित
हालांकि, रोहित बतौर खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे थे. भारतीय टीम ने 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इस विजेता टीम के सदस्य रोहित भी थे.

IND vs IRE T20 World Cup Updates: शिवम दुबे गेमचेंजर, प्लेइंग XI में लाने के लिए बड़ा फैसला ले सकती है टीम इंडिया

इसी तरह राहुल द्रविड़ के लिए भी यह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का आखिरी मौका है. द्रविड़ ने बतौर खिलाड़ी 1999, 2003 का वर्ल्ड कप खेला. इसके बाद वर्ल्ड कप 2007 में वे बतौर कप्तान उतरे. लेकिन इन तीनों ही मौकों पर भारतीय टीम चैंपियन नहीं बन सकी.

रोहित का कार्यकाल वर्ल्ड कप तक ही
राहुल द्रविड़ के पास अब बतौर कोच आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है. हालांकि, यह पहली बार भी नहीं है. भारतीय टीम राहुल द्रविड़ के कोच रहते वनडे विश्व कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब से दूर रह गई थी. द्रविड़ का कार्यकाल मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है. ऐसे में द्रविड़ की कोशिश होगी भारत यह वर्ल्ड कप जरूर जीते ताकि बतौर खिलाड़ी ना सही, पर बतौर कोच तो उनके नाम एक आईसीसी ट्रॉफी रहे.

Tags: Icc T20 world cup, Rahul Dravid, Rohit sharma, T20 World Cup

मैं सफल नहीं हो पाया… राहुल द्रविड़ को लेकर ये क्या बोल गए रोहित शर्मा? बताई दिल की बात
हाइलाइट्स

रोहित ने द्रविड़ की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया राहुल द्रविड़ बहुत बड़े रोल मॉडल हैं: रोहित शर्मा

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हेड कोच राहुल द्रविड़ को लेकर एक खुलासा किया है. रोहित का कहना है कि उन्होंने द्रविड़ से हेड कोच के तौर पर बने रहने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए. रोहित शर्मा ने यह बात आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच की पूर्व संध्या पर कही. भारत और आयरलैंड की टीमें बुधवार को विश्व कप के 8वें मैच में टकराएंगी. यह मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में 15 साल पहले एक बार भिड़ चुकी हैं.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कैसे उन्होंने  राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को रोकने की कोशिश की. बकौल रोहित, ‘ मैंने उन्हें कोच पद पर बने रहने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं थे. मेरे पहले इंटरनेशनल कप्तान द्रविड़ थे. वह बहुत बड़े रोल मॉडल हैं. मैं उन्हें टीम इंडिया से जाते हुए नहीं देख सकता.’ द्रविड़ ने सोमवार को पुष्टि की कि वह भारत के मुख्य कोच के रूप में एक्सटेंशन नहीं करेंगे.

IND vs IRE T20 World Cup: कोहली से लेकर पंत तक… वो 5 सूरमा जो अकेले मैच जिताने का रखते हैं दम

चतुर रणनीतिकार हैं गंभीर… भारतीय क्रिकेट को ले जा सकते हैं आगे, वर्ल्ड चैंपियन कोच का गौती के लिए ग्रीन सिग्नल

रोहित हुए इमोशनल
रोहित अपने पहले कप्तान के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए. रोहित ने कहा कि जाहिर तौर पर ऐसी कई चीजें हैं जिनका उन्हें ध्यान रखना होगा. मैंने व्यक्तिगत रूप से उनके साथ अपने समय का आनंद लिया.’ रोहित ने इस मौके पर अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राहुल की कप्तानी में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था. बकौल रोहित, ‘ जब मैंने आयरलैंड में पदार्पण किया था तो वह मेरे पहले अंतरराष्ट्रीय कप्तान थे. जब मैं टेस्ट मैचों के लिए टीम में आया था तब मैंने उन्हें करीब से खेलते हुए देखा था. वह हम सभी के लिए इतने बड़े आदर्श रहे है. बड़े होते हुए, हमने उन्हें खेलते हुए देखा है और हम जानते हैं कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से एक खिलाड़ी के रूप में क्या हासिल किया है. हम पिछले कुछ वर्षों में टीम के लिए उनके योगदान की सराहना करते हैं.’

गौतम गंभीर रेस में आगे
टीम इंडिया के नए कोच के तौर पर गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे है. हालांकि गंभीर ने इस पद के लिए आवेदन किया है या नहीं , इसको लेकर उन्होंने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. बीसीसीआई की ओर से भी गंभीर की ओर से आवेदन के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है.  गंभीर की मेंटरशिप में केकेआर ने हाल में आईपीएल की ट्रॉफी उठाई थी. गंभीर दो बार विश्व विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं.

नेशनल टीम का कोच बनना पसंद करूंगा: गंभीर
गौतम गंभीर ने हाल में कहा था कि वह नेशनल टीम के लिए कोच बनना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा था कि इससे बड़ा उनके करियर में और सम्मान की बात क्या को सकता है. एक कार्यक्रम में स्टूडेंट के सवाल के जवाब में गौती ने टीम इंडिया के कोच बनने की इच्छा जाहिर की थी.

Tags: India vs Eire, Rahul Dravid, Rohit sharma, T20 World Cup

कोहली से लेकर पंत तक… वो 5 सूरमा जो अकेले मैच जिताने का रखते हैं दम – News18 हिंदी
CNN title, brand and all related components ® and © 2024 Cable Information Community LP, LLLP. A Time Warner Firm. All rights reserved. CNN and the CNN brand are registered marks of Cable Information Community, LP LLLP, displayed with permission. Use of the CNN title and/or brand on or as a part of NEWS18.com doesn’t derogate from the mental property rights of Cable Information Community in respect of them. © Copyright Network18 Media and Investments Ltd 2024. All rights reserved.ISO 27001
9 रन देकर 5 विकेट… बॉलर ने मचाया कोहराम, 5वें मैच में रच डाला इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहली बार हुआ ऐसा
हाइलाइट्स

फजलहक फारूकी ने 4 ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट चटकाए यह टी20 विश्व कप में चौथा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास कायम किया है. फारूकी के 5 विकेट हॉल की मदद से अफगानिस्तान ने यूगांडा को 125 रन से हराकर विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की. फारूकी ने इस मैच में यूगांडा के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. हालांकि इस दौरान वह हैट्रिक से चूक गए. फारूकी टी20 विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले बॉलर बन गए हैं. उन्होंने लगातार 2 गेंदों पर रौनक पटेल और रोजर मुकासा को पवेलियन भेजा. फारूकी ने टी20 विश्व कप का चौथा बेस्ट स्पैल डाला. मौजूदा विश्व कप में पहली बार किसी गेंदबाज ने 5 विकेट अपने नाम किया.

अफगानिस्तान और यूगांडा (Afghanistan vs Uganda) की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) के 5वें मैच में गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में आमने सामने थीं. अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 183 रन बनाए. जवाब में यूगांडा की टीम 16 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई. यूगांडा को शर्मसार करने में अफगानी पेसर फजलहक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) का अहम रोल रहा. उन्होंने ओपनर रौनक पटेल और रोजर मुसाका को लगातार 2 गेंदों पर आउट किया. इसके बाद उन्होंने रियाजत अली , रॉबिन्सन ओबुया और कप्तान ब्रायन मसाबा को आउट करके अपने पांच विकेट पूरे किए. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में 9 रन खर्च कर 5 विकेट निकाले.

टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में कैसी होगी प्लेइंग XI,रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग? क्या जायसवाल को मिलेगा मौका

India vs Eire: इंडिया-आयरलैंड मैच वाले दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? मुकाबले से पहले जान लें वेदर रिपोर्ट

सैम करेन को छोड़ा पीछे
फजलहक फारूकी ने सैम करेन को पीछे छोड़ा. करेन ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. फारूकी ने करेन को पछाड़ते हुए टी20 विश्व कप इतिहास में चौथा बेस्ट स्पैल डाला. श्रीलंका के अजंता मेंडिस इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. मेंडिस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में 8 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे.

‘करियर में 7 से 8 बार हैट्रिक मिस की’ 
फजलहक फारूकी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने अपने करियर में 7 या 8 बार हैट्रिक मिस की है. बकौल फारूकी, ‘ये मेरे वश में नहीं है. मैं भविष्य में हैट्रिक लेने का प्रयास करूंगा. शुरुआत से ही गेंद स्विंग कर रही थी और बाद में मैंने धीमी गति से गेंदबाजी करने की कोशिश की. क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से नहीं आ रही थी.’

Tags: Afghanistan Cricket, T20 World Cup

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उन्हें मत खिलाओ या फिर…

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है. भारत अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलेगा. भारतीय टीम इसके लिए अमेरिका भी पहुंच गई है. टीम इंडिया इसके लिए तैयार है. भारतीय टीम की पहले मैच में प्लेइंग XI क्या होगी. इसकी जानकारी अभी नहीं है. ओपनिंग कॉम्बिनेशन क्या होगी? ये भी तय नहीं है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने कहा है कि विराट कोहली से या तो ओपन करा लो या फिर उन्हें मत खिलाओ.

मैथ्यू हेडन ने इएसपीएन पर कहा,” आपको लेफ्ट राइट कॉन्बिनेशन के साथ जाना पड़ेगा. आपके पास एक साथ पांच राइट हैंडर्स प्लेयर्स नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम एडम जाम्पा को जरूर खिलाएगी. कोहली को आप जरूर ओपन कराए या फिर उन्हें मत खिलाओ. वह सच में कमाल के फॉर्म में हैं. रोहित शर्मा एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और मुझे नहीं लगता है कि मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने में उन्हें शर्म आएगी. उनके पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गजब रिकॉर्ड हैं. वह 4 नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में आकर वह बल्लेबाजी की जिम्मेदारी ले सकते हैं.”

सौरव गांगुली ने भी दी थी ओपन कराने की राय

सौरव गांगुली ने आईपीएल के दौरान पीटीआई से बातचीत में कहा था कि विराट सच में कमाल का खेल रहे हैं. पिछली नाईट विराट ने जो बल्लेबाजी की वो देखने लायक थी. उन्होंने जल्दी ही 90 रन बनाए. आपको उन्हें टी20 विश्व कप में ओपन करवाना चाहिए. उन्हें ओपन करना चाहिए ये उन्होंने पिछली कुछ इनिंग्स में कर के दिखाया है. भारत का स्क्वॉड काफी अच्छा है. बैटिंग में भी गहराई है साथ ही बॉलिंग खेमा भी शानदार नजर आ रहा है.

FIRST PUBLISHED : June 4, 2024, 10:17 IST

Scorching Star ही नहीं अब यहां भी देख सकेंगे टी20 वर्ल्‍ड कप- वो भी बिल्‍कुल फ्री, ओलंपिक का भी होगा लाइव टेलीकास्‍ट
हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 एक जून से शुरू हो चुका है.भारत को अपना पहला मैच 5 जून को खेलना है.भारत और आयरलैंड की टीमें इस मैच में आमने सामने होंगी.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसे देखने की इच्‍छा हर क्रिकेट फैन में रहती है. कई बार ऐसा भी देखने को मिला है कि बेहद महंगा चैनल होने के कारण लोग उसे नहीं खरीद पाते और वो वर्ल्‍ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को मिस कर जाते हैं. इस बार ऐसे क्रिकेट फैन्‍स को ज्‍यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आपके कैच देखने का इंतजार भारत सरकार ने कर दिया है. इस बार टी20 वर्ल्‍ड कप का प्रसारण केवल डिजनी हॉटस्‍टार पर ही नहीं बल्कि दूरदर्शन पर भी होगा. डीडी स्‍पोर्ट्स के माध्‍यम से लोग टी20 वर्ल्‍ड कप के साथ-साथ पेरिस ओलंपिक और विंबलडन का लाइव टेलीकास्‍ट भी देख पाएंगे.

प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने सोमवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान यह घोषणा की. प्रसार भारती ने इस मौके पर टी20 विश्व कप के लिए विशेष गान ‘जज्बा’ भी लॉन्च किया. दूरदर्शन ने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस ओलंपिक और 28 अगस्त से आठ सितंबर तक पेरिस पैरालंपिक का सीधा प्रसारण, स्थगित प्रसारण और मुख्य आकर्षण के प्रसारण की भी घोषणा की.

साथ ही छह से 14 जुलाई तक भारत के जिम्बाब्वे दौरे का भी प्रसारण किया जाएगा. टी20 विश्व कप के बाद इस दौरे पर पांच टी20 मैच खेले जाएंगे. प्रेस रिलीज के अनुसार 27 जुलाई के सात अगस्त तक श्रीलका में भारत की सीमित ओवरों की सीरीज का लाइव टेलीकास्‍ट भी डीडी स्पोर्ट्स पर होगा. दूरदर्शन इसके अलावा फ्रेंच ओपन और विंबलडन के फाइनल का भी प्रसारण करेगा. बताया गया, ‘‘प्रसार भारती अपने खेल चैनल पर विभिन्न खेल लीग और प्रतियोगिताओं को दिखाने के लिए विभिन्न खेल संस्थाओं और एजेंसियों के साथ बातचीत के अग्रिम चरण में है.’’

FIRST PUBLISHED : June 3, 2024, 21:49 IST

नताशा स्टेनकोविक का हार्दिक पांड्या संग नहीं टूटा रिश्ता! तलाक की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने किया ये काम

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के हार्दिक पांड्या और मॉडल-एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के पिछले कई दिनों से अलग होने की चर्चा चल रही है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. दोनों साथ भी नहीं दिख रहे थे. नताशा को एक बार दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड संग एक रेस्तरां के बाहर देखा गया था. इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए रहे थे. हार्दिक और नताशा की चुप्पी ने इसे और बढ़ावा दिया. लेकिन अब नताशा ने कुछ ऐसा किया है, जिससे सब क्लियर हो गया है कि दोनों के तलाक की खबरें अफवाह मात्र है.

दरअसल, नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की चर्चा तबसे हुई, जबसे नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पाड्या सरनेम और हार्दिक रके साथ वाली तस्वीरें हटा दी थीं. इसके बाद से तलाक की चर्चा शुरू हुई थी. हालांकि इसी इंस्टाग्राम के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि हार्दिक और उनके बीच सब ठीक है.

नताशा स्टेनकोविक ने तलाक की खबरों के बीच अपने इंस्टाग्राम पर हार्दिक के साथ वाली तस्वीरें रीस्टोर कर दी हैं. इनमें हार्दिक और नताशा की वेकेशन, वेलेनटाइन डे और शादी जैसे खास पलों की तस्वीरें शामिल हैं. इससे फैंस को थोड़ी राहत हो गई. हालांकि, नताशा ने जानबूझ कर हार्दिक का सरनेम और उनके साथ वाली तस्वीरें डिलीट की या अनजाने में हुआ, इसका कारण अभी पता नहीं चला पाया है.

सेपरेशन के खबरों की बीच नताशा स्टेनकोविक का क्रिप्टिक पोस्ट

बता दें, नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरों के बीच नताशा लगातार क्रिप्टिक पोस्ट कर रही थीं. जिसकी वजह से उनके सेपरेशन को लेकर बातें हो रही थीं. हालांकि इस दौरान हार्दिक का कोई पोस्ट और रिएक्शन नहीं देखने को मिला.

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की शादी

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने मई 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी. वेडिंग के 2 महीने बाद यानी जुलाई में नताशा ने बेटे अगस्त्य को जन्म दिया. वहीं, कपल ने पिछले साल 14 फरवरी को रीति-रिवाजों से शादी थी. इस फंक्शन में उनकी फैमिली के लोग भी शामिल हुए थे.

Tags: Hardik Pandya, Natasa Stankovic

रोहित शर्मा की तस्वीर के साथ भद्दा मजाक, किसने किया ऐसा गंदा काम, देखकर आपका भी दिमाग हो जाएगा गरम

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की लगातार दूसरी बार कप्तानी करने जा रहे रोहित शर्मा के लिए यह आखिरी टू्र्नामेंट हो सकता है. विराट कोहली और उनकी टी20 विश्व कप के लिए इस फॉर्मेट में वापसी हुई है. पिछली बार टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार मिली थी.  इस बार ये दोनों ही धुरंधर टीम के लिए ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा करना चाहते हैं. विराट की फिटनेस से सभी वाकिफ हैं लेकिन रोहित इस मामले में थोड़ा पीछे रहते हैं. इसी बात का फायदा उठाते हुए सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ बेहद गंदा मजाक किया गया है.

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें उनको बाहर निकले पेट के साथ फील्डिंग करते हुए दिखाया गया है. तस्वीर को पोस्ट करने के साथ कैप्शन में यूजर ने लिखा- वाह जी वाह भारतीय टीम के कप्तान की फिटनेस.

Video: IPL Remaining में शर्मनाक हार के बाद SRH ड्रेसिंग रूम में पहुंची काव्या मारन, खिलाड़ियों से कहा- मेरी तरफ इस तरह से मत देखो…

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जिस तरह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने समर्पण किया इसकी कल्पनी किसी ने नहीं की थी. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दो बार टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ने वाली टीम एक दम से बिखर गई. फाइनल में कोलकाता के खिलाफ टीम 113 रन पर ऑलआउट हो गई. 10.3 ओवर में श्रेयस अय्यर की टीम ने जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने फाइनल में टॉस जीतकर कोलकाता के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी थी. मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर में विकेट चटकाया और अपने दूसरे ओवर में भी टीम को झटका दिया. वैभव अरोड़ा ने भी अपने पहले ओवर में विकेट चटकाया. आंद्रे रसेल ने कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी 24 रन की पारी कप्तान कमिंस ने खेला.