AUS vs OMAN T20 World Cup Dwell Updates: ऑस्ट्रेलिया का पलटवार, आखिरी 6 ओवर में ठोक दिए 104 रन

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. नौसिखिए ओमान ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ट्रैविस हेड को तीसरे ही ओवर में चलता कर दिया है. कप्तान मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल भी उम्मीद पर खरे नहीं उतरे. मैक्सवेल तो खाता भी नहीं खोल पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के दूसरे ओपनर डेविड वॉर्नर दूसरे छोर पर संघर्ष कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने ओमान के खिलाफ इस मुकाबले में पैट कमिंस और कैमरन ग्रीन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला चल रहा है. बारबाडोस में खेले जा रहे मुकाबले में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की. तेज गेंदबाज बिलाल खान ने अपने दूसरे ही ओवर में ट्रैविस हेड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बिगाड़ दी.

ट्रैविस हेड के आउट होने के बाद कप्तान मिचेल मार्श मैदान पर उतरे. उन्होंने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया की पारी आगे बढ़ाई. इन दोनों ने 31 रन की साझेदारी की लेकिन इस दौरान रनरेट कम रहा.

50 रन पर गंवाए 3 विकेट
ऑस्ट्रेलिया ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर 50 रन का आंकड़ा छुआ. इसी स्कोर पर मिचेल मार्श को मेहरान खान ने शोएब खान के हाथों कैच करवा दिया. इसके बाद क्री पर उतरे ग्लेन मैक्सवेल पहली ही गेंद पर आकिब इलियास को कैच थमा बैठे. मैक्सवेल भी मेहरान खान का शिकार बने. इस तरह 8.3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 50 रन हो गया.

वॉर्नर ने संभाला, स्टॉयनिस का एनकाउंटर 
50 रन पर तीसरा विकेट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया को डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टॉयनिस ने संभाला. इन दोनों ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया. वॉर्नर एक छोर पर वनडे मैच के अंदाज में खेलते रहे. स्टॉयनिस ने धीमी शुरुआत के बाद पलटवार किया. उन्होंने एक समय 15 गेंद पर 11 रन बनाए थे. इसके बाद मेहरान खान के एक ही ओवर में 4 छक्के जमाकर खेल का मोंमेटम ऑस्ट्रेलिया की ओर शिफ्ट कर दिया.

आखिरी 6 ओवर में ठोक दिए 104 रन
डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टॉयनिस ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. नतीजा यह हुआ कि जिस ऑस्ट्रेलिया ने पहले 14 ओवर में 3 विकेट पर 80 बनाए थे, उसने आखिरी 6 ओवर में 104 रन ठोक दिए. वॉर्नर 51 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए. स्टॉयनिस 36 गेंद पर 67 रन बनाकर नाबाद रहे. टिम डेविड ने 4 गेंद पर 9 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया का 20 ओवर के बाद स्कोर 5 विकेट पपर 164 रन रहा.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup

भारत-पाक मैच से पहले बुरी खबर… कंधे पर गेंद लगने से रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे रोहित शर्मा, कितनी गंभीर है चोट?
हाइलाइट्स

रोहित शर्मा ने मैच में अर्धशतक ठोक भारत को जीत दिलाई.रोहित ने 140 से ज्‍यादा की स्‍ट्राइकरेट से 4 चौके और 3 छक्‍के लगाए.रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ 37 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली.

नई दिल्‍ली. आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के अपने पहले मुकाबले में भले ही टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया हो लेकिन इसके साथ ही फैन्‍स के लिए बुधवार को एक बुरी खबर भी आई. मैच में अर्धशतक लगाने वाले कप्‍तान रोहित शर्मा के कंधे में चोट लग गई. जिसके बाद उन्‍होंने अपनी पारी भी पूरी नहीं की और बैटिंग के बीच में ही मैदान छोड़कर वापस डगआउट लौट गए. टीवी स्‍क्रीन पर पर हिटमैन को टीम इंडिया के फिजियो के साथ वापस जाते हुए देखा गया. पाकिस्‍तान के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप मैच से पहले इसे टीम इंडिया के लिए बड़े सेटबैक के रूप में देखा जा रहा है.

रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है इसे लेकर खुद हिटमैन ने प्रेजेंटेंशन सेरेमनी के दौरान जानकारी दी. उन्‍होंने इसे लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह तो बस एक छोटा सा दर्द है. प्रेजेंटेंशन के दौरान वो काफी कूल लग रहे थे, जिसे देखकर ऐसा समझा जा सकता है कि उनकी चोट ज्‍यादा गंभीर नहीं है. टीवी रिप्‍ले में देखा गया कि हिटमैन पुल शॉट लगाने के प्रयास में चूक गए थे, जिसके बाद गेंद उनके कंधे पर जाकर लगी. आगामी भारत-पाकिस्‍तान मैच को देखते हुए रोहित शर्मा की मौजूदगी टीम के लिए बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें:- हार्दिक-जस्‍सी की आंधी के बाद रोहित का कमाल… भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, अब पाकिस्‍तान की बारी

हिटमैन की आतिशी बैटिंग
रोहित शर्मा 97 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान विराट कोहली के साथ मैदान में उतरे. विराट महज एक रन के स्‍कोर पर कैच आउट हुए. इसके बाद रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के साथ रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. दोनों ने साथ मिलकर 54 रन जोड़े. रोहित ने बैक टू बैक दो पुल शॉर्ट लगाकर छक्‍के जड़े बाद में वो एक ओर पुल शॉट लगाने के प्रयास में ही चोटिल हो गए. आउट होने से पहले उनके बैट से अर्धशतक निकल चुका था. उन्‍होंने चार चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से 37 गेंदों पर 52 रन बनाए. इस दौरान उनका स्‍ट्राइकरेट 140 से ज्‍यादा का रहा.

Tags: Icc T20 world cup, India vs Eire, Rohit sharma, T20 World Cup

रोहित के धुरंधर या बाबर की सेना…कौन जीतेगा भारत-पाक मैच? शाहिद अफरीदी ने दिया ट्रिकी जवाब, बोले- जो टीम…
हाइलाइट्स

भारत और पाकिस्‍तान के बीच मैच 9 जून को खेला जाना है.न्‍यूयॉर्क के नए मैदान में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.भारत के कप्‍तान रोहित तो पाकिस्‍तान के बाबर आजम हैं.

नई दिल्‍ली. भारत और पाकिस्‍तान के बीच वर्ल्‍ड कप 2024 में जंग एक जून को होनी है. न्‍यूयॉर्क में होने वाले इस मैच का इंतजार हर क्रिकेट फैन को है. साल 2021 के टी20 वर्ल्‍ड कप में विराट एंड कंपनी को हरा चुकी बाबर आजम की सेना के साथ अब रोहित शर्मा के धुरंधरों की चुनौती है. हालांकि टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 में भारत पाकिस्‍तान की टीम को धूल चटा चुका है. पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का मानना है कि भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही क्रिकेट की सबसे कंपीटिटिव टीमें हैं. जो टीम नौ जून को न्यूयॉर्क के मैदान में दबाव से बेहतर तरीके से निपटेगी, वहीं जीत दर्ज करेगी.

क्रिकेट का यह सबसे बड़ा मुकाबला पहली बार अमेरिका की सरजमीं पर हो रहा है और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी दर्शकों के बीच बैठकर इसके गवाह बनेंगे. टी20 विश्व कप के एंबेसडर अफरीदी ने आईसीसी से कहा, ‘‘वे अमेरिकी जो टूर्नामेंट के बारे में जानना चाह रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान का मैच हमारे सुपर बाउल की तरह है.’’ अफरीदी ने कहा, ‘‘मुझे भारत के खिलाफ खेलना बहुत पसंद था और मेरा मानना ​​है कि यह खेल में सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता है. जब मैं उन मुकाबलों में खेलता था, तो मुझे भारतीय प्रशंसकों से बहुत प्यार और सम्मान मिलता था और यह दोनों टीमों के लिए बहुत मायने रखता है.’’ इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘‘भारत के खिलाफ यह मौके के दबाव से निपटने के बारे में है. दोनों टीमों में बहुत प्रतिभा है, उन्हें बस उस दिन एकजुट होने की जरूरत है. इस मैच में और पूरे टूर्नामेंट में यही होगा. जो टीम अपना धैर्य बनाए रखेगी, वह जीतेगी.’’

यह भी पढ़ें:- हार्दिक-जस्‍सी की आंधी के बाद रोहित का कमाल… भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, अब पाकिस्‍तान की बारी

वेस्‍टइंडीज-अमेरिका कर रहा मेजबानी
अमेरिका और वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप 2024 के मेजबान हैं. सुपर-8 और नॉकआउट मुकाबले वेस्टइंडीज में होंगे. अफरीदी ने कहा कि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में प्रबल दावेदार का चयन करना मुश्किल है. इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘‘टी20 क्रिकेट बहुत अप्रत्याशित है और टीमों की बल्लेबाज में अब बहुत गहराई है. आपका आठवें नंबर पर आने वाला बल्लेबाज 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर मैच जीत सकता है. मुझे उम्मीद है कि इस बार पाकिस्तान जीतेगा लेकिन प्रबल दावेदार चुनना मुश्किल है.’’

आयरलैंड-इंग्‍लैंड से हारा पाकिस्‍तान
टूर्नामेंट की पाकिस्तान की तैयारी काफी अच्छी नहीं रही. टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार गई जबकि उसने आयरलैंड के खिलाफ भी मैच गंवाया. अफरीदी ने कहा, ‘‘भले ही 2024 में उनके फॉर्म में निरंतरता की कमी हो लेकिन मेरा मानना ​​है कि उनके पास वेस्टइंडीज और अमेरिका अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सभी चीजें हैं. कैरेबियाई परिस्थितियां निश्चित रूप से उनके अनुकूल होंगी. टीम में बहुत प्रतिभा है, विशेषकर जब आप गेंदबाजी आक्रमण को देखते हैं जिसे यहां सफल होना चाहिए.’’

Tags: Babar Azam, Icc T20 world cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Rohit sharma, Shahid afridi, T20 World Cup

रोहित शर्मा ने तोड़ दिया धोनी का बड़ा कीर्तिमान, आयरलैंड के खिलाफ जीत से बनाया रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान बने
हाइलाइट्स

रोहित की कप्तानी में भारत की टी20 में यह 43वीं जीत है एमएस धोनी की अगुआई में भारत ने 42 टी20 मैच जीते हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले ही मैच में इतिहास रच दिया. रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का वर्षों पुराना रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. रोहित ने यह उपलब्धि आयरलैंड के खिलाफ मैच में हासिल की. भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप में अपने अभियान का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया. रोहित टी20 वर्ल्ड में पहले एडिशन 2007 से लेकर लगातार 9वें सीजन में भी खेल रहे हैं. रोहित शर्मा का यह संभवत: आखिरी टी20 वर्ल्ड हो सकता है.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल मैच में 43वीं जीत दर्ज की. रोहित ने 55 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की. एमएस धोनी (MS Dhoni) के नाम 72 मैचों में 42 जीत दर्ज है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम है. बाबर 45 जीत के साथ नंबर वन पर हैं जबकि युगांडा के ब्रायन मसाबा और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन 44 जीत के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. इस लिस्ट में रोहित चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

T20 World Cup: पाकिस्तान ने जिसका संन्यास तुड़वाकर कराई वापसी, उसी ने दिया ‘धोखा’, वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका

रोहित ने जड़ी फिफ्टी
रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 37 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली. रोहित ने इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के जड़े. रोहित बाद में रिटायर्ड हर्ट हो गए. उनके कंधे में थोड़ी समस्या हुई जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा.

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाए दम
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय गेंदबाज छाए रहे. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की पेस चौकड़ी ने आयरलैंड की बल्लेबाजी क्रम को तहस नहस कर दिया. आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के खाते में 2-2 विकेट आए. मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक एक विकेट चटकाया.

Tags: India vs Eire, Ms dhoni, Rohit sharma, T20 World Cup

IND vs IRE Reside Rating, T20 World Cup 2024: भारत बनाम आयरलैंड में जंग, कौन किसपर भारी? टॉस थोड़ी देर में

नई दिल्ली. भारत और आयरलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में आमने सामने हैं. यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया 17 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से अमेरिका पहुंची है. भारत और आयरलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक बार टकरा चुकी हैं जहां भारत को जीत मिली थी. टीम इंडिया ने विश्व कप से पहले अभ्यास मुकाबले में बांग्लादेश को हराया था. विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह कहर बरपा सकते हैं.

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच अभी तक 7 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इन सभी मैचों में भारत ने बाजी मारी है. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं, जो अकेले दम पर बाजी पलटने का माद्दा रखते हैं.

India vs Eire: इंडिया-आयरलैंड मैच वाले दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? मुकाबले से पहले जान लें वेदर रिपोर्ट

IND vs IRE T20 World Cup Updates: शिवम दुबे गेमचेंजर, प्लेइंग XI में लाने के लिए बड़ा फैसला ले सकती है टीम इंडिया

भारत का संभावित इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

आयरलैंड की संभावित इलेवन: एंडी बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग, ​​बेन व्हाइट.

बगावत करने वाले भारतीय क्रिकेटर को स्टेट बोर्ड ने दिया NOC, अब दूसरी टीम से खेलेगा

नई दिल्ली. ‘मैं दो महीने से एनओसी मांग रहा था. इसके लिए मैंने 4 बार उन्हें मेल किया, लेकिन उन्होंने एनओसी नहीं दी. लेकिन अब जाकर चीजें बदल गई हैं. उन्होंने मुझे एनओसी दे दी है.’ भारत के टेस्ट क्रिकेटर हनुमा विहारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है. हनुमा विहारी भारत के लिए 16 टेस्ट मैच खेल चुके हैं.

हनुमा विहारी का पिछले साल रणजी सीजन शुरू होते ही आंध्र प्रदेश क्रिकेट बोर्ड से विवाद हो गया था. इस विवाद के बाद उन्होंने अपनी स्टेट टीम आंध्र प्रदेश की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. तब उन्होंने कप्तानी छोड़ने का कारण व्यक्तिगत बताया था. हनुमा विहारी इसके बाद पूरे सीजन अपनी टीम के लिए खेलते रहे. रणजी सीजन खत्म होते ही हनुमा विहारी ने खुलासा किया कि एक राजनेता के हस्तक्षेप के चलते उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी थी.

हनुमा विहारी के इस खुलासे के बाद स्टेट बोर्ड से उनकी ठन गई. आरोप-प्रत्यारोप के बाद हनुमा विहारी ने साफ कह दिया कि वे अब आंध्र प्रदेश की टीम से आगे नहीं खेलेंगे. उन्होंने अपने स्टेट बोर्ड से एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टीफिकेट) मांगा. लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें एनओसी मिल गई है.

FIRST PUBLISHED : June 5, 2024, 13:16 IST

USA vs BAN: अमेरिका ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के छुड़ाए छक्के, मुंबई में जन्मे हरमीत रहे जीत के हीरो

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक 10 दिन पहले क्रिकेट जगत का बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. नौसिखिया माने जाने वाले अमेरिका ने बांग्लादेश को हराकर इतिहास रच दिया है. यह बांग्लादेश के खिलाफ अमेरिका की पहली जीत है. मुंबई में जन्मे हरमीत सिंह को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप का सहमेजबान भी है. भारत के शुरुआती मुकाबले यहीं खेले जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है. इसी की तैयारी के लिए बांग्लादेश की टीम पहले ही अमेरिका पहुंच गई है. दोनों टीमें 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं. सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को ह्यूस्टन में हुआ. मेजबान अमेरिका ने इस मुकाबले में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया. इसके साथ ही उसने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

बांग्लादेश ने अमेरिका के खिलाफ ह्यूस्टन में खेले गए टी20 मैच में 6 विकेट पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया. उसकी ओर से तौहीद हृदॉय ने सबसे अधिक 58 रन बनाए. हालांकि, तौहीद की यह पारी टी20 से ज्यादा वनडे मैच जैसी रही. तौहीद ने 58 रन बनाने के लिए 47 गेंदें खेलीं. महमुदुल्लाह ने 22 गेंद पर 31 रन बनाए. सौम्य सरकार ने 20 और लिटन दास ने 14 रन का योगदान दिया. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो
(3) और शाकिब अल हसन (6) जल्दी-जल्दी आउट हो गए.

बांग्लादेश के 2 विकेट झटकने वाले अमेरिकी ऑलराउंडर स्टीवन टेलर (28) ने कप्तान मोनांक पटेल के साथ मिलकर अपनी टीम को अच्छी शुरआत दी. कप्तान मोनांक 12 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद स्टीवन टेलर और एंड्रीज गौस (23) ने 38 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को आगे बढ़ाया. बीच के ओवरों में अमेरिका ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए.

मुंबई में जन्मे हरमीत की तेजतर्रार पारी 
एक समय उसका स्कोर 5 विकेट पर 94 रन हो गया था. तब लग रहा था कि बांग्लादेश मैच में वापसी कर लेगा. लेकिन भारतीय मूल के हरमीत सिंह और न्यूजीलैंड के लिए खेल चुके कोरी एंडरसन ने 62 रन की साझेदारी कर अमेरिका को जीत दिला दी. कोरी एंडरसन 25 गेंद पर 34 और हरमीत 13 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे.

Tags: Bangladesh cricket board, United States of America

T20 World Cup: सावधान टीम इंडिया! पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और इंग्‍लैंड को हरा चुका है आयरलैंड

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारतीय टीम बुधवार को अपने अभियान का आगाज करने जा रही है. रोहित शर्मा ब्रिगेड का पहले मैच में मुकाबला आयरलैंड (India Vs Eire) से होगा. किसी भी टूर्नामेंट में टीम के लिए यह जरूरी होता है कि वह शानदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत करे. इस लिहाज से टीम इंडिया के इस मैच के प्रदर्शन पर फैंस की खास निगाह टिकी है. वैसे स्‍टार प्‍लेयर्स से सजी भारतीय टीम (Indian Cricket Workforce) के मुकाबले में आयरलैंड को कमजोर प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है लेकिन असल मुकाबला तो मैदान पर ही होगा.

पॉल स्‍टर्लिंग की कप्‍तानी वाली आयरिश टीम में एंड्रयू बालबर्नी, जोश लिटिल, कर्टिस कैम्‍फर और हैरी टकर जैसे अच्‍छे खिलाड़ी हैं और इसे कमजोर आंकने की भूल टीम इंडिया नहीं करने वाली. आयरलैंड टीम भले ही टी20 वर्ल्‍डकप में अब तक दूसरे राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई हो लेकिन यह दो बार की चैंपियन वेस्‍टइंडीज और इंग्‍लैंड को उलटफेर का शिकार बनाकर ताकत का अहसान करा चुकी है. आयरिश टीम वनडे वर्ल्‍ड कप 2007 में पाकिस्‍तान को हराकर उसे अपमान का घूंट पीने को मजबूर कर चुकी है. इसे ध्‍यान में रखकर रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे प्‍लेयर को शुरुआत में ही आयरिश टीम को ‘नॉकआउट पंच’ जड़ने की रणनीति पर काम करना होगा.

T20 World Cup: रोहित से ज्यादा द्रविड़ के लिए जरूरी है वर्ल्ड कप ट्रॉफी, एक जीत से जुड़ी कप्तान-कोच की किस्मत

टी20 वर्ल्‍डकप में आयरलैंड ने अब तक 25 मैच खेले हैं इसमें से 7 में उसे जीत मिली है जबकि 15 में  हार का सामना करना पड़ा है. टीम के तीन मैच बेनतीजा रहे हैं. आयरिश टीम की सफलता का प्रतिशत भले ही 31.81 का है लेकिन यह नहीं भूलना होगा कि यह वेस्‍टइंडीज, इंग्‍लैंड और बांग्‍लादेश जैसी टीम को हरा चुकी है. 2022 के पिछले टी20 वर्ल्‍डकप में वेस्‍टइंडीज को तो इसने 9 विकेट से बड़े अंतर से हराया था.

टी20 वर्ल्‍डकप के मैच के आखिरी ओवर में गिरे 5 विकेट, फिर भी बॉलर नहीं ले पाया था हैट्रिक

नजर डालते हैं टी20 वर्ल्‍डकप में आयरलैंड की बड़ी जीतों पर…

स्‍टार प्‍लेयरों से सजी इंडीज टीम ने किया था आसान समर्पण
टी20 वर्ल्‍डकप 2022 के अंतर्गत 21 अक्‍टूबर को होबार्ट में खेले गए मैच में आयरलैंड ने वेस्‍टइंडीज को 9 विकेट से पटखनी देकर हर किसी को चौंका दिया था. इंडीज की इस टीम में निकोलस पूरन, इविन लेविस, जॉनसन चार्ल्‍स, रॉवमैन पॉवेल और जेसन होल्‍डर जैसे नामी प्‍लेयर शामिल थे. इस मैच में आयरलैंड टीम ने पहले सटीक बॉलिंग करते हुए इंडीज को 20 ओवर में 146 रन के स्‍कोर पर ही रोक दिया था और फिर 147 रन का टारगेट केवल एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था. आयरलैंड की इस जीत में कप्‍तान स्‍टर्लिंग, एंडी बालबर्नी, लोरकान टकर और गेरेथ डेलेनी का खास रोल रहा था. स्‍टर्लिंग ने नाबाद 66, बालबर्नी ने 37 और टकर ने नाबाद 45 रन का योगदान दिया था जबकि ‘प्‍लेयर ऑफ द मैच’ डेलेनी ने चार ओवर में महज 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे.

दो बैटर टेस्‍ट की 1st बॉल पर 3 बार हुए आउट,एक तो हर बार एक ही बॉलर का ‘शिकार’

जोस बटलर की इंग्‍लैंड टीम भी बनी थी निशाना
टी20 वर्ल्‍डकप 2022 में इंडीज के खिलाफ दमदार जीत के बाद स्‍टर्लिंग की टीम ने एक और चैंपियन इंग्‍लैंड को निशाना बनाया था. 26 अक्‍टूबर को मेलबर्न में हुए बारिश से प्रभावित मैच में आयरिश टीम  5 रन (डकवर्थ-लुईस नियम) से जीती थी. पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड टीम 19.2 ओवर में 157 रन पर ढेर हो गई थी. बारिश की लगातार बाधा के बीच इंग्‍लैंड को 14.3 ओवर में 111 रन बनाने का संशोधित लक्ष्‍य मिला था लेकिन जोश बटलर की टीम 5 विकेट पर 105 रन ही बना पाई थी और उसे 5 रन की हार मिली थी. मैच में आयरलैंड के लिए बालबर्नी (47 गेंदों पर 62 रन) और जोश लिटिल (16 रन देकर दो विकेट) का प्रदर्शन उल्‍लेखनीय रहा था.

पाकिस्‍तान में पैदा हुए लेकिन दूसरे देश से खेले, एक तो टी20 वर्ल्‍डकप में बना था बाबर की टीम की हार का कारण

बांग्‍लादेश को भी 6 विकेट से दे चुकी पटखनी
बांग्‍लादेश को टेस्‍ट क्रिकेट में भले ही बड़ी ताकत नहीं माना जाता लेकिन वनडे और टी20 में इसकी टीम काफी अच्‍छी है. 2009 के टी20 वर्ल्‍डकप में इस एशियाई टीम को भी आयरलैंड 6 विकेट से हरा चुका है. 8 जून 2009 के नॉटिंघम के इस मैच में आयरलैंड के गेंदबाजों ने ट्रेंट जॉनसन (3/20) की अगुवाई में बांग्‍लादेश के कदम 20 ओवर्स में 137 रन पर ही रोक दिए थे और फिर टारगेट 18.2 ओवर में महज चार विकेट खोकर हासिल कर लिया था. बैटिंग में ओब्रायन भाइयों नील (40 रन) और केविन (नाबाद 39 रन) ने जीत की पटकथा लिखी थी.आयरलैंड ने टी20 वर्ल्‍डकप में अपनी चार अन्‍य जीत जिम्‍बाब्‍वे, नीदरलैंड्स, यूएई और स्‍कॉटलैंड पर दर्ज की हैं.

टी20 WC में विराट के नाम है खास उपलब्धि, कोई प्‍लेयर नहीं कर पाया यह कमाल

भारत-आयरलैंड का अब तक एक बार हुआ मुकाबला

T20 World Cup 2024, ICC T20 World Cup, T20 World Cup, Team India, Indian cricket Team, India Vs Ireland, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप, भारतीय क्रिकेट टीम, टीम इंडिया, भारत Vs आयरलैंड, भारत बनाम आयरलैंड

भारत और आयरलैंड की टीमें  टी20 वर्ल्‍डकप में अब तक केवल एक बार टकराई हैं. 2009 में नॉटिंघम में 10 जून के मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान इस जीत के हीरो बने थे. पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड टीम 18 ओवर के इस मैच में 8 विकेट खोकर 112 रन ही बना पाई थी. जहीर ने 19 रन देकर 4 और प्रज्ञान ओझा ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए थे. जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के नाबाद 52 और गौतम गंभीर के 37 रनों की मदद से 15.2 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली थी.

Tags: Icc T20 world cup, Indian Cricket Workforce, T20 World Cup, Workforce india

RR vs RCB: राजस्थान-बेंगलुरु के बीच भिड़ंत, सेमीफाइनल में कौन बनाएगा जगह? देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित XI

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. जो टीम यहां हारेगी उनका सफर यही खत्म हो जाएगा. तो वहीं, जो टीम जीतेगी वे सेमीफाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. इस मैच से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच का हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग इलेवन.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक कुल 31 बार आमने सामने आई है. इन 31 मुकाबलों में 15 बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बाजी मारी है. वहीं, 13 बार राजस्थान रॉयल्स की टीम जीती है. 3 मुकाबले बेनतीजे रहे हैं. आरसीबी ने अपने पिछले 6 मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की है. एक समय था जब वे टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थे. वहीं, राजस्थान रॉयल्स अपने पिछले 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सका है. उन्होंने लगातार 4 मैच गंवाए हैं. जबकि 1 मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था.

IPL 2024: फाइनल में पहुंची KKR, पर हैदराबाद हारकर भी नहीं हुआ बाहर, फिर मिलेगा मौका, जानें किस टीम से होगा मैच?

हारने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स में से जो भी टीम इस मुकाबले में हारेगी वो दूसरे क्वालीफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. हैदराबाद की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से हार कर क्वालीफायर 2 खेलने के लिए आएगी. अब देखना होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले को जीतती है.

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित 11: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, कर्ण शर्मा और मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित 11: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान और युजवेंद्र चहल.

Tags: IPL 2024, Rajasthan Royals, RCB vs RR, Royal Challengers Bangalore, Sunrisers Hyderabad

IPL 2024: KKR को फाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरो, स्टार्क ने वसूल कराई कीमत, श्रेयस की कप्तानी पारी

नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल के पहले क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटा दी. मैच के पहले ओवर से आखिरी रन तक केकेआर का दबदबा रहा. 33.1 ओवर तक चले मुकाबले में कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत भी सकती है. जब ऐसी एकतरफा जीत हो तो हर खिलाड़ी का योगदान तो रहा ही होगा. फिर भी यदि हमें जीत के 5 हीरो चुनने हों तो वे ये खिलाड़ी होंगे.

1. मिचेल स्टार्क का कहर
केकेआर के मिचेल स्टार्क आईपीएल क्वालिफायर-1 के सबसे दमदार खिलाड़ी साबित हुए. आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ने अपने पहले ही ओवर में एसआरएच के ओपनर ट्रेविस हेड को चलता किया. इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे और पारी के पांचवें ओवर में नीतीश रेड्डी और शाहबाज अहमद को भी आउट किया. स्टार्क को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

नए कोच की खोज में धोनी की मदद लेगा बीसीसीआई, द्रविड़ के रिप्लेसमेंट के लिए फ्लेमिंग रेस में सबसे आगे

चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार को LPL में मिले आईपीएल से ज्यादा पैसे, लंका लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर बने

2. वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती कोलकाता की जीत के दूसरे हीरो रहे. उन्होंने 4 ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 26 रन देकर दो विकेट झटके. वरुण ने एसआरएच के खतरनाक बैटर हेनरिक क्लासेन और भुवनेश्वर के विकेट लिए. क्लासेन ने आउट होने से पहले 21 गेंद पर 32 रन की पारी खेली.

3. सुनील का ऑलराउंड खेल
ऑलराउंडर सुनील नरेन ने एक बार फिर गेंद और बैट दोनों से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 40 रन देकर एक विकेट लिया. नरेन ने इम्पैक्ट प्लेयर सनवीर सिंह को आउट किया. सुनील नरेन ने इसके बाद 16 गेंद पर 21 रन की पारी खेली. उन्होंने साथी ओपनर रहमतुल्लाह गुरबाज (23) के साथ 44 और वेंकटेश अय्यर के साथ 23 रन की साझेदारी की.

4. वेंकटेश अय्यर की फिफ्टी
तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए वेंकटेश अय्यर ने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने रहमतुल्लाह गुरबाज के आउट होने के बाद मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाए. वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंद पर 51 रन की नाबाद पारी खेली.

5. श्रेयस की कप्तानी पारी
श्रेयस अय्यर ने भी 24 गेंद पर 58 रन की जोरदार पारी खेली. वे अपनी टीम ही नहीं पूरे मैच के टॉप स्कोरर रहे. श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी पारी के दौरान वेंकटेश अय्यर के साथ 97 रन की साझेदारी की. दोनों ही खिलाड़ी टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से बाहर आए. केकेआर ने एसआरएच के 159 रन के जवाब में 13.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Tags: IPL 2024, IPL Playoff, Kolkata Knight Riders, Mitchell Starc