पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का यह Black Day है… इंडिया से हर हाल में जीतना ही होगा.. दिग्गजों ने अपनी टीम को कोसा
हाइलाइट्स

अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओपर में दी मात पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने बाबर की सेना की जमकर आलोचना की

नई दिल्ली. बाबर आजम एंड कंपनी की टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका से हार के बाद जमकर आलोचना हो रही है. पाकिस्तानी दिग्गज अपनी टीम को जमकर कोस रहे हैं. पाकिस्तान की क्रिकेट जगत में इस हार के बाद टीम के लिए काला दिन बता रहे हैं. अमेरिका ने विश्व कप के 11वें मैच में सुपर ओवर में पाकिस्तान को पीट दिया. अमेरिका ने डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में सुपर ओवर तक चले मैच में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराकर इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने कहा कि पाकिस्तान की टीम ने इस मैच कई रणनीतिक गलतियां की, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा.

यूनिस खान (Younis Khan) ने कहा, ‘सुपर ओवर में जब बायें हाथ का गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा था तब फखर जमां को स्ट्राइक लेनी चाहिए थी. कोई भी ऐसे बुरे दिन से सीख सकता है. मुझे उम्मीद है कि बाबर आजम और अन्य खिलाड़ी अब हर मैच को करो या करो के रूप में लेंगे.’ यूनिस के अनुसार सबसे निराशाजनक बात यह थी कि अमेरिका में पाकिस्तानी मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते है, जो पूरे दिल से टीम का समर्थन कर रहे हैं.

IND vs PAK को भूल जाइए… रोहित बिग्रेड के लिए खतरनाक हो सकते हैं USA के खिलाड़ी, पाकिस्तान को दिया गहरा जख्म

T20 World Cup: कौन हैं सुपर ओवर के हीरो सौरभ नेत्रवलकर? जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पलट दी बाजी, कितनी है नेटवर्थ

अकरम ने टीम के प्रदर्शन को बताया दयनीय
तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने टीम के प्रदर्शन को दयनीय बताया. बकौल अकरम, ‘ऐसा नहीं लग रहा था कि पाकिस्तान ऐसी टीम के खिलाफ खेल रहा है जिसे शीर्ष टीमों के खिलाफ ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है.’ पूर्व सलामी बल्लेबाज मोहसिन खान ने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ एक हार नहीं है, यह हमारे खिलाड़ियों की मानसिक कमजोरी को दिखाता है. मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है लेकिन कहीं न कहीं मुझे लग रहा है कि हमारे खिलाड़ियों ने अमेरिका को कमतर आंका था.’

पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में सबकुछ ठीक ठाक नहीं है?
मोहसिन 2010 से 2012 तक मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता थे. उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ आगामी मैच टीम के लिए करो या मरो मुकाबले की तरह हो गया है. मोहसिन ने कहा, ‘हमें वह मैच हर हाल में जीतना होगा, नहीं तो हम सुपर आठ से बाहर हो जाएंगे.’ क्रिकेट विश्लेषक ओमैर अल्वी ने कहा, ‘यह पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का एक काला दिन है. मेरा मतलब है कि हमारे खिलाड़ियों ने वह आत्मसम्मान और जुझारूपन नहीं दिखाया जिसके लिए वह जाने जाते है.’अमेरिका के खिलाफ उलटफेर से पहले, पाकिस्तान हाल के दिनों में अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड जैसी टीमों से भी हार गया है. परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर यह अटकलें भी लगने लगीं कि पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक नहीं है.

Tags: Babar Azam, Mohsin Khan, T20 World Cup, Wasim Akram, Younis Khan

‘जीतते कम हैं, हारते ज्यादा हैं!’ हार के बाद छलका पाक फैन का दर्द, इतने ताने मारे कि खिलाड़ी शर्मा जाएं!

टी-20 विश्व कप में अमेरिकी टीम (India vs USA T20 World Cup) से हारने के बाद पाकिस्तानी टीम का मजाक बनना शुरू हो गया. पर कोई जाकर टीम के फैंस से पूछे, बेचारों के दिल में क्या बीत रही होगी! कुछ सालों पहले जब एक फैन ने गुस्से में कहा था कि पाकिस्तानी टीम ने उसके वक्त बदल दिए, जज्बात बदल दिए, तो लोगों ने उसके दर्द को इतना फील किया, कि उसे वायरल (Pakistani fan woman viral video) कर दिया. अब एक और पाकिस्तानी लड़की का दर्द छलका है, जो अपनी टीम की हार के बाद गुस्से में इतने ताने मार रही है कि अगर कहीं खिलाड़ियों ने ये सुन लिया, तो शायद शर्म से चेहरा छुपा लेंगे!

ट्विटर अकाउंट @div_yumm पर हाल ही में एक पाकिस्तानी (Pakistani woman offended on group) फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जो टोकरी भर-भरकर अपनी टीम को ताने मार रही है. इस वीडियो में लड़की की बातें सुनकर लग रहा है कि वाकई वो बहुत निराश है. वैसे निराश होना लाजमी भी है. जो टीम अरसों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही है, वो अगर अमेरिका जैसी टीम से हार जाए, तो शर्म की बात है.

बाबर के बैट में लगी जंग, USA-जिम्बाब्वे-आयरलैंड-अफगानिस्तान से हारने का रिकॉर्ड, फैंस ने शेयर किया- बदो बदी…

नई दिल्ली. पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में अपने से कमजोर टीमों से हारने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में भी पाकिस्तान को ऐसी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बारे में पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा. एक टीवी शो में पूर्व क्रिकेटर ने कहा भी कि यह वाहिद एक जगह है जहां पाकिस्तान अमेरिका को हरा सकता है. अब जबकि अमेरिका ने पाकिस्तान को हरा दिया है तो उसके ठीकरा कप्तान बाबर आजम पर फूटा है. क्रिकेट एक्सपर्ट से लेकर फैंस तक बाबर आजम की धीमी बैटिंग की आलोचना कर रहे हैं.

अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार देर रात पाकिस्तान को सुपरओवर में हराया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 159/7 का स्कोर बनाया. अमेरिका ने इसके जवाब में 3 विकेट पर 159 रन बना दिए. मैच टाई हुआ तो सुपर ओवर खेला गया. सुपर ओवर में अमेरिका ने 18 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 13 रन ही बना सकी.

USA vs PAK: पाकिस्तान हारा, टी20 वर्ल्ड कप से हो सकता है बाहर, अमेरिका की जीत से बदला समीकरण, भारत को भी नुकसान

बात करें पाकिस्तान के खेल की तो उसकी ओर से सबसे अधिक 44 रन बाबर आजम ने बनाए. बाबर ने इसके लिए 43 गेंदें खेलीं. अमेरिका के खिलाफ टी20 मैच में तकरीबन 100 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने के बाद बाबर क्रिकेटफैंस के निशाने पर आ गए. खासकर तब जब पाकिस्तान की टीम हार गई. सोशल मीडिया पर तमाम मीम्स शेयर हो रहे हैं, जिसमें बाबर निशाने पर हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने बदो-बदी गाना शेयर कर पाकिस्तान की हार के मजे लिए हैं.

PAK vs USA: अमेरिका को जिताने में कितने ‘भारतीयों’ का हाथ? सुपर ओवर में भी इंडियन खिलाड़ी का कमाल

नई दिल्ली. अमेरिका ने टी20 विश्व कप 2024 के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया. अमेरिका की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत थी. अमेरिका ने इस मैच को सुपर ओवर के जरिए जीता. अमेरिकी खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म किया. भारत में जन्मे कुछ खिलाड़ी भी अमेरिकी टीम का हिस्सा है. 11 में से कुल 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका कनेक्शन भारत से है. आइए जानते हैं वे खिलाड़ी कौन हैं और उनका प्रदर्शन टीम के लिए कैसा रहा.

अमेरिका के बैटर मोनांक पटेल का जन्म भारत के गुजरात में हुआ है. उन्होंने पाक के खिलाफ इस मुकाबले में शानदार पचासा जड़ते हुए 50 रन की पारी खेली. जिसमें उनके 7 चौके और 1 छक्का शामिल है. उन्होंने अंडर-16 और अंडर-18 स्तर पर गुजरात के लिए भी खेला है. नीतिश कुमार, जसदीप सिंह जैसे खिलाड़ी जन्मे तो भारत से बाहर लेकिन उनका कनेक्शन भारत से ही रहा है. नीतिश ने मैच में 14 रन की पारी खेली थी. वहीं, जसदीप ने 3 ओवर में 1 विकेट अपने नाम किया था.

हरमीत सिंह का जन्म मुंबई में हुआ था. लेकिन कुछ समय बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गए. हरमीत ने मैच में 4 ओवर बॉलिंग की थी. लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. जीत में सबसे बड़ी भूमिका मुंबई में जन्मे सौरभ नेत्रवलकर ने निभाई. इन्हीं की वजह से अमेरिका पाकिस्तान को हराने में कामयाब हो सका. पाकिस्तान की ओर से सुपर ओवर में इफ्तिकार अहमद और फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन इफ्तिकार 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान को जीत के लिए सुपर ओवर में 18 रन चाहिए थे. लेकिन सौरभ नेत्रवलकर की शानदार गेंदबाजी के चलते उनकी टीम 13 रन ही बना सकी.

FIRST PUBLISHED : June 7, 2024, 07:40 IST

T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, USA ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को दी पटखनी
हाइलाइट्स

बाबर आजम ने 44 जबकि शादाब खान ने 40 रन बनाए यूएसए की ओर से नोस्तुश केनजिगे ने 3 विकेट चटकाए अमेरिका ने सुपर ओपर में पाकिस्तान को हरा दिया

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला. मेजबान अमेरिका ने पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर इतिहास रच दिया. पाकिस्तान को सुपर ओवर में जीत के लिए 19 रन की दरकार थी लेकिन सौरभ नेत्रवलकर ने शानदार गेंदबाजी कर अमेरिका को इस विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दिला दी. सौरभ ने सुपर ओवर में 1 विकेट लेकर 13 रन खर्च किए. पाकिस्तान को अब 9 जून को भारत से भिड़ना है. उसके लिए अब भारत के खिलाफ मैच अब मरो या मरो जैसा हो गया है.

अमेरिका (PAK vs USA) ने सुपर ओवर में 1 विकेट पर 18 रन बनाए. सुपर ओवर में अमेरिका की ओर से आरोन जोंस और हरमीत सिंह ने बल्लेबाजी की. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने एक ओवर में 18 रन लुटाए. उन्होंने इस दौरान 3 वाइड गेंदें फेंकी. पाकिस्तान की ओर से सुपर ओवर में इफ्तिकार अहमद और फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन इफ्तिकार 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम ने 3 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया. उसकी ओर से स्टीवन टेलर और मोनांक पटेल ने पारी की शुरुआत की. दोनों ने 5.1 ओवर में 36 रन जोड़े. इस साझेदारी को नसीम शाह ने तोड़ा. नसीम ने टेलर को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर उनकी 12 रन की पारी का अंत किया. इसके बाद एंड्रीस गॉस ने कप्तान मोनांक पटेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े. दोनों कुल स्कोर को 104 रन तक ले गए. हारिस रउफ ने गॉस को 35 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई. मोहम्मद आमिर ने कैप्टन मोनांक पटेल को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर यूएसए को बड़ा झटका दिया. पटेल 50 रन बनाकर आउट हुए. आरोन जोंस ने 26 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए जबकि नीतीश कुमार 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे.

VIDEO: ‘सुपरमैन’ सी छलांग, एक हाथ से लपक लिया हैरतअंगेज कैच, टेलर के अजब कारनामे से रिजवान हैरान

VIDEO: ‘सुपरमैन’ सी छलांग, एक हाथ से लपक लिया हैरतअंगेज कैच, टेलर के अजब कारनामे से रिजवान हैरान

पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 159 रन बनाए
इससे पहले, कप्तान बाबर आजम और शादाब खान की जुझारू पारियों से पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 159 रन बनाए. बाबर ने 43 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से 44 रन की पारी खेलने के अलावा शादाब (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय 72 रन की साझेदारी की जब टीम 26 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. शादाब ने 25 गेंद का सामना करते हुए एक चौका और तीन छक्के मारे. अमेरिका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर नोस्तुश केनजिगे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए. सौरभ नेत्रवलकर ने 18 रन पर दो विकेट हासिल किए.

अमेरिका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया
अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया. जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पाकिस्तान ने 26 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए. पारी के दूसरे ओवर में भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर सौरव नेत्रवलकर की गेंद पर स्लिप में स्टीवन टेलर ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (09) का शानदार कैच लपका जबकि अगले ओवर में उस्मान खान (03) ने नोस्तुश केनजिगे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर नितीश कुमार को कैच थमाया.

पाकिस्तान ने 10वें ओवर में पूरे किए 50 रन
फखर जमां (11) ने बाएं हाथ के स्पिनर केनजिगे की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन तेज गेंदबाज अली खान की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर टेलर को कैच दे बैठे. पाकिस्तान की टीम पावर प्ले में तीन विकेट पर 30 रन ही बना सकी. शादाब ने तेज गेंदबाज जसदीप सिंह पर लगातार दो छक्कों के साथ 10वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया. पारी का आगाज करते हुए बाबर ने बेहद धीमी शुरुआत की. उन्होंने 24 गेंद में 10 रन बनाने के बाद जसदीप पर अपना पहला चौका जड़ा और फिर केनजिगे की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए.

अफरीदी और इफ्तिखार ने पाक को 150 के पार पहुंचाया
बाबर और शादाब ने 12वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह पर छक्के जड़े. केनजिगे ने शादाब को नेत्रवलकर के हाथों कैच कराके बाबर के साथ उनकी साझेदारी को तोड़ा. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अगली गेंद पर आजम खान (00) को भी एलबीडब्ल्यू करके पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 98 रन किया. पाकिस्तान के रनों का शतक 14वें ओवर में पूरा हुआ. बाबर ने जसदीप पर छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में एलबीडब्ल्यू हो गए. शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 23) और इफ्तिखार खान (18) ने अंत में उपयोगी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया.

Tags: Babar Azam, Shadab Khan, T20 World Cup

‘कोहली को दो…’ बाउंड्री पर खेड़े थे विराट, तभी जोर-जोर से चिल्‍लाने लगे फैन्‍स, रोहित के सामने रखी ये डिमांड
हाइलाइट्स

विराट कोहली मैच में रोहित के साथ ओपनिंग करने आए.विराट कोहली बैट से मैच में ज्‍यादा योगदान नहीं दे पाए. विराट कोहली को मैच देखने पहुंचे फैन्‍स ने अजीब डिमांड रख दी.

नई दिल्‍ली. आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली भले ही बैट से कमाल दिखा पाने में फेल हो गए लेकिन इसके बावजूद भी वो चर्चा में है. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के मुकाबले में विराट आयरलैंड के खिलाफ महज एक रन ही बना पाए. इस वक्‍त सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें फैन्‍स ने कप्‍तान रोहित शर्मा के सामने विराट कोहली को लेकर एक बड़ी डिमांड रख दी. मैच देखने स्‍टेडियम पहुंचे फैन्‍स चीख-चीख कर कहने लगे कि कोहली को बॉलिंग दो.

जिस वक्‍त भारतीय फैन्‍स कोहली को बॉलिंग दो नारे लगा रहे थे तब विराट बाउंड्री के पास ही खड़े हुए थे. हालांकि विराट ने फैन्‍स की इस डिमांड पर कोई रिएक्‍शन नहीं दिया. विराट कोहली कई मौकों पर टी20 में भारत के लिए बॉलिंग कर चुके हैं. विराट शौकिया तौर पर बॉलिंग में अपना हाथ आजमा चुके हैं. विराट कोहली अब तक खेले 118 टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में 13 बार गेंदबाजी कर चुके हैं. इस दौरान उनके नाम चार विकेट भी हैं. 292 वनडे मैचों की 50 पारियों में भी विराट ने बॉलिंग की. इस दौरान उन्‍होंने 680 रन लुटाकर पांच विकेट निकाले. विराट कोहली सीधे हाथ से मीडियम फार्स्‍ट गेंदबाजी करते हैं.

यह भी पढ़ें:- रोहित भूल कर भी इन 5 पाक क्रिकेटर्स को हल्‍के में लेने की नहीं करेंगे गलती, पहले भी खा चुके हैं धोखा

VIDEO: डेल स्टेन कौन है? खूंखार बॉलर को अमेरिकन सीखा रहे गेंदबाजी, लोग बोले- अब कोहली को कवर ड्राइव मारना सिखाएंगे
हाइलाइट्स

डेल स्टेन इस समय अमेरिका में हैं स्टेन को अमेरिका में गेंदबाजी का गुर सिखाया जा रहा है

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन इन दिनों अमेरिका में हैं, जहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन हो रहा है. स्टेन कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं. विश्व के खूंखार गेंदबाजों में से एक स्टेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी टीम का एक स्टाफ उन्हें गेंदबाजी का गुर सिखाते हुए नजर आ रहा है. इस दौरान स्टेन का जो रिएक्शन है, वो देखने लायक है. लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अब अमेरिकन विराट कोहली को कवर ड्राइव मारना सिखाएंगे.

कमेंट्री करते करते डेल स्टेन (Dale Steyn) नेट्स में पहुंच जाते हैं. जहां यूएसए स्टाफ का एक सदस्य उन्हें गेंदबाजी करना सीखा रहा है. डेल स्टेन उस शख्स की बात को ध्यान से सुनते हैं. और फिर उसके बताए के मुताबिक गेंद को नेट्स में फेंकते हैं. वीडियो को दखेकर ऐसा लग रहा है कि शायद उस शख्स को यह नहीं मालूम कि वह किसे गेंदबाजी करना सीखा रहा है. लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है कि अमेरिकन शख्स को पता ही नहीं कि डेल स्टेन कौन है? स्टेन ने इसका लाइव वीडियो किया.

T20 World Cup 2024: डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, फिंच भी छूट गए पीछे, ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने

शुक्र है कि रोहित या पंत को गंभीर चोट नहीं लगी… न्यूयॉर्क की खतरनाक पिच पर मचा बवाल, ICC चुप क्यों है?

बाबर को कोहली और रोहित से सीखने की जरूरत… IND-PAK ‘जंग’ में भारत का पलड़ा भारी, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने मान ली हार!
हाइलाइट्स

भारत बनाम पाकिस्तान मैच 9 जून को राशिद लतीफ ने बाबर को कोहली से सीखने की दी सलाह भारतीय टीम रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ेगी

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें 9 जून को टी20 विश्व कप में भिड़ेंगी. इस बहुप्रतिक्षित मुकाबले को लेकर भविष्यवाणी तेज हो गई है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का कहना है कि इस मुकाबले में भारत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतर रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसकी टीम पाकिस्तान से ज्यादा संतुलित है. लतीफ ने इसके साथ ही कहा कि न्यूयॉर्क में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर दबाव रहेगा.

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने पीटीआई वीडियो से कहा,‘हम सभी का ध्यान भारत (IND vs PAK) के खिलाफ 9 जून को होने वाले मैच पर है. बाबर आजम (Babar Azam) पर  विश्व कप (T20 World Cup) में अच्छे प्रदर्शन के बजाय भारत के खिलाफ होने वाले मैच के कारण दबाव में रहेगा. लेकिन उन्हें दबाव झेलना सीखना होगा. उन्हें विराट और रोहित से सीखना चाहिए. वे जानते हैं कि खेल को कैसे आगे बढ़ाया जाता है. बल्लेबाज के रूप में बाबर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल है लेकिन जहां तक कप्तानी का सवाल है तो उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है.’

T20 World Cup: फायर है मैं… हार्दिक पंड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी, 3 विकेट लेकर इरफान के क्लब में मारी एंट्री

43 की उम्र में खेला पहला विश्व कप… टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सबसे ‘बुजुर्ग’ खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बन बैठा सबसे ‘कंजूस’ गेंदबाज

‘कुलदीप यादव बल्लेबाजों के लिए बन सकता है सिरदर्द ‘
लतीफ ने कहा कि भारत के पास बहुत अच्छे स्पिनर हैं और वर्तमान फॉर्म को देखते हुए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम रविवार को होने वाले मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी. बकौल राशिद लतीफ,‘कुलदीप यादव एक ऐसा खिलाड़ी है अगर वह फिट रहता है तो पूरे विश्व कप में बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. वह भारत के लिए महत्वपूर्ण गेंदबाज है और उन्होंने अच्छी सफलताएं भी हासिल की हैं. वर्तमान फॉर्म को देखते हुए 9 जून को होने वाले मैच में भारत निश्चित तौर पर जीत के दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा.’

‘पाकिस्तान की तैयारी 2021 या 2022 की तरह नहीं’
लतीफ में इसके साथ ही कहा कि पाकिस्तान की तैयारी इस समय 2021 या 2022 जैसी नहीं है जब वह टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था. उन्होंने कहा,‘पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस बार टीम उतनी तैयार नहीं दिख रही है जितनी 2021 और 2022 में थी. वनडे विश्व कप में हार के बाद टीम को काफी नुकसान हुआ तथा कप्तान और चयन समिति को बदल दिया गया. टीम नहीं जानती कि उसकी तरफ से पारी का आगाज कौन करेंगे. अभी तक उसने जिस खिलाड़ी को भी सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया वह नाकाम रहा.’

Tags: Babar Azam, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Rohit sharma

IND vs PAK: 3 पाकिस्तानी बैटर, जो T20 वर्ल्ड कप में कर सकते हैं भारत की हालत खराब, 1 तो शतक ठोककर छीन चुका ट्रॉफी

नई दिल्‍ली. भारत और पाकिस्‍तान (India vs Pakistan) के बीच वर्ल्‍ड कप 2024 में जंग 9 जून को होनी है. न्‍यूयॉर्क में होने वाले इस मैच का इंतजार हर क्रिकेट फैन को है. साल 2021 के टी20 वर्ल्‍ड कप में विराट एंड कंपनी को हरा चुकी बाबर आजम की सेना के साथ अब रोहित शर्मा के धुरंधरों की चुनौती है. पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी भारतीय टीम का काम बिगाड़ सकते हैं. आइए जानते हैं 3 ऐसे बैटर के बारे में जिनसे भारतीय टीम को सावधान रहने की जरूरत होगी.

फखर जमां के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत मार्च 2017 में हुई, जब उन्‍होंने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 मैच खेला. फखर ने वनडे में डेब्‍यू 7 जून 2017 को किया. इसके 10 दिन बाद ही वह पाकिस्‍तान के सुपर स्‍टार बन गए. इसकी वजह थी चैंपियंस ट्रॉफी. 18 जून 2017 को टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्‍तान ने भारत को 180 रन से हरा दिया था. फखर जमां ने भारत के खिलाफ मैच में 106 गेंदों में 114 रन ठोके थे. उनके आखिरी 5 टी20 इनिंग्स पर नजर डालें तो उन्होंने इन सभी को मिलाकर कुल 152 रन बनाए हैं.

रोहित शर्मा ने पूरी की फिफ्टी, खुशी से झूम उठी ऋतिका सजदेह, रिएक्शन वायरल, देखें वीडियो

मोहम्मद रिजवान का बल्ला भी भारत के खिलाफ बोलता है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का विजयरथ पाकिस्तान ने 2021 में रोक दिया. बाबर-आजम की कप्तानी में पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी. यह विश्व कप में भारत पर किसी टीम की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी है. मोहम्मद रिजवान ने इस मैच में 79 की पारी खेली थी. ऐसे में इस बार भी भारतीय टीम को सावधान रहना होगा. आखिरी 5 टी20 मुकाबले में उनके बल्ले से कुल 155 रन निकले हैं.

बाबर आजम का बल्ला भी भारत के खिलाफ बोलता है. बाबर ने भी भारत को साल 2021 में 10 विकेट से हराने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने 52 गेंदों में कुल 68 रन की पारी खेली थी. बाबर आजम शानदार फॉर्म में भी हैं. ऐसे में वे टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. पिछले 5 टी20 मुकाबलों को मिलाकर वे 200 रन बना चुके हैं.

Tags: Babar Azam, India Vs Pakistan, Mohammad Rizwan, T20 World Cup

टीम इंडिया का दर्द: रोहित खेल रहे थे शॉट, अचानक गेंद उछली और दे गई गहरी चोट, होना पड़ा रिटायर

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत की. गेंदबाजों ने आयरलैंड को 100 रन के भीतर रोका. इसके बाद बैटर्स ने 13वें ओवर में ही लक्ष्य फतह कर लिया. लेकिन भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की खुशी तब चिंता में बदल गई जब कप्तान रोहित शर्मा को चोट लगी. रोहित चोट लगने के बावजूद खेलते रहे. उन्होंने चोट के बाद भी कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं. कुछ देर बाद ही उन्हें दर्द के कारण रिटायर होना पड़ गया.

रोहित शर्मा को जिस गेंद पर लगी, वह ऐसी लाइन-लेंथ पर थी, जिसे वे अक्सर बाउंड्री के पार भेजते हैं. लेकिन इस बार रोहित गच्चा खा गए. दरअसल, मार्क एडेयर की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच होने के बाद एंगल के साथ बाहर निकल रही थी. रोहित शर्मा इस गेंद के लिए पहले से ही तैयार थे. एडेयर ने जैसे ही गेंद फेंकी, वैसे ही रोहित ने खुद को शफल किया. वे अपना बायां पैर ऑफ स्टंप के बाहर ले गए और पुल शॉट लगाने की कोशिश की. लेकिन अनियमित उछाल वाली ड्रॉप-इन पिच ने धोखा दिया. गेंद उम्मीद से ज्यादा उछली और रोहित के दाईं बांह से जा टकराई.

चोटिल होने के बाद रोहित ने ‘ड्रॉप इन’ पिच पर उठाए सवाल, बोले- समझ में नहीं आता…

रोहित शर्मा को एकबारगी कुछ समझ नहीं आया. वे शॉट खेलने की कोशिश में पूरी तरह घूम गए. दूसरी ओर गेंद बांह से टकराकर पॉइंट पर खड़े फील्डर के हाथों में समा गई. गेंद बैट से काफी दूर थी लेकिन आयरलैंड ने अति उत्साह में रीव्यू ले लिया. थर्ड अंपायर ने रीव्यू देखने के बाद रोहित को नॉटआउट देकर आयरलैंड की उम्मीद पर पानी फेर दिया.

रोहित शर्मा को चोट लगी थी और इसका बदला उन्होंने अगली दो गेंदों पर ही ले लिया. भारतीय कप्तान ने जोशुआ लिटिल की अगली दो गेंदों पर छक्का लगाया. रोहित ने चोट लगने के बाद 11 गेंदें खेलीं और उन पर 22 रन बनाए. इसके बाद जब उनका निजी स्कोर 52 रन था और भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच चुकी थी, तब वे रिटायर्ड हर्ट होकर पैवेलियन लौट गए. रोहित ने 37 गेंद की अपनी पारी में 3 छक्के और 4 चौके लगाए.

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, ‘यह मामूली चोट है. मैने टॉस के वक्त ही कहा था कि पता नहीं ये पिच कैसी होगी. नया मैदान है. नया वेन्यू है. मुझे लगता है कि पिच अभी जमी नहीं है और गेंदबाजों की काफी मदद कर रही थी.’