T20 world cup: India-Pakistan मैच से पहले रोहित क्यों हुए परेशान, बोले- चोट से पहले…

नई दिल्ली. रोहित शर्मा ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले एक बार फिर पिच का मामला उठाया है. अमेरिकन पिच के बर्ताव से हैरान रोहित ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पाकिस्तान से मुकाबले के दौरान इससे क्या उम्मीद की जाए क्योंकि यहां की ‘ड्रॉप-इन’ विकेट को लेकर क्यूरेटर भी ‘भ्रमित’ हैं. भारत और पाकिस्तान का मैच नासाउ काउंटी के मैदान पर होना है. ड्रॉप-इन पिचों को आयोजन स्थल से दूर तैयार करने के बाद मैदान में लगाया जाता है.

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क में खेले गये मैचों में कम स्कोर बने हैं. यहां खेले गए मैच में आयरलैंड की टीम भारत के खिलाफ 100 से कम स्कोर पर सिमट गई थी. आईसीसी को भी पिच की खामियों को स्वीकार करते हुए एक बयान जारी करना पड़ा था. भारत और पाकिस्तान दोनों का यह टूर्नामेंट में दूसरा मैच है. पाकिस्तान अपने शुरुआती मुकाबले में अमेरिका से हार गया था जबकि भारत ने आयरलैंड को हराया था.

T20 world cup 2024: पहले बारिश का कहर और फिर ऑस्ट्रेलिया की मार, इंग्लैंड पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से एक दिन पहले कहा, ‘न्यूयॉर्क हमारा घरेलू मैदान नहीं है. हमने यहां दो मैच खेले हैं लेकिन हमें इसकी प्रकृति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. यह अलग-अलग दिनों में अलग-अलग तरीके से व्यवहार करता है, इसलिए क्यूरेटर भी भ्रमित है.’ उन्होंने कहा, ‘आप कल्पना कर सकते हैं कि हमें किस तरह की सोच रखने की जरूरत है. हम नहीं जानते कि हम किस पिच पर (पाकिस्तान के खिलाफ) खेल रहे हैं, इसलिए जो भी बेहतर क्रिकेट खेलेगा वह मैच जीतेगा.’

आउटफील्ड धीमी होने से रोहित शर्मा की चिंताएं और बढ़ गई हैं. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘आउटफील्ड धीमी है. कुछ शॉट्स को मैदान पर बहुत अधिक उछाल मिलता है, और कुछ मैदानी शॉट में गति नहीं रहती है. ऐसे में विकेटों के बीच दौड़ना महत्वपूर्ण है. हमें परिस्थितियों के अनुसार खेलने की जरूरत है.’

चोट से पहले टीम का हित आता है
असमान उछाल के कारण आयरलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में रोहित और ऋषभ पंत चोटिल भी हुए थे. रोहित ने कहा, ‘यह विश्व कप है इसलिए इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता. चोट लगने से पहले टीम का हित आता है. मैच जीतने के लिए विरोधी टीम और पिच पर ज्यादा ध्यान दिए बिना अच्छा क्रिकेट खेलना महत्वपूर्ण है.’

Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Rohit sharma, T20 World Cup

ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर भेजने का आइडिया कहां से आया? पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित ने किया खुलासा
हाइलाइट्स

पंत को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर उतारा गया बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच में भी पंत तीसरे नंबर पर उतरे

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप में भिड़ंत होगी. इस मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि वह टीम इंडिया में बल्लेबाजी क्रम में लचीलापन लाना चाहते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आखिर क्यों ऋषभ पंत को विश्व कप में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा रहा है. रोहित ने बताया कि उन्होंने पंत को आईपीएल में तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए देखा, इसलिए उन्होंने विश्व कप में भी पंत को इस क्रम पर भेजने का फैसला लिया. रोहित ने भी माना कि न्यूयॉर्क की पिच चैलेंजिंग हैं. उन्होंने कहा कि यह विकेट चुनौतीपूर्ण है. यहां तक की क्यूरेटर भी कन्फ्यूज्ड थे कि पिच का व्यवहार कैसा रहेगा.

रोहित शर्मा (Rishabh Pant) ने पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘ मैंने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आईपीएल के कुछ मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देखा. तभी मैंने सोच लिया था. यह सिर्फ बल्लेबाजी करने की बात है. पंत की काउंटर अटैक स्किल हमारे काम आएगी. इसी वजह से यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ रहा है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 प्वॉइंट टेबल में छोटी टीमों का कमाल, अमेरिका, स्कॉटलैंड और अमेरिका टॉप पर, हुए 2 बड़े उलटफेर

पाकिस्तान के खिलाफ क्या टीम इंडिया प्लेइंग 11 में करेगी बदलाव? कौन अंदर और कौन होगा बाहर, जानिए सब

ऋषभ पंत ने लगभग 14 महीने बाद आईपीएल के जरिए क्रिकेट में वापसी की. कार एक्सीडेंट के बाद वह उन्होंने आईपीएल के 17वें एडिशन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तानी करते हुए नजर आए. इस दौरान वह कई मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे.रोहित शर्मा ने आगे कहा कि टीम में ओपनर्स के अलावा कोई भी बल्लेबाजी क्रम फिक्स नहीं है. जब तक कि यह सुपर ओवर ना हो. हमे इसमें लचीलापन लाना चाहते हैं.’ भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी.

Tags: Rishabh Pant, Rohit sharma, T20 World Cup

NED vs SA T20 World Cup: 12 रन पर गिर गए थे 4 विकेट… फिर बल्लेबाज ने ‘अंगद’ की तरह जमाए पैर, टीम को उलटफेर से बचाया
हाइलाइट्स

साउथ अफ्रीक की ओर से बार्टमैन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए दक्षिण अफ्रीका ने 12 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे डेविड मिलर और स्टब्स ने 5वें विकेट पर 65 रन जोड़े

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 4 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. 104 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम को 12 रन स्कोर पर 4 झटके लग चुके थे. इसके बाद डेविड मिलर और युवा ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी कर पारी का संभाला. मिलर ने टीम को जीत दिलाकर राहत की सांस ली. उन्होंने चौके से अपना अर्धशतक पूरा किया. मिलर ने एक छोर पर ‘अंगद’ की तरह पांव जमाए रखा. उन्होंने छक्के से टीम को जीत दिलाई. साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों में 4 अंक लेकर ग्रुप डी में टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. नीदरलैंड्स की 2 मैचों में यह पहली हार है.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 106 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही. साउथ अफ्रीका ने 12 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. क्विंटन डिकॉक खाता भी नहीं खोल सके जबकि रीजा हैंड्रिक्स 3 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान एडेन माक्ररम भी खाता नहीं खोल सके वहीं हेनरिक क्लासेन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला. दोनों ने 5वें विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी को बास डी लीडे ने तोड़ा. उन्होंने स्टब्स को 33 के निजी स्कोर पर वान वीक के हाथों कैच कराया. मार्को यानेसन 6 रन बनाकर आउट हुए. मिलर ने 51 गेंद पर नाबाद 59 रन बनाए.

ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर भेजने का आइडिया कहां से आया? पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित ने किया खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 प्वॉइंट टेबल में छोटी टीमों का कमाल, अमेरिका, स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान टॉप पर, हुए 2 बड़े उलटफेर

नीदरलैंड्स ने 9 विकेट पर 103 रन बनाए
इससे पहले ओटनील बार्टमैन, मार्को यानसेन और एनरिक नोर्किया की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट पर 103 रन पर रोक दिया. बार्टमैन ने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए. जिसमें आखिरी ओवर में सिर्फ एक रन खर्च कर उन्होंने तीन विकेट झटके. नोर्किया ने 19 और यानसेन ने 20 रन देकर दो-दो विकेट लिए. नीदरलैंड की टीम 48 रन पर छह विकेट गंवा कर बेहद खराब स्थिति में थी लेकिन साइब्रांड एंजेलब्रेच (40) और लोगन वैन बीक (23) ने सातवें विकेट के लिए 45 गेंद में 54 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया.

एंजेलब्रेच ने 45 गेंद की पारी में एक छक्का लगाया
एंजेलब्रेच ने 45 गेंद की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया तो वहीं वैन बीक ने 22 गेंद की पारी में तीन चौके लगाए. विक्रमजीत सिंह (12) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (10) दहाई के अंक में रन बनाने वाले चार बल्लेबाजों में शामिल रहे. डच टीम से ही पिछले साल 50 ओवरों के विश्व कप में 38 रन से हार का सामना करने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम इस बार कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती थी और उसने शुरुआती ओवर से ही नीदरलैंड पर शिकंजा कस कर रखा.

नीदरलैंड्स ने 20 रन पर 3 विकेट खो दिए थे
पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के बाद यानसेन ने  माइकल लेविट (शून्य) को चलता किया. इस विकेट में हालांकि विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक का भी हाथ रहा. गेंद के बल्ले को छूकर उनके दस्तानों में गई लेकिन गेंदबाज ने अपील नहीं की. डिकॉक ने कप्तान एडेन मार्कराम को रिव्यू लेने के लिए कहा और  रिप्ले के बाद मैदानी अंपायर के फैसले को बदल दिया गया. बार्टमैन ने चौथे ओवर में मैक्स ओ’डाउड तो वहीं यानसेन ने पांचवें ओवर मे विक्रमजीत  को पवेलियन भेजा. पावर प्ले में नीदरलैंड की टीम तीन विकेट पर महज 20 रन ही बना सकी.

एडवर्ड्स ने छक्का लगा कर 64 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया
नोर्किया ने पारी के 10वें ओवर में बास डी लीडे (छह) को आउट किया लेकिन उनके अगले ओवर में एडवर्ड्स ने रिवर्स स्कूप शॉट से छक्का लगा कर 64 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया. वह हालांकि अगली गेंद पर मार्कराम के थ्रो पर रन आउट हो गए. तेजा निदामनुरु भी बल्ले से कोई योगदान दिये बिना इसी ओवर में आउट हो गए. इसके बाद एंजेलब्रेच एक छोर से संभल कर बल्लेबाजी करते हुए टीम को 13वें ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने केशव महाराज के खिलाफ 15वें ओवर में चौका जड़ा जो टीम की सिर्फ तीसरी बाउंड्री थी. उन्होंने और वैन बीक ने 17वें ओवर एक-एक चौका लगाकर रनगति को थोड़ा तेज किया. दोनों ने 19वें ओवर में रबाड़ा के खिलाफ 15 रन बटोर कर टीम के रनों का शतक पूरा किया. इसमें एंजेलब्रेच ने छक्का जबकि वैन बीक ने चौका शामिल था. बार्टमैन ने आखिरी ओवर में दोनों बल्लेबाजों के साथ टिम प्रिंगल (शून्य) को आउट कर नीदरलैंड को 103 रन पर रोक दिया.

Tags: David Miller, South africa, T20 World Cup

पाकिस्तान के खिलाफ क्या टीम इंडिया प्लेइंग 11 में करेगी बदलाव? कौन अंदर और कौन होगा बाहर, जानिए सब
हाइलाइट्स

यशस्वी जायसवाल को पाकिस्तान के खिलाफ भी बाहर बैठना पड़ सकता है विराट कोहली कैप्टन रोहित शर्मा के साथ यहां भी ओपनिंग में उतर सकते हैं

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया रविवार को बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम से टकराएगी. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें 8वीं बार आमने सामने होंगी. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था जबकि पाकिस्तान का मनोबल पहले ही मैच में मेजबान अमेरिका ने तोड़ दिया. इस हाईवोल्टेज मैच को लेकर दोनों देशों में गहमागहमी है. कप्तान रोहित शर्मा क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करना चाहेंगे? तो इसका जवाब होगा, शायद नहीं.

पाकिस्तान के खिलाफ भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) ओपन करते हुए नजर आ सकते हैं. बेशक वह आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग में फेल हो गए थे लेकिन पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है. कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच में बेंच गर्म करना पड़ सकता है. क्योंकि विराट के ओपनिंग में उतरने से भारत ऑलराउंडर्स को ज्यादा से ज्यादा मौका दे सकता है. ऑलराउंडर होने की वजह से अक्षर पटेल को फिर कुलदीप यादव की जगह तरजीह दी जा सकती है.

World Cup 2024: भारत- पाकिस्तान आमने सामने… 34000 दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम, दबाव में बाबर की सेना

T20 World Cup 2024: भारत- पाकिस्तान मैच कितने बजे से खेला जाएगा? सुपर संडे का ब्लॉकबस्टर मुकाबला यहां देखें न्यूयॉर्क से लाइव

न्यूयॉर्क की पिच पर गेंदबाजों का रहा है बोलबाला
न्यूयॉर्क की पिच पर अभी तक गेंदबाज हावी रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया की बैटिंग ऑर्डर में गहराई फायदे साबित हो सकती है. भारतीय टीम यदि आयरलैंड के खिलाफ मैच वाली प्लेइंग इलेवन के साथ उतरती है तो, एक बार फिर युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ेगा. पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मैच में कुलदीप की जगह अक्षर को इसलिए तरजीह मिलेगी क्योंकि उनके आने से बैटिंग में गहराई मिलेगी. इस विकेट पर अभी तक टीमें 100 का आंकड़ा पार करने लिए संघर्ष करती हुई दिखाई दी हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11
भारत: विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

Tags: IND vs PAK, Rohit sharma, T20 World Cup

T20 World Cup 2024: भारत- पाकिस्तान मैच कितने बजे से खेला जाएगा? सुपर संडे का ब्लॉकबस्टर मुकाबला यहां देखें न्यूयॉर्क से लाइव

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच रविवार को हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में दोनों टीमें 9 जून को भिड़ रही हैं. आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच जीतकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं वहीं यूएसए से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान का मनोबल गिरा हुआ है. बावजूद इसके टीम इंडिया अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को हल्के में लेने की भूल कतई नहीं करेगी. टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को एक सप्ताह हो गए. इस दौरान कई बड़े उलटफेर देखने को मिले. टीम इंडिया लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सुपर 8 के लिए मजबूती से कदम बढ़ाना चाहेगी. न्यूयॉर्क से इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप के सभी चारों मैच न्यूयॉर्क में ही खेलेगी. आंकड़ों की बात करें तो भारतीय टीम का विश्व कप (T20 World Cup) में पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमें 7 बार टकरा चुकी हैं जहां टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में हार मिली है. पाकिस्तान के लिए यह मैच करो मरो की तरह है. भारत के खिलाफ हार उसकी सुपर 8 में पहुंचने कर उम्मीदों को धूमिल कर सकती है.

  • कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला?

    रविवार (9 जून 2024) को टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा.

  • कितने बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा?

  • भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से भारत और पाकिस्तान की टीमें टकराएंगी.

  • कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच?

  • अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें उतरेंगी.

  • इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले को न्यूयॉर्क से भारत में लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

  • इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले को न्यूयॉर्क से भारत में लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं जबकि मोबाइल पर फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉट स्टार एप पर देख सकते हैं.

    FIRST PUBLISHED : June 8, 2024, 16:47 IST

    T20 world cup: 3 काबुलीवाले, जिन्होंने न्यूजीलैंड को शर्मनाक हार के लिए किया मजबूर, KKR का स्टार रहा प्लेयर ऑफ द मैच

    नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बड़ा उलटफेर किया है. न्यूजीलैंड की टीम को 84 रन से शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा. यह अफगानिस्तान की न्यूजीलैंड पर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है. इस जीत से अफगानिस्तान ने सुपर-8 की लड़ाई में खुद को काफी आगे कर लिया है. न्यूजीलैंड पॉइंट टेबल में ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान पहले नंबर पर है. अफगानिस्तान की न्यूजीलैंड पर जीत के मुख्य रूप से तीन हीरो रहे- रहमतुल्लाह गुरबाज, फजलहक फारुकी और कप्तान राशिद खान. दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं और अपनी-अपनी टीमों के मैचविनर हैं.

    केकेआर का स्टार बना प्लेयर ऑफ द मैच
    अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 159 रन बनाए. इनमें से आधे से अधिक रन रहमतुल्लाह गुरबाज (80) के बल्ले से निकले. उन्होंने 56 गेंद की पारी में 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए. गुरबाज ने इब्राहिम जादरान के साथ मिलकर 103 रन की पार्टनरशिप की. यह जोड़ी इब्राहिम के आउट होने से टूटी. इसके बाद अफगानिस्तान ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन गुरबाज एक छोर पर डटे रहे. वे 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए. रहमतुल्लाह गुरबाज को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

    उलटफेरों का टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका… अपने से कमजोर टीमों से हारे, आगे भी राह नहीं आसान

    फजल ने पहले स्पेल में कर दिया काम तमाम
    न्यूजीलैंड को रहमतुल्लाह गुरबाज के बाद सबसे अधिक नुकसान फजलहक फारूकी ने पहुंचाया. बाएं हाथ के इस पेसर ने अपने पहले ही स्पेल में न्यूजीलैंड के तीन विकेट झटक लिए. उन्होंने फिन एलेन, डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल को आउट किया. यह फारूकी का ही कमाल था कि न्यूजीलैंड पावरप्ले के भीतर ही 28 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष करने लगा. फजलहक फारूकी ने मैट हेनरी को भी आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया. उनका बॉलिंग एनालिसस 3.2-0-17-4 रहा.

    कप्तान राशिद खान का भी रहा जलवा
    अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने भी इस मैच में गजब का प्रदर्शन किया. अगर फजलहक फारूकी ने न्यूजीलैंड के टॉपऑर्डर को ध्वस्त किया तो राशिद खान मिडिलऑर्डर के लिए काल साबित हुए. राशिद खान ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 17 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने केन विलियम्सन, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल और लॉकी फर्ग्युसन को आउट किया.

    Tags: Icc T20 world cup, New Zealand, Rashid khan, T20 World Cup

    T20 World cup 2024: बांग्लादेश ने दिखाया गजब का खेल, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 2 विकेट से हराया

    नई दिल्ली. टी20 विश्व कप का 15वां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश (Srilanka vs Bangaldesh) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2014 की पूर्व चैंपियन टीम श्रीलंका को हराकर शानदार 2 विकेट से जीत दर्ज की. बांग्लादेश ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जो उनके लिए कारगर साबित हुआ.  श्रीलंका की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 124 रन बना सकी. बांग्लादेश ने 125 रन के लक्ष्य का पीछा बड़ी ही आसानी से कर लिया. उन्होंने 6 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली.

    पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की टीम की ओर से ओपनिंग करने पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस आए. निसंका ने शानदार 47 रन की पारी खेली. तो वहीं, कुसल मेंडिस ने 10 रन बनाए. तीसरे नंबर पर आए कामिंदु मेंडिस के बल्ले से 4 रन निकले. इसके अलावा धनंजय डि सिल्वा ने 21, चरित असलंका ने 19, वानिंदु हसरंगा ने 0 और एंजेलो मैथ्यूज ने 16 रन बनाए. इस तरह 20 ओवर में श्रीलंका की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना सकी.

    बांग्लादेश की ओर से शानदार बॉलिंग करते हुए मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 17 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए. वहींं, रिसाद हौसेन ने भी 3 विकेट अपने नाम किए. तंजीम हसन शाकिब ने 1 जबकि, तस्कीन अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए.

    अब चेज करने की बारी बांग्लादेश की आई. बांग्लादेश के ओपनर बैटर तंजीद हसन और सौम्य सरकार बुरी तरह फ्लॉप रहे. हसन 3 पर तो वहीं, सरकार 0 पर आउट हुए. लिटन दास ने तीसरे नंबर पर आकर अच्छी बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 36 रन बनाए. तौहिद ह्रिदोय ने 20 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से 40 रन ठोक दिए. जहां से बांग्लादेश के हाथों मैच फिसल गया. महमादुल्लाह ने अंत में 13 गेंदों में 16 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई.

    Tags: Bangladesh vs Sri Lanka, Mustafizur Rahman, Shakib Al Hasan, T20 World Cup

    T20 World Cup: अमेरिका ही नहीं, कनाडा को भी जिताने में ‘भारतीयों’ का बड़ा हाथ, आयरलैंड को चटाई धूल

    नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 में कनाडा ने रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को 12 रन से हरा दिया. आयरलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. लेकिन 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम की टीम 7 विकेट पर 125 रन ही बना सकी. जेरेमी गॉर्डन ने आखिरी ओवर में एक विकेट लेते हुए सिर्फ 4 रन खर्च दिए. इस तरह कनाडा ने यह मैच जीत लिया. अमेरिका की तरह ही कनाडा को भी जिताने में भारतीयों का बड़ा हाथ रहा.

    कनाडा की प्लेइंग XI टीम में कुल 4 भारतीय मूल के खिलाड़ी थे. इनमें नवनीत धालीवाल, प्रगत सिंह, दिलप्रीत बाजवा और श्रेयस मोव्वा जैसे प्लेयर थे. ये सभी खिलाड़ी पंजाब (भारत) से आते हैं. नवनीत धालीवाल कनाडा टीम के ओपनर हैं उन्होंने इस मुकाबले में 6 रन बनाए. वहीं, दिलप्रीत बाजवा ने बल्लेबाजी करते हुए 7 रन और प्रगत सिंह ने 18 रन की पारी खेली. सबसे ज्यादा प्रभावित श्रेयस मोव्वा ने किया.

    पाकिस्तान के लिए डबल झटका, हार के बाद बॉल टैंपरिंग का लगा आरोप, ICC ले सकता है एक्शन

    श्रेयस मोव्वा ने खेली अहम पारी
    जब कनाडा की टीम के 4 विकेट जल्दी गिर गए थे. तब श्रेयस मोव्वा बल्लेबाजी करने के लिए आए. उन्होंने अपनी टीम के लिए अहम पारी खेली और 36 गेंदों में कुल 37 रन बनाए. मोव्वा ने आखिरी गेंद पर रन आउट होने से पहले 36 गेंद की पारी में तीन चौके जड़े. आयरलैंड के लिए क्रेग यंग और बैरी मैकार्टी ने दो-दो विकेट लिए जबकि मार्क एडेर और गैरेथ डेलनी को एक-एक सफलता मिली.

    आयरलैंड के इनिंग की बात करें तो 138 लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी वाली टीम ने 53 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. ओपनर एंड्रयू बालबिर्नी 17 रन बनाकर आउट हुए वहीं कप्तान स्टर्लिंग 9 रन पर पवेलियन लौटे. लोरकन टकर ने 10 रन का योगदान दिया जबकि हैरी टेक्टर 7 रन बनाकर आउट हुए. कर्टिस कैंफर के बल्ले से 4 रन निकले जबकि गेराथ डेलानी ने 3 रन बनाए. कनाडा के लिए डिल्लोन 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए.

    Tags: Canada, T20 World Cup

    बल्लेबाजों को परेशान करने में मजा आता है, पाकिस्तान को पस्त करने वाले ‘भारतवंशी’ ने कहा- जब मैं कोडिंग करता हूं तो…
    हाइलाइट्स

    सौरभ नेत्रवलकर का जन्म मुंबई में हुआ था सौरभ ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में धारदार गेंदबाजी की

    नई दिल्ली. भारतीय मूल के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने यूएसए की पाकिस्तान पर जीत में अहम रोल अदा किया. सौरभ ने सुपर ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी कर अमेरिका को ऐतिहासिक जीत दिलाई. भारतीय मूल का यह क्रिकेटर भारत की ओर से अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुका है. सौरभ का कहना है कि उन्हें मैदान के बाहर ‘कोडिंग’ करने और मैदान के अंदर बल्लेबाजों को परेशान करने में आनंद आता है. यूएसए ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netravlkar) ने सुपर ओवर में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया. जिससे अमेरिका टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करने में सफल रहा. इससे क्रिकेट जगत में नेत्रवलकर अचानक ही चर्चा का विषय बन गए. नेत्रवलकर ने पीटीआई से कहा,‘यह केवल एक मैच था जिसमें हमने अच्छा प्रदर्शन किया. हमारा ध्यान अगले मैच पर होना चाहिए और सच कहूं तो अमेरिका की टीम में शामिल सभी खिलाड़ी अपनी उपलब्धियां को आत्मसात करने की कोशिश कर रहे हैं.’

    T20 World Cup: क्या IND-PAK मैच बारिश की भेंट चढ़ जाएगा? ब्लॉकबस्टर मैच वाले दिन कैसा रहेगा न्यूयॉर्क का मौसम, जानें रिपोर्ट कार्ड

    T20 World Cup: सुपर ओवर क्या है? इसे पहली बार कब लागू किया गया, कौन सी टीम करती है पहले बल्लेबाजी? समझिए

    मूल रूप से मुंबई के रहने वाले और भारत की अंडर 19 टीम के सदस्य रहे नेत्रवलकर पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं.उन्होंने क्रिकेट और अपनी नौकरी के बीच बहुत अच्छी तरह से सामंजस्य स्थापित किया है. उन्होंने कहा,‘मैंने कभी दबाव महसूस नहीं किया. जब आप किसी चीज को पसंद करते हैं तब वह आपके लिए काम नहीं रह जाता है. इसलिए जब मैं मैदान पर होता हूं तो मुझे गेंदबाजी करना और बल्लेबाजों को परेशान करना पसंद है. जब मैं कोडिंग करता हूं तो मैं उसी में रम जाता हूं. इसलिए मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं जबरदस्ती कोई काम कर रहा हूं.’

    यूएसए की टीम लगातार दो मैच जीतकर ग्रुप में 4 अंक लेकर टॉप पर पहुंच गई है. इस ग्रुप में भारत 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि पाकिस्तान को अभी खाता खुलने का इंतजार है. यूएसए की टीम 12 जून को भारत से भिड़ेंगी.

    Tags: T20 World Cup, United States

    T20 World Cup 2024: आखिरी ओवर में चाहिए थे 17 रन… गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, कनाडा ने किया उलटफेर
    हाइलाइट्स

    कनाडा ने 7 विकेट पर 137 रन बनाएआयरलैंड ने 53 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे आयरलैंड को आखिरी ओवर में 17 रन की दरकार थी

    नई दिल्ली. आयरलैंड ने रोमांचक मुकाबले में कनाडा को 12 रन से हरा दिया. आयरलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. जेरेमी गॉर्डन ने आखिरी ओवर में एक विकेट लेते हुए सिर्फ 4 रन खर्च किए. आयरिश टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दो मैचों में पहली जीत है. आयरलैंड को लगातार दूसरी हार मिली है. कनाडा की ओर से रखे गए 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम की टीम 7 विकेट पर 125 रन ही बना सकी. आयरलैंड के लिए जॉर्ज डॉकरेल और मार्क एडेयर ने नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन यह टीम की जीत में काम नहीं आई. डॉकरेल 30 रन पर नाबाद लौटे वहीं मार्क एडेयर 34 रन बनाकर आउट हुए. गॉर्डन ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड (Canada vs Eire) की शुरुआत बेहद खराब रही. पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी वाली टीम ने 53 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. ओपनर एंड्रयू बालबिर्नी 17 रन बनाकर आउट हुए वहीं कप्तान स्टर्लिंग 9 रन पर पवेलियन लौटे. लोरकन टकर ने 10 रन का योगदान दिया जबकि हैरी टेक्टर 7 रन बनाकर आउट हुए. कर्टिस कैंफर के बल्ले से 4 रन निकले जबकि गेराथ डेलानी ने 3 रन बनाए. कनाडा के लिए डिल्लोन 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए.

    बल्लेबाजों को परेशान करने में मजा आता है, पाकिस्तान को पस्त करने वाले ‘भारतवंशी’ ने कहा- जब मैं कोडिंग करता हूं तो…

    T20 World Cup: सुपर ओवर क्या है? इसे पहली बार कब लागू किया गया, कौन सी टीम करती है पहले बल्लेबाजी? समझिए

    कनाडा ने 7 विकेट पर 137 रन बनाए
    इससे पहले, निकोल्स किर्टोन (49) और श्रेयस मोव्वा (37) के बीच पांचवें विकेट के लिए 63 गेंद में 75 रन की साझेदारी से कनाडा ने 7 विकेट पर 137 रन बनाए. पिछले मैच में अमेरिका के खिलाफ 31 गेंद में 51 रन बनाने वाले किर्टोन एक रन से लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा करने से चूक गए लेकिन उन्होंने 35 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाकर टीम की मैच में वापसी कराई. कनाडा की टीम नौवें ओवर में 53 रन पर चौथा विकेट गंवाने के बाद बैकफुट पर थी. किर्टोन और विकेटकीपर मोव्वा ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल पिच पर टीम को संघर्षपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. मोव्वा ने आखिरी गेंद पर रन आउट होने से पहले 36 गेंद की पारी में तीन चौके जड़े. आयरलैंड के लिए क्रेग यंग और बैरी मैकार्टी ने दो-दो विकेट लिए जबकि मार्क एडेर और गैरेथ डेलनी को एक-एक सफलता मिली.

    यह ग्रुप रोमांचक हो गया है
    पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका की जीत के बाद यह ग्रुप रोमांचक हो गया है जहां हर टीम सुपर आठ में पहुंचने के लिए जोर लगा रही है. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने में कनाडा के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुरू से ही दबाव में रहे. नवनीत धालीवाल (छह) तीसरे ओवर में एडेर का शिकार बन गए. दूसरे छोर से आरोन जॉनसन (14) आईपीएल खेल चुके जोश लिटिल के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका जड़ने के बाद  यंग की गेंद पर कुर्टिस कैंफर को कैच दे बैठे.

    मोव्वा ने 26 गेंद बाद बाउंड्री के सूखे को किया खत्म
    परगट सिंह ने मैकार्टी के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका जड़कर पावर प्ले में टीम के स्कोर को दो विकेट पर 37 रन तक पहुंचाया. उनकी 14 गेंद में 18 रन की पारी को यंग ने लिटिल के हाथों कैच कराकर खत्म किया. नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए लेग स्पिनर डेलनी ने दिलप्रीत सिंह (सात) को पवेलियन की राह दिखाई. किर्टोन और मोव्वा ने इसके बाद जोखित लिए बिना दौड़कर रन चुराने पर ध्यान दिया. मोव्वा ने 13वें ओवर में यंग के खिलाफ दो चौके लगाने के दौरान 26 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया.

    किर्टोन ने मोव्वा के साथ मिलकर 44 रन जोड़े
    किर्टोन ने यंग के खिलाफ 15वें ओवर की आक्रामक तेवर दिखाते हुए शुरुआती दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर टीम के रनों का शतक पूरा किया और फिर एक रन लेकर मोव्वा के साथ 44 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की. उन्होंने आखिरी गेंद पर एक और छक्का जड़ इस ओवर से 18 रन बटोरे. मैकार्टी ने 19वें ओवर में किर्टोन को आउट करने के बाद डिनोल हेलिगर को खाता खोले बिना चलता कर ओवर में दो विकेट झटके. मोव्वा ने आखिरी ओवर में चौका लगाया लेकिन अंतिम गेंद पर रन आउट हो गए.

    Tags: Andrew Balbirnie, Canada, Eire cricket, T20 World Cup