IPL 2025 Public sale: युजी-नूर या जम्पा… किस स्पिनर पर लगेगी सबसे बड़ी बोली, कौन पार करेगा 10 करोड़?

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 ऑक्शन में अब कुछ दिनों की ही दूरी है. हफ्ते भर के भीतर तय हो जाएगा कि किस खिलाड़ी पर कितनी बोली लगी या किस पर पैसों की बारिश हुई और कौन खाली हाथ रह गया. इस बार 10 फ्रेंचाइजी तकरीबन 200 खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती है. इसी कारण इसे आईपीएल मेगा ऑक्शन भी कहा जा रहा है. इस ऑक्शन में किस खिलाड़ी पर सबसे बड़ी बोली लगेगी, से लेकर सबसे महंगा बैटर या बॉलर कौन होगा, इस पर फैंस लगातार बात कर रहे हैं. इसी कड़ी में रॉबिन उथप्पा और आकाश चोपड़ा के हवाले से यह जानने की कोशिश करते हैं कि आईपीएल 2025 ऑक्शन में सबसे महंगा स्पिनर कौन होगा.

आईपीएल 2025 ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होना है. इस ऑक्शन के लिए 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इनमें 366 भारतीय और 208 विदेशी हैं. इनमें युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन जैसे भारतीय स्पिनर और एडम जम्पा, वानिंदु हसरंगा, नूर अहमद जैसे विदेशी स्पिनर शामिल हैं. पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा और रॉबिन उथप्पा ने 5-5 स्पिनर चुने, जिन पर बड़ी बोली लग सकती है. दोनों के टॉप-5 स्पिनरों में युजवेंद्र चहल, वानिंदु हसरंगा और साई किशोर शामिल हैं, लेकिन बाकी दो स्पिनर अलग हैं.

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट कब से, किस चैनल पर आएगा लाइव, क्या करनी होगी नींद खराब, Full Schedule

रॉबिन उथप्पा ने जियो सिनेमा के कार्यक्रम में कहा कि युजवेंद्र चहल पर इस बार बड़ी बोली लग सकती है. उन्हें आरसीबी दोबारा अपनी टीम में शामिल कर सकती है. चहल के अलावा, वानिंदु हसरंगा, एडम जम्पा, साई किशोर और रविचंद्रन अश्विन को टीमें अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेंगी. आकाश चोपड़ा ने अपने टॉप-5 में युजवेंद्र चहल, वानिंदु हसरंगा और साई किशोर का नाम लिया. उन्होंने इसके बाद कहा कि अफगानिस्तान के नूर अहमद और अल्लाह गजनफर पर भी बड़ी बोली लग सकती है.

आकाश चोपड़ा ने साथ ही कहा कि युजवेंद्र चहल इस बार सबसे महंगे स्पिनर रहने वाले हैं. चोपड़ा के मुताबिक युजवेंद्र को छोड़ दें तो किसी और स्पिनर पर 5 करोड़ की बोली नहीं लगने वाली. उन्होंने कहा कि युजवेंद्र के बाद नूर अहमद सबसे महंगे स्पिनर रह सकते हैं. आकाश चोपड़ा ने अपने टॉप-5 में युजवेंद्र चहल और नूर अहमद के अलावा अल्लाह गजनफर, वानिंदु हसरंगा और साई किशोर को शामिल किया.

Tags: Aakash Chopra, Indian premier league, IPL, IPL Public sale, R ashwin, Robin uthappa, Yuzvendra Chahal

IND vs AUS: ‘वह रनों का भूखा…’ सुनील गावस्कर को भारतीय दिग्गज से उम्मीद, कहा- वह बड़ी पारियां खेलेगा

नई दिल्ली. महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) को यकीन है कि आस्ट्रेलिया के पिछले दौरों पर पर्थ और एडीलेड में बेहतरीन पारियां खेलने वाले चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पांच टेस्ट मैचों की आगामी सीरीज में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटेंगे. विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे. उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे.

गावस्कर ने 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज से पहले स्टार स्पोटर्स से कहा , न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट रन नहीं बना सका था लिहाजा वह रनों का भूखा होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट रन नहीं बना सका था लिहाजा वह रनों का भूखा होगा. पिछली बार एडीलेड टेस्ट में जब दूसरी पारी में पूरी भारतीय टीम 36 रन पर आउट हो गई थी , जहां तक मुझे याद है कोहली ने रन आउट होने से पहले पहली पारी में 70 से ज्यादा रन बनाये थे.’’

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में किसका पलड़ा भारी? भारत-ऑस्ट्रेलिया में से किसने जीते हैं अधिक मैच, जानें डिटेल्स

उन्होंने आगे कहा ,‘‘ इसके अलावा एडीलेड में तो उसने हमेशा रन बनाये हैं. पर्थ में 2018 -19 में उसने बेहतरीन टेस्ट शतक जड़ा था. उसके सबसे शानदार टेस्ट शतकों में से एक. इन पारियों से उसमें अतिरिक्त आत्मविश्वास होगा. शुरुआत में किस्मत का साथ चाहिये और अगर उसे अच्छी शुरूआत मिल गई तो वह बड़ी पारियां खेलेगा.’’

वहीं पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि आस्ट्रेलियाई गेंदबाज विराट को आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदें डालने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि विराट को पता होगा कि उसके खिलाफ क्या रणनीति हो सकती है. उसे आफ स्टम्प से बाहर गेंदें डाली जाएगी जिन्हें आजकल वह छोड़ देता है. आस्ट्रेलियाई गेंदबाज उसके शरीर पर भी गेंद फेंकने की रणनीति अपना सकते हैं क्योंकि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को इस रणनीति का फायदा मिला है.’’

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Sunil gavaskar

PAK vs Aus: बाबर आजम ने खेली सबसे बड़ी पारी लेकिन पाकिस्तान की निकला दम, ऑस्ट्रेलिया के आगे टेके घुटने

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर से टीम को निराश किया है. लगातार दो टी20 मैच हारने के बाद तीसरे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम नाकाम रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम महज 117 रन पर सिमट गई. पूर्व कप्तान बाबर आजम ने टीम के लिए इस मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेली. ओपनिंग करने उतरे इस बैटर ने 41 रन बनाए जबकि हशीबुल्ला खान ने 24 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो लगातार मैच हारकर टी20 सीरीज गंवा चुकी पाकिस्तान का प्रदर्शन आखिरी मुकाबले में भी निराशाजनक रहा. मोहम्मद रिजवान की जगह इस मैच में कप्तानी कर रहे सलमान आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन पूरी टीम महज 18.1 ओवर में 117 रन पर ही ढेर हो गई. इस मैच में पारी की शुरुआत करने उतरे बाबर आजम ने सबसे बड़ी 41 रन की पारी खेली. 28 बॉल पर 4 चौके की मदद उन्होंने यह पारी खेली. आखिर में शाहीन अफरीदी ने 16 रन बनाकर स्कोर 117 रन तक पहुंचाया.

ऑस्ट्रेलिया की जबरदस्त गेंदबाजी
पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर कंगारू गेंदबाजों ने इस मैच में पूरी तरह लगाम लगाया. आरोन हार्डी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. एजम जांपा और स्पेंसर जॉनसन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी इस मैच में कसी हुई नजर आई और पाकिस्तान को रन बनाने का मौका नहीं मिला. एडम जांपा ने 4 ओवर में महज 11 रन दिए जबकि हार्डी ने 4 ओवर में 21 रन खर्च किए.

पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन 

वनडे सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान की टीम को टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार मिली. पहले मैच में पूरी टीम 7 ओवर में 94 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी टीम ने महज 64 रन पर 9 विकेट गंवाए और 29 रन से मैच हार गए. दूसरे मुकाबले में 148 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए 134 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

FIRST PUBLISHED : November 18, 2024, 15:51 IST

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने किया पाकिस्तान का क्लीन स्वीप, तीसरे टी20 में भी हराया, स्टोइनिस ने खेली धांसू पारी

नई दिल्ली. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (Pakistan vs Australia) के बीच तीसरा टी20 होबार्ट में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान की टी20 सीरीज में यह लगातार तीसरी हार थी. इससे पहले उन्होंने दो टी20 मुकाबले गंवा दिए थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में ही 61 रन ठोक दिए और ऑस्ट्रेलिया को मैच जिता दिया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 117 रन ही बना सकी. जिसमें बाबर आजम के 41 रन शामिल थे. इसके अलावा हजीबुल्लाह खान ने 24, साहिबजादा फरहान ने 9, कप्तान आगा सलमान ने 1 रन बनाए. खराब बल्लेबाजी के चलते पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में 117 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक विकेट एरोन हार्डी ने लिए. हार्डी ने कुल 3 विकेट अपने नाम किए.

FIRST PUBLISHED : November 18, 2024, 16:35 IST

बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का टी20 रिकॉर्ड, अब सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में 41 रन की पारी के दौरान बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले स्थान पर काबिज हैं. भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में एक खास उपलब्धि हासिल की है. वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. बाबर आजम ने यह खास उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान हासिल की. तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. आखिरी मैच में बाबर आजम ने 41 रन की पारी खेली और विराट कोहली को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा टी20 बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन
पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम अब टी20 इंटरनेशनल में 4192 रन हो गए हैं और वो भारतीय दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. विराट कोहली जो टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं उन्होंने 125 मैच में 4188 रन बनाए थे. सबसे ज्यादा रन भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. 159 मैच खेलकर इस धुरंधर ने 4231 टी20 इंटरनेशनल रन बनाए हैं. बाबर आजम के पास रोहित का रिकॉर्ड भी तोड़ने का मौका होगा क्योंकि इस धुरंधर ने भी टी20 को अलविदा कह दिया है.

FIRST PUBLISHED : November 18, 2024, 17:01 IST

चहल की वाइफ धनश्री किसे मिस कर रही? इंस्टाग्राम स्टोरी में किया खुलासा, लिखा- मिसिंग यू…

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) की वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. ये हम सभी जानते हैं. इस बीच धनश्री ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक फोटो पोस्ट की है. जिसमें दिख रहे इंसान को वह काफी मिस कर रही है. धनश्री ने इसके साथ एक खास कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने बर्थडे विश किया.

दरअसल, धनश्री वर्मा अपने नाना जी को मिस कर रही है. धनश्री ने जो फोटो पोस्ट की है. उसमें उनके नाना और नानी जी दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने लिखा,” मेजर मिसिंग.. हैप्पी बर्थडे नाना जी.” बता दें कि धनश्री चहल से शादी करने के बाद चर्चा में आई थी. पहली बार चहल और धनश्री डांस के जरिए मिले थे. चहल धनश्री से डांस सीखना चाहते थे और उन्होंने उन्हें कॉन्टैक्ट किया था.

बता दें कि युजवेंद्र चहल ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 72 वनडे और 80 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको वनडे की 69 पारियों में 27.13 की औसत से 121 और टी20 की 79 पारियों में 25.09 की औसत से 96 विकेट लिए हैं. वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं. चहल 24 जनवरी 2023 के बाद से टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं.

FIRST PUBLISHED : November 18, 2024, 16:11 IST

कमाल है धमाल है क्रिकेट का यह सूर्यवंशी…आकाश चोपड़ा ने की 13 साल के वैभव की तारीफ, कोहली से भी ज्यादा सर्च

पटना. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी की चर्चा आज हर जगह हो रही है. बड़े से बड़ा खिलाड़ी भी वैभव की काबिलियत को सलाम कर रहा है. मात्र 12 साल 284 दिन की उम्र में रणजी में डेब्यू करने के बाद वैभव की चर्चाएं हर जगह होने लगी. दिन-प्रतिदिन वैभव ने अपनी काबिलियत से एक अलग ही पहचान बनानी शुरू कर दी. अब तो पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी वैभव के जबदस्त वाले फैन हो गए. अक्सर खिलाड़ियों पर तीखी टिपण्णी करने वाले आकाश चोपड़ा ने वैभव की काबिलियत को देख चौंक गए. उन्होंने एक वीडियो बनाते हुए कहा कि छोटा नहीं है यह बच्चा, नाम याद रखिएगा कमाल का है, धमाल का है.

दीवाने हुए आकाश चोपड़ा 
आईपीएल 2025 के ऑक्शन लिस्ट में 13 साल के वैभव का नाम देख आकाश चोपड़ा भी चौंक गए. उन्होंने इस खिलाड़ी के बारे में सर्च करना शुरू कर दिया. सारी जानकारी जुटाने के बाद एक वीडियो भी बनाया. इस वीडियो में आकाश ने कहा कि आईपीएल ऑक्शन में यह 13 साल का लड़का क्या कर रहा है यार. उन्होंने वैभव के सफर को बताते हुए कहा कि यह क्रिकेट का सूर्यवंशी कमाल का है, धमाल का है. उन्होंने लोगों को कहा कि इस खिलाड़ी का नाम नोट कर लीजिए. आकाश ने बताया कि वैभव ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ सेंचुरी लगाने वाला सबसे उम्र का खिलाड़ी है.

कोहली से भी ज्यादा सर्च किया जा रहा है वैभव को 
आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन लिस्ट में जैसे ही 13 साल के वैभव का नाम शामिल हुआ तो हर कोई वैभव को सर्च करने लगा. खिलाड़ियों की रिकॉर्ड रखने वाली एक निजी और चर्चित वेबसाइट पर लोगों ने वैभव सूर्यवंशी को खूब सर्च किया. इस वेबसाइट के मोस्ट व्यूवड प्लेयर्स की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम विराट कोहली, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर जैसे स्टार खिलाड़ियों से भी उपर है. वैभव का नाम टॉप पर पिछले कई दिनों से बना हुआ है.

30 लाख है बेस प्राइस 
13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बिहार रणजी टीम के धाकड़ ओपनर हैं. जब वो बैटिंग करते हैं तो हर गेंद को बाउंड्री के बाहर करने के चक्कर में रहते हैं. सिर्फ बैटिंग ही नहीं, इस छोटे खिलाड़ी के अंदर बॉलिंग करने की भी क्षमता है. वे लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर हैं. वैभव का नाम आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए है.

Tags: Bihar Information, Cricket information, Local18, PATNA NEWS

कोकीन का सेवन करता था ये क्रिकेटर, अब लगा बैन, कुछ दिन रहना पड़ेगा क्रिकेट से दूर

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल (Doug Bracewell) को इस साल की शुरुआत में जांच में कोकीन के इस्तेमाल के लिए पॉजिटिव पाये जाने के बाद एक महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा है. न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट खेलने वाले इस 34 वर्षीय खिलाड़ी को जनवरी में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और वेलिंगटन के बीच घरेलू टी-20 मैच के बाद जांच में पॉजिटिव पाया गया था. उन्हें इस मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. ब्रेसवेल के उपचार कार्यक्रम पूरा करने की शर्त पर आयोग द्वारा लगाए गए शुरुआती तीन महीने के प्रतिबंध को घटाकर एक महीने कर दिया गया था.

आयोग ने कहा, ‘‘हमारी जांच के मुताबिक उसने कोकीन का सेवन प्रतिस्पर्धा से बाहर किया था और इसका खेल से जुड़े उसके प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं था. उन्होंने कहा, ‘‘ खिलाड़ियों की यह जिम्मेदारी है कि वे पॉजिटिव उदाहरण पेश करें. मैदान के अंदर और बाहर उनकी हरकतें आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रभावित करती है. ऐसे में यह जरूरी है कि वे स्वस्थ, जिम्मेदार विकल्प चुनकर रोल मॉडल के रूप में काम करें.’’

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मुख्य कार्यकारी स्कॉट वेनिंक ने कहा कि ब्रेसवेल ने खुद को निराश किया है और हम उसके आचरण से ‘निराश’ है. वेनिंक ने कहा, ‘‘ डग अपने कारनामे, अपने व्यवहार के परिणामों और लगाए गए दंड की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार की है. एक संगठन के तौर पर हम उन्हें पूरा समर्थन देना जारी रखेंगे. वह भविष्य में हमारी उम्मीदों को लेकर पूरी तरह से वाकिफ है.’’

FIRST PUBLISHED : November 18, 2024, 17:35 IST

ऑस्ट्रेलिया के खूंखार गेंदबाज को भी लेनी पड़ी भारतीय स्पिनर की मदद, बोला- उनसे काफी कुछ सीखा…

नई दिल्ली. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत जल्द होने वाली है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लायन का माना है कि विरोधी खिलाड़ी अधिकतर ‘सर्वश्रेष्ठ कोच’ होते हैं और उन्होंने स्वीकार किया कि भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2011-12 में पहली बार उनके साथ आमना-सामना होने के बाद से उन्हें काफी कुछ ‘सिखाया’ है. एक ही साल में टेस्ट डेब्यू करने वाले लायन और अश्विन 22 नवंबर में पर्थ में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खेल के लंबे प्रारूप में आठवीं बार आमने-सामने होंगे.

लायन ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘‘अश्विन शानदार गेंदबाज है. मैं अपने पूरे करियर के दौरान उसका सामना किया है इसलिए मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है. वह बहुत ही चतुर गेंदबाज है और वह काफी तेजी से सीखता और सामंजस्य बैठाता है. मुझे लगता है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ही ऐसा कर पाते हैं. वह अपने कौशल का इस्तेमाल अपने और टीम के फायदे के लिए करता है.’’

कोकीन का सेवन करता था ये क्रिकेटर, अब लगा बैन, कुछ दिन रहना पड़ेगा क्रिकेट से दूर

यह अश्विन का पांचवां ऑस्ट्रेलिया दौरा होगा जहां उन्होंने 10 टेस्ट मैच में 42.15 के औसत से 39 विकेट चटकाए हैं. लायन ने स्वीकार किया कि उन्होंने अश्विन की गेंदबाजी का करीब से अध्ययन किया है. विशेषकर पिछले कुछ वर्षों मे ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे से पहले. उसने मुझे काफी कुछ सिखाया है. मेरा मानना है कि जिन खिलाड़ियों के खिलाफ आप खेलते हैं वे आपके सर्वश्रेष्ठ कोच होते हैं.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘भारत जाने से पहले मैंने उसकी गेंदबाजी की काफी फुटेज देखी, जिस तरह वह यहां ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करता है, देखना चाहता था कि इससे कुछ सीख सकता हूं या नहीं. मैं क्रिकेट को जिस नजरिए से देखता हूं, वह यह है कि मैं कभी किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिला जिसने खेल पर विजय प्राप्त की हो, ना ही कभी किसी ऐसे व्यक्ति के खिलाफ या उसके साथ खेला जिसने खेल पर जीत हासिल की हो.’’

एशिया के बाहर बेहतर गेंदबाजी औसत के मामले में नाथन लायन आर अश्विन से आगे हैं. अश्विन ने जहां 33.14 के औसत से विकेट चटकाए हैं तो वहीं लायन का औसत 30.09 का रहा है. हालांकि, एशिया में गेंदबाजी के मामले में अश्विन ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर से काफी आगे हैं. एशिया में अश्विन का औसत 21.76 का रहता है जबकि लायन 30.81 के औसत से बॉलिंग करते हैं.

Tags: Nathan Lyon, R ashwin

IPL मेगा ऑक्शन से पहले RCB में बड़ा बदलाव, मुंबई के मुख्य कोच को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बेंगलुरू. इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी के नए सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की टीम ने एक बड़ा बदलाव किया है. सोमवार को फ्रेंचाइजी की तरफ से ओंकार साल्वी को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की गई. साल्वी के मार्गदर्शन में मुंबई ने पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी खिताब जीता.

घरेलू क्रिकेट में जाना-पहचाना नाम साल्वी इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम कर चुके हैं. फ्रेंचाइजी ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई के मौजूदा मुख्य कोच ओंकार साल्वी को आरसीबी का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. ओंकार पिछले आठ महीने में रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा रहे. अब यह धुरंधर भारत के घरेलू सीजन में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के बाद आईपीएल 2025 के लिए हमारे साथ जुड़कर रोमांचित हैं.’’