पाक पेस बैटरी के सामने भारतीय धुरंधर फेल, 119 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
हाइलाइट्स

भारतीय पारी 19 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए

नई दिल्ली. पाकिस्तानी पेस बैटरी के सामने भारतीय स्टार बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में पाकिस्तान ने भारत को 119 रन पर ढेर कर दिया. ओपनिंग में उतरे विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे. कप्तान रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी फ्लॉप रहे. सिर्फ ऋषभ पंत इकलौते बल्लेबाज रहे जिन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों का डटकर सामना किया. हालांकि वह भी 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ऐसा पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत को पहली बार ऑलआउट किया.

इससे पहले टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें 7 बार टकराई थीं. लेकिन पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था. भारत का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका. पेसर नसीम शाह और हारिस राउफ की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से पाकिस्तान ने भारत को 119 रन पर समेट दिया. नसीम और राउफ ने 3-3 विकेट चटकाए. मोहम्मद आमिर ने 2 विकेट हासिल किए जबकि शाहीन शाह अफरीदी (29/1) ने एक विकेट मिला.

IND vs PAK Enjoying XI: पाकिस्तान ने जीता टॉस, टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी, ये है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए
भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 31 गेंद में 6 चौकों मदद से सर्वाधिक 42 रन बनाए. अक्षर पटेल (20) और कप्तान रोहित शर्मा (13) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए. भारत की पूरी टीम 19 ओवर में सिमट गई. बारिश के कारण मैच 50 मिनट देरी से शुरू हुआ. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. रोहित ने शाहीन शाह अफरीदी के पहले ही ओवर में छक्का जड़ा लेकिन इसके बाद फिर बारिश आ गई और आधे घंटे से अधिक समय तक खेल रुका रहा.

विराट लगातार दूसरे मैच में फेल
मैच दोबारा शुरू होने पर विराट कोहली (04) ने नसीम पर चौके से खाता खोला लेकिन एक गेंद बाद कवर प्वाइंट पर उस्मान खान को कैच दे बैठे. शाहीन के अगले ओवर में रोहित (13) ने भी डीप स्क्वायर लेग पर राउफ को कैच थमाया. अक्षर ने शाहीन की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा. पंत ने आमिर की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए लेकिन अगली गेंद पर उस्मान ने उनका मुश्किल कैच टपका दिया. भारत ने पावर प्ले में दो विकेट पर 50 रन बनाए. विराट आयरलैंड के खिलाफ मैच में भी फेल रहे थे. वह उस मैच में पांच गेंदों पर एक रन बना पाए थे.

सूर्या चौका जड़कर 7 रन बनाकर चलते बने
नसीम ने सीधी गेंद पर अक्षर को बोल्ड करके भारत को तीसरा झटका दिया. अक्षर ने 18 गेंद में दो चौकों और एक छक्के से 20 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने आते ही नसीम पर सीधे चौके से खाता खोला. पंत इसके बाद बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम की गेंद को हवा में लहरा गए लेकिन उस्मान कैच नहीं पकड़ पाए. पंत ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए राउफ का स्वागत लगातार तीन चौकों के साथ किया. सूर्यकुमार हालांकि सिर्फ सात रन बनाने के बाद राउफ की गेंद पर मिड ऑफ पर आमिर को कैच दे बैठे.

शिवम दुबे 3 रन बनाकर हुए आउट
शिवम दुबे ने भी नौ गेंद में सिर्फ तीन रन बनाने के बाद नसीम को उन्हीं की गेंद पर कैच थमाया. जडेजा खाता भी नहीं खोल सके. भारत के रनों का शतक 16वें ओवर में पूरा हुआ. हार्दिक पंड्या (07) ने राउफ पर अपना पहला चौका लगाया लेकिन एक गेंद बाद बाउंड्री पर इफ्तिखार अहमद को कैच दे बैठे. जसप्रीत बुमराह (00) भी अगली गेंद पर इमाद के हाथों लपके गए. अर्शदीप सिंह (09) के रूप में भारत ने अपना आखिरी विकेट गंवाया.

Tags: Haris Rauf, IND vs PAK, Naseem Shah, Rishabh Pant, T20 World Cup, Virat Kohli

बेगम साहिबा बेचारी… रोहित के आउट होने पर ऋतिका सजदेह का रिएक्शन, पाक दिग्‍गज ने ले ली मौज

नई दिल्‍ली. टीम इंडिया पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच के दौरान टॉस जीतकर पहले बैंटिग के लिए पहुंची तो टीम इंडिया पर बड़ा लक्ष्‍य सेट करने की जिम्‍मेदारी थी. विराट कोहली और रोहित शर्मा ओपनिंग करने के लिए आए. जिस अंदाज में विराट और रोहित ने खेलना शुरू किया, माना जा रहा था कि वो पाकिस्‍तान को शुरू से ही बैकफुट पर धकेल कर रखेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं. रोहित शर्मा खराब शॉट खेलकर आउट हुए, तो पत्‍नी ऋतिका सजदेह का निराश होना लाजमी था लेकिन ऋतिका की निराशा पर पाकिस्‍तानी दिग्‍गज रमीज रजा मौज ले गए.

दरअसल, रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ स्‍क्वेयर लेग की दिशा में शानदार छक्‍का लगाया. अगले ओवर में उनके बैट से एक चौका भी आया लेकिन तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर शाहीन अफरीदी ने उन्‍हें चलता किया. हिटमैन ने स्‍क्‍वेयर लेग की दिशा में बॉल को फ्लिक किया और वहां मौजूद हैरिस राउफ ने बेहद आसानी से उनका कैच पकड़ चलता किया. मैच के बाद स्‍टार स्‍पोर्ट्स के कैमरा मैन ने पत्‍नी ऋतिका सजदेह को कैमरे पर दिखाया. ऋतिका की निराशा देखते हुए तुरंत ही कॉमेंट्री बॉक्‍स में मौजूद रमीज राजा ने कहा कि बेगम साहिबा बेचारी. रोहित ने अपने इस शॉट से बेगम को निराश कर दिया.

यह भी पढ़ें:- ‘तेल लगाओ डाबर का, विकेट लो बाबर का’ नारे पर ऋषभ पंत ने किया रिएक्‍ट, मुस्‍कुराते हुए बोले- इस तरह की चीजें…

भारत का रिकॉर्ड वर्ल्‍ड कप के मंच पर पाकिस्‍तान के खिलाफ बेहद शानदार है. पाकिस्‍तान की टीम केवल एक मौके पर ही भारत को वर्ल्‍ड कप में हरा पाई है. टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में बाबर आजम और मोहम्‍मद रिजवान की ओपनिंग जोड़ी ने टीम इंडिया को चारों खाने चित कर दिया था. तब भारत की टीम 10 विकेट से यह मैच हार गई थी. न्‍यूयॉर्क की पिच गेंदबाजों के लिए काफी अच्‍छी है. ऐसे में टीम इंडिया को यहां संभलकर खेलना होगा.

Tags: Icc T20 world cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Ritika Sajdeh, Rohit sharma

भारत-पाकिस्‍तान मैच में क्रिस गेल का दिखा अलग अंदाज… एक-एक कर दिग्‍गजों से मिले, करने लगे ये खास काम
हाइलाइट्स

क्रिस गेल पर सक्रिय क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आते हैं. क्रिस गेल को अक्‍सर लाइव मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए देखा जाता है.भारत-पाकिस्‍तान मैच में क्रिस गेल कमेंट्री करते नजर आए.

नई दिल्‍ली. भारत और पाकिस्‍तान के बीच मैच शुरू होने से पहले न्‍यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बड़े-बड़े सितारे नजर आए. सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह शहीद अफरीदी से लेकर वसीम अकरम मैदान पर दर्शकों का उत्‍साह बढ़ाते हुए दिखे. दिग्‍गजों के साथ क्रिस गेल भी मैदान पर मौजूद थे. इसी बीच वो कुछ ऐसा करने लगे जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, क्रिस गेल खुद वेस्‍टइंडीज के दिग्‍गज बैटर रहे हैं. वो विस्‍फोटक बैटर के रूप में दुनिया में अपना नाम बना चुके हैं. इसके बावजूद वो भारत और पाकिस्‍तान के दिग्‍गजों के ऑटोग्राफ लेते दिखे.

क्रिस गेल ये ऑटोग्राफ किसी कागज या हाथ पर नहीं बल्कि अपने ब्‍लेजर पर लेते दिखे. वो मैदान में वाइट कलर का  ब्‍लेजर पहन कर आए थे. इसी ब्‍लेजर पर उन्‍होंने सचिन, द्रविड़, विराट, रवि शास्‍त्री, रोहित शर्मा और बाबर आजम जैसे क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ लेते दिखे. स्‍टार स्‍पोट्स के कैमरे में क्रिस गेल इस दौरान जमकर मस्‍ती करते हुए भी नजर आए. क्रिस गेल इस वक्‍त अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय नहीं हैं.

यह भी पढ़ें:- ‘तेल लगाओ डाबर का, विकेट लो बाबर का’ नारे पर ऋषभ पंत ने किया रिएक्‍ट, मुस्‍कुराते हुए बोले- इस तरह की चीजें…

भारत और पाकिस्‍तान के बीच मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. बाबर आजम ने मैच में टॉस जीतकर रोहित शमाा एंड कंपनी को पहले बैटिंग के लिए बुलाया है. टीम इंडिया के प्‍लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, पाकिस्‍तान की टीम पिछला मुकाबला सुपर ओवर में अमेरिका से हारने के बाद इस मैच में भारत का सामना कर रही है. तय समय के अनुसार रात आठ बजे से यह मुकाबला शुरू होना था. जैसे-तैसे करीब 9 बजे मैच शुरू हुआ. विराट और रोहित बैटिंग के लिए आए लेकिन फिर बारिश होने के चलते मुकाबले को रोकना पड़ा.

Tags: Chris gayle, Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Rohit sharma, Virat Kohli

IND vs PAK Taking part in XI: पाकिस्तान ने जीता टॉस, टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी, ये है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
हाइलाइट्स

भारतीय टीम इस प्लेइंग इलेवन के साथ पाकिस्तान के खिलाफ उतरी भारत ने पहले मैच में आयरलैंड को हराया जबकि पाक को पहली जीत की तलाश है

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. बारिश की वजह से टॉस आधे घंटे की देरी से हुआ. भारतीय समय के मुताबिक टॉस शाम 7:30 बजे होना था लेकिन बारिश के खलल डालने से यह आधे घंटे की देरी यानी रात 8:00 बजे हुआ. भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि पाकिस्तान ने आजम खान की जगह इमाद वसीम को शामिल किया है.

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप में आठवीं बार भिड़ रही हैं. इससे पहले 7 मैचों में से भारत ने 6 जीते हैं जबकि पाकिस्तान की झोली में एक जीत गई है. आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है. टीम इंडिया के जोश हाई हैं और रोहित ब्रिगेड पाकिस्तान पर एक और जीत को तैयार है. टीम इंडिया को 17 साल से टी20 ट्रॉफी का इंतजार है. भारत साल 2007 में टी20 में विश्व चैंपियन बना था. उसके बाद से टीम इंडिया को इस फॉर्मेट में दूसरी बार चैंपियन बनने का इंतजार है.

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.

मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं… इस खेल के वह लीजेंड हैं.. इंडिया- पाकिस्तान मैच से पहले ऋषभ पंत ने किसके लिए कहा ऐसा?
हाइलाइट्स

पंत टी20 विश्व कप में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पंत को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा रहा है

नई दिल्ली. टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद टी20 वर्ल्ड कप के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. पंत विश्व कप में अलग भूमिका में दिखाई दे रहे हैं. उन्हें आयरलैंड के खिलाफ मैच में तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतारा गया. हालांकि उन्हें अचानक इस क्रम पर नहीं भेजा गया. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले से एक दिन पहले बताया कि कैसे उनके दिमाग में पंत को तीसरे नंबर पर बैटिंग कराने का विचार आया. इस बीच ऋषभ पंत ने एमएस धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि माही भाई का वह बहुत सम्मान करते हैं.

इंडिया टीवी के शो ‘आपकी अदालत’ में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपने करियर से जुड़े कई किस्से बताए. चोट के बाद उन्होंने कैसे रिकवर किया और उन दिनों किस तरह की समस्या उनके सामने आ रही थी, उन सबके बारे में बारी बारी से बताया. धोनी (Dhoni) के बारे में पंत ने खुलकर बात की. पंत दिग्गज एमएस धोनी को अपना आइडल मानते हैं. उन्होंने कहा, ‘ मैं माही भाई का बहुत सम्मान करता हूं. वह खेल के लीजेंड हैं लेकिन वह आपको यह महसूस नहीं होने देते कि वह एक बड़े लीजेंड या बड़े खिलाड़ी हैं. यही कारण है कि हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता है.’

T20 World Cup 2024 VIDEO: रात में बना सबसे लंबा सिक्स का रिकॉर्ड… सुबह होते टूट गया.. बुजुर्ग खिलाड़ी को पड़ी मार

‘माही भाई हमेशा मेरी मदद करते हैं’
ऋषभ पंत ने कार दुर्घटना के बाद लगभग 14 महीने बाद आईपीएल के जरिए क्रिकेट में वापसी की. दिल्ली कैपिटल्स कर कप्तानी करते हुए पंत ने आईपीएल के इस सीजन शानदार प्रदर्शन किए. उन्होंने कई मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की. धोनी को अपना आइडल मानने वाले पंत ने कहा, ‘ मुझे जब भी कुछ पूछना होता है तो मैं बेझिझक माही भाई से पूछता हूं. वहम हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं.’ पंत से टी20 विश्व कप में काफी उम्मीदें हैं.

विश्व कप में एक्स फैक्टर साबित होंगे पंत
पंत टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे. पंत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में तीसर नंबर पर उतरकर 26 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए. रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि उन्होंने आईपीएल के दौरान ही पंत को तीसरे नंबर पर खिलाने का फैसला ले लिया था. रोहित ने कहा कि जब पंत ने आईपीएल के कुछ मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की तभी हमने सोच लिया कि विश्व कप में उन्हें तीसरे नंबर पर उतारेंगे.

Tags: Icc T20 world cup, Ms dhoni, Rishabh Pant, T20 World Cup, Crew india

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, विरोधी टीम को 134 रन से हराया

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 का 19वां मैच वेस्टइंडीज और युगांडा (West Indies vs Uganda) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2024 की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. कैरेबियाई टीम ने युगांडा को 134 रन से हराया. पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने युगांडा को 174 रन का लक्ष्य दिया था. चेज करते हुए युगांडा की टीम 12 ओवर में  39 रन ही बना सकी. युगांडा के लिए कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका. वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हौसेन ने इस मैच में कुल 5 विकेट लिए.

पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए. टीम के लिए ब्रैंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स ओपनिंग करने के लिए आए. किंग 13 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं, चार्ल्स ने 42 गेंदों में 44 रन बनाए. निकलस पूरन ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए. कप्तान पॉवेल ने 18 में 23, रदरफोर्ड ने 16 में 22 तो वहीं, धाकड़ खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने 17 गेंदों में 30 रन की पारी खेली. इस तरह वेस्टइंडीज का स्कोर 173 रन तक पहुंचा. युगांडा के लिए कप्तान मसाबा ने 2 विकेट लिए. वहीं, रामजानी, क्येवुता और नकरानी को भी 1-1 विकेट मिला.

IND vs PAK: भारत-पाक मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का पुराना वीडियो वायरल, कहा- पाकिस्तान का कोच बना तो…

अब चेज करने की बारी युगांडा की आई. युगांडा के लिए कोई भी खिलाड़ी डबल डिजिट स्कोर नहीं बना सका. ओपनिंग करने उतरे रोजर मुकासा और साइसन सेजी बुरी तरह से फ्लॉप रहे. मुकासा ने 2 गेंदों में 0 रन बनाए. तो वहीं, सेजी 4 पर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर आए ओबुया ने 6, चौथे पर आए रमजानी ने 5 रन बनाए. कप्तान ब्रायन मसाबा का भी बल्ला नहीं बोला. वह 4 गेंद में 1 रन बनकर आउट हो गए. इस तरह युगांडा की टीम 39 रन पर ऑल आउट हो गई.

अकील हौसेन की शानदार गेंदबाजी
वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हौसेन ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 11 रन दिए और कुल 5 विकेट लिए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 2.75 की रही. अकील के अलावा रोमारियो रदरफोर्ड ने 1, आंद्रे रसेल ने भी 1, गुडाकेश मोटी ने भी 1 तो वहीं, अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट लिया.

Tags: T20 World Cup, West indies

IND vs PAK T20 World Cup: कोहली ने जब पाकिस्तान को अकेले नेस्तनाबूद किया, देखिए आखिरी ओवर का VIDEO

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज रात 8 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले से पहले क्रिकेटप्रेमियों को विराट कोहली की दो साल पुरानी वह पारी जरूर याद आ रही होगी, जिसने पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर दिया था. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य दिया था. भारतीय टीम इसके जवाब में 31 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी. भारतीय क्रिकेटफैंस के कंधे गिरे हुए थे, लेकिन कोहली का विराट रूप आना अभी बाकी था.

भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला गया था. रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट पर 159 के स्कोर पर रोका. इसके जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही. भारत के दोनों ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल 4-4 रन बनाकर आउट हो गए.

IND vs PAK T20 World Cup Stay Updates: क्या शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन को मिलेगी प्लेइंग XI में जगह

तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. सूर्यकुमार यादव 15 और अक्षर पटेल 4 रन बनाकर आउट हुए. 31 रन पर 4 विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम को इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की साझेदारी ने संभाला. इन दोनों ने भारत को 31 रन से 144 रन तक पहुंचा दिया.

T20 World Cup 2024: KKR के पूर्व डायरेक्टर ने कहा- मैं सौरभ नेत्रवलकर को पसंद नहीं करता क्योंकि…

नई दिल्ली. अमेरिका को पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाने में भारतीय मूल के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netravalkar) का अहम योगदान रहा. सौरभ ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में सुपर ओवर में मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर बाजी पलट दी. इसके बाद से ही वे चर्चा में हैं. आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के पूर्व डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्या ने कहा है कि मैं सौरभ को पसंद नहीं करता हूं.

केकेआर के पूर्व डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्या ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, ” साल 2008 के आईपीएल से पहले मुंबई में ट्रायल था. मैंने सौरभ को साइन करने के लिए बोला. मैंने टीम मैनेजमेंट से कहा था कि भले इसे अभी नहीं खिलाएंगे लेकिन हमें इसे साइन कर लेना चाहिए. लेकिन अफसोस वह उस समय अपनी परीक्षा में व्यस्त था. मैं सौरभ नेत्रवलकर को पसंद नहीं करता हूं. वो ऐसा लड़का है जो हम लोगों को अपर्याप्त बनाता है. वह इंजीनियर है. उसने बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की है. वो नेशनल क्रिकेट भी खेल रहा है. उसने पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ सुपर ओवर भी जिताया. वह यूकेलेले भी बजा लेता है. अच्छा गाता है और एक अच्छा इंसान भी है. मुझे यह समझ नहीं आता कि एक लड़के में इतनी खूबियां कैसे हो सकती है.”

IND vs PAK: क्या बारिश से धुल जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच? महामुकाबले से पहले जानें न्यूयॉर्क का मौसम

IND vs PAK T20 World Cup Dwell Updates: क्या शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन को मिलेगी प्लेइंग XI में जगह

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला कुछ घंटों बाद अमेरिका में शुरू होने जा रहा है. यह मैच भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए अलग-अलग नजरिए से अहम है. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर आने की कोशिश करेगी. अमेरिका से हार चुके पाकिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो जैसा बन गया है. अगर पाकिस्तान हारा तो उसे ट्रॉफी तो दूर सुपर-8 के भी लाले पड़ सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला आज 9 जून को होने जा रहा है. यह मुकाबला रात 8 बजे (भारतीय समय) से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है. पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में भारत से 7 में सिर्फ एक मैच जीता है. भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में 5 बार हराया. एक मैच टाई रहा.

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में आयरलैंड को आसानी से हरा दिया था. न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच की पिच को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि पिच क्यूरेटर भी पूरे यकीन के साथ नहीं कह पाएंगे कि यह कैसा बिहैव करेगी. रोहित को मैच में अतिरिक्त उछाल की वजह से चोट भी लगी थी.

न्यूयॉर्क की पिच को देखते हुए कई दिग्गज भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव की सलाह दे रहे हैं. इनका कहना है कि पिच बैटिंग के लिए अच्छी नहीं है. इस पर बड़े शॉट नहीं खेले जा सकते. ऐसे में भारत को प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन को शामिल कर लेना चाहिए, जो दबाव पड़ने पर सिंगल-डबल लेकर पारी संवारना जानते हैं.

FIRST PUBLISHED : June 9, 2024, 10:39 IST

T20 World Cup में बना सबसे छोटा स्कोर, 40 रन भी नहीं… वेस्टइंडीज ने किया नौसिखियों को शिकार

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में युगांडा की टीम को 39 रन पर आउट कर दिया. इसके साथ ही युगांडा ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे छोटे स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. नीदरलैंड ने 10 साल पहले वर्ल्ड कप 2014 में लोएस्ट स्कोर बनाया था. डच टीम तब श्रीलंका के खिलाफ चटगांव में 10.3 ओवर में 39 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को युगांडा को 134 रन से हराया. मेजबान वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 173 रन बनाए. इसके बाद युगांडा को 39 रन पर ढेर कर दिया. अफ्रीकन टीम युगांडा सिर्फ 12 ओवर ही बैटिंग कर सकी. उसकी ओर से सिर्फ जुमा मियागी ही 10 की रनसंख्या पार कर सके. उन्होंने 20 गेंद खेलकर 13 रन बनाए.

T20 world cup 2024: पहले बारिश का कहर और फिर ऑस्ट्रेलिया की मार, इंग्लैंड पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

युगांडा की टीम को इस शर्मनाक हालत में पहुंचाने का सबसे अधिक श्रेय अकील हुसैन को जाता है. वेस्टइंडीज के इस स्पिनर युगांडा के 5 बैटर्स को पैवेलियन भेजा. अकील हुसैन का बॉलिंग एनालिसिस 4-0-11-5 रहा. अकील हुसैन को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

इस जीत के बाद वेस्टइंडीज के 2 मैच से 4 अंक हो गए हैं. मेजबान टीम पॉइंट टेबल में ग्रुप सी में अफगानिस्तान के बाद दूसरे नंबर पर है. अफगानिस्तान के भी वेस्टइंडीज के बराबर ही अंक है, लेकिन वह नेट रनरेट में बेहतर स्थिति में है. युगांडा की टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है. पापुआ न्यू गिनी (0) चौथे और न्यूजीलैंड (0) पांचवें नंबर पर है.

Tags: Icc T20 world cup, Quantity Sport, T20 World Cup, West indies