IND vs PAK T20 World Cup: 3-13, 19 में उलझा पाकिस्तान, नहीं देखा होगा ऐसा गजब का संयोग

नई दिल्ली. भारत ने विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया. पाकिस्तान के लिए यह मैच निराशा से भरा रहा. एक समय था जब उनकी जीत पक्की नजर आ रही थी. लेकिन टीम इंडिया ने गेंदबाजों के दम पर उन्हें धूल चटा दी. भारत ने पाकिस्तान को हराया. इसमें गजब के संयोग बने. भारत ने 3-13, 19 के दम पर पाकिस्तान को रुलाया.

मोहम्मद रिजवान को छोड़कर पाकिस्तान के शुरुआती तीन बल्लेबाज 13 रन बनाकर आउट हो गए. इसमें, बाबर आजम, उस्मान खान और फखर जमां का नाम शामिल था. ये सभी खिलाड़ी 13 रन पर ही पवेलियन लौट गए. आजम को बुमराह ने चलता किया. उस्मान खान को अक्षर पटेल ने तो वहीं, फखर जमां का विकेट हार्दिक पंड्या ने लिया. भारत की ओर से रोहित शर्मा भी 13 पर आउट हुए थे.

इसके अलावा मैच में अच्छी गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स ने 3 विकेट लिए. पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए. बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया. 3 बल्लेबाज इस मैच खाता भी नहीं खोल पाए. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा गोल्डन डक का शिकार हुए. तो वहीं, शाहीन अफरीदी बल्लेबाजी करने के लिए तो आए लेकिन उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला.

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, फैंस ने शेयर किए मजेदार कॉन्टेंट

19 अंक का भी मैच में महत्वपूर्ण रोल रहा. पाकिस्तान ने 19 ओवर में ये मैच गंवाया. जब बुमराह 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए तो पाकिस्तान को 21 रन चाहिए. उस समय इमाद वसीम और इफ्तिकार अहमद क्रीज पर थे. चाहते तो वे दोनों मैच खत्म कर सकते थे. लेकिन बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी के सामने वे फीके पड़ गए. इफ्तिकार 9 गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे थे. एक ऑलराउंडर के के रूप में वे मैच जिताने की क्षमता रखते थे. लेकिन उन्होंने अपना विकेट 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर गंवाया. यानी 19 अंक ने भी इस मुकाबले में बड़ी भूमिका निभाई.

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 119 का छोटा स्कोर बनाया 120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की. उसने एक समय 14 ओवर में 3 विकेट पर 80 रन बना लिए थे. लेकिन जसप्रीत बुमराह ने जब मोहम्मद रिजवान को 31 पर क्लीन बोल्ड किया तो पाकिस्तान की टीम पिछड़ गई और 20 ओवर में 113 रन ही बना सकी.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Rohit sharma, T20 World Cup

T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान के कब्र में ठोक दी कील, सुपर-8 का सपना किया मुश्किल, जीत से भी नहीं बनेगी बात!

नई दिल्ली. भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 से उसे लगभग बाहर कर दिया है. पाकिस्तान के अब अगले राउंड में जाने की उम्मीद बेहद कम बची है. यह उम्मीद भी उसके अपने अच्छे प्रदर्शन से ज्यादा दूसरों के खराब खेल पर निर्भर करेगी. दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं दो और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और श्रीलंका पर भी टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. इसके अलावा न्यूजीलैंड का भविष्य भी खतरे में है.

पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप ए में है. इस ग्रुप में भारत, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड की टीमें भी हैं. सभी टीमें दो-दो मैच खेल चुकी हैं. पाकिस्तान और आयरलैंड की टीमें अपने दोनों मैच हार चुकी हैं. भारत और अमेरिका ने अपने दोनों मैच जीते हैं. कनाडा की टीम एक मैच जीती है और एक हारी है. इस तरह अब पॉइंट टेबल में भारत पहले, अमेरिका दूसरे, कनाडा तीसरे, पाकिस्तान चौथे और आयरलैंड पांचवें नंबर पर है. हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेंगी. फिलहाल इस रेस में भारत और अमेरिका आगे हैं.

VIDEO: पाकिस्तान हारा तो मैदान पर ही रोने लगा 21 साल का खिलाड़ी, भारतीय टीम ने ढाढ़स बंधाया तो साथी ने गले लगाया

पाकिस्तान सारे मैच जीते, अमेरिका हारे तो बने बात
पाकिस्तान के सुपर-8 में जाने की पूरा समीकरण समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है. सुपर-8 में जाने के लिए पहले तो पाकिस्तान अपने सारे मैच जीते. फिर यह दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने दोनों मैच हार जाए. पाकिस्तान को अभी आयरलैंड और कनाडा से खेलना है. अगर उलटफेर नहीं हुआ तो माना जा सकता है कि पाकिस्तान ये मैच जीत लेगा. अमेरिका को अभी भारत और आयरलैंड से भिड़ना है.

आयरलैंड-कनाडा बिगाड़ सकते हैं खेल
आयरलैंड और कनाडा को अभी दो-दो मैच खेलने हैं. इन दोनों ही टीमों को अभी भारत और पाकिस्तान से भिड़ना है. वैसे तो क्रिकेट में कुछ भी संभव है, तब भी यह उम्मीद करना कि आयरलैंड या कनाडा की टीम भारत और पाकिस्तान दोनों को हरा देगी, थोड़ा ज्यादा लगता है. हां, यह संभव है कि वे किसी बड़ी टीम को हराकर एक और उलटफेर कर दें. अगर पाकिस्तान हारा तो उसका खेल वहीं खत्म हो जाएगा. अगर भारतीय टीम किसी एक टीम के खिलाफ उलटफेर का शिकार हुई तो भी उसके पास एक मैच और होगा.

ग्रुप में पहले नंबर पर रह सकता है भारत
कुलमिलाकर आयरलैंड या कनाडा के सुपर-8 में जाने की संभावना कम है. इसलिए अब ग्रुप-ए में सुपर-8 का मुकाबला अब मुख्य रूप से भारत, अमेरिका और पाकिस्तान के बीच ही है. भारत के अगले दो मैच अमेरिका और कनाडा से है. इसलिए माना जा सकता है कि भारत आसानी से सुपर-8 में जगह बना लेगा. भारतीय टीम यदि अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खेली तो वह ग्रुप में पहले नंबर पर रह सकती है.

BIG B ने निराश होकर बंद कर दिया था TV, तभी मिली भारत को जीत, खिल उठीं श्रद्धा-प्रीति, वरुण धवन बोले- शानदार वापसी

नई दिल्ली. बॉलीवुड सितारे अभी भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं. क्रिकेट प्रेमी अमिताभ बच्चन से लेकर प्रीति जिंटा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, सोनू सूद, रिेतश देशमुख, अंगद बेदी, नेहा धूपिया सहित कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया. टीम इंडिया का समर्थन करते हुए बॉलीवुड ऋषभ पंत और बूमराह को ‘गोल्डन आर्म मैन’ कह रहे हैं. बता दें कि रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला गया. इस रोमांचक मैच को भारत ने अपने नाम किया. पाकिस्तान की टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने 6 विकेट से मैच अपने नाम किया है.

बता दें कि मैच के शुरुआती रुझानों में भारतीय टीम लड़खड़ाती हुई दिखी थीं. हालांकि जसप्रीत बुमराह के तीन विकेटों की बदौलत पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव बना और ऋषभ पंत की जवाबी पारी की बदौलत भारत ने नासाऊ काउंटी स्टेडियम में मामूली जीत दर्ज की.

अब इस रोमांचकारी मैच को देखने के बाद अमिताभ बच्चन पोस्ट शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर भारतीय टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने जिस तरह से जीत दिलाई वह सराहनीय थी. बिग बी ने अपने एक्स हैंडल पर जसप्रीत बुमराह की तस्वीर साझा की और लिखा, -हे भगवान, हे भगवान! हम भारत बनाम पाकिस्तान खेल देख रहे थे, और बीच में ही टीवी बंद कर दिया, क्योंकि हमें लगा कि हम हार रहे हैं! लेकिन अचानक मैंने इंटरनेट देखा और हम जीत गए, हम जीत गए, हम जीत गए!!! हां-हां… !!!!! इंडिया,इंडिया, इंडिया….’

T20 World Cup: लगातार 2 हार के बाद PCB ले सकता है बड़ा फैसला, चेयरमैन ने कहा- उन खिलाड़ियों पर गौर करेंगे जो…

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में हार के बाद कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम में बदलाव करने की जरूरत है. भारत के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेले गए मैच में पाकिस्तान के सामने 120 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम सात विकेट पर 113 रन ही बना पाई. इससे पहले उन्हें अमेरिका से भी हार मिली थी.

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार नकवी ने न्यूयॉर्क में कहा, ‘‘मुझे लगता था कि मैच जीतने के लिए टीम में कुछ बदलाव करने की जरूरत है लेकिन अब लगता है कि टीम में बदलाव करने होंगे. नकवी ने इसके साथ कहा कि अब उन खिलाड़ियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है जो पिछले कुछ समय से टीम से बाहर हैं. उन्होंने कहा,‘‘हमने जिस तरह से अमेरिका और अब भारत के खिलाफ मैच गंवाए, वह बेहद निराशाजनक है. हमें अब उन खिलाड़ियों पर गौर करना होगा जो इस समय टीम में नहीं हैं.’

IND vs PAK T20 World Cup: 3-13, 19 में उलझा पाकिस्तान, नहीं देखा होगा ऐसा गजब का संयोग

नकवी ने कहा, ‘‘हर कोई पूछ रहा है कि टीम अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर रही है. अभी विश्व कप चल रहा है लेकिन निश्चित तौर पर हमें हर चीज पर गौर करने की जरूरत है. पाकिस्तान को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ अगले दो मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और अन्य टीमों के परिणाम उसके अनुकूल रहने के लिए दुआ भी करनी होगी.”

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी. ग्रुप में कोई भी अधिकतम 8 अंक हासिल कर सकती है. ग्रुप ए से सिर्फ अमेरिका और भारत ही 4 अंक तक पहुंचे हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम 2 मैच खेल चुकी है. लेकिन उनके खाते में 0 अंक हैं. क्वालीफाई करने के लिए उन्हें दोनों मैच जीतने होंगे यह इस पर भी निर्भर करेगा कि उनका नेट रन रेट कैसा है.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 12:05 IST

VIDEO: पाकिस्तान हारा तो मैदान पर ही रोने लगा 21 साल का खिलाड़ी, भारतीय टीम ने ढाढ़स बंधाया तो साथी ने गले लगाया

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली को अपने पहले ही ओवर में आउट करना दुनिया के किसी भी बॉलर का ख्वाब हो सकता है. पाकिस्तान के नसीम शाह ने रविवार को ऐसा ही किया. और सिर्फ कोहली ही नहीं, शिवम दुबे और अक्षर पटेल के विकेट भी इस गेंदबाज ने झटके. जब बैटिंग आई तो 4 ओवर में 10 रन ठोक दिए. लेकिन इस सबके बावजूद जब मैच खत्म हुआ तो यह खिलाड़ी आंसुओं में डूबा हुआ था.

टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 19 ओवर में 119 रन पर आउट कर दिया. पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट झटके.

IND vs PAK T20 World Cup: आखिरी ओवर में चाहिए थे 18 रन, नसीम ने मारे लगातार चौके, फिर अर्शदीप का चला जादू

120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन आखिरी ओवरों में लड़खड़ा गई. आखिरकार जब 20वां ओवर शुरू हुआ तो उसे जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी. अर्शदीप सिंह ने इस ओवर की पहली ही गेंद पर इमाद वसीम को आउट कर दिया. इसके बाद नसीम शाह क्रीज पर आए.

नसीम शाह हार के बाद यूं अकेले खड़े नजर आए. (AP)

नसीम शाह हार के बाद यूं अकेले खड़े नजर आए. (AP)

नसीम शाह ने पहली ही गेंद पर एक रन लिया. इसके बाद जब वे दोबारा क्रीज पर आए तो लगातार दो चौके जड़ दिए. हालांकि, नसीम शाह के ये प्रयास पाकिस्तान के काम नहीं आए. नसीम शाह के लगातार दो चौकों के बावजूद पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 8 रन की जरूरत थी. लक्ष्य असंभव हो चला था और नसीम अपनी टीम को नहीं जिता पाए. उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन बनाया.

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, फैंस ने शेयर किए मजेदार कॉन्टेंट

नई दिल्ली. भारत ने विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया. एक समय ऐसा था कि वे आसानी से जीत जाएंगे. लेकिन सप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी के कारण ऐसा नहीं हुआ. भारत ने उनके जबड़े से जीत छीन ली. ऋषभ पंत ने भी बल्ले से महत्वपूर्ण पारी खेली थी. भारत ने अब तक 2 मैच जीत लिए हैं. टीम इंडिया की इस जीत के बाद फैंस ने पाकिस्तान पर मजेदार मीम्स शेयर किए.

टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स शेयर किए. एक वीडियो में फैंस ने जय शाह की तस्वीर एक वीडियो पर लगाई है. जिसमें पाकिस्तान को ट्रोल किया जा रहा है. इसके अलावा और भी कई मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. पाकिस्तान को मीम्स के माध्यम से काफी रोस्ट किया जा रहा है. बेशक एक समय पर हर पाकिस्तानी फैंस खुश था. उन्हें ऐसा लग रहा था कि उनकी जीत पक्की है. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पूरा खेल बदलकर रख दिया.

ये रहे कुछ मजेदार मीम्स

IND vs PAK T20 World Cup: आखिरी ओवर में चाहिए थे 18 रन, नसीम ने मारे लगातार चौके, फिर अर्शदीप का चला जादू

नई दिल्ली. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखा है. भारतीय टीम ने रविवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 6 रन से हराया. भारतीय टीम इस मुकाबले में 119 रन पर ढेर हो गई. लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को जीत दिला दी. यह मुकाबला इतना करीबी था कि आखिरी ओवर शुरू होने तक यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि कौन सी टीम जीतेगी. अर्शदीप सिंह जब मैच का आखिरी ओवर लेकर आए तो पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे. क्रीज पर इमाद वसीम और शाहीन अफरीदी थे. आइए जानते हैं कि आखिरी ओवर में कैसा खेल हुआ. कैसे अर्शदीप सिंह ने भारत को जीत दिलाई.

पाकिस्तान की पारी का 20वां ओवर (गेंदबाज: अर्शदीप सिंह)
पहली गेंद: इमाद वसीम ने शॉट लगाने के लिए रूम बनाया तो अर्शदीप सिंह ने गेंद लेग स्टंप के बाहर ही फेंक दी. गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और ऋषभ पंत ने डाइव लगाकर खूबसूरत कैच लपका. (पाकिस्तान: 102/7)

दूसरी गेंद: नसीम शाह ने लॉन्गऑफ पर खेलकर एक रन लिया. (पाकिस्तान: 103/7)

तीसरी गेंद: यॉर्कर गेंद पर शाहीन अफरीदी बुरी तरह लड़खड़ा गए. लेग बाई के रूप में एक रन दौड़ लिया. (पाकिस्तान: 104/7)

चौथी गेंद: नसीम शाह ने यॉर्कर लेंथ की गेंद स्कूप शॉट खेला. गेंद विकेटकीपर के ऊपर से बाउंड्री के पार गई. (पाकिस्तान: 108/7)

पांचवीं गेंद: नसीम शाह ने ऑफ साइड पर स्लाइस किया, गेंद डीप बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री के पार गई. (पाकिस्तान: 112/7)

छठी गेंद: नसीम शाह ने लो फुलटॉस गेंद को मुश्किल से खेला. गेंद बॉलर के बगल से लॉन्गऑफ की ओर गई. एक रन. (पाकिस्तान: 113/7)

इस तरह अर्शदीप सिंह ने अपने आखिरी ओवर में 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया. इमाद वसीम को आउट करके उन्होंने पाकिस्तान की उम्मीद लगभग खत्म कर दी थी. नसीम शाह ने जब तक चौके लगाए तब तक जीत पाकिस्तान से दूर जा चुकी थी.

Tags: Arshdeep Singh, Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, T20 World Cup

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा बाबर का ख्‍वाब, IND-PAK मैच के वो 5 टर्निंग प्वाइंट जिसने फैन्‍स की थाम दी सांसे
हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान के पास आज भारत को हराने का अच्‍छा मौका था. जसप्रीत बुमराह ने बाबर आजम के इस सपने को चकनाचूर कर दिया. रोहित शर्मा एंड कंपनी ये मैच जीतकर टेबल टॉपर बन गई है.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम जब भारत के खिलाफ न्‍यूयॉर्क के मैदान में उतरी तो 119 रन का छोटा लक्ष्‍य देखकर एक बार तो बाबर आजम के धुरंधरों के मन में यह बात जरूर आई होगी कि यह मुकाबला वो आसानी से अपने नाम कर लेंगे. हालांकि जसप्रीत बुमराह सहित भारतीय बॉलर्स ने मिलकर मैच को पाकिस्‍तान की पकड़ से दूर पहुंचा दिया. अंत में भारत को छह रन से करीबी जीत मिली. जस्‍सी को प्‍लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. आइये हम आपको इस मुकाबले के 5 टर्निंग प्‍वाइंट्स के बारे में बातते हैं, जिसने फैन्‍स की सांसे थाम दी.

ऋषभ पंत का विकेट: यूं तो भारतीय विकेटकीपर बैटर को मुकाबले में कई जीवनदान मिले लेकिन वो इसके बावजूद भी रुके नहीं और तेजी से रन बनाते रहे. एक छोर पर टीम इंडिया अपने विकेट गंवा रही थी लेकिन अपने आक्रामक अंदाज में पंत चौके छक्‍के लगाते रहे. ऋषभ पंत जब आउट हुए तब स्‍कोर 96 रन पर छह विकेट हो गया था. लगभग तमाम बड़े बैटर्स वापस डगआउट लौट चुके थे. पंत ने छह चौकों की मदद से 31 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली.

भारत ने 7 रन पर गंवाए 4 विकेट: भले ही विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल सस्‍ते में आउट हो गए हों लेकिन इसके बावजूद ऋषभ पंत अन्‍य बैटर्स के साथ मिलकर तेजी से रन बना रहे थे. भारत ने 89 रन से 96 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने चार विकेट गंवा दिए. जिसके चलते मैच का रुख पलट गया और टीम इंडिया 119 रन पर ऑलआउट हो गई.

जसप्रीत बुमराह ने कराई भारत की वापसी: मोहम्‍मद रिजवान लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान इस मुश्किल पिच पर धीरे-धीरे स्‍कोर को चला रहे थे. दूसरे छोर के बैटर्स के साथ छोटी-छोटी साझेदारी के दम पर वो पाकिस्‍तान को जीत की ओर आगे ले जा रहे थे. 15वें ओवर में कप्‍तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी अटैक पर लगाया. उन्‍होंने पहली ही गेंद पर रिजवान को बोल्‍ड कर दिया. यहां से पाकिस्‍तान की टीम मैच में पिछड़ती चली गई. जस्‍सी ने अपने चार ओवरों में महज 14 रन दिए और तीन विकेट भी निकाले.

यह भी पढ़ें:- ‘तेल लगाओ डाबर का, विकेट लो बाबर का’ नारे पर ऋषभ पंत ने किया रिएक्‍ट, मुस्‍कुराते हुए बोले- इस तरह की चीजें…

अक्षर पटेल ने नहीं बनने दिए रन: यूं तो अक्षर पटेल ने महज दो ओवर डाले और एक विकेट ही अपने नाम किया. अक्षर की गेंदबाजी की खासबात यह है कि उन्‍होंने अपने दूसरे ओवर में महज दो रन दिए. मैच में ये वो वक्‍त था, जहां से भारत पड़ोसी देश पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा था. ये पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए बेहद आसान थी लेकिन इसके बावजूद भी उन्‍होंने पाकिस्‍तान के बैटर्स को रोककर रखा.

हार्दिक पंड्या के वो 2 विकेट: हार्दिक पंड्या ने मैच में अपने चार ओवरों में 24 रन देकर दो विकेट लिए. जब पाकिस्‍तान के बैटर्स लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान रनों की रफ्तार को बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे, तभी हार्दिक ने बाबर आजम की टीम को झटके पर झटका देकर रोक दिया. पहले आठ गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे फखर जमा, विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपके गए. फिर शादाब खान को भी अपनी उछाल भरी गेंदबाजी के दम पर हार्दिक ने डगआउट का रास्‍ता दिखाया.

Tags: Hardik Pandya, Icc T20 world cup, IND vs PAK, India vs Pakistani, Jasprit Bumrah, Rishabh Pant

बाहर जाती गेंद पर गलत शॉट खेल बैठे विराट… विकेट गंवाते ही पत्‍नी अनुष्‍का का मूड भी हो गया ऑफ

नई दिल्‍ली. टीम इंडिया के दिग्‍गज बैटर विराट कोहली पाकिस्‍तान के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप के मुकाबले में अलग ही अंदाज में नजर आए. न्‍यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर विराट ने एक चौका लगाया और एक खराब शॉट खेलकर नसीम शाह के ओवर में आउट हो गए. विराट को रिकॉर्ड पाकिस्‍तान के खिलफ बेहद शानदार है लेकिन इस मैच में किंग कोहली का जादू नहीं चला. विराट जब आउट हुए तो उस वक्‍त उनकी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा का रिएक्‍शन भी सामने आया. वो शॉट से नाखुश होकर आंख बंद कर निराश नजर आई. इस वक्‍त सोशल मीडिया पर अनुष्‍का शर्मा का रिएक्‍शन जमकर वायरल हो रहा है.

जिस गेंद पर विराट आउट हुए वो बेहद खराब गेंद थी. यह जितनी खराब गेंद थी विराट का शॉट इस बॉल पर उतना ही खराब था. वो ऑफ साइड में बल्‍ला घुमा बैठे और उस्‍मान खान ने उनका आसान कैच लपक लिया. वो एक चौके की मदद से तीन गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए. विराट के आउट होते ही स्‍टैंड्स में बैठी पत्‍नी अनुष्‍का स्‍टार स्‍पोर्ट्स कैमरे में कैद हुई. वो विराट के आउट होते ही काफी निराश नजर आई, उन्‍होंने अपनी आंख बंद कर विकेट गिरने पर नाखुशी जाहिर की.

विराट कोहली आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टी20 वर्ल्‍ड कप में खेल रहे हैं. विराट आमतौर पर टीम इंडिया में नंबर-3 पर खेलते हैं लेकिन आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ओपनिंग में शानदार प्रदर्शन करने की वजह से ही वो इस वक्‍त वर्ल्‍ड कप में ओपन कर रहे हैं. विराट इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान भी बल्‍ले से खास अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. पाकिस्‍तान के खिलाफ विराट भले ही फेल हो गए हों लेकिन आने वाले दिनों में फैन्‍स को उनसे अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद है.

FIRST PUBLISHED : June 9, 2024, 21:51 IST

120 रन का लक्ष्‍य भी नहीं बना सका पाकिस्‍तान, बुमराह के सामने बाबर एंड कंपनी ने आसानी से टेक दिए घुटने
हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया.रोहित शर्मा एंड कंपनी 119 रन पर ऑलआउट हो गई.पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान ने भारत को ऑलआउट किया.

नई दिल्‍ली. न्‍यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत की टीम ने लो स्‍कोरिंग मैच में पाकिस्‍तान पर 6 रन से जीत दर्ज की. एक वक्‍त पर ऐसा लग रहा था कि पाक टीम भारत को आसानी से इस मैच में धूल चटा देगी. हालांकि जसप्रीत बुमराह के तीन विकेट हॉल और हार्दिक पंड्या की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत ने वापसी की और मुकाबला अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के इतिहास में संयुक्‍त रूप से सबसे छोटा लक्ष्‍य डिफेंड करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इससे पहले श्रीलंका की टीम भी 2014 के टी20 वर्ल्‍ड कप में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 120 रन का लक्ष्‍य डिफेंड कर चुकी है.

पहले बैटिंग के दौरान भारत की टीम 19वें ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई थी. हैरिस राऊफ और नसीम शाह के तीन-तीन विकेट की मदद से पाकिस्‍तान की टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया को ऑलआउट करने का कीर्तिमान अपने नाम किया. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान पाकिस्‍तान एक बार फिर भारत को टी20 वर्ल्‍ड कप के मंच पर हराने से चूक गया.

पाकिस्‍तान की शुरुआत लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान सधी हुई रही. बाबर आजम और मोहम्‍मद रिजवान ने पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े. जसप्रीत बुमराह ने 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे बाबर आजम को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवाया. तीसरे नंबर पर खेलने आए उस्‍मान ख्‍वाजा 15 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल ने उन्‍हें एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर दिया.

भारत की शुरुआत खास अच्‍छी नहीं रही. महज 19 रन पर टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट गंवा दिया. कोहली तीन गेंदों पर चार रन बनाने के बाद नसीम शाह की गेंद पर बेहद आसान कैच देकर चलते बने. 12 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे रोहित स्‍क्‍वेयर लेग पर आसान कैच देकर चलते बने. फिर सूर्यकुमार यादव 20(18) और ऋषभ पंत ने मिलकर 38 रनों की साझेदारी बनाई. आठवें ओवर में नसीम शाह ने अक्षर पटेल को बोल्‍ड कर दिया. 7 गेंदों पर आठ रन बनाकर खेल रहे सूर्यकुमार यादव को 13वें ओवर में हैरिस राऊफ ने मोहम्‍मद आमिर के हाथों कैच आउट करवाया.

भारत का स्‍कोर 11.2 ओवरों के बाद 89 रन पर चार विकेट थे लेकिन यहां से आगे 96 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम इंडिया ने अपने तीन ओर विकेट गंवा दिए. शिवम दुबे तीन, हार्दिक पंड्रया 7 और रवींद्र जडेजा अपना खाता तक नहीं खोल पाए. अर्शदीप सिंह ने नौ रन का योगदान दिया. वहीं, मोहम्‍मद सिराज सात रन बनाकर नाबाद लौटे.

Tags: Babar Azam, Icc T20 world cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Jasprit Bumrah, Rohit sharma