भारत-पाकिस्‍तान मैच देखने पहुंचे न्‍यूयॉर्क, तभी MCA चीफ अमोल काले की हो गई मौत, क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली. न्‍यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर जब एक तरफ भारत की टीम पाकिस्‍तान के धुरंधुरों का लोहा ले रही थी, तभी वहां मैदान में मैच देखने पहुंचे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले भी थे. इस कांटे की टक्‍कर के बीच अमोल काले को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई. उन्होंने रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मैच एमसीए के सचिव अजिंक्य नाइक और पदाधिकारी सूरज समत के साथ देखा था. अमोल काले ने अपने कार्यकाल के दौरान मुंबई के  वानखेड़े स्‍टेडियम में विश्व कप 2023 के मैचों की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी, जिसमें भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया सेमीफाइनल भी शामिल है.

अमोल काले के अध्‍यक्ष रहते ही मुंबई क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट 2023-24 अपने नाम करने में सफल रही. मुंबई क्रिकेट सर्केट में काले एक बड़ा नाम हैं. वो स्ट्रीट प्रीमियर लीग की कोर कमेटी में भी थे और उनकी योजना मुंबई टी20 लीग को पुनर्जीवित करने की थी. वह उस समय भी प्रभारी थे, जब एमसीए ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया था कि मुंबई के खिलाड़ियों को बीसीसीआई द्वारा अपने प्‍लेयर्स को दी जाने वाली मैच फीस के बराबर ही मैच फीस मिलेगी. संके नाइक मौजूदा वक्‍त में उपाध्यक्ष हैं और उनके मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का अंतरिम प्रभार संभालने की संभावना है.

अमोल काले की तस्‍वीर मुंबई क्रिकेट स्‍टेडियम से सामने भी आई थी. इस तस्‍वीर में वो एमसए के अन्‍य सदस्‍यों के साथ मुकाबले का लुत्‍फ उठाते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि मुकाबले के बाद उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा. आनन फानन में उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. भारत और पाकिस्‍तान के बीच यह मैच बेहद कांटे का रहा. टीम इंडिया ने पाकिस्‍तान केा 120 रनों का लक्ष्‍य दिया. बाबर आजम एंड कंपनी इस लक्ष्‍य को नहीं बना सकी. भारत को छह रन से जीत मिली.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 20:14 IST

मैं TV बंद कर देता हूं… IPL की किस उलझन से मुक्‍त होकर वर्ल्‍ड कप में पहुंचे हैं बुमराह? किया खुलासा
हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह पाकिस्‍तान पर भारत की जीत के हीरो बने. पाकिस्‍तान के 3 बैटर्स को बुमराह ने डगआउट का रास्‍ता दिखाया.न्‍यूयॉर्क की पिच बैटर्स से ज्‍यादा बॉलर्स फ्रेंडली थी.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान को शानदार गेंदबाजी के दम पर धूल चटाने वाले भारत के मुख्‍य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्‍यूयॉर्क की पिच को लेकर खुलकर अपनी बात कही. इस पिच को गेंदबाजों के लिए अनुकूल माना जा रहा था. हुआ भी कुछ वैसा ही. भारत की टीम महज 119 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में पाकिस्‍तान की टीम एक वक्‍त पर 48 गेंदों पर 48 रन की दरकार होने के बावजूद लक्ष्‍य से चूक गई. आमतौर पर आईपीएल के दौरान बैटिंग फ्रेंडली विकेट खेलने के लिए दी जाती है, जहां बॉलर्स की खूब पिटाई होती है. जस्‍सी ने कहा कि वो टी20 वर्ल्‍ड कप में आईपीएल की बल्लेबाजी फ्रेंडली विकेट पर खेलने का बोझ लेकर यहां नहीं लाए हैं.

जसप्रीत बुमराह ने खुलासा किया वो बॉलिंग करने के फैन हैं. बल्लेबाजों को रन बनाते देखकर वो अक्सर अपने टीवी को ही भी बंद कर देते हैं.  “मुझे खुशी है कि हम आईपीएल में बैटिंग फ्रेंडली पिच होने का बोझ लेकर नहीं आए. जब बल्ले और गेंद के बीच अच्छी लड़ाई होती है, तो इसे देखना अधिक दिलचस्प होता है. जब बल्लेबाज खुलकर रन बना रहे होते हैं तो मैं टीवी बंद कर देता हूं. मैं बचपन से ही बॉलिंग का फैन रहा हूं.”

यह भी पढ़ें:- 24 गेंद…15 डॉट.. 3 विकेट… जसप्रीत बुमराह ने ऐसे पलट दी बाजी, भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने कहा कि मैं हमेशा बॉलर्स की वकालत करता हूं. भारत-पाकिस्‍तान मैच के बाद बॉलर्स को मिली सराहना से हम बहुत खुश हैं क्योंकि हमारा देश स्पष्ट रूप से बल्लेबाजों को पसंद करने वाला देश है और हम समझते हैं कि हम बहुत खुश हैं कि अब गेंदबाज आगे आ रहे हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी मैच में बहुत स्पष्ट रही. हम थोड़े निराश थे क्योंकि हम कुल मिलाकर अधिक रन जोड़ना चाहते थे, लेकिन पहली पारी के बाद टीम की बैठक में यह स्पष्ट था कि आगे क्या करना है.

जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच के दौरान तीन अहम विकेट निकाले. अपने चार ओवरों में जस्‍सी ने महज 14 रन दिए. 24 में से 15 बॉल पर पाकिस्‍तानी बैटर्स एक भी रन नहीं बना पाए. मोहम्‍मद रिजवान का विकेट भारत की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग प्‍वाइंट बना. भारत 119 रन के छोटे लक्ष्‍य का डिफेंड करने में भी सफल रहा.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Jasprit Bumrah, T20 World Cup

SA vs BAN Stay Updates: बांग्‍लादेश को हराकर सुपर-8 में प्रवेश करना चाहता है साउथ अफ्रीका, थोड़ी देर में टॉस
हाइलाइट्स

साउथ अफ्रीका और बांग्‍लादेश ग्रुप-डी का हिस्‍सा हैं.अफ्रीका टेबल टॉपर है जबकि बांग्‍लादेश दूसरे स्‍थान पर हैइस ग्रुप में श्रीलंका, नेपाल और नीदरलैंड्स जैसी टीमें हैं.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप में आज साउथ अफ्रीका और बांग्‍लादेश की टीमें आमने-सामने हैं. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें एक दूसरे का मुकाबला करेंगी. इसी पिच पर कल भारत और पाकिस्‍तान के बीच लो-स्‍कोरिंग मैच खेला गया है. साउथ अफ्रीका की टीम ग्रुप डी की टेबल टॉपर है. उसने पहले श्रीलंका को छह विकेट से मात दी. इसके बाद नीदरलैंड केा चार विकेट से हराया. साउथ अफ्रीका सुपर-8 में पहुंचने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

उधर, बांग्‍लादेश की बात की जाए तो यह उनका टूर्नामेंट में दूसरा ही मैच है. नजमुल हुसैन शांतो की कप्‍तानी वाली बांग्‍लादेश की टीम ने श्रीलंका को महज दो विकेट से करीबी शिकस्‍त दी थी. अगर आज साउथ अफ्रीका अपना मैच जीत लेता है तो वो सुपर-8 में अपनी जगह लगभग पक्‍की कर लेगा. वहीं, बांग्‍लादेश अपने जीत के अभियान को जारी रखना चाहेगा. इसी ग्रुप में नीदरलैंड्स और नेपाल जैसी टीमें भी हैं.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 18:28 IST

बुमराह की धांसू बॉलिंग के बाद इंटरव्‍यू लेने पहुंची वाइफ संजना, पूछा- ‘पूछा डिनर में…’ जस्‍सी ने लुटाया प्‍यार
हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह ने 24 गेंदों में से 15 डॉट बॉल फेंकी.जसप्रीत बुमराह ने रिजवान का विकेट लिया, जो टर्निंग प्‍वाइंट बना.मैच के बाद वाइफ संजना गणेशन ने बुमराह का इंटरव्‍यू लिया.

नई दिल्‍ली. भारत और पाकिस्‍तान के बीच मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह का जादू जमकर चला. एक वक्‍त ऐसा था जब पाकिस्‍तान को जीत को 48 गेंदों पर 48 रन की ही दरकार थी. यहां से जस्‍सी ने मोहम्‍मद रिजवान को आउट कर टीम इंडिया की वापसी करवाई. मुकाबले के बाद जस्‍सी का इंटरव्‍यू लेने के लिए उनकी पत्‍नी संजना गणेशन पहुंची. संजना टी20 वर्ल्‍ड कप में आईसीसी डिजिटल प्‍लेटफॉर्म के लिए एंकरिंग कर रही हैं. पहले संजना ने बुमराह का इंटरव्‍यू लिया, अंत में दोनों के बीच मजेदार प्‍यार भरे पल भी देखने का मिले.

इंटरव्‍यू खत्‍म होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने संजना से कहा- आधे घंटे में फिर मिलते हैं. वहीं, संजना ने भी जवाब देते हुए पूछ लिया कि आज डिनर में क्‍या है? हालांकि संजना के सवाल पूछते ही इंटरव्‍यू वहीं खत्‍म हो गया। जस्‍सी और संजना ने कुछ साल पहले ही लव मैरिज की थी. संजना स्‍पोर्ट्स जर्नलिस्‍ट हैं. दोनों की मुलाकात इसी तर्ज पर एक इंटरव्‍यू के दौरान हुई थी. भारत-पाकिस्‍तान मैच के बाद दोनों की बातचीत का वीडियो आईसीसी की तरफ से अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया, जो इस वक्‍त काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है. जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवरों में 15 बॉल डॉट फेंकी. इस दौरान उन्‍होंने 14 रन देकर तीन विकेट भी लिए. यह जसप्रीत बुमराह ही थे, जो धीरे-धीरे मुकाबले को पाकिस्‍तान की पहुंच से दूर ले गए.

यह भी पढ़ें:- 24 गेंद…15 डॉट.. 3 विकेट… जसप्रीत बुमराह ने ऐसे पलट दी बाजी, भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मैच के बाद जसप्रीत बुमराह ने कहा, “रोहित शर्मा की कप्तानी बहुत स्पष्ट थी. हम थोड़े निराश थे क्योंकि हम कुल मिलाकर अधिक रन जोड़ना चाहते थे, लेकिन पहली पारी के बाद टीम की बैठक में यह स्पष्ट था कि आगे क्या है, हमारे नियंत्रण में क्या है और हम उस पर ध्यान केंद्रित करने और किसी भी तरह की घबराहट पैदा नहीं करने की कोशिश कर रहे थे.”

भारत-पाकिस्तान का अगला मैच कब? क्या T20 वर्ल्ड कप में फिर होगी भिड़ंत, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लाहौर भी तैयार

नई दिल्ली. भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हुए अभी चंद घंटे ही हुए हैं कि क्रिकेटप्रेमी इन दोनों टीमों के अगले मैच के बारे में सर्च करने लगे हैं. कई क्रिकेटप्रेमी जानना चाह रहे हैं कि क्या ये दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दोबारा भिड़ सकती हैं. अगर हां तो कब और अगर नहीं तो वह कौन सा टूर्नामेंट होगा, जब भारत और पाकिस्तान फिर टकराएंगे. आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक ही ग्रुप ए में हैं. दोनों टीमों का मुकाबला हो चुका है, जिसमें भारत ने 6 रन से जीत दर्ज की. टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट के मुताबिक हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 राउंड में प्रवेश करेंगी. सुपर-8 में हर टीम 3 मैच खेलेगी, लेकिन वह अपने ग्रुप की टीम से नहीं भिड़ेगी. इसे यूं समझें कि अगर भारत और पाकिस्तान दोनों सुपर-8 ग्रुप में जाते हैं, तो इन दोनों टीमों का मुकाबला इस स्टेज पर नहीं होगा.

T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान की ताबूत में ठोक दी कील, सुपर-8 का सपना किया मुश्किल, जीत से भी नहीं बनेगी बात!

इसका मतलब यह है कि भारत और पाकिस्तान की इस टूर्नामेंट में दोबारा भिड़ंत सेमीफाइनल या फाइनल में तो हो सकती है, लेकिन सुपर-8 स्टेज पर नहीं. टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 27 जून को खेले जाएंगे. इसके बाद 29 जून को फाइनल होगा. स्पष्ट है कि भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में दोबारा भिड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा तभी संभव होगा जब ये दोनों टीमें सुपर-8 स्टेज से आगे बढ़ें.

मौजूदा समय में भारतीय टीम अपने दोनों मैच जीतकर सुपर-8 की रेस में सबसे आगे है. पाकिस्तान अपने दो मैच हार चुका है, लेकिन इसके बावजूद वह सुपर-8 में पहुंच सकता है. ऐसा तब होगा जब वह अपने दोनों मैच जीते और अमेरिका की टीम अपने दोनों मैच हार जाए.

अगर टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत दोबारा नहीं होती है तो फिर इसके लिए अगले साल मार्च तक इंतजार करना होगा. मार्च 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी होनी है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला संभव है. क्रिकबज के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी ) भारत-पाक का मुकाबला लाहौर में कराना चाहता है. इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. भारतीय टीम लंबे समय से पाकिस्तान दौरे पर नहीं गई है.

Tags: Champions Trophy, Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Pakistan cricket, T20 World Cup, Crew india

टी20 वर्ल्‍डकप में देश बदलते ही छुई ‘ऊंचाई’, रनों-विकेटों की लगाई झड़ी, 39 की उम्र में बने प्लेयर ऑफ द मैच

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍डकप (T20 World Cup) में कुछ खिलाड़ी दो देशों की टीमों का प्रतिन‍िधित्‍व कर चुके हैं इनमें कोरी एंडरसन और डेविड विसे प्रमुख हैं. दो टी20 वर्ल्‍डकप में न्‍यूजीलैंड की टीम के सदस्‍य रहे एंडरसन मौजूदा टी20 वर्ल्‍डकप में अमेरिका की ओर से खेल रहे हैं. इसी तरह 2016 के वर्ल्‍डकप में दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेल चुके डेविड विसे (David Wiese) 2021 के वर्ल्‍डकप से नामीबियाई टीम के सदस्‍य हैं और अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में विसे ने अब तक दो मैच में 3 विकेट हासिल किए और 23 रन बनाए थे. नामीबिया का पहला मैच ओमान (Namibia vs Oman) के खिलाफ टाई रहा था और फैसला सुपर ओवर के जरिये हुआ था. सुपर ओवर में विसे ने बैट और बॉल से अच्‍छा प्रदर्शन कर टीम की जीत तय की थी. सुपर ओवर में जहां उन्‍होंने तीन गेंदों पर 12 रन (एक छक्‍का और एक चौका) बनाकर टीम को 21 रन तक पहुंचाया था, वहीं बॉलिंग में एक विकेट लेकर ओमान को 10 रन के स्‍कोर पर सीमित किया और टीम की जीत तय की थी.

टी20 WC में प्‍लेयर ऑफ द मैच बने चौथे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर
टी20 वर्ल्‍डकप में प्‍लेयर ऑफ द मैच बने विसे चौथे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं. उन्‍होंने 39 वर्ष 16 दिन की उम्र में यह श्रेय हासिल किया. श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने इस मामले में पहले स्‍थान पर हैं. उन्‍होंने 39 वर्ष 345 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्‍डकप में प्‍लेयर ऑफ द मैच अवार्ड हासिल किया था. पाकिस्‍तान के शोएब मलिक 39 वर्ष 276 दिन और श्रीलंका के तिलकरत्‍ने दिलशान 39 साल 153 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्‍डकप में प्‍लेयर ऑफ द मैच बन चुके हैं. वैसे किसी एसोसिएट कंट्री की ओर से 39 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वाले विसे पहले प्‍लेयर हैं.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से टूर्नामेंट में प्रदर्शन रहा साधारण

39 साल के विसे की बात करें तो ‘देश बदलना’ उनके लिए कामयाबी का सौदा साबित हुआ है. दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलते हुए 2016 का टी20 वर्ल्‍डकप उनके लिए साधारण ही रहा था. दक्षिण अफ्रीका जैसी दिग्‍गज टीम से खेलते हुए उन्‍हें कम मैचों में ही प्‍लेइंग XI में स्‍थान मिल पाया. भारत में हुए 2016 के टी20 वर्ल्‍डकप के 3 मैचों में ही उन्‍हें खेलने का मौका मिलाा जिसमें उनके खाते में 28 के औसत से 28 रन और 74 के खराब औसत से एक विकेट ही दर्ज है.

2021 के टी 20 वर्ल्‍डकप में रहे नामीबिया के स्‍टार परफॉर्मर

T20 World Cup, T20 World Cup 2024, David Wiese, Namibia cricket team, South Africa cricket team, टी20 वर्ल्‍डकप, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, डेविड विसे, नामीबिया क्रिकेट टीम, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और उपयोगी बैटर विसे ने इसके बाद नामीबिया की ओर से खेलने का फैसला किया. 2021 का उनका पहला टी20 वर्ल्‍डकप ही शानदार प्रदर्शन वाला रहा. इस दौरान 8 मैचों में 45.40 के औसत से 227 रन (सर्वोच्‍च 66*) बनाने के अलावा 6 विकेट (सर्वश्रेष्‍ठ 2/22) भी उन्‍होंने हासिल किए. नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्‍होंने नाबाद 66 और पाकिस्‍तान के खिलाफ नाबाद 43 रन की पारी खेली. उनके इस प्रदर्शन ने टीम को सुपर 12 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था. ऑस्‍ट्रेलिया में हुए 2022 के वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने 3 मैचों में 33 के औसत से 66 रन बनाए और 21.66 के औसत से तीन विकेट हासिल किए.

टी 20 वर्ल्‍डकप 2022 में श्रीलंका को हरा चुका नामीबिया
आईसीसी का एसोसिएट मेंबर नामीबिया 2024 में तीसरी बार टी20 वर्ल्‍डकप में हिस्‍सा ले रहा है. नामीबियाई टीम ने 2021 और 2021 के टूर्नामेंट में कुल 12 मैच खेले हैं, इसमें से टीम को चार में जीत मिली है जबकि 7 में हार. एक मैच टाई रहा है जिसमें बाद में टीम ने जीत हासिल की थी. नामीबियाई टीम एक बार की वर्ल्‍ड चैंपियन श्रीलंका को 55 रन से हराकर 2022 में धमाका कर चुकी है. इस मैच में नामीबिया ने 20 ओवर्स में 7 विकेट पर 163 रन बनाने के बाद श्रीलंका टीम को 19 ओवर्स में 108 रन पर ढेर कर दिया था. मैच में डेविड विसे, बेरनार्ड शुल्‍ट्ज और बेन शिकोंगो ने दो-दो विकेट हासिल किए थे.

टी20 के अच्‍छे ऑलराउंडर में होती है गिनती

दक्षिण अफ्रीका के गुटांग प्रोविंस के रुडपोर्ट में जन्‍मे विसे को शॉर्टर फॉर्मेट के बेहतरीन प्‍लेयर में शुमार किया जाता है. उन्‍होंने अब तक 15 वनडे और 51 टी20I मैच खेले हैं. ODI में उन्‍होंने एक अर्धशतक की मदद से 330 रन बनाने के अलावा 15 विकेट लिए हैं जबकि टी20I में तीन अर्धशतक की मदद से 582 रन बनाने के अलावा 57 विकेट हासिल कर चुके हैं. टी20 इंटरनेशनल में वे एक बार पारी में 4 और एक बार पारी में 5 विकेट ले चुके हैं.अपने 15 वनडे में से उन्‍होंने 6 दक्षिण अफ्रीका व 9 नामीबिया की ओर से और 51 टी20I में से 20 दक्षिण अफ्रीका व 31 नामीबिया की ओर से खेले हैं.

Tags: Icc T20 world cup, T20 cricket, T20 World Cup

‘जस्‍सी’ जैसा कोई नहीं, बेहद घातक-किफायती, पूरे T20I करियर में कभी नहीं दिए 50 से ज्‍यादा रन

नई दिल्‍ली. अमेरिका और वेस्‍टइंडीज की ‘स्‍तरहीन’ पिचों के कारण टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (T20 World Cup 2024) अब तक उस ऊंचाई को नहीं छू पाया है जैसी कि अपेक्षा थी. टूर्नामेंट के इस सीजन की पिचें अब तक बैटर्स के लिए मुसीबत ही साबित हुई हैं.इन्‍हें ‘बॉलर फ्रेंडली’ कहना भी शायद मुनासिब नहीं होगा क्‍योंकि ज्‍यादातर विकेट्स के ‘अनईवन बाउंस’ और ‘डबल पेस’ के कारण रन बनाना बेहद मुश्किल हो रहा है.यही नहीं, न्‍यूयॉर्क के विकेट पर तो बैटर चोटिल भी हो रहे हैं. रनों को लेकर बैटरों के संघर्ष का आलम यह है कि अब तक हुए 20 मैचों में केवल एक टीम-ऑस्‍ट्रेलिया ही 200 से अधिक स्‍कोर बना पाई है चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान (India Vs Pakistan) का रविवार का बहुप्रतीक्षित ‘महामुकाबला’ भी खराब विकेट के कारण लो स्‍कोरिंग रहा.यह मैच खेल का पूरा मजा तो नहीं दे सका लेकिन जिस तरह टीम इंडिया ने 119 रन के स्‍कोर को डिफेंड किया,उसने भारतीय फैंस को बेइंतहा खुशी जरूर दी है.

जीत के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह
बेशक बैटिंग के लिए मुश्किल विकेट पर ऋषभ पंत ने 31 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 42 रन की पारी खेली लेकिन भारतीय जीत का यदि कोई एक हीरो रहा तो वे थे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah).’जस्‍सी ‘ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर 80 रन बनाकर मजबूती से टारगेट की ओर बढ़ रही पाकिस्‍तानी टीम के संकटमोचक रिजवान को बोल्‍ड करके मैच में भारतीय खेमे की उम्‍मीद जगाई और फिर खतरनाक इफ्तिखार अहमद को भी चलता करके मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया.मारक साबित होने के साथ-साथ वे हमेशा की तरह बेहद किफायती भी रहे.आसानी से रन न मिलने के कारण पाकिस्‍तान के बैटर दबाव में आ गए और विकेट गंवाने लगे.बुमराह की शानदार बॉलिंग को अर्शदीप सिंह ने बेकार नहीं जाने दिया.आखिरी ओवर में पाकिस्‍तान को जीत के लिए 18 रन की दरकार थी लेकिन बाएं हाथ के इस बॉलर ने 11 रन देकर के साथ इमाद वसीम का विकेट भी झटका और पाकिस्‍तान के कदम 20 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन तक जाकर रुक गए.

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

‘जस्‍सी’ के दो ओवरों ने मैच भारत की ओर मोड़ा

T20 World Cup, T20 World Cup 2024, ICC T20 World Cup,India Vs Pakistan, IND Vs PAK, Jasprit Bumrah, Rishabh Pant, New york Pitch, टी20 वर्ल्‍डकप, आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, भारत Vs पाकिस्‍तान

बुमराह की ओर से फेंका गया पारी का 19वां ओवर मैच का ‘टर्निंग प्‍वाइंट’ माना जा सकता है. 18 ओवर के बाद पाकिस्‍तान को जीत के लिए21 रन की दरकार थी और 5 विकेट शेष थे लेकिन बुमराह इस ओवर में बैटरों के लिए अबूझ पहली बने. इस ओवर में केवल 3 रन बने और इफ्तिखार का विकेट भी गिरा. 4 ओवर के अपने स्‍पैल में बुमराह ने महज 14 रन देकर 3 विकेट लिए और लगातार दूसरी बार ‘प्‍लेयर ऑफ द मैच’ रहे.इससे पहले पारी के 15वें और अपने तीसरे ओवर में भी उन्‍होंने 3 रन देकर रिजवान को बोल्‍ड किया था.इन दो ओवरों ने बताया कि बुमराह को आखिरी क्‍यों मौजूदा समय का तीनों फॉर्मेट का सर्वश्रेष्‍ठ बॉलर माना जाता है? उन्‍होंने विकेट-टू-विकेट गेंद रखी और गति में बदलाव व वेरिएशंस से विपक्षी बैटरों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया.

24 गेंद…15 डॉट.. 3 विकेट… बुमराह ने ऐसे पलटी बाजी, भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

बेहद घातक भी है और किफायती भी

सटीक रहने के साथ ही विकेट लेना हमेशा से बुमराह की बॉलिंग की ‘यूएसपी’ रही है. टी20 फॉर्मेट के क्रिकेट में दिग्‍गज बॉलर्स भी कई बार महंगे साबित होते हैं लेकिन तेज बॉलिंग के इस महारथी ने अपने अब तक के 64 टी20I के करियर में कभी 50 से अधिक रन नहीं दिए. अपने टी20I करियर में उन्‍होंने अब तक केवल 5 बार 40 से ज्‍यादा रन दिए हैं.अगस्‍त 2022 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में उन्‍होंने चार ओवर में बिना विकेट लिए 50 रन दिए थे जो उनका सबसे खराब विश्‍लेषण है. 64 टी20I में 18.67 के औसत और 6.44 की इकोनॉमी से 79 विकेट उनके भारत के फास्‍ट बॉलिंग के सुपरस्‍टार होने का सबूत हैं.

IND-PAK मैच के वो 5 टर्निंग प्वाइंट जिसने भारतीय फैन्‍स की थाम दी सांसे

टी20 वर्ल्‍डकप में 5.86 की इकोनामी

जनवरी 2016 में इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले बुमराह का करियर इंजुरी से प्रभावित रहा है.इस कारण वे तीन टी20 वर्ल्‍डकप (2016, 2021,2022) ही खेल पाए हैं जिसमें उन्‍होंने 12 मैचों में 16.75 के औसत और 5.86 की इकोनामी से 16 विकेट (आंकड़े पाकिस्‍तान के मैच तक के) लिए हैं.टी20 वर्ल्‍डकप का उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 3/14 है जो उन्‍होंने 9 जून 2024 को पाकिस्‍तान के खिलाफ दिया.टी20 वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने अब तक केवल एक मैच में ही 40 से अधिक रन (1/42, बनाम इंडीज, 2016) दिए हैं.

T20 World Cup: भारत ने रचा इतिहास, पहली बार इतना छोटा स्कोर बनाकर जीता

टेस्‍ट में कभी पारी में 100 या इससे ज्‍यादा रन नहीं दिए
बुमराह की यह श्रेष्‍ठता टी20 फॉर्मेट तक ही सीमित नहीं है.टेस्‍ट और वनडे में भी उनका गेंदबाजी औसत और इकोनॉमी जबर्दस्‍त है.36 टेस्‍ट में 20.69 के औसत और 2.74 की इकोनॉमी से उन्‍होंने 159 विकेट लिए हैं.टेस्‍ट फॉर्मेट में उन्‍होंने अब तक कभी भी पारी में 100 या इससे अधिक रन नहीं दिए. 89 वनडे में 23.55 के औसत और 4.59 की इकोनॉमी से 149 विकेट, देश के सर्वकालीन सर्वश्रेष्‍ठ तेज गेंदबाज के तौर पर उनका दावा मजबूत करते हैं.

Tags: Icc T20 world cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Jasprit Bumrah, T20 World Cup, Staff india

SA vs BAN: बांग्लादेश की हार मना रहा श्रीलंका, साउथ अफ्रीका जीता तो होगा फायदा, समझें समीकरण

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 में 21वां मैच आज 10 जून को बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका (Bangladesh vs South Africa) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में आगे बढ़ने पर होगी. श्रींलका की नजर भी इस मैच पर होगी. क्योंकि अगर बांग्लादेश इस मुकाबले को जीतता है तो श्रीलंका के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो सकता है. वह चाहेंगे कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका जीते. आइए समझते हैं ऐसा क्यों.

दरअसल, श्रीलंका की टीम प्वाइंट्स टेबल में अभी सबसे नीचले स्थान पर है. वह 2 मैच खेले हैं. लेकिन उन्हें किसी भी मैच में जीत नहीं मिली है. वहीं, साउथ अफ्रीका 2 जीत के साथ पहले नंबर पर है और बांग्लादेश दूसरे. दोनों का नेट रन रेट भी प्लस में है. अगर इस मैच में बांग्लादेश जीत जाता है तो उसके भी 4 प्वाइंट्स हो जाएंगे और सुपर 8 में पहुंचने की संभावना भी बढ़ जाएगी. श्रीलंका को फिर टॉप 2 में पहुंचने के लिए बचे हुए दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो वे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. इसलिए श्रीलंका की टीम चाहेगी कि साउथ अफ्रीका जीत जाए और बांग्लादेश को 2 प्वाइंट लेने से रोक दे.

T20 World Cup: पाकिस्तान की हार के बाद बोर्ड ले सकता है कड़ा फैसला, चेयरमैन ने कहा- उन खिलाड़ियों पर गौर करेंगे जो…

टी20 विश्व कप में हेड टू हेड की बात करें तो यहां साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश टी20 विश्व कप में अब तक 3 बार भिड़ी है. इस दौरान साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. अफ्रीकी टीम ने 3 में से सभी तीन मुकाबले जीते हैं. वहीं, बांग्लादेश ने अब तक एक बार एक भी मैच नहीं जीता है. यह बेशक श्रीलंका के लिए शुभ संकेत हैं.

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्किया, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

बांग्लादेश का स्क्वॉड: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब

Tags: Bangladesh, Icc T20 world cup, South africa, Sri Lanka Cricket Group, T20 World Cup

T20 World Cup: पाकिस्तान को हराया, अब किस टीम से होगा भारत का अगला मैच? प्वाइंट टेबल में दे रही टक्कर

नई दिल्ली. भारत ने टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया. एक समय ऐसा था कि वे आसानी से जीत जाएंगे. लेकिन जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी के कारण ऐसा नहीं हुआ. भारत ने उनके जबड़े से जीत छीन ली. ऋषभ पंत ने भी बल्ले से महत्वपूर्ण पारी खेली थी. भारत ने अब तक 2 मैच जीत लिए हैं. अब सवाल ये है कि भारतीय टीम का अगला मैच कब और किस टीम से है. भारत का अगला मैच यूएसए से है.

भारतीय टीम अपना अगला मैच अमेरिका के खिलाफ खेलेगी. यह मैच 12 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ये दोनों टीमें ग्रुप ए में है. दोनों टीमों ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. भारत के खाते में भी 4 प्वाइंट हैं और अमेरिका के खाते में भी 4. हालांकि, भारत का नेट रन रेट अच्छा है. इस कारण वे पहले नंबर पर है. वहीं, अमेरिका का नेट रन रेट भी अच्छा है लेकिन भारत से कम होने के कारण वे दूसरे स्थान पर हैं.

IND vs PAK T20 World Cup: 3-13, 19 में उलझा पाकिस्तान, नहीं देखा होगा ऐसा गजब का संयोग

पहली बार भिड़ंगें भारत-अमेरिका

भारत और अमेरिका की टीमें पहली बार टी20 विश्व कप में भिड़ेगी. सिर्फ वर्ल्ड कप में ही बल्कि भारत और अमेरिका ने आज तक टी20 का कोई भी मैच नहीं खेला है. ये दोनों टीमें पहली बार आमने सामने आएंगी. भारत और अमेरिका टी20 के अलावा टेस्ट या वनडे फॉर्मेट में भी कभी आमने सामने नहीं आई है. देखना दिलचस्प होगा कि पहली भिड़ंत में कौन सी टीम बाजी मारती है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

यूएसए की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स (उप-कप्तान), एंड्रीज़ गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केनजिगे, सौरभ नेथ्रालवकर, शैडली वान शल्कविक , स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup, Staff india, United States of America

VIDEO: पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, पूर्व कप्तान का आरोप- वह गेंद बर्बाद करने के लिए खेल रहा था

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में भारत पर जीत के लिए जब पाकिस्तान को तकरीबन छह के रनरेट से रन बनाने थे, तब उसका एक बैटर 60-65 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहा था. 13वें ओवर में बैटिंग करने आए इस बैटर ने 23 गेंदें खेलीं और सिर्फ 15 रन बनाए. और जब बारी आई आखिरी ओवर की जिसमें पाकिस्तान को 6 गेंद पर 18 रन चाहिए थे, तो वह पहली ही बॉल पर आउट हो गया. इमाद वसीम अपने इस प्रदर्शन के चलते निशाने पर आ गए हैं. पाकिस्तान के कप्तान रह सलीम मलिक ने इमाद वसीम के खेल पर सवाल उठाए हैं. सलीम मलिक फिक्सिंग के आरोप में बैन हो चुके हैं. इस कारण सलीम मलिक

पाकिस्तान की टीम रविवार को भारत के खिलाफ 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई. इस बीच उसने 59 गेंद डॉट खेलीं यानी इन पर कोई रन नहीं बनाया. भारत ने यह मैच छह रन से जीता. पाकिस्तान की यह दूसरी हार थी. वह अमेरिका से पहले ही हार चुका है. भारत से हारने के बाद उसके सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद बेहद कम हो गई है.

VIDEO: पाकिस्तान हारा तो मैदान पर ही रोने लगा 21 साल का खिलाड़ी, भारतीय टीम ने ढाढ़स बंधाया तो साथी ने गले लगाया

पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम ने 23 गेंद पर 15 रन बनाए. इमाद जब बैटिंग करने के लिए क्रीज पर उतरे तो पाकिस्तान को 46 गेंद पर 47 रन की जरूरत थी. पूर्व कप्तान सलीम मलिक ने कहा,‘आप उसकी (वसीम) पारी पर गौर करो तो ऐसा लगता है कि वह रन बनाने के बजाय गेंद बर्बाद कर रहा है और लक्ष्य का पीछा करते हुए चीजों को मुश्किल बना रहा है.’