VIDEO: पाकिस्तानी क्रिकेटर का अर्शदीप और सिखों पर घटिया कॉमेंट, भज्जी ने सिखाया सबक तो लगा माफी मांगने

नई दिल्ली: भारतीय टीम जब दो दिन पहले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हरा रही थी तो उसके प्रशंसकों का बुरा हाल था. पाक प्रशंसकों के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर भी ऊलजलूल बातें करने लगे थे. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल भी हार देख आपा खो बैठे और भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह पर नस्लीय टिप्पणी की. अकमल ने सिर्फ अर्शदीप का मजाक नहीं उड़ाया, बल्कि सिख धर्म पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की. हरभजन सिंह ने यह कॉमेंट देख अकमल को लताड़ लगाई. इसके बाद अकमल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी है.

कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह पर विवादित कॉमेंट भारत-पाक मैच के दौरान एआरवाई न्यूज पर की. भारत-पाकिस्तान मैच में अर्शदीप ने आखिरी ओवर फेंका था. पाकिस्तान को इस ओवर में 18 रन बनाने थे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने उन्हें सिर्फ 11 रन बनाने दिए. इस तरह भारत को 8 रन से जीत मिली थी.

Turning Level: सारी कायनात बांग्लादेश को जिताने में जुटी थी… पर केशव को यह मंजूर ना था; 2 गेंद में कर दिया खेल

इसी मैच के दौरान अकमल एआरवाई न्यूज पर कहते दिखे रहे हैं, ‘देखें लास्ट ओवर करना है अर्शदीप सिंह को. वैसा उसका रिदम दिख नहीं रहा है. लेकिन कुछ भी हो सकता है… 12 बज गए हैं.’ ऐसा कहने के बाद अकमल ठहाका लगाने लगते हैं. इस बीच शो का होस्ट कहता है कि आखिरी ओवर में 16-17 रन काफी हो सकते हैं. इस पर अकमल हंसते हुए कहते हैं, ‘किसी सिख को नहीं देना चाहिए 12 बजे के बाद ओवर…’ कामरान अकमल के इस कॉमेंट को अपमानजनक माना गया.

T20 World Cup: वर्ल्‍डकप 2023 के शमी के प्रदर्शन को दोहरा रहा 23 वर्षीय क्रिकेटर, बॉलिंग के हर क्षेत्र में प्रदर्शन टॉप क्‍लास

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (T20 World Cup 2024) में यदि किसी टीम ने अब तक के अपने प्रदर्शन से सबसे ज्‍यादा चौंकाया है तो वह है अफगानिस्‍तान. अफगान लड़ाकों ने अपने दोनों मैचों में आसानी से जीत हासिल की है. अफगानिस्‍तान (Afghanistan cricket crew) ने अपने शुरुआती मैच में जहां उगांडा को 125 रनों से हराया, वहीं दूसरे मैच में मजबूत न्‍यूजीलैंड को 84 रनों से पटखनी दी. इस प्रदर्शन से अफगान टीम ने सुपर 8 में प्रवेश की दावेदारी पेश करने के साथ आगे के मैचों में दिग्‍गज टीमों के लिए वॉर्निंग भी जारी कर दी है. वैसे तो यह प्रदर्शन ‘टीम अफर्ट’ का परिणाम है लेकिन बॉलिंग में फजलहक फारुकी (Fazalhaq Farooqi) और बैटिंग में रहमतुल्‍लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) इसके अगुआ रहे. दोनों इस समय अपने देश के लिए सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं.

तेज गेंदबाज फजलहक फारुकी तो अपने प्रदर्शन से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में  23 साल के इस प्‍लेयर का अब तक बॉलिंग प्रदर्शन उसी तरह का है जैसा वनडे वर्ल्‍डकप 2023 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी (Mohammed Shami) ने किया था.

Turning Level: सारी कायनात बांग्लादेश को जिताने में जुटी थी… पर केशव को यह मंजूर ना था; 2 गेंद में कर दिया खेल

‘जस्‍सी’ जैसा कोई नहीं, पूरे T20I करियर में कभी नहीं दिए 50 से ज्‍यादा रन

अब तक सबसे ज्‍यादा विकेट लिए ,सबसे अच्‍छा बॉलिंग प्रदर्शन भी

T20 World Cup, T20 World Cup 2024,ICC T20 World Cup, Fazalhaq Farooqi, Afghanistan cricket team, World Cup 2023, Mohammed Shami, टी20 वर्ल्‍डकप, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, फजलहक फारुकी, अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम, टी20 क्रिकेट, वर्ल्‍डकप 2023, मोहम्‍मद शमी

विकेट, बॉलिंग औसत, स्‍ट्राइक रेट के अलावा पारी में प्रदर्शन के मामले में भी फजलहक फारुकी इस समय टॉप परफॉर्मर हैं. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज  की गति बहुत अधिक नहीं है लेकिन वे अपने वेरिएशंस से बैटरों को चकमा देते हैं. वेस्‍टइंडीज के स्‍लो विकेट भी उनकी शैली की बॉलिंग के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं. फारुकी ने इस वर्ल्‍डकप के दो मैचों में अब तक केवल 26 रन देकर 9 विकेट लिए हैं. इस दौरान वे एक बार पारी में 4 और एक बार 5 विकेट ले चुके हैं. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 का सर्वश्रेष्‍ठ बॉलिंग विश्‍लेषण इस समय फारुकी के ही नाम पर है. 3 जून को युगांडा के खिलाफ प्रोविडेंस स्‍टेडियम गयाना के मैच में उन्‍होंने चार ओवर में महज 9 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. यह टी20 वर्ल्‍डकप का ओवरआल चौथा सबसे अच्‍छा प्रदर्शन है. श्रीलंका के अजंता मेंडिस (6/8,2012), रंगना हेराथ (5/3,2014) और पाकिस्‍तान के उमर गुल (5/6, 2009) ही इस मामले में फारुकी से बेहतर हैं. फारुकी मौजूदा वर्ल्‍डकप में पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले बॉलर थे. इसके बाद वेस्‍टइंडीज के अकील हुसैन 8 जून को उगांडा के खिलाफ ही पारी  में 5 विकेट हासिल करने वाले (5/11) दूसरे बॉलर बने.

VIDEO : पाक क्रिकेट में भूचाल, पूर्व कप्तान का आरोप- वह गेंद बर्बाद कर रहा था..

बॉलिंग औसत और स्‍ट्राइक रेट में भी शीर्ष पर
इस वर्ल्‍डकप में फारुकी का बॉलिंग औसत 2.88, स्‍ट्राइक रेट 4.88 और इकोनॉमी 3.54 का है. बॉलिंग औसत और स्‍ट्राइक रेट में वे इस टूर्नामेंट में इस समय टॉप पर हैं. एक पारी में सबसे अच्‍छे स्‍ट्राइक रेट से विकेट लेने का रिकॉर्ड (स्‍ट्राइक रेट 4.80) भी संयुक्‍त रूप से फारुकी और अकील के नाम है. उगांडा के खिलाफ मैच मे जहां फारूकी ने चार ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट लिए, वहीं अकील ने चार ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट झटके थे. कमजोर प्रतिद्वंद्वी उगांडा के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले फारुकी ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

गोलमटोल आजम खान हो रहे ट्रोल, टी20 WC में 4 ‘वजनदार’ क्रिकेटर दिखा चुके जलवा

वर्ल्‍डकप 2023 में शमी ने भी दिखाई थी ऐसी ही चमक
मौजूदा टी20 वर्ल्‍डकप में फारुकी का अब तक का प्रदर्शन वैसा ही है जैसा पिछले साल के वनडे वर्ल्‍डकप (ICC world Cup 2023) में भारत के मोहम्‍मद शमी ने किया था. वर्ल्‍डकप 2023 में शमी ने 10.70 के औसत, 5.26 की इकोनॉमी और 12.20 के स्‍ट्राइक रेट से सर्वाधिक 24 विकेट लिए थे जिसमें एक बार पारी में 4 और तीन बार पारी में 5 या इससे अधिक विकेट शामिल थे. यही नहीं, इस वर्ल्‍डकप में शमी ने सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी विश्‍लेषण (7/57 बनाम न्‍यूजीलैंड) भी दर्ज किया था. 10 से अधिक विकेट लेने वाले बॉलर्स में सर्वश्रेष्‍ठ औसत और स्‍ट्राइक रेट भी भारत के इस बॉलर का था.

VIDEO : पाकिस्तान हारा तो मैदान पर ही रोने लगा खिलाड़ी, भारतीय टीम ने मिलकर…

फारुकी ने तीन साल पहले ही किया है इंटरनेशनल डेब्‍यू

T20 World Cup, T20 World Cup 2024,ICC T20 World Cup, Fazalhaq Farooqi, Afghanistan cricket team, World Cup 2023, Mohammed Shami, टी20 वर्ल्‍डकप, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, फजलहक फारुकी, अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम, टी20 क्रिकेट, वर्ल्‍डकप 2023, मोहम्‍मद शमी

2021 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू करने वाले फारुकी का अपने दूसरे टी20 वर्ल्‍डकप में यह प्रदर्शन हैरान करने वाला है. ऑस्‍ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्‍डकप 2022 में उन्‍होंने तीन मैचों में 25 के औसत और 6.52 की इकोनॉमी से 3 विकेट हासिल किए थे. अब तक 32 वनडे में उन्‍होंने 31.09 के औसत से 44 और 36 टी20I में 18.93 के औसत व  6.56 की इकोनॉमी से 46 विकेट हासिल किए हैं. वे आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं और भारत की इस टी20 लीग के 7 मैचों में अब तक 6 विकेट हासिल कर चुके हैं. टी20 वर्ल्‍डकप में फजलहक फारुकी का अब तक का प्रदर्शन वाकई काबिलेतारीफ हैं. उनका असली ‘टेस्‍ट’ टूर्नामेंट के आगे के मैचों में होगा जब अफगानिस्‍तान का सामना मजबूत टीमों से होगा. वैसे यह जरूर कहा जा सकता है कि फारुकी के मौजूदा प्रदर्शन ने भविष्‍य का स्‍टार बनने की उम्‍मीद जगा दी है.

Tags: Afghanistan Cricket, Afghanistan information, Icc T20 world cup, Mohammad Shami, T20 World Cup

Turning Level: सारी कायनात बांग्लादेश को जिताने में जुटी थी… पर केशव को यह मंजूर ना था; 2 गेंद में कर दिया खेल

नई दिल्ली. इसे सिर्फ दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश मुकाबले का नहीं, बल्कि अब तक के टी20 वर्ल्ड कप के सारे मुकाबलों का सबसे रोमांचक ओवर कहा जा सकता है. एक ऐसा ओवर जिसमें बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी और उसके 5 विकेट बाकी थे. क्रीज पर दो स्पेशलिस्ट बैटर थे. एक बैटर तो 45 मिनट से क्रीज पर था. जैसे सारी कायनात ही बांग्लादेश ((Bangladesh) को जिताने को जुट गई थी. लेकिन केशव महाराज को यह मंजूर ना था. केशव आए और उन्होंने अपने मैच के इस आखिरी ओवर में बांग्लादेश का काम तमाम कर दिया. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को हारी बाजी जिता दी. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई.

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश (Bangladesh vs South Africa) नासाऊ काउंटी की उसी पिच पर खेला गया, जिस पर भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ था. पिच बैटिंग के लिए बिलकुल भी अच्छी नहीं थी, यह बात अब कोई रहस्य ना थी. पूरी दुनिया को पता थी यह बात. नतीजा दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम टॉस जीतते ही कहा कि वे पहले बैटिंग करेंगे. तर्क दिया कि बाद में बैटिंग मुश्किल हो जाएगी.

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) इस इरादे से मैदान पर उतरी कि जो रन बनाने हैं फटाफट बना लो. बाद में तो बनने नहीं. लेकिन उसकी यह सोच तब उलटी पड़ती दिखी जब उसने 5 ओवर के भीतर 23 रन पर 4 विकेट गंवा दिए. कहां तो 120-130 का ख्वाब था और कहां टीम को 50 रन के लाले पड़ने लगे. ऐसे वक्त पर टीम के दो सीनियर बैटर काम आए. हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने टी20 मैच में टेस्ट मैच का खेल दिखाया. इरादा साफ था कि आउट नहीं होना है, रन तो बन ही जाएंगे. क्लासेन और मिलर अपने इरादे में कामयाब रहे. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से उबार लिया. दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 113 रन बनाए. यह रन उतने ही थे, जितना बनाकर पाकिस्तान हार गया था. यानी दक्षिण अफ्रीका के रन उम्मीद से 10-15 कम रह गए थे. इसकी भरपाई उसके गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 109 के स्कोर पर रोककर की.

114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब रही. उसने 50 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद तौहीद हृदय (37) और महमूदुल्लाह (20) ने पारी संभाल ली. यह जोड़ी तौहीद के आउट होने पर तब टूटी जब बांग्लादेश 94 रन तक पहुंच चुका था.

तौहीद के आउट होने के बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 17 गेंद पर 20 रन की जरूरत थी. लक्ष्य मुश्किल ना था. यहां से महमूदुल्लाह और जाकेर अली (8) टीम को 102 रन तक लाए. अब बांग्लदेश को आखिरी ओवर यानी 6 गेंद पर जीत के लिए 11 रन बनाने थे और महमूदुल्लाह व जाकेर अली क्रीज पर थे.

Tags: Bangladesh, Icc T20 world cup, South africa, T20 World Cup

न्‍यूयॉर्क में कनाडा ने जो कर दिखाया वो IND-PAK भी नहीं कर सके, इस टीम ने बनाया सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड
हाइलाइट्स

न्‍यूयॉर्क का स्‍टेडियम अपनी खराब पिच के लिए चर्चा में है.बड़ी-बड़ी टीमें न्‍यूयॉर्क के मैदान पर रन नहीं बना पा रही हैं.भारत 120 रन का लक्ष्‍य पाकिस्‍तान के खिलाफ डिफेंड करने में सफल रहा.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, न्‍यूयॉर्क का नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसा होना लाजमी है क्‍योंकि क्रिकेट का महाकुंभ पहली बार अमेरिका में हो रहा है और इसके बावजूद यहां हाई स्‍कोरिंग मैच तो छोड़ दो कोई औसत दर्जे का लक्ष्‍य यानी 150 रन भी सेट नहीं कर पाया है. न्‍यूयॉर्क में अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं. पाकिस्‍तान की टीम को इस पिच पर मंगलवार को कनाडा के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलेगी. यहां कनाडा जो काम कर चुका है, वो भारत, पाकिस्‍तान और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें नहीं कर पाई.

न्‍यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े बताते हैं कि यहां कुल पांच मैच खेले गए, जिसमें से दो टीमें पहले बैटिंग कर जीती. तीन टीमें रन चेज के दौरान मैच को अपने नाम करने में कामयाब हुई. आमतौर पर क्रिकेट में 150 से 160 को औसत स्‍कोर माना जाता है. इस पिच पर पहली पारी का औसत स्‍कोर 106 रन है. वहीं, दूसरी पारी यानी रन चेज की बात की जाए तो यहां औसत स्‍कोर 104 ही है. ऐसे में इस वक्‍त फैन्‍स का फोकस अमेरिका में अंतरराष्‍ट्रीय मैच से ज्‍यादा न्‍यूयॉर्क के मैदान की पिच बन गई है. क्रिकेट दिग्‍गज इस पिच पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- 24 गेंद…15 डॉट.. 3 विकेट… जसप्रीत बुमराह ने ऐसे पलट दी बाजी, भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

न्‍यूयॉर्क में कनाडा सबसे आगे
न्‍यूयॉर्क की पिच पर जो काम कनाडा की टीम कर पाई, वो भारत जैसा देश भी नहीं कर सका. कनाडा के नाम यहां सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. उसने आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए इस पिच पर निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे. यह सबसे बड़ा स्‍कोर है. इस मैच में कनाडा को 12 रन से जीत मिली थी. यहां सबसे छोटा रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप मैच में श्रीलंका की टीम 77 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

क्‍या है सबसे बड़ा रन चेज?
न्‍यूयॉर्क की पिच पर सबसे बड़ा रन चेज महज 106 रन का है. साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड के खिलाफ यह कीर्तिमान बनाया था. वहीं, अगर सबसे छोटे लक्ष्‍य को डिफेंड करने की बात की जाए तो इस मामले में साउथ अफ्रीका सबसे आगे है. अफ्रीकी टीम ने बांग्‍लादेश के खिलाफ 114 रनों का लक्ष्‍य सोमवार रात खेले गए मैच में डिफेंड करके दिखाया.

Tags: Icc T20 world cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan, T20 World Cup

टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हुआ ओमान, स्कॉटलैंड ने अहम मुकाबले में हराया, ब्रैंडन ने खेली धांसू पारी

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 का 20वां मुकाबला स्कॉटलैंड और ओमान के बीच खेला गया. इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने शानदार जीत दर्ज की. ओमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जो उनपर भारी पड़ गया. पहले बैटिंग करने उतरी ओमान 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए. चेज करते हुए स्कॉटलैंड ने इस स्कोर को 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. स्कॉटलैंड के लिए ब्रैंडन मैकमुलेन ने 61 रन की पारी खेली. इस हार के बाद ओमान टूर्नामेंट से भी बाहर हो गया.

ओमान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 150 रन बनाए. ओपनिंग करने आए प्रतीक अथावले ने शानदार 54 रन का पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए. नसीम खुशी ने 9 गेंदों में 10 रन बनाए. अयान खान ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए. इस तरह ओमान ने स्कॉटलैंड को 151 रन का लक्ष्य दिया. स्कॉटलैंड के लिए साफ्यान शरीफ ने अच्छी बॉलिंग की. उन्होंने 2 विकेट लिए.

अब चेज करने की बारी स्कॉटलैंड की आई. स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुंसे और माइकल जोन्स ओपनिंग करने आए, जॉर्ज ने 41 रन की शानदार पारी खेली तो वहीं, जोन्स 16 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे ब्रैंडन मैकमुलेन ने 61 रन की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. स्ट्राइक रेट 196 के आस पास रहा. रिची बैरिंगटन और मैथ्यूज क्रॉस ने क्रमश: 13 और 15 रन बनाए. इस तरह स्कॉटलैंड ने 14 वें ओवर में ही इस मैच को जीत लिया. ओमान के लिए बिलाल खान, आकिब लियास और मेहरान खान ने 1-1 विकेट लिया.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 06:21 IST

IND vs PAK: ऋषभ पंत या जसप्रीत बुमराह, भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम जब भारत के खिलाफ न्‍यूयॉर्क के मैदान में उतरी तो 119 रन का छोटा लक्ष्‍य देखकर एक बार तो बाबर आजम के धुरंधरों के मन में यह बात जरूर आई होगी कि यह मुकाबला वो आसानी से अपने नाम कर लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारत ने उनके जबड़े से जीत छीन ली. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की तो वहीं, ऋषभ पंत ने भी बल्ले से महत्वपूर्ण पारी खेली. लेकिन कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जसप्रीत बुमराह को दिया गया. उन्होंने गजब का खेल दिखाया. बुमराह ने इस मैच में कुल 3 विकेट लिए. मोहम्‍मद रिजवान की छोटी-छोटी साझेदारी के दम पर वो पाकिस्‍तान को जीत की ओर आगे ले जा रहे थे. 15वें ओवर में कप्‍तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी अटैक पर लगाया. उन्‍होंने पहली ही गेंद पर रिजवान को बोल्‍ड कर दिया. यहां से पाकिस्‍तान की टीम मैच में पिछड़ती चली गई.

टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हुआ ओमान, स्कॉटलैंड ने अहम मुकाबले में हराया, ब्रैंडन ने खेली धांसू पारी

बाबर और इफ्तिकार को भी किया आउट
जसप्रीत बुमराह ने 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे बाबर आजम को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवाया था. इसके अलावा उन्होंने धाकड़ खिलाड़ी इफ्तिकार अहमद का भी विकेट लिया. इफ्तिकार अहमद 9 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए. बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत यह मैच जीतने में सफल रहा.

पंत ने खेली महत्वपूर्ण पारी
भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 31 गेंद में सर्वाधिक 42 रन बनाए. उनकी बदौलत ही टीम इंडिया 119 रन तक पहुंचने में कामयाब हो सकी. पंत ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके भी लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 135 रन के आस पास रहा था.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Jasprit Bumrah, Rishabh Pant

IND vs PAK T20 World Cup Highlights: भारत ने रचा इतिहास, पहली बार इतना छोटा स्कोर बनाकर जीता, जानिए किसने पलटी बाजी

नई दिल्ली. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया है. भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 119 रन पर ऑल आउट हो गई थी. तब ऐसा लगा कि टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को जीत दिला दी. यह पहला मौका है जब भारतीय टीम ने टी20 मैचों में 120 रन से छोटे स्कोर को डिफेंड किया है. यह टी20 वर्ल्ड कप में भी सबसे छोटे स्कोर को डिफेंड करने का संयुक्त रिकॉर्ड है. श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2014 में एक बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 120 रन के लक्ष्य का बचाव कर चुकी है.

एक टीम पर सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड
यह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सातवीं जीत है. इनमें एक जीत बॉलआउट की भी शामिल है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2007में टाई होने के बाद हुआ था. इसके साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक विरोधी को 7 बार हराने वाला पहला देश बन गया है. इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं. पाकिस्तान की टीम इनमें से सिर्फ एक मैच जीत सकी है.

पाकिस्तान की यह दूसरी हार
भारत यह मैच जीतकर पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर आ गया है. पाकिस्तान की यह दूसरी हार है. पाकिस्तानी टीम अमेरिका से पहले ही हार चुकी है. दो हार के बाद उसका सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल हो गया है. पाकिस्तान पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है. अमेरिका 4 अंक के साथ दूसरे और कनाडा (2) तीसरे नंबर पर है. आयरलैंड (0) की टीम पाकिस्तान की तरह एक भी मैच नहीं जीती है और पॉइंट टेबल में आखिरी स्थान पर है.

IND vs PAK: ऐसे तो जीत चुके वर्ल्ड कप, तस्वीरों में देखिए विराट-रोहित-सूर्या ने कैसे फेंके विकेट, बुमराह ना होते तो…

ऋषभ पंत रहे टीम इंडिया के टॉप स्कोरर
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में बाबर आजम की टीम ने टॉस जीता. बाबर ने भारतीय टीम को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. रोहित और विराट ने एक ओवर बैटिंग की, जिसमें आठ रन आए. जिसके बाद फिर से बारिश शुरू हो गई. ब्रेक के बाद लौटी भारतीय टीम ने बैटिंग में निराश किया. ऋषभ पंत (42) और अक्षर पटेल (20) को छोड़ दें तो कोई भी बैटर 15 रन की संख्या भी नहीं छू सका. पूरी भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

पाकिस्तान ने की अच्छी शुरुआत
120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की. उसने एक समय 14 ओवर में 3 विकेट पर 80 रन बना लिए थे. उस वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से मैच जीत लेगा. तभी जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद रिजवान (31) को क्लीन बोल्ड कर दिया. स्कोर 4 विकेट पर 80 रन हो गया.

French Open 2024: अल्कारेज ने जीता फ्रेंच ओपन, T20 वर्ल्ड कप के विजेता से ज्यादा प्राइज मनी अपने नाम की

बुमराह ने रिजवान को बोल्ड कर पलटा मैच
मोहम्मद रिजवान के आउट होने के बाद तो पाकिस्तान का एक भी बैटर क्रीज पर नहीं टिक सका. पाक बैटर आते-जाते रहे और उनसे लक्ष्य दूर होता रहा. आखिरी ओवर शुरू हुआ तो पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे. अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में सिर्फ 11 रन दिए और एक विकेट भी लिया. इस तरह भारत ने 6 रन से मैच जीत लिया.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Indian Cricket Crew, Quantity Sport, T20 World Cup, Crew india

SA vs BAN: साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में पलट दी बाजी, केशव महाराज ने बांग्‍लादेश के जबड़े से छीना मैच

नई दिल्‍ली. न्‍यूयॉर्क में खेले गए टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के मुकाबले में बांग्‍लादेश की टीम को कांटे की टक्‍कर के बाद साउथ अफ्रीका के सामने आखिरी ओवर में शिकस्‍त झेलनी पड़ी. पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी. शुरुआती झटकों के बाद बांग्‍लादेश की टीम ने संभलते हुए बैटिंग की. हालांकि आखिरी ओवर में मैच पलट गया. आखिरी छह गेंदों पर बांग्‍लादेश को जीत के लिए 11 रन की दरकार थी. अगली दो गेंद पर चार रन आए. यहां से बांग्‍लादेश को चार गेंद पर महज सात रन चाहिए थे. ऐसा लगा मानों यह मैच बांग्‍लादेश ने अपने नाम कर लिया है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

केशव महाराज ने मैच का रुख पलट दिया. तीसरी गेंद पर केशव महाराज ने जकर अली 8(9) को एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट करवाया. पांचवीं गेंद पर महमूदुल्लाह रियाद 20(27) भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए. बांग्‍लादेश को आखिरी दो गेंदों पर छह रन की दरकार थी. वो इस स्‍कोर को नहीं बना सके. इससे पहले लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान बांग्‍लादेश की शुरुआत भी खास अच्‍छी नहीं रही. महज नौ रन पर ही टीम ने तंजिद हसन का विकेट गंवा दिया. नंबर-3 पर बैटिंग के लिए आए लिटन दास ने 13 गेंदों पर 9 रन बनाए. इसके बाद वो केशव महाराज की गेंद पर डेविड मिलर के हाथों लपके गए. शाकिब हसन भी महज तीन रन का योगदान ही दे पाए. 50 रन पर बांग्‍लादेश ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे.

यह भी पढ़ें:- मैं TV बंद कर देता हूं… IPL की किस उलझन से मुक्‍त होकर वर्ल्‍ड कप में पहुंचे हैं बुमराह? किया खुलासा

तौहीद हृदोय ने कराई वापसी 
एक वक्‍त पर मुश्किल में नजर आ रही बांग्‍लादेश की टीम की वापसी तौहीद हृदोय ने कराई. उन्‍होंने नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए 34 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बैट से दो चौके और इतने ही छक्‍के आए. दूसरे छोर पर महमूदुल्‍लाह रियाद ने उनका साथ निभाया. दोनों के बीच  44 रनों की अहम साझेदारी बनी. जिसकी मदद से स्‍कोर 100 रन के करीब पहुंच गया. न्‍यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. यह दांव कप्‍तान एडेन मार्करम पर उलटा पड़ गया. अफ्रीकी टीम ने महज 23 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए. रीजा हैंड्रिग्‍स और टिस्‍टर्न स्‍टब्‍स अपना खाता तक नहीं खोल पाए. तंजिम हसन साकिब ने तीन बैटर्स को चलता किया. ओपनिंग बैटर क्विंटन डी कॉक महज 11 गेंदों पर 18 रन ही बना पाए.

मिलर-क्‍लासेन ने बचाई इज्‍जत
जिसके बाद हैनरी क्‍लासेन और डेविड मिलर ने मिलकर रन बनाने की जिम्‍मेदारी संभाली. दोनों जैसे-तैसे स्‍कोर को 100 के पार लेकर पहुंचे. 18वें ओवर में तेजी से रन बनाने के प्रयास में साउथ अफ्रीका का स्‍कोर जब 102 रन था, क्‍लासेन को तस्‍कीन अहमद ने बोल्‍ड कर दिया. वो 44 गेंदों का सामना करने के बाद 46 रन बनाकर आउट हो गए. जल्‍द ही 38 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे डेविड मिलर को रशद हुसैन की गेंद पर बोल्‍ड हो गए. हालांकि दोनों के बीच बनी 79 रनों की साझेदारी ने टीम को इस मुश्किल पिच पर 100 रन के पार पहुंचा दिया.

Tags: Bangladesh Cricketer, Icc T20 world cup, Keshav Maharaj, South Africa Cricket, T20 World Cup

पाकिस्तान को टीम इंडिया ने जैसे ही हराया, स्टेडियम में बजने लगा ये बॉलीवुड गाना, झूमने पर मजबूर हुए लोग

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच जीत लिया है, हालांकि जब भारतीय क्रिकेट टीम 119 रनों में ही सिमट गई, तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि वे पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीत पाएंगे. हालांकि भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज 20 ओवरों में सिर्फ 113 रन बना पाए. गेंदबाजों की शानदार परफॉर्म के दम पर भारत मैच जीतने में कामयाब रहा. अविश्वसनीय जीत के बाद स्टेडियम में बॉलीवुड का मशहूर गाना बजने लगा, जिसने हर किसी को रोमांचित कर दिया.

भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद स्टेडियम में आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का टाइटल ट्रैक ‘रंग दे बसंती’ बजा, तो वहां मौजूद तमाम भारतीय झूमने लगे. देशभक्ति का गाना सुनकर भारतीय रोमांचित हो गए. इस मशहूर गाने को दलेर मेहंदी और केएस चित्रा ने मिलकर गाया है, जिसे एआर रहमान ने कंपोज किया है. गीत के बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं.

फिल्म ‘रंग दे बसंती’ कॉलेज के लड़कों की कहानी है, जो ब्रिटिश एक्ट्रेस एलिस पैटन की डॉक्युमेंटरी फिल्म में फ्रीडम फाइटर का रोल निभाते-निभाते उस जज्बे और देशभक्ति की भावना का आत्मसात कर लेते हैं, जिसके दम पर क्रांतिकारियों ने देशवासियों के दिनों में आजादी की अलख जगा दी थी. देशभक्ति फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था. आप भी सुनिए यह शानदार गाना.

पाकिस्तान को आखिरी ओवर में चाहिए थे 18 रन
भारत-पाकिस्तान के मैच की बात करें, तो भारतीय बल्लेबाज 19 ओवरों में सिर्फ 119 ही बना पाए. विराट कोहली दूसरे ओवर में ही अपनी विकट गंवा बैठे और रोहित शर्मा अगले ही ओवर में चलते बने, जबकि पाकिस्तान अच्छी शुरुआत के बावजूद 20 ओवरों में 113 रन में ही ढेर हो गई. पावर प्ले में पाकिस्तान के 35 रन में 1 विकट थी. इंडिया ने 10वें ओवर के बाद दमदार वापसी की. जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर 3 विकट चटकाए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 24 रन देकर 2 विकट लेकर गेम बदल दिया. पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे, जो वे बना नहीं पाए.

Tags: Bollywood movie, Icc T20 world cup

इसे कहते हैं कुदरत का निजाम! भारत के अहसान के बिना सुपर-8 में नहीं पहुंच सकता पाकिस्‍तान, क्‍या हैं समीकरण?
हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम को पहले अमेरिका ने हराया.फिर भारत की टीम ने पाकिस्‍तान को न्‍यूयॉर्क में मात दी.पाकिस्‍तान का अब बाकी बचे दो मैच जीतने से काम नहीं चलेगा.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम न्‍यूयॉर्क के नए स्‍टेडियम में भारत से हारने के बाद टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 से बाहर होने की दहलीज पर आ खड़ी हुई है. पहले अमेरिका ने पाकिस्‍तान को सुपर ओवर में कांटे की टक्‍कर के बाद मात दी. फिर भारत ने भी बाबर आजम एंड कंपनी को छह रन से हराकर प्‍वाइंट्स टेबल में चारों-खाने चित कर दिया है. अब सवाल यह उठता है कि क्‍या अब भी पाकिस्‍तान सुपर-8 में पहुंच सकता है. इसका जवाब है- हां. अंकगणित पर नजर डालें तो पाकिस्‍तान की टीम अभी भी सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ से बाहर नहीं हुई है. पाकिस्‍तान की टीम अब भारत के रहमो करम के बिना लीग स्‍टेज से आगे नहीं जा सकती है.

आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में कुल चार ग्रुप बनाए गए हैं. हर ग्रुप में पांच टीमें हैं. भारत के ग्रुप में पाकिस्‍तान, अमेरिका के अलावा आयरलैंड और कनाडा भी शामिल हैं. हर टीम को लीग स्‍टेज पर कुल चार मैच खेलने हैं. केवल दो टीमें ही हर ग्रुप से सुपर-8 में प्रवेश करेंगी. ग्रुप-ए पर नजर डालें तो भारत सभी दो मैच जीतकर चार अंकों के साथ पहले स्‍थान पर है. अमेरिका भी पाकिस्‍तान और कनाडा को हराकर अपने दोनों मैच जीत चुका है. बेहतर रन रेट के आधार पर भारत अमेरिका से आगे है. पाकिस्‍तान और कनाडा अपने दोनों मैच गंवा चुके हैं. आयरलैंड ने दो में से एक मैच में जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्‍तान मैच देखने पहुंचे न्‍यूयॉर्क, तभी MCA चीफ अमोल काले की हो गई मौत, क्‍या है वजह?

कैसे सुपर-8 में पहुंचेगा पाकिस्‍तान?
पाकिस्‍तान को यहां से सुपर-8 में अपनी जगह बनानी है तो अपने दोनों ही मैच ना सिर्फ जीतने होंगे बल्कि इन मुकाबलों को बड़े अंतर से अपने नाम करना होगा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि पाकिस्‍तान की नेट रन रेट इस वक्‍त माइनस में है. अमेरिका की नेट रन रेट फिलहाल काफी शानदार है. ऐसे में बाबर आजम एंड कंपनी को यह दोनों मैच जीतकर अपनी नेट रन रेट सुधारनी ही होगी. वरना उनकी दाल नहीं गलने वाली.

भारत का अहसान तो लेना ही होगा
पाकिस्‍तान की टीम को सुपर-8 में पहुंचने के लिए भारत का अहसान तो लेना ही होगा. बिना भारत की जीत की दुआ करे पाकिस्‍तान की टीम लीग स्‍टेज से अगले दौर में नहीं पहुंच सकती है. भारत के अब 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा के खिलाफ उतरना है. पाकिस्‍तान को दुआ करनी होगी कि भारत यह दोनों मैच जीते. साथ ही वो यह भी चाहेगा कि भारत की टीम अमेरिका को हराने के साथ-साथ उनकी नेट रन रेट को बड़े अंतर से हराकर बिगाड़ दे. तभी पाकिस्‍तान को इसका सीधा फायदा मिलेगा.

अमेरिका की हार की दुआ भी करनी होगी
अमेरिका को अब 12 जून को भारत के खिलाफ उतरना है. पाकिस्‍तान को लग रहा होगा कि भारत जैसी मजबूत टीम पाकिस्‍तान को शायद हरा ही देगी लेकिन 14 जून को अमेरिका का मैच आयरलैंड से है. आयरलैंड अब तक अपने सभी दो मैच हारा है. पाकिस्‍तान को दुआ करनी होगी कि अमेरिका ये मैच भी हार जाए. अगर आयरलैंड जीता तो पाकिस्‍तान को अपने दो मैच जीतकर भी कोई फायदा नहीं होगा.

Tags: Icc T20 world cup, IND vs PAK, Pakistan cricket group, T20 World Cup