टी20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान अभी जिंदा है! बाबर-रिजवान की धांसू पारी से कनाडा को रौंदा, अब आगे क्‍या?

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान को आज टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में पहली जीत नसीब हुई है. मोहम्‍मद रिजवान के अर्धशतक और बाबर आजम की सधी हुई पारी के दम पर पाकिस्‍तान ने कनाडा को सात विकेट से शिकस्‍त दी. इसके साथ ही वो प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर आ गए हैं. इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्‍तान को सुपर ओवर के रोमांच के बाद हराया था. फिर भारत के सामने यह टीम महज 120 रनों का लक्ष्‍य भी नहीं चेज कर पाई थी. प्‍वाइंट्स टेबल में पाकिस्‍तान इस मैच से पहले तक पांच टीमों में चौथे स्‍थान पर था.

कनाडा की टीम ने एरोन जॉनसन के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान मोहम्‍मद रिजवान की धांसू बैटिंग के दम पर पाकिस्‍तान ने दो ओवर पहले ही यह मैच अपने नाम कर लिया. मोहम्‍मद आमिर मैन ऑफ द मैच बने, जिन्‍होंने अहम दो विकेट निकालकर कनाडा को बैकफुट पर धकेल दिया था.

यह भी पढ़ें:- Humorous Video: जब अफरीदी-सिद्धू की न्‍यूयॉर्क में हुई मुलाकात, भारतीय दिग्‍गज बोला- ‘है कोई इससे सोना मुंडा..’

पाकिस्‍तान की शुरुआत लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान खास अच्‍छी नहीं रही. सैम आयूब को इस मैच में मौका दिया गया था लेकिन वो 12 गेंद का सामना करने के बाद महज छह रन ही बना पाए. यहां से आगे मोहम्‍मद रिजवान का साथ निभाने के लिए बाबर आजम मैदान में आए. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी बनी. दोनों ने साथ मिलकर 63 रन जोड़े. बाबर ने 33 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली. मोहम्‍मद रिजवान ने नाबाद 53 गेंदों पर 53 रन बनाए.

एरोन जॉनसन अकेले कनाडा को संभाला
एरोन जॉनसन ने कनाडा को शानदार शुरुआत दिलाई. पहले ही ओवर में टीम ने 11 रन ठोक अपने इरादे साफ कर दिए थे. हालांकि ज्‍यादा देर वो इस तेजी से रन नहीं बना सके. तीसरे ओवर में नवनीत धालीवाल आउट हुए. छठे ओवर की पहली गेंद पर परगम सिंह भी कैच आउट हुए. एरोन जॉनसन एक छोर पर डटे रहे. बीच-बीच में उन्‍होंने  शानदार चौके छक्‍के लगाए और स्‍कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया. जॉनसन ने 44 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्‍होंने चार चौके और इतने ही छक्‍के लगाए. दूसरे छोर पर साथ नहीं मिल पाने के कारण वो बड़ा लक्ष्‍य सेट नहीं कर पाए.

पाकिस्‍तान के लिए अब आगे क्‍या?
पाकिस्‍तान को अब अगले मैच में आयरलैंड के खिलाफ न सिर्फ जीत दर्ज करनी है बल्कि बड़े अंतर से उन्‍हें हराकर अपनी नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा. इसके बाद यह दुआ करनी होगी कि भारत की टीम बुधवार को अमेरिका को हरा दे. साथ ही यह भी उम्‍मीद करनी होगी कि अमेरिका अपने आखिरी मैच में कनाडा से हार जाए. तभी वो बेहतर रन रेट के आधार पर सुपर-8 में पहुंच सकते हैं.

Tags: Icc T20 world cup, Pakistan cricket staff, T20 World Cup

पाकिस्तान जीत के बाद भी टी20 विश्व कप से हो सकता है बाहर, मेजबान ने किया काम खराब, आखिरी मैच पर सारी उम्मीदें

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा निराश पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने किया है. क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल क्यों कहा जाता है यह बाबर आजम की टीम से बेहतर कौन समझ सकता है. इस टीम को टूर्नामेंट के पहले ही मैच ही मेजबान टीम ने जोरदार झटका दिया. भारतीय टीम के खिलाफ एक बार फिर वर्ल्ड कप में जीत का सपना अधूरा रह गया. इस टीम ने आखिरकार कनाडा को हराकर अपने जीत का खाता खोला लेकिन इसके बाद भी उस पर बाहर होने का खतरा बना हुआ है.

आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की शुरुआत मेजबान अमेरिका के खिलाफ हार से हुई. सुपर ओवर में बाबर आजम की टीम को अपने से कमतर रैंकिंग वाली टीम से हार मिली. इस एक हार ने पाक टीम को जबरदस्त झटका दिया. दूसरे मैच में भारत के खिलाफ टीम का सामना हुआ और यहां उम्मीद के मुताबिक हार मिली. टीम इंडिया ने 120 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. तीसरे मैच की जीत के बाद भी पाकिस्तान के सुपर 8 का सफर नामुमकिन जैसा लग रहा है.

जीत के बाद भी पाकिस्तान हो सकता है बाहर
पाकिस्तान की टीम इस आईसीसी टी20 विश्व कप से जीत के बाद भी बाहर हो सकता है. पहले दो मैच हारने के बाद बाबर आजम की टीम को जीत मिलने के बाद उसके आगे जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. अगर आखिरी मैच में टीम जीत दर्ज करती है तो वो सुपर 8 की रेस में बना रहेगा लेकिन आगे जाना दूसरी टीम के मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर करेगा. पाकिस्तान को आखिरी मैच में आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत चाहिए.

सुपर 8 का समीकरण
इस वक्त आईसीसी टी20 विश्व कप की अंक तालिका पर नजर डाले तो भारत सबसे उपर टॉप पर काबिज है. दूसरे स्थान पर भारत के बराबर दो जीत से 4 अंक लेकर मेजबान अमेरिका की टीम चल रही है. कनाडा को हराने के बाद पाकिस्तान की टीम चौथे से तीसरे स्थान पर जरूर पहुंच गया है लेकिन वह अमेरिका से पीछे ही है. ऐसे में अगर आखिरी मैच में उसे जीत भी मिली फिर भी वो सुपर 8 में नहीं पहुंच पाएगा. टी20 विश्व कप में 5-5 टीमों की चार ग्रुप है. हर ग्रुप की टॉप दो टीमें लीग स्टेज के बाद सुपर 8 में पहुंचेगी.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2024, 23:17 IST

VIDEO: अफरीदी को पता था पाकिस्तान को भारत हराएगा? युवराज सिंह देने गए थे बधाई लेकिन शाहिद बोले- 40 रन बहुत होते हैं…

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान भारतीय टीम ने एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम को धूल चटाया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने बाबर आजम की ब्रिगेड को टू्र्नामेंट के इतिहास के सबसे छोटा बनाकर भी रोक दिया. भारत ने 119 रन का स्कोर खड़ा किया था और पाकिस्तान की टीम 113 रन ही बनाने दिया. इस मैच को लेकर युवराज सिंह और शाहिद अफरीदी के बीच की बातचीत सामने आई है. पूर्व पाकिस्तानी ने बताया कि उनको लग रहा था उनकी टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी.

टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप में लगातार दो जीत के साथ अपने दूसरे दौर में जगह लगभग पक्की कर ली है. वहीं पाकिस्तान की टीम का हाल उल्टा है. बाबर आजम की टीम को लगातार दो हार मिली है और वो टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी थी. टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत ने एक छोर पर डटकर 31 गेंद पर 40 रन की पारी खेली जबकि अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए. हारिस राउफ और नसीम शाह ने 3-3 विकेट चटकाए. मोहम्मद आमिर ने दो विकेट चटकाए.

PAK vs CAN T20I Stay Updates: पहले लुटाए खूब रन, फिर पाकिस्‍तान ने की वापसी
हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान की टीम को पहले अमेरिका ने सुपर ओवर में मात दी.फिर भारत के धुरंधरों ने बाबर आजम एंड कंपनी को धूल चटाई.लीग स्‍टेज पर हर ग्रुप में 5 टीमें हैं, जिसमें से केवल दो सुपर-8 में जाएंगी.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम आज टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में अपना तीसरा मैच कनाडा के खिलाफ खेल रही है. पाकिस्‍तान के बॉलर्स ने कनाडा के सामने शुरुआत में खूब रन लुटाए। हालांकि बाद में पाकिस्‍तान की टीम ने वापसी की। सात ओवरों के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर तीन विकेट के नुकसान पर 43 रन है. इससे पहले पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले कनाडा को बैटिंग के लिए बुलाया है. न्‍यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर यह मुकाबला खेला जा रहा है. कनाडा के कप्‍तान साद बिन जफर ने कहा कि वो भी अगर टॉस जीतते तो पहले बॉलिंग करना पसंद करते. इस पिच पर सर्वाधिक स्‍कोर 137 रन है.

ने जा रही है. बाबर आजम की कप्‍तानी वाली पाक टीम इस वक्‍त पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है. उसे पहले मैच में अमेरिका के हाथों सुपर ओवर में शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी. इससे पहले की वो इस हार से उबर पाते, बाबर आजम एंड कंपनी को रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम के सामने हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्‍तान की टीम के लिए कनाडा के खिलाफ मैच करो-मरो जैसा है. अगर मैदान पर आज कोई उलटफेर देखने को मिलता है तो पाकिस्‍तान औपचारिक तौर पर टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो जाएगा.

हालांकि ऐसा नहीं है कि पाकिस्‍तान की टीम आज जीत भी जाती है तो उनकी बात बन जाएगी. इसके बाद उन्‍हें अपने अगले मैच में आयरलैंड को भी हराना होगा. इसके बाद यह उम्‍मीद करनी होगी कि भारत की टीम अमेरिका को बुरी तरह से हरा दे. इतना ही नहीं पाकिस्‍तान को यह भी आस लगानी होगी कि अमेरिका की टीम आयरलैंड के खिलाफ अपना लीग मैच हार जाए. तब जाकर बेहतर रन रेट के आधार पर पाकिस्‍तान की टीम सुपर-8 में पहुंच सकती है.

पाकिस्तान का प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर.

कनाडा का प्लेइंग इलेवन: आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेलीगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन.

Tags: Babar Azam, Icc T20 world cup, Pakistan cricket workforce, T20 World Cup

IND vs US Dwell Streaming: अमेरिका को हल्‍के में लेने की भूल नहीं करेगा भारत…फ्री में ऐसे देखें लाइव मैच
हाइलाइट्स

भारत और अमेरिका प्‍वाइंट्स टेबल पर पहले और दूसरे स्‍थान पर हैं. भारत और यूएस दोनों ही टीमों ने लीग मैच में पाकिस्‍तान को मात दी है.भारत और अमेरिका में से जो जीतेगा वो प्‍वाइंट्स टेबल को भी लीड करेगा.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान को पटखनी देने के बाद अब भारत की टीम को अपने अगले मुकाबले में बुधवार को मेजबान अमेरिका का सामना करना है. इस मुकाबले को जीतना जितना जरूरी भारत के लिए है, उससे कहीं ज्‍यादा जरूरी बाहर बैठ कर मैच देखने वाले पड़ोसी देश पाकिस्‍तान के लिए भी होगा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि पाकिस्‍तान के सुपर-8 में पहुंचने का रास्‍ता अब भारत और अमेरिका के रहमो करम पर ही टिका है. भारत अगर यह मैच जीत जाता है तो उसका सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा. अमेरिका की स्थिति भी भारत जैसी ही है. पाकिस्‍तान और आयरलैंड को मात दे चुकी यह टीम अगर भारत के खिलाफ कोई उलटफेर करने में कामयाब हो जाती है तो वो टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के अगले चरण में पहुंच जाएगी.

भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
बुधवार, 12 जून को भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला खेला जाएगा.

भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?
भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला भारत में रात आठ बजे से शुरू होगा.

भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला टीवी पर किस चैनल पर आएगा?
स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हिन्‍दी और अन्‍य भाषाओं में भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला देखा जा सकता है. दूरदर्शन पर भी फ्री में भारत-यूएस मैच का लुत्‍फ उठाया जा सकता है.

भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्‍स?
डिजनी हॉट स्‍टार एप के माध्‍यम से मोबाइल पर भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 देखा जा सकता है.

Tags: Icc T20 world cup, Indian Cricket Crew, Dwell Streaming, T20 World Cup

नवनीत, परगट, दिलप्रीत, निखिल, श्रेयस… आज पाकिस्‍तान का कनाडा के इन क्रिकेटर्स से पड़ेगा पाला, हारे तो काम तमाम
हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान का सामना आज पाकिस्तानी मूल के कप्‍तान से है. कनाडा के प्‍लेइंग-11 में 5 भारतीय मूल के क्रिकेटर्स भी मौजूद हैं.पाकिस्‍तान अगर कनाडा से हारा तो टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो जाएगा.

नई दिल्‍ली. बाबर आजम की कप्‍तानी वाली पाकिस्‍तान की टीम को आज टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में कनाडा का सामना करना है. पाकिस्‍तान के लिए यह मैच करो-मरो जैसा है. जरा सी चूक उनके सुपर-8 में पहुंचने के मंसूबों पर पानी फेर सकती है. अमेरिका से मिली हार के बाद पाकिस्‍तान को अगले ही मैच में भारत के सामने शिकस्‍त झेलनी पड़ी. ये कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर पाकिस्‍तान की टीम का मुकाबला आज भारत से है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि कनाडा की टीम में एक या दो नहीं बल्कि पांच प्‍लेयर भारतीय मूल के हैं. इतना ही नहीं टीम के कप्‍तान साद बिन जफर पाकिस्‍तानी मूल के हैं. वो मूल रूप से पाकिस्‍तान के पंजाब के गुजरांवाला के रहने वाले हैं.

नवनीत धालीवाल कनाडा की टीम के ओपनिंग बैट्समैन हैं. चंडीगढ़ में जन्‍मे धालीवाल ने अमेरिका के खिलाफ खेले गए अपने टी20 वर्ल्‍ड कप मैच में अर्धशतक ठोका था. उनके बैट से छह चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से 44 गेंदों पर 61 रन निकले थे. ऑलराउंडर परगत सिंह मूल रूप से पंजाब के रोपड़ के रहने वाले हैं. वो कनाडा की टीम में नंबर-3 पर बैटिंग करते हैं. ठीक ठाक बैटिंग के साथ-साथ परगत ऑफ स्पिन बॉलिंग भी करते हैं.

यह भी पढ़ें:- न्‍यूयॉर्क में कनाडा ने जो कर दिखाया वो IND-PAK भी नहीं कर सके, इस टीम ने बनाया सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड

श्रेयस मोव्वा ने 200 की स्‍ट्राइकरेट से बनाए रन
आज पाकिस्‍तान के खिलाफ कनाडा की टीम में विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी भारतीय मूल के श्रेयस मोव्वा संभालेंगे. 30 साल के मोवा नंबर-5 पर बैटिंग करते हैं. अमेरिका के खिलाफ मैच में उन्‍होंने 16 गेंदों पर 32 रन की विस्‍फोटक पारी खेली थी. इस दौरान उन्‍होंने दो चौके और इतने ही छक्‍के भी लगाए. भारतीय मूल के दिलप्रीत सिंह कनाडा की टीम में बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं. नंबर-6 पर विस्‍फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं. 29 साल के ऑफ स्पिनर निखिल दत्‍त भी कनाडा की टीम का हिस्‍सा हैं.

कनाडा के पास पाकिस्‍तानी कप्‍तान
पाकिस्‍तान को अगर ये मैच जीतना है कि पाकिस्‍तानी कप्‍तान और प्‍लेइंग-11 में मौजूच पांच भारतीय मूल के क्रिकेटर्स के खिलाफ मजबूत रणनीति के साथ उतरना होगा. अन्‍यथा बाबर आजम एंड कंपनी का टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने का सपना चूर-चूर हो जाएगा.

Tags: Canada Information, Icc T20 world cup, Pakistan cricket staff, T20 World Cup

Sports activities: Bihar ladies’s cricket workforce is being chosen right here, know what’s the full standards of workforce choice

जमुई. बीसीसीआई के द्वारा इसी साल पटना में रणजी ट्रॉफी के कुछ मैचों का आयोजन किया गया था. हालांकि इसमें बिहार की टीम का प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहा था. लेकिन रणजी ट्रॉफी की खूब चर्चा हुई थी और बिहार में एक बार फिर से क्रिकेट जीवित हो गया था. अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ते हुए बिहार विमेंस क्रिकेट टीम का चयन किया जा रहा है. पूरी चयन प्रक्रिया जमुई में होगी. इस दौरान बिहार महिला क्रिकेट टीम के अंडर-19 और सीनियर टीम का चयन किया जाएगा.

अगले 8 दिनों तक इसे लेकर अलग-अलग कई मुकाबले खेले जाएंगे तथा प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा. गौरतलब है कि बीसीसीआई ने अपने अगले सत्र के लिए अपना पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. जिसमें बिहार की टीम भी हिस्सा लेगी तथा इसे लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा महिला टीम के चयन की जिम्मेदारी जमुई जिला क्रिकेट एसोसिएशन को दी गई है.

2 मैदान पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले
इस बारे में जानकारी देते हुए जमुई जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार जमुई जिले को इतनी बड़ी जवाबदेही मिली है. उन्होंने कहा कि जिला क्रिकेट संघ के द्वारा इस पूरी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से कर लिया जाएगा. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 11 जून से चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें अंडर-19 की आठ टीमें भाग ले रहे हैं. जिसमें जमुई में चार टीम व झाझा में चार टीमों को बांटकर टी 20 के आधार पर सारे मुकाबले कराए जाएंगे.

दोनों जगह पर एक दिन में दो-दो मैच खेला जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी मुकाबले में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा.

सीनियर टीम का भी किया जाना है सिलेक्शन
अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अंडर-19 टीमों के चयन प्रक्रिया को संपन्न करने के बाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा ही बिहार सीनियर विमेंस क्रिकेट टीम का भी चयन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 16 जून से सीनियर महिला टीम की आज टीम में जमुई पहुंचेंगी. जिसमें टी20 के फॉर्मेट का मैच कराया जाएगा. एक दिवसीय मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में किया जाएगा.

मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसमें अंडर-19 इंडिया डी टीम की यशिता सिंह और वैदेही यादव भी हिस्सा ले रहे हैं. जमुई में क्रिकेट के इस महाकुंभ को लेकर खिलाड़ियों में अब उत्साह भी देखने को मिल रहा है.

Tags: Bihar Information, Cricket information, Jamui information, Local18

24 गेंद…15 डॉट.. 3 विकेट… जसप्रीत बुमराह ने ऐसे पलट दी बाजी, भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हाइलाइट्स

भारत ने आठ में से सात बार पाकिस्‍तान को टी20 वर्ल्‍ड कप में हराया है.पाकिस्‍तान की टीम 50 ओवरों के वर्ल्‍ड कप में आज तक भारत को नहीं हरा पाई है.आज 119 रन के छोटे लक्ष्‍य के सामने भी पाकिस्‍तान को हार का सामना करना पड़ा.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान के खिलाफ न्‍यूयॉर्क में भारत की टीम को जीत मिली तो इसके हीरो जसप्रीत बुमराह रहे. जस्‍सी ने जिस तरह से मैच में गेंदबाजी की, पाक बैटर्स 120 रन का मामूली लक्ष्‍य बनाने के दौरान भी घुटनों पर नजर आए. यही वजह है कि उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया. जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवरों की 24 गेंदों पर महज 14 रन खर्च किए और तीन विकेट भी निकाले. खासबात यह है कि जस्‍सी की 24 में से 15 गेंद डॉट गई. उनके सामने पाक बैटर्स कोई चौका या छक्‍का नहीं लगा सके. इस जीत के साथ ही भारत की टीम ने एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है.

पाकिस्‍तान के खिलाफ यह टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में यह 8 में से 7वीं जीत है. भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे छोटा लक्ष्‍य डिफेंड करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. खेल के सबसे छोटे प्रारूप के वर्ल्‍ड कप में 120 रन से छोटा टार्गेट कभी डिफेंड नहीं हो पाया है. हालांकि साल 2014 के टी20 वर्ल्‍ड कप में श्रीलंका की टीम भी 120 रन के लक्ष्‍य का बचाव कर चुकी है. भारत और श्रीलंका इस फेहरिस्‍त में अब बराबरी पर खड़े हैं.

एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्‍यादा जीत
भारत ने आज टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्‍यादा जीत का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. पाकिस्‍तान के खिलाफ कुल आठ बार उतरी भारत की टीम ने 7 मौकों पर जीत दर्ज की. केवल एक बार पाकिस्‍तान ने इस मंच पर भारत को मात दी है. इस फेहरिस्‍त में दूसरे नंबर पर पाकिस्‍तान की टीम है, जिसने टी20 वर्ल्‍ड कप में छह बार बांग्‍लादेश को हराया है.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 06:01 IST

पाकिस्तान आज हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, करो या मरो का मुकाबला 8 बजे से, बारिश से भी नुकसान

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में लगातार दो मैच हार चुकी पाकिस्तान की टीम आज 9 जून को फिर मैदान पर उतर रही है. पाकिस्तान के लिए कनाडा से होने वाला मुकाबला करो या मरो का है. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. अगर पाकिस्तान हारा तो सुपर-8 के दरवाजे उसके लिए बंद हो जाएंगे. इतना ही नहीं. न्यूयॉर्क में तकरीबन रोज बारिश हो रही है. अगर बारिश आई और मैच रद हुआ तो भी पाकिस्तान का सफर ग्रुप राउंड में ही खत्म हो जाएगा.

पाकिस्तान और कनाडा का मुकाबला मंगलवार को न्‍यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है. यहां की पिच बैटर्स के लिए कब्रगाह साबित हुई है. हालांकि, कनाडा इस बात पर इतरा सकता है कि यहां अब तक खेले गए 5 मैचों में सबसे बड़ा स्कोर उसी के नाम है. उसने आयरलैंड के खिलाफ 137 रन बनाए थे, जो इस मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है. न्यूयॉर्क की इस पिच पर पहली पारी का औसत स्‍कोर 106 और दूसरी पारी का औसत स्‍कोर 104 ही है.

पिच के औसत स्कोर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान और कनाडा के मुकाबले में बड़ा स्कोर नहीं बनने वाला. पाकिस्तान की टीम अब तक अपने 4 में से 2 मैच हार चुकी है. उसे भारत के अलावा अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. कनाडा के फैंस भी उम्मीद कर रहे होंगे कि उनकी टीम पाकिस्तान को हराकर एक और उलटफेर करे. कनाडा की टीम आयरलैंड को हरा चुकी है. इसलिए उसके हौसले बुलंद रहेंगे.

न्‍यूयॉर्क में कनाडा ने जो कर दिखाया वो IND-PAK भी नहीं कर सके, इस टीम ने बनाया सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड

पाकिस्तान मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में है. इस ग्रुप में भारत, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड की टीमें भी हैं. सभी टीमें दो-दो मैच खेल चुकी हैं. पॉइंट टेबल में भारत, अमेरिका और कनाडा पहले तीन स्थान पर हैं. इसके बाद पाकिस्तान चौथे और आयरलैंड पांचवें नंबर पर है. ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेंगी. फिलहाल इस रेस में भारत और अमेरिका आगे हैं.

पाकिस्तान जीता तो पॉइंट टेबल में खुलेगा खाता 
आज मंगलवार को पाकिस्तान और कनाडा अपना तीसरा मैच खेलेंगी. अगर पाकिस्तान यह मैच जीता तो उसे पॉइंट टेबल में 2 अंक हो जाएंगे और वह सुपर-8 की रेस में बना रहेगा. अगर पाकिस्तान हारा या मैच रद हुआ तो वह पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर ही रह जाएगा. इसके बाद अगर वह अपना चौथा मैच जीत ले तब भी टॉप-2 में नहीं आ पाएगा.

जीत से खुलेंगे सुपर-8 के रास्ते
पाकिस्तान का सुपर-8 का रास्ता सिर्फ और सिर्फ जीत से होकर जाता है. उसे सुपर-8 में जाने के लिए पहले तो कनाडा और आयरलैंड को हराना होगा. साथ ही यह दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने दोनों मैच हार जाए. लेकिन यहां भी एक खेल है. अगर अमेरिका का कोई मैच बारिश के कारण रद हो जाए तो भी पाकिस्तान के लिए सुपर-8 का दरवाजा बंद हो जाएगा.

Tags: Icc T20 world cup, Pakistan cricket, T20 World Cup

रमजान के महीने में हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी, पाकिस्तान ने आईसीसी को भेजा प्लान, भारत-पाक मैच लाहौर में…

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी मार्च में खेली जा सकती है. मेजबान पाकिस्तान ने इसके लिए आईसीसी को अपना प्लान और संभावित शेड्यूल भेज दिया है. आईसीसी के इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. इन 8 टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले जाएंगे. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल के अंतराल के बाद खेली जानी है. पाकिस्तान ने 2017 में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी खिताब अपने नाम किया था.

साल 2017 के बाद यह पहला मौका होगा, जब आईसीसी चैंपयंंस ट्रॉफी आयोजित की जाएगी. क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक अगर पीसीबी का प्लान आईसीसी मान लेती है तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच यानी रमजान के महीने में खेले जाएंगे. रजमान मुस्लिमों का पाक महीना है. इस महीने में कई मुस्लिम सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रस्तावित योजना के मुताबिक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच तीन शहरों में खेले जाएंगे. फाइनल समेत सबसे अधिक 7 मैच लाहौर में होंगे. इसके अलावा 5 मैच रावलपिंडी और तीन मैच कराची में कराने का प्रस्ताव है. क्रिकबज के मुताबिक भारत और पाकिस्तान का मैच लाहौर में हो सकता है.

1996 के बाद यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान आईसीसी के के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. 1996 में भारत और पाकिस्तान की संयुक्त मेजबानी में वर्ल्ड कप खेला गया था. इसके बाद भारत में वनडे और टी20 फॉर्मेट के तीन वर्ल्ड कप हो चुके हैं. पाकिस्तान को सुरक्षा कारणों से 1996 के बाद किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं मिल पाई है. भारत समेत कई टीमें भी पाकिस्तान दौरे पर लंबे समय से नहीं गई हैं.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2024, 10:14 IST