T20 World Cup 2024: अमेरिका कैसे पहुंच सकता है सुपर 8 में? ये है 3 समीकरण
हाइलाइट्स

अमेरिका लगातार 2 जीत से 4 अंक लेकर ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर है अमेरिकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में पहुंचने से एक कदम दूर है

नई दिल्ली. मेजबान अमेरिका की टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर सभी को चौंका दिया हैं. मोनांक पटेल की कप्तानी वाली यूएसए की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 में एंट्री मारने के करीब पहुंच गई है. अमेरिका ने अपने पहले मैच में कनाडा को जबकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराया. मेजबान टीम 4 अंक के साथ ग्रुप ए में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है. अमेरिकी टीम बुधवार को भारत से भिड़ेगी. यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. क्योंकि इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे सुपर 8 में पहुंच जाएगी जबकि हारने के वाली टीम को एक और मौका मिलेगा. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में रोमांच की पराकाष्ठा चरम पर होने की उम्मीद है.

यूएसए की टीम भारत (USA vs IND) के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज कर टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup)  सुपर 8 में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन सकती है. इससे पहले ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका और ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अमेरिका की टीम के सुपर 8 में पहुंचने के 3 समीकरण बन रहे हैं. पहला ये कि अमेरिकी टीम अगर भारत के खिलाफ मैच जीतने में सफल रही तो, उसके 3 मैचों में 6 अंक हो जाएंगे और यह टीम सुपर 8 में प्रवेश कर जाएगी. भारत के खिलाफ अमेरिका की जीत से पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही टी20 विश्व कप से बाहर हो जाएगी.

ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर भेजने का आइडिया कहां से आया? पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित ने किया खुलासा

बारिश हुई तो भी अमेरिका को मिल जाएगा सुपर 8 का टिकट
दूसरा समीकरण ये है कि भारत और अमेरिका के बीच खेला जाने वाला मैच अगर बारिश की भेंट गया तो भी मेजबान टीम के सुपर 8 में एंट्री कर लेगी. यह मुकाबला रद्द होने से भारत और अमेरिका को एक एक मिलेगा. फिर दोनों टीमों के एक समान 5-5 अंक हो जाएंगे. बेहतर नेटरनरेट के आधार पर भारत टॉप पर रहते हुए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करेगी वहीं अमेरिका की टीम भी 5 अंक लेकर सुपर 8 में पहुंच जाएगी. क्योंकि पाकिस्तान आयरलैंड के खिलाफ बचा अपना एक मुकाबला जीत भी लेता है तो उसके 4 अंक ही रह जाएंगे.

अमेरिका नेट रनरेट में पाक से आगे
तीसरा समीकरण ये है कि अमेरिका को भारत और आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलना है. मेजबान टीम अगर अपना दोनों मैच हार भी जाती है तो भी उसके पास सुपर 8 में पहुंचने के मौके रहेंगे. क्योंकि पाकिस्तान की टीम को अपने आखिरी मैच में आयरलैंड से भिड़ना है. आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को जीत के साथ नेट रनरेट भी बढ़िया करना होगा. पाकिस्तान को सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा. क्योंकि उसका नेट रनरेट अमेरिका से खराब है. ऐसे में अगर आखिरी में नेटरन रेट का मामला फंसता है तो अमेरिका पाकिस्तान से आगे निकल जाएगा.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup, Staff india, United States

39 साल का ऑलराउंडर बना नंबर 1, T20 वर्ल्ड कप के बीच रैंकिंग में बड़ा बदलाव, टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है. आईसीसी प्लेयर्स रैंकिंग में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को सबसे अधिक फायदा हुआ है. 39 साल के मोहम्मद नबी टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं. उन्होंने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन से नंबर-1 की कुर्सी छीनी है. ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में हार्दिक पंड्या को भी फायदा हुआ है.

आईसीसी ने बुधवार को नई प्लेयर्स रैंकिंग जारी की. मोहम्मद नबी दो स्थान की छलांग लगाकर नंबर-1 बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टॉयनिस ने भी तीन स्थान की छलांग लगाई है और अब वे दूसरे नंबर पर हैं. जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा चौथे और इंग्लैंड के लिविम लिविंग्सटन और मोईन अली क्रमश- छठे और सातवें नंबर पर कायम है.

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में शाकिब अल हसन, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, पाकिस्तान के शादाब खान को अच्छा खासा नुकसान हुआ है. शाकिब चार स्थान खिसककर चोटी से पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. हसरंगा दो स्थान खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए हैं. दासुन शनाका और शादाब खान 3-3 पायदान नीचे गिरकर क्रमश: 14वें और 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

हार्दिक पंड्या ने अपनी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया है. अब वे नौवें से आठवें नंबर पर आ गए हैं. पंड्या टॉप-10 में अकेले भारतीय हैं. अक्षर पटेल 3 स्थान की छलांग लगाकर 17वें नंबर-3 पर पहुंच गए हैं.

Tags: ICC Rating, ICC Rankings, Icc T20 world cup, Mohammad Nabi, T20 World Cup

IND vs USA: मैच से पहले रोहित-विराट को लेकर क्या बोले अमेरिकी खिलाड़ी? एक ने कहा- आग से आग का सामना होगा…

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) की शुरुआत हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. भारतीय टीम ने भी 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की है. आज 12 जून को भारत का सामना अमेरिका से होना है. इसके लिए दोनों टीमें तैयार है. मैच से पहले अमेरिकी प्लेयर्स ने भारतीय प्लेयर्स की जमकर तारीफ की. अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने कहा है कि रोहित शर्मा के साथ टॉस करना मेरे लिए सपने जैसा है.

सौरभ नेत्रवलकर ने कहा,” अगर हम अपना बेस्ट गेम खेलें तो हम बड़े क्रिकेटर्स के खिलाफ अच्छा खेल सकते हैं. हम एक समय पर एक ही गेम खेलेंगे इसलिए हमें दिग्गज क्रिकेटर्स से घबराने की जरूरत नहीं है.हम बस बल्लेबाजों को बॉलिंग कराने और गेंदबाजों को खेलने की कोशिश करेंगे. हम इसे सिंपल रखना चाहेंगे.”

VIDEO: भारत के साथ हुई बेईमानी! खराब रेफरिंग की वजह से फीफा विश्व कप खेलने का सपना टूटा, जानें पूरा मामला

AUS vs NAM T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में पहुंचा, छोटी टीम पर रिकॉर्ड जीत, 34 गेंद में फतह किया लक्ष्य

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है. ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को नामीबिया को पर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलियन टीम ने नामीबिया को पहले सस्ते में समेटा और फिर महज 5.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम है. दक्षिण अफ्रीका इस स्टेज पर पहले ही पहुंच चुका है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी में है. इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के अलावा, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया और ओमान की टीमें हैं. ऑस्ट्रेलिया अपने तीनों मैच जीतकर 6 पॉइंट के साथ ग्रुप में पहले नंबर पर है. स्कॉटलैंड के 5 अंक है और वह दूसरे नंबर पर है. इसके बाद नामीबिया (2), इंग्लैंड (1) और ओमान (0) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2024, 08:18 IST

PAK vs CAN T20 World Cup: पाकिस्तान को जीतकर भी रह गया मलाल, बाबर ने बताया- कहां हो गई चूक

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में मंगलवार देर रात कनाडा को 7 विकेट से हराया. यह पाकिस्तान की टूर्नामेंट में पहली जीत है. जीत के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा कि नेट रन रेट की बात उनके जेहन में थी लेकिन पिच ने इसे मुश्किल बना दिया. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान, भारत और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में है. भारत और अमेरिका दो-दो मैच जीतकर ग्रुप में पहले दो स्थान पर काबिज हैं. पाकिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर है. हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी.

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कनाडा को हराने के कहा, ‘हमें इस जीत की जरूरत थी. हमने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की. जब हम बैटिंग कर रहे थे तो हमारे जेहन में नेट रन रेट की बात भी थी लेकिन खराब पिच के कारण मुश्किल हुई.’ पाकिस्तान ने मंगगलवार को खेले गए मैच में कनाडा को 106 रन पर रोक दिया था. इसके बाद 18वें ओवर में मैच जीत लिया.

T20 World Cup: बारिश आई और मैच रद हुआ तो भारत-अमेरिका खेलेंगे सुपर-8, पाकिस्तान का बंधेगा बोरिया बिस्तर

पाकिस्तान को अपना नेट रन रेट पॉजिटिव करने के लिए इस लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल करने की जरूरत थी. इसके अलावा उसे अमेरिका (0.626) से बेहतर नेट रन रेट करने के लिए 13.5 ओवर में जीतना जरूरी था. पाकिस्तान ने 17.3 ओवर में जीत दर्ज की. इससे उसका नेट रन रेट -0.150 से सुधरकर 0.191 तो हो गया, लेकिन यह अमेरिका से बेहतर नहीं है.

सुपर-8 में अगर पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीत ले और अमेरिका अपने दोनों मैच हार जाए तो दोनों टीमों के एक बराबर 4-4 अंक हो जाएंगे. इसके बाद सुपर-8 में वही टीम जाएगी, जिसका नेट रनरेट बेहतर होगा. यही कारण है कि बाबर आजम पाकिस्तान की जीत के बाद पूरी तरह खुश नहीं हैं. उन्हें पता है कि पाकिस्तान को ना सिर्फ अपना आखिरी मैच जीतना होगा, बल्कि जीत का अंतर भी बड़ा होना चाहिए.

Tags: Babar Azam, Icc T20 world cup, Pakistan cricket, T20 World Cup

T20 World Cup: बारिश आई और मैच रद हुआ तो भारत-अमेरिका खेलेंगे सुपर-8, पाकिस्तान का बंधेगा बोरिया बिस्तर

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने कनाडा को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में भले ही जीत का खाता खोल लिया हो, लेकिन उसकी किस्मत अब भी भारत-अमेरिका मैच पर उलझी हुई है. पाकिस्तान के फैंस ना सिर्फ भारत की जीत और अमेरिका की हार की दुआ करेंगे, बल्कि वह यह भी चाहेंगे कि कहीं इस मैच में बारिश ना हो जाए. अगर भारत और अमेरिका के मुकाबले में बारिश आती है और मैच रद होता है तो पाकिस्तान का बोरिया-बिस्तर बंध जाएगा.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और अमेरिका का मुकाबला 12 जून, बुधवार को होना है. यह टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों का तीसरा मैच है. दोनों ही टीमें दो-दो मैच जीत चुकी हैं. दोनों के ही 4-4 अंक हैं. भारत या अमेरिका में से जो भी टीम जीतेगी, वह सुपर-8 में पहुंच जाएगी. हालांकि, हारने वाली टीम के पास भी अगला मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंचने का मौका बना रहेगा.

India VS USA T20 World Cup: आज भारत का मुकाबला ‘मिनी इंडिया’ से, 8 ‘इंडियन’ से सजी है अमेरिकन टीम

भारत-अमेरिका के ही ग्रुप ए में पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड की टीमें हैं. पाकिस्तान ने एक दिन पहले ही ही कनाडा को हराया है. इससे वह पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर आ गया है. लेकिन सुपर-8 में पाकिस्तान तभी पहुंचेगा जब अमेरिका या भारत अपने दोनों मैच हारें. भारत लगातार दो मैच हारेगा, यह उम्मीद करना तो कुछ ज्यादा ही हो जाएगा. हां, अमेरिका के दोनों मैच हारने की उम्मीद की जा सकती है.

बारिश कैसे बदलेगी समीकरण
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक 24 मैच खेले गए हैं, जिनमें से दो बारिश के कारण रद हो चुके हैं. बुधवार को ही अमेरिका के लॉडरहिल में बारिश हुई और इससे श्रीलंका और नेपाल का मैच रद हो गया. भारत और अमेरिका का मुकाबला जिस मैदान पर होना है, वहां पिछले हफ्ते कई बार बारिश हुई है. ऐसे में अगर भारत-अमेरिका के मैच में बारिश हुई और यह रद हुआ तो दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिया जाएगा. इससे दोनों टीमों के 5-5 अंक हो जाएंगे. अगर पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीत भी ले तो भी उसके 4 अंक से ज्यादा नहीं हो सकते. इसका मतलब यह है कि अगर भारत-अमेरिका के बीच अंक बंटे तो पाकिस्तान सुपर-8 से बाहर हो जाएगा.

Tags: Icc T20 world cup, Pakistan cricket, T20 World Cup, Workforce india

Participant of The Day: एडम जाम्पा के सामने नामीबिया ने टेके घुटने, 75 रन भी नहीं बना सकी, मैच भी गंवाया

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) का 24वां मैच नामीबिया और ऑस्ट्रेलिया (Namibia vs Australia) के बीच खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग कने उतरी नामीबिया की टीम 72 रन ही ऑल आउट हो गई. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इस मुकाबले में कमाल की बॉलिंग की. टीम के स्पिनर एडम जाम्पा ने मैच में कुल 4 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 12 रन दिए और ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताया.

एडम जाम्पा ने नामीबिया के 4 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई. जाम्पा ने जेन ग्रीन का लिया. ग्रीन 4 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जाम्पा ने डेविड वीजे, रुबेन ट्रंपेलमैन, और बर्नार्ड स्कोल्ज का भी विकेट लिया. ये तीनों खिलाड़ी क्रमश: 1, 7, 0 रन बनाकर आउट हुए. जाम्पा ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 की इकॉनमी से कुल 12 कुल रन दिए और 4 विकेट अपने नाम किए. जाम्पा के अलावा हेजलवुड और मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

3 मुकाबलों में लिए 8 विकेट
एडम जाम्पा टी20 विश्व कप 2024 में अब तक 8 विकेट ले चुके हैं. इससे पहले ओमान के खिलाफ पहले मैच में 2 विकेट लिए थे. उस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 विकेट लिए थे. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जाम्पा ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन दिए थे और 2 विकेट भी लिए थे. इस तरह वे टूर्नामेंट में कुल 8 विकेट ले चुके हैं.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2024, 08:18 IST

IND vs USA: भारत का सामना अमेरिका से, किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगे रोहित शर्मा? देखें दोनों टीमों की संभावित XI

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की शुरुआत हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. करीब 20 से भी ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. भारतीय टीम ने भी 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की है. आज 12 जून को भारत का सामना अमेरिका से होना है. यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप ए में अमेरिका भी ऐसी टीम रही है जिसने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. मैच से पहले आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI.

यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपनी पिछली प्लेइंग XI के साथ सफल रही है. ऐसे में किसी भी टीम में बदलाव की संभावना नहीं है. दोनों टीम में किसी खिलाड़ी को भी किसी तरह की इंजरी भी नहीं है.ऐसे में समझा जा सकता है कि दोनों टीम में बदलाव की संभावना कम है.

Brock Lesnar: खेती-बाड़ी में बटाते थे पिता का हाथ, फिर कैसे बन गए WWE के खूंखार सुपरस्टार? पढ़ें स्ट्रगल स्टोरी

अमेरिका और भारत दोनों टीमें ग्रुप ए में है. दोनों टीमों ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. भारत के खाते में भी 4 प्वाइंट हैं और अमेरिका के खाते में भी 4. हालांकि, भारत का नेट रन रेट अच्छा है. इस कारण वे पहले नंबर पर है. वहीं, अमेरिका का नेट रन रेट भी अच्छा है लेकिन भारत से कम होने के कारण वे दूसरे स्थान पर हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

अमेरिका की टीम: स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गोउस, आरोन जोन्स, नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्तुष केंजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान

Tags: Icc T20 world cup, Rohit sharma, T20 World Cup, Staff india

T20 World Cup: 1 विकेट ने पाकिस्तान के लिए पलट दिया मैच, नसीम शाह ने क्लीन बोल्ड कर बदला मैच का रुख

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आखिरकार आईसीसी टी20 विश्व कप में पहली जीत नसीब हो ही गई. लगातार दो मैच में हार मिलने के बाद फैंस से लेकर दिग्गज तक बाबर आजम की टीम के जीत का खाता खुलने का इंतजार कर रहे थे. अंक तालिका में पाकिस्तान के नाम के आगे अंक लगे और उसके अगले दौर में जाने की उम्मीदें जिंदा है. कनाडा के खिलाफ मैच में एक विकेट ने टीम के लिए मैच पलट दिया.

आईसीसी टी20 विश्व कप में दो लगातार हार के बाद पाकिस्तान के जीत का खाता खुला. मेजबान अमेरिका और फिर भारतीय टीम ने बाबर आजम की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. कनाडा के खिलाफ विश्व कप मैच टीम के लिए करो या मरो का था और यहां उसने जीत हासिल कर फैंस को राहत पहुंचाई. इस मैच में बेहतर गेंदबाजी के दम पर टीम ने कनाडा को महज 106 रन पर रोकने में कामयाबी पाई और फिर 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की.

1 विकेट ने पलटा पाकिस्तान के लिए मैच
पाकिस्तान की टीम के लिए कनाडा के खिलाफ मैच भी मुश्किल हो गया था. एक तरफ से गेंदबाज विकेट चटकाते जा रहे थे दो दूसरी तरफ से हमला जारी थी. आरोन जॉनसन ने अकेले ही पाकिस्तान के गेंदबाजों की खबर ले रखी थी. 4 चौके और इतने ही छक्के मारते हुए इस ओपनर ने मोर्चा थामा हुआ था. नसीम शाह ने 14वें ओवर में क्लीन बोल्ड करते हुए उनको वापस भेजा.

शानदार लय में नजर आ रहे इस बैटर को अगर आउट ना किया गया होता तो स्कोर यकीनन कुछ और होता. पाकिस्तान की टीम 106 रन बनाने में भी असहज नजर आई. अगर कनाडा ने 130 या 135 रन बना दिए होते तो बाबर आजम की टीम के लिए मामला गड़बड़ हो जाता. 118 की स्ट्राईक रेट से 44 बॉल पर जॉनसन 52 रन बनाकर आउट हुए.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2024, 05:12 IST

पाकिस्‍तान के खिलाफ चमका कनाडाई बल्‍लेबाज, जमकर लगाए चौके-छक्‍के, रोहित-मिलर के क्‍लब में बनाई जगह
हाइलाइट्स

कनाडा के एरोन जॉनसन ने शानदार अर्धशतक जड़ा.पाकिस्‍तान के खिलाफ जॉनसन ने ओपनिंग करते हुए शानदार बैटिंग की. कनाडा के खिलाफ पाकिस्‍तान करो-मरो की स्थिति में है.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान की टीम के खिलाफ बैटिंग करने उतरे कनाडा के ओपनिंग बैटर एरोन जॉनसन ने शानदार खेल दिखाया. न्‍यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर जहां बड़े-बड़े बैटर्स रन बनाने में स्‍ट्रगल करते नजर आ रहे हैं, वहां कनाडाई क्रिकेटर के बल्‍ले का जादू जमकर चला. उन्‍होंने मैच में 44 गेंदों पर 52 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बैट से चार चौके और इतने ही छक्‍के आए. हालांकि दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरने के चलते वो ज्‍यादा तेजी से रन नहीं बना सके.

एरोन जॉनसन जिस वक्‍त आउट हुए तब कनाडा का स्‍कोर 14वें ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 73 रन था. बड़ा शॉट लगाने का प्रयास कर रहे जॉनसन को नसीम शाह ने क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया. कनाडाई बैटर की पारी कई मायनों में अहम है. अब तक न्‍यूयॉर्क की पिच पर छह मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान यहां सबसे बड़ा स्‍कोर महज 137 रन ही है. यह स्‍कोर पर कनाडा ने ही आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान बनाया था. यहां, भारत-पाकिस्‍तान और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें 120 गेंद पर 120 रन तक नहीं बना पाई हैं. ऐसे में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्‍मद आमिर जैसे बॉलर्स के खिलाफ जॉनसन की फिफ्टी मायने रखती है.

यह भी पढ़ें:- Humorous Video: जब अफरीदी-सिद्धू की न्‍यूयॉर्क में हुई मुलाकात, भारतीय दिग्‍गज बोला- ‘है कोई इससे सोना मुंडा..’

रोहित-मिलर के क्‍लब में बनाई जगह
न्‍यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर अब तक छह मैचों में केवल दो बैटर ही अर्धशतक लगा पाए हैं. सबसे पहले रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप मैच में यहां 52 रन की पारी खेली थी. इस मैच में भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी. फिर यहां साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच मैच हुआ. मिलर ने नंबर-6 पर बैटिंग करते हुए 51 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली.

Tags: Cricket information, Icc T20 world cup, Pakistan cricket workforce, T20 World Cup