टी20 क्रिकेट ‘चूहे-बिल्ली का खेल’… हताश कप्तान का अजीबोगरीब बयान, सुपर 8 से बाहर होने की कगार पर टीम
हाइलाइट्स

न्यूजीलैंड की टीम सुपर 8 की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है विंडीज ने 13 रन से हराकर सुपर 8 में बनाई जगह

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ तेज गेंदबाजों का जल्दी इस्तेमाल करने का केन विलियमसन का दांव उनकी टीम के लिए उलटा पड़ गया. कीवी कप्तान ने आधुनिक टी20 को ‘बिल्ली और चूहे का खेल’ करार दिया. मैच के 18वें ओवर तक ट्रेंट बोल्ट (चार ओवर में 16 रन पर तीन विकेट) और लॉकी फर्ग्यूसन (चार ओवर में 27 रन पर दो विकेट) के ओवर खत्म हो गए. इसके बाद विलियमसन को आखिरी दो ओवरों के लिए मध्यम तेज गेंदबाज डेरिल मिशेल और बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर पर निर्भर रहना पड़ा.

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड (Sharefane Ruthherford) ने इसका फायदा उठाते हुए 39 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने आखिरी दो ओवर मे चार छक्कों सहित 37 रन बनाए. इससे मैच के नतीजे पर भी काफी फर्क पड़ा, क्योंकि वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 112 रन से नौ विकेट पर 149 रन बनाए और फिर कीवी टीम को नौ विकेट पर 136 रन पर रोक दिया.

वह सिराज से बढ़िया है… सुपर 8 में पंड्या के साथ अर्शदीप को उतारे टीम इंडिया, कुंबले ने क्यों कहा ऐसा

PAK vs IRE Climate Report: बारिश बिगाड़ेगी पाकिस्तान का खेल! लॉडरहिल में बाढ़ जैसे हालात, अमेरिका को होगा फायदा

‘हम हमेशा चूहे बिल्ली का खेल खेल रहे हैं’
केन विलियमसन (Kane Williamson) ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने (मिशेल और सेंटनर) जो भी ओवर फेंके, उस पर रन बनने वाले थे. आपको इस तरह की चीजों से निपटना होता है. मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में आजकल जो टीमें काफी गहराई तक बल्लेबाजी कर रही हैं…आप हमेशा बिल्ली और चूहे का खेल खेलने की कोशिश कर रहे हैं.’

कीवियों के लिए ये है सुपर 8 का समीकरण
कीवी टीम को हराकर विंडीज ने सुपर 8 में प्रवेश कर लिया. न्यूजीलैंड को 14 जून को युगांडा और 17 जून को पापुआ न्यू गिनी से खेलना है. इन दोनों मैचों को जीतने भर से कीवी टीम के अगले राउंड में पहुंचने के काम आसान नहीं होने वाले हैं. क्योंकि मेजबान वेस्टइंडीज 6 अंक लेकर सुपर 8 में पहुंच चुका है वहीं अफगानिस्तान के चार अंक हैं. न्यू पापुआ गिनी के खिलाफ जीत से अफगानिस्तान सुपर 8 में पहुंच जाएगा. यह मैच 14 जून को खेला जाना है. अफगान टीम इस मुकाबले को जीतकर या बारिश की वजह से यह मैच रद्द भी हुआ तो भी वह सुपर 8 में पहुंच जाएगी.

Tags: Icc T20 world cup, Kane williamson, T20 World Cup

इस शख्स ने बदली क्रिकेट की सूरत, अगर यह नहीं होता तो नहीं होता टी20 भी

टी20 वर्ल्ड कप इस समय अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है. भारत इस टूर्नामेंट के सुपर-8 दौर में पहुंच गया है. टी-20 क्रिकेट ने अमेरिकियों को अपना दीवाना बना लिया है. स्टेडियम खचा-खच भरे जा रहे हैं. भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए 30 हजार से ज्यादा लोग स्टेडियम पहुंच गए थे. उतनी ही भीड़ बाहर थी.टेस्ट और वनडे क्रिकेट टी-20 के रोमांच के सामने कहीं नहीं टिकते हैं. लेकिन आप शर्तियां नहीं जानते होंगे कि क्रिकेट के इस फार्मेट का जनक कौन था? आखिर ये किसके दिमाग की उपज थी.

इंडियन व्हील चेयर प्रीमियर लीग में छत्तीसगढ़ के 3 खिलाड़ियों का हुआ चयन

IPL की तरह ही दिल्ली में इंडियन व्हील चेयर प्रीमियर लीग होने वाला है. इस खेल में छत्तीसगढ़ से भी तीन खिलाड़ी का चयन हुआ है, जिसमें सक्ती जिले के पीलाबाबू जांजगीर चांपा से अमित कुमार और कोरबा से लकी सोनी का चयन हुआ है.

T20 World Cup: भारत का सुपर 8 का शेड्यूल फाइनल, जानें किस टीम से कब होगा मुकाबला

नई दिल्ली. अमेरिका पर जीत के साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है. इस जीत के साथ ही भारत का सुपर-8 का शेड्यूल भी फाइनल हो गया है. अब यह साफ है कि भारत अपने ग्रुप ए में पहले नंबर पर ही रहेगा. इसका मतलब है कि टीम इंडिया सुपर-8 में ग्रुप वन में रहेगी. भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीत लिए हैं. उसने पाकिस्तान, आयरलैंड और अमेरिका को हराया है. ग्रुप स्टेज में उसका आखिरी मुकाबला कनाडा से होना है.

19 जून से शुरू हो रहे सुपर-8 के मुकाबले 
टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के मुकाबले 19 जून से शुरू हो रहे हैं. सुपर-8 की 8 टीमों को दो ग्रुप (1 और 2) में बांटा गया है. ग्रुप-1 में ए1, बी2, सी1, डी2 (Group 1: A1, B2, C1, D2) को रखा गया है. इसी तरह ग्रुप-2 में ए2, बी1, सी2 डी1 (Group 2: A2, B1, C2, D1) को रखा गया है. इसका मतलब है कि भारतीय टीम ग्रुप वन में रहेगी.

T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को दी संजीवनी, सुपर-8 का रास्ता कर दिया आसान, अमेरिका का सपना…

भारतीय टीम ग्रुप ए में 6 अंक के साथ पहले नंबर पर है. उसका नेट रनरेट 1.137 है. अमेरिका के 4 अंक और नेट रनरेट 0.127 है. अगर अमेरिका 100 से ज्यादा रन से जीते तो भी वह भारत को नेट रनरेट में पीछे नहीं छोड़ सकता. यानी भारत का ग्रुप स्टेज पर नंबर-1 रहना तय है.

A1 का मुकाबला 20, 22 और 24 जून को
आईसीसी के शेड्यूल के मुताबिक ए1 टीम के सुपर-8 में तीन मुकाबले क्रमश: 20, 22 और 24 जून को होने हैं. इस हिसाब से भारत का 20 जून को वेस्टइंडीज या अफगानिस्तान (सी1) से मुकाबला हो सकता है. भारतीय टीम 22 जून को श्रीलंका या नीदरलैंड (डी2) से भिड़ सकती है. दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी में है. पूरी संभावना है कि दक्षिण अफ्रीका ही ग्रुप स्टेज खत्म होने पर नंबर-1 रहेगा. उसका ग्रप डी में आखिरी मुकाबला नेपाल से है.

रोहित भाई तुम भी रन मत बनाना वर्ना मुझे अकेले… भारत-अमेरिका मैच के बाद क्यों ट्रेंड करने लगे कोहली

प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक भारतीय टीम 24 जून को ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से टकरा सकती है. संभावना है कि भारत इस दिन स्कॉटलैंड या इंग्लैंड से भिड़ सकता है. इस ग्रुप में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 6 अंक के साथ पहले नंबर पर है. स्कॉटलैंड (5) दूसरे नंबर, नामीबिया (2) तीसरे और इंग्लैंड (1) चौथे नंबर पर है. इंग्लैंड के अभी दो मैच बाकी हैं और अगर वह ये दोनों मुकाबले जीतता है और स्कॉटलैंड अपना आखिरी मैच हारता है तो पॉइंट टेबल की सूरत बदल सकती है. तब इंग्लैंड नंबर-2 हो सकता है. ऑस्ट्रेलिया का आखिरी मुकाबला स्कॉटलैंड से है. अगर उलफेर नहीं होता तो ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 में बी1 के तौर पर एंट्री करेगा.

अभी बाकी हैं ग्रुप स्टेज के 14 मैच
टी20 वर्ल्ड कप में अभी ग्रुप स्टेज के 14 मैच बाकी हैं. क्रिकेट में कभी भी उलटफेर हो जाता है. इसलिए पूरी गारंटी के साथ यह नहीं कहा जा सकता कि कौन सी टीम किस नंबर पर रहेगी. लेकिन अभी तक की स्थिति यही कहती है कि भारतीय टीम सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान (अगर पहुंचा) से नहीं टकराएगी. वजह ऑस्ट्रेलिया (बी) और दक्षिण अफ्रीका (डी) अपने-अपने ग्रुप में नंबर-1 रह सकते हैं. पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में भारत के ही ग्रुप ए में है. शेड्यूल के मुताबिक ग्रुप स्टेज में साथ रहने वाली टीमें सुपर-8 में नहीं टकराएंगी.

T20 World Cup: भारत-अमेरिका मैच किसी की ओर भी जा सकता था… जीत के बाद रोहित का पहला रिएक्शन

आईसीसी की ऑफीशियल वेबसाइट में 24 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला शो हो रहा है. इससे थोड़ा कन्फ्यूजन पैदा हो गया है क्योंकि पूर्व में जारी शेड्यूल के मुताबिक ऐसा होने की संभावना कम है. ऐसा तभी संभव होगा जब ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप में नंबर-2 रहे, जो फिलहाल संभव नहीं दिखता.

Tags: Icc T20 world cup, Indian Cricket Workforce, T20 World Cup, Workforce india

IPL 2024 में नहीं मिला मौका, वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को सुपर 8 में पहुंचाया, कहा- आज रात चिकन खाउंगा…

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 26वां मुकाबला वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड (WI vs NZ) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 13 रन से शानदार जीत दर्ज की. एक समय ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज की टीम 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शेन रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए शानदार पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 149 रन तक पहुंचाया. मैच के बाद उन्होंने कहा कि मैं आईपीएल भले नहीं खेला लेकिन मैं तैयारी में लगा हुआ था.

शेरफेन रदरफोर्ड ने मैच के बाद अपनी पारी पर बात करते हुए कहा, “इस अवसर के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मैं दो महीने तक आईपीएल में था. मैं तैयारी कर रहा था, भले ही मैं खेल नहीं रहा था. लेकिन मैं विश्व कप में इसके लिए तैयारी कर रहा था. मैच को मैं गहराई तक ले जाना चाहता था यही मेरी योजना थी. मैंने और (डेरेन) सैमी ने इस बारे में बात की थी.” बता दें कि शेरफेन रदरफोर्ड आईपीएल में केकेआर का हिस्सा हैं.

WI vs NZ: सुपर 8 में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा

रदरफोर्ड ने आगे कहा, “हमने इसे गहराई तक ले जाने और स्ट्राइक रोटेट करते रहने के बारे में बात की, क्योंकि मैं बाद में इसकी भरपाई कर सकता हूं. उनकी गेंदबाजी लाइनअप को देखते हुए मुझे पता था कि उनके पास दो ओवर कम हैं और मैं खुद से कह रहा था कि इस मैच को लास्ट तक ले जाना है. बचे हुए ओवर्स में मैं अधिक रन बनाना चाहता था. मेरी यही योजना थी और मुझे लगता है कि यह अच्छी तरह से काम कर गई. मैं आज रात चिकन करी खाउंगा.”

68 रन की पारी खेली
शेन रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए शानदार पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 149 रन तक पहुंचाया. उन्होंने 39 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 छ्क्के और 2 चौके लगाए. स्ट्राइक रेट 174 के आस पास का रहा. रदरफोर्ड के अलावा वेस्टइंडीज का कोई भी खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup, West indies

रोहित भाई तुम भी रन मत बनाना वर्ना मुझे अकेले गाली… भारत-अमेरिका मैच के बाद क्यों ट्रेंड करने लगे कोहली

नई दिल्ली. भारत ने अमेरिका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है. भारत और अमेरिका का यह मुकाबला उम्मीद से ज्यादा संघर्ष वाला रहा. एक समय तो ऐसा भी आया जब पाकिस्तान का उलटफेर याद आने लगा. पाकस्तान को हरा चुकी अमेरिका की टीम भारत पर दबाव बनाए हुए थी. विराट कोहली और रोहित शर्मा आउट हो चुके थे. सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे रोहित और कोहली. दोनों को लेकर मजेदार मीम्स शेयर होने लगे. हालांकि, भारत ने मैच जीतकर इन मीम्स पर विराम लगा दिया.

न्यूयॉर्क में खेले गए मैच में अमेरिका ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 110 रन बनाए. इस मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप का यह आठवां मुकाबला था. पहले सात मैच में किसी भी टीम ने 107 रन से ज्यादा बनाकर मैच नहीं जीता था. भारत को मैच जीतना था, तो रिकॉर्ड बनाकर. भारतीय टीम जीत की दावेदार तो थी लेकिन शुरुआत ऐसी हुई कि सारा भरोसा डोलने लगा. विराट कोहली ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए तो रोहित शर्मा तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर.

T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को दी संजीवनी, बाबर ब्रिगेड का सुपर-8 का रास्ता किया आसान, अमेरिका का सपना…

विराट कोहली खाता खोले बिना आउट हुए. उन्हें सौरभ नेत्रवलकर ने गोल्डन डक के लिए मजबूर किया. रोहित शर्मा तीसरी ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए. महज 3 रन बनाकर. भारत ने 15 रन पर दूसरा विकेट गंवाया. इसके बाद तो भारतीय फैंस की उम्मीद टूटने लगी. ऐसे की मौकों की तलाश में रहने वाले सोशल मीडिया के ‘वीर’ एक्टिव हो गए. फिर क्या था एक से बढ़कर एक मीम्स आने लगे.

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार विराट कोहली को लेकर आया. इसमें एक तस्वीर शेयर की गई, जिसमें कोहली के साथ रोहित हैं. पोस्ट में कोहली को कप्तान रोहित से कहते हुए दिखाया गया है- ‘रोहित भाई तू भी मत रन बनाना वर्ना मुझे अकेले गाली पड़ेगी!’

 


T20 World Cup, IND vs USA T20, Rohit Sharma, Virat Kohli trolled, Virat Kohli Golden Duck, India reachs super 8 round, IND vs USA T20 World Cup 2024, ICC T20 World Cup, India vs America T20, Rohit Sharma first reaction, Indian Cricket Team, Team India, T20 World Cup Super 8, USA Cricket, टी20 वर्ल्ड कप 2024, USA vs India, भारत, अमेरिका, भारत बनाम अमेरिका,  America Cricket, T20 World Cup 2024 Super 8, Saurabh Netravalkar <br/>
” width=”423″ height=”465″ /></p><siteadb slotId=

एक अन्य यूजर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके स्कोर दिख रहे हैं. यूजर ने लिखा है- ‘ दुनिया की नईनवेली टीम के खिलाफ दुनिया के दिग्गज बैटर्स के स्कोर.’

article_image_1

एक अन्य यूजर ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और सौरभ नेत्रवलकर की तस्वीर शेयर कर अमेरिकन बॉलर की तारीफ की है. यूजर ने सौरभ के लिए लिखा- ऑफिस का बेस्ट एम्प्लाई. प्रमोशन होने वाला है.’

भारत-अमेरिका मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली उम्मीद पर खरे नहीं उतरे. दोनों को ही सौरभ नेत्रवलकर ने आउट किया. (AFP)

सौरभ नेत्रवलकर ने इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को ही आउट किया. सौरभ पहले भारत की अंडर-19 टीम से खेल चुके हैं. वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गए हैं और अब उनके लिए ही खेलते हैं.

Tags: Icc T20 world cup, Off The Area, Rohit sharma, T20 World Cup, Virat Kohli

शिवम दुबे की गेंद पर अमेरिकी बैटर ने जड़ा झन्‍नाटेदार छक्‍का, फिर हुआ कुछ ऐसा, जिसे कोई फैन देखना नहीं चाहेगा

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में भारत के खिलाफ मैदान में उतरी अमेरिका की टीम ने इतनी आसानी से हार मानती नजर नहीं आई. न्‍यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर अमेरिका के बैटर्स ने भारत के सामने एक सम्‍मानजनक स्‍कोर बनाया. इस पिच पर अब तक अधिकतम स्‍कोर 137 रन है. भारत 119 और साउथ अफ्रीका 113 रन बनाकर इस पिच पर जीत दर्ज कर चुका है. अमेरिका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर बैटिंग की और आठ विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए. आज के मैच के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखना शायद कोई खेल प्रेमी पसंद ना करे. दरअसल हुआ कुछ यूं कि शिवम दुबे गेंदबाजी अटैक पर थे. उनके सामने  ओपनर स्‍टीवन टेलर बैटिंग कर रहे थे.

दुबे ने गुड-लेंथ गेंद डाली. छोटी बॉल का स्‍टीवन टेलर ने भी भरपूर फायदा उठाया और पुल शॉट लगाते हुए लेग साइड पर छक्‍का जड़ दिया. यहां तक सब कुछ ठीक था लेकिन बॉल छक्‍के की तरफ जाते वक्‍त वहां मौजूद एक सुरक्षाकर्मी से जा टकराई. सुरक्षा कर्मी की छाती पर जाकर यह गेंद लगी. जिसके चलते वो मामूली रूप से घायल हो गया. स्‍टीवन टेलर ने मैच में 30 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली. उनके बैट से दो छक्‍के आए. मैच में शिवम दुबे ने महज एक ओवर डाला, जिसमें 11 रन दिए.

यह भी पढ़ें:- स्‍कॉटलैंड ने बिगाड़ा अंग्रेजों का खेल…T20 WC में NZ की हालत भी पतली, ये समीकरण नहीं बैठा ठीक, तो होंगे बाहर

T20 World Cup 2024: भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, सुपर 8 में मिली एंट्री, सूर्या-शिवम दुबे बने ‘संकटमोचक’
हाइलाइट्स

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर 8 का टिकट कटाया टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप ने 4 विकेट चटकाए विराट कोहली और रोहित शर्मा सस्ते में हुए आउट

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने अमेरिका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत की हैट्रिक पूरी की. इसके साथ टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 7 विकेट से हराकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया. भारत को यह जीत दिलाने में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे के साथ साथ अर्शदीप सिंह का भी अहम योगदान रहा. गेंदबाजी में जहां अर्शदीप ने कमाल किया वहीं बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे में खूंटा गाड़कर टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई. भारत के 3 मैचों में 6 अंक हो गए हैं और टीम ग्रुप ए में 6 अंक लेकर टॉप पर रहते हुए सुपर 8 में पहुंच गई है. भारतीय टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में 15 जून को कनाडा से भिड़ेगी. अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

मेजबान अमेरिका की ओर से रखे गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम (IND vs USA) ने  18.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. विराट कोहली (Virat  Kohli)  पहले ओवर की दूसरी गेंद पर चलते बने. उन्हें सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netravlkar) ने खाता भी नहीं खोलने दिया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को 3 रन के निजी स्कोर पर सौरभ ने हरमीत के हाथों कैच कराया. विकेटकीपर ऋषभ पंत 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. भारत ने 39 के कुल स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए जबकि शिवम दुबे 35 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद लौटे.

टीम इंडिया के ऑलराउंडर की लंदन में हुई सर्जरी, 3 महीने के लिए क्रिकेट से हुआ दूर, खेल चुका है 83 इंटरनेशनल मैच

VIDEO: पक्षी है या इंसान… मोहम्मद सिराज ने हवा में उछलकर लपका अद्भुत कैच, बल्लेबाज रह गया हक्का बक्का

अमेरिका ने 8 विकेट पर 110 रन बनाए
इससे पहले, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (9/4 )  की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने 8 विकेट पर 110 रन पर रोक दिया. अर्शदीप का यह प्रदर्शन टी20 विश्व कप में किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. इससे पहले यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम था, जिन्होंने 2014 में मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन पर चार विकेट लिए थे. अर्शदीप को हार्दिक पंड्या का अच्छा साथ मिला जिन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाए. अक्षर पटेल को एक सफलता मिली.

नितीश कुमार ने 27 रन की पारी खेली
अमेरिका के लिए नितीश कुमार ने 23 गेंद में 27 जबकि सलामी बल्लेबाज स्टीवन टेलर ने 30 गेंद में 24 रन का योगदान दिया. इस पिच पर अब तक बल्लेबाजी काफी मुश्किल साबित हुई है ऐसे में यह लक्ष्य भारत के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इस मैच को जीतने वाली टीम सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. अर्शदीप ने शुरुआती ओवर की पहली गेंद पर शयन जहांगीर (शून्य) को पगबाधा करने के बाद आखिरी गेंद पर ऐंड्रियस गौस (दो रन) को चलता किया भारत को शानदार शुरुआत दिलाई.

चोटिल मोनांक पटेल की जगह जोंस ने की कप्तानी
चोटिल कप्तान मोनाक पटेल की जगह टीम की अगुवाई कर रहे आरोन जोंस (11) ने मोहम्मद सिराज की बाउंसर पर छक्का लगाकर आक्रामक तेवर दिखाया लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने किफायती ओवर डाले जिससे पावर प्ले में अमेरिका दो विकेट पर 18 रन ही बना सका. जोंस एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में हार्दिक की गेंद पर सिराज को कैच दे बैठे. अब तक संभल कर खेल रहे टेलर ने नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये शिवम दुबे के खिलाफ छक्का लगाया. वह 12वें ओवर में अक्षर के खिलाफ अपनी पारी का दूसरा छक्का लगने के बाद बोल्ड हो गए.

अमेरिका ने 18वें ओवर में 100 रन पूरे किए
नितीश ने इसके बाद हार्दिक के खिलाफ स्ट्रेट में दर्शनीय छक्का और चौका लगाया तो वही न्यूजीलैंड के लिए खेल चुके कोरी एंडरसन (15) ने अक्षर की गेंद को दर्शकों के पास भेजा. पिछले तीन ओवर में 32 रन खाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद अर्शदीप को थमाई और इस गेंदबाज ने आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे नितीश को पवेलियन भेजा. सिराज ने बाउंड्री के पास शानदार कैच लपका. एंडरसन ने बुमराह के खिलाफ चौका तो वहीं हरमीत सिंह (10) ने छक्का लगाकर रनगति को बढ़ाया. हार्दिक ने 17वें ओवर में एंडरसन तो वहीं अर्शदीप ने 18वें ओवर में हरमीत को चलता कर अमेरिका को दोहरा झटका दिया. इन दोनों का कैच विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने लिया. शैडली वान शाल्कविक ( नाबाद 11) के एक रन से इसी ओवर में अमेरिका के रनों का शतक पूरा हुआ. उन्होंने आखिरी ओवर में सिराज के खिलाफ चौका जड़ स्कोर को 110 रन तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया.

Tags: Icc T20 world cup, Rohit sharma, T20 World Cup, Group india, United States, Virat Kohli

IND vs USA T20 World Cup: भारत को सुपर 8 में पहुंचने के लिए चाहिए 111 रन, अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास

नई दिल्ली. अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने अमेरिका को 110 रन पर रोक दिया. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 25वें मुकाबले में भारत को जीत के लिए 111 रन की दरकार है. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सुपर 8 का टिकट कटा लेगी. अमेरिका ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 110 रन बनाए. तेज गेंदबाज अर्शदीप ने मैच के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर अमेरिका के ओपनर को पवेलियन भेज दिया. अर्शदीप ने मैच के पहले ओवर में 2 विकेट चटकाए. अर्शदीप टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बेस्ट स्पैल डालने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

अमेरिका के लिए नितीश कुमार (Nitish Kumar) ने 27 और स्टीवन टेलर ने 24 रन का योगदान दिया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपने चार ओवर के कोटे में 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए जबकि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए. एक विकेट अक्षर पटेल के खाते में गया.

VIDEO: पक्षी है या इंसान… मोहम्मद सिराज ने हवा में उछलकर लपका अद्भुत कैच, बल्लेबाज रह गया हक्का बक्का

टीम इंडिया के ऑलराउंडर की लंदन में हुई सर्जरी, 3 महीने के लिए क्रिकेट से हुआ दूर, खेल चुका है 83 इंटरनेशनल मैच

अर्शदीप सिंह ने बनाया रिकॉर्ड
अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. अर्शदीप ने 9 रन देकर चार विकेट लिए. इससे पहले टी20 विश्व कप में भारत की ओर से आर अश्विन ने 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे जो किसी भारतीय गेंदबाज का एक मैच में बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन था. अश्विन ने यह कारनामा 2014 में मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में किया था.

Tags: Arshdeep Singh, Icc T20 world cup, T20 World Cup

IND vs USA Taking part in XI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, अमेरिका का कप्तान बाहर, जोंस कर रहे कप्तानी
हाइलाइट्स

अमेरिका को हराकर टीम इंडिया सुपर 8 में पहुंच जाएगी सुपर 8 के मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे पाकिस्तान की टीम भारत की जीत की दुआ कर रही है

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान अमेरिका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच न्यूयॉर्क की नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस विश्व कप का नासाउ में यह आखिरी मैच है. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सुपर 8 में एंट्री मारेगी. बाबर आजम एंड कंपनी अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम की जीत की दुआ कर रही है. अमेरिका की हार से पाकिस्तान की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेगी. भारत और अमेरिका की टीमें अभी तक इस विश्व कप में कई मैच नहीं हारी है. दोनों टीमें के हौसले बुलंद हैं.  भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.

भारत और अमेरिका (IND vs USA) की टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में आमने सामने हैं. अमेरिका की टीम में कई खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं जो टीम इंडिया के खिलाफ छाप छोड़ने को बेताब हैं. भारत ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को 6 रन से पराजित किया वहीं अमेरिका ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर में मात दी. भारतीय टीम लीग स्टेज में अपना आखिरी मैच 15 जून को फ्लोरिडा में खेलेगी. भारत ने साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप जीता था. विराट के आज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 साल हो गए हैं.

IND vs USA Climate Report: बारिश बनेगी विलेन या पूरे 20 ओवर का होगा खेल? न्यूयॉर्क में कैसा है मौसम का मिजाज, जानें पूरा रिपोर्ट कार्ड

EXPLAINED: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 क्या है? कौन सी टीमें करेंगी क्वालीफाई? कब से खेले जाएंगे इसके मुकाबले

मोनांक पटेल बाहर, एरोन जोंस कर रहे कप्तानी
अमेरिका को भारत के खिलाफ मैच से पहले तगड़ा झटका लगा है. टीम के नियमित कप्तान चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह एरोन जोंस यूएसए टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

अमेरिका के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

भारत के खिलाफ अमेरिका की प्लेइंग XI: स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, एंड्रीस गौस (विकेट कीपर), आरोन जोन्स (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup, Crew india, United States