T20 World Cup Lauderhill climate replace: पाकिस्तान की किस्मत पर आज लग सकता है ताला, अमेरिका जीता या बारिश…

नई दिल्ली. पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप की 14 जून की रात ‘कत्ल की रात’ साबित होने जा रही है. लॉडरहिल में इस दिन जब मेजबान अमेरिका और आयरलैंड आमने-सामने होंगे तो पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस की सांसें अटकी रहेंगी. अगर अमेरिका जीता तो पाकिस्तान सुपर-8 से बाहर जो हो जाएगा. अमेरिका-आयरलैंड मैच में बारिश का भी साया है. अगर बारिश आई तो भी पाकिस्तान की उम्मीदों पर तुषारापात हो जाएगा. कुल मिलाकर पाकिस्तान की उम्मीद सिर्फ और सिर्फ आयरलैंड की जीत से ही बाकी रहेगी.

अमेरिका यूं तो आयरलैंड के सामने नौसिखिया टीम कही जा सकती है. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर उसने इस टैग को काफी हद तक हटा लिया है. उसने पहले कनाडा और फिर पाकिस्तान को हराया. इसके बाद भारत को भी अमेरिका ने कड़ी टक्कर दी थी.

T20 World Cup: कौन सहवाग? बांग्लादेश को सुपर-8 के करीब लाते ही सामने आया शाकिब का घमंड, देखें VIDEO

अमेरिका और आयरलैंड का मुकाबला लॉडरहिल (फ्लोरिडा ) में खेला जाने वाला है. फ्लोरिडा में पिछले कुछ दिनों से खूब बारिश हुई है. शहर में बाढ़ से हालात हैं. अगले दो-तीन दिन भी यहां बारिश और तूफान का अनुमान जताया गया है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए थोड़ी राहत वाली खबर भी है. अमेरिका-आयरलैंड मैच के दिन बारिश का अनुमान 20 फीसदी ही है.

Video: पाकिस्तान वर्ल्ड कप में ‘मिनी इंडिया’ से हारा, तो अमेरिका बोला- अब हम क्या ही कहें!

अमेरिका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के एक मैच में ‘मिनी इंडिया’ के हाथों पाकिस्तान को मिली बुरी हार का मसला वहां के विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है. वर्ल्ड क्रिकेट की एक बड़ी ताकत पाकिस्तान के इस तरह हारने की किसी को उम्मीद नहीं थी.

दरअसल, वर्ल्डकप के एक मैच में बीते सप्ताह पाकिस्तान का मुकाबला अमेरिका से था. अमेरिका कभी क्रिकेट खेलने वाला देश नहीं रहा है. वहां सबसे लोकप्रिय खेल बास्केटबॉल और फुटबॉल है. लेकिन, क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए आईसीसी ने इस बार टी20 वर्ल्ड कप के आठ लीग मैच अमेरिका में कराने का फैसला किया था. मेजबान होने की वजह से अमेरिका की भी एक क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में खेलने आई.

मजेदार बात यह है कि अमेरिकी क्रिकेट टीम में वहां के मूल निवासी बहुत कम थे. क्योंकि अमेरिकियों का कभी क्रिकेट से बहुत लगाव नहीं रहा है. ऐसे में जो टीम बनी उसमें एक-दो नहीं बल्कि पूरे सात खिलाड़ी भारतीय मूल के थे. इस कारण अमेरिकी टीम को ‘मिनी इंडिया’ कहा जाने लगा.

T20 World Cup: कोहली पर भारी पड़ी खराब फॉर्म, 5 साल में पहली बार 50 के नीचे औसत, रिजवान दे रहे कड़ी टक्‍कर

नई दिल्‍ली. टीम इंडिया की ज्‍यादातर जीत में अहम रोल निभाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्‍ला इन दिनों खामोश है. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में विराट 3 पारियों में अब तक कुल 5 रन ही बना सके हैं. अमेरिका के खिलाफ बुधवार के मुकाबले में तो उन्‍होंने ‘गोल्‍डन डक’ बनाया और भारतीय मूल के बॉलर सौरभ नेत्रवलकर के शिकार बने. हाल ही में आईपीएल 2024 में 741 रन के साथ ऑरेंज कैप जीतने वाले विराट के प्रदर्शन में आई यह गिरावट वाकई हैरान करने वाली है.

यह सही है कि टी20 वर्ल्‍डकप (T20 World Cup 2024) के ज्‍यादातर विकेट असमान उछाल वाले और धीमे हैं और इन पर ज्‍यादातर बैटर संघर्ष करते नजर आए हैं लेकिन विराट तो इस श्रेणी से अलग ही हैं. जब वे लय में होते हैं तो विकेट का नेचर उनके लिए मायने नहीं रखता. यही खासियत उन्‍हें दूसरे बल्‍लेबाजों से अलग करती है. इसके बावजूद विराट की बैटिंग में आया यह ‘डाउनफाल’ समझ से परे है. विराट के कुछ फैंस तो दबी जुबान में बैटिंग ऑर्डर में किए गए बदलाव को इसका कारण मान रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हैं लेकिन टी20 वर्ल्‍डकप में वे ओपनिंग कर रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ 1 और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ 4 रन बनाने वाले विराट के अमेरिका के खिलाफ 0 पर आउट होते ही दो अनचाहे रिकॉर्ड उनके नाम के साथ जुड़ गए. टी20 वर्ल्‍डकप में यह पहली बार है जब विराट 0 पर आउट हुए हैं और इस पारी के बाद उनका टी20I का बैटिंग औसत 50 के नीचे आ गया.

T20 World cup 2024, ICC T20 World cu p, IND Vs USA, Virat kohlt, T20I Batting average, Mohammad Rizwan, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, टी20 वर्ल्‍डकप, विराट कोहली, भारत Vs अमेरिका, टी20I में बैटिंग औसत, मोहम्‍मद रिजवान

फुल मेंबर देशों में विराट का ही था टी20I में 50+ का औसत
टी20 इंटरनेशनल में 50+ का बैटिंग औसत रखने वाले विराट, फुल मेंबर नेशंस के अकेले और ओवरऑल तीसरे बैटर (न्‍यूनतम पैमाना 20 पारियां) थे. 50 या इससे अधिक का बैटिंग औसत बरकरार रखने के लिए उन्‍हें अमेरिका के खिलाफ मैच में कम से कम 8 रन बनाने थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. विराट के इस समय 120 वनडे में 49.90 के औसत से 4042 रन हैं जिसमें एक शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 वर्ल्‍डकप से पहले विराट का औसत 51.75 था जो अब तक 50 से नीचे आया है.

T20 World Cup 2024: एक भाई हीरो तो दूसरा जीरो, छोटे ने बनाई 0 की हैट्रिक, बड़ा कर रहा कमाल

तीनों फॉर्मेट में 50+ का औसत रखने वाले पहले बैटर बने थे
विराट ने सितंबर 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर टी20I  50+ का औसत हासिल किया था. इसके साथ ही वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्‍ट, वनडे और टी20) में 50 या इससे अधिक का बैटिंग औसत रखने वाले दुनिया के एकमात्र बैटर बने थे. तीनों फॉर्मेट में 50+ के औसत को बरकरार रखना बेहद मुश्किल है और विराट के साथ भी यही हुआ. 2020 से टेस्‍ट और टी20 फॉर्मेट के उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली. सबसे पहले टेस्‍ट क्रिकेट में उनका बैटिंग औसत 50 से नीचे आया. वनडे और टी20 में काफी समय तक उन्‍होंने यह औसत कायम रखा. 2022 में बैटिंग के खराब दौर से गुजरने के दौरान टी20I में भी उनके साथ ऐसा हुआ. हालांकि विराट ने फॉर्म में वापसी करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में फिर 50+ का औसत पा लिया था.

भुलक्‍कड़ रोहित शर्मा, बटलर के बैट से लोगो हटाया गया और..टी20 WC 2024 के खास मोमेंट्स

अब दिलचस्‍प हुई विराट और रिजवान की ‘जंग’
टी20I में 50 के औसत से नीचे आने के बाद विराट की पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद रिजवान के साथ ‘जंग’ दिलचस्‍प हो गई है. आईसीसी के फुल मेंबर्स देशों में टी20I में इस समय सर्वश्रेष्‍ठ औसत विराट (49.90) का ही है जबकि रिजवान (101 मैचों में 3296 रन, औसत 49.19) दूसरे नंबर पर हैं. रिजवान की कोशिश अब टी20I औसत की रेस में विराट को पछाड़ने की होगी. अमेरिका के खिलाफ बुधवार के मैच में नाबाद अर्धशतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव (63 मैचों में 2200 रन, औसत 44.89) तीसरे स्‍थान पर हैं. वैसे टी20I में ओवरऑल सर्वश्रेष्‍ठ रन औसत के मामले में मलावी के सामी सोहेल (31 मैचों में 832 रन, औसत 59.42) और बहरीन के सोहेल अहमद (21 मैचों में 857 रन, औसत 50.41) विराट से आगे पहले दो स्‍थानों पर काबिज हैं.

गॉर्डन और जॉर्डन….टी20 वर्ल्‍डकप 2024 के दो बॉलरों के साथ जुड़ा अहम संयोग

टी20 वर्ल्‍डकप में विराट का जबर्दस्‍त रिकॉर्ड लेकिन..

टी20 वर्ल्‍डकप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर ही है. टूर्नामेंट में भारत की कई यादगार जीतों के ‘हीरो’ रहे विराट ने अब तक 30 मैचों में 67.41 के औसत और 130.52 के स्‍ट्राइक रेट से 1186 रन बनाए हैं. हालांकि मौजूदा टूर्नामेंट बैटिंग के लिहाज से उनके लिए निराशाभरा रहा है. टी20 वर्ल्‍डकप में विराट दो बार सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर रहे हैं. 2014 में 319 और 2022 के 296 रन बनाकर वे शीर्ष पर रहे थे जबकि 2016 के टी20 वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने 73 रन बनाए थे और बांग्‍लादेश के तमीम इकबाल (295 रन) के बाद नंबर दो बैटर थे.

जस्‍सी’ जैसा कोई नहीं, पूरे T20I करियर में कभी नहीं दिए 50 से ज्‍यादा रन

विराट का ODI में है 58.67 का औसत
टी20I में 50 का औसत गंवाने के बाद विराट का अब वनडे इंटरनेशनल में ही 50+ का औसत है. वैसे टेस्‍ट और टी20, दोनों ही फॉर्मेट में 50 का औसत फिर हासिल करने के वे काफी करीब है. 16 साल के इंटरेनशनल करियर में विराट ने अब तक 113 टेस्‍ट में 49.15 के औसत से 8 हजार 848 रन, 292 वनडे में 58.67 के औसत से 13 हजार 848 रन और 120 टी20I में 49.90 के औसत से 4042 रन बनाए हैं. टेस्‍ट में 29, वनडे में 50 और टी20 में एक शतक (कुल 80 शतक) उनके नाम है. विराट वनडे में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले बैटर हैं. वर्ल्‍डकप 2023 में ही उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है.

Tags: Icc T20 world cup, On This Day, T20 World Cup, Virat Kohli, Virat Kohli Document, Virat Kohli T20 Document

T20 World Cup: अफगानिस्तान जीता तो न्यूजीलैंड को हुआ दर्द, सुपर-8 से बाहर हुई कीवी टीम

नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. उसने शुक्रवार को पापुआ न्यूगिनी को हराया. यह उसकी लगातार तीसरी जीत है. अफगानिस्तान की इस जीत ने जहां उसे जश्न मनाने का मौका दिया, वहीं न्यूजीलैंड के सपनों को तोड़ दिया. कीवी टीम का अब बोरिया बिस्तर बंध गया है. न्यूजीलैंड के बाकी बचे मैच अब सिर्फ औपचारिक रह गए हैं क्योंकि उनके रिजल्ट से सुपर-8 की रेस में कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

अफगानिस्तान ने शुक्रवार को पापुआ न्यूगिनी (पीएनजी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की. कप्तान राशिद खान का यह फैसला एकदम सही साबित हुआ और अफगान गेंदबाजों ने पीएनजी की पारी 95 रन पर समेट दी. लक्ष्य मुश्किल नहीं था और अफगानिस्तान के बैटर्स ने इसे आसानी से हासिल भी कर लिया.

T20 World Cup ENG vs OMA Highlights: इंग्लैंड ने ध्वस्त किए सारे रिकॉर्ड, 19 गेंद में जीता मैच, विरोधी दहशत में

अफगानिस्तान के हीरो एक बार फिर उसके गेंदबाज रहे. फजलहक फारूकी ने एक बार फिर बॉटिंग अटैक की अगुवाई की और पावरप्ले में दो विकेट लेकर पापुआ न्यूगिनी की शुरुआत बिगाड़ दी. उन्होंने एक विकेट अपने दूसरे स्पेल में भी लिया. इस तरह फजलहक फारूकी ने 4 ओवर के स्पेल में 16 रन देकर तीन विकेट झटके. उनके टूर्नामेंट में 3 मैच 9 विकेट हो गए हैं.

‘मिस्टर एक्स्ट्रा’ ने बनाए 25 रन
अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी के अलावा नवीन उल हक और नूर अहमद ने भी विकेट झटके. नवीन को दो और नूर को एक विकेट मिला. पापुआ न्यूगिनी के 4 बैटर रन आउट हुए. पापुआ न्यूगिनी की ओर से सिर्फ किप्लिन डोरिगा (27) ही 15 से ज्यादा रन बना सके. टीम के दूसरे टॉप स्कोरर ‘मिस्टर एक्स्ट्रा’ रहे. अफगानिस्तान ने पीएनजी को 25 रन अतिरिक्त के रूप में दे दिए.

T20 World Cup: एक और टीम 100 के भीतर ऑलआउट, टी20 वर्ल्ड कप में बना इतिहास, 9 बार 99 का स्कोर पार…

गुलबदीन ने छक्का लगाकर मैच जिताया
अफगानिस्तान को 96 रन का लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई. उसके ओपनर इब्राहिम जादरान जरूर बिना खाता खोले आउट हो गए. लेकिन तीसरे नंबर पर आए गुलबदीन नईब ने 49 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को आसानी से लक्ष्य के पार पहुंचा दिया. गुलबदीन 36 गेंद पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे. मोहम्मद नबी भी 16 रन बनाकर नाबाद लौटे. अफगानिस्तान ने 15.1 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. गुलबदीन ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई.

न्यूजीलैंड के सुपर-8 से बाहर होने पर लगी मुहर
अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप सी में है. इसी ग्रुप में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यूगिनी और युगांडा की टीमें भी हैं. वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में तीन-तीन मैच जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. युगांडा के 3 मैच से 2 अंक हैं. पापुआ न्यूगिनी अपने तीनों मैच हार चुकी है. न्यूजीलैंड के अभी 2 मैच बाकी हैं, लेकिन इससे ग्रुप की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. अगर न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच जीत ले तो भी वह 4 अंक से आगे नहीं जा पाएगा. इसका मतलब है कि उसे अपने दोनों मैच खेलकर स्वदेश ही लौटना है.

Tags: Afghanistan Cricket, Icc T20 world cup, New Zealand, T20 World Cup

‘मैं नैतिकता तक इंतजार नहीं…’, हार्दिक पंड्या से अलग होने की अफवाहों के बीच, नताशा ने फिर शेयर किया हैरान करने वाला क्रिप्टिक पोस्ट

नई दिल्ली. क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने उनके कथित सेपरेशन के बारे में चल रहीं अफवाहों के बीच एक बार फिर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक चौंकाने वाली क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर फैंस को फिर से संशय में डाल दिया है. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है.

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक पर पुछले दिनों ब्रेक लग गया था. नताशा फिलहाल मुंबई में हैं और वहीं, हार्दिक T20 वर्ल्डकप के लिए टीम के साथ हैं. दोनों इन खबरों पर चुप्पी बनाए हुए हैं, लेकिन एक बार फिर से क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर एक्ट्रेस ने फैंस के मन में उथल पुथल मचा दी है.

नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रशंसित हॉलीवुड एक्टर डेंजल वाशिंगटन का एक कोट साझा किया. इस कोट में वो कहते हैं- ‘इतनी सारी चीजें स्टाइल में वापस आने के साथ, मैं तब तक इंतजार नहीं कर सकता जब तक कि नैतिकता, सम्मान और बुद्धिमत्ता फिर से एक चलन न बन जाए.’ अब नताशा के इस पोस्ट के सोशल मीडिया यूजर्स कई मतलब निकाल रहे हैं.

natasa stankovic post, natasa stankovic Cryptic Post, Hardik Pandya, hardik pandya wife natasa, natasa stankovic social media post, natasa stankovic Shares Shocking Cryptic Post Amid Hardik Pandya Split Rumours, हार्दिक पांड्या पत्नी नताशा, नताशा स्तांकोविक, नताशा स्तांकोविक सोशल मीडिया पोस्ट

नताशा ने पोस्ट को इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है.

इसके बाद नताशा ने बेटे के साथ वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों प्लांटिंग कर रहे हैं. इससे पहले बुधवार को नताशा ने बेटे अगस्तय के साथ कुछ हैप्पी मोमेंट्स की फोटोज शेयर की थीं. दोनों साथ में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आपको बता दें कि हार्दिक और नताशा ने 31 मई 2020 को शादी की थी. इसके बाद दोनों ने फरवरी 2023 में दोबारा हिन्दु और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी. वहीं, दोनों के बीच अनबन की खबरें तब आई जब नताशा ने इंस्टाग्राम से पांड्या सरनेम हटा दिया और शादी की फोटोज भी हटा दी थीं. हालांकि, कुछ दिनों पहले ही नताशा ने वापस उन फोटोज को अकाउंट में विजिबल कर दिया है.

Tags: Hardik Pandya, Natasa Stankovic

T20 World Cup ENG vs OMA Highlights: इंग्लैंड ने ध्वस्त किए सारे रिकॉर्ड, 19 गेंद में जीता मैच, विरोधी दहशत में

नई दिल्ली. इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ओमान पर रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की है. इंग्लिश टीम ने करो या मरो के मुकाबले में ओमान का 19 गेंद में ही काम तमाम कर दिया. बटलर एंड कंपनी ने पहले तो ओमान को महज 47 रन पर समेटा. फिर 101 गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में गेंद बाकी रहने के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था. श्रीलंका ने 2014 में नीदरलैंड को 100 गेंद बाकी रहते हराया था.

इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीद मजबूत कर ली है. इंग्लैंड की टीम अब अपने ग्रुप बी 3 अंक लेकर तीसरे नंबर पर आ गई है. इंग्लैंड से ज्यादा अंक ऑस्ट्रेलिया (6) और स्कॉटलैंड (5) के ही हैं. नामीबिया 2 अंक के साथ चौथे नंबर पर है. ओमान (0) की टीम अपने चारो मैच हार गई और पॉइंट टेबल में उसका खाता भी नहीं खुला.

T20 World Cup: भारत का सुपर 8 का शेड्यूल फाइनल, जानें किस टीम से कब होगा मुकाबला

स्पष्ट है सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए इंग्लैंड को ना सिर्फ जीत की जरूरत थी, बल्कि इसका अंतर भी बड़ा होना चाहिए था. तभी वह स्कॉटलैंड से नेट रनरेट में आगे निकलती. इंग्लैंड ने ऐसा ही किया. उसने ओमान को महज 13.2 ओवर में 47 रन पर ऑलआउट किया. इसके बाद महज 3.1 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इस जीत के बाद उसके पॉइंट टेबल में 3 अंक हो गए हैं. इंग्लैंड (3.081) का नेट रनरेट भी अब स्कॉटलैंड (2.164) से बेहतर है.

आदिल राशिद प्लेयर ऑफ द मैच
इंग्लैंड के लिए इस मैच में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन लेग स्पिनर आदिल राशिद ने किया. उन्होंने 4 ओवर के अपने स्पेल में 11 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला. जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने 12-12 रन देकर 3-3 विकेट झटके. ओमान की ओर से सिर्फ एक शोएब खान (11) ही दोहरी रनसंख्या छू सके.

सॉल्ट ने पारी की पहली 2 गेंद पर छक्के लगाए
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड ने तूफानी शुरुआत की. आईपीएल में केकेआर के लिए खेलने वाले ओपनर फिल सॉल्ट (12) ने पहली 2 गेंद पर छक्का लगाया और तीसरी गेंद पर आउट हो गए. कप्तान जॉस बटलर ने 8 गेंद में 24 रन की नाबाद पारी खेली. जॉनी बेयरस्टो ने 2 गेंद में 8 रन बनाए. विल जैक्स 5 रन बनाकर आउट हुए.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup

वह सिराज से बढ़िया है… सुपर 8 में पंड्या के साथ अर्शदीप को उतारे टीम इंडिया, कुंबले ने क्यों कहा ऐसा
हाइलाइट्स

अर्शदीप ने अमेरिका के खिलाफ मैच में 4 विकेट लिए अर्शदीप सिंह 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से छाए हुए हैं. अर्शदीप ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में 4 विकेट अपने नाम किए. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ गजब की गेंदबाजी की थी. अर्शदीप की धारदार गेंदबाजी से पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले का कहना है कि सुपर 8 में भारतीय टीम को अर्शदीप सिंह के साथ जाना चाहिए. कुंबले ने कहा कि सुपर 8 के मुकाबले विंडीज में खेले जाने हैं, ऐसे में मोहम्मद सिराज की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में तरजीह मिलनी चाहिए.

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) में 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं. उन्होंने अमेरिका के खिलाफ मैच में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 9 रन देकर 4 विकेट झटके. भारतीय टीम ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम के पहली पसंद के गेंदबाज है और कुंबले (Anil Kumble) का मानना है कि इस विभाग में अर्शदीप और हरफनमौला हार्दिक पंड्या को यह जिम्मेदारी उठानी चाहिए.

ऐसा लगा जैसे हम रणजी ट्रॉफी खेल रहे हों… मैच विनिंग पारी खेलने के बाद भारतीय पावर हिटर का आया बयान

PAK vs IRE Climate Report: बारिश बिगाड़ेगी पाकिस्तान का खेल! लॉडरहिल में बाढ़ जैसे हालात, अमेरिका को होगा फायदा

‘मोहम्मद सिराज से आगे हैं अर्शदीप सिंह’
कुंबले ने ‘ईएसपीनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि जिस तरह से उसने (अर्शदीप) ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में गेंदबाजी की और उसके पास टी20 क्रिकेट के लिए जिस तरह की विविधता है. उससे मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से उसे मोहम्मद सिराज से आगे है. अगर भारत  दो तेज गेंदबाजों और हार्दिक पंड्या के साथ जाने का विकल्प अपनाता है तो अर्शदीप बाएं हाथ के गेंदबाज होने के कारण विविधता भी मुहैया कराएंगे.’

मोहम्मद सिराज छाप छोड़ने में असफल रहे हैं
अर्शदीप सिंह ने अब तक टी20 विश्व कप के तीनों मैचों में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने 6.2 की इकॉनमी और 10.28 के स्ट्राइक रेट से विकेट अपने नाम किए हैं. इसकी तुलना में सिराज ने 3 मैचों में 66 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ एक विकेट लिया है. भारतीय टीम को सुपर 8 से पहले अपने आखिरी लीग मैच में कनाडा से भिड़ना है. यह मैच 15 जून को खेला जाएगा.

Tags: Anil Kumble, Arshdeep Singh, Icc T20 world cup, Mohammed siraj

T20 WC 2024, Florida climate replace: क्या रद्द हो जाएंगे 3 मैच, PAK के लिए बुरी खबर, भारत का एक मैच भी हो सकता है प्रभावित
हाइलाइट्स

भारत बनाम कनाडा मैच शनिवार को पाकिस्तान बनाम आयरलैंड मुकाबला रविवार को यूएसए वर्सेस आयरलैंड मैच शुक्रवार को

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लीग मैच अब न्यूयॉर्क में खत्म हो चुके हैं. बाकी बचे मुकाबलों का आयोजन फ्लोरिडा में होगा. भारत सहित पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड की टीमें अपने ग्रुप के बाकी बचे एक मैच को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेलेंगी. हालांकि इन मैचों के रद्द होने के चांसेस बढ़ गए हैं. पिछले कुछ दिनों से फ्लोरिडा में जमकर बरसात हो रही है और शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. अगले तीन दिन तक यहां बारिश और तूफान की संभावना है. ऐसे में ये तीनों मैच बारिश की भेंट चढ़ सकते हैं. भारतीय टीम को अपने आखिरी लीग मैच में 15 जून को कनाडा से लॉडरहिल में भिड़ना है. हालांकि यदि यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो, इससे भारतीय टीम को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा. टीम इंडिया पहले ही सुपर 8 का टिकट कटा चुकी है.

मेजबान अमेरिका की टीम 14 जून को फ्लोरिडा में आयरलैंड (USA vs IRE) से भिड़ेगी. इस मुकाबले को जीतकर अमेरिका सुपर 8 में पहुंच जाएगा. जबकि पाकिस्तान और आयरलैंड (PAK vs IRE) का सामना 16 जून को इसी वेन्यू पर होगा. तीनों ही मैच भारत के समय के मुताबिक रात 8:00 बजे खेले जाएंगे.

टी20 क्रिकेट ‘चूहे-बिल्ली का खेल’… हताश कप्तान का अजीबोगरीब बयान, सुपर 8 से बाहर होने की कगार पर टीम

वह सिराज से बढ़िया है… सुपर 8 में पंड्या के साथ अर्शदीप को उतारे टीम इंडिया, कुंबले ने क्यों कहा ऐसा

फ्लोरिडा में जमकर हो रही बरसात
फ्लोरिडा के मियामी में तूफान और बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. लगातार हो रही बारिश की वजह से यहां मुश्किलें बढ़ती जा रही है. सोशल मीडिया पर फ्लोरिडा से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ है. जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भारत और अमेरिका के लिए अच्छी बात ये है कि दोनों टीमें अपने ग्रुप में मजबूत स्थिति में हैं. आयरलैंड के खिलाफ अमेरिका का यह मैच अगर बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भी वह 5 अंक लेकर सुपर 8 में पहुंच जाएगा जबकि पाकिस्तान की टीम बिना खेले सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो जाएगी.

अमेरिका बनाम आयरलैंड मैच में तूफान की वजह से होगा रद्द!
अमेरिका और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच में 100 प्रतिशत तूफान की संभावना है. वहीं भारत और कनाडा के बीच 15 जून को खेले जाने वाले मुकाबले वाले दिन तूफान आने की 80 फीसदी संभावना है वहीं पाकिस्तान बनाम आयरलैंड के बीच 16 जून को खेले जाने वाले मैच में भी तूफान आने का 80 फीसदी पूर्वानुमान है.

Tags: Icc T20 world cup, Eire cricket, Pakistan cricket, T20 World Cup, Workforce india, United States

T20 World Cup 2024: बिना कोई मैच खेले अमेरिका से लौटेंगे 2 भारतीय खिलाड़ी, रिंकू सिंह और खलील बने रहेंगे टीम के साथ
हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप स्क्वॉड के साथ 4 भारतीय खिलाड़ी बतौर रिजर्व ट्रैवल कर रहे हैं गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान, खलील रिजर्व के तौर पर टीम के साथ हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना आखिरी लीग मैच शनिवार (15 जून) को कनाडा के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा. इस मुकाबले के बाद शुभमन गिल और तेज गेंदबाज आवेश खान की घर वापसी होगी. दोनों खिलाड़ी टीम के साथ बतौर रिजर्व खिलाड़ी ट्रैवल कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था. इसके लिए रिंकू सिंह, आवेश खान, खलील अहमद और शुभमन गिल को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था. इन खिलाड़ियों को अमेरिका में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है. टीम इंडिया पहले ही सुपर 8 का टिकट कटा चुकी है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार तक दोनों खिलाड़ी फ्लोरिडा में थे. बुधवार को वे चार्टर्ड विमान से टीम के साथ न्यूयॉर्क से फोर्ट लाउडरडेल पहुंचे थे. यह पता चला है कि शुभमन गिल (Shubman Gill) और आवेश खान (Avesh Khan) दोनों को सिर्फ अमेरिका दौरे टीम के साथ रहना था. जब तक कि कोई खिलाड़ी चोटिल ना हो जाए. वे रिजर्व के तौर पर टीम के साथ गए थे, क्योंकि किसी खिलाड़ी के अचानक चोटिल हो जाने की स्थिति में बीसीसीआई के लिए भारत से तत्काल किसी अतिरिक्त खिलाड़ी को अमेरिका या कैरेबियाई देश में भेजना संभव नहीं था.

T20 WC 2024, Florida climate replace: क्या रद्द हो जाएंगे 3 मैच, PAK के लिए बुरी खबर, भारत का एक मैच भी हो सकता है प्रभावित

टी20 क्रिकेट ‘चूहे-बिल्ली का खेल’… हताश कप्तान का अजीबोगरीब बयान, सुपर 8 से बाहर होने की कगार पर टीम

किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर इन्हें रोका भी जा सकता है
यदि 14 जून को निर्धारित अभ्यास के दौरान या अगले दिन खेल के दौरान कोई नियमित खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो दोनों खिलाड़ियों को वहीं रुकने के लिए कहा जा सकता है. लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है, क्योंकि फ्लोरिडा में खराब मौसम के कारण विश्व कप का कार्यक्रम बाधित हो सकता है. टीम में तीसरे ओपनर यशस्वी जायसवाल भी हैं. अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि कैरेबियाई दौरे में टीम के स्पिनरों पर अधिक निर्भर रहने की उम्मीद है.

रिंकू सिंह और खलील टीम के साथ बने रहेंगे
फिलहाल रिंकू सिंह और खलील अहमद टीम के साथ बने रह सकते हैं. दोनों ब्रिजटाउन, बारबाडोस जा सकते हैं. जहां भारतीय टीम 20 जून को सुपर 8 का अपना पहला मैच खेलेगी. अन्य दो सुपर 8 मैच 22 जून को एंटीगुआ में और 24 जून को सेंट लूसिया में खेले जाएंगे.

Tags: Avesh khan, Icc T20 world cup, Rinku Singh, Shubman gill, T20 World Cup

T20 World Cup 2024: बांग्लादेश का सुपर 8 में पहुंचने का सपना बरकरार, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में नीदरलैंड्स को दी मात
हाइलाइट्स

बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 159 रन बनाए शाकिब अल हसन ने 19 पारियों के बाद अर्धशतक जड़ा

नई दिल्ली. बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 27वें मैच में 25 रन से हरा दिया. इस जीत से बांग्लादेश की टीम सुपर 8 में एंट्री के करीब पहुंच गई है. बांग्लादेश की 3 मैचों में यह दूसरी जीत है. 4 अंक लेकर बांग्लादेश ग्रुप डी में दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. इस ग्रुप से साउथ अफ्रीका 6 अंकों के साथ पहले ही सुपर 8 में प्रवेश कर गई है. बांग्लादेश की ओर से रखे गए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 8 विकेट पर 134 रन ही बना सकी. इस जीत में अनुभवी शाकिब अल हसन का अहम योगदान रहा जिन्होंने लगभग 2 साल बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली फिफ्टी जड़ी.   

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. नीदरलैंड्स को पहला झटका 22 के स्कोर पर लगा. तस्कीन अहमद ने माइकल लेविट को 18 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. मैक्स ओ डाउड भी जल्दी पवेलियन लौट गए. डाउड के बल्ले से 12 रन निकले. विक्रमजीत सिंह को महमूदुल्लाह की गेंद पर विकेटकीपर लिटन दास ने स्टंप आउट किया. साइब्रेंट इगलब्रेंट, बास डी लीडे और कप्तान स्कॉट एडवडर्स सस्ते में पवेलियन लौटे. इगलब्रेंट 33 रन बनाकर आउट हुए वहीं लीडे खाता भी नहीं खोल सके जबकि कप्तान 25 रन बनाकर आउट हुए. लोगान वान वीक 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए.

T20 World Cup 2024: बिना कोई मैच खेले अमेरिका से लौटेंगे 2 भारतीय खिलाड़ी, रिंकू सिंह और खलील बने रहेंगे टीम के साथ

T20 WC 2024, Florida climate replace: क्या रद्द हो जाएंगे 3 मैच, PAK के लिए बुरी खबर, भारत का एक मैच भी हो सकता है प्रभावित

बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 159 रन बनाए
इससे पहले, शाकिब अल हसन के नाबाद अर्धशतक से बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 159 रन बनाए. शाकिब ने 46 गेंद में 9 चौकों से नाबाद 64 रन की पारी खेली. उन्होंने ओपनर तंजीद हसन (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 और महमूदुल्लाह (25) के साथ पांचवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. नीदरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकरन और ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त (2 विकेट) ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए.

बारिश की वजह से मैच 15 मिनट देरी से शुरू हुआ
बारिश के कारण मुकाबला 15 मिनट के विलंब से शुरू हुआ. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश ने दूसरे ओवर में ही कप्तान नजमुल हुसैन शंटो (01) का विकेट गंवा दिया जो दत्त की गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में पहली स्लिप में विक्रमजीत सिंह को कैच दे बैठे. तंजीद ने तेज गेंदबाज विवियन किंगमा की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा. लिटन दास (01) भी दत्त के अगले ओवर में पवेलियन लौट गए. साइब्रांड एंगलब्रेट ने उनका शानदार कैच लपका.

बांग्लादेश ने पावरप्ले में 2 विकेट पर 54 रन बनाए
शाकिब ने आते ही वैन मीकरन पर चौका मारा और फिर लोगान वैन बीक के ओवर में चार चौके जड़े. बांग्लादेश ने पावरप्ले में दो विकेट पर 54 रन बनाए. तंजीद ने बास डि लीडे का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया. वैन मीकरन ने तंजीद को डि लीडे के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा. तंजीद ने 26 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा. टिम प्रिंगल ने तौहीद हृदय (09) को बोल्ड करके बांग्लादेश को चौथा झटका दिया.

महमूदुल्लाह ने चौका जड़कर टीम का स्कोर 100 पर पहुंचाया
महमूदुल्लाह ने डि लीडे पर चौके के साथ 14वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. उन्होंने इसके बाद वान बीक पर भी छक्का जड़ा और फिर प्रिंगल की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ रन गति में इजाफा किया. शाकिब ने वैन मीकरन की गेंद पर एक रन के साथ 38 गेंद में अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया. महमूदुल्लाह हालांकि अगली गेंद पर एंगलब्रेट को कैच दे बैठे. जाकिर अली (नाबाद 14) ने 19वें ओवर में वैन बीक पर तीन चौके मारे जबकि शाकिब ने डि लीडे पर लगातार दो चौकों के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया.

Tags: Bangladesh, Icc T20 world cup, Shakib Al Hasan