न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टुक-टुक कर खेलते रहे बैटर्स, 19 ओवर में बनाए इतने कम रन, ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड भी शरमा जाए
हाइलाइट्स

न्‍यूजीलैंड ने 5.2 ओवरों में ही यह मैच अपने नाम कर लिया.युगांडा की टीम मैच में 40 रन पर ऑलआउट हो गई थी.युगांडा ने सबसे धीमी रन रेट का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में शनिवार को इस खेल के इतिहास का सबसे कम रन रेट वाला मैच देखने को मिला. न्‍यूजीलैंड की टीम मैदान पर थी. उनके सामने चुनौती थी युगांडा की. फैन्‍स उम्‍मीद कर रहे थे कि उन्‍हें आज एक अच्‍छा मैच देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं. युगांडा की टीम ने भरपूर बल्‍लेबाजी की. उनकी टीम के बैटर्स ने 19वें ओवर तक न्‍यूजीलैंड की तेज बैट्री और स्पिनर्स का सामना किया. इतने ओवर खेलने के बावजूद ये टीम बोर्ड पर 50 रन का लक्ष्‍य तक सेट नहीं कर पाई. 40 रन पर सभी 10 क्रिकेटर आउट हो गए.

युगांडा की इस पारी के साथ ही टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास का सबसे धीमी रन रेट वाला मुकाबला फैन्‍स केो देखने को मिला. मैच में युगांडा ने 2.19 रन रेट से स्‍कोर बोर्ड को चलाया. आज युगांडा ने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इसी वर्ल्‍ड कप में इस टीम ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 3.25 की रन रेट से रन बनाए थे. आज न्‍यूजीलैंड की टीम ने महज एक विकेट गंवाकर 5.2 ओवरों में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

गेंद के अंतर के से कितनी बड़ी है जीत?
बॉल के अंतर के हिसाब से देखें तो न्‍यूजीलैंड की टीम ने युगांडा को 88 गेंद बाकी रहते हराया. यह टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में इस लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है. इसी वर्ल्‍ड कप में इंग्‍लैंड ने ओमान पर 101 गेंदों के मार्जन से जीत दर्ज की थी. जो इस टूर्नामेंट के इतिहास की इस मामले में सबसे बड़ी जीत है. इस फेहरिस्‍त में दूसरे स्‍थान पर श्रीलंका बनाम नीदरलैंड का 2014 के टी20 वर्ल्‍ड कप का मैच आता है. तब श्रीलंका ने 90 गेंद बाकी रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया था.

FIRST PUBLISHED : June 15, 2024, 09:19 IST

T20 World Cup 2024: 2 गेंद पर चाहिए थे 2 रन… फिर नेपाली बैटर ने कर दी चूक, अफ्रीकी टीम की हुई मौज

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप का 30वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और नेपाल (South Africa vs Nepal) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की. मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जो उनके लिए कारगर साबित नहीं हुआ. पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 116 रन बनाए. 117 रन के लक्ष्य को चेज करते हुए नेपाल की टीम रन ही 114 रन बना सकी. उनका सुपर 8 में पहुंचने का सपना भी टूट गया.

पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 117 रन बना सकी. इस दौरान उन्होंने 7 विकेट गंवाए. ओपनिंग करने उतरे रीजा हेन्डरिंक्स ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान रीजा ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया. वहीं, क्विंटन डिकॉक ने 11 गेंदों में 10 रन बनाए.

Have a secure flight… वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, फैंस ने कुछ इस तरह लिए मजे, देखें मीम्स

डिकॉक के अलावा इसके बाद के सभी तीनों बल्लेबाज फ्लॉप रहे. कप्तान मार्क्रराम ने 15, क्लासेन ने 3 और मिलर ने 7 रन बनाए. अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 बॉल में 27 रन बनाकर टीम के स्कोर को 117 तक पहुंचाया. नेपाल के लिए लगभग सभी गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की. कुशल भुरतेल ने 4 ओवर में 19 रन दिए और कुल 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा दीपेंद्र सिंह ऐरे ने 3 विकेट अपने नाम किए.

अब चेज करने की बारी नेपाल की आई. टीम के ओपनर आसिफ शेख ने शानदार शुरुआत दिलाई. वहीं, कुशल भुरतेल 21 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया. तीसरे नंबर पर आए कप्तान रोहित पॉडल 2 गेंदों में 0 पर आउट हो गए. अनिल शाह ने 24 गेंदों में 27 रन बनाए. अंतिम 2 गेंद पर नेपाल को 2 रन चाहिए थे. लेकिन गुलशन झा गेंद को हिट करने में कामयाब नहीं हो सके. गेंद सीधी डिकॉक के हाथों में गई. डिकॉक ने गेंद पास किया और गुलशन क्लासेन के हाथों रन आउट हो गए और नेपाल यह मैच हार गया.

बता दें कि साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 में जगह बना ली है. नेपाल के पास अब सुपर 8 में पहुंचने की कोई संभावना नहीं है. ग्रुप डी से बांग्लादेश के सुपर 8 में पहुंचने की संभाना ज्यादा है. नीदरलैंड्स के पास 2 प्वाइंट है. वह अब भी 4 अंक तक पहुंचकर सुपर 8 में जगह बना सकते हैं. लेकिन इसके लिए उन्हें श्रींलका को बड़े अंतर से हराना होगा. साथ ही बांग्लादेश को भी नेपाल से हारना होगा.

Tags: Icc T20 world cup, Nepal, South africa, T20 World Cup

Have a secure flight… वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, फैंस ने कुछ इस तरह लिए मजे, देखें मीम्स

नई दिल्ली. यूएसए और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को खेला जाने वाला टी20 विश्व कप 2024 का 30वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. रद्द हुए इस मैच के कारण दोनों टीमों में एक एक अंक बांट दिए गए. इस तरह अमेरिका के पास कुल 5 अंक हो गए और वे सुपर 8 में पहुंच गए. अमेरिका को 5 अंक मिलने के साथ ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया. पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद फैंस मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं.

आयरलैंड दो मैचों में दो हार के साथ टेबल में सबसे नीचे है. पाकिस्तान तीन मैचों में एक जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि भारत लगातार 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर ग्रुप तालिका में शीर्ष पर है. ग्रुप ए की ओर से भारत और अमेरिका ने टी20 विश्व कप के सुपर 8 में जगह बना ली है. पाक के बाहर होने के बाद फैंस के रिएक्शंस सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं.

एक फैन ने लिखा,” बाय बाय पाकिस्तान, हैव ए सेफ फ्लाइट, फ्लोरिडा से पाकिस्तान..”

तुम चुप रहो… प्लेयर ऑफ द मैच बनते ही गेंदबाज ने कप्तान को क्यों कहा ऐसा? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
हाइलाइट्स

फारूकी ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए राशिद खान पोस्ट प्रजेंटेशन में फारूकी को हंसाने की कोशिश कर रहे थे

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजहलक फारूकी इनदिनों सुर्खियों में हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में फारूकी गें से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वह अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. लेफ्ट आर्म पेसर फारूकी ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अपनी कहर बरपाती गेंदों से 3 विकेट चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अफगानिस्तान ने पीएनजी को 7 विकेट से हराकर सुपर 8 में एंट्री मारी. मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कप्तान राशिद खान को चुप रहने की सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं.

फजहलक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद कॉमेंटेटर इयान बिशप (Ian Bishop) अफगान गेंदबाज फारूकी से बातचीत कर रहे थे. जब फारूकी और बिशप बातचीत कर रहे थे उस समय राशिद खान (Rashid Khan) भी आ गए. राशिद ग्राउंड पर लगे कैमरों के पीछे छुपकर फारूकी को हंसाने की कोशिश कर रहे थे. फारूकी ने राशिद को ऐसा करते हुए देखकर इंटरव्यू के दौरान अचानक कहा, ‘चुप रहो.’ इसके बाद बिशप को लगा कि फारूकी उनको बोल रहे हैं. बिशप ने आखिरकार पूछ लिया कि आपने किसको कहा? फारूकी ने हंसते हुए कहा कि यह राशिद के लिए था.

बेस्ट आना अभी बाकी… सुपर 8 में पहुंचने के बाद अफगानिस्तान की चेतावनी, भारत से 20 जून को टक्कर

T20 World Cup: क्या लॉडरहिल में बदलेगा कोहली का भाग्य? यशस्वी, चहल या कुलदीप किसे मिलेगा मौका, कनाडा से घमासान

T20 World Cup: सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान से होगी भारत की टक्कर, बांग्लादेश से भी…

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. ज्यादातर टीमों ने ग्रुप स्टेज पर तीन-तीन मैच खेल लिए हैं. इसके साथ ही टूर्नामेंट के अगले राउंड यानी सुपर-8 की तस्वीर साफ हो चली है. भारत ने सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है. भारत के सुपर-8 में किन-किन टीमों से मुकाबले होंगे, यह भी तय हो चुका है. आइए जानते हैं भारत का सुपर-8 में क्या शेड्यूल है. भारत के मैच कब खेले जाएंगे. ये मुकाबले कितने बजे (भारतीय समय) शुरू होंगे.

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में है. इस ग्रुप सें अभी सिर्फ भारत ने ही सुपर-8 में जगह बनाई है. टूर्नामेंट में 4 ग्रुप हैं. हर ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करेंगी. सुपर-8 की 8 टीमों को ग्रुप-1 और ग्रुप-2 में बांटा गया है.

सुपर-8 में भले ही हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें जगह बनाएंगी. लेकिन इनका मुकाबला ग्रुप मैचों के प्रदर्शन के आधार पर नहीं होगा. सुपर-8 के लिए पहले ही सीडिंग तय कर ली गई थी. जैसे कि भारत अपने ग्रुप में चाहे पहले नंबर पर रहे या दूसरे नंबर पर, उसे A1 ही माना जाएगा. इसी तरह ग्रुप बी में इंग्लैंड को B1 और ऑस्ट्रेलिया को B2 सीडिंग दी गई है. भारतीय टीम को सुपर-8 में बी2 से भिड़ना है, चाहे वह अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहे या दूसरे नंबर पर. इसी तरह हर ग्रुप की टीमों को सीडिंग दी गई है.

  • भारत के सुपर-8 के मुकाबले कब हैं. ये मैच कितने बजे शुरू होंगे?

  • भारत के सुपर-8 में तीन मुकाबले क्रमश: 20 जून, 22 जून और 22 जून को होंगे. भारत के तीनों मुकाबले रात 8 बजे (भारतीय समय) से शुरू होंगे.

  • भारत के सुपर-8 में किन-किन टीमों से मुकाबले होने हैं?

  • भारत सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश या नीदरलैंड से भिड़ेगा.

  • सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला किससे होगा?

  • भारत का सुपर-8 में पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान से होगा. यह मैच बारबाडोस में खेला जाएगा.

  • सुपर-8 में भारत का दूसरा मुकाबला किससे होगा?

  • भारत का सुपर-8 में दूसरा मुकाबला 22 जून को बांग्लादेश (डी2) से होने की संभावना है. नीदरलैंड भी इस रेस में है. लेकिन उसका प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण बहुत उलझा हुआ है. ग्रुप डी में डी1 सीडिंग दक्षिण अफ्रीका और डी2 सीडिंग श्रीलंका को दी गई थी. श्रीलंका सुपर-8 से बाहर हो चुका है. इसलिए उसकी जगह क्वालिफाई करने वाली टीम को डी2 सीडिंग दी जाएगी.

  • सुपर-8 में भारत का तीसरा मुकाबला किससे होगा?

  • भारत का सुपर-8 में तीसरा मुकाबला 24 जून को ऑस्ट्रेलिया (बी2) से होगा. ऑस्ट्रेलिया को पहले ही बी2 सीडिंग दे दी गई थी.

    Tags: Icc T20 world cup, India vs Afghanistan, India vs Australia, T20 World Cup, Staff india

    USA vs IRE: क्या अमेरिका बनाम आयरलैंड मैच रद्द हो जाएगा? तय समय पर नहीं हो सका टॉस, पाकिस्तान हो जाएगा बाहर
    हाइलाइट्स

    यूएसए टीम जीत दर्ज कर सुपर 8 में पहुंच जाएगी अमेरिका की जीत से पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा

    नई दिल्ली. अमेरिका और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच में टॉस तय समय पर नहीं हो सका. आउटफील्ड गीली होने की वजह से मुकाबले में देरी है. यह मैच अमेरिका के लिए बेहद अहम है. यूएसए टीम इस मुकाबले को जीतकर टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पहुंच जाएगी. अमेरिका की जीत से पाकिस्तान को बड़ा धक्का लगेगा. बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. पाकिस्तानी टीम इस मैच में आयरलैंड की जीत की दुआ कर रही है. दोनों टीमें फ्लोरिडा के लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर भिड़ रही हैं.

    पहली बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में खेल रही अमेरिकी टीम (USA vs IRE) ने लगातार 2 मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए. इस मैच में अगर अमेरिका हार जाता है तो पाकिस्तान अपने आखिरी मैच को बड़े अंतर से जीतकर सुपर आठ में पहुंचने की कोशिश करेगा. अमेरिका तीन मैचों में चार अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और अगर आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो वह सुपर आठ में पहुंच जाएगा.

    इस स्थिति में यह पहली बार होगा जब कोई टीम विश्व कप के अपने पहले प्रयास (2007 विश्व कप छोड़कर) में सुपर आठ में पहुंचेगी. आयरलैंड दो मैचों में दो हार के साथ तालिका में सबसे नीचे है. पाकिस्तान तीन मैचों में एक जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि भारत तीन मैचों में सभी जीत के रिकॉर्ड के साथ ग्रुप तालिका में शीर्ष पर है. मैच शुरू होने की संभावना कम है क्योंकि लाउडरहिल फ्लोरिडा का हिस्सा है जो उष्णकटिबंधीय तूफान की चपेट में है. इससे बारिश और बाढ़ का खतरा है. . इस मैच में टॉस भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे होना था लेकिन रात 8:00 बजे तक भी टॉस नहीं हो सका है.

    तुम चुप रहो… प्लेयर ऑफ द मैच बनते ही गेंदबाज ने कप्तान को क्यों कहा ऐसा? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

    बेस्ट आना अभी बाकी… सुपर 8 में पहुंचने के बाद अफगानिस्तान की चेतावनी, भारत से 20 जून को टक्कर

    पाकिस्तान की टीम इस मैच में आयरलैंड को सपोर्ट कर रही है. आयरलैंड की टीम अगर अमेरिका को हराने में सफल रही तो फिर पाकिस्तान के सुपर 8 में पहुंचने के चांस बने रहेंगे. ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि उसका नेटरन रेट बेहतर हो, तभी वो अगले दौर में पहुंचेंगे. क्योंकि पाकिस्तान के 3 मैचों में 2 अंक हैं और उसके सुपर 8 में पहुंचने की राह कठिन हो गई है.

    Tags: Icc T20 world cup, Eire cricket, United States

    सिद्धू जाएगा… खुद चलाएगा जहाज.. सात समंदर पार हरभजन ने की एयरपोर्ट पर मिमिक्री, दिनेश कार्तिक ने शेयर किया वीडियो
    हाइलाइट्स

    हरभजन और नवजोत सिंह सिद्धू कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर भज्जी ने सिद्धू की मिमिक्री की

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर नवजोत सिंह सिद्धू की नकल करते हुए नजर आए. भज्जी अपने इस टैलेंट से सभी को हंसाते हुए दिख रहे हैं. हरभजन का यह वीडियो टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आखिरी लीग मैच में कनाडा से भिड़ना है. यह मैच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाना है. इस मैच के लिए भारतीय टीम फ्लोरिडा पहुंच गई है. टीम इंडिया ने फ्लोरिडा पहुंचने के बाद प्रैक्टिस सेशन से खुद को दूर रखा.

    दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर जो वीडियो शेयर किया है वो न्यूयॉर्क एयरपोर्ट का है. वीडियो में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के साथ नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) और पाकिस्तान के पूर्व पेसर वसीम अकरम भी दिखाई दे रहे हैं जो खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे हैं. भज्जी ने सिद्धू के स्टाइल में ऐसा डायलॉग मारा कि खुद सिद्धू भी शरमा गए. हरभजन ने कहा, ‘ चिड़िया का एक पंख काट दो तो वह उड़ नहीं सकती. वहां पर बारिश नहीं रूकी तो इसका मतलब ये नहीं कि हम नहीं जाएंगे. सिद्धू उड़ाएगा जहाज.’

    T20 World Cup 2024: शुभमन गिल- आवेश खान होंगे टीम से रिलीज, रिंकू सिंह और खलील को क्यों रोका जा रहा है? समझिए

    USA vs IRE: क्या अमेरिका बनाम आयरलैंड मैच रद्द हो जाएगा? तय समय पर नहीं हो सका टॉस, पाकिस्तान हो जाएगा बाहर

    T20 World Cup 2024: अमेरिका ने रचा इतिहास, सुपर 8 में मारी एंट्री, पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर
    हाइलाइट्स

    अमेरिका ने पहले प्रयास में सुपर 8 का टिकट कटाया पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप से हुई बाहर अमेरिका ने 5 अंक के साथ सुपर 8 में रखा कदम

    नई दिल्ली. मेजबान यूएसए और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को खेला जाने वाला आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 30वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. रद्द हुए इस मैच से दोनों टीमों में एक एक अंक बांट दिए गए. अमेरिका की टीम 5 अंक लेकर सुपर 8 में पहुंच गई जबकि पाकिस्तान का अगले दौर में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया. पहली बार टी20 विश्व कप में खेलने उतरी अमेरिका की टीम ने इतिहास कायम किया है. उसने अपने पहले प्रयास में यहां तक का सफर तय किया है. फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले जाने वाले इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका.

    अमेरिका 4 मैचों में 5 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा. आयरलैंड (USA vs IRE) दो मैचों में दो हार के साथ तालिका में सबसे नीचे है. पाकिस्तान तीन मैचों में एक जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि भारत लगातार 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर ग्रुप तालिका में शीर्ष पर है. अमेरिका ने अपने पहले मैच में कनाडा को हरया जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर बड़ा उलटफेर किया. हालांकि तीसरे मैच में उसे भारत के खिालफ हार मिली. पाकिस्तान की टीम अगर अपना आखिरी लगी मैच आयरलैंड के खिलाफ जीत भी जाती है तो भी उसके अधिकतम 4 अंक ही होंगे.

    T20 World Cup 2024: शुभमन गिल- आवेश खान होंगे टीम से रिलीज, रिंकू सिंह और खलील को क्यों रोका जा रहा है? समझिए

    USA vs IRE: क्या अमेरिका बनाम आयरलैंड मैच रद्द हो जाएगा? तय समय पर नहीं हो सका टॉस, पाकिस्तान हो जाएगा बाहर!

    सुपर 8 में पहुंचने वाली छठी टीम बनी अमेरिका
    अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर 8 में पहुंचने वाली छठी टीम बनी. इससे पहले भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमों ने सुपर 8 का टिकट कटा लिया है. इस विश्व कप में 20 टीमें शिरकत कर रही हैं. इन्हें 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है. चारों ग्रुप की टॉप दो टीमों को सुपर 8 का टिकट मिलना है.

    अमेरिका की टीम में 8 भारतीय मूल के खिलाड़ी शामिल हैं
    अमेरिका की टीमें 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारतीय मूल के हैं. इनमे कप्तान मोनांक पटेल, हरमीत सिंह, जसप्रीत सिंह, नोसथुष केंजिगे, नितीश कुमार, मिलिंद कुमार, सौरभ नेत्रवलकर, और निसर्ग पटेल शामिल हैं. नेत्रवलकर ने भारत खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज का विकेट चटकाया. वह भारत की ओर से अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं.

    Tags: Icc T20 world cup, Eire cricket, T20 World Cup, United States

    T20 World Cup 2024: शुभमन गिल- आवेश खान होंगे टीम से रिलीज, रिंकू सिंह और खलील को क्यों रोका जा रहा है? समझिए
    हाइलाइट्स

    बीसीसीआई ने विश्व कप के लिए 4 रिजर्व खिलाड़ी चुने थे रिंकू सिंह और खलील अहमद टीम के साथ वेस्टइंडीज जाएंगे भारतीय टीम शनिवार को कनाडा से अपने आखिरी लीग मैच में भिड़ेगी

    नई दिल्ली. लगातार तीन जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में पहुंच गई है. भारत को शनिवार को अपने आखिरी लीग मैच में कनाडा से भिड़ना है. यह मैच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा. टीम इंडिया के आखिरी लीग मैच के बाद ओपनर शुभमन गिल और तेज गेंदबाज आवेश खान को टीम से रिलीज कर दिया जाएगा. दोनों खिलाड़ी बतौर रिजर्व प्लेयर के तौर पर टीम के साथ थे. बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड के साथ 4 रिजर्व खिलाड़ी भी चुने थे जिनमें रिंकू सिंह और खलील अहमद के साथ गिल और आवेश खान भी थे.

    यह समझा जाता है कि टीम प्रबंधन सुपर आठ चरण में चार स्टैंडबाय (वैकल्पिक खिलाड़ी) को ले जाने की जरूरत नहीं समझ रहा है. ऐसे में इसलिए केवल रिंकू सिंह (Rinku Singh) और बाएं हाथ के तेज मध्यम खलील अहमद (Khaleel Ahmed) कैरेबियाई चरण के दौरान टीम के साथ होंगे. इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘शुभमन गिल (Shubman Gill) और आवेश खान (Avesh Khan)  को केवल अमेरिका में ग्रुप लीग चरण तक ही रुकना था. यह पहले से तय था. इसलिए आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद, उन्हें टीम से ‘रिलीज’ (टीम से अलग होना) कर दिया जाएगा.’

    USA vs IRE: अमेरिका बनाम आयरलैंड मैच में कौन मारेगा बाजी? तय समय पर नहीं हो सका टॉस, पाकिस्तान की सांसे अटकीं

    तुम चुप रहो… प्लेयर ऑफ द मैच बनते ही गेंदबाज ने कप्तान को क्यों कहा ऐसा? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

    रोहित-विराट के विकल्प यशस्वी टीम इंडिया के साथ हैं
    शुभमन गिल और आवेश खान को टीम से अलग करने का तर्क बहुत सीधा है. कप्तान रोहित शर्मा या स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अगर चोटिल होते है तो टीम के पास यशस्वी जायसवाल का विकल्प है, ऐसे में चौथे सलामी बल्लेबाज की जरूरत नहीं है. गिल ने न्यूयॉर्क में ज्यादा बल्लेबाजी अभ्यास भी नहीं किया जबकि रिंकू ने नेट सत्र में काफी समय दिया. रिंकू के पास मध्यक्रम में किसी भी खिलाड़ी की जगह लेने की क्षमता है.

    पंड्या-दुबे की मौजूदगी से टीम को आवेश खान की जरूरत नहीं
    टीम प्रबंधन का मानना है कि तीन तेज गेंदबाज के साथ हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे की मौजूदगी के कारण तेज गेंदबाज आवेश खान की जरूरत नहीं है. ऐसी किसी स्थिति से निपटने के लिए खलील अहमद का विकल्प मौजूद रहेगा.

    Tags: Avesh khan, Icc T20 world cup, Rinku Singh, Shubman gill

    बेस्ट आना अभी बाकी… सुपर 8 में पहुंचने के बाद अफगानिस्तान की चेतावनी, भारत से 20 जून को टक्कर
    हाइलाइट्स

    जोनाथन ट्रॉट अफगानिस्तान टीम के हेड कोच हैं राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंच चुकी है

    नई दिल्ली. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में पहुंचने से बेहद खुश हैं. हालांकि उनका कहना है कि अफगान टीम का बेस्ट आना अभी बाकी है. ट्रॉट ने कहा कि लीग स्टेज में अफगानिस्तान का एक मैच वेस्टइंडीज से खेलना है. इस मुकाबले में देखना होगा कि उनकी टीम कहां है. अफगानिस्तान ने गुरुवार को पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराकर ग्रुप में लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर आठ में जगह बनाई. इस परिणाम से 2021 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाला न्यूजीलैंड बाहर हो गया.

    इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) ने कहा, ‘हमारे पास अब भी एक मैच बचा है, एक महत्वपूर्ण ग्रुप मैच, और यह एक अच्छा मापदंड होगा कि हम वेस्टइंडीज की मजबूत टीम के खिलाफ कहां हैं, जिसने कल रात (न्यूजीलैंड के खिलाफ) एक शानदार मैच जीता. इसलिए आज रात जीतना और इस तरह से क्वालीफाई करना अच्छा है. विश्व कप में आना और तीन मैच जीतना एक अच्छा अहसास है, लेकिन इस वास्तविकता को भी स्वीकार करना कि हमने अब तक कुछ भी नहीं जीता है. हमें कुछ महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच खेलने हैं जिनमें हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

    T20 World Cup: क्या लॉडरहिल में बदलेगा कोहली का भाग्य? यशस्वी, चहल या कुलदीप किसे मिलेगा मौका, कनाडा से घमासान

    आईपीएल में मौका ना मिलने से था निराश, वर्ल्ड कप में आते ही बरसा दी आग, टीम को सुपर 8 में पहुंचाने में बड़ा हाथ

    20 जून को भारत से मुकाबला
    अफगानिस्तान ने करिश्माई ऑलराउंडर राशिद खान की अगुआई में मौजूदा विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है. तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी जैसे खिलाड़ियों ने भी दमदार प्रदर्शन किया है. फारूकी अब तक 12 विकेट चटका चुके हैं. सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान भी बल्ले से अच्छी फॉर्म में हैं. टीम 20 जून को बारबडोस में अपने पहले सुपर 8 मुकाबले में भारत से भिड़ेगी.

    ‘अफगानिस्तान टीम बहुत प्रतिभाशाली है’
    ट्रॉट ने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि हम बहुत प्रतिभाशाली हैं और जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलते हैं तो हम किसी से भी मुकाबला कर सकते हैं. हमने यह देखा है. मुझे लगता है कि हमने अब भी अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेला है. अब भी कुछ चीजें हैं जिन पर हमें काम करने की जरूरत है और हम अगले कुछ दिनों में उन पर काम करेंगे ताकि खुद को प्रमुख टीमों को हराने का सर्वश्रेष्ठ मौका दे सकें.’ इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज ने फारुकी की जमकर तारीफ की और उन्हें निखारने का श्रेय गेंदबाजी कोच हामिद हसन को दिया. अफगानिस्तान को सुपर 8 में पहुंचाने में उनका बहुत योगदान रहा है.

    Tags: Afghanistan Cricket, Icc T20 world cup, T20 World Cup, Crew india