IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की टीम, 2 नए चेहरों को मौका, पर्थ में भारत से होगी भिड़ंत

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है. उसने अपनी टीम में दो नए चेहरों को मौका दिया है. विकेटकीपर बैटर जोश इंग्लिस और नाथन मैकस्वीनी को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत से होने वाली सीरीज के लिए अपने ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. पैट कमिंस कप्तानी करते रहेंगे. कमिंस को तेज गेंदबाजी में उन्हें मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड का साथ मिलेगा. चौथे पेसर के तौर पर स्कॉट बोलैंड चुने गए हैं. स्पिन अटैक एक बार फिर नाथन लायन संभालेंगे. ऑलराउंडर मिचेल मार्श टीम को संतुलन प्रदान करेंगे.

KKR ने जिसे किया रिलीज, आग उगल रहा उसका बल्ला, लगातार 2 फिफ्टी के बाद ठोका तूफानी शतक, टीम को दिलाई शानदार जीत

मैकस्वीनी या इंग्लिस कर सकते हैं डेब्यू
ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑर्डर में ज्यादा बदलाव देखने को शायद ही मिले. चयनकर्ताओं ने बैटर्स में उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ और मार्न लैबुशेन पर भरोसा जताया है. नाथन मैकस्वीनी को पहली बार टीम में जगह दी गई है. मैकस्वीनी पर्थ में डेब्यू करते नजर आ सकते हैं. विकेटकीपर बैटर जोश इंग्लिस का चयन दोहरे भूमिका के लिए किया गया लगता है. उन्हें जरूरत पड़ने पर रिजर्व बैटर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. विकेटकीपर की जिम्मेदारी एलेक्स कैरी संभालेंगे.

मेजबान होकर भी दबाव में ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 10 साल से नहीं जीती है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को पिछली दो सीरीज में हरा चुकी है. इस तरह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के सामने ना सिर्फ हार की हैट्रिक बचाने की चुनौती है, बल्कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी फिर से पाने का दबाव भी है.

ऑस्ट्रेलिया (पहले टेस्ट मैच की टीम): पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लैबुशेन, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड.

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर. रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद.

Tags: Australian Cricket Workforce, Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Pat cummins

KKR ने जिसे किया रिलीज, आग उगल रहा उसका बल्ला, लगातार 2 फिफ्टी के बाद ठोका तूफानी शतक, टीम को दिलाई शानदार जीत

नई दिल्ली. केकेआर ने इंग्लैंड के जिस बैटर को आईपीएल 2025 की अपनी टीम के लायक नहीं समझा, उसका बल्ला आग उगल रहा है. फिल साल्ट ने शनिवार रात तूफानी शतक जड़कर केकेआर को अहसास कराया कि उसने शायद बड़ी गलती कर दी है. विकेटकीपर बैटर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड के लिए 55 फीसदी से ज्यादा रन बनाए और टीम को जिताकर नाबाद लौटे. फिल साल्ट के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पहले टी20 मैच में 19 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से हराया.

इंग्लैंड की टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है. उसे वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड इस हार से दबाव में आने की बजाय और हमलावर हो गया है. उसने पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को बुरी तरह हराया. मेजबान वेस्टइंडीज ने पहले टी20 मैच में 182 रन का अच्छा स्कोर बनाया, लेकिन इंग्लैंड ने इसे बौना साबित करते हुए 17वें ओवर में ही मैच जीत लिया. वह भी सिर्फ दो विकेट गंवाकर.

साल्ट-विल जैक्स ने दी तूफानी शुरुआत
इंग्लैंड की जीत के हीरो ओपनर फिल साल्ट रहे. उन्होंने 54 गेंद पर 103 रन की नाबाद पारी खेली. 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की. फिल साल्ट और विल जैक्स (17) ने 6 ओवर में 73 रन की साझेदारी की. हालांकि, इंग्लैंड को इसके बाद जल्दी-जल्दी दो झटके लगे. विल जैस 17 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने वाले कप्तान जॉस बटलर तो खाता भी नहीं खोल पाए. विल जैक्स और जॉस बटलर को भी उनकी आईपीएल टीमों ने रीटेन नहीं किया है. आईपीएल 2024 में विल जैक्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे.

T20I करियर का तीसरा शतक ठोका
कप्तान बटलर के आउट होने के बाद फिल साल्ट और जैकब बेथल ने इसके बाद इंग्लैंड को और कोई झटका नहीं लगने दिया. इन दोनों ने 107 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी. फिल साल्ट के साथ जैकब बेथल (56) भी नाबाद पैवेलियन लौटे. फिल साल्ट ने केकेआर द्वारा रिलीज करने के बाद इंग्लैंड के लिए 59, 74 और 103 रन की पारी खेली है. यह उनका तीसरा टी20 इंटरनेशनल शतक है.

केकेआर की रीटेन लिस्ट से नदारद थे फिल साल्ट
बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स ने 31 अक्टूबर को अपनी रीटेन लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में 6 नाम थे, लेकिन फिल साल्ट का नाम नदारद था. केकेआर ने रिंकू सिंह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह को रीटेन किया है. उसने इनके अलावा 2024 में टीम को चैंपियन बनाने वाले सारे सदस्यों को रिलीज कर दिया है, जिनमें कप्तान श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं.

Tags: (*2*)England cricket workforce, England vs west indies, West indies

IND vs SA T20: संजू सैमसन के रिकॉर्ड शतक से जीता भारत, दक्षिण अफ्रीका को भारी पड़ गई कप्तान की गलती

नई दिल्ली. रोहित ब्रिगेड की ऐतिहासिक शिकस्त से दुखी भारतीय क्रिकेट फैंस को शुक्रवार को सुकूनभरा मैच देखने को मिला. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टीम ने जीत से शुरुआत की है. भारत ने अपने पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से हराया. इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे. उन्होंने 107 रन की तूफानी पारी खेली. यह उनका लगातार दूसरा टी20 इंटरनेशनल शतक है. वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. भारत ने इस जीत के साथ ही चार मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

भारत ने डरबन में खेले गए मैच में पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 202 रन बनाए. भारतीय बैटर्स ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम के न्योते का भरपूर फायदा उठाया. एडेन मार्करम ने बैटर्स के लिए ऐशगाह पिच पर टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने के लिए कहा. इससे ओपनर संजू सैमसन की जैसे मन की मुराद पूरी हो गई. उन्होंने 47 गेंद पर शतक ठोक दिया. संजू सैमसन 50 गेंद में 107 रन बनाकर आउट हुए. संजू की यह पारी कितनी आक्राम रही होगी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 10 छक्के और 7 चौके लगाए. इस पारी के लिए संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

भारत के लिए अगर बैटिंग में संजू सैमसन ने जोरदार पारी खेली तो गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने लाजवाब प्रदर्शन किया. दोनों ही स्पिनरों ने 3-3 विकेट झटके और मेजबान टीम को घुटनों के बल ला दिया. आवेश खान ने दो विकेट झटके तो अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला. वैसे विकेट लेने की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने ही की, जब उन्होंने अपने पहले ही ओवर में विरोधी कप्तान एडेन मार्करम को चलता किया.

दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले ओवर में कप्तान मार्करम (8) का विकेट गंवाने के बाद कभी भी नहीं संभल पाई. उसने पावरप्ले के भीतर ही ट्रिस्टन स्टब्स (11) और रियान रिकल्टन (21) के भी विकेट गंवाए और बैकफुट पर चली गई. अफ्रीकी फैंस को इसके बाद आईपीएल के सबसे महंगे बैटर हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर से उम्मीद थी, लेकिन ये दोनों भी उम्मीद पर खरे नहीं उतरे. क्लासेन 25 और मिलर 18 रन बनाकर आउट हुए. 87 रन पर मिलर के रूप में पांचवां विकेट गंवाने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की हार तय हो गई थी. गेराल्ड कोएत्जी (23) ने आखिर में कुछ धूमधड़ाका करके अपनी टीम को 140 रन के पार पहुंचाया.

Tags: India vs South Africa, Sanju Samson, South africa, Staff india

बिहार की घर में ही हुई घोर बेइज्जती, एक ही दिन में 12 विकेट गंवाया और पारी से हारा, पॉइंट टेबल में आखिरी स्थान पर

नई दिल्ली. बिहार ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में तो एंट्री कर ली है, लेकिन मजबूत टीमों के सामने वह बिलकुल भी नहीं टिक पा रहा है. अब मध्य प्रदेश और बिहार के मुकाबले हो ही लीजिए. पटना में खेले गए इस मुकाबले में तीसरे दिन तक बिहार ड्रॉ कराने की स्थिति में था, लेकिन चौथे दिन उसे बैटर्स ने ऐसा सरेंडर किया कि टीम पारी और 108 रन से हार गई. यह रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में बिहार की 4 मैचों में तीसरी हार है. जो एक मैच बिहार नहीं हारा है, वह इसलिए कि बारिश और खराब मैदान की वजह से खेल रद्द हो गया था.

मध्य प्रदेश और बिहार के बीच पटना के मोइन उल हक स्टेडियम में 6 से 9 नवंबर के बीच रणजी मुकाबला हुआ. मेहमान टीम मध्य प्रदेश ने पहले बैटिंग की और 147 रन पर 4 विकेट गंवाने के बावजूद 616 का विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रही. मध्य प्रदेश को इस स्कोर तक उसके कप्तान शुभम शर्मा (240) और वेंकटेश अय्यर (176) ने पहुंचाया.

बैटर्स ने आखिरी दिन तोड़ी उम्मीद
बिहार ने मध्य प्रदेश के विशाल स्कोर के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 331 रन बना लिए थे. रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले 4 दिन के ही होते हैं. ऐसे में बिहार के जीतने की संभावना तो खत्म हो चुकी थी लेकिन उसने जिस अंदाज में तीसरे दिन बैटिंग की, उससे उसके फैंस को उम्मीद थी कि यह मैच ड्रॉ हो सकता है. लेकिन मध्य प्रदेश ने ऐसा नहीं होने दिया.

फॉलोऑन खेला और पारी से भी हारा
मध्य प्रदेश के गेंदबाजों ने मैच के चौथे यानी आखिरी दिन 12 विकेट झटके और अपनी टीम को पारी के अंतर से जीत दिला दी. मध्य प्रदेश ने शनिवार को 8 विकेट पर 331 रन से आगे खेलने उतरे बिहार को पहले 347 रन पर आउट किया. इसके बाद उसने बिहार को फॉलोऑन् के लिए बुलाया. इस तरह बिहार ने ऑलआउट होने के तुरंत बाद बैटिंग की और तकरीबन 4 घंटे में दोबारा ऑलआउट हो गया. मध्य प्रदेश ने बिहार को दूसरी पारी में 161 रन पर समेटा. मध्य प्रदेश के कुमार कार्तिकेय ने बिहार की दूसरी पारी में 4 विकेट झटके. बिहार को पहली पारी में सबसे अधिक 5 झटके सारांश जैन ने दिए थे.

पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश
इस जीत से मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी एलीट के ग्रुप सी में 9 अंक के साथ तीसरे नंबर पर आ गया है. बिहार एक अंक के साथ पॉइंट टेबल में आठवें यानी आखिरी स्थान पर है. हरियाणा ग्रुप में 19 अंक के साथ पहले नंबर पर है. केरल (15) दूसरे नंबर पर है.

Tags: Madhya pradesh, Ranji Trophy

यशस्वी जायसवाल के बड़े भाई का कमाल, रणजी ट्रॉफी में खेली पहली बड़ी पारी, झटका विकेट, मैच हुआ ड्रॉ

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल के बड़े भाई ने भी फर्स्ट क्लास डेब्यू कर लिया है. हालिया रणजी ट्रॉफी में वह त्रिपुरा की तरफ से खेलने उतरे और अपने तीसरे ही मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेल टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. भाई की इस शानदार कामयाबी पर यशस्वी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनको बधाई दी.

यशस्वी जायसवाल ने अपने बड़े भाई तेजस्वी की पहली फर्स्टक्लास फिफ्टी के बाद उनकी सराहना की. यशस्वी की इंस्टाग्राम स्टोरी ने यूजर्स का ध्यान खींचा और कई फैंस को पता चला कि दोनों भाई पेशेवर क्रिकेटर हैं. 27 साल तेजस्वी ने इस सीजन के रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में त्रिपुरा के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया.

अपने डेब्यू मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए तेजस्वी ने 6 गेंदों में 13 रन बनाए और तीन चौके लगाए. मुंबई के खिलाफ दूसरे मैच में तेजस्वी ने 19 गेंदें खेलीं लेकिन केवल 4 रन ही बना सके. बड़ौदा के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए तेजस्वी ने शानदार 82 रन बनाए जिसमें उन्होंने 159 गेंदों का सामना किया. हालांकि वह अपने पहले शतक से चूक गए लेकिन पारी के दौरान 12 चौके और 1 शानदार छक्का लगाया.

FIRST PUBLISHED : November 9, 2024, 20:14 IST

जसप्रीत बुमराह के बराबर मैच, विकेट और गेंद भी… कौन है वो गेंदबाज जो भारतीय दिग्गज को दे रहा कड़ी टक्कर

नई दिल्ली. जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के बेस्ट पेसर माने जाते हैं. गेंद नई हो या पुरानी, भारत का यह लाडला हर स्थिति में विकेट लेना जानता है. टीम जब भी मुश्किल में होती है तो कप्तान को सबसे पहले बुमराह ही याद आते हैं. लेकिन क्या आप उस गेंदबाज को जानते हैं जो टी20 फॉर्मेट में बुमराह को कड़ी टक्कर दे रहा है. नाम है तबरेज शम्सी. दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी ने बुमराह के बराबर ही मैच खेले हैं और दोनों के ना सिर्फ विकेट बराबर हैं, बल्कि दोनों ने गेंदें भही बराबर फेंकी हैं.

दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘दिलचस्प आंकड़ा. जसप्रीत बुमराह और मैंने एक बराबर टी20आई मैच खेले हैं. दोनों ने एक बराबर गेंदें फेंकी हैं और एक बराबर विकेट भी लिए हैं. क्या गजब का इत्तफाक है.’ बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने 70 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने इन मैचों में 1509 गेंदें फेंकी हैं और 89 विकेट लिए हैं. अफ्रीकी स्पिनर तबरेज शम्सी ने भी 70 टी20आई मैच में 1509 गेंद फेंककर 89 विकेट लिए हैं.

जसप्रीत बुमराह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. बुमराह 22 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी करते नजर आएंगे. वे 40 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इन मैचों में 173 विकेट लिए हैं. वनडे मैचों में उनके नाम 89 मैच में 149 विकेट हैं. तबरेज शम्सी ने 2 टेस्ट में 6 और 51 वनडे में 72 विकेट हैं.

भारत ने किया पाकिस्तान जाने से मना, कितनी टीमों के बीच खेली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी ?

04

ap

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अंक तालिका में टॉप 8 में रहने वाली टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जगह बनाई है. भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है. पाकिस्तान होस्ट होने के नाते टूर्नामेंट में खेलना तय था.

Vaibhav Suryavanshi hit his best Ranji score MP players kept watching

पटना. इसी साल जनवरी महीने में सबसे कम उम्र में रणजी डेब्यू करने वाले धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आखिरकार बोल उठा. मध्यप्रदेश के गेंदबाजों की ऐसी धुलाई इस छोटे बच्चे ने कर दी कि देखकर हर कोई हैरान हो गए. हालांकि पारी भले ही छोटी रही, लेकिन धमाकेदार रही. दरअसल, आज बिहार बनाम मध्यप्रदेश के बीच रणजी मुकाबले का चौथा दिन था और बिहार की टीम फॉलो ऑन खेलने उतरी हुई थी. बिहार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी आज एमपी के गेंदबाजों पर काल बनकर टूटे और अपना रणजी सर्वाधिक जड़ दिया.

वैभव ने खेली आकर्षक पारी

फॉलोऑन खेलने उतरी बिहार टीम की शुरुआत खराब रही. 4 रन के योग पर पीयूष कुमार सिंह के रूप में पहला झटका लगा. पीयूष कुमार सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इसके बाद सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का साथ देने बाबुल कुमार आये. लेकिन, पहली पारी जैसा विकेट पर बाबुल नहीं टिक पाये. 9वें ओवर में वेंकटेश अय्यर ने अपनी ही गेंद पर बाबुल का कैच पकड़ा और बिहार को दूसरा झटका दे डाला. इस समय टीम का स्कोर 38 रन था. इधर, वैभव सूर्यवंशी पिछले रणजी मुकाबले से बेहतर करते हुए अपने पहले अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन, कुमार कार्तिकेय सिंह ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया. 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर कार्तिकेय सिंह की गेंद पर सुब्रांशु सेनापति ने लपक लिया. वैभव सूर्यवंशी ने 43 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रन बनाए. यह उनका रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. वैभव ने 41 रनों की अपनी पारी में 30 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए.

पिच पर टिककर नहीं खेल पाए बांकी खिलाड़ी

रणजी ट्रॉफी के अंतर्गत स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में मध्यप्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सकीबुल गनी, वैभव सूर्यवंशी और सचिन कुमार सिंह को छोड़ बाकी बैटरों ने दूसरी पारी में धैर्य नहीं दिखाया और आया राम गया राम की तर्ज पर पवेलियन लौटते गए. नतीजन, बिहार के खाते में पारी की हार आ गई. मध्यप्रदेश ने बिहार को पारी और 108 रन से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किये. 240 रन की शानदार पारी खेलने वाले मध्यप्रदेश के कप्तान शुभम शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

ये रहा बिहार के खिलाड़ियों का स्कोर कार्ड

पहली पारी में बिहार की ओर से पीयूष कुमार सिंह ने 37, वैभव सूर्यवंशी ने 5, बाबुल कुमार ने 47, सकीबुल गनी ने 3, विपिन सौरभ ने 71, आयुष लोहारुका ने 76, सरमन निगरोध ने 34, वीर प्रताप सिंह ने 14, शब्बीर खान ने 5 रन बनाये. हिमांशु सिंह बिना खाता खोले नाबाद रहे. वहीं दूसरी पारी में पीयूष कुमार सिंह ने 0, वैभव सूर्यवंशी ने 41, बाबुल कुमार ने 5, सकीबुल गनी ने नाबाद 76, विपिन सौरभ ने 3, आयुष लोहरुका ने 1, सरमन निगरोध ने 8, सचिन कुमार सिंह ने 15, वीर प्रताप सिंह ने 0 और शब्बीर खान ने 7 रन बनाये.

Tags: BCCI Cricket, Bihar Information, Local18, PATNA NEWS, Ranji Trophy

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर सीरीज में अचानक हुई चेतेश्वर पुजारा की एंट्री, नए अंदाज में आएंगे नजर

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कमेंटेटर के तौर पर हिस्सा लेंगे. वह इस सीरीज के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल में शामिल होंगे. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी जानकारी दी गई है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में हिंदी कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे. वह हिंदी कमेंट्री पैनल के साथ जुड़ेंगे. इससे पहले पुजारा ने कभी कॉमेंट्री नहीं की है. देखना दिलचस्प होगा कि पुजारा के लिए कमेंट्री का यह पहला सीजन कैसा होता है. फैंस भी उनकी कॉमेंट्री सुनने के लिए उत्साहित हैं.

बता दें कि पुजारा पिछले सीजन में इसी सीरीज का हिस्सा थे. उन्होंने 6 सीरीज में कुल 140 रन बनाए थे. उनका उच्चतम स्कोर 59 का रहा था. अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. पुजारा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट साल 2023 में ही खेला था.

चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था. वह पहली पारी में 14 और दूसरी पारी में 27 रन ही बना सके थे. उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से कुल 7195 रन बनाए हैं जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन है. इसके अलावा उन्होंने 5 वनडे में 51 रन बनाए हैं.

FIRST PUBLISHED : November 18, 2024, 10:53 IST

चिल्लाता रह गया पाकिस्तान ! BCCI ने ICC को किया साफ, टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने नहीं जाएगी पाकिस्तान

नई दिल्ली. भारतीय टीम अगले साल पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने जाएगा या नहीं इन खबरों पर अब विराम लग गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई की तरफ से आईसीसी को यह साफ कर दिया गया है कि टीम इंडिया टूर्नामेंट खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. 8 टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान के तीन जगह पर खेली जानी है. इस फैसले के बाद अब टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में कराया जाना तय हो गया है.

बीसीसीआई ने आईसीसी को इस बात की जानकारी दे दी है कि भारत 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा. ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, बीसीसीआई ने आईसीसी को बताया कि भारतीय सरकार ने टीम को पाकिस्तान भेजने से मना किया है.

चैंपियंस ट्रॉफी को आठ टीमों के बीच 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान में कराया जाना है. बीसीसीआई के फैसले के बाद अब आईसीसी और पीसीबी को एक वैकल्पिक योजना पर काम करना होगा, जिसमें संभवतः एक हाइब्रिड मॉडल शामिल होगा जहां टीमें पाकिस्तान और एक दूसरे स्थान के बीच यात्रा करेंगी.

PCB अध्यक्ष का हाइब्रिड मॉडल से इनकार

बीसीसीआई के चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाने के मना करने के बाद आईसीसी की मुश्किलें बढ़ेंगी. अगर भारत को वह इस टूर्नामेंट में उतारना चाहता है तो इसे हाइब्रिड मॉडल में ही कराना होगा. वैसे यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि शुक्रवार को पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हाइब्रिड मॉडल का उपयोग करने से इनकार कर दिया था. यहां तक कि इस पर कोई चर्चा भी नहीं हुई थी.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार कुछ महीने पहले ही अलग अलग परिस्थिति के मुताबिक योजनाएं तैयार की गई थीं जो हाइब्रिड मॉडल अपनाए जाने को लेकर ही था. जानकारी के मुताबिक कुछ देशों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिसमें यूएई सबसे आगे हो सकता है. श्रीलंका में भी भारत के मैच कराए जा सकते हैं.

Tags: Champions Trophy, India Vs Pakistan