भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से किया मना, ICC ने रद्द किए बड़े इवेंट- Report

नई दिल्ली. पाकिस्तान में अगले साल होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर विवाद जारी है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 11 नवंबर को लाहौर में एक कार्यक्रम में चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल घोषित करने की योजना बनाई थी. अब यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC को इस बात की जानकारी दी है कि वे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को पाकिस्तान नहीं भेजेंगे.

भारत ने 2008 एशिया कप के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टीम के पाकिस्तान में खेलने की संभावना बेहद कम थी. स्पोर्ट्स नाऊ के मुताबिक ICC के एक अधिकारी ने कहा, “शेड्यूल की पुष्टि नहीं हुई है, हम अभी भी मेजबान और भाग लेने वाले देशों के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल पर चर्चा कर रहे हैं. एक बार पुष्टि हो जाने पर हम इसे घोषित करेंगे.”

एक अन्य अधिकारी ने विवाद को कम करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल ट्रॉफी के फ्लैग-ऑफ के लिए था. शहर में जहरीली धुंध के कारण इसे रद्द कर दिया गया. यह बयान उन रिपोर्टों के विपरीत है जिनमें दावा किया गया था कि दुबई में बोर्ड की बैठक के बाद ICC ने सूचित किया था कि वे 11 नवंबर को चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल घोषित करेंगे.

एक अधिकारी ने शेड्यूल और 11 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम के विवाद को कम करते हुए कहा, “यह केवल ट्रॉफी टूर फ्लैग-ऑफ और टूर्नामेंट/ब्रांडिंग लॉन्च था.” यह (कार्यक्रम) अभी भी काम में है- हालांकि इसे पुनर्निर्धारित किया जा सकता है क्योंकि लाहौर में बाहरी गतिविधियां अभी मुश्किल हैं.”

BCCI का पाकिस्तान के लिए टीम भेजने से इनकार हमेशा से संभावित था. ICC और PCB दोनों इसके लिए तैयार थे. ICC ने इस स्थिति के लिए एक्सट्रा बजट भी अलॉट किया था कि अगर PCB को कोई वैकल्पिक योजना अपनानी पड़े. पिछले महीनों के दौरान PCB ने यह दिखाने की कोशिश की कि भारत इस प्रमुख कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान आएगा, लेकिन मौजूदा स्थिति में यह संभव नहीं है. भारत के रुख के लगभग स्पष्ट होने के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या PCB हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करता है. अगर वे ऐसा करते हैं, तो भारत के मैच UAE या श्रीलंका में खेले जा सकते हैं.

Tags: Champions Trophy, India Vs Pakistan

Cricketer Success Story: चाची ने डांटा… भतीजी बन गई क्रिकेटर, सृष्टि का झारखंड महिला क्रिकेट टीम में चयन

FIRST PUBLISHED : November 10, 2024, 13:11 IST

Ind vs SA: संजू सैमसन की नजर महा रिकॉर्ड पर, लगा सकते हैं शतकों की हैट्रिक, साउथ अफ्रीका से दूसरा टी20 आज शाम

नई दिल्ली. धमाकेदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन से भारतीय टीम को एक और शानदार पारी की उम्मीद होगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को दूसरा टी20 में मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया लगातार दूसरी जीत दर्ज करके अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेगी. ओपनर संजू सैमसन पिछले दो मैच में लगातार दो टी20 सेंचुरी लगा चुके हैं. उनके पास तीसरा शतक बनाकर अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.

सैमसन ने डरबन में खेले गए पहले मैच में 50 गेंद पर 107 रन की शानदार पारी खेली थी जिससे भारत ने यह मैच 61 रन से जीता. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कई मौके मिलने के बावजूद उनका फायदा नहीं उठा पाए जो टीम प्रबंधन के लिए बड़ी चिंता है. वह इस साल के शुरू में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक बनाने के बाद रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. भारत के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद नहीं है लेकिन टीम मैनेजमेंट अभिषेक के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव को देखकर निराश होगा.

तिलक वर्मा ने 18 गेंद पर 33 रन की तूफानी पारी खेली लेकिन उन्हें इस तरह की शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहले मैच में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी उम्मीद पर खरे नहीं उतरे. भारतीय मध्यक्रम कागजों पर मजबूत नजर आता है लेकिन पहले मैच में वे साझेदारी निभाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए. भारत ने 36 रन के अंदर छह विकेट गवाएं जिससे एक समय बेहद मजबूत स्थिति में होने के बावजूद वह आठ विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच पाया.

वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लेकर अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा जबकि उनके स्पिन जोड़ीदार रवि बिश्नोई ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई. साउथ अफ्रीका इस साल जून में भारत के हाथों टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने में असफल रहा. उसे अपने कई सीनियर खिलाड़ियों की कमी खल रही है। दक्षिण अफ्रीका को अगर भारत का विजय अभियान रोकना है तो उसके युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा.

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक। आवेश खान, यश दयाल.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, ट्रिस्टन स्टब्स।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Tags: India vs South Africa, Sanju Samson

C.K NAYUDU TROPHY: 463 गेंद 426 रन, 44 चौके 10 छक्के, हरियाणा के शेर ने रचा इतिहास,मुंबई के खिलाफ खेली टूर्नामेंट की सबसे बड़ी पारी ,

(*10*)नई दिल्ली. एक तरफ जहां टीम के सीनियर बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं वहीं हरियाणा के एक जूनियर बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया. हरियाणा के बल्लेबाज यशवर्धन दलाल ने शनिवार को कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में मुंबई के खिलाफ  चौगुना शतक बनाया. नाबाद 426 रन की अपनी बेहतरीन पारी से उन्होंने उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी के 312 रन के व्यक्तिगत स्कोर को पछाड़ दिया.

यशवर्धन दलाल ने मुंबई के खिलाफ 426 रन की जबरदस्त पारी खेलकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा दिया.कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में यशवर्धन ने अपनी इस मैराथन पारी में 44 चौकों और 10 छक्के भी लगाए। दिन का खेल खत्म होने के बाद दलाल क्रीज पर मौजूद थे.

(*10*)पहले विकेट के लिए जोड़े 400 रन 

हरियाणा के लिए यशवर्धन के साथ अर्श ओपनिंग करने आए थे. उन्होंने 311 गेंदों का सामना करते हुए 151 रन बनाए. अर्श की इस पारी में 18 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस दौरान दोनों के बीच 410 रनों की साझेदारी हुई. अर्श ने साझेदारी में 151 रनों का योगदान दिया. जब ये साझेदारी टूटी तो  यशवर्धन ने 243 रन पर खेल रहे थे .हालांकि बाद में  विकेट लगातार गिरने लगे, लेकिन दलाल ने डटकर मुकाबला संभाला और पार्थ नागिल (25) और कप्तान सर्वेश रोहिल्ला (48) के साथ महत्वपूर्ण अर्धशतकीय साझेदारियां कीं. दलाल ने कई मील के पत्थर आसानी से पार कर लिए, 250, 300 और 350 रन के पार. दूसरे दिन शाम के सत्र में, उन्होंने 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद दलाल ने तेजी से रन बनाने का लक्ष्य बनाया, क्योंकि हरियाणा पहले ही आठ विकेट खो चुका था. स्टंप्स तक, वह 463 गेंदों पर 426 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उनकी मैराथन पारी में 46 चौके और 12 छक्के शामिल थे।

(*10*)रिकॉर्ड्स के राजा बने यशवर्धन 

वैसे तो रिकॉर्ड्स टूटने के लिए बनते है पर यशवर्धन का रिकॉर्ड कई मायनों में बेमिसाल है . दलाल कर्नल सीके नायडू टूर्नामेंट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में 312 रन बनाए थे। गजब का शॉट सेलेक्शन और बल्लेबाजी में परफेक्शन से यशवर्धन रातों रात स्टार बन गए है,

EXCLUSIVE: ध्रुव जुरेल बतौर बल्लेबाज किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार, विकेटकीपर बल्लेबाज के कोच का बड़ा बयान

नई दिल्ली. कहते है किसी भी चीज को आप शिद्दत से चाहो तो कायनात भी उससे मिलाने  की कोशिश में जुट जाता है, या ये भी कह  सकते है जहां चाह वहीं राह. आस्ट्रेलिया में ये दोनों बात चरितार्थ होती नजर आ रहीं है जब अचानक एक खिलाड़ी सुर्खियों में आ जाता है. और वो खिलाड़ी हैं विकेट कीपर ध्रुव जुरेल जो कीपिंग के लिए नहीं अपनी बल्लेबाजी की वजह से खबरों में है. ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी देखककर उनके कोच ने दावा कर दिया है कि टेस्ट में ध्रुव सिर्फ बतौर बल्लेबाज किसी भी नंबर पर खेलने को तैयार है .

ध्रुव के कोच का बड़ा दावा 

ध्रुव जुरैल को क्रिकेट कीABCD सिखाने वाले उनके बचपन के कोच फूलचंद का दावा है कि टीम मैनेजमेंट अगर चाहे तो वो ध्रुव का इस्तेमाल बतौर बल्लेबाज कर सकते है. न्यूज 18 से बातचीत में बताया कि ध्रुव को चैलेंज लेने में मजा आता है और विपरीत परिस्थितियों में उनके प्रदर्शन का स्तर बहुत उपर हो जाता है. आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैच की दोनों पारियों में ध्रुव ने जैसे सेशन दर सेशन बल्लेबाजी की उसके सभी कायल हो गए. कोच फूलचंद ने ध्रुव की टेक्नीक पर आगे बातचीत करते हुए कहा कि वो बैकफुट का शानदार खिलाड़ी है और आस्ट्रेलियाई पिच उसकी टेक्नीक को रास आएगा. आस्ट्रेलिया जाने से पहले प्लास्टिक बॉल और सिंथेटिक बॉल से घंटो प्रेक्टिस भी की है.

जुरेल को पहले टेस्ट में जगह मिलेगी 

ये तो सबको पता है कि ऋषभ पंत टीम के पहले विकेटकीपर हैं ऐसे में बतौर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल का खेलना नामुमकिन है पर बतौर बल्लेबाज उनके खेलने की उम्मीद भी बहुत बढ़ गई है क्योंकि जिस तरह से जुरेल ने डट कर बल्लेबाजी कि उसका हर कोई कायल हो गया. आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पूरे मैच में इंडिया ए ने कुल 810 गेंदों का सामना किया, जिसमें 308 गेंद अकेले जुरेल ने खेले.पहली पारी में इंडिया ए ने महज 11 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद उन्होंने 186 गेंद में 80 रन जुझारु पारी से भारतीय टीम को 150 के पार पहुंचाया. वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 44 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद उन्होंने 122 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर टीम फिर से 150 तक पहुंच पाई.

पहले भी खेल चुके है टेस्ट में दो-दो विकेटकीपर 

भारतीय क्रिकेट का इतिहास उठाकर देखेंगे तो कई ऐसे टेस्ट मैच हुए है जिसमें दो- दो विकेट कीपर खेले है. सैयद किरमानी -भरत रेड्डी, किरण मोरे – चंद्रकांत पंडित, दिनेश कार्तिक और एम एस धोनी एक साथ टेस्ट मैच खेले और अपने जिम्मेदारी को बाखूबी निभाया. ऐसे में पर्थ टेस्ट में ऋषभ पंत के साथ ध्रुव जुरेल भी एक साथ खेलते नजर आएं तो चौंकिएगा मत.

93 रन पर लौट गई थी आधी टीम, फिर कुसल ने थामी डोर और दिला दी रोमांचक जीत, भारत को हराने वाले न्यूजीलैंड का बुरा हाल

नई दिल्ली. भारतीय टीम को घर में घुसकर हराने वाले न्यूजीलैंड का इन दिनों बुरा हाल है. भारत में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली कीवी टीम श्रीलंका पहुंचते ही भीगी बिल्ली बन गई है. श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को रविवार रात दूसरे वनडे में 3 विकेट से हराया. श्रीलंका ने इस मैच में 93 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. न्यूजीलैंड की जीत की संभावना मजबूत हो चली थी, लेकिन श्रीलंका के कुसल मेंडिस अंगद के पांव की तरह क्रीज पर डट गए. उन्होंने श्रीलंका को 3 विकेट से जीत दिला दी. इसके साथ ही मेजबान टीम ने वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज बराबरी पर छूटी थी.

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच पल्लेकेले में खेला गया. बारिश के कारण यह मैच 50-50 ओवर की बजाय 47-47 ओवर का खेला गया. पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 47 ओवर भी नहीं खेल पाई. श्रीलंका ने उसे 45.1 ओवर में 209 रन पर समेट दिया. न्यूजीलैंड ने शुरुआत से ही विकेट गंवाए. 98 रन पर 4 विकेट गंवाने वाली टीम को मार्क चैपमैन (76) और मिचेल हेल (49) ने 200 रन के पार पहुंचाया.

न्यूजीलैंड को सस्ते में समेटने वाले श्रीलंका की हालत भी शुरुआत से ही खराब हो गई. 43 रन के भीतर 3 विकेट गंवाने वाली टीम के आधे बैटर 93 रन बनने तक पैवेलियन लौट चुके थे. न्यूजीलैंड की जीत के अरमान जगने लगे थे, लेकिन कुसल मेंडिस उसकी राह में रोड़ा बनकर खड़े हो गए. कुसल मेंडिस ने 74 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी.

कुसल मेंडिस ने सातवें नंबर के बैटर जनित लियानगे, दुनिथ वेल्लालागे और महीश तीक्ष्णा के साथ मिलकर श्रीलंका को लक्ष्य के पार पहुंचाया. नौवें नंबर पर बैटिंग करने वाले महीश तीक्ष्णा ने 27 रन की नाबाद पारी खेली. कुसल मेंडिस और महीश तीक्ष्णा ने आठवें विकेट के लिए 43 रन की नाबाद साझेदारी की.

FIRST PUBLISHED : November 18, 2024, 07:19 IST

विराट कोहली का पैप्ज पर फूटा गुस्सा, पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों से दूर रहने की दे डाली नसीहत

नई दिल्ली.  अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बीते शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. कपल अपने बच्चों के साथ मुंबई से रवाना हो रहा था. इस दौरान विराट कोहली का पैप्ज पर गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने पैप्जराजी को अनुष्का शर्मा और उनके बच्चों की फोटो खींचने से मना किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है.

सोशल मीडिया पर छाए वीडियो में विराट कोहली अपना सामान निकालते और पैप्ज का ध्यान भटकाते दिख रहे हैं. वो बच्चों की फोटो खींचने से मना करते हुए कहते हैं, ‘उधर कैमरा नहीं करने का’. हालांकि विराट की बात मानते हुए पैपराजी ने अनुष्का और वामिका-अकाय की फोटो नहीं खींची.

पोंटिंग ने खराब फॉर्म पर लिए मजे, विराट कोहली ने 5 साल में सिर्फ 2 टेस्ट शतक लगाया है, किसी भी टीम में कोई…

दुबई. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले कुछ वक्त से बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत के चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली का आकलन मौजूदा फॉर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए. वह 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में दमदार वापसी कर सकते हैं. हालांकि वह खराब फॉर्म पर पर मजे लेने से भी नहीं चूके और कह दिया कि 5 साल में सिर्फ 2 टेस्ट तो किसी भी टीम के टॉप ऑर्डर बैटर ने नहीं बनाए हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी.

भारतीय टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया. कोहली छह पारियों में 93 रन ही बना सके. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने आईसीसी से कहा ,‘‘मैं विराट के बारे में पहले भी बोल चुका हूं. आप महान खिलाड़ियों पर ऊंगली नहीं उठा सकते. इसमें कोई शक नहीं कि वह महान क्रिकेटर है. उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है. ऑस्ट्रेलिया में उसका रिकॉर्ड भी बेहतरीन है. वह इस सीरीज में सब कुछ बदल सकता है. अगर विराट पहले ही मैच से रन बनाने लगे तो मुझे हैरानी नहीं होगी.’’

विराट ने इस साल की शुरुआत से छह टेस्ट में 22.72 की औसत से रन बनाए हैं जो 2011 में डेब्यू के बाद से उनका न्यूनतम औसत है. वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी दस साल में पहली बार शीर्ष 20 से बाहर हो गए हैं. पोंटिंग ने कहा ,(*2*)’

FIRST PUBLISHED : November 10, 2024, 10:28 IST

पर्थ में 2 खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू, ऑस्ट्रेलिया ने टीम में किया शामिल, कमिंस की संभावित प्लेइंग XI, भारत से मुकाबला

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने 22 नवंबर से भारत के साथ होने वाले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में दो नए खिलाड़ियों को मौका दिया है. विकेटकीपर बैटर जोश इंग्लिस और नाथन मैकस्वीनी को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. यह भी संभावना है कि ये दोनों ही खिलाड़ी पर्थ में डेब्यू करते नजर आएं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के सिर्फ पहले मैच के लिए टीम घोषित की है. सीरीज में कुल 5 मैच खेले जाएंगे, जिसके विजेता को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी मिलेगी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पिछली दो सीरीज में हराया है. फिलहाल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारत के ही पास है. ऑस्ट्रेलिया को अगर यह ट्रॉफी चाहिए तो उसे सीरीज जीतनी पड़ेगी. सीरीज ड्रॉ रहने पर ट्रॉफी भारत के पास ही रह जाएगी.

जोश इंग्लिस लगातार अच्छा खेल रहे
ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए जो टीम चुनी है, उसमें ज्यादातर अनुभवी खिलाड़ी ही हैं. टीम में जो दो खिलाड़ी चुने गए हैं, उनमें जोश इंग्लिस के लिए सिर्फ टेस्ट मैच नया होगा. वे वनडे और टी20 टीम में लगातार खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के बेहतर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में दो शतक भी लगाए हैं. टेस्ट टीम में चयन इसी प्रदर्शन का इनाम है.

ऑस्ट्रेलियाई चयरकर्ताओं ने इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के मुकाबले में कप्तानी करने वाले नाथन मैकस्वीनी को भी टेस्ट टीम में चुना गया है. मैकस्वीनी इंडिया ए के खिलाफ अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए थे. इसके बावजूद माना जा रहा है कि उन्हें पर्थ में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

ट्रैविस हेड या मैकस्वीनी… 
कप्तान पैट कमिंस के पास मैकस्वीनी और ट्रैविस हेड में से किसी एक को चुनने का विकल्प होगा. ट्रैविस हेड का टेस्ट रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. हालांकि, उनका भारत के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड है. वे लगभग हर भारतीय गेंदबाज का सामना करना चुके हैं. ऐसे में यह देखना होगा कि कमिंस 25 साल के मैकस्वीनी को डेब्यू का मौका देते हैं या ट्रैविस हेड टीम में अपनी जगह बनाए रखते हैं.

ऑस्ट्रेलिया (संभावित प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क.

ऑस्ट्रेलिया (पहले टेस्ट मैच की पूरी टीम): पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड.

Tags: Australia Cricket Group, (*2*)Border Gavaskar Trophy, India vs Australia

Perth Take a look at: रोहित के बाद शुभमन गिल भी बाहर… प्लेइंग XI में वापसी कर सकता है युवा सितारा

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय टीम को सीरीज शुरू होने से पहले ही झटके लगने लगे हैं. कप्तान रोहित शर्मा के बारे में पहले ही खबर थी कि वे पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे. रोहित ऑस्ट्रेलिया नहीं गए और भारतीय टीम इसके लिए तैयार भी थी. लेकिन शुभमन गिल की चोट ने भारत की परेशानी बढ़ा दी है. शुभमन प्रैक्टिस के दौरान अंगूठा फ्रैक्चर करा बैठे और पहले टेस्ट से लगभग बाहर हैं.

22 नवंबर से खेला जाएगा पहला टेस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से खेली जानी है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मुकाबले से 10 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है लेकिन प्लेइंग इलेवन को लेकर कन्फ्यूजन बरकरार है. कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं. इसके चलते वे पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. वे दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ेंगे.

93 रन पर लौट गई थी आधी टीम, फिर कुसल ने थामी डोर और दिला दी रोमांचक जीत, भारत को हराने वाले न्यूजीलैंड का बुरा हाल

केएल राहुल का ओपनिंग करना तय
रोहित की जगह केएल राहुल का ओपन करना तय माना जा रहा था, लेकिन इस बीच टीम को एक और झटका लग गया है. शुभमन गिल के अंगूठे में चोट लग गई है. उनके अंगूठे में फ्रैक्चर है. क्रिकइंफो के मुताबिक गिल पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने इस बारे में ऑफीशियली कुछ भी नहीं कहा है.

गिल की जगह ले सकते हैं देवदत्त
भारतीय टीम गिल के चोट को लेकर भले ही सीधे कुछ नहीं कह रही है, लेकिन इंडिया ए के बैटर देवदत्त पडिक्कल को अचानक ऑस्ट्रेलिया में रोक लिया गया है. यह इस बात का संकेत है कि अगर गिल फिट नहीं हैं तो देवदत्त पडिक्कल को तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए कहा जा सकता है. 24 वर्षीय पडिक्कल पिछले 20 दिन से ऑस्ट्रेलिया में हैं. उन्होंने इस दौरान इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के मुकाबलों 88, 36 और 26 रन की पारियां खेली हैं. इसी की बदौलत उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है. गिल ने भारत के लिए एकमात्र टेस्ट इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 65 रन बनाए थे.

Tags: Devdutt Padikkal, India vs Australia, KL Rahul, Shubman gill, Group india