IND vs AUS Take a look at Collection: विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले मिला गुरुमंत्र, रवि शास्त्री ने कहा- अगर पहली तीन पारियों में…

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को विश्वास है कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में अपना दमखम दिखाने में सफल रहेंगे. शास्त्री ने कहा कि कोहली के पास खराब फॉर्म से उबरने की काबिलियत है और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे. इसके लिए शास्त्री ने कोहली को गुरुमंत्र दिया है. शास्त्री का कहना है कि अगर कोहली इस तरह से ऑस्ट्रेलिया में शुरुआत करते हैं तो वह जरूर बड़ी बड़ी पारियां खेलने में सफल होंगे. पिछले कुछ महीनों में कोहली सभी प्रारूपों में खराब दौर से गुजर रहे हैं. 36 वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने साल की शुरुआत से बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है जबकि उनका औसत सिर्फ 21.33 रहा है.

लेकिन शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी दी और कहा है कि कोहली उस देश में खेलेगा जहां उसे बल्लेबाजी करना और रन बनाना बहुत पसंद है. शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘कोहली अब वहां खेलेगा जहां वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। मैं उन्हें बस इतना ही बताऊंगा. जब आप ऑस्ट्रेलिया में अपने जलवों के बाद यह रूतबा हासिल कर लेते हैं तो जब आप बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो यह हमेशा आपके प्रतिद्वंद्वी के दिमाग में रहता है.’

कोहली ने 2011-12 में एडिलेड में शतक जड़ा था
शास्त्री ऑस्ट्रेलिया में कोहली के शानदार प्रदर्शन का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने 2011-12 में अपने पहले टेस्ट दौरे में एडिलेड में जुझारू शतक जड़ा था. 2014 के दौरे के दौरान चार टेस्ट मैच में 692 रन बनाए थे और 2018-19 सीरीज के दौरान पर्थ में 123 रन की शानदार पारी शामिल है. तब कोहली ने टीम की कप्तानी की थी. शास्त्री ने हालांकि कोहली को दौरे के शुरुआती चरण के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी.

‘विराट ने अगर ऐसा किया तो समझो…’
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, ‘जब आप जोश में हो और आप उत्साहित हैं जो विराट के साथ होता है. तो आपको शांत रहना चाहिए क्योंकि कई बार आप मैदान पर उतरकर पहला दाव मारने के लिए बहुत उत्साहित होते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तो पहला आधा घंटा या फिर सीरीज की पहली तीन पारियों में उसका शांत रहना बेहद महत्वपूर्ण होगा. अगर वह शांत रह सकता है और जल्दबाजी करने के बजाय अपनी लय से खेल सकता है तो मुझे लगता है कि अच्छी बल्लेबाजी करेगा.’

FIRST PUBLISHED : November 14, 2024, 23:39 IST

IND vs SA Pitch Report: बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों की होगी चांदी, जोहांसबर्ग में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, जानें रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच शुक्रवार (15 नवंबर) को जोहांसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाने से सिर्फ एक जीत दूर है. भारत ने पहला टी20 जीतकर सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की लेकिन मेजबान ने दूसरे टी20 में शानदार वापसी कर सीरीज में बराबरी कर ली. लेकिन तीसरे टी20 में भारत ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. भारतीय टीम सातवीं बार साउथ अफ्रीका में टी20 सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका में एक बार सीरीज हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया सीरीज जीतकर इतिहास रच सकती है. ये पहला मौका होगा जब भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज में कोई टीम 3 मुकाबले जीतेगी. इससे पहले किसी भी टीम ने दो से ज्यादा मैच नहीं जीते हैं.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) चौथा टी20 मैच जहां खेला जाएगा उस, स्टेडियम की पिच कैसी है? जोहांसबर्ग में चौकों और छक्कों की बारिश होगी? या गेंदबाज बरपाएंगे कहर. इसको जानने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं. भारतीय टीम द वांडरर्स में कुल 6 टी20 मैच खेले हैं. चार में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है जबकि दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमें 30 टी20 मैच में भिड़ चुकी हैं जहां भारत ने 17 वहीं साउथ अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं. एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका है.

IND vs AUS Take a look at Sequence: विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले मिला गुरुमंत्र, रवि शास्त्री ने कहा- अगर पहली तीन पारियों में…

सरफराज खान को लगी चोट, दाहिना हाथ पकड़े नेट से निकले बाहर, क्या पर्थ टेस्ट में खेल पाएंगे?

पिच रिपोर्ट
जोहांसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के मुफीद होती हैं. यहां पहली पारी में औसत स्कोर 151 प्लस का है. लेकिन दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम फायदे में रहती है. अगर बारिश होती है तो फिर नमी की वजह से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकता है. इस स्टेडियम की बाउंड्री ज्यादा बड़ा नहीं है. 65-70 मीटर की बाउंड्री है.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वेदर रिपोर्ट
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच के दिन जोहांसबर्ग का मौसम खुशनुमा रहने का अनुमान है. मौसम वेबसाइट एक्युवेदर के मुताबिक मैच वाले दिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है. दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रह सकता है.

वांडरर्स स्टेडियम में 26 टी20 मैच खेले जा चुके हैं
द वांडरर्स स्टेडियम में कुल 26 टी20 मैच खेले जा चुके हैं. पहले बैटिंग करने वाली टीम 13 बार जीत चुकी है जबकि पहले बॉलिंग करने वाली टीम को भी तेरह मैच में जीत मिल चुकी है. इस स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल 260 रन है. ये स्कोर श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ बनाया था. जबकि लोएस्ट टोटल 83 रन है.

Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Climate Report

गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी पर अयाज मेमन का बड़ा खुलासा, कौन पलट सकता पहले मैच में पासा – News18 हिंदी
  • November 15, 2024, 13:48 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में सालों साल से क्रिकेट कवर कर रहे वरिष्ठ पत्रकार अयाज मेमन का मानना है कि भारतीय टीम के पास लगातार तीसरी सीरीज जीतने का मौका है .अयाज ने पुरानी ऑस्ट्रेलियाई टीम को याद करते हुए कहा कि इस बार की कंगारु टीम में बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर है जिसका फायदा भारतीय गेंदबाज उठा सकते है. आयाज ने भारतीय टीम को सलाह दी है कि वो नाथन लायन के लिए खास तौर पर तैयार रहे.

Champions Trophy 2025: भारत को उकसाने की हर तरकीब अपना रहा पाकिस्तान, PoK घुमाई जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी

नई दिल्ली. भारत ने जब से चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार किया है तब से पीसीबी खिसियाया हुआ है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) कुछ ना कुछ ऐसा कर रहा है कि वह खबरों में बना रहे. इसी कड़ी में पहले तो पाकिस्तान के क्रिकेटरों ने भारत विरोधी बयान दिए. कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ खेलने से इनकार कर देना चाहिए. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने चैंपियंस ट्रॉफी को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से जोड़ने की कोशिश की है. पाकिस्तान ने कहा है कि वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की ट्रॉफी पीआके (PoK) में घुमाएगा.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली हुई है. यह टूर्नामेंट अगले साल फरवरी-मार्च में खेला जाना है. भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान टीम भेजने से इनकार कर दिया है. इससे चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी ही खटाई में पड़ गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास अब एक ही विकल्प है कि वह हाइब्रिड मॉडल में मेजबानी करे. यानी भारत के मैच न्यूट्रल देश में हों और बाकी मैच पाकिस्तान में हों. एक साल पहले एशिया कप इसी मॉडल में हो चुका है, जिसमें भारत के मैच श्रीलंका में खेले गए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी को देशभर में घुमाने संबंधी ऐलान गुरुवार को किया. पीसीबी ने एक बयान जारी किया. उसने कहा, ‘पाकिस्तान, तैयार हो जाओ. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी देशभर में घुमाई जाएगी. इसकी शुरुआत 16 नवंबर को इस्लामाबाद से होगी. बाद में यह ट्रॉफी स्कार्दु, हुंजा और मुजफ्फराबाद भी ले जाई जाएगी.’ बता दें कि मुजफ्फराबाद पीओके का हिस्सा है. भारत के इन इलाकों पर पाकिस्तान ने जबरन कब्जा कर रखा है.

रोहित-धोनी से अधिक छक्के लगाने वाले दिग्गज का संन्यास का ऐलान, टी20 में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड भी

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा और एमएस धोनी से ज्यादा छक्के लगाने वाले कीवी क्रिकेटर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. टिम साउदी आखिरी बार न्यूजीलैंड-इंग्लैंड सीरीज में खेलते दिखेंगे. न्यूजीलैंड के कप्तान रह चुके टिम साउदी ने कहा कि वे हैमिल्टन टेस्ट के बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे. टिम साउदी टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर हैं. वे टी20 और वनडे फॉर्मेट में खेलते रहेंगे.

35 साल के टिम साउदी ने अब तक 103 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इन मैचों में 385 विकेट झटके हैं. अगर वे इंग्लैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट मैच खेलते हैं तो पूरी संभावना है कि अपने विकेटों की संख्या 400 पहुंचा दें. अगर ऐसा होता है तो वे न्यूजीलैंड के दूसरे ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे जिसके नाम 400 विकेट हैं. टेस्ट इतिहास में 400 विकेट लेने वाले पहले बॉलर भी न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली ही थे. हैडली ने 431 टेस्ट विकेट लिए हैं.

टिम साउदी दुनिया के उन दिग्गजों में शुमार हैं, जिन्हें अक्सर कम आंका गया. इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि जिस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा और एमएस धोनी से ज्यादा छक्के लगाए हों, 2000 से ज्यादा रन बनाए हों और 385 विकेट भी लिए हों, लेकिन उसकी गिनती कभी भी ऑलराउंडर्स में नहीं हुई.

टिम साउदी की गिनती हमेशा उन खिलाड़ियों में होगी, जिन्होंने अपनी टीम को हमेशा खुद से ऊपर रखा. यह खिलाड़ी कुछ महीने पहले न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट टीम का कप्तान था. भारत आने से पहले टिम साउदी ने कप्तानी छोड़ी दी. इसकी एक वजह यह भी कि भारत में टेस्ट मैचों में अक्सर दो पेसर ही खेलते हैं. कई बार टिम साउदी अपनी टीम के टॉप-2 पेसर में जगह नहीं बना पाते. अगर वे कप्तान होते तो हर मैच खेलते और ऐसे में टीम का बॉलिंग कॉम्बिनेशन गड़बड़ा जाता. यह सब सोचकर ही साउदी ने कप्तानी छोड़ दी जिसका फायदा उनकी टीम को मिला.

FIRST PUBLISHED : November 15, 2024, 14:07 IST

IND VS AUS: जो दस साल से अकेला कर रहा है शिकार, पर्थ में वो फिर कर सकता टीम इंडिया पर बड़ा वार

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हो तो आम तौर पर हम सिर्फ तेज गेंदबाजों के बारे में सोचते है, उछाल और  रफ्तार के बारे में बात करते है  और ऱणनीति बनाते है पर इस बार ऐसा नहीं है . बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इस बार वो शख्स सुर्खियों में है जो पिछले 10 साल से अकेले ऑस्ट्रेलिया के लिए शिकार कर रहा है. वो अब तक 530 बल्लेबाजों को अपना निशाना बना चुका है और पर्थ के मैदान से उसका बेहद खास रिश्ता है .बात कर रहे है नाथन लायन की.

नाथन लायन कितने खतरनाक शिकारी है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है जब से वो ऑस्ट्रेलियाई टीम में आए वो ज्यादातर अकेले स्पिनर के तौर पर खेले. ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेल चुके लायन ने मैदान पर शेर वाले जिगरे के साथ गेंदबाजी की है. आज के दौर में जब बल्लेबाज इतनी आक्रमक क्रिकेट खेल रहे है नाथन लायन ना तो गेंदों को फ्लाइट देने में डरते है और ना ही प्र.ोग करने में, इसी लिए आज वो दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर माने जाते है.

लायन पर्थ में करते है शेरदिल गेंदबाजी  

नाथन नेथन लायन को पर्थ में गेंदबाजी करने से प्यार है और ऐसे में टीम इंडिया के लिए वो सबसे बड़ा खतरा है ये कहने में कोई इंकार नहीं कर सकता. पर्थ के नए मैदान पर ना निचेल स्टॉर्क की चलती है , ना पैट कमिंस कुछ असर डाल पाते है हेजलवुड भी यहां पर नाथन लायन के सामने फीके पड़ जाते है क्योंकि इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लायन के नाम पर है. नाथन लायन की घूमती गेंदें यहां बल्लेबाजो का बड़ा इम्तिहान लेती है . नाथन लायन इस मैदान पर अब 26 विकेट ले चुके है.

पिछली बार भारतीय बल्लेबाजों का शिकार 

2018 में भारतीय टीम ने पर्थ के ऑप्टस मैदान पर टेस्ट मैच खेला था जिसमें ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी. मेजबान टीम की इस जीत के हीरो थे नाथन लायन जिन्होंने पहली पारी में 34 ओवर में 67 रन देकर 5 विकेट लिए और दूसरी पारी में 19 ओवर गेदबाजी की और 37 रन देकऱ 3 विकेट लिए.  कुल 8 विकेट लेने वाले नाथन लायन बने थे मैन आफ द मैच. इस मैच की दूसरी पारी में लायन ने विराट को आउट करके मैच का रुख मोड़ दिया था.

फिरकी फोबिया का फायदा मिलेगा 

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की कलई जैसे खुली वो नेथन लायन ने भी देखा होगा. जिस दुविधा के साथ भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद साधारण स्पिनर ऐजाज पटेल और सैंटनर के खिलाफ बल्लेबाजी की उसे देखकर लायन की उंगलियां मचल रही होगी कि वो अपनी पसंदीदा पिच पर जल्द से जल्द गेंदबाजी करें. पर्थ की पिच पर जो उछाल नाथन लायन अपने हाई आर्म एक्शन से हासिल करते है वो भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा चैलेंज होगा. साफ है स्पीड के लिए तैयारी तो ठीक है पर स्पिन के खिलाफ सावधानी हटी तो दुर्घटना होते देर नहीं लगेगी.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Jasprit Bumrah, Nathan Lyon, Rishabh Pant, Virat Kohli

35 रन पर 5 विकेट गंवाने वाली टीम को कप्तान ने दिया बढ़िया स्कोर, फिर आई सैम करेन की आंधी और…

नई दिल्ली. वनडे सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज की बखिया उधेड़नी शुरू कर दी है. महज हफ्ते भर पहले आलोचकों के वार झेल रही इंग्लिश टीम इसका बदलाव वेस्टइंडीज से ले रही है. उसने मेजबान वेस्टइंडीज को 6 दिन में तीन बार हराया है और टी20 सीरीज में 3-0 की बढ़त भी ले ली है. उसने तीसरे टी20 मैच में शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद 4 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया.

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच गुरुवार देर रात खेला गया. इंग्लिश कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. गेंदबाजों ने भी इसका पूरा फायदा उठाया और वेस्टइंडीज के 5 विकेट 35 रन के भीतर झटक लिए. इन 5 विकेट में 3 साकिब महमूद ने झटके. निकलस पूरन को आर्चर ने बोल्ड किया और शे होप रन आउट हुए.

संकट में घिरी टीम को कप्तान रोवमन पॉवेल ने संभाला. उन्होंने 41 गेंद में 54 रन की पारी खेली. कप्तान पॉवेल को रोमारियो शेफर्ड (30) ने अच्छा साथ दिया. हफ्ते भर पहले कप्तान से बदतमीजी के चलते बैन होने वाले अल्जारी जोसेफ ने भी 19 गेंद में 21 रन की उपयोगी पारी खेली. इन सबकी बदौलत वेस्टइंडीज 8 विकेट पर 145 रन का लड़ने लायक स्कोर बनाने में कामयाब रहा. इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद के अलावा जैमी ओवर्टन ने भी 3 विकेट झटके.

146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और उसने 37 रन के भीतर फिल साल्ट, कप्तान जॉस बटलर और जैकब बेथल के विकेट गंवा दिए. इस बीच विल जैक्स ने 32 रन की पारी खेली. विल जैक्स 75 के टीम स्कोर पर चौथे बैटर के तौर पर आउट हुए. जब मैच फंसता नजर आ रहा था तब सैम करेन (41) और लियाम लिविंग्सटन (39) ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचा दिया. 123 के टीम स्कोर पर सैम करने आउट हो गए. डैन माउसली भी 8 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद लिविंग्सटन ने जैमी ओवर्टन (4) के साथ मिलकर टीम को 143 रन तक पहुंचाया. लिविंग्स्टन के आउट होने के बाद जैमी ओवर्टन और रेहान अहमद (5) ने इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचाया. इंग्लैंड ने 19.2 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाकर यह मैच जीत लिया.

FIRST PUBLISHED : November 15, 2024, 07:31 IST

IND VS SA: अबकी बार 200 पार तो ट्रॉफी के साथ बोनस पर भी हो सकता अधिकार, सभी बल्लेबाजों को स्ट्राइक रेट की दिखानी होगी धार

नई दिल्ली. सीरीज का सरताज और रिकॉर्ड्स का राजा बनने का मौका किसी भी कप्तान को मिले तो वो दोनों हाथों से उस पर अपना नाम लिखना चाहेगा.जोहेनिसबर्ग के मैदान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार के पास सीरीज जीतने के साथ साथ एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका है. मजे की बात ये है कि रिकॉर्ड बना दिया तो सीरीज जीतना काफी हद तक आसान हो जाएगा.

सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है और जोहेनिसबर्ग जीते तो सीरीज सूर्यकुमार की अगुआई में भारतीय टीम के नाम हो जाएगी साथ ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव केन विलियमसन के एक रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं, पर  इसके लिए टीम इंडिया को 200 या उससे ज्यादा रन बनाने होंगे। भारतीय टीम अगर ऐसा कर लेती है तो सूर्यकुमारबतौर कप्तान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगें.

रिकॉर्ड बुक कर रही है सूर्यकुमार का इंतजार 

बतौर कप्तान  सूर्यकुमार यादव  की अगुआई में टीम इंडिया ने अब तक 16 मैच खेले हैं जिसमें से भारतीय टीम ने 9 बार 200 रन या उससे ज्यादा रन बनाने में कामयाबी हासिल की है. वहीं केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम ने 75 मैचों में 9 बार ये कमाल किया था. अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगर चौथे मैच में 200 या उससे ज्यादा रन बना लेती है तो सूर्यकुमार यादव केन विलियमसन को पीछे छोड़ देंगे. वैसे फॉर्जोम देखा जाए तो हेनिसबर्ग इसका गवाह बन सकता है.

विराट हैं नंबर 1 

सबसे ज्यादा बार 200 पार करने वाली टीम के कप्तान के तौर पर वैसे तो विराट का नाम दर्ज है. विराट कोहली की कप्तानी में 50 मैचों में 12 बार 200 या उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया था। सूर्यकुमार अभी इस लिस्ट में केन विलियमसन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं और उनके पास दूसरे नंबर पर पहुंचने का मौका है जबकि केन तीसरे नंबर पर चले जाएंगे। साफ है सीरीज के साथ साथ सूर्या के पास अपने कप्तानी के रिकॉर्ड को बेहतर करने का मौका है.

Tags: Aiden Markram, Arshdeep Singh, India vs South Africa, Rinku Singh, Sanju Samson, Suryakumar Yadav, Varun Chakravarthy

केएल राहुल को लगी चोट, सरफराज पहले ही… भारत को ऑस्ट्रेलिया में लग रहे झटके पर झटके

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय टीम को लगातार झटके लग रहे हैं. केएल राहुल को शुक्रवार को इंट्रा स्क्वॉड मैच में कोहनी में चोट लग गई. चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें तुरंत ना सिर्फ डॉक्टर से मदद लेनी पड़, बल्कि मैदान छोड़कर बाहर भी जाना पड़ा. एक दिन पहले ही सरफराज खान को नेट्स में चोट लग गई थी और वे अपनी कोहनी पकड़े नजर आए थे. टीम मैनेजमेंट को सरफराज की चोट पर साफ कर दिया है कि गंभीर नहीं है. केएल राहुल के बारे में अपडेट आना बाकी है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में टेस्ट मैच खेला जाना है. कप्तान रोहित शर्मा के सीरीज के इस पहले टेस्ट मैच में खेलने की उम्मीद कम है. उनकी जगह केएल राहुल को ओपनिंग का मौका मिल सकता है. उन्हें अभिमन्यु ईश्वरन पर वरीयता दी जा सकती है. केएल राहुल का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड भी अच्छा है. लेकिन फिलहाल तो उनकी हालत खराब है. केएल राहुल इंट्रा स्क्वॉड से पहले अभ्यास मैच भी खेले थे, जिनमें उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले.

रिपोर्स के मुताबिक इंट्रा स्क्वॉड मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की ऊपर उठती गेंद केएल राहुल के कोहनी से लगी. वे दर्द से छटपटा उठे. उन्होंने हालांकि, दोबारा बैटिंग की कोशिश की, लेकिन दर्द के कारण ऐसा नहीं कर सके. फीजियो की मदद भी उन्हें दोबारा बैटिंग के लिए तैयार नहीं कर सकी. नतीजा, केएल मैदान छोड़कर बाहर चले गए.

ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक पर्थ टेस्ट में खेलने वाली भारतीय टीम और इंडिया ए के बीच वाका स्टेडियम में इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला गया. केएल राहुल ने चोट लगने से पहले कुछ अच्छे शॉट लगाए, जो उनकी अच्छी फॉर्म का संकेत दे रही थी. यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली इस मैच में ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 15-15 रन बनाकर आउट हो गए. शुभमन गिल ने 28 रन की पारी खेली. ब्रेक के समय टीम का स्कोर 28 ओवर में 5 विकेट पर 106 रन था. कुल मिलाकर प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर और तनुष कोटियान की चौकड़ी ने कोहली एंड ब्रिगेड को खासा परेशान किया.

भारत अपने लकी मैदान पर पहुंचा, यहीं जीता था वर्ल्ड कप, सूर्या का शतक… आज सीरीज मुट्ठी में करने का मौका

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा और निर्णायक मैच आज शुक्रवार को खेला जाएगा. भारत के पास इस मैच को जीतकर सीरीज मुट्ठी में करने का मौका है तो दक्षिण अफ्रीका बराबरी के लिए जोर लगाएगा. भारतीय लिहाज से अच्छी बात यह है कि मैच जिस मैदान पर होना है, वह टीम इंडिया के लिए लकी माना जाता है. भारत ने इसी मैदान पर 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इसी मैदान पर सूर्यकुमार यादव शतक लगा चुके हैं. जीत-हार का आंकड़ा भी भारत के पक्ष में है.

वांडरर्स में 6 में से 4 मैच जीता भारत
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच जोहानेसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय टीम ने यहां कुल 6 टी20 मैच खेले हैं. इनमें से 4 में उसे जीत मिली है, जबकि दो उसे हार का सामना करना पड़ा है. यह दुनिया के उन चुनिंदा मैदानों में से एक है जहां टॉस का ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. द वांडरर्स में खेले गए 26 टी20 इंटरनेशनल मैच इसके सबूत हैं. इन 26 मैचों में से 13 पहले बैटिंग करने वाली टीमें जीती हैं तो बाकी 13 बाद में बैटिंग करने वाली टीमों के नाम रहे हैं.

मौजूदा सीरीज में स्पिनरों का दबदबा 
भारत ने मौजूदा टी20 सीरीज के 3 में से 2 मैच जीते हैं. इस पूरी सीरीज में भारतीय स्पिनरों का दबदबा रहा है. खासकर वरुण चक्रवर्ती अफ्रीकी बैटर्स के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं. इसी सीरीज में संजू सैमसन और तिलक वर्मा शतक लगा चुके हैं तो अभिषेक शर्मा तूफानी फिफ्टी जड़ चुके हैं. कुल मिलाकर भारतीय टीम रिदम में है और जीत की दावेदार है.

30 में से सिर्फ 12 मैच जीत पाया द. अफ्रीका
भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 3 मैचों की सीरीज सिर्फ एक बार जीती है. उसने 2018 में मेजबान टीम को 2-1 से हराया था. अब सूर्यकुमार यादव की टीम के पास दक्षिण अफ्रीका में दूसरी बार टी20 सीरीज जीतने का मौका है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वैसे भी टी20 मैचों में आंकड़े भारत के पक्ष में हैं. दोनों टीमें 30 बार टी20 मैच में भिड़ चुकी हैं. भारत ने इनमें से 17 मैच जीते हैं. दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं और एक रद्द हो गया था.

8.30 बजे शुरू होगा मुकाबला 
भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला आज रात 8.30 बजे शुरू होगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करता है या नहीं. पिछले मैच में भारत एक बदलाव के साथ उतरा था. आवेश खान की जगह रमनदीप सिंह को मौका दिया गया था. ऑलराउंडर रमनदीप ने मैच में 15 रन बनाए थे. उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला था. भारत ने तीसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा की शतक की मदद से 219 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 208 रन ही बना सका था.

Tags: India vs South Africa, Indian Cricket Group, South africa, Suryakumar Yadav, Group india