IND vs SA 4th T20: संजू सैमसन-तिलक वर्मा के शतक, कई रिकॉर्ड हुए स्वाहा, भारत का टी20 में दूसरा सबसे बड़ा टोटल

नई दिल्ली. विकेटकीपर संजू सैमसन के करियर के तीसरे और तिलक वर्मा के लगातार दूसरे शतक के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका में रिकॉर्ड की बरसात कर दी. संजू ने मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक जड़ा वहीं तिलक के बल्ले से बैक टू बैक दूसरी सेंचुरी निकली. दोनों बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड 210 रन की साझेदारी की. भारत ने जोहांसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए 1 विकेट पर 283 रन बनाए जो इस फॉर्मेट में उसका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. संजू और तिलक ने दूसरे विकेट के लिए 86 गेंदों पर रिकॉर्डतोड़ साझेदारी निभाई.

यह भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का विदेशी सरजमीं पर और दक्षिण अफ्रीकी धरती पर किसी भी देश द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है. संजू सैमसन (Sanju Samson) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 93 गेंद में 210 रन की नाबाद साझेदारी निभाई जो भारत के लिए इस प्रारूप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी भी रही. मैच के दौरान कई रिकॉर्ड टूटे जिसमें सबसे खास रिकॉर्ड दो भारतीय बल्लेबाजों का एक ही टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में शतक जड़ना रहा. हैदराबाद के 22 वर्षीय तिलक ने महज 47 गेंद में नौ चौके और 10 छक्के जड़े जिससे वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने.

Good 10: अकेले निपटा दी पूरी टीम… 39 साल में पहली बार, रणजी में रचा इतिहास

IND vs SA 4th T20 Stay Rating: तिलक-सैमसन के बाद साउथ अफ्रीका में छाए भारतीय गेंदबाज

संजू सैमसन ने 6 चौके और 9 छक्के जड़े
पहले मैच में शानदार शतक जड़ने वाले सैमसन ने 56 गेंद का सामना करते हुए अपनी शतकीय पारी में छह चौके और नौ छक्के जमाए. वर्मा के साथ मिलकर सैमसन ने एक बार फिर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की धुनाई की. तीसरे नंबर पर वर्मा आत्मविश्वास और जोश से भरे दिखे. सैमसन ने पिछली पांच पारियों में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं जिसमें दो बार शून्य पर आउट होना भी शामिल हैं जबकि वर्मा ने लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े. सैमसन 51 गेंद में छह चौके और आठ छक्के से 100 रन पूरे किए. और वर्मा ने अपना सैकड़ा पूरा करने के लिए 41 गेंद खेलीं जिसमें छह चौके और नौ छक्के शामिल थे. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने हड़बड़ाहट में लगाम कसने के लिए 17 वाइड गेंद फेंक दी.

संजू सैमसन बने पहले प्लेयर
संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में तीन शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम सीरीज के चौथे टी20 में हासिल किया. इस दौरा संजू का एक शॉट दर्शक दीर्घा में बैठी महिला के गाल पर जाकर लगा. जिसके बाद महिला जोर जोर से रोने लगी.

Tags: India vs South Africa, Sanju Samson, Tilak Varma

रोहित-कोहली के लिए जो ख्वाब ही रह गया, तिलक वर्मा ने उसे 22 की उम्र में पा लिया, संजू सैमसन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली जो काम पूरे करियर में नहीं कर सके, तिलक वर्मा ने उसे 22 साल की उम्र में ही कर दिखाया है. मुंबईया बैटर ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शानदार शतक लगाया. उन्होंने 47 गेंद में 120 रन की पारी खेली. यह तिलक वर्मा का लगातार दूसरे टी20आई मैच में शतक है. इसके साथ ही तिलक दुनिया के सिर्फ पांचवें ऐसे बैटर बन गए, जिन्होंने लगातार दो टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाया है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच शुक्रवार देर रात जोहानेसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया. भरत ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले बैटिंग की. पिछले दो मैच में 0 पर आउट होने वाले संजू सैमसन ने इस बार दक्षिण अफ्रीका के बॉलर्स की खूब कुटाई की. साथी ओपनर अभिषेक शर्मा ने भी उनका अच्छा साथ दिया. इन दोनों ने 5.5 ओवर में 73 रन की साझेदारी की. इस स्कोर पर अभिषेक 18 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए. इस विकेट के बाद दक्षिण अफ्रीका को कोई राहत नहीं मिली, बल्कि मैदान पर सुनामी सी आ गई. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए तिलक वर्मा ने संजू सैमसन से भी तेज बैटिंग की और 41 गेंद पर शतक पूरा कर लिया. उन्होंने पिछले मैच में 100 रन की पारी खेली थी.

संजू के रिकॉर्ड की 8 दिन के भीतर बराबरी
संजू सैमसन ने लगातार दो टी20आई शतक लगाने का रिकॉर्ड 8 नवंबर को बनाया था. उनका यह रिकॉर्ड तिलक वर्मा ने 15 नवंबर को बराबर कर लिया. संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ अक्टूबर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में शतक बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 नवंबर को पहले टी20 मैच में शतकीय पारी खेली थी.

तिलक लगातार 2 शतक लगाने वाले 5वें बैटर
तिलक वर्मा दुनिया के सिर्फ पांचवें बैटर हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैचों में शतक लगाया है. उनसे पहले संजू सैमसन, इंग्लैंड के फिल साल्ट, दक्षिण अफ्रीका के रिली रॉसो और फ्रांस के गुस्ताव मैकोन ही यह कारनामा कर सके हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दो बैटर हैं, लेकिन लगातार शतक उनसे दूर ही रहा. कोहली तो पूरे टी20आई करियर में सिर्फ एक शतक लगा सके. रोहित ने अपने टी20आई करियर में 5 शतक लगाए हैं.

Tags: India vs South Africa, Quantity Recreation, Sanju Samson, Crew india, Tilak Varma

क्या धोनी के सम्मान में RBI जारी करेगा ₹7 का सिक्का? सामने आया वायरल मैसेज का सच

PIB Truth Verify: सोशल मीडिया पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा हुआ एक दावा वायरल हो रहा है. वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्द ही 7 रुपये के नए सिक्के जारी करने वाला है.

@RanjanSinghG नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “RBI महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में जारी करेगा 7 रुपए का नया सिक्का; एक बार फिर चमके ‘थाला’, ये है वजह”

PIB ने दावे को फर्जी बताया
भारत सरकार की प्रेस एजेंसी प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी (PIB) ने इस वायरल मैसेज की सच्चाई बताई है. अपने फैक्ट चेक में पीआईबी ने लिखा, “सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सर्कुलेट की जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट के क्षेत्र में किए गए महान कार्यों के लिए उनका सम्मान करने के लिए एक नया 7 रुपये का सिक्का जारी किया जा रहा है.” #PIBFactCheck
✔️ इस तस्वीर में किया जा रहा दावा झूठा है.
✔️ डिपार्टमेंट ऑफ इकनॉमिक अफेयर्स ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है.

IPL 2025 Public sale: आईपीएल मेगा ऑक्शन में कौन-कौन से प्लेयर उतरेंगे, भारत के कितने क्रिकेटर हैं शामिल, हो गया ऐलान

नई दिल्ली. आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में कितने क्रिकेटर उतरेंगे, बीसीसआई ने इसका ऐलान कर दिया. इस बार मेगा ऑक्शन में कुल 574 खिलाड़ी उतरेंगे जिनमें 366 भारत के वहीं 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. 3 एसोसिएट नेशन के होंगे. भारत के 318 अनकैप्ड खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे. आईपीएल नीलामी का आयोजन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगा. यूएसए के अली खान और उन्मुक्त चंद सहित स्क्वॉटलैंड के ब्रेंडन मैकुलीन विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ियों में शामिल हैं.

आईपीएल मेगा नीलामी  के लिए इस बार 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया था जिसमें 1165 भारत के खिलाड़ी शामिल थे. 409 विदेशी खिलाड़ी थे. नीलामी में कई धाकड़ खिलाड़ी भी उतरेंगे जिनमें जेम्स एंडरसन, कैमरन ग्रीन, जोस बटलर, कगिसो रबाडा और भी कई ओवरसीज स्टार शामिल हैं. भारतीयों में केएल राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर सरीखे कई खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे.

IND vs SA 4th T20 Stay Rating: संजू सैमसन के बाद तिलक ने भी जड़ी सेंचुरी, टीम इंडिया रिकॉर्ड स्कोर की ओर

Excellent 10: अकेले निपटा दी पूरी टीम… 39 साल में पहली बार, रणजी में रचा इतिहास

204 स्लॉट खाली
आईपीएल नीलामी में 204 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी. जिसमें 70 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के खाली हैं. पंजाब किंग्स टीम ऑक्शन में सर्वाधिक सैलरी पर्स के साथ उतरेगी. पीबीकेएस के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे हैं. ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिलकर कुल 47 खिलाड़ियों को रिटेन किया. इस दौरान उन्होंने 558.5 करोड़ खर्च किए.

केकेआर-आरआर ने 6 खिलाड़ी किए रिटेन
मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रायल्स ने छह-छह खिलाड़ियों को रीटेन किया. पांच टीमों चेन्नई सुपरकिंग्स, गुजरात टाइटंस, लखनउद सुपर जॉयंट्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच पांच खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा. वहीं दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर व पंजाब किंग्स ने क्रमश: चार, तीन और दो खिलाड़ियों को रिटेन किया.

10 फ्रेंचाइजी 204 खिलाड़ियों पर खर्च करेंगी 641.5 करोड़
नीलामी में जिन 204 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा उनपर सभी 10 फ्रेंचाइजी मिलकर कुल 641.5 करोड़ खर्च करेंगी. इसमें 70 स्लॉट में विदेशी खिलाड़ी आएंगे. 2 करोड़ हाइएस्ट रिजर्व प्राइस है. इस ब्रेकेट में 81 खिलाड़ी शामिल हैं. जबकि 27 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 1.50 करोड़ है वहीं 18 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1.25 करोड़ रखा है.

Tags: IPL, IPL Public sale

INDVS AUS: बीच प्रैक्टिस सेशन में सरफराज ने किसको किया प्रपोज,घुटने पर बैठकर पर्थ में दिया गि्फ्ट ?

नई दिल्ली. मैदान पर प्रपोज करना कोई नई बात नहीं है, अक्सर अलग अलग मैदानों पर देखा गया है कि खिलाड़ियों ने अपने साथी से प्यार का इजहार किया है. प्रपोज करने में दर्शक और फैंस भी पीछे नहीं रहते. स्टैंड पर अक्सर वो जोड़े कैमरे में पकड़े जाते है जो एक दूसरे से प्यार का इजहार करते है . पर प्रैक्टिस सेशन में एक खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ी को घुटने पर बैठकर कुछ दे तो आपको हंसी  आ जाएगी.

पर्थ में टीम इंडिया के गहन प्रैक्टिस सेशन के दौरान अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. तस्वीर देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नही पाएंगे. हुआ यूं कि सरफराज खान नेट्स पर धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके बैट से गेंद के टकराने की गूंज हर किसी के कानों तक पहुंच रही थी . 35 मिनट की बल्लेबाजी के बाद सरफराज जब बाहर आए तो शुभमन गिल ने उनसे बैट मांगा. फिर क्या था पैड उतारने के बाद सरफराज ने वो किया जो सबको हंसा गया.

 शुभमन गिल के लिए सरफराज ने दिया गिफ्ट 

सरफराज खान जो अपनी चुहलबाजी और मस्ती के लिए जाने जाते है उसका एक नमूना उन्होंने पर्थ में दिखा दिया. सरफराज जब गिल को बैट देने पहुंचे तो घुटने के बल बैठ गए और दूर से देखने में लगा कि वो शुभमन गिल को प्रपोज कर रहे है. दरअसल गिल को गिफ्ट देने का ये नायाब तरीका सरफराज खान ही सोच सकते है . घुटने पर बैठ कर सरफराज ने अपना फेवरेट बैट गिल को दे दिया. वैसे आम तौर पर बल्लेबाज अपना बैट किसी को नहीं देते पर दोनों के बीच दोस्ती ऐसी है कि बस पूछिए मत.

सरफराज के फॉर्म को लेकर संशय

नेट्स पर भले ही सरफराज ने धमाकेदार बल्लेबाजी की हो पर मौजूदा फॉर्म उनको पहले टेस्ट से बाहर रख सकता है . सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट से डेब्यू किया था. अभी तक छह टेस्ट उनके नाम हैं और इनमें 37.10 की औसत से 371 रन उन्होंने बनाए हैं. एक शतक और तीन अर्धशतक सरफराज ने टेस्ट फॉर्मेट मे लगाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में उन्होंने बेंगलुरु टेस्ट में एक कमाल का शतक लगाया था. लेकिन इसके बाद पुणे और मुंबई में खेले गए मैचों में स्पिन के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए थे. न्यूजीलैंड के सामने छह में से चार पारियों में वे दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. अब ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके लिए करो या मरो का साबित हो सकता है.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Sarfaraz Khan, Shubhman Gill, Virat Kohli

AUS vs PAK 1st T20: 42 गेंदों पर बनाने थे 94 रन…ऑस्ट्रेलियाई पेस तिकड़ी ने पलट दी बाजी, पाकिस्तान की शर्मनाक हार

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की पेस तिकड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी कर टीम को धमाकेदार जीत दिला दी. सीरीज का पहला टी20 मैच 7-7 ओवर का खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 93 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 7 ओवर में 9 विकेट पर 64 रन बना सकी और मैच 29 रन से मुकाबला हार गई. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट, नेथन एलिस और स्पेंसर जॉन्सन का अहम रोल रहा जिनकी घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. ब्रिस्बेन में बीती रात से मूसलाधार बारिश हो रही थी और बिजली कड़क रही थी. जिसकी वजह से मैच देरी से शुरू हुआ.

94 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. पाकिस्तान को 16 के स्कोर पर 5 झटके लग चुके थे. ओपनर शाहिबजदा फरहान 8 रन बनाकर आउट हुए वहीं कप्तान मोहम्मद रिजवान को जेवियर बार्टलेट ने खाता भी नहीं खोलने दिया. बाबर आजम 3 रन बनाकर चलते बने जबकि उस्मान खान और अगा सलमान ने तीन रन बनाए. इरफान खान खाता खोले बगैर आउट हुए. अब्बास अफरीदी ने 10 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए. शाहीन अफरीदी ने 11 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज बार्टलेट, एलिस और स्पेंसर ने मिलकर 7 विकेट चटकाए. बार्टलेट और एलिस ने तीन तीन विकेट लिए वहीं स्पेंसर ने एक और स्पिनर एडम जांपा ने 2 विकेट लिए.

IND vs SA T20: 6 गेंद पर चाहिए थे 25 रन…गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, विपक्षी टीम के जबड़े से छीन ली जीत

तिलक वर्मा की फ्लाइंग किस किसके लिए थी? मैच विनिंग शतक जड़ने के बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- थैंक्यू कैप्टन

ग्लेन मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी
इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल के 19 गेंदों पर खेली गई 43 और मार्कस स्टोइनिस के 7 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 21 रन के दम पर 7 ओवर में 93 रन का स्कोर खड़ा किया. टिम डेविड ने 10 रन का योगदान दिया. ओपनरा मैकगर्क 9 और मैथ्यू शॉट 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पाकिस्तान की ओर से अब्बास अफरीदी ने 2 विकेट चटकाए जबकि नसीम शाह और हारिस रउफ ने एक एक विकेट लिया. सीरीज का दूसरा टी20 मैच 16 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा.

Tags: Glenn Maxwell, Marcus Stoinis, Pakistan vs australia

IND vs SA 4th T20: कर लो सीरीज मुट्ठी में… रिंकू की खराब फॉर्म चिंता का सबब, टीम इंडिया के लिए लकी है वांडरर्स

नई दिल्ली. टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में टी20 सीरीज जीतने के करीब है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम 4 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. दोनों टीमें चौथे और आखिरी टी20 मैच में शुक्रवार को टकराएंगी. इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज 3-1 से अपने नाम करना चाहेगी. हालांकि रिंकू सिंह की बल्लेबाजी क्रम और खराब फॉर्म चिंता का विषय है. भारत के लिए जोहांसबर्ग का  वांडरर्स स्टेडियम हमेशा से भाग्यशाली रहा है. जहां उसने 2007 में पाकिस्तान को हराकर पहला टी20 विश्व कप जीता था. एक साल पहले पिछली टी20 सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शतक जमाकर टीम को जीत दिलाई थी.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारत ने 16 में से 13 मैच जीते हैं. और इस बार वह सीरीज जीतकर लौटना चाहेंगे. पिछली बार सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी. चूंकि एक मैच बारिश की भेंट हो गया था. टी20 क्रिकेट के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार रिंकू सिंह (Rinku Singh)  का फॉर्म भी चिंता का सबब है जो पिछले कुछ महीने से अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि छठे या सातवें नंबर पर उतरने से वह सहज होकर खेल नहीं पा रहे हैं. भारत में अगला टी20 विश्व कप 2026 में है और सूर्यकुमार के पास रिंकू में आत्मविश्वास भरकर उनके प्रदर्शन को ढर्रे पर लाने का पूरा समय है. स्पष्टता के अभाव में उनके जैसे हुनरमंद क्रिकेटर को खोने का जोखिम भारतीय टीम नहीं उठा सकती.

IND vs SA T20: 6 गेंद पर चाहिए थे 25 रन…गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, विपक्षी टीम के जबड़े से छीन ली जीत

तिलक वर्मा की फ्लाइंग किस किसके लिए थी? मैच विनिंग शतक जड़ने के बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- थैंक्यू कैप्टन

रिंकू सिंह सिर्फ 28 रन बना सके हैं
मौजूदा सीरीज में रिंकू सिंह दो मैचों में छठे और एक मैच में सातवें नंबर पर उतरे और 28 रन ही बना सके. निचले क्रम पर उतरने से 11, 9 या आठ रन का स्कोर चिंता का विषय नहीं है. लेकिन असल चिंता इस बात की है कि इसके लिए उन्होंने कुल 34 गेंदें खेल डाली. आईपीएल के दौरान भी रिंकू को 15 मैचों में कुल 113 गेंद ही खेलने को मिली थी यानी प्रति मैच 7.5 गेंद. एक फिनिशर के तौर पर रिंकू को हर पारी में करीब दस ही गेंद मिल सकती है. इससे शायद उनके आत्मविश्वास पर असर पड़ा है क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह आक्रामक खेलें या सहायक की भूमिका में रहें.

15 में से 12 खिलाड़ियों को आजमाया जा चुका है
रिंकू सिंह ने अधिकांश समय पांचवें नंबर पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन जब संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के तौर पर और तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर उतर रहे हैं तो रिंकू को हार्दिक पंड्या से पहले उतारना कठिन है. टीम प्रबंधन को इस मसले का तुरंत हल निकालना होगा. भारत ने अपने 15 में से 12 खिलाड़ियों को पहले तीन मैचों में आजमाया है और अब देखना है कि तेज गेंदबाज यश दयाल या विशाख विजयकुमार को पहला मौका मिलता है या नहीं. भारत ने पहला टी20 मैच बड़े अंतर से जीता जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने वापसी की. तीसरे मैच में टीम इंडिया ने मेहमानों को आखिरी ओवर में मात दी.

Tags: India vs South Africa, Rinku Singh, Suryakumar Yadav

मैं भी खेलना चाहता था..यशस्वी जायसवाल का बड़ा भाई भी बनना चाहता था क्रिकेटर, क्यों नहीं बन पाया वजह हैरान कर देगी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपनी प्रतिभा से हर किसी को प्रभावित किया है. जूनियर क्रिकेट से सीनियर टीम तक इस बल्लेबाज का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा और उनको आगे बढ़ाने में बड़े भाई तेजस्वी जायसवाल की अहम भूमिका रही. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले यशस्वी जायसवाल को नया किंग करार दिया है. तेजस्वी ने बताया कि कैसे उन्होंने छोटे भाई के लिए अपने आप को क्रिकेट से दूर कर लिया था.

यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करके यह रुतबा हासिल किया है. सफलता आसानी से नहीं मिलती, लेकिन जायसवाल ने कड़ी मेहनत के लिए खुद को तैयार किया. उनकी क्षमता और प्रतिभा के साथ-साथ उनकी मेहनत ने उन्हें विश्व क्रिकेट का सुपरस्टार बना दिया. जायसवाल अपनी सफलता का पूरा श्रेय खुद को देते हैं, लेकिन हर सफल व्यक्ति के पीछे कोई न कोई सहायक भूमिका निभाता है. जायसवाल के लिए यह भूमिका उनके परिवार, विशेष रूप से उनके बड़े भाई तेजस्वी जायसवाल ने निभाई.

तेजस्वी ने दी छोटे भाई के लिए कुर्बानी
यशस्वी के बड़े भाई तेजस्वी तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपने पहले रणजी सीजन में त्रिपुरा के लिए खेलते हुए अर्धशतक बनाया. यह पारी खास थी क्योंकि उनकी पहली फर्स्टक्लास फिफ्टी है. इससे भी ज्यादा खास इसलिए था क्योंकि कुछ साल पहले उन्होंने इसके बारे में सोचा भी नहीं था.

तेजस्वी भी यशस्वी की तरह क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपने छोटे भाई के लिए अपने सपने को त्याग दिया. जायसवाल भाई मुंबई आए थे ताकि वे टीम इंडिया की जर्सी पहनने का सपना पूरा कर सकें लेकिन सपनों के इस शहर में जिंदा रहने की चुनौतियों का सामना करना उनके लिए कठिन था. उनमें से एक को परिवार की जिम्मेदारी उठानी थी और तेजस्वी ने यह जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली. 17 साल की उम्र में तेजस्वी ने क्रिकेट छोड़ दिया और दिल्ली में एक सेल्समैन के रूप में काम करना शुरू कर दिया. वह यशस्वी को पॉकेट मनी भेजते थे और अपनी बहनों की शादी भी करवाई.

परिवार के लिए छोड़ा था क्रिकेट 

तेजस्वी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, “मैं भी क्रिकेट खेलना चाहता था, लेकिन हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. यशस्वी अच्छा कर रहे थे… इसलिए 2013 के अंत तक, मैंने मुंबई और क्रिकेट छोड़ दिया और दिल्ली चला गया, जहां एक रिश्तेदार की दुकान है,”

आर्थिक परेशानी के अलावा तेजस्वी पर उम्र धोखाधड़ी का आरोप भी लगा जिससे उनके क्रिकेट करियर की उम्मीदों को और धक्का लगा. तेजस्वी ने कहा, “मैंने हैरिस शील्ड में एक मैच खेला और सात विकेट लिए. फिर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मेरी उम्र सत्यापन में समस्या है. मुझे डेढ़ साल के लिए बेंच पर बैठा दिया गया. यशस्वी बहुत अच्छा कर रहे थे और मैं नहीं चाहता था कि मेरी वजह से उनके अवसर प्रभावित हों. वैसे भी, मुंबई हम दोनों के लिए बहुत महंगा था. हमारे लिए दिन में दो बार खाना खाना भी मुश्किल हो रहा था. उस समय ज्वाला सर, यशस्वी के कोच से मुलाकात नहीं हुई थी,”

Tags: Yashasvi Jaiswal

IND VS SA: 16 मैच में 13 जीत हासिल करने वाला कप्तान ले सकता बड़ा फैसला, प्लेइंग इलेवन में हो सकता है चौंकाने वाला बदलाव

नई दिल्ली. भारतीय टीम का कारवां अब अपने अंतिम पढ़ाव पर है, मुकाबला जोहेनिसबर्ग में है और यहां जीते तो सीरीज भारतीय टीम के नाम होगी. सीरीज जीतने के साथ साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव चाहेंगें कि वो अपनी कप्तानी का ट्रैक रिकॉर्ड और बेहतर करें.  सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने 16 में से 13 मैच जीते है जो एक शानदार रिकॉर्ड है .

सूत्रो की माने तो  अंतिम मैच के लिए सूर्यकुमार यादव प्‍लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकते हैं. अब तक खेले गए सीरीज के 3 मुकाबलों में फेल रहे फिनिशर रिंकू सिंह का पत्‍ता कट सकता है. बैटिंग आर्डर में भी कुछ बदलाव हो सकते है. तीसरे मैच में तिलक वर्मा का बैटिंग आर्डर बदला तो उन्होंने शतक जमा दिया. गेंदबाजी डिपार्टमेंट में  यश दयाल को भी मौका मिलने की संभावना है .

ओपनर्स को ओपेन चैलेंज 

सीरीज के चौथे मैच में भी पारी की शुरुआत एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा कर सकते हैं संजू ने पहले टी20 में शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद अगले 2 मैच में वह खाता नहीं खोल पाए दूसरी ओर अभिषेक शर्मा पहले दोनों  टी20 में फेल रहे लेकिन तीसरे मैच में 200 के स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाकर अपनी जगह पक्की कर चुके है. चौथे मैच में दोनों बल्लेबाजों के सामने जोहेनिसबर्ग की तेज पिच पर रन बनाने की होगी .

मिडिल आर्डर में मौका ही मौका 

तिलक वर्मा नंबर तीन पर फिक्स हो गए है और  कप्‍तान सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर बल्‍लेबाजी करते दिखेंगे। 5 नंबर पर रिंकु सिंह या जितेश शर्मा खेल सकते है. हार्दिक को एक बार फिर फिनिशर का रोल दिया जा सकता है और  अपने पहली हीं गेंद छक्का लगाने वाले रमनदीप को बल्लेबाजी में प्रमोशन मिल सकता है . हार्दिक के लिए ये मैच बहुत अहम है क्योंकि ना बैट ना बॉल के साथ वो इस सीरीज में कोई असर डाल पाए हैं.

गेंदबाजी में किसका गुडलक ?

वैसे तो तीनों मैच में गेंदबाजो ने महफिल लूटा है फिर वो चाहे स्पिनर हो या तेज गेंदबाज. पहले मैच दो मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले वरुण चक्रवर्ती का खेलने तय है पर पिच का मिजाज देखते हुए टीम मैनेजमेंट रवि बिशनोई को ड्रॉप करके यश दयाल या विजय कुमार में से किसी एक को  मौका दे सकता है. बुलरिंग के नाम से मशहूर मैदान पर तेज गेंदबाजों को खासी मदद मिलती है ऐसे में अक्षर पटेल को भी आराम देने पर विचार हो सकता है

चौथे टी-20 के लिए भारत के  संभावित 11

अभिषेक शर्मा, संजु सैमसन, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा , सूर्यकुमार यादव, रमनदीप सिंह,हार्दिक पांड्या,अक्षर पटेल , वरुण चक्रवर्ती , यश दयाल, अर्शदीप सिंह

Tags: Arshdeep Singh, India vs South Africa, Rinku Singh, Sanju Samson, Suryakumar Yadav

IND vs SA 4th T20 Reside Rating: सूर्यकुमार ने जीता टॉस, टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम आज जोहांसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में टी20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरी है. सूर्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने शुरुआती 3 में से दो मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. चौथे टी20 को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. टीम इंडिया सातवीं बार साउथ अफ्रीका में टी20 सीरीज खेल रही है. साउथ अफ्रीका को अभी तक किसी भी टीम ने किसी एक टी20 सीरीज में तीन मैचों में मात नहीं दी है. टीम इंडिया इस मिथक को तोड़कर इतिहास कायम कर सकती है. भारत के पास एक सीरीज में साउथ अफ्रीका को उसी की धरती पर तीन टी20 मैच जीतने का सुनहरा मौका है.

भारतीय टीम द वांडरर्स में कुल 6 टी20 मैच खेले हैं. चार में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है जबकि दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमें 30 टी20 मैच में भिड़ चुकी हैं जहां भारत ने 17 वहीं साउथ अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं. एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका है.

26 टी20 मैच द वांडरर्स स्टेडियम में कुल खेले जा चुके हैं. पहले बैटिंग करने वाली टीम 13 बार जीत चुकी है जबकि पहले बॉलिंग करने वाली टीम को भी तेरह मैच में जीत मिल चुकी है. इस स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल 260 रन है. ये स्कोर श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ बनाया था. जबकि लोएस्ट टोटल 83 रन है.

भारतीय स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अवेश खान, जितेश शर्मा, विजयकुमार विशाक ,यश दयाल.

दक्षिण अफ्रीकी स्क्वॉड: रयान रिकेलटन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानेसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, एंडिले सिमलेन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, नकाबायोमजी पीटर, पैट्रिक क्रूगर, मिहलाली मपोंगवाना, डोनोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन.