आउट ऑफ फॉर्म हैं दोनों कप्तान, जोहेनिसबर्ग में जीत के लिए होगा बड़ा घमासान – News18 हिंदी
  • November 15, 2024, 11:19 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान इस सीरीज में कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए है. सूर्यकुमार ने तीन मैच में 26 रन बनाए हैं वहीं कप्तान ए़डेन मार्करम ने इतने ही मैचों में 40 रन बना पाए है. यानि दोनों के पास जोहेनिसबर्ग में फॉर्म हासिल करने का अंतिम मौका होगा. दोनों कप्तानों ने अपना बैटिंग आर्डर भी बार बार बदला है जिससे दूसरे बल्लेबाजों को फायदा हुआ पर उनके खुद के फॉर्म में गिरावट आ गई.

ऑस्ट्रेलिया से लौटोगे तो क्या साथ लेकर जाओगे… टीम इंडिया के सितारों को कोच गंभीर ने दिए खास टिप्स

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरा भारतीय क्रिकेटरों के लिए सबसे बड़े चैलेंज के तौर पर होता है. यहां का अनुभव और कामयाबी किसी भी क्रिकेटर को बेहतर बनाती है. टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने पहली बार आस्ट्रेलिया का दौरा कर रहे युवा खिलाड़ियों को यह संदेश दिया है. गंभीर ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनाएगी. भारतीय टीम में शामिल 8 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार टेस्ट खेलने पहुंचे हैं. इनमें यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, नीतिश रेड्डी, हर्षित राणा, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं.

अगर 8 खिलाड़ियों के लिए यह ऑस्ट्रेलिया का पहला दौरा है तो विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के पास यहां का अगाध अनुभव भी है. कोहली और अश्विन का यह पांचवां टेस्ट दौरा ( 2011-12, 14-15, 18-19, 20-21) है. जसप्रीत बुमराह का तीसरी (2018-19, 20-21) बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंचे हैं. ऐसे में विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह से मिलने वाली सलाह नए खिलाड़ियों के काफी काम आएगी.

भारत के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने एक वीडियो में कहा, ‘गौती भाई (गंभीर) ने दौरे से पहले खिलाड़ियों से बात की. कुछ सीनियर खिलाड़ी भी साथ थे.’ उन्होंने कहा, ‘बुमराह, विराट, अश्विन ने खिलाड़ियों से बात की कि कैसे पहले वे युवा खिलाड़ी के तौर पर यहां आए थे और आस्ट्रेलिया दौरे के बाद उन्हें महसूस हुआ कि वे बेहतर क्रिकेटर बनकर लौट रहे हैं.’ यह वीडियो बीसीसीआई टीवी का है.

कैलेंडर की सबसे रोचक सीरीज 
भारतीय क्रिकेटरों के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरान सबसे कठिन चुनौती है जिसका उन्हें सामना करना है. टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा, ‘यह इंटरनेशनल कैलेंडर की सबसे रोचक सीरीज है क्योंकि दोनों टीमें एकदूसरे को एक मौका भी नहीं देना चाहेंगी. मुझे यकीन है कि पांचों टेस्ट काफी रोमांचक होंगे.’

Tags: Gautam gambhir, India vs Australia, Indian Cricket Group, Group india

IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में पीटने का रास्ता साफ है , बुमराह सिराज और आकाशदीप ने की पर्थ में बॉडीलाइन गेंदबाजी की तैयारी

नई दिल्ली. खिलाड़ियों ने कमर कसना शुरु कर दिया है. कप्तान और कोच ने कमान संभाल लिया है और तीनों डिपार्टमेंट यानि बैंटिंग बॉलिंग और फिल्डिंग दुरुस्त रहे इसके लिए मैदान पर जमकर पसीना भी बहाया जा रहा है. टेस्ट मैच क्योंकि पर्थ में है तो ज्यादा फोकस पेस बॉलर्स की तरफ है. हाल में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया को घर में घुस कर मारा उससे एक रास्ता भारतीय तेज गेंबाजो को भी मिला है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान की जीत में बड़ा रोल तेज गेंदबाजों का रहा. हैरिस रउफ , हसनैन, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी ने कुल तीन मैचों में 26 विकेट लिए. मजे की बात ये रहीं कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने जमकर थ्री क्वाटर लेंथ का इस्तेमाल किया जिसका कोई जवाब ऑस्ट्रेलिया के पास नहीं था.

बॉडीलाइन गेंदबाजी की तैयारी 

पाकिस्तान ने हिंदुस्तान टीम को एक रास्ता दिखा दिया है तभी टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्नी मॉर्कल ने कुछ ऐसी ही लेंथ पर  एक स्क्वायर रखकर तेज गेंदबाजों से सिंगल विकेट प्रेक्टिस करवाई. पर्थ में थ्री क्ववाटर लेंथ बहुत कारगर रहती है . कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को इसी मैदान पर 140 पर आउट कर दिया था और सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए थे. बॉडी का टारगेट करते हुए थ्री क्वाटर लेंथ ने बल्लेबाजों को ना आगे जाने का मौका दिया ना पीछे.  नतीजा ये कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रैंप हुए और असहज होकर विकेट गंवाते चले गए. भारतीय तेंज गेंदबाजों की तैयारी भी कुछ इसी तरह की चल रही है.

कूकाबुरा गेंद की डिमांड को समझिए 

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों को सफलता सफेद बॉल से मिली और टेस्ट क्रिकेट लाल गेंद से होगी . गेंद का कलर कुछ भी हो ,ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर लेंथ को समझना इस लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यहां कूकाबुरा गेंद का इस्तेमाल होता है जिसकी सीम थोड़ी दबी होती है और 15-20 ओवर के बाद स्विंग करना बंद कर देती है तब गेंद को पिच पर हिट करके गेंदबाज मुवमेंट हासिल कर पाते है. यानि थ्री क्वाटर लेंथ पर लगातार हिट करने का अच्छा अभ्यास होना चाहिए. इस लेंथ से उछाल मिले या मुवमेंट दोनों ही बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब है इसीलिए भारतीय तेज गेंदबाज शिद्दत के साथ इस पर काम कर रहे है. भारतीय टीम के साथ अच्छी बात ये है कि चाहे वो बुमराह हो या सिराज सभी के पास ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने का अनुभव भी है.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Jasprit Bumrah, Mohammad Siraj, Pakistan vs australia

तिलक वर्मा की फ्लाइंग किस किसके लिए थी? मैच विनिंग शतक जड़ने के बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- थैंक्यू कैप्टन

नई दिल्ली. तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक ने नाबाद शतक जड़कर खूब वाहवाही बटोरी. तिलक ने चौके के जरिए शतक जड़ने के बाद टीम इंडिया की ओर देखते हुए फ्लाइंग किस दिया. मैच के बाद तिलक ने बताया कि फ्लाइंग किस कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए था जिन्होंने उनपर भरोसा जताते हुए तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा. तिलक ने अपने कप्तान को मायूस नहीं किया और धमाकेदार पारी खेलकर सूर्या सहित टीम मैनेजमेंट को मंत्रमुग्ध कर दिया.

तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने 51 गेंद में शतक जमाया. और उन्होंने दूसरा पचासा तो सिर्फ 19 गेंदों में पूरा किया. इसके बाद उन्होंने डगआउट में देखते हुए अपने कप्तान के प्रति आभार जताने के लिए ‘फ्लाइंग किस’ किया. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar  Yadav) ने अपने बल्लेबाजी क्रम पर उन्हें उतारने का फैसला जो लिया था. तिलक ने दक्षिण अफ्रीका पर 11 रन से मिली जीत के बाद पत्रकारों से कहा,‘यह हमारे कप्तान ‘स्काई’ के लिए था जिसने मुझे तीसरे नंबर पर खेलने का मौका दिया.’

IND vs SA T20: 6 गेंद पर चाहिए थे 25 रन…गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, विपक्षी टीम के जबड़े से छीन ली जीत

‘मैं मैदान पर तुम्हारे भरोसे पर खरा उतरकर दिखाऊंगा’
बकौल तिलक वर्मा, ‘मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद है. लेकिन पिछले दो मैचों में चौथे नंबर पर उतरा. मैच से पहले की रात वह मेरे कमरे में आया और उसने कहा कि तुम तीसरे नंबर पर उतरोगे. उसने कहा कि यह अच्छा मौका है और जाकर खुलकर खेलो. मैंने कहा कि तुमने मुझे यह मौका दिया है और मैं मैदान पर तुम्हारे भरोसे पर खरा उतरकर दिखाऊंगा. जब हम फ्लॉप थे तब भी टीम ने हमारा साथ दिया. उन्होंने कहा कि उसी तरह से खेलो जिसके लिए भारतीय टीम जानी जाती है. कप्तान और प्रबंधन (अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण) ने कहा कि बिंदास खेलना अगर विकेट गिरे तब भी.’

‘मुझे बुरा लग रहा था लेकिन मैने संयम नहीं खोया’
तिलक ने कहा कि ऊंगली की चोट के कारण वह दो अंतरराष्ट्रीय दौरो पर नहीं जा सके. लेकिन उन्हें हमेशा से पता था कि उनका समय आने पर वह रन बनाएंगे. तिलक वर्मा ने कहा,‘पिछले आईपीएल मैच में मेरी ऊंगली की हड्डी खिसक गई थी. और मैं दो महीने तक खेल नहीं सका. इसके बाद नेट्स पर मुझे फिर फ्रेक्चर हो गया जिससे मैं जिम्बाब्वे और श्रीलंका नहीं जा सका. मुझे बुरा लग रहा था लेकिन मैने संयम नहीं खोया और प्रक्रिया पर ध्यान दिया. मुझे पता था कि सही समय आने पर मैं रन बनाऊंगा.’ भारतीय टीम 4 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है. टीम इंडिया अब सीरीज नहीं हार सकती. आखिरी टी20 मैच शुक्रवार (15 नवंबर ) को जोहांसबर्ग में खेला जाएगा.

Tags: India vs South Africa, Suryakumar Yadav, Tilak Varma

रोहित शर्मा के घर ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले आई खुशियां, दूसरी बार बने पिता, दिखी बेटे की पहली झलक

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के घर खुशखबरी आई है. रोहित दूसरी बार पिता बन गए हैं. रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है. रोहित का इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना तय हो गया है. पहले उनका ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआती दो टेस्ट मैचों में खेलना तय नहीं था. लेकिन बेटे के जन्म के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अब रवाना हो सकते हैं. रोहित इससे पहले एक बिटिया के पिता था, जिसका नाम समायरा है. समायरा का जन्म 2018 में हुआ था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुमसार, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया. सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है जिसमें एक महिला और एक पुरुष को नवजात के साथ दिखाया गया है. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह रोहित और रितिका का बेटा है. फोटो में किसी की फेस नहीं दिखाई गई है. कहा जा रहा है कि नवजात ने जिसकी अंगुली पकड़ी है वो रोहित और रितिका हैं. हालांकि इसके बारे में अभी तक रोहित और रितिका की ओर से कुछ भी ऑफिशियली नहीं कहा गया है.

जीत के हीरो: इन 4 वजहों से टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में जीती टी20 सीरीज, सूर्या एंड कंपनी ने मेहमानों को उसी के घर में किया चित

Excellent 10: अकेले निपटा दी पूरी टीम… 39 साल में पहली बार, रणजी में रचा इतिहा

रोहित-रितिका की 2105 में हुई थी शादी
रोहित और रितिका ने साल 2015 में शादी की थी. दोनों शादी के तीन साल बाद बिटिया के माता पिता बने थे. रोहित ने बच्चे के जन्म के लिए टीम इंडिया से ब्रेक लिया था लेकिन अब वह 22 नवंबर से शुरू होने वाले पर्थ टेस्ट मैच में खेल सकते हैं. रोहित टीम इंडिया के बाकी सदस्यों के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हुए थे. उनका शुरुआती दो टेस्ट में खेलना तय नहीं था. लेकिन अब वह ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर सकते हैं.

भारत के लिए टेस्ट सीरीज जीतना अहम
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. सीरीज का दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में में खेला जाएगा. यह डे-नाइट टेस्ट होगा जो गुलाबी गेंद से खेला जाएगा. सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज जीतना बेहद अहम है. टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराना होगा. तभी डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया पहुंच पाएगी.

Tags: Ritika Sajdeh, Rohit sharma

IND VS SA : 451 गेंद , 34 विकेट , भारतीय गेंदबाजों ने लिया हर 14 गेंद पर विकेट, अफ्रीकी पिचों पर भारतीय गेंदबाजों का कमाल, मेजबान बल्लेबाज हो गए बेहाल

नई दिल्ली. इसे कहते हैं घर में घुसकर मारना , इसे कहते हैं विरोधी को मटियामेट कर देना , इसे कहते हैं गेंदबाजों का ग़दर , जोहेनिसबर्ग के मैदान पर पहले बल्लेबाज़ों ने दक्षिण अफ़्रीका का मनोबल तोड़ा और उसके बाद गेंदबाजों ने मेज़बान टीम की कमर तोड़ दी .

चौथे वनडे में विशालकाय स्कोर का पिछला करने उतरी दक्षिण अफ़्रीका से थोड़ी दिलेरी की उम्मीद हर कोई कर रहा था पर प्रोटियाज टीम तो भारतीय गेंदबाजों के सामने भीगी बिल्ली बन गए . कभी स्विंग के सामने ढेर तो कभी फिरकी का फेर पूरी सीरीज़ के दौरान दक्षिण अफ़्रीका को परेशान करता रहा .

दो बार नहीं खेल पाए बीस ओवर

भारतीय गेंदबाजी कितनी धारदार थी इस बात का अंदाज़ा इसी से लगा सकते हैं कि 4 मैचों की सीरीज़ में दक्षिण अफ़्रीका दो मैचों में पूरे ओवर का कोटा नहीं खेल पाई. डरबन में मेज़बान टीम 17.5 ओवर और जोहानसबर्ग में टीम 18.2 ओवर बल्लेबाज़ी कर पाई. पूरी सीरीज़ में अफ़्रीकी बल्लेबाज़ कुल 451 गेंद खेल पाए और इस दौरान 34 विकेट गँवाए . वहीं भारतीय टीम ने हर मैच में पूरे ओवर यानि सीरीज़ में 480 गेंद खेली और विकेट गँवाए कुल 21.

स्विंग का किंग और चक्रवर्ती की चकरी

हर मैदान पर भारतीय टीम के लिए अलग मैच विनर था हर पिच और परिस्थिति के लिए भारतीय गेंदबाजों के पास अलग पहेली थी जिसकी कोई तोड़ गेंदबाजों के पास नहीं था . पहले मैच में वरुण और रवि बिशनोई ने 3-3 विकेट लिए वहीं दूसरे टी 20 में हार के बावजूद वरुण के पांच विकेट की चर्चा ज़्यादा रही .. तीसरे और चौथे मैच में अर्शदीप सिंह ने दिखाया कि टी-20 की पहले 6 ओवर और बाद के 4 ओवर कैसे गेंदबाजी करनी चाहिए . चार मैचों की सीरीज में इसीलिए सबसे ज़्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह के नाम रहे . वरुण ने 12 और अर्शदीप ने 8 विकेट लिए . टी 20 वैसे तो बल्लेबाज़ों का खेल माना जाता है पर वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप , अक्षर पटेल और रवि बिशनोई के साथ हार्दिक ने भी इस सीरीज़ में ये बताया कि विकेट लेकर ही मैच जीता जा सकता है फार्मेट चाहे कोई भी हो.

Tags: Arshdeep Singh, India vs South Africa, Sanju Samson, Suryakumar Yadav, Tilak Varma, Varun Chakravarthy

जीत के हीरो: इन 4 वजहों से टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में जीती टी20 सीरीज, सूर्या एंड कंपनी ने मेहमानों को उसी के घर में किया चित

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका में टी20 सीरीज जीत ली है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 में शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत ने साउथ अफ्रीका को उसी के घर में जाकर 4 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से हरा दिया. टीम इंडिया की इस साल की यह आखिरी टी20 सीरीज थी. भारत ने इस साल 26 टी20 मैच खेले जिसमें उसे 24 मैचों में जीत मिली. इस दौरान भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप खिताब भी जीता. भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी20 में 61 रन से हराया जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए भारत को 3 विकेट से शिकस्त दी. तीसरे टी20 में टीम इंडिया मेजबानों को 11 रन से हराया जबकि चौथे और और आखिरी टी20 में मेहमान टीम इंडिया ने मेजबानों को सबसे बड़ी हार झेलने पर मजबूर कर दिया. सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम की खूब वाहवाही हो रही है. इन 4 वजहों से टीम इंडिया ने टी20 सीरीज जीती.

भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी में जहां संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला वहीं गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बखूबी अपना रोल निभाया. संजू ने मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक जड़ा वहीं तिलक वर्मा ने बैक टू बैक शतक ठोककर भारत की सीरीज जीत की नींव रखी. गेंदबाजी में नई गेंद से अर्शदीप सिंह ने विकेट निकाला वहीं बीच के ओवरों में मिस्ट्री स्पिनार वरुण की फिरकी की जादू देखने को मिली. वरुण ने साउथ अफ्रीका में फिरकी का ऐसा जाल बिछाया जिसमें मेजबान टीम के स्टार बल्लेबाज एक एक कर फंसते चले गए. भारत की इस साल की  यह 26 में से 24वीं टी20 में जीत है. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 टी20 खेले हैं जिसमें से उसने 18वीं बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है.

Excellent 10: अकेले निपटा दी पूरी टीम… 39 साल में पहली बार, रणजी में रचा इतिहास

IND vs SA T20: 6 गेंद पर चाहिए थे 25 रन…गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, विपक्षी टीम के जबड़े से छीन ली जीत

संजू सैमसन- तिलक वर्मा की जोड़ी ने किया कमाल
ओपनिंग में भेजे गए संजू सैमसन और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे तिलक वर्मा ने शानदार गेंदबाजी की. दोनों ने इस सीरीज में दो दो शतक लगाए. संजू ने सीरीज के पहले टी20 में शानदार शतक जड़ा. उसके बाद उनका बल्ला दो मैचों में खामोश रहा. लेकिन चौथे और आखिरी मैच में संजू ने फिर शतकीय पारी खेलकर भारत को बड़े स्कोर पर पहुंचाया. विकेटकीपर संजू ने इस सीरीज की 4 पारियों में 194.59 की स्ट्राइक रेट से कुल 216 रन बनाए जिसमें दो शतक शामिल है. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन रहा. वहीं तिलक वर्मा ने भी चार पारियों में 280 रन बनाए. तिलक ने 198.58 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 120 रन रहा. भारत सीरीज जीत में इन दोनों बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई.

पेस अटैक में अर्शदीप और स्पिन विभाग में वरुण रहे सुपर स्टार
भारत की साउथ अफ्रीका में सीरीज जीत की सबसे बड़ी वजह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी भी रही. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने पारियों में 8 विकेट चटकाए. उन्होंने 84 गेंदों पर 123 रन खर्च किए और 8.78 की इकोनोमी से रन दिए. अर्शदीप ने नई गेंद से विकेट चटकाने के साथ साथ डेथ ओवर में भी विकेट निकाले. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 4 पारियों में सर्वाधिक 12 विकेट लिए. इस सीरीज में वरुण ने एक बार मैच में 5 विकेट लिए. यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई.

Tags: Arshdeep Singh, India vs South Africa, Sanju Samson, Tilak Varma, Varun Chakravarthy

AUS vs PAK 1st T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में पाकिस्तान को हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त
अधिक पढ़ें

AUS vs PAK T20 LIVE Rating. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के बाद टी20 मैच खेले जाने हैं. टी20 सीरीज की शुरुआत आज गुरुवार, 14 नवंबर से हो रही है. टी20 सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला जाना है. इस मैच में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें कई बदलाव के साथ उतर सकती हैं. पावरप्ले 2 ओवर का होगा. दो बॉलर्स ज्यादा से ज्यादा दो ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं. सात ओवर के मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले  फील्डिंग चुनी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 93 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान पहला टी20 मैच ब्रिस्बेन में होना है, जहां रात से ही बारिश हो रही है. बिजली भी कड़क रही है. इस कारण टॉस में देरी हो रही है. पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया है. इससे उसके हौसले बुलंद होंगे. ऑस्ट्रेलिया भी पाकिस्तान से इस हार का बदला लेने को बेताब होगा.

ऑस्ट्रेलिया टीम: मैथ्यू शॉर्ट, जैक फ्रेजर-मैक्गर्क, जोश इंगलिस (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टॉयनिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, एरॉन हार्डी, शॉन एबॉट, एडम जम्पा, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, जोश फिलिप, स्पेंसर जॉनसन.

पाकिस्तान टीम:
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), बाबर आजम, अराफात मिन्हास, ओमैर यूसुफ, हसीबुल्लाह खान, इरफान खान, उस्मान खान, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, जहांदाद खान, साहिबजादा फरहान, अब्बास अफरीदी और सूफियान मुकीम.

India beats SA: सबसे बड़ी जीत, तिलक वर्मा और संजू सैमसन के शतक, भारत की मार से दक्षिण अफ्रीका तबाह

नई दिल्ली. एक पारी में दो शतक. 23 छक्के. 135 रन से जीत… भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार देर रात वांडरर्स में ऐसी तबाही मचाई, जिसे क्रिकेटफैंस जल्दी नहीं भूलने वाले हैं. यह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा और निर्णायक मैच था. भारत ने इस मैच में 283 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 148 रन पर समेट दिया. भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा और संजू सैमसन रहे. इन दोनों ने ही मैच में शतक बनाए. यह पहला मौका था जब किसी टी20 मैच में भारत के दो बैटर्स ने शतक लगाए हैं. तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया.

भारत ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 135 रन के विशाल अंतर से हराया. इस जीत के साथ ही भारत ने 4 मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली. यह टी20 इतिहास में पहला मौका है, जब भारत ने किसी सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में 3 मैचों में हराया है. भारत ने सीरीज का पहला, तीसरा और चौथा मैच जीता. दक्षिण अफ्रीका मेजबान होकर भी सीरीज में सिर्फ एक मैच जीत पाया.

FIRST PUBLISHED : November 16, 2024, 24:54 IST

IND VS SA: 1-1 किलो का बैट, 200 के उपर का स्ट्राइक रेट, किसी ने तोड़ा तो किसी ने फोड़ा ..दो बल्लेबाजों ने अपने खाते में शतक जोड़ा

नई दिल्ली. ऐसी बल्लेबाज़ी देखने के लिए सितारे भी जमीं पर आ जाए , समय भी थोड़ी देर के लिए ठहर जाए, और बड़े बड़े दिग्गजों के सिर सजदे में झुक जाए, कुछ ऐसा ही हुआ आज वांडरर्स के मैदान पर .मैदान का नाम वांडरर्स है तो मैदान पर कमाल और धमाल तो होगा ही , पर करिश्मा है जाएगा ऐसा किसी ने सोचा नहीं था .

बैट की धमक और बल्लेबाज़ी की चमक से नहा गया जोहेनिसबर्ग का मैदान . पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने वो कर दिखाया जो भारत के लिए कभी हुआ है नही. दो बल्लेबाज़ों ने शतक लगाया , विदेशी धरती पर सबसे बड़ा स्कोर बना और छक्के लगाने का एक नया अध्याय लिखा गया .

संजू – अभिषेक की विस्फोटक शुरुआत

दोनों बल्लेबाज़ अलग अलग यादों के साकेत बल्लेबाज़ी करने उतरे . संजु के साथ दो शून्य था तो अभिषेक के साथ पिछले मैच की आतिशी पारी .. फिर क्या था पहले ओवर में अभिषेक के सिर पर लगी चोट और छूटे कैच ने मानों दोनों बल्लेबाज़ों को लाइसेंस दे दिया . पहले 6 ओवर में दोनों बल्लेबाज़ों ने 73 रन जोड़ दिए. यानि संजु और अभिषेक ने 200 से उपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की और शुरुआत से ही दक्षिण अफ्रीका को बैकफ़ुट पर ढकेल दिया . अभिषेक ने 36 रन का योगदान दिया .

84 गेंद पर 210 रन

संजु और अभिषेक की साझेदारी ट्रेलर थी तो सैमसन और तिलक वर्मा की साझेदारी थी पूरी फ़िल्म जिसमें एक्शन भी था ड्रामा भी और क़िस्मत कनेक्शन भी . दोनों बल्लेबाज़ों के बीच साझेदारी इतनी ख़तरनाक थी कि 14 ओवर में ना के बराबर डॉट बॉल थी . छक्को और चौकों की बौछार के बीच दोनों बल्लेबाज़ों ने इस सीरीज़ में अपना अपना दूसरा शतक पूरा किया . संजू ने 194 के स्ट्राइक रेट से 109 रन बनाए तो तिलक वर्मा ने 255 के स्ट्राइक रेट से 120 रनों की पारी खेली .

रिकार्ड बुक में जुड़ते गए पन्ने

संजु और तिलक की बीच साझेदारी में कई रिकार्ड बनते चले गए . इन दोनों के बीच 210 रनों की साझेदारी किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी. इस साझेदारी के दमपर भारत 283 के स्कोर तक पहुँचा जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है .इसके अलावा इस पारी में 23 छक्के लगे जो भारत के लिए एक नया रिकॉर्ड है. दोनों बल्लेबाज़ों ने एक पारी में शतक लगाया जो इससे पहले भारत के लिए कभी नहीं हुआ था. टीम इंडिया ने इस सीरीज़ में तीसरी बार 200 का स्कोर पार किया . कुल मिलाकर सूर्या की कप्तानी में ये कारनामा टीम अब 10 बार कर चुकी है . कुल मिलाकर एक ऐसा मैच जिसकी यादें फैंस के ज़ेहन में हमेशा रहेगी

Tags: Abhishek Sharma, India vs South Africa, Sanju Samson, Suryakumar Yadav, Tilak Varma