एक ओवर में 26 रन… हार्दिक ने मैच लुटाने में कसर नहीं छोड़ी थी, पर साथी पेसर ने दक्षिण अफ्रीका से छीन ली जीत

नई दिल्ली. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 6 विकेट पर 219 रन बनाए. विशाल स्कोर देख फैंस को लगा कि भारत मैच आसानी से जीत लेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अफ्रीकी बैटर्स ने मजबूत जवाब दिया. हार्दिक पंड्या के एक ओवर में उन्होंने 26 रन ठोक दिए. तब लगा कि मैच हाथ से छिटक भी सकता है. लेकिन अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में मैच बचा लिया. उन्होंने इस ओवर में रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी जड़ने वाले मार्को यानसेन को आउट कर भारत की जीत सुनिश्चित की.

भारत ने 219 का स्कोर बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के 6 विकेट 167 रन पर झटक लिए थे. दक्षिण अफ्रीका को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 51 रन चाहिए थे. इतिहास में ऐसे कम ही मौके हैं, जब किसी टीम ने दो ओवर में 51 रन बनाकर मैच जीता है. भारतीय फैंस भी जीत मानकर चल रहे थे. लेकिन मार्को यानसेन ने तो कुछ और ही सोच रखा था. उन्होंने 19वां ओवर लेकर आए हार्दिक पंड्या की 6 गेंदों पर 26 रन ठोक दिए.

IND vs SA Turning Level: 10 फीट की ऊंचाई पर अक्षर का कैच, तूफानी क्लासेन या यानसेन के विकेट, भारत ने कैसे पलटी बाजी

मार्को यानसेन ने हार्दिक पंड्या की पहली तीन गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया. इसके बाद चौथी गेंद पर 2 रन बनाया. इस तरह उन्होंने पहली 4 गेंद में ही 16 रन ठोक दिए. लंबे कद का यह बैटर यहीं नहीं रुका. यानसेन ने अगली दो गेंदों पर भी छक्का और चौका लगाया. इस तरह उन्होंने हार्दिक पंड्या के एक ओवर में ही 26 रन कूट दिए और अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया.

अफ्रीकी पारी का आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह लेकर आए. मेजबान टीम को इस ओवर में जीत के लिए 25 रन बनाने थे. जो टीम 19वें ओवर में 26 रन कूट चुकी थी, उसके लिए 20वें ओवर में 25 रन बनाना असंभव भी नहीं था. यानसेन भी दूसरी ही गेंद पर क्रीज पर आ चुके थे. लेकिन इस बार बॉलर बदल चुका था. अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन दिया. ओवर की दूसरी गेंद पर यानसेन ने छक्का लगाया और अफ्रीकी फैंस में जोश भर दिया. लेकिन ओवर की तीसरी ही गेंद पर यह जोश ठंडा पड़ गया. अर्शदीप सिंह ने अपने इस ओवर की तीसरी गेंद पर यानसेन को एलबीडब्ल्यू कर अफ्रीकी अरमानों को ठंडा कर दिया. अर्शदीप सिंह ने अगली 3 गेंदों पर 6 रन दिए. इस तरह उनके इस ओवर में 13 रन बने. अफ्रीकी टीम 20 ओवर के बाद 208 रन पर ठिठक गई और भारत ने मैच अपने नाम कर लिया.

Tags: Arshdeep Singh, Hardik Pandya, India vs South Africa, Group india

कौन है भारत का सबसे कामयाब टी20 पेसर, बुमराह-भुवी को एक ही मैच में छोड़ा पीछे, आखिरी ओवर में दिलाई रोमांचक जीत

नई दिल्ली. अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 3 विकेट झटके. उन्होंने रियान रिकल्टन को आउट कर भारत को पहली कामयाबी दिलाई. इसके बाद अफ्रीकी टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर्स मार्को यानसेन और हेनरिक क्लासेन को भी आउट किया. कोई शक नहीं कि जीत की ओर बढ़ रहे दक्षिण अफ्रीका को अर्शदीप सिंह ने ही रोका और भारत को जीत दिलाई. इस जीत के जश्न में अर्शदीप सिंह की एक बड़ी उपलब्धि छिप गई, जिसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह तक को पीछे छोड़ दिया है.

अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर को पीछे छोड़ दिया है. भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच के बाद अर्शदीप सिंह के 92 विकेट हो गए हैं. इस मैच से पहले अर्शदीप सिंह 89 विकेट के साथ जसप्रीत बुमराह की बराबरी पर थे. अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा विकेट के मामले में भुवनेश्वर कुमार (90) को भी पीछे छोड़ दिया है.

अर्शदीप सिंह अब टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर हैं. युजवेंद्र चहल एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने अर्शदीप से ज्यादा विकेट लिए हैं. युजी के नाम 80 मैच में 96 विकेट हैं. अर्शदीप सिंह ने 59 मैचों में ही 92 विकेट झटक लिए हैं. अगर वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 5 विकेट लेते हैं तो युजवेंद्र चहल को भी पीछे छोड़ सकते हैं

FIRST PUBLISHED : November 14, 2024, 09:13 IST

Sanju Samson File Century: संजू सैमसन की आंधी, बना डाला ऐसा रिकॉर्ड जिसे आज तक नहीं कर पाया कोई बल्लेबाज, टी20 में रचा इतिहास

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर संजू सैमसन ने शुक्रवार (15 नवंबर) को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स में बल्लेबाजी का महारिकॉर्ड बना डाला. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच में इतिहास रच दिया. उन्होंने 56 गेंदों में 109 रनों की शानदार पारी खेलकर अपने करियर का तीसरा टी20 शतक जड़ा और भारतीय टीम ने बोर्ड पर 283 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में एक साल में तीन शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

सैमसन ने पांच पारियों में तीसरा शतक और इस सीरीज में दूसरा शतक लगाया. खास बात यह है कि वह सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में शून्य पर आउट हो गए थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में संजू सैमसन के बाद तिलक वर्मा लगातार दो टी20 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए.

VIDEO: भारत-द.अफ्रीका टी20 में दर्दनाक घटना, लड़की को बेरहम भारतीय बल्लेबाज ने पहुंचाई चोट, फूट-फूटकर रोती आई नजर

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स भारतीय टीम की बेरहम बल्लेबाज देखने को मिली. संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने मेजबान टीम के गेंदबाजों के धागे खोलकर रख दिए. भारत ने इन दोनों की शतकीय पारी के दम पर 1 विकेट पर 283 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. पिछली दो पारी में शून्य पर आउट होने वाले ओपनर संजू सैमसन ने सेंचुरी ठोकी और इस दौरान एक ऐसा छक्का लगाया जिसने मैच देखने आई लड़की को चोटिल कर दिया.

टीम इंडिया के ओपनर संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाका कर दिया. पहले टी20 में शतक जमाने के बाद लगातार दो मैच में शून्य पर आउट होने के बाद फिर से सेंचुरी ठोक डाली. उन्होंने दूसरे और तीसरे टी20 में शून्य पर आउट हुए, लेकिन जोहान्सबर्ग में अंतिम टी20 में उन्होंने शानदार वापसी की और छक्के के साथ अपनी पचास रन पूरे किए. पचास रन पूरे करने के बाद उन्होंने एक और छक्का मारा लेकिन दुर्भाग्यवश वह गेंद दर्शकों के बीच बैठ मैच का मजा ले रही लड़की को जा लगी.

IPL 2025 Mega Public sale: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी पर लगेगी बोली, बिहार के इन खिलाड़ियों का भी नाम, देखें लिस्ट

पटना. बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है. मात्र 12 साल 284 दिन की उम्र में रणजी में डेब्यू करने के बाद U19 भारतीय टीम में भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल खेलते हुए भी दिखाई दे सकते हैं. जी हां, समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी का नाम आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए प्लेयर लिस्ट में शामिल किया गया है. आपको बता दें कि आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी होंगे.

13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बिहार रणजी टीम के धाकड़ ओपनर हैं. जब वो बैटिंग करते हैं तो हर गेंद को बाउंड्री के बाहर करने के चक्कर में रहते हैं. सिर्फ बैटिंग ही नहीं, इस छोटे खिलाड़ी के अंदर बॉलिंग करने की भी क्षमता है. वे लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर हैं. वैभव का नाम आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए है. वैभव के अलावा इस ऑक्शन लिस्ट में पिछली बार केकेआर की टीम में शामिल साकिब हुसैन, बिहार की तरफ से घरेलू मुकाबला खेलने वाले बिपिन सौरभ और हिमांशु सिंह का भी नाम शामिल है. सभी का बेस प्राइस 30 लाख ही है.

वैभव के नाम कई रिकॉर्ड
27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल जनवरी में बिहार के लिए अपना पहला रणजी मुकाबला मुंबई के खिलाफ खेला था. इसके बाद वैभव का चयन इंडिया ए टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ था. जहां उन्होंने अपनी धाकड़ बैटिंग की छाप छोड़ी थी. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वैभव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महज 58 गेंदों में ही शतक पर जड़ दिया था. वैभव की इस पारी में 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे. अब वैभव का चयन आगामी अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है. इसके अलावा घरेलू मुकाबले में भी उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है.

24 नवंबर को वैभव पर रहेगी नजर
आईपीएल 2025 के लिए 24 और 25 नवंबर को खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी. इसके लिए कुल 574 खिलाड़ियों कए नाम फाइनल प्लेयर लिस्ट में शामिल किए गए हैं. इस मेगा ऑक्शन में सबसे
उम्रदराज खिलाड़ी इंग्लैंड जेम्स एंडरसन और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बिहार के वैभव सूर्यवंशी होंगे. वैभव सूर्यवंशी को नीलामी वाले खिलाड़ियों की सूची में 491वां नंबर मिला है. वैभव को अनकैप्ड खिलाड़ी रूप में शामिल किया गया है.

Tags: Bihar Information, IPL, Local18, PATNA NEWS, Sports activities information

भारत को हराकर लंका पहुंचे न्यूजीलैंड को 2 बैटर्स ने फोड़ डाला, बनाया साझेदारी का रिकॉर्ड

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर श्रीलंका पहुंची न्यूजीलैंड टीम की हालत पहले वनडे मैच में खराब रही. मेजबान श्रीलंका ने बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड को आसानी से हरा दिया. श्रीलंका ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ जब 49.2 ओवर में 324 रन बनाए थे तब बारिश शुरू हो गई. इसके बाद न्यूजीलैंड को 27 ओवर में 221 रन का लक्ष्य दिया गया. न्यूजीलैंड की टीम जवाब में 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी. इस तरह श्रीलंका ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत मैच 45 रन से मैच जीत लिया.

कुसल मेंडिस की 143 रन की पारी
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को दांबुला में वनडे मैच खेला गया. मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. उसने ओपनर पाथुम निसांका (12) का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन इसके बाद ऐसी पार्टनरशिप हुई कि न्यूजीलैंड की हालत खराब हो गई. श्रीलंका की ओर से विकेटकीपर बैटर कुसल मेंडिस ने 143 रन की पारी खेली तो अविष्का फर्नांडो ने 100 रन बनाए.

206 रन की रिकॉर्ड साझेदारी
कुसल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो ने दूसरे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी की. यह वनडे मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड है. इससे पहले 201 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या और उपुल थरंगा के नाम था. इन दोनों ने 2006 में नेपियर में 201 रन की साझेदारी की थी.

कप्तान असलंका ने भी दिखाए अच्छे हाथ
कुसल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो के बाद कप्तान चरित असलंका ने भी आखिरी ओवरों में अच्छे हाथ दिखाए. उन्होंने 28 गेंद में 40 रन बनाए. कुसल, अविष्का और चरित की बदौलत श्रीलंका ने खेल रोके जाने तक 49.2 ओवर में 5 विकेट पर 324 रन का स्कोर बना लिया था. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके. माइकल ब्रैसवेल और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

रनरेट बढ़ाने के चक्कर में डूब गई न्यूजीलैंड की पारी
ओपनर विल यंग (48) और टिम रॉबिनसंन (35) को न्यूजीलैंड को अच्छी, पर धीमी शुरुआत दी. इन दोनों ने 13.2 ओवर में 88 रन बना दिए. यह जोड़ी टिम रॉबिनसन के आउट होने से टूटी. जब न्यूजीलैंड ने पहला विकेट गंवाया तब वह जीत से 133 रन दूर था, जो उसे 13.4 ओवर में बनाने थे. यह कतई आसान नहीं होने वाला था और हुआ भी नहीं. न्यूजीलैंड ने रनरेट बढ़ाने के चक्कर में तेजी से विकेट गंवाए और लक्ष्य से दूर होता चला गया. आखिर 27 ओवर के बाद उसका स्कोर 9 विकेट पर 175 रन तक ही पहुंच सका.

Tags: Kusal Mendis, New Zealand, Sri lanka

परदे में छिपकर क्यों प्रैक्टिस कर रही टीम इंडिया, क्या छिपा रहे हैं खिलाड़ी, क्या पहले भी किया है ऐसा, जानिए सबकुछ

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद प्रैक्टिस शुरू कर दी है. टीम इंडिया की यह प्रैक्टिस तब खबरों में आ गई, जब पता चला कि यह सब परदे के पीछे हो रहा है. आखिर टीम इंडिया परदे में छिपकर नेट प्रैक्टिस क्यों कर रही है. क्या कुछ छिपाने की कोशिश हो रही है. क्या ऐसा पहली बार हो रहा है. अगर भारतीय टीम ने पहले भी परदे में रहकर प्रैक्टिस की है, तो ऐसा कब किया है. पर्थ के स्टेडियम वाका में भारतीय प्रैक्टिस के बाद ऐसे कई सवाल पूछे जा रहे हैं. आइए इनका जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं.

22 नवंबर से पहला टेस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मैच खेले जाएंगे. पांच मैचों की इस सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा. यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही पर्थ में डेरा डाल दिया है. पहला टेस्ट मैच ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी पिच वाका जैसी तेज और उछाल वाली रह सकती है. भारतीय क्रिकेटर इस मैच के लिए वाका में नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं.

पंत-राहुल ने की खूब प्रैक्टिस
टीम इंडिया का पहला ऑफीशियल प्रैक्टिस डे मंगलवार रहा. इस प्रैक्टिस की दो खूबियां रहीं. पहला विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन प्रैक्टिस में नहीं आए. दूसरा भारतीय टीम जहां प्रैक्टिस कर रही है, उस पूरी जगह को काले परदे से ढक दिया गया है. पहले प्रैक्टिस डे में ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने देर तक बैटिंग का अभ्यास किया है. ऑप्टस स्टेडियम की पिच को ध्यान में रखते हुए लोकल क्लब से तेज गेंदबाजों को बुलाया गया है. ऑस्ट्रेलिया के ही इन तेज गेंदबाजों ने भारतीय बैटर्स को देर तक अभ्यास कराया. बताया गया कि इन बॉलर्स को बाउंसर ना मारने की हिदायत दी गई थी लेकिन ज्यादातर शॉटलेंथ गेंद खेलने की प्रैक्टिस की गई. कोहली ने बुधवार को प्रैक्टिस की.

प्रैक्टिस के वीडियो बनाने से रोका
भारतीय मैनेजमेंट या वाका मैनेजमेंट ने परदे के पीछे प्रैक्टिस की वजह साफ नहीं की है. माना जा रहा है कि दर्शकों से ध्यान ना बंटे, इसलिए यह इंतजाम किया गया है. इन दिनों वाका में कंस्ट्रक्शन का काम भी चल रहा है. क्रिकइंफो के मुताबिक इस काम में जुटे लोगों को नेट प्रैक्टिस के फोटो लेने और वीडियो बनाने से मना किया गया है. यह परदे के पीछे की प्रैक्टिस की दूसरी वजह का संकेत है. शायद भारतीय टीम मैनेजमेंट यह बात बाहर नहीं आने देना चाहता कि किस बैटर को किस तरह की गेंदों की प्रैक्टिस कराई गई. किसने इन्हें अच्छे से खेला और किन्हें परेशानी हुई.

2022 में भी अपनाया था यही तरीका
यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय टीम परदे के पीछे तैयारी कर रही है. भारतीय टीम ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही किया था. लेकिन तब भारतीय क्रिकेटरों ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के साथ दो मैच भी खेले थे, जिसमें दर्शक थे. इस मैच की एंट्री फीस वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को डोनेट कर दी गई थी.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Indian Cricket Workforce, Workforce india

बांए हाथ से हार गया दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन में चमके अभिषेक,तिलक,और अर्शदीप – News18 हिंदी
  • November 14, 2024, 12:56 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली. सेंचुरियन के मैदान पर बांए हाथ के खिलाड़ियों का बोल बाला रहा. पहले तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा मैदान पर छा गए और बाद में अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए भारतीय टीम को मैच जिताने में अहम रोल अदा किया. इस मैच के दौरान तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह ने रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.

मोहम्मद शमी की दमदार वापसी, रणजी ट्रॉफी में मचाया कोहराम, कभी भी आ सकता है टीम इंडिया से बुलावा

नई दिल्ली. एक साल बाद मैदान पर लौटने वाले मोहम्मद शमी ने जिस अंदाज में वापसी की है, उसने भारतीय फैंस को खुश कर दिया है. घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की हालत खराब कर दी है. उन्होंने मध्य प्रदेश के 4 बैटर्स को आउट किया और जो टीम एक विकेट पर 106 रन बनाकर मजबूती से आगे बढ़ रही थी, उसे 167 रन पर आउट होने को मजबूर कर दिया.

मध्य प्रदेश और बंगाल के बीच इंदौर में रणजी मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच से मोहम्मद शमी मैदान पर वापसी कर रहे हैं. शमी पिछले साल खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल के बाद चोटिल हो गए थे. शमी करीब एक साल तक बाहर रहने के बाद अब फिट हैं और उन्होंने इसका सबूत भी दे दिया है.

परदे में छिपकर क्यों प्रैक्टिस कर रही टीम इंडिया, क्या छिपा रहे हैं खिलाड़ी, क्या पहले भी किया है ऐसा, जानिए सबकुछ

मध्य प्रदेश ने मैच के पहले दिन पश्चिम बंगाल को 228 रन पर समेटने के बाद एक विकेट पर 101 रन बना लिए थे. हर कोई उम्मीद कर रहा था कि मैच के दूसरे दिन मध्य प्रदेश की टीम बंगाल पर लीड ले लेगी. लेकिन जब मैदान पर मोहम्मद शमी हों तो रन बनाना आसान नहीं होता. मध्य प्रदेश के बैटर्स को भी इस बात का पता चल गया, जब उनका सामना शमी से हुआ.

शमी ने 3 बैटर्स को किया बोल्ड
मोहम्मद शमी ने मैच के पहले दिन 10 ओवर बॉलिंग की, लेकिन विकेट उनसे दूर ही रहा. सुपर स्टार पेसर ने इसकी भरपाई गुरुवार को की और एक के बाद एक 4 विकेट झटक लिए. खास बात यह कि उन्होंने तीन बैटर्स को बोल्ड किया और एक बैटर को विकेटकीपर साहा के हाथ कैच करवाया. शमी की अगुवाई में उनके भाई मोहम्मद कैफ और सूरज जायसवाल ने भी दो-दो विकेट झटके. एक विकेट रोहित कुमार को मिला.

ऑस्ट्रेलिया से आ सकता है बुलावा
इस तरह जिस बंगाल पर पहली पारी में पिछड़ने का खतरा मंडरा रहा था, उसने मध्य प्रदेश पर 61 रन की लीड ले ली. मोहम्मद शमी के इस प्रदर्शन के बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी का रास्ता खुल गया है. हैरानी नहीं होनी चाहिए अगर उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुला लिया जाए. भारतीय टीम करीब दो महीने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है.

Tags: Mohammed Shami, Ranji Trophy, Staff india

हार्दिक की हीरोपंती पर लगेगी लगाम,दो खिलाड़ियों को तैयार करने का बन चुका है पूरा प्लान, नितिश रेड्डी और रमनदीप पर टीम मैनेजमेंट की निगाहें

नई दिल्ली. चढ़ते सूरज को दुनिया सलाम करती है ये  कहावत सबसे ज्यादा कहीं फिट बैठती है तो वो हैं क्रिकेट का मैदान. फर्श के अर्श पर और अर्श से फर्श पर आते किसी भी क्रिकेटर के लिए कोई नई बात नहीं हैं. यानि मैदान पर हीरोपंती बहुत दिन तक नहीं चलती. ये बात सब पर लागू होती है फिर वो चाहे नया खिलाड़ी हो या हार्दिक पांड्या जैसा सीनियर खिलाड़ी.

हार्दिक पांड्या उन खिलाड़ियों में एक रहे है जिनकीजितनी  डिमांड रहती है उतना ही सप्लाई पर सवाल. हार्दिक टेस्ट मैच खेलते नहीं, वनडे सीरीज में वो कभी कभी नजर आते है और टी 20 में उनका स्ट्राइक रेट भी गिर रहा है है इकॉनॉमी रेट का तो बस पूछिए मत.ऐसे में सवाल ये उठता है कि लगातार फॉर्म में गिरावट के बाद हार्दिक की डिमांड क्यों है .

हार्दिक की हीरोपंती पर लगाम जरूरी 

हार्दिक अपने आपको अगर हीरो समझते है तो उसके पीछे की बड़ी वजह उनका ऑलराउंडर कैटेगरी में एकाधिकार था . पिछले कुछ सालों हार्दिक देश में उपलब्ध एकमात्र ऑलराउंडर थे जो तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी करते थे. और जब भी टीम  एशिया से बाहर सीरीज खेलने जाती थी तो टीम मैनेजमेंट पांड्या के हाथ पैर जोड़ने लगती थी . पर समय के साथ हालात और प्रदर्शन भी बदलते गए. आज टीम के पास दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर है जो लगातार हार्दिक को चैलेंज कर रहे है. हार्दिक के करियर में पहली बार ऐसा हुआ है कि दूसरे के प्रदर्शन का दबाव से पांडेया का खेल बिगड़ रहा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में हार्दिक पांड्या लगातार दबाव में चल रहे है दूसरे टी-20 में पांड्या का  स्ट्राइक रेट और तीसरे में खराब गेंदबाजी जमकर चर्चा में है .

पांड्या के  विकल्प तैयार है 

इस समय हार्दिक को एक नहीं बल्कि दो-दो ऑलराउंडर्स से खतरा है एक ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट टीम का हिस्सा है तो वहीं दूसरी तरफ रमनदीप सिंह ने उनके सामने टी 20 में डेब्यू किया और अपने पहले मैच में  सबको प्रभाैवित किया. दोनों ऑलराउंडर्स में सबसे खास बात ये है कि दोनों हर फर्मेट खेलने को तैयार है. दोनों के पास बल्लेबाजी में बड़े शॉट्स की रेंज है तो गेंदबाजी में रफ्तार के स्विंग कराने का माद्दा. फिल्डिंग में भी वो टीम को बड़ा योगदान देते है . नितिश रेड्डी ने बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया और अपने खेल से सबको प्रभावित किया था तभी टेस्ट टीम के दरवाजे भी उनके लिए खुल गए. वहीं रमनदीप ने भी पहले मैच में जिस अंदाज से बल्लेबाजी की उससे संकेत मिले कि वो कितने तैयार हो कर आए है .रमनदीप सिंह और नितिश रेड्डी दोनों घरेलू क्रिकेट में बैट बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में पहुंचे है वहीं हार्दिक है जिनको डोमेस्टिक क्रिकेट से परहेज है. साफ है कि सेलेक्टर्स के सामने अब विकल्प है और अब वो पांड्या की मनमानी नहीं चलने देंगे और उनके पास पिक एंड चूज करने के मौके भी कम होंगे.

Tags: Hardik Pandya, India vs Australia, India vs South Africa, Tilak Varma