चैंपियंस ट्रॉफी विवाद: राशिद लतीफ की गीदड़ भभकी… बोले- पाकिस्तान को भारत से क्रिकेट खेलना छोड़ देना चाहिए

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में अगले साल होना है. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरान नहीं करेगी. इसको लेकर पाकिस्तान में खलबलबी मच गई है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बीसीसीआई को आड़े हाथों लेते हुए खूब खरी खरी सुना रहे हैं. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने कहा कि अगर उनके पास अधिकार होता तो वह पाकिस्तान को किसी भी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ नहीं खेलने देते. उन्होंने साथ ही सुझाव दिया कि आईसीसी को दोनों देशों को तब तक वैश्विक प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अधिकार नहीं देना चाहिए. जब तक कि दोनों अपनी समस्याएं नहीं सुलझा लेते.

बीसीसीआई ने अपनी टीम को आगामी चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है. और इस तरह की अटकलें हैं कि पूरे टूर्नामेंट का आयोजन देश से बाहर हो सकता है. पीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर बीसीसीआई से लिखित में पुष्टि मांगी है कि भारत टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने में असमर्थ है. लतीफ ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘इस तरह की संभावना है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ क्रिकेट खेलना छोड़ सकता है. अगर मेरे पास अधिकार होता तो हां, मैं शायद यह कड़ा कदम उठा लेता. मैं इसके लए किसी को दोषी नहीं ठहराऊंगा. अगर आप (पाकिस्तान में) नहीं खेलना चाहते तो फिर हमारे खिलाफ (बिलकुल भी) मत खेलिए.’

25 रन देकर 5 विकेट… आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने खोला पंजा, 84 पर ढेर हुई टीम

उन्होंने कहा, ‘अगर मैं वहां होता तो मैं यह फैसला करता और बीसीसीआई के खिलाफ लड़ता.’लतीफ ने सुझाव दिया कि मसलों का समाधान निकलने तक आईसीसी को भारत और पाकिस्तान दोनों को बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं देनी चाहिए. पाकिस्तान के लिए 37 टेस्ट और 166 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले लतीफ ने कहा, ‘मेरे नजरिए से आईसीसी को दोनों देशों के मेजबानी अधिकार तब तक रोक कर रखने चाहिए जब तक कि उनके बीच के मुद्दे सुलझ नहीं जाते, जब तक कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता.’ क्रिकेट में राजनीतिक हस्तक्षेप, विशेषकर एशिया में, पर लतीफ ने आईसीसी के श्रीलंका (2023 में) और जिम्बाब्वे (2019 में) पर लगाए गए प्रतिबंध का जिक्र किया और सवाल किया कि वैश्विक संचालन संस्था भारत और पाकिस्तान के प्रति इतनी नरम क्यों है.

भारत और पाकिस्तान पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जा रहा है?
आईसीसी ने पिछले साल नवंबर में देश में खेल के प्रशासन में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप के लिए श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को निलंबित कर दिया था. इस साल जनवरी में निलंबन हटा दिया गया. लतीफ ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जा रहा है? क्योंकि आईसीसी का उन पर बहुत कुछ दांव पर लगा है.’ इसे पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान में भारतीय टीम की सुरक्षा चिंताओं के बारे में बीसीसीआई के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि आईसीसी की सुरक्षा टीम ने उनके देश का आकलन किया था और उसे सुरक्षित माना था.

‘यह लिखित में होना चाहिए कि…’
लतीफ ने कहा, ‘मैं कहूंगा कि यह पहली बार है जब बीसीसीआई की गलती है. वे जो कारण बता रहे हैं वह बहुत कमजोर है. यह लिखित में होना चाहिए कि बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम को खतरा महसूस हो रहा है. आईसीसी की सुरक्षा टीम यहां आई और टूर्नामेंट के लिए हरी झंडी दी. अगर आपको कोई समस्या थी तो आप उन्हें बता सकते थे.’

‘किसी ने इसे लिखित में नहीं देखा है’
यह पूछे जाने पर कि यदि टूर्नामेंट को कहीं और स्थानांतरित किया जाता है तो क्या पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से हट जाएगा, इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा, ‘किसी ने इसे लिखित में नहीं देखा है. इसे कागज के एक टुकड़े पर लिखना होगा. हमने पीसीबी से बात की है और उन्होंने कहा है कि उन्होंने इस संबंध में पाकिस्तान सरकार को एक ईमेल भेजा है. यह एक गंभीर कानूनी मुद्दा है, कोई भी इसे लिखित में देने को तैयार नहीं है.’ लतीफ को भरोसा है कि भारत के साथ मैचों की कमी से पाकिस्तान क्रिकेट की प्रगति में बाधा नहीं आएगी.

पाकिस्तान को हर 8 साल में 3 करोड़ 40 लाख डॉलर मिलेंगे
बकौल राशिद लतीफ, ‘हम 12 साल तक स्वदेश में नहीं खेले. इससे अधिक दुख की बात और क्या हो सकती है? पाकिस्तान को हर आठ साल में (आईसीसी से) तीन करोड़ 40 लाख डॉलर मिलेंगे, चाहे वे भारत के साथ खेलें या नहीं. जो बोर्ड अमीर हैं उन्हें नुकसान होगा, ना कि पीसीबी जैसे बोर्ड को जिसके पास पैसे नहीं हैं. पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज खेलकर अपना अस्तित्व बचा सकता है, भले ही वह आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट नहीं खेलें.’

Tags: Champions Trophy, India Vs Pakistan

Ranji Trophy: यूपी 89 तो बिहार 135 रन पर ढेर, शमी को नहीं मिला विकेट, गोवा-राजस्थान ने बनाए बड़े स्कोर

Ranji Trophy Spherical-up. रणजी ट्रॉफी के पांचवें राउंड के मुकाबले बुधवार, 13 नवंबर को शुरू हुए. इन मुकाबलों के पहले दिन यूपी समेत 3 टीमें 100 रन के भीतर ढेर हो गईं. बिहार की पारी 135 रन पर जा थमी तो राजस्थान और नगालैंड ने एक ही दिन में 300 से ज्यादा रन ठोक दिए. सबकी नजर साल भर बाद मैदान पर लौट रहे मोहम्मद शमी पर भी टिकी थीं, लेकिन वे विकेट नहीं ले सके.

रणजी ट्रॉफी के पांचवें राउंड के पहले दिन कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश को 89 रन पर ढेर कर दिया. यूपी के समीर रिजवी 25 रन बनाकर अपनी टीम के टॉप स्कोरर रहे. कर्नाटक ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं. यूपी की तरह पुडुचेरी और अरुणाचल प्रदेश भी बुधवार को 100 रन के भीतर ही ऑलआउट हो गए. हिमाचल प्रदेश ने पुडेचुरी को 85 रन पर समेट दिया. गोवा ने तो अरुणाचल प्रदेश को 84 रन पर आउट कर दिया. गोवा ने इसके बाद दिन का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया. उसने 2 विकेट पर 414 रन ठोक दिए. उसकी ओर से कश्यप बाकले ने 179 और स्नेहल कौथलांकर ने 146 रन की नाबाद पारियां खेलीं.

बिहार फिर सस्ते में सिमटा
रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में आने के बाद बिहार की भी बड़ी चर्चा रहती है. हालाांकि, उसका प्रदर्शन बिलकुल भी ध्यान नहीं खींच पा रहा है. अपने 4 में से 3 मैच हार चुकी बिहार की टीम पांचवें राउंड में पंजाब के सामने 135 रन बनाकर ढेर हो गई. उसकी ओर से आयुष लोहारुका ने 63 रन बनाए. बाकी 10 बैटर्स में से एक भी 20 की रनसंख्या नहीं छू सका.

शमी ने पहले दिन 10 ओवर बॉलिंग की
वर्ल्ड कप 2023 के बाद पहली बार कोई मैच खेल रहे मोहम्मद शमी भी पहले दिन खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. हालांकि, भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्होंने वापसी के पहले ही दिन 10 ओवर बॉलिंग की, जो उनके फिट हो जाने का सबूत है. मध्य प्रदेश ने बंगाल के खिलाफ इस मुकाबले में पहले बॉलिंग की. मेजबान मध्य प्रदेश ने बंगाल को 51.2 ओवर में 228 रन पर समेट दिया. इसके बाद उसने एक विकेट पर 101 रन बना लिए. बंगाल के लिए एकमात्र विकेट मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ ने लिया.

राजस्थान-नगालैंड ने बनाए बड़े स्कोर
राजस्थान और नगालैंड ने पांचवें राउंड में बड़ा स्कोर बनाया है. राजस्थान ने उत्तराखंड के खिलाफ 4 विकेट पर 362 रन बनाए. उसकी ओर से महिपाल लोमरोर ने 141 रन की पारी खेली. नगालैंड ने मिजोरम के खिलाफ 3 विकेट पर 363 रन बना दिए. उसकी ओर से देगा निश्चल ने 145 रन की पारी खेली.

Tags: Mohammed Shami, Ranji Trophy

IPL Mega Public sale: इंडिया के बाहर दूसरी बार होगा आईपीएल ऑक्शन, खिलाड़ियों पर कब- कहां और कितने बजे लगेगी बोली, जानें सबकुछ

नई दिल्ली. आईपीएल ऑक्शन 2025 का आयोजन दो दिन तक होगा. ऑक्शन दूसरी बार इंडिया से बाहर होने जा रहा है. सऊदी अरब के जेद्दा में ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. इससे पहले 2024 में ऑक्शन का आयोजन दुबई में हुआ था. दो दिनों तक चलने वाले ऑक्शन जेद्दा के समय के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा जिसे भारत में दोपहर 3:00 बजे से देखा जा सकता है. जब ऑक्शन होगा उस समय भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में मेजबानों के साथ सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेल रहे होंगे. पर्थ टेस्ट का तीसरा और चौथा दिन होगा.

आईपीएल 2025 ऑक्शन में कुल 1574 क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया था लेकिन बीसीसीआई ने 574 खिलाड़ियों के नाम को शॉर्टलिस्ट किया है. इसमें 366 भारतीय हैं जबकि 208 ओवरसीज और तीन एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी शामिल हैं. 204 स्लॉट खाली हैं जिसमें 70 ओवरसीज क्रिकेटर्स के लिए है. 2 करोड़ हाईएस्ट रिजर्व प्राइस रखा गया है. 81 खिलाड़ियों का नाम हाईएस्ट ब्रेकेट में शामिल है.

  • आईपीएल 2025 ऑक्शन का अयोजन कब होगा?

    आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को होगा.

  • आईपीएल 2025 ऑक्शन का आयोजन कहां होगा?

  • आईपीएल 2025 ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा शहर में होगा.

  • आईपीएल 2025 ऑक्शन भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा?

  • भारतीय समय के मुताबिक आईपीएल ऑक्शन दोपहर 3:00 शुरू होगा. दो दिवसीय ऑक्शन स्थानीय समय के मुताबिक रविवार 24 नवंबर 2024, को दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा.

  • इंडिया में किस टीवी चैनल पर आईपीएल ऑक्शन का सीधा प्रसारण होगा?

  • भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर आईपीएल ऑक्शन 2025 का लाइव टेलीकास्ट होगा.

  • आईपीएल ऑक्शन 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

  • जियो सिनेमा एप्प पर आईपीएल ऑक्शन 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

    FIRST PUBLISHED : November 16, 2024, 22:53 IST

    पूर्व विकेटकीपर नए रोल में, ‘नेहरा जी’ के साथ मिलकर आईपीएल में पहली बार करेगा ये काम, गुजरात टाइटंस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

    नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल आईपीएल 2025 में नई भूमिका में नजर आएंगे. क्रिकेट से संन्यास के बाद पार्थिव कॉमेंट्री में सक्रिय हैं लेकिन अब वह कॉमेंट्री की बजाए आईपीएल में टीम की रणनीति बनाएंगे. गुजरात टाइटंस ने भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को आईपीएल के आगामी सीजन के लिए बैटिंग और असिस्टेंट कोच बनाया है. फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इसका ऐलान किया. पार्थिव मुख्य कोच आशीष नेहरा के नेतृत्व वाले सहयोगी स्टाफ में दोहरी भूमिका निभाएंगे.

    गुजरात टाइटंस (Gujarat Tiatans) फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘गुजरात टाइटंस को अपने नए सहायक और बल्लेबाजी कोच के रूप में पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) की नियुक्ति की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. यह पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अपने 17 साल के शानदार करियर का अनुभव टीम के साथ जोड़ेगा. टाइटंस आईपीएल के आगामी सत्र के लिए तैयारी कर रहा है. और ऐसे में पार्थिव की बल्लेबाजी तकनीक और रणनीति तैयार करने की क्षमता खिलाड़ियों के कौशल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.’

    25 रन देकर 5 विकेट… आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने खोला पंजा, 84 पर ढेर हुई टीम

    चैंपियंस ट्रॉफी विवाद: राशिद लतीफ की गीदड़ भभकी… बोले- पाकिस्तान को भारत से क्रिकेट खेलना छोड़ देना चाहिए

    पार्थिव पटेल पहली बार आईपीएल में निभाएंगे ये रोल
    पार्थिव पटेल ने 2020 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. यह पहला अवसर होगा जबकि वह आईपीएल में कोच की भूमिका निभाएंगे. वह पिछले तीन सत्रों से मुंबई इंडियंस के लिए टैलेंट स्काउट के रूप में काम कर रहे थे. वह आईएलटी20 के पहले सत्र में एमआई अमीरात के बल्लेबाजी कोच भी रहे.

    पार्थिव पटेल का क्रिकेट करियर
    उनतालीस साल के पार्थिव पटेल ने 25 टेस्ट मैचों में 934 रन बनाए हैं जिसमें 6 अर्धशतक शामलि है. उन्होंने इस दौरान विकेट के पीछे 62 कैच लपके हैं जबकि 10 स्टंपिंग की है. 38 वनडे इंटरनेशनल मैचों में पार्थिव ने 4 हाफ सेंचुरी की मदद से 736 रन बनाए हैं. उन्होंने विकेट के पीछे 39 शिकार किए हैं जिसमें 30 कैच और 9 स्टंपिंग शामिल है. पार्थिव ने 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 36 रन जुटाए हैं.

    Tags: Gujarat Titans, IPL, Parthiv patel

    मोहम्मद शमी की क्रिकेट में वापसी के बीच पूर्व सेलेक्टर का आया बयान, बोले- दिखाना होगा दमखम, तभी…

    नई दिल्ली. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे हैं. शमी इस समय रणजी ट्रॉफी में बंगाल की ओर से मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच खेल रहे हैं. उनकी वापसी को लेकर टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर संज जगदाले ने बड़ी बात कही है. जगदाले का कहना है कि शमी को फिटनेस और फॉर्म हासिल करने के लिए प्रथम श्रेणी मुकाबलों में दम-खम दिखाना होगा. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शमी टखने की चोट की वजह से 360 दिन से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर थे. वह फिटनेस और लय को हासिल करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं.

    पिछले साल 19 नवंबर को विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)  के टखने में चोट थी. जिसके लिए उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ा था. उन्होंने मध्यप्रदेश और बंगाल के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी मैच के जरिये प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की. संजय जगदाले ने स्टेडियम में इस मैच के दौरान ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘शमी कमाल के गेंदबाज रहे हैं. पिछले एक साल में भारत को उनकी गेंदबाजी की कमी निश्चित तौर पर खली है.’

    पूर्व विकेटकीपर नए रोल में, ‘नेहरा जी’ के साथ मिलकर आईपीएल में पहली बार करेगा ये काम, गुजरात टाइटंस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

    25 रन देकर 5 विकेट… आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने खोला पंजा, 84 पर ढेर हुई टीम

    ‘शमी की कमी किसी युवा गेंदबाज के लिए मौका भी साबित हो सकती है’
    भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव ने कहा, ‘हमें उम्मीद करनी चाहिए कि शमी जल्द ही अपने प्रदर्शन के शिखर पर पहुंचेंगे. लेकिन फिटनेस और फॉर्म हासिल करने के लिए उन्हें अभी प्रथम श्रेणी मैच खेलने होंगे.’ यह पूछे जाने पर कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी प्रतियोगिता में भारतीय टीम को शमी की कमी खलेगी, जगदाले ने कहा,‘अनुभवी शमी की खूबियों वाला कोई गेंदबाज एकदम सामने नहीं आ सकता, लेकिन इस मुकाबले में उनकी कमी किसी युवा गेंदबाज के लिए मौका भी साबित हो सकती है जिसका फायदा उठाकर वह भारतीय टीम में खुद को स्थापित कर सकता है.’

    ‘भारत को बढ़िया तेज गेंदबाज की बहुत जरूरत है’
    इस बीच, मोहम्मद शमी के कई युवा प्रशंसक अपने पसंदीदा गेंदबाज की मैदान पर वापसी के गवाह बनने होलकर स्टेडियम पहुंचे. ऐसे ही एक प्रशंसक रेहान पटेल ने कहा,‘भारत को बढ़िया तेज गेंदबाज की बहुत जरूरत है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि शमी रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी की राह बनाएंगे.’

    Tags: Mohammed Shami, Ranji Trophy

    कौन है ये 13 साल का बच्चा… जिसे आईपीएल ऑक्शन में मिली जगह, क्या दिग्गजों पर यंगेस्ट क्रिकेटर पड़ेगा भारी

    नई दिल्ली. 13 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है. बीसीसीआई की ओर से नीलामी के लिए जारी खिलाड़ियों की लिस्ट में बिहार के इस होनहार क्रिकेटर ने भी जगह बनाई है. जिनपर 24 और 25 नवंबर को आयोजित होने वाली मेगा नीलामी में बोली लगेगी. इस बार ऑक्शन के लिए कुल 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. आईपीएल ऑक्शन का दो दिवसीय आयोजन सउदी अरब के जेद्दा में होगा. समस्तीपुर के रहने वाले वैभव बिहार की ओर से रणजी में खेलते हैं. वह विस्फोटक ओपनर हैं.

    बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की सूची में 491वें नंबर पर हैं. वह अनकैप्ड खिलाड़ियों की कैटेगरी (UBA9) में शामिल हैं. जिसमें 68वें सेट के खिलाड़ियों में उनका नाम है. उन्होंने इसी साल जनवरी, 2024 में बिहार की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू कर सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा. सूर्यवंशी ने इसके बाद इंडिया अंडर 19 वर्सेस ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 यूथ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. सितंबर-अक्टूबर में इस सीरीज का आयोजन हुआ था जहां पहले मैच में वैभव ने धमाकेदार सेंचुरी जड़कर पूरी महफिल लूट ली.

    Good 10: अकेले निपटा दी पूरी टीम… 39 साल में पहली बार, रणजी में रचा इतिहास

    AUS vs PAK 2nd T20: आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन… गेंदबाज ने 4 गेंद में पलट दी बाजी, 6 दिन में अर्श से फर्श पर पहुंची टीम

    वैभव 5 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं
    27 मार्च, 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी का फर्स्ट क्लास मैचों में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नही रहा है लेकिन वह जिस कद के खिलाड़ी हैं उसने उन्हें बड़ा बनाया है. वैभव 5 प्रथमश्रेणी मैचों की 10 पारियों में 100 रन बना सके हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 41 रन रहा है. हालांकि उनके पास टेंपरामेंट और स्किल गजब की है. इतनी कम उम्र के बावजूद, सूर्यवंशी को आईपीएल नीलामी में शामिल किया जाना यह संकेत देता है कि फ्रेंचाइजी अब कम उम्र में प्रतिभा की पहचान करने के लिए आंकड़ों से परे देख रही हैं.

    अंडर 19 एशिया कप के लिए वैभव भारतीय टीम में
    वैभव सूर्यवंशी को आगामी अंडर 19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है. इसका आयोजन इस महीने के आखिरी में होगा. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 30 नवंबर को करेगी. वैभव इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने को बेचैन हैं.

    Tags: IPL, IPL Public sale

    कोहली-स्मिथ नहीं…बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में छठे और सातवें नंबर के ये 2 बल्लेबाज होंगे एक्स फैक्टर, दिग्गज का दावा

    नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कौन खिलाड़ी चमक सकता है, इसको लेकर भविष्यवाणी होने लगी है. ऑस्ट्रेलिया के ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच का मानना ​​है कि नतीजा तय करने में ऋषभ पंत और एलेक्स कैरी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को लगता है कि भारतीय बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ेगा. फिंच को लगता है कि दोनों विकेटकीपर शीर्ष क्रम के नहीं चल पाने पर अपनी टीमों को वापसी दिलाने की क्षमता रखते हैं.

    आरोन फिंच (Aaron Finch) ने ‘विलो टॉक पॉडकास्ट’ पर कहा, ‘मुझे लगता है कि एलेक्स कैरी (Alex Carey) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अहम हो सकते हैं. इन दोनों विकेटकीपर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है. सीरीज में जब किसी समय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज नहीं चल पाएंगे तब एलेक्स और ऋषभ की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी. यह दोनों तेज गेंदबाजी आक्रमण को अच्छी तरह से खेलते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि सातवें नंबर पर एलेक्स और छठे नंबर पर ऋषभ की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है.’

    पूर्व विकेटकीपर नए रोल में, ‘नेहरा जी’ के साथ मिलकर आईपीएल में पहली बार करेगा ये काम, गुजरात टाइटंस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

    मोहम्मद शमी की क्रिकेट में वापसी के बीच पूर्व सेलेक्टर का आया बयान, बोले- दिखाना होगा दमखम, तभी…

    ‘एलेक्स कैरी और ऋषभ पंत आक्रामक हैं’
    भारत की पिछली सीरीज में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पंत और कैरी दोनों ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. फिंच ने कहा,‘कैरी आक्रामक है, ऋषभ आक्रामक हैं. खेल वास्तव में एक या दो दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा और मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण होगा.’ दूसरी तरफ हैडिन का मानना ​​है कि पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की तेज गेंदबाजी तिकड़ी उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करेगी.

    ‘राहुल या अभिमन्यु ईश्वरन पारी की शुरुआत कर सकते हैं’
    उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि भारतीय बल्लेबाज हमारे तेज गेंदबाजों के सामने टिक पाएंगे.’भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगर 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल या अभिमन्यु ईश्वरन पारी की शुरुआत कर सकते हैं. जायसवाल ने खुद को आक्रामक टेस्ट सलामी बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है. उन्होंने अभी तक 14 मैच में 56.28 की प्रभावशाली औसत से 1,407 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और आठ अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 214 रन है.

    ‘पर्थ में पारी की शुरुआत करना बहुत मुश्किल होता है’
    ब्रैड हैडिन को लगता है कि इस युवा सलामी बल्लेबाज की असली परीक्षा ऑस्ट्रेलिया में होगी. उन्होंने कहा,‘मैं जानता हूं कि जायसवाल अच्छा बल्लेबाज है लेकिन उसने इससे पहले कभी ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं किया है. इसलिए यह देखना अभी बाकी है कि वह उछाल लेती पिचों पर कैसा प्रदर्शन करता है. पर्थ में पारी की शुरुआत करना बहुत मुश्किल होता है.’

    Tags: Aaron Finch, Alex Carey, Border Gavaskar Trophy, IND vs AUS, Rishabh Pant

    173 गेंद, 33 चौके,9 छक्के, 10 साल पहले खेली गई थी वनडे की सबसे बड़ी पारी, शर्मा जी का बेटा पड़ गया था विरोधी पर भारी

    नई दिल्ली. मैदान पर करिश्मा होते आपने कई बार देखा होगा कभी बैट से तो कभी गेंद से , आज हम उस करिश्में की बात करेंगे जिसका गवाह  कोलकाता के इडेन गार्डन बना . 13, नवबंर 2014 – एक ऐसा दिन है जिससे हर भारतीय क्रिकेट फैन की खास यादे जुड़ी हैं.  भारत के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक, रोहित शर्मा ने कोलकाता के एडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी.

    यह वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है और सच कहूं तो इतने सालों बाद भी यह संभव नहीं लगता। उस दिन रोहित शर्मा एक अलग ही लेवल पर थे। उन्होंने धीमी शुरुआत की थी, अपना समय लिया और फिर अचानक से रोहित ने गियर बदल दिया। फिर जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं थी.

    रोहित शर्मा का का नामकरण हुआ हिटमैन 

    रोहित की 10 साल पहले खेली गई पारी अद्भुत  शॉट्स से भरी पड़ी थी. चाहे वह उनके तेज कट, मजबूत पुल, या उनके लॉफ्टिड ड्राइव हों. उन्होंने 33 चौके और 9 छक्के लगाते हुए महज 173 गेंदों में अपना ऐतिहासिक 264 रन का स्कोर बनाया. रोहित को यह कारनामा किए आज पूरे 10 साल हो गए हैं. लेकिन अब तक वनडे में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड उनका कोई तोड़ नहीं पाया. रोहित वनडे में सबसे ज्यादा 3 दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. रोहित को उनकी इस पारी के बाद से ‘हिटमैन’ कहा जाने लगा और सफेद गेंद के वो बेताज बादशाह बन गए.

    रोहित की ‘रन’बाजी से बड़ी जीत

    रोहित शर्मा से हिटमैन बन चुके इस बल्लेबाज ने सभी श्रीलंकाई गेंदबाज की जमकर धुनाई की थी. हिटमैन के शॉट्स का विरोधी टीम के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. रोहित की इस आतिशी पारी के दम पर भारत ने 404/5 का विशाल स्कोर बनाया.405 रन के विशाल टारगेट को चेज करना कोई आसान काम नहीं था. आज की डेट में भी इतने बड़े स्कोर वनडे में कम बनते हैं. इस विशाल टोटल का श्रीलंका पर शुरुआत से ही दबाव था, जिसका नतीजा यह हुआ कि मेहमान टीम 43.1 ओवर में 251 रनों पर ऑल आउट हो गई और 153 रन से भारत ने मैच जीत लिया. रोहित शर्मा कीइस महान पारी को आज भी फैंस याद करते है.

    Tags: On This Day, Rohit sharma, Workforce india, Virat Kohli

    AUS vs PAK 2nd T20: आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन… गेंदबाज ने 4 गेंद में पलट दी बाजी, 6 दिन में अर्श से फर्श पर पहुंची टीम

    नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान को 13 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज जीत ली. पाकिस्तान की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी लेकिन उसके बल्लेबाज टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. तारीफ करनी तेज गेंदबान नेथन एलिस की, जिन्होंने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को सीरीज की जीत दिला दी. एलिस को पूरे 6 गेंद भी नहीं फेंकने पड़े. उन्होंने चार गेंद में ही काम कर दिया. पाकिस्तान अभी तक ऑस्ट्रेलिया को टी20 में उसके घर में नहीं हराया है.

    पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी. पाकिस्तान का सिर्फ एक विकेट बचा हुआ था. क्रीज पर थे हारिस रउफ और इरफान खान. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोस इंगलिस ने आखिरी ओवर के लिए नेथन एलिस को याद किया. एलिस की पहली गेंद पर हारिस ने दौड़कर एक रन लिया. इसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर इरफान खान एक भी रन नहीं ले सके जबकि चौथी गेंद पर इरफान रन आउट हो गए. इस तरह पाकिस्तान की पारी का अंत हो गया.

    शुभमन गिल हुए चोटिल, 14 दिन तक हो सकते हैं क्रिकेट से बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में खेलना मुश्किल

    पाकिस्तान की घटिया हरकत के बाद आईसीसी का फरमान, जनवरी में भारत आएगी चैंपियंस ट्रॉफी, नए टूर शेड्यूल का ऐलान

    स्पेंसर जॉन्सन ने 5 विकेट लिए
    इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 26 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए. जॉनसन ने पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को झकझोरा जिससे जीत के लिए 148 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम आखिरी ओवर में 134 रन पर आउट हो गई. पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने 52 रन और इरफान खान ने नाबाद 37 रन बनाए लेकिन टीम का कोई अन्य बल्लेबाज प्रभावी योगदान नहीं दे सका. कप्तान मोहम्मद रिजवान (16) दोहरे आंकड़े को पार टीम के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज रहे.

    छह दिन के भीतर अर्श से फर्श पर पहुंची पाक टीम
    पाकिस्तान की टीम छह दिन के भीतर ही अर्श से फर्श पर पहुंच गई. उसने हाल में ऑस्ट्रेलिया में लंबे समय बाद वनडे सीरीज जीती थी.टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद मैथ्यू शॉर्ट (32 रन) और जैक फ्रेजर मैकगुर्क (20 रन) ने 20 गेंद में 50 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरुआत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया का यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक है.

    मार्कस स्टोइनिस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके
    तेज गेंदबाज हारिस राउफ (22/4) और अब्बास अफरीदी ( 17/3) ने इसके बाद शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान की वापसी करवाई. शाहीन शाह अफरीदी के पहले ओवर में मैकगुर्क ने लगातार गेंदों में तीन चौके और छक्का जड़ा जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने नसीम शाह का स्वागत छक्के और चौके से किया. राउफ ने अपने पहले ओवर में मैकगुर्क और इंग्लिश (शून्य) को चलता किया जबकि अब्बास ने शॉर्ट को पवेलियन की राह दिखाई. मार्कस स्टोइनिस (14) दो आसान जीवन दान का फायदा उठाने में विफल रहे लेकिन वह सूफियान मुकीम की गेंद पर अब्बास द्वार लपके गए. ग्लेन मैक्सवेल 20 गेंद में 21 रन बनाकर इस गेंदबाज का दूसरा शिकार बने.

    ऑस्ट्रेलिया की नजर क्लीनस्वीप पर
    राउफ ने इसके बाद टिम डेविड और जेवियर बार्टलेट (पांच) के विकेट चटकाए. लेकिन आरोन हार्डी ने 23 गेंद में 28 रन की पारी से ऑस्ट्रेलिया को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर आजम (03) ने नेथन एलिस की गेंद पर सस्ते में आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद नौ ओवर तक पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बाउंड्री नहीं लगाने दी। टीम ने इस दौरान चार विकेट भी गवांए. उस्मान और इरफान ने 58 रन की साझेदारी के साथ मैच में पाकिस्तान की वापसी कराई. जॉनसन ने उस्मान को 16वें ओवर में आउट कर इस बल्लेबाज की अर्धशतकीय पारी को खत्म किया. एडम जम्पा ने अपने आखिरी ओवर में दो विकेट लिए. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिए. वनडे सीरीज में 1-2 से हार के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में नए कप्तान जोश इंग्लिश की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की निगाहें सोमवार को होबार्ट में क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी.

    Tags: Babar Azam, Mohammad Rizwan, Pakistan vs australia

    रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के किस स्टार लिए कहा ऐसा- वो तकलीफ में था, दोबारा क्रिकेट खेलने की उम्मीद नहीं थी

    मेलबर्न. भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए तैयारी कर रही है. इस दौरे पर टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत को एक्स फैक्टर माना जा रहा है. टॉप फॉर्म में चल रहे इस खिलाड़ी ने पिछली कुछ सीरीज में धमाकेदार खेल दिखाकर ऑस्ट्रेलिया खेमे में दहशत फैला दी है. भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भीषण कार दुर्घटना के बाद जब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अस्पताल में देखा था. तब उनके क्रिकेट भविष्य को लेकर अनिश्चित थे. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के चोट से उबरने को ‘चमत्कार’ करार दिया.

    ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सीजन में लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वापसी करने के बाद दलीप ट्रॉफी से रेड बॉल क्रिकेट में वापसी की थी. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे. शास्त्री ने ‘न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो, अगर आपने उसे देखा होता तो आप उससे दोबारा क्रिकेट खेलने की उम्मीद नहीं करते.’’

    भारत के पूर्व कोच ने कहा, ‘‘मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा. वह बहुत पीड़ादायक स्थिति में था. उसके चोटिल होने के एक महीने बाद मैं उसे अस्पताल में देखने गया था. उसे काफी चोट लगी थी और पूरे शरीर पर चोट के निशान थे. उसका एक बड़ा ऑपरेशन हुआ था और हर जगह टांके लगे थे. उस स्थिति से ठीक होकर क्रिकेट खेलना एक चमत्कार है. फिर आगे बढ़ना और विश्व कप विजेता टीम में खेलना और टेस्ट टीम का हिस्सा बनना वास्तव में एक बड़ी और उल्लेखनीय उपलब्धि है.’’

    भारतीय टीम 22 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में है. इस देश में पंत का औसत 62 का है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरे में टीम की सफलता में शानदार भूमिका निभाई थी. सड़क दुर्घटना की चोट से वापसी करने के बाद से (पंत दिसंबर 2022 में नयी दिल्ली से अपने गृह नगर रुड़की लौटते समय कार दुर्घटना में घायल हो गए थे.) पंत शानदार लय में है. शास्त्री ने कहा, ‘‘वह शानदार लय के साथ ऑस्ट्रेलिया आया है. वह ऐसा खिलाड़ी जिसका खौफ ऑस्ट्रेलिया की टीम में है. जब वह अस्पताल में था तब हालांकि इस बात की बेहद कम संभावना था कि वह इस दौरे का हिस्सा बनेगा.’’

    शास्त्री ने कहा, ‘‘अब जब आप उनसे बात करते हैं तो खेल के प्रति उनके मन में सम्मान और भी बढ़ जाता है. अपनी वापसी के बाद से वह इस खेल को और अधिक महत्व देता है. मैंने उसे टेस्ट क्रिकेट के मुताबिक फिटनेस हासिल करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करते हुए देखा है.’’

    Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Ravi shastri, Rishabh Pant