17 की उम्र में 176 रन की पारी… युवा बैटर ने धोनी को किया इम्प्रेस, IPL 2025 ऑक्शन से पहले सीएसके की रडार पर मुंबई का युवा खिलाड़ी

नई दिल्ली. मुंबई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की बल्लेबाजी से महेंद्र सिंह धोनी बेहद प्रभावित हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले आयुष को ट्रायल्स के लिए बुलाया है. दाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष पिछले महीने रणजी ट्रॉफी में 176 रन की पारी खेल चुके हैं. म्हात्रे ने इसी साल प्रथमश्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया. डेब्यू के बाद से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को इम्प्रेस किया है. आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 का आयोजन दो दिन तक होगा. 24 नवंबर को ऑक्शन की शुरुआत सऊदी अरब का जेद्दा में होगी. इस ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमें अपनी अपनी रणनीति बनाने में लगी हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की बल्लेबाजी के कायल हो चुके हैं. सीएसके ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से आयुष को ट्रायल के लिए अनुमति देने का आग्रह किया है. बताया जा रहा है कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले आयुष का ट्रायल हो सकता है. आयुष ने इसी साल ईरानी कप के जरिए मुंबई की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत की. इसके बाद से उनका प्रदर्शन शानदार रहा.

Ind vs Aus:ऑस्ट्रेलिया में कितने बजे से खेले जाएंगे टेस्ट मैच, अलग- अलग है टाइमिंग, नींद से करना होगा समझौता

5 मैचों में 321 रन बनाए
आयुष म्हात्रे ने अपने छोटे डोमेस्टिक करियर में 5 फर्स्ट क्लास मैचों में 35.66 की औसत से कुल 321 रन बनाए हैं. इसमें उनकी 176 रन की शानदार पारी भी शामिल है जो उन्होंने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ खेली थी. आयुष ने अपनी इस पारी से सीएसके स्काउट्स का ध्यान अपनी ओर खिंचा. इस युवा बल्लेबाज की आक्रामक बैटिंग ने आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी टीमों को अपनी रडार में ला दिया है. इतनी कम उम्र में आयुष की परिपक्वता को देख सभी हैरान हैं.

पृथ्वी शॉ के बल्ले से जड़ चुका है शतक
म्हात्रे ने पिछले महीने महाराष्ट्र के खिलाफ 176 रन की पारी खेली. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर जैसे वर्ल्ड क्लास बल्लेबाजों के साथ जिस परिपक्वता से साझेदारी निभाई वो काबिलेतारीफ है. उन्होंने ये पारी पृथ्वी शॉ के बल्ले से खेली थी. पृथ्वी ने उन्हें ये बल्ला गिफ्ट किया था. म्हात्रे कथिततौर पर रणजी ट्रॉफी के पांचवें राउंड और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बीच ब्रेक के दौरान ट्रायल देंगे. इसके जरिए वह आईपीएल में अपनी जगह बना सकते हैं. सीएसके के एमडी और सीईओ कासी विश्वनाथन ने एमसीए से म्हात्रे को ट्रायल्स में भेजने की अनुमति मांगी है. धोनी शुरू से सीएसके के लिए युवा खिलाड़ियों में विश्वास जताते रहे हैं. वह हमेशा से युवा खिलाड़ियों को मौका देते रहे हैं. म्हात्रे भी उन्हीं में से एक हैं.

Tags: Chennai tremendous kings, IPL, IPL Public sale, Ms dhoni

क्या रोहित शर्मा पहला टेस्ट खेलेंगे, शुभमन गिल हो जाएंगे बाहर, केएल राहुल की चोट कैसी, पर्थ टेस्ट से पहले उठे कई सवाल ?

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत से पहले कई सवाल सामने खड़े हो गए हैं. टीम इंडिया के कप्तान के पहले टेस्ट मैच में खेलने ना खेलने को लेकर इतनी खबरे सामने आ चुकी है. अब तक यह साफ नहीं है कि वो पर्थ टेस्ट का हिस्सा होंगे या नहीं वहीं मैच शुरू होने से पहले शुभमन गिल के चोटिल होने की खबर ने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है. रोहित शर्मा के ना खेलने पर उनके ओपनिंग विकल्प केएल राहुल को भी प्रैक्टिस के दौरान चोट लगने की खबर सामने आ चुकी है.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होने जा रही है. अब भारतीय टीम के पहले मैच में प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ पक्का नहीं हो पा रहा है. कप्तान रोहित शर्मा को लेकर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले कोच गौतम गंभीर ने कुछ साफ नहीं किया था. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि वो पर्थ टेस्ट खेल सकते हैं. 15 नवंबर को दूसरे बच्चे के पिता बनने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने उतरेंगे लेकिन अब तक कुछ साफ नहीं हो पाया है.

क्या रोहित शर्मा खेलेंगे पहला टेस्ट ?
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे. भारतीय कप्तान के 6 दिसंबर को एडिलेड ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए तैयार होने की उम्मीद है. एक अधिकारी ने TOI को बताया “रोहित शर्मा पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे. वह अपने परिवार और घर में आए नए मेहमान के साथ कुछ और समय बिताना चाहते हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड उनके इस फैसले का पूरी तरह से सम्मान करता है.”

शुभमन गिल खेलेंगे पहला टेस्ट ?
भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल को प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है जिसकी वजह से 22 नवंबर से शुरू होने वाले मैच में उनकी भागीदारी पर गंभीर संदेह है. ESPNcricinfo ने रिपोर्ट किया है कि भारत ए के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को पर्थ में टीम के साथ रुकने के लिए कहा गया है. पडिक्कल मुख्य टीम का हिस्सा होंगे या रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल होंगे.

केएल राहुल की चोट कितनी गंभीर ?
रोहित शर्मा के पहला टेस्ट मैच ना खेलने पर उनकी जगह ओपनिंग के दावेदार केएल राहुल के भी चोटिल होने की खबर सामने आई थी. पर्थ टेस्ट से पहले टीम के इंट्रा-स्क्वाड मैच के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की एक उछलती गेंद से केएल राहुल के दाहिनी कोहनी पर चोट लगी थी. मेडिकल स्टाफ द्वारा इलाज के बाद उन्होंने बल्लेबाजी करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही 29 रन पर मैदान छोड़ना पड़ा. वह फिर से बल्लेबाजी करने नहीं लौटे. हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुकाबिक चोट चिंताजनक नहीं है और टीम मैनेजमेंट ने सावधानी बरतते हुए उनको बल्लेबाजी करने से मना किया था.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, KL Rahul, Rohit sharma, Shubman gill

ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, सीरीज से पहले कप्तान हीली चोटिल, भारत के खिलाफ पहला मैच खेलने पर संशय

सिडनी. भारतीय पुरुष टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. टीम इंडिया को 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलना है. यह सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए बेहद अहम है. भारत की महिला टीम भी ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के पहले मेजबान टीम को जोरदार झटका लगा है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली चोटिल हो गई है और उनके आगामी सीरीज के खेलने पर सवाल खड़ा हो गया है.

भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर पर वनडे सीरीज खेलने वाली है. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली बाएं घुटने की चोट के कारण महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के बचे हुए मैचों से बाहर हो गई हैं. उनका भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध है. सिडनी सिक्सर्स ने शनिवार को कहा कि पहले से ही अक्टूबर में टी20 विश्व कप के दौरान लगी पैर की चोट से जूझ रही हीली टूर्नामेंट के बचे मैचों में नहीं खेलेंगी.

यह चोट हीली के लिए एक बड़ा झटका है, जिससे भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर संदेह पैदा हो गया है. भारतीय टीम के खिलाफ यह सीरीज डब्ल्यूबीबीएल फाइनल के ठीक चार दिन बाद शुरू होने वाली है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान अगले पखवाड़े में जांच से गुजरेंगी और भारत श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा अगले हफ्ते के अंत में होने की उम्मीद है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 5 दिसंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाना है. इसके बाद 8 दिसंबर को दोनों टीमें इसी मैदान पर दूसरे वनडे मुकाबला खेलेगी. सीरीज का आखिरी वनडे मैच 11 दिसंबर को पर्थ में खेला जाना है.

FIRST PUBLISHED : November 17, 2024, 07:28 IST

खुशखबरी! कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तैयार, 1 साल से बाहर बैठा धुरंधर हो सकता है साथ

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में 22 नवंबर से खेलना है. पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बनने के बाद दौरे के लिए रवाना होने के लिए तैयार हैं. जानकारी के मुताबिक वह सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया के साथ होंगे. इतना ही नहीं उनके साथ अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं. हालांकि कप्तान के पहला मैच खेलने पर फैसला मुकाबले से पहले लिया जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया नेट्स में जमकर प्रैक्टिस कर रही है. भारत के कप्तान रोहित शर्मा जो हाल ही में एक बेटे पिता बने हैं उनके पहले टेस्ट के लिए टीम से जुड़ने की संभावना है. रोहित के अलावा भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जिन्होंने चोट के बाद रणजी ट्रॉफी से क्रिकेट के मैदा पर लगभग 1 साल बाद वापसी की है वो भी कप्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं.

रोहित के साथ जा सकते हैं शमी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पहला टेस्ट मैच खेलने को लेकर संशय बना हुआ है लेकिन दौरे पर रवाना होने से पहले कोच गौतम गंभीर ने उनके मैच खेलने की उम्मीद जताई थी. 15 नवंबर को वह दूसरी बार पिता बने और इससे यह साफ हो गया कि रोहित पर्थ टेस्ट खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद से चोट की वजह से मैदान से बाहर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी में खेलकर फिटनेस साबित की है. उनको भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा के साथ जाने की उम्मीद है.

FIRST PUBLISHED : November 17, 2024, 06:51 IST

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने क्यों किया इनकार? पाकिस्तान ने आईसीसी से मांगा जवाब, हाइब्रिड मॉडल का कोई चांस नहीं…

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर अड़ियल रुख अपनाता नजर आ रहा है. पीसीबी ने भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से इनकार के बाद आईसीसी से जवाब मांगा है. पीसीबी आईसीसी से जानना चाहता है कि आखिर भारत क्रिकेट बोर्ड ने किस आधार पर अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार किया है.

पीसीबी को शुक्रवार को ही आईसीसी द्वारा बता दिया गया था कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. आईसीसी ने कहा था कि बीसीसीआई को भारत सरकार से पाकिस्तान टीम भेजने की इजाजत नहीं मिली है. क्रिकइंफो के मुताबिक पीसीबी इस जवाब से संतुष्ट नहीं है. चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 19 फरवरी से प्रस्तावित है. मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक इसके मैच तीन अलग-अलग शहरों में खेले जाने हैं.

पीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखा है. इसमें पूछा गया है कि आखिर भारतीय टीम किस आधार पर या किस वजह से पाकिस्तान दौरे पर नहीं आ रही है. पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि इस बार हाइब्रिड मॉडल अपनाने का कोई सवाल ही नहीं है. यह मॉडल एशिया कप 2023 में अपनाया गया था. इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने सरकार से सहमति और सलाह के बाद वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा किया था. माना गया था कि इसके बदले भारतीय टीम 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आएगी.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अड़ियल रुख के चलते आईसीसी को 11 नवंबर को वह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था, जो चैंपियंस ट्रॉफी के 100 दिन बाकी होने के मौके पर होना था. इसी कार्यक्रम में टूर्नामेंट का शेड्यूल भी फाइनल होना था, जो अब टल गया है. एक तरह से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. माना जा रहा है कि अगर पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल से इनकार करता है तो दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट कराया जा सकता है.

FIRST PUBLISHED : November 12, 2024, 22:13 IST

Ind vs SA: संजू सैमसन कर सकते हैं बड़ा कमाल, रोहित छूट जाएंगे पीछे, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में जड़ चुके हैं शतक

नई दिल्ली. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में एक छक्का जड़ते ही रोहित शर्मा को पीछे छोड़ देंगे. संजू ने मौजूदा सीरीज के पहले मैच में शानदार शतक जड़कर भारत को बड़े अंतर से जीत दिलाई. उन्हें साउथ अफ्रीका में ओपनिंग में बैटिंग के लिए उतारा जा रहा है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच 13 नवंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8:30 बजे से होगा. चार मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. संजू सैमसन ने टी20 में बैक टू बैक सेंचुरी जड़कर खूब वाहवाही बटोरी.

टी20 क्रिकेट में इस साल 2024 संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 46 छक्के जड़े हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी इतने ही छक्के दर्ज हैं. दोनों बल्लेबाज इस समय बराबरी पर हैं. बतौर भारतीय इस साल टी20 में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है जिन्होंने 60 छक्के लगाए हैं. इस लिस्ट में अभिषेक टॉप पर हैं जबकि रोहित और संजू ज्वॉइंट रूप से दूसरे नंबर पर विराजमान हैं. विराट कोहली इस साल टी20 में 45 छक्के जड़ चुके हैं वहीं शिवम दुबे के नाम 43 छक्के दर्ज हैं. रियान पराग 42 और भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार के नाम इस साल 40 छक्के दर्ज हो चुके हैं.

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में कितने बजे से खेले जाएंगे टेस्ट मैच, अलग- अलग है टाइमिंग, नींद से करना होगा समझौता

17 की उम्र में 176 रन की पारी… युवा बैटर ने धोनी को किया इम्प्रेस, IPL 2025 ऑक्शन से पहले सीएसके की रडार पर मुंबई का युवा खिलाड़ी

संजू ने पहले टी20 में जड़े थे 10 छक्के
दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन ने पहले टी20 मैच में 50 गेंदों पर 107 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 10 छक्के और 7 चौके जड़े. भारत ने पहले टी20 में संजू के विस्फोटक पारी के दम पर 8 विकेट पर 202 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 141 रन पर ढेर हो गई और 61 रन से मैच गंवा बैठी. संजू की शानदार पारी के दम पर भारत को यह बड़ी जीत मिली.

दूसरे टी20 में डक पर आउट हुए संजू सैमसन
संजू सैमसन ने पहले टी20 में शतक जड़कर सीरीज का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया. लेकिन दूसरे मैच में वह जीरो पर आउट हो गए. संजू एक साल में टी20 इंटरनेशनल मैचों में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा के अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़ डाला. ये खिलाड़ी भी इस साल टी20 में तीन बार डक का शिकार हुए.

Tags: India vs South Africa, Rohit sharma, Sanju Samson

360 दिन बहुत लंबा समय होता है… वापसी पर इमोशनल हुए मोहम्मद शमी, लिखा लंबा चौड़ा नोट

नई दिल्ली. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी को लेकर खुश हैं. शमी का कहना है कि 360 दिन बहुत लंबा समय होता है और रणजी ट्रॉफी में वह अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाने को पूरी तरह से तैयार हैं. बुधवार से रणजी ट्रॉफी का पांचवां राउंड शुरू होगा. शमी मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल की ओर से मुकाबला खेलेंगे. पिछले साल 19 नवंबर को विश्व कप 2023 फाइनल के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर शमी के टखने में चोट थी जिसके लिए उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ा. उनका लक्ष्य बेंगलुरू में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कड़े रिहैबिलिटेशन के बाद मैच स्थिति में मैच फिटनेस साबित करना होगा.

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)  ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ बैक इन एक्शन. 360 दिन बहुत लंबा समय होता है. रणजी ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. उसी जूनुन और एनर्जी के साथ घरेलू क्रिकेट में वापसी करने जा रहा हूं. बेशुमार प्यार, सपोर्ट और प्रेरणा के लिए सभी फैंस को बहुत बहुत आभार प्रकट करता हूं. चलो, इस सीजन को यादगार बनाएं.’ शमी ने इस कैप्शन के साथ एक्स पर कुछ फोटो शेयर की है जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं.

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में कितने बजे से खेले जाएंगे टेस्ट मैच, अलग- अलग है टाइमिंग, नींद से करना होगा समझौता

Ind vs SA: संजू सैमसन कर सकते हैं बड़ा कमाल, रोहित छूट जाएंगे पीछे, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में जड़ चुके हैं शतक

Mohammed Shami, Mohammed Shami back in action, Mohammed Shami emotional note, Mohammed Shami ranji trophy, Mohammed Shami back in ranji trophy, bengal vs madhya pradesh, ranji trophy, ranji trophy 2024, मोहम्मद शमी, शमी रणजी ट्रॉफी

मोहम्मद शमी मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है शमी की नजरें
इससे पहले, बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव नरेश ओझा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम और बंगाल रणजी ट्रॉफी को स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बुधवार से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ शुरू हो रहे बंगाल के रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने से मजबूती मिलेगी. ओझा ने कहा कि शमी बंगाल के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारत के थिंक टैंक की नजरें भी उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी.

शमी ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 16 विकेट लिए थे
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का साथ देने के लिए आकाश दीप, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अनुभवहीन तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया है. मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद भी रिजर्व खिलाड़ियों को शामिल हैं लेकिन इन्हें भी टेस्ट क्रिकेट खेलने का अधिक अनुभव नहीं है. शमी ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट सीरीज में 2-1 की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 26.18 के औसत से 16 विकेट चटकाए थे.

Tags: Mohammed Shami, Ranji Trophy

भारतीय बैटर्स को सिखाना आसान नहीं, गौतम गंभीर का ऑस्ट्रेलिया में 22 का औसत… कोचिंग स्टाफ पर किसने उठाए सवाल

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम अपने इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन करने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंची है. ऐसे में यह टीम की जरूरत है कि कई खिलाड़ियों को को यह बताया जाए कि ऑस्ट्रेलिया में खेलना कैसे है. वहां कैसी उछाल होगी और उसका सामना कैसे करना है. लेकिन बताने का यह काम करेगा कौन. जाहिर है यह काम वही कर सकता है, जो ऑस्ट्रेलिया में खेला हो. भारतीय कोचिंग स्टाफ में सिर्फ चीफ कोच गौतम गंभीर के पास यह अनुभव है. बाकी स्टाफ के पास तो टेस्ट मैच खेलने का अनुभव तक नहीं है. शायद इसीलिए पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एक शो में भारतीय कोचिंग स्टाफ पर ही सवाल उठा दिए.

सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक के कार्यक्रम में कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा है. वहां पर खिलाड़ियों को बहुत अच्छी तरह से गाइड करना होगा. बैटिंग के लिए उनके कोच… गावस्कर इतना कहने के बाद पूछते हैं कि अभिषेक नायर बैटिंग कोच हैं या असिस्टेंट कोच हैं. इस पर एंकर कहता है कि समझ नहीं आता कि अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट असिस्टेंट कोच हैं या बैटिंग कोच… इस पर गावस्कर मुस्कुराते हुए कहते हैं कि पर गौतम गंभीर ने तो इन दोनों से बहुत ज्यादा रन बनाए हैं टेस्ट क्रिकेट में. तो गौतम गंभीर ही उन सभी को सिखा दें कि किस तरह से बैटिंग होनी चाहिए और किस तरह का अप्रोच. किस तरह का संयम दिखाना चाहिए तो शायद हमारी परफॉर्मेंस अच्छी हो सकती है.

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने क्यों किया इनकार? पाकिस्तान ने आईसीसी से मांगा जवाब, हाइब्रिड मॉडल का कोई चांस नहीं…

सुनील गावस्कर के भारतीय कोचिंग स्टाफ के बारे में दिए गए इस बयान के बाद गौतम गंभीर के आंकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. गौतम ने टेस्ट करियर में 58 मैच खेले हैं और इनमें 41.95 की औसत से 4154 रन बनाए हैं. लेकिन यह उनके ओवरऑल आंकड़े हैं. अगर हम गंभीर के ऑस्ट्रेलिया में किए गए प्रदर्शन को देखें तो यह बेहद दयनीय हैं.

गंभीर ने 4 मैच में बनाए 181 रन
गौतम गंभीर ने 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 टेस्ट मैच खेले थे. उन्होंने इन मैचों की 8 पारियों में 22.62 की औसत से 181 रन बनाए. गंभीर इस सीरीज में सिर्फ एक बार 50 रन का आंकड़ा पार कर पाए. उनका बेस्ट स्कोर 83 रन रहा. यानी बाकी 7 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 98 रन निकले.

नायर और रेयान ने टेस्ट मैच कभी खेला ही नहीं 
जहां तक भारत के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर का सवाल है तो उन्होंने सिर्फ 3 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट मैच कभी नहीं खेला है. नीदरलैंड के रेयान टेन डोशेट ने 33 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. नीदरलैंड को टेस्ट प्लेइंग टीम का दर्जा नहीं है. इसी कारण रेयान ने कभी टेस्ट मैच नहीं खेला है.

Tags: Gautam gambhir, India vs Australia, Sunil gavaskar, Group india

Ind vs SA: क्या भारत-साउथ अफ्रीका के तीसरे टी20 पर बारिश का साया, रद्द हो सकता है मैच, जानिए कैसा होगा मौसम

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज शाम खेला जाना है. सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से उतरेंगी. इस वक्त 1-1 मैच जीतकर दोनों टीमें बराबरी पर हैं. भारत ने पहला मुकाबला 61 नर से जीता था जबकि दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से हराया था.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत ने 124 रन बनाने के बाद भी मेजबान के पसीने छुड़ा दिए. वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया था. एक समय पर दक्षिण अफ्रीका 13वें ओवर में 66-6 और 16वें ओवर में 86-7 पर था, जिससे भारत मैच में पूरी तरह से हावी था. ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 47 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई

तीसरा टी20 में कैसा होगा मौसम का मिजाज
पहले दो मैचों के दौरान बारिश की भविष्यवाणी थी लेकिन मौसम ने साथ दिया और पूरा खेल देखने को मिला. दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि इस मुकाबले में में बारिश की संभावना बहुत कम है. बारिश की संभावना केवल 20 प्रतिशत है लेकिन मैच के समय मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. तापमान लगभग 20 डिग्री के आसपास रहेगा जिससे दिन सुहावना रहेगा.

तीसरा टी20 में कैसी होगी पिच
सेंचुरियन की पिच की बात करें तो यहां गति और उछाल दोनों ही देखने को मिल सकते हैं. इस मैच में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है. एक्स्ट्रा बाउंस होने की वजह से स्पिनर को भी बल्लेबाजों को परेशान करने में मदद करेगा. इस मैदान पर खेले गए 14 मैचों में से आठ मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं.

भारत की टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमणदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, यश दयाल।

Tags: India vs South Africa

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बढ़ा बवाल, भारत ने किया पाकिस्तान जाने से मना, PCB के सामने 4 रास्ते, क्या Postpone हो सकता है टूर्नामेंट ?

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल पाकिस्तान में खेला जाना है. जैसी उम्मीद की जा रही भारत ने पाकिस्तान में जाकर टूर्नामेंट खेलने से मना कर दिया है. आईसीसी को बीसीसीआई ने जानकारी दी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हंगामा कर दिया. उसने आईसीसी से इस बात मांग की है कि बीसीसीआई उनके यहां ना जाने का कारण बताए. किस वजह से बोर्ड ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से मना किया है. इस बवाल के बीच अब फैंस के मन में सवाल यह उठ रहा है कि क्या टूर्नामेंट रद्द हो जाएगा या फिर भारत के बिना इसे खेला जाएगा क्योंकि पीसीबी ने हाईब्रिड मॉडल को अपनाने से मना कर दिया है.

भारत के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाकर खेलने से मना करने के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है. पूर्व क्रिकेटर इसे लेकर अलग अलग बयान दे रहे हैं. पाकिस्तान के डिबेट शो पर यहां तक बात हो रही है कि भारतीय टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाए और श्रीलंका को उनकी जगह पर शामिल कर लिया जाए. पैनल में बैठे लोग भले ही ऐसी बेतुकी बातें कर सकते हैं लेकिन हकीकत में आईसीसी और पीसीबी दोनों को पता है कि भारत के चैंपियंस ट्रॉफी में ना खेलने से उनको काफी ज्यादा नुकसान होगा.

पाकिस्तान के सामने 4 रास्ते
अब पाकिस्तान के सामने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कितने रास्ते बचे हैं. सबसे पहला और आसान रास्ता है कि पीसीबी टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉडल में कराने को तैयार हो जाए. सेमीफाइनल और फाइनल समेत भारत के सारे मुकाबले पाकिस्तान के बाहर कराए जाए. दूसरा रास्ता हो सकता है कि पूरा टूर्नामेंट ही पाकिस्तान से बाहर कराया जाए. इससे पहले भी ऐसा हो चुका है जब भारत की मेजबानी में 2021 टी20 विश्व कप को यूएई और ओमान में कराया गया था.

तीसरा रास्ता है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाए और उनकी जगह पर श्रीलंका को टॉप 8 टीमों में शामिल कर लिया जाए. ऐसा हुआ तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ही नहीं बल्कि आईसीसी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. आखिरी रास्ता ये हो सकता है कि इस चैंपियंस ट्रॉफी को बवाल को देखते हुए फिलहाल इसे स्थगित कर दिया जाए.

FIRST PUBLISHED : November 13, 2024, 08:59 IST