ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की भविष्यवाणी, ऐसा हुआ तो विराट कोहली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दवाब में आ जाएंगे

मेलबर्न. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के पहले चौतरफा जुबानी वार किया जा रहा है. दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया के पास विराट कोहली को निशाना बनाने की ‘क्षमता’ है. यह स्टार बल्लेबाज अगर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की खराब शुरुआत करता है तो 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली सीरीज में दबाव में आ जाएगा.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली चार टेस्ट सीरीज जीती हैं जिनमें से दो ऑस्ट्रेलिया में खेली गई. टीम इंडिया को हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज से ठीक पहले अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा. फॉक्स क्रिकेट ने ‘कोड स्पोर्ट्स’ पर मैकग्रा के हवाले से कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 की हार के बाद आपके पास खुद को साबित करने के लिए बहुत क्षमता है. उन पर दबाव डालें और देखें कि वे इसके लिए तैयार हैं या नहीं.’’

एक दशक से अधिक समय से भारत की बल्लेबाजी के मुख्य आधार रहे कोहली पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इस साल उन्होंने जो छह मैच खेले हैं उनमें उनका औसत मात्र 22.72 रहा है. चोटिल शुभमन गिल पहले टेस्ट से बाहर हैं और कप्तान रोहित शर्मा का खेलना भी संदिग्ध है और ऐसे में कोहली बल्लेबाजी क्रम का नेतृत्व करने का दबाव महसूस करेंगे.

हालांकि 36 वर्षीय कोहली ऑस्ट्रेलिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चार दौरों में 54.08 के प्रभावशाली औसत से रन बनाए हैं. मैकग्रा ने चेतावनी दी कि कोहली को आक्रामक तरीके से निशाना बनाने से यह स्टार बल्लेबाज भी उत्साहित हो सकता है. विशेषकर अगर वह अपनी भावनाओं को काबू में रखने में कामयाब रहता है तो.

ऑस्ट्रेलिया के लिए 1993 से 2007 के बीच 124 मैच में 563 टेस्ट विकेट लेने वाले 54 वर्षीय मैकग्रा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह थोड़ा दबाव में है और अगर वह शुरू में कुछ कम स्कोर करता है तो वह वास्तव में इसे महसूस करेगा. मुझे लगता है कि वह काफी भावनात्मक खिलाड़ी है.’’

Tags: Border Gavaskar Trophy, Glenn McGrath, India vs Australia, Virat Kohli

विराट के कोच राजकुमार शर्मा और पाकिस्तान के बासित अली के बीच जुबानी जंग – News18 हिंदी
  • November 12, 2024, 17:07 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी और बॉर्डर- गावस्कर ट्राफी को लेकर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच हुई जुबानी जंग.पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बड़े बेबाकी के साथ अपनी बात रखी वहीं विराट के कोच राजकुमार शर्मा जी ने अपने शिष्य के लिए कह दी बड़ी बात. पाकिस्तान – हिंदुस्तान के दिग्गज क्रिकेट के जानकार एक मंच पर .

W,W,W… इंग्लैंड के गेंदबाज के लगातार 3 बॉल पर गिरे 3 विकेट, फिर क्यों नहीं मानी गई हैट्रिक

नई दिल्ली. इंग्लैंड की टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. तीन लगातार मुकाबले जीतकर मेहमान टीम इंग्लैंड ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर लिया है. वेस्टइंडीज ने 219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19वें ओवर में जीत हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया. इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज ने टी20 के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड बनाया. इस मैच के दौरान इंग्लैंड के रेहान अहमद ने तीन लगातार बॉल पर विकेट लिया लेकिन उनको हैट्रिक नहीं मिली.

5 मैचों की टी20 सीरीज में तीन लगातार मैच हारने के बाद मेजबान वेस्टइंडीज को आखिरकार पहली जीत मिली. इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया था. फिल साल्ट ने तूफानी पारी खेलते हुए 55 रन बनाए जबकि जेकब बेथेल ने 32 बॉल पर आतिशी 62 रन की नाबाद पारी खेली. 20 ओवर में इंग्लिश टीम ने 5 विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. यहां से टीम अपनी लगातार चौथी जीत की उम्मीद लगाए बैठी थी लेकिन मामला वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पलट दिया. इविन लुईस और शोई होप की ओपनिंग जोड़ी ने 136 रन की साझेदारी कर मैच इंग्लैंड की पहुंच से बाहर कर दिया.

लगातार 3 आउट लेकिन नहीं हुई हैट्रिक
रेहान अहम ने इंग्लैंड के लिए 10वें ओवर की पहली, दूसरी और तीसरी बॉल पर विकेट निकाला लेकिन उनको हैट्रिक नहीं मिली. 136 रन की साझेदारी को उन्होंने पहली बॉल पर एविन लुईस को आउट कर तोड़ा. इसके बाद दूसरी बॉल पर शाई होप रन आउट कराया और तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन को बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड कर वापसी का टिकट थमाया.

IND VS SA: सेंचुरियन का सच जानकर मैदान छोड़कर भाग जाओगे, इसी मैदान पर 9 साल पहले लगा था पहली टी-20 शतक, गायब है अब वो बल्लेबाज

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला उस मैदान पर है जिसका आकार हमेशा सुर्खियां बटोरता है. जब आप सड़क के रास्ते सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क पहुंचेगें तो पहली नजर में आपको लगेगा कि मैच किसी गढ्ढे में हो रहा है . वैसे इस मैदान से जुड़ी कई कहानियां भी है, ये बी कहा जाता है कि पहुत पहले आकाश एक उल्का पिंड इस जगह गिरा जहां बहुत बड़ा गढ्ढा बन गया बाद में इसे मैदान के रुप में तबदील किया गया.  मैदान पर जब आप मैच खेलने या देखने जाएंगें तो आपको सामने रोड देखकर लगेगा कि गाड़ियां आपके उपर चल रही है.  उपर से देखने पर लगेगा कि कि किसी कटोरे के आकार के मैदान पर आप क्रिकेट देख रहे है.

सेंचुरियन के मैदान पर सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. सुपर स्पोर्ट्स पार्क के नाम से मशहूर इस मैदान पर   पर 15 साल पहले भारत के लिए पहला टी -20 शतक आईपीएल के मैच के दौरान आया था. साल 2018 में इसी मैदान पर भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला हार गई थी. सेंचुरियन ता मैदान अपने आकार और व्यवहार के लिए पूरे दुनिया में लोकप्रिय है.

सेंचुरियन पर पहली टी-20 सेंचुरी 

सेंचुरियन के मैदान से भारत का गहरा रिश्ता है. 15 साल पहले मनीष ने सुपर स्पोर्ट्स पार्क की   पिच पर आईपीएल के दूसरे संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए शतक लगाया था. मनीष द्वारा लगाया गया ये शतक भारतीय खिलाड़ी द्वारा टी20 मैच में लगाया गया पहला टी20 शतक था. मनीष के इस शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया था. जहां उन्हें डेक्कन चार्जेर्स हैदराबाद के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.

सुपर स्पोर्ट्स पार्क की पिच में शार्क है 

सेंचुरियन की सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की पिच पर  तेज गेंदबाजों को बाउंस अच्छा मिलता है. गेंद तेजी से बल्लेबाज के पास आती है. पेस बॉलिंग के अनुकूल पिच पर मेजबान गेंदबाजे को फायदा मिल सकता है.  जबकि स्पिनर यहां थोड़ा पेरशान होंगे. पहली पारी का औसत स्कोर 158 है, जबकि मैच में औसत 6 विकेटप्रति पारी  गिरने का  है. इससे समझा जा सकता है कि यहां बैटिंग करना उतना आसान नहीं होगा.

जो जीतेगा टॉस वही बनेगा बॉस 

सुपर स्पोर्टस पार्क में सिक्के का रोल बहुत बड़ा हो जाता है. आमतौर पर टी-20 में टॉस जीतने वाली टीम आंख बंद करके फील्डिंग करना पसंद करती है पर सेंचुरियन में ऐसा नहीं है.  सेंचुरियन में टॉस जीतने वाले 70% कप्तान पहले बैटिंग चुनते हैं.इस मैदान पर उ स्कोर 211 रन हैं, जबकि 155 रन का लक्ष्य सफलता से चेज किया गया है. मैदान पर सबसे छोटा स्कोर 118 रन है. 60% विकेट तेज गेंदबाज लेते हैं, जबकि 40% स्पिनरों के नाम पर सफलता है। साल 2018 में भारतीय टीम ने सेंचुरियन के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने 69 रनों की शानदार पारी खेली, जो उनकी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags: David Miller, India vs South Africa, Sanju Samson, Suryakumar Yadav

पर्थ की चुनौती और पनौती दोनों से निपटने के लिए बुमराह-गौतम का गंभीर प्लान – News18 हिंदी
  • November 12, 2024, 19:05 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली.बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में होना है. इस सीरीज से पहले भारतीय टीम प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगी बल्कि नेट्स में ही तैयारियों पर जुटी गई है. भारतीय टीम मैनेजमेंट को पर्थ में हर प्रेक्टिस सेशन से कई सवालों के जवाब ढूढ़ने है. समय कम है काम ज्यादा और इस बात को कप्तान और कोच दोनों समझते है.

रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया जाने पर सौरव गांगुली ने दिया बयान, कहा- मैं उनकी जगह होता तो…

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी. पहला मैच पर्थ में 22 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के खेलने की उम्मीद कम नजर आ रही है. वह दूसरे बच्चे के पिता बने हैं और इसी वजह से पर्थ टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इसको लेकर अपनी बात रखी है.

रोहित शर्मा 15 नवंबर को दूसरे बच्चे के पिता बने हैं. उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है. भारतीय कप्तान ने अपने फैंस के साथ इस खुशखबर को साझा भी किया. बेटे के जन्म के बाद खबर सामने आ रही है कि रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. वह परिवार और नवजात के साथ वक्त बिताना चाहते हैं. TOI के मुताबिक बीसीसीआई को उन्होंने इस बात की जानकारी भी दे दी है.

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने RevSportz से बात करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि रोहित शर्मा जल्द ही टीम में शामिल होंगे, क्योंकि टीम को कप्तान की जरूरत है. उनकी पत्नी ने कल रात (शुक्रवार) को एक बेटे को जन्म दिया है, इसलिए मुझे यकीन है कि वह जा सकते हैं. वह जितनी जल्दी हो सके जा सकते हैं और अगर मैं उनकी जगह होता, तो पर्थ टेस्ट खेलता.”

गांगुली ने आगे कहा, “ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच एक हफ्ते दूर है. क्योंकि यह एक बड़ी सीरीज है और शायद वह इसके बाद ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे. वह एक शानदार कप्तान हैं. भारत को शुरुआत में अपने कप्तान की जरूरत है.”

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Rohit sharma, Sourav Ganguly

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को पाकिस्तान जाने की इजाजत, खेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी

नई दिल्ली/कराची. खेल मंत्रालय ने भारतीय क्रिकेट टीम को ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा करने की मंजूरी दे दी है. मंत्रालय ने मंगलवार को यह मंजूरी दी. हालांकि, 17 सदस्यीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे को अभी गृह और विदेश मंत्रालय से हरी झंडी मिलनी बाकी है.

ब्लाइंड क्रिकेट टीम को ऐसे समय में पाकिस्तान का दौरा करने की मंजूरी मिली है जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने साफ किया है कि उनकी टीम अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं कर सकती. बीसीसीआई के इनकार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अंतरराष्ट्रीय अदालत जाने की बात कर रहा है. उधर, आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने पाकिस्तान से हाइब्रिड मॉडल की मेजबानी पर जवाब मांगा है.

चौथा ब्लाइंड वर्ल्ड कप 22 नवंबर से तीन दिसंबर तक लाहौर और मुल्तान में खेला जाएगा. भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है. संबंधित मंत्रालयों से मंजूरी मिलने के बाद भारतीय टीम 21 नवंबर को वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाएगी. इस बीच भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट संघ के महासचिव शैलेंद्र यादव ने कहा, ‘हमारी टीम गुरुग्राम में अभ्यास कर रही है. खिलाड़ी अब विदेश मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें सकारात्मक फैसले की उम्मीद है.’

भारत और पाकिस्तान के अलावा ब्लाइंड विश्व कप में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल और श्रीलंका की टीम भाग लेंगी. भारत इस टूर्नामेंट में पिछले तीन बार का चैंपियन है. उसने फाइनल में पाकिस्तान को दो बार जबकि बांग्लादेश को एक बार हराया.

इस बीच पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल ने कहा कि भारतीय टीम हिस्सा ले या नहीं, टूर्नामेंट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा. परिषद के अध्यक्ष सैयद सुल्तान शाह ने कहा, ‘पाकिस्तान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट का आयोजन करेगा. भारतीय टीम भाग ले या नहीं इससे आयोजन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. टूर्नामेंट में भाग लेने वाले अन्य टीमों ने पुष्टि कर दी है कि उन्हें पाकिस्तान में खेलने में कोई दिक्कत नहीं है.’

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम: अजय कुमार रेड्डी, देबराज बेहरा, नरेशभाई तुमदा, नीलेश यादव, संजय कुमार शाह, प्रवीण कुमार शर्मा, वेंकटेश्वर राव, पंकज भुए, लोकेश, रामबीर सिंह, इरफान दीवान, दुर्गा राव टोमपाकी, सुनील रमेश, सुखराम माझी, रवि अमिति, दिनेशभाई राठवा, धींगर गोपू.

Tags: Cricket information, Indian cricket, Pakistan cricket

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में कितने बजे से खेले जाएंगे टेस्ट मैच, अलग- अलग है टाइमिंग, नींद से करना होगा समझौता

नई दिल्ली. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम कमर कस चुकी है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर अभ्यास शुरू कर दिया है. क्रिकेट फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब वो आने वाला है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने सामने होंगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया बिना कोई प्रैक्टिस मैच खेले सीधे टेस्ट में उतरने वाली है. इन टेस्ट मैचों की टाइमिंग अलग अलग है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का लुत्फ उठाने के लिए फैंस को नींद खराब करनी होगी. कोई टेस्ट अल सुबह शुरू हो जाएगा तो कोई सूरज निकलने के बाद शुरू होगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) की टीमें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में 1996 से 16 बाद टकरा चुकी हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है जबकि 5 बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है. एक बार सीरीज ड्रॉ रही. पिछली 5 सीरीज में भारत ने 4 बार ट्रॉफी को अपने नाम किया. 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई सीरीज के बाद भारत का इस ट्रॉफी पर कब्जा रहा है. इस दौरान भारत ने 2 बार अपने घर में जबकि दो बार ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज जीती.

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2025 का भारतीय समयानुसार शेड्यूल:

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा?

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे से खेला जाएगा.

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट मैच कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा?

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा.

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा?

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 5:50 बजे से खेला जाएगा.

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट मैच कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा?

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे से खेला जाएगा.

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां टेस्ट मैच कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा?

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां टेस्ट मैच 3 जनवरी 2025 से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे से खेला जाएगा.

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मैचों का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी.

    FIRST PUBLISHED : November 12, 2024, 19:48 IST

    CHAMPIONS TROPHY EXCLUSIVE: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली की अनोखी मांग,विराट-रोहित-बुमराह कैसे पूरा करेंगें उनकी डिमांड

    नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की ना के बाद लेकर पाकिस्तान में भूचाल आया हुआ है, कोई नरम तरीके से तो  कई गरम तरीके से अपनी बात रख रहा है. इन सबके बीच में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने जिस तरह से अपनी बात रखी वो हर किसी को हैरान कर गया. न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में बसित अली ने कहा कि  पूरे पाकिस्तान की आवाम रोहित शर्मा, विराट कोहली की बल्लेबाजी जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी देखना चाहता है इसलिए कुछ ऐसा रास्ता निकलना चाहिए जिससे बात बन जाए.

    न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में बसित अली ने कहा ये भी कहा कि वो आईसीसी के किसी भी हाईब्रिड मॉडल को मानने के पक्ष में नहीं है और वो पाकिस्तान बोर्ड कहेंगें कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान से छीनी जाती है तो टूर्नामेंट का बहिषकार करना चाहिए.

    पाकिस्तान की सिरदर्दी नहीं आईसीससी समझे

    न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में बसित अली ने कहा ये भी कहा कि भारत पाकिस्तान नहीं आता तो ये आईसीसी का परेशानी है .बासित ने कहा कि टूर्नामेंट आईसीसी का है पाकिस्तान का नहीं. आईसीसी के साथ सभी बोर्ड सहमति के लिए बॉंड पर साइन करते है और भारतीय बोर्ड को लगता था कि सरकार नहीं जाने देगी तो उनको साइन नहीं करना चाहिए. बासित ने आगे कहा कि पाकिस्तान की अवाम रोहित शर्मा, विराट कोहली की बल्लेबाजी जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी देखना चाहता है और भारत नहीं आता तो तमाम फैंस के साथ बड़ी नाइंसाफी होगी. बासित का मानना है कि पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी मिली है और यहीं होना चाहिए बाकी आईसीसी इसे बाहर ले जाता है तो टूर्नामेंट का बॉयकाट करना चाहिए. बासित ने कहा कि बाकी खेल की टीमें भी तो पाकिस्तान आती है न्यूजीलैंड, इग्लैंड , ऑस्ट्रेलिया सभी पाकिस्तान का दौरा कर चुकी है.

    विराट के कोच की चैंपियंस ट्रॉफी पर सोच 

    विराट के कोच राजकुमार शर्मा जी ने बासित अली को जवाब देते हुए कहा कि वो पूरी तरह से सरकार के फैसले के  साथ है और सरकार को लगता है कि खिलाड़ी पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं तो फिर भारतीय टीम वहां जाकर टूर्नामेंट कैसे खेल सकती है. राजकुमार जी ने आगे कहा कि ये मामला बहुत सवेंदनशील है और जो सरकार का दिशा निर्देश होगा बोर्ड भी उसी राह पर चलेगा. कुल मिलाकर एक बात तो साफ है कि गेंद अब आईसीसी के पाले में है और उनका अगला कदम क्या होगा इसका सबको इंतजार है.

    Tags: BCCI Cricket, Champions Trophy, ICC Cricket Information, Pakistan Cricket Board

    24 साल के युवा ने डबल सेंचुरी जड़ मचाई सनसनी, रणजी ट्रॉफी में किया धमाका

    नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी कर रहे युवा आयुष बदोनी ने झारखंड के खिलाफ शानदार पारी खेल टीम के क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है. 24 साल के कप्तान के पहले दोहरे शतक ने दिल्ली को शनिवार को झारखंड के खिलाफ ड्रॉ रहे मुकाबले में तीन अंक दिलाए. इन अंकों को हासिल करने के बाद मेजबान टीम रणजी ट्रॉफी के संभावित क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है.

    दिल्ली पांच मैच में 14 अंक के साथ ग्रुप डी में तीसरे स्थान पर है. क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उसे जनवरी में सौराष्ट्र और रेलवे के खिलाफ दो जीत की जरूरत होगी. झारखंड के पहली पारी में 382 रन के जवाब में दिल्ली ने अंतिम दिन स्टंप तक सात विकेट गंवाकर 388 रन बनाए. बदोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी कुछ बेहतरीन पारियों के साथ अपनी चमक बिखेरी है लेकिन दुर्भाग्य से पिछले कुछ सीजन में वह इन्हें बड़ी पारी में नहीं बदल पाए.

    बदोनी ने 16 चौके और 10 छक्कों की मदद से 205 रन की नाबाद पारी खेली. इस पारी के दम पर दिल्ली की टीम झारखंड की पहली पारी के 382 रन के स्कोर से आगे पहुंची. बदोनी ने 199 रन के स्कोर पर झारखंड के बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय की गेंद स्टैंड में भेजकर अपनी टीम को पहली पारी में बढ़त दिलाई और दोहरे शतक की उपलब्धि हासिल की.

    बदोनी को सुमित माथुर (43) का साथ मिला जिनके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 150 रन जोड़े. दिल्ली की टीम सात विकेट पर 327 रन बनाकर मुश्किल में थी. सीनियर खिलाड़ी शिवम शर्मा (33) ने अपने कप्तान का अच्छा साथ दिया. दिल्ली के लिए अनुज रावत ने भी 52 रन बनाये थे.

    FIRST PUBLISHED : November 17, 2024, 08:52 IST