ऑस्ट्रेलिया में 38 साल में पहली बार… यशस्वी और केएल राहुल ने बनाया ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड

नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शतकीय साझेदारी कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखा लिया है. दोनों ने पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को 172 रन की नाबाद साझेदारी की. यह 38 साल में पहला मौका है जब भारत के ओपनर्स ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में 170 रन से बड़ी साझेदारी की है. भारत ने केएल और यशस्वी की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया पर 218 रन की बढ़त बना ली है.

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के अलावा सिर्फ सुनील गावस्कर और के. श्रीकांत ही ऑस्ट्रेलिया में 170 रन से ज्यादा की ओपनिंग पार्टनरशिप कर सके हैं. सुनील गावस्कर और श्रीकांत ने 1986 में मेलबर्न में 191 रन की साझेदारी की थी. पूरी संभावना है कि केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल रविवार को गावस्कर और श्रीकांत का यह रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है. भारतीय टीम मैच के पहले दिन 150 रन पर ढेर हो गई थी. लेकिन दूसरे दिन भारत ने गजब की वापसी की. पहले भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर समेटा. इसके बाद मोर्चा संभाला यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने. इन दोनों ने पर्थ की उसी पिच पर रिकॉर्ड पार्टनरशिप की, जिसमें भारत पहली पारी में 150 रन पर ढेर हो गया था.

FIRST PUBLISHED : November 23, 2024, 15:50 IST

बदलती पिच पर आई ऑस्ट्रेलिया पर आफत – News18 हिंदी
  • November 23, 2024, 16:33 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली. पर्थ टेस्ट में भारत का दूसरे दिन दबदबा देखने को मिला. भारत ने पहली पारी में 46 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की। शनिवार को स्टंप्स तक भारत ने बिना विकेट खोए 57 ओवरों 172 रन जोड़ लिए थे. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने कंगारू गेंदबाजों से जमकर पसीना बहवाया. यशस्वी 90 और 62 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले, भारत के 150 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 104 रनों पर सिमटी गई.

VIDEO: 3-4 मीटर दूरी पर खड़ा था फील्डर, यशस्वी क्रीज से बाहर होकर दिखा रहे थे ताव, फिर…

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दोनों दिन कमाल के रहे. रन तो बन ही रहे हैं, विकेट भी आ रहे हैं. लेकिन खिलाड़ियों की मस्ती आपस में नहीं रुक रही है. ऐसा कुछ मार्नस लाबुशेन और यशस्वी जायसवाल के बीच देखने को मिला. जब जायसवाल जानबूझकर क्रीज से बाहर आकर खड़े हो गए और लाबुशेन को विकेट हिट करने के लिए उकसाने लगे.

दरअसल, बात है 44 वें ओवर की. जब गेंदबाजी करने के लिए मिचेल मार्श आए थे. यशस्वी जायसवाल ने मार्श की पांचवी गेद खेली जो बैट से लगकर मार्नस लाबुशेन के हाथ में गई. जायसवाल यहां पर एक रन लेना चाहते थे. लेकिन बाद में वह रुक गए. क्योंकि गेंद लाबुशेन के हाथ में थी. फिर लाबुशेन गेंद को पकड़कर विकेट के करीब लेकर आने लगे. जायसवाल इस दौरान क्रीज से बाहर रहकर मार्नस को चिढ़ा रहे थे.

IND vs AUS 2nd Day: जायसवाल ने 90, केएल राहुल ने भी जड़ी फिफ्टी, कैसा रहा दूसरे दिन का खेल

4 कारण…टीम इंडिया ने 1 दिन में कैसे पलट दिया पर्थ टेस्ट का पासा, ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में महज एक दिन के भीतर मामला पलट दिया है. खेल के पहले दिन जो टीम 150 रन पर ऑलआउट होने के बाद बैकफुट पर नजर आ रही थी उसने 200 रन के करीब बढ़त बनाकर मैच पर किसंजा कस लिया. टीम इंडिया ने एक दिन में आखिर कैसे पर्थ टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. 24 घंट में मैच का पासा पलटने के पीछे 3 अहम कारण नजर आते हैं.

गेंदबाजों का पलटवार
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम की शुरुआत जैसी हुई उससे हर तरफ आलोचना करने वाले खड़े हो गए लेकिन महज 24 घंटे के भीतर ही टीम इंडिया ने सबका मुंह बंद कर दिया. पर्थ टेस्ट के पहले दिन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. बल्लेबाजों ने धोखा दिया और पहली पारी 150 रन पर सिमट गई. यहां से बुमराह ने कमान अपने हाथ में ली और ऑस्ट्रेलिया के टॉप आर्डर पर वार कर उसे पवेलियन भेजा. नतीजा दूसरे दिन के पहले सेशन में कंगारू टीम 104 रन पर ऑलआउट हुई और भारत को 46 रन की बढ़त मिली. जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके जबकि हर्षित राणा ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. दो विकेट मोहम्मद सिराज ने अपने नाम किए.

गलतियों में सुधार
पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में जब भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाजी करने उतरे तो दोनों ने वो गलती नहीं दोहराई जिसकी वजह से पहली पारी में आउट हुए थे. खास करके यशस्वी जायसवाल जिसकी तारीफ कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री समेत तमाम भारतीय दिग्गजों ने की. सब ने एक ही बात बताई की इस युवा ने महज एक दिन में कैसे अपने खेल में सुधार कर लिया. जिस शॉट को खेलते हुए पहली पारी में आउट हुए उसको बिल्कुल भी नहीं खेला. शॉट ना खेलने का सोचना और मन पर काबू करना इस उम्र में बहुत बड़ी बात है.

जम गई ओपनिंग जोड़ी
भारतीय टीम ने पर्थ टेस्ट को अपनी तरफ मोड़ा जिसकी सबसे बड़ी वजह दूसरी पारी में ओपनिंग जोड़ी का साझेदारी है. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रन पर ढेर करने के बाद अगर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी नहीं जमती तो ऑस्ट्रेलिया मैच में पकड़ बना लेता. दोनों ओपनर ने बिना कोई विकेट गंवाए जिस दिलेरी से मेजबान टीम के गेंदबाजों का सामना किया उसी वजह से टीम इंडिया ने मैच पर शिकंजा कसा.

पिच में दूसरे दिन आया बदलाव
पहले दिन के खेल में जब भारतीय टीम बल्लेबाज करने उतरी तो पिच पूरी तरह से नया था. मैच शुरू होने से पहले उसे कवर करके रखा गया था जिसकी वजह से काफी नमी थी. तेज गेंदबाजों को सुबह नमी के साथ मौसम का फायदा मिला और धड़ाधड़ विकेट चटकाया. दूसरे दिन भारतीय टीम दूसरे सेशन में बल्लेबाजी करने उतरी जब धूप पिच पर लग चुकी थी. सुबह ऑस्ट्रेलिया ने हेवी रोलर लिया था जिसकी वजह से भी पिच की नमी पूरी तरह से खत्म हो गई.

Tags: (*1*)Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, (*4*)KL Rahul, Yashasvi Jaiswal

सैल्यूट है तुम दोनों को… जायसवाल-राहुल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खोल दिए धागे, विराट कोहली ने किया सलाम

नई दिल्ली. युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के धागे खोल दिए. दोनों ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की. जायसवाल और राहुल की बेजोड़ साझेदारी को विराट कोहली ने भी सैल्यूट किया. विराट ने ड्रेसिंगरूम से बाहर निकलकर अपने बल्ले को थपथपाते हुए राहुल और जायसवाल को सलामी दी. दोनों ने पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन 172 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. टीम इंडिया की कुल बढ़त 218 रन की हो गई है. यशस्वी और राहुल ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. भारतीय ओपनर्स के सामने मेजबान टीम के गेंदबाजा पानी मांगते नजर आए. पहली पारी में 46 रन की लीड भारत को मिली.

दूसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ तब यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को ग्राउंड से बाहर निकलते समय विराट कोहली ने बाउंड्री पर खड़े होकर उन्हें सैल्यूट किया और उनकी पारी की सराहना की. विराट पैड बांधे और बल्ला हाथ में लिए ड्रेसिंगरूम से निकलकर आए और इन दोनों खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की. इसके बाद विराट कोहली तीसरे दिन के खेल की तैयारी करने लगे. वह पैड बांधे बैटिंग की प्रैक्टिस करने लगे. विराट पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सके. दूसरी पारी में वह बड़ी पारी खेलने की फिराक में होंगे.

ओपनिंग करोगे-हां, छठे नंबर पर जाओगे-हां, कीपिंग करोगे-हां… खिलाड़ी एक और काम अनेक

केएल राहुल को यशस्वी जायसवाल का जोड़ीदार मत बनाओ, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दिग्गज की सलाह

जायसवाल बने नए सिक्सर किंग… बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिखाई दादागिरी

यशस्वी जायसवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है. एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अब जायसवाल के नाम हो गया है. उन्होंने 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा. जायसवाल ने इस साल खेले 12 टेस्ट मैचों में 34 चौके लगाए हैं जो विश्व कीर्तिमान है. जायसवाल ने यह कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया.

भारतीय गेंदबाज ने फेंकी बाउंसर, तो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दी धमकी, कहा- तुमसे ज्यादा तेज फेंकता हूं…

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच मजेदार चल रहा है. भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया की टीम 67 रन से बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. जब मिचेल स्टार्क स्ट्राइक पर थे तो भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा ने एक तीखी बाउंसर डाली. इस बाउंसर का जवाब देते हुए मिचेल ने भारतीय गेंदबाज को धमकी दी.

जब हर्षित राणा ने बाउंसर डाली तो मिचेल स्टार्क ने इसका जवाब देते हुए कहा, ” मैं तुमसे ज्यादा तेज फेंकता हूं हर्षित.. मेरे पास लंबी यादें हैं.” इतना कहकर दोनों ही खिलाड़ी हंसने लगे. मिचेल स्टार्क का जवाब सुनकर ऐसा लग रहा है कि वह हर्षित को कह रहे हैं कि अगर मैं तुम्हें गेंद करने आया तो इससे ज्यादा तेज फेंकूगा. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर एवेलेबल है.

VIDEO: 3-4 मीटर दूरी पर खड़ा था फील्डर, यशस्वी क्रीज से बाहर होकर दिखा रहे थे ताव, फिर…

IND vs AUS 2nd Day: जायसवाल ने 90, केएल राहुल ने भी जड़ी फिफ्टी, कैसा रहा दूसरे दिन का खेल

नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की शानदार पारियों और पहले विकेट के लिये 172 रन की अटूट साझेदारी के दम पर भारत ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को दूसरी पारी में बेहतरीन शुरूआत करते हुए कुल 218 रन की बढत बना ली. इससे पहले कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 11वीं बार पारी में पांच विकेट लेने का कमाल करके आस्ट्रेलिया को 104 रन पर समेट दिया. पहली पारी में 150 रन बनाने वाली भारतीय टीम को 46 रन की बढत मिली थी.

जायसवाल ने पहली पारी की गलती से सबक लेते हुए आराम से खेला तो राहुल ने अपने तकनीक का फिर प्रदर्शन किया. दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अच्छी गेंदों का सम्मान किया तो ढीली गेंदों को नसीहत दी. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर जायसवाल 193 गेंद में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि पहली पारी में तीसरे अंपायर के विवादास्पद फैसले का शिकार हुए राहुल ने 153 गेंद में 62 रन बना लिये हैं जिसमें चार चौके शामिल हैं.

Yashasvi Jaiswal Web Value: पर्थ में चला यशस्वी जायसवाल का जादू, कितनी हैं नेटवर्थ, कहां-कहां से होती है कमाई?

दूसरी पारी में पिच पर जमी घास सूख गई थी और दरारें भी दिखने लगी जिससे गेंदबाजों को उतनी मदद नहीं मिल रही और बल्लेबाजों के लिये स्ट्रोक्स खेलना आसान हो गया है . आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने सात गेंदबाजों को आजमाया लेकिन राहुल और जायसवाल की एकाग्रता नहीं तोड़ सके. जायसवाल ने चाय के बाद अपना अर्धशतक 123 गेंदों में पूरा किया जो 15 टेस्ट में उनका सबसे धीमा अर्धशतक है. यह बताता है कि बतौर बल्लेबाज वह बेखौफ ही नहीं बल्कि हालात के अनुरूप भी खेलने में माहिर हैं.

आस्ट्रेलिया के लिये आखिरी जोड़ी मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने भारत को आखिरी विकेट के लिये काफी इंतजार कराया. आस्ट्रेलिया के नौ विकेट 79 रन पर गिर गए थे जिसके बाद स्टार्क ( 113 गेंद में 26 रन ) और हेजलवुड (31 गेंद में नाबाद सात रन ) ने 18 ओवर तक चली 25 रन की साझेदारी की. इसकी वजह से भारतीय टीम 46 रन की ही बढ़त ले सकी.

Tags: India vs Australia, KL Rahul, Yashasvi Jaiswal

ओपनिंग करोगे-हां, छठे नंबर पर जाओगे-हां, कीपिंग करोगे-हां… खिलाड़ी एक और काम अनेक

नई दिल्ली. केएल राहुल को कंपलीट टीम मैन कहना गलत नहीं होगा. टीम इंडिया का इकलौता खिलाड़ी जो ओपनिंग से लेकर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने को तैयार रहता है. साथ ही विकेट के पीछे की जिम्मेदारी भी संभालनी हो तो यह हिचकिचाता नहीं है. कुल मिलाकर टीम हित में जो भी काम करने को इस खिलाड़ी को दिया जाता है उसे हंसकर स्वीकार कर लेता है. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे को ही ले लिजिए. कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे तो राहुल को टीम मैनेजमेंट ने ओपनिंग के लिए भेज दिया. अधिकतर समय मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले इस खिलाड़ी ने बतौर सलामी बल्लेबाज उतरकर शानदार पारी खेलते हुए टीम को मुश्किलों से उबारा.

केएल राहुल (KL Rahul) से जब ओपनिंग के लिए पूछा जाता है तो हां कहते हैं. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए कहा जाता है तो हां में जवाब देते हैं. मिडिल ऑर्डर में भेजा जाता है तो भी हां में ही जवाब देते हैं. बात छठे नंबर पर बल्लेबाजी की आती है तो भी वह वहां उतरकर शानदार पारी खेलते हैं. विकेटकीपिंग की जब बात आती है तो भी वह इस भूमिका को निभाने के लिए तैयार रहते हैं. कुल मिलाकर यह खिलाड़ी ऐसा है जो किसी भी परिस्थिति में किसी भी नंबर पर उतरकर टीम को अपना योगदान देने में सबसे आगे रहता है.

जिगरा हो तो तकनीक की जरूरत नहीं… बैट को बनाया हथौड़ा, नीतीश रेड्डी ने पैट कमिंस जैसे धुरंधर को थूर दिया

केएल राहुल को यशस्वी जायसवाल का जोड़ीदार मत बनाओ, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दिग्गज की सलाह

62 रन पर नाबाद लौटे राहुल
राहुल पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 62 रन पर नाबाद हैं. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 172 रन जोड़ लिए हैं. पहली पारी में 26 रन पर विवादास्पद तरीके से आउट होने वाले राहुल ने दूसरी पारी में अपना पूरा अनुभव झोंक दिया. उन्होंने युवा जायसवाल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. भारतीय टीम दूसरी पारी में 218 रन की लीड ले चुकी है. दूसरा और तीसरा सेशन पूरी तरह राहुल और जायसवाल के नाम रहा. राहुल और यशस्वी ने दूसरे सेशन में 26 ओवर में 84 रन बनाए जबकि 31 ओवर में दोनों ने 88 रन जुटाए.

राहुल ने 124 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक
केएल राहुल ने 124 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. राहुल के टेस्ट करियर की यह 18वीं फिफ्टी है. ऐसा चौथी बार हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया में भारत के ओपनर्स ने एक साथ दो अर्धशतक जड़े हैं. इससे पहले सुनील गावस्कर और चेतन चौहान की ओपनिंग जोड़ी ने 1981 में मेलबर्न में क्रमश: 70 और 85 रन की पारी खेली थी. गावस्कर और श्रीकांत ने ओपनिंग करते हुए 1985 में एडिलेड में 166 और 51 रन की पारी खेली थी. 1986 में गावस्कर ने 172 और श्रीकांत ने 116 रन सिडनी में ओपनिंग में बनाए थे.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, KL Rahul, Yashasvi Jaiswal

IPL 2025 Public sale: 577 खिलाड़ी… 641.5 करोड़ का पर्स, ऋषभ पंत पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली, टूट सकते हैं सभी रिकॉर्ड

नई दिल्ली. आईपीएल मेगा ऑक्शन का आयोजन रविवार से शुरू हो रहा है. सउदी अरब के जेद्दा शहर में होने वाले दो दिवसीय ऑक्शन में 577 खिलाड़ी शामिल हैं. इस मेगा ऑक्शन में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं. सभी 10 टीमों के पर्स में कुल 641. 5 करोड़ हैं. फ्रेंचाइजी टीमों के पास कुल 204 स्लॉट खाली हैं. सभी की नजरें पंत पर होगी जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन के लिए रिलीज कर दिया है. पंजाब किंग्स के पास सर्वाधिक 110 . 50 करोड़ का पर्स है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास 83 करोड़ है. दिल्ली कैपिटल्स के पास 73 करोड़ और राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड है. जिससे वे अपने पूर्व कप्तान को खरीद सकते हैं. वैसे समझा जाता है कि पंत नहीं चाहते कि दिल्ली आरटीएम कार्ड का प्रयोग करे क्योंकि अलग होते समय संबंधों में दरार आ गई थी और पंत खुद को अब टीम का हिस्सा नहीं मानते.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 25 करोड़ पार करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 45 करोड़ है और वे उन्हें इस कीमत पर खरीदने की स्थिति में नहीं होंगे. हर दो साल में टीम बदलने के लिए मशहूर पंजाब किंग्स के पास काफी बड़ा पर्स है और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपने पसंदीदा खिलाड़ी के साथ फिर एकजुट होना चाहेंगे. नीलामी के लिए 81 खिलाड़ियों का बेसप्राइज दो करोड़ है. मौजूदा भारतीय क्रिकेटर एक मिलियन डॉलर ( 8.5 करोड़) का आंकड़ा पार कर सकते हैं.

जिगरा हो तो तकनीक की जरूरत नहीं… बैट को बनाया हथौड़ा, नीतीश रेड्डी ने पैट कमिंस जैसे धुरंधर को थूर दिया

बीसीसीआई को क्यों बदलनी पड़ी आईपीएल ऑक्शन की टाइम? अब कितने बजे खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

अर्शदीप सिंह पर भी बड़ी बोली लगने की उम्मीद
पिछले तीन सत्र में 96 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके अर्शदीप सिंह पर भी बड़ी बोली लग सकती है. पंजाब के पास आरटीएम कार्ड है लेकिन पता नहीं कि बोली कहां तक जाती है. तेज गेंदबाजों की भी काफी मांग होंगी जबकि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को छोड़कर भारत के लगभग सभी स्टार क्रिकेटर लिए जा चुके हैं. अय्यर कप्तानी के लिए दिल्ली की पसंद हो सकते हैं. आरसीबी , कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंटस, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिये तीन संभावित कप्तान पंत, राहुल या अय्यर हो सकते हैं.

ईशान किशन भी होंगे रडार में
भारतीय खिलाड़ियों में ईशान किशन भी प्रमुख होंगे. लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस उन्हें पिछली बार की तरह 15 करोड़ में खरीदने की स्थिति में नहीं है. मोहम्मद शमी पर भी नजरें रहेंगी जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं. इनके अलावा जिन नामों पर चर्चा होगी, उनमें खलील अहमद हैं जो अर्शदीप सिंह को नहीं खरीद पाएंगे, उनकी निगाहें खलील पर होंगी. यश दयाल को आरसीबी ने बरकरार रखा है लिहाजा खलील को अच्छे दाम मिल सकते हैं. मांग-आपूर्ति समीकरण के तहत उन पर अच्छी बोली लग सकती है.

दीपक चाहर के लिए दम लगा सकती हैं फ्रेंचाइजी
दीपक चाहर पिछले कुछ साल में चोटों से परेशान रहे चाहर पावरप्ले में अच्छे स्विंग गेंदबाज साबित होते हैं. उनके लिये कई टीमें दम लगा सकती है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन भी किया है. आवेश खान पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए 19 विकेट लेने वाले आवेश खान दस करोड़ में खरीदे गए थे. उन्हें एक बार फिर अच्छा दाम मिल सकता है. हर्षल पटेल हमेशा आईपीएल में हर्षल पटेल को मोटा करार मिलता है. राष्ट्रीय टीम के लिये चयन में भले ही उनके नाम पर विचार नहीं होता है लेकिन पिछले सत्र में 24 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज को आईपीएल में अनदेखा नहीं किया जा सकता.

जोस बटलर हो सकते हैं सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
भुवनेश्वर कुमार पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारत के सीम और स्विंग गेंदबाज कम ही हैं और भुवनेश्वर के पक्ष में उनका अनुभव भी है. उन्हें दस करोड़ से कम में खरीदा जा सकता है और दुनिया जानती है कि सीएसके के असल कप्तान एम एस धोनी को अनुभवी खिलाड़ी कितने पसंद हैं. इसकी संभावना कम है कि यशस्वी जायसवाल को अपने पसंदीदा जोस भाई के साथ खेलने का मौका मिले लेकिन बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी में वह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं. चिन्नास्वामी स्टेडियम की बल्लेबाजों की मददगार पिच को देखते हुए आरसीबी उन पर दांव लगा सकता है.

आईपीएल में कैगिसो रबाडा की मांग हमेशा रहेगी
लियाम लिविंगस्टोन यह ऐसा खिलाड़ी है जिस पर पंजाब आरटीएम कार्ड प्रयोग कर सकता है. दूसरी टीमों पर भी उनकी नजरें होंगी. आईपीएल में कैगिसो रबाडा की मांग हमेशा रहेगी. दिल्ली कैपिटल्स उन्हें फिर खरीद सकती है और पंजाब के पास आरटीएम का विकल्प है. मुंबई इंडियंस भी जसप्रीत बुमराह के साथी तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें लेने पर विचार कर सकती है. आईपीएल का 18वां सीजन 14 मार्च से शुरू होगा.

Tags: Arshdeep Singh, IPL Public sale, Rishabh Pant