बूम-बूम बुमराह का कहर, हर्षित राणा के 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया सस्ते में सिमटा और भारत ने बनाई बढ़त

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर जबरदस्त पलटवार किया है. पहली पारी में 150 रन के स्कोर पर ऑलआउट होने के बाद टीम इंडिया ने मेजबान टीम को महज 104 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया. भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने धारदार गेंदबाजी करते हुए इस पारी में 5 विकेट झटके. पहली पारी के आधार पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 46 रन की अहम बढ़त हासिल की. डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने 3 विकेट अपने नाम किए.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए सीरीज की शुरुआत बिल्कुल वैसी ही हुई है जिस तरह की उम्मीद थी. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. पर्थ टेस्ट के पहले दिन भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने धोखा दिया और पूरी टीम महज 150 रन पर सिमट गई. यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल खाता नहीं खोल पाए जबकि विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए. डेब्यू कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. ऋषभ पंत ने 37 रन की पारी खेली.

बुमराह ने खोला पंजा
भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की पहली पारी में जबरदस्त गेंदबाजी की. अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए मेजबान टीम के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पहली बॉल पर बिना खाता खोले वापस भेज दिया. दोनों ओपनर उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी का विकेट बुमराह ने झटका और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे. दूसरे दिन की शुरुआत बुमराह ने एलेक्स कैरी के विकेट के साथ की.

FIRST PUBLISHED : November 23, 2024, 10:03 IST

IND vs AUS 1st Take a look at: भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया का सरेंडर, पर्थ में पहली बार कंगारुओं ने यूं घुटने टेके, बूम-बूम बुमराह…

नई दिल्ली. भारत को 150 रन पर आउट कर इतराने वाले कंगारुओं को जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी ने कुछ घंटों के भीतर ही घुटनों के बल ला दिया है. कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय पेसर्स ने ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर ढेर कर दिया. यह 43 साल में पहला मौका है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में इतने कम स्कोर में आउट किया है. इससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 1981 में 83 रन पर आउट किया था. भारत ने यह प्रदर्शन मेलबर्न में किया था.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन भारत की टीम 150 रन पर आउट हो गई थी. इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट झटक लिए थे. भारत ने मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया को 104 रन पर समेट दिया. अगर पर्थ की बात करें तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इस शहर में पहली बार 200 से कम के स्कोर पर रोका है. इससे पहले पर्थ में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे छोटा स्कोर 212 रन था, जो उसने 2008 में बनाया था.

बुमराह ने 5, हर्षित ने 3 विकेट झटके
ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटने में सबसे बड़ी भूमिका भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने निभाई. उन्होंने मैच में 5 विकेट झटके. उन्होंने स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक के लिए मजबूर किया. बुमराह को साथी तेज गेंदबाजों का अच्छा साथ मिला. डेब्यू टेस्ट खेल रहे हर्षित राणा ने 3 विकेट झटके. मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट अपने नाम किए. इस मैच में अब तक गिरे सभी 20 विकेट तेज गेंदबाजों के नाम रहे हैं. पहली पारी में भारत के सभी 10 विकेट भी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने ही लिए थे.

साल 2000 के बाद तीसरा सबसे छोटा स्कोर
ऑस्ट्रेलिया के 104 रन साल 2000 के बाद घर पर तीसरा सबसे छोटा स्कोर है. साल 2000 के बाद ऑस्ट्रेलिया का अपने घर पर सबसे छोटा स्कोर 85 रन रहा है. उसे दक्षिण अफ्रीका ने होबार्ट में 2016 में इस स्कोर के लिए मजबूर किया था. इससे पहले 2010 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न में 98 रन पर समेटा था.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Jasprit Bumrah, Mitchell Starc, Crew india

बॉल छोड़ना भी नहीं जानते कंगारू बल्लेबाज, पर्थ में हो जाता कांड, हर्षित की रॉकेट स्पीड बॉल पर बचे स्टार्क

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय टीम के खिलाफ अपने घर इतनी बेबस और लाचार नजर आ रही है मानो वो मेहमान टीम हो और भारत मेजबान. पहली पारी में टीम इंडिया को 150 रन पर ऑलआउट करने के बाद जैसे उनपर गेंदबाजों का आक्रमण हुआ वो एकदम से भीगी बिल्ली बन गए. पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में बड़ा हादसा होने से बचा. हर्षित राणा की तेज रफ्तार बॉल को छोड़ने की जगह आगे अपना सिर कर दिया और बॉल हेलमेट पर जा लगी.

पर्थ टेस्ट मैच के दूसरे दिन जिस तरह से भारतीय टीम ने शुरुआत की उसी की उम्मीद की जा रही थी. कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवर की पहली बॉल पर विकेट चटकाया. इसके बाद हर्षित राणा ने दूसरा विकेट हासिल किया. मिचेल स्टार्क भारतीय टीम की तरफ से डेब्यू कर रहे इस गेंदबाज की बॉल बिल्कुल भी नहीं समझ पा रहे थे. इसका पता एक रॉकेट स्पीड से आती बॉल पर चला जिसे छोड़ने की जगह वो उसे हेलमेट पर मार बैठे.

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच पहले दिन से ही रोमांचक हो चला है. भारतीय टीम 150 रन पर ऑलआउट हुई तो सभी बल्लेबाजों की बुराई करने लगे लेकिन इसके बाद जो जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजों ने किया उसने मैच का रोमांच दोगुना कर दिया. कप्तान बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन यादगार प्रदर्शन किया. गेंदबाजी और कप्तानी दोनों में से कंगारू टीम के पसीने छुड़ा दिए.

पर्थ टेस्ट के पहले दिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और मैच में टीम इंडिया को वापसी कराई. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया और उनके ओपनर्स को जल्दी पवेलियन भेज दिया. बुमराह ने इसके बाद स्टीव स्मिथ का विकेट लिया जो पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इस विकेट को लेने के साथ ही बुमराह ने वो कर दिया जो इससे पहले कोई भी गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में आकर नहीं कर पाया था.

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास 
बुमराह ने इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. बुमराह एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक (पहली ही गेंद पर आउट) पर आउट किया है. स्मिथ केवल दो बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं. 2014 में डेल स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था. इसके बाद 10 साल तक स्मिथ गोल्डन डक पर आउट नहीं हुए थे. बुमराह ने स्मिथ को पहली ही गेंद पर आउट कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया.

हैट्रिक से चूके बुमराह
रोहित शर्मा की जगह इस मैच में कप्तानी कर रहे बुमराह पर्थ टेस्ट की पहली पारी में हैट्रिक से चूक गए. उनके चार विकेट और बाकी गेंदबाजों की घातक बॉलिग की वजह से भारत ने पहले दिन 7 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट कर दिया. पहले दिन के अंत में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 67/7 था, जबकि भारत ने 150 रन बनाए थे.

FIRST PUBLISHED : November 23, 2024, 07:53 IST

बोईमानी की हद होती है! जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन पर विवाद, बलिंग करने से रोका जाए, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की पहली पारी में घातक गेंदबाजी कर 5 विकेट झटके. उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से भारत को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहले टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी कराई. भारतीय टीम पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई थी. जिसके बाद बुमराह के जादू की जरूरत थी और भारतीय कप्तान ने निराश नहीं किया. पंजा खोलकर कंगारू टीम को 104 रन पर समेट टीम को बढ़त दिलाई.

बुमराह ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के टॉप आर्डर को हिला दिया नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ के विकेट लिए और फिर पैट कमिंस को भी पवेलियन भेजा. मोहम्मद सिराज ने मार्नस लाबुशेन और मिचेल मार्श के विकेट लिए जबकि हर्षित राणा ने खतरनाक ट्रैविस हेड को आउट करने के साथ 3 विकेट अपने नाम किए.

कौन है सुनील गावस्कर संग कमेंट्री करने वाली ऑस्ट्रेलियाई ओपनर की पत्नी?

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा भारतीय गेंदबाजों का सामना करते नजर आ रहे हैं तो उनकी पत्नी कमेंट्री बॉक्स में हैं. रेचल ख्वाजा भारतीय टीम के दिग्गज सुनील गावस्कर संग मैच के दौरान कमेंट्री कर रही हैं.

बल्ला नहीं तलवार भांजता है ये बल्लेबाज… आईपीएल ऑक्शन से पहले ठोका धांसू शतक, चौकों- छक्कों की कर दी बरसात

नई दिल्ली. आईपीएल मेगा ऑक्शन से एक दिन पहले श्रेयस अय्यर ने बल्ले से धमाकेदार पारी खेली. श्रेयस ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में शानदार शतक जड़कर खुद को नीलामी में हॉट फेवरेट खिलाड़ियों की लिस्ट में बरकरार रखा. मुंबई के कप्तान ने गोवा के खिलाफ 57 गेंदों पर 11 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 130 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 228.07 रहा. श्रेयस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑक्शन के लिए रिलीज कर दिया था. उन्होंने पिछली बार अपनी कप्तानी में केकेआर को आईपीएल चैंपियन बनाया लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया.

टीम इंडिया से बाहर चल रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का एक महीने के भीतर ये तीसरा शतक है. श्रेयस की शानदार पारी के दम पर मुंबई ने गोवा के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 250 रन बनाए. श्रेयस की इस धमाकेदार पारी की धमक रविवार से आयोजित होने वाली दो दिवसीय आईपीएल मेगा ऑक्शन में भी सुनाई देगी. 29 वर्षीय श्रेयस अय्यर इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ 142 रन की पारी खेली जबकि ओडिशा के खिलाफ 233 रन की पारी खेलकर तहलका मचा दिया.

जिगरा हो तो तकनीक की जरूरत नहीं… बैट को बनाया हथौड़ा, नीतीश रेड्डी ने पैट कमिंस जैसे धुरंधर को थूर दिया

IPL 2025: 14 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का 18वां एडिशन…25 मई को खेला जाएगा फाइनल

आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजरें में श्रेयस अय्यर
आईपीएल ऑक्शन पूल में उतरने वाले श्रेयस उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनको पाने के लिए फ्रेंचाइजी एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी. उनके पास अच्छी लीडरशिप क्वालिटी है. वह बैटिंग में धमाका करना जानते हैं. उनके पास अनुभव की कमी नहीं है. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी में उनके लेकर वॉर छिड़ती हुई नजर आने वाली है.

आईपीएल मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ी शामिल
आईपीएल के मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे. सउदी अरब के जेद्दा में दो दिवसीय नीलामी का आयोजन हो रहा है. इसमें अय्यर सहित कई बड़े नाम शामिल हैं. अय्यर का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने टी20 में शानदार सेंचुरी जड़कर खुद को साबित किया है कि वह किसी भी फॉर्मेट में खेलने को तैयार है. रणजी में शतक और डबल सेंचुरी जड़कर रेड बॉल क्रिकेट के लिए भी अपनी दावेदारी ठोकी है.

Tags: Shreyas iyer, Syed Mushtaq Ali Trophy

दम लगाना पड़ेगा भाई… ढीले पड़ने से काम नहीं चलेगा, पुछल्ले बल्लेबाजों ने किया परेशान तो पंत ने साथियों को दिया ज्ञान

नई दिल्ली. ऋषभ पंत जब विकेट के पीछे होते हैं तब, वह कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं. पर्थ में जारी सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पंत ने विकेट के पीछे से साथी खिलाड़ियों को मोटिवेट किया. ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 79 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया. दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की टीम का स्कोर 104 पर पहुंचाया. पंत की बातों से कमेंटेटर रवि शास्त्री भी सहमत दिखे. शास्त्री ने भी कहा कि पंत सही कह रहे हैं. भारत को पहली पारी में 46 रन की बढ़त मिली.

मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की साझेदारी को तोड़ने के लिए कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने हर हथकंडे अपना रहे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली रही थी. बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई पारी का 48वां ओवर वॉशिंगटन सुंदर को दिया. सुंदर को गेंद मिलने के बाद पंत ने विकेट के पीछे से कहा, ‘ढीले पड़ने से काम नहीं चलेगा भाई. वैसे थोड़ा माहौल बनाना पड़ेगा. दम लगाना पड़ेगा भाई.’ पंत के इन शब्दों को सुनकर कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री ने भी कहा कि ऋषभ बिल्कुल ठीक कर रहे हैं.

FIRST PUBLISHED : November 23, 2024, 14:34 IST

SMAT : 67 गेंदों में 151 रन, 14 चौके और 10 छक्कों के साथ तिलक वर्मा की एक और ताबड़तोड़ पारी, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

(*14*)

नई दिल्ली. पुरानी कहावत है कि जब आप फॉर्म में हो तो जितना रन बना सकते हैं बना कर बैंक कर लीजिए क्योंकि जब फार्म जाएगा तो यहीं रन मुसीबत में काम आएगा . इस बात को जो बल्लेबाज समय पर समझ जाता है वो बड़ा मैच विनर बनता है. इन दिनों एक ऐसा युवा बल्लेबाज भारतीय टीम में है जो फ़ॉर्म में हैं और कहीं भी खेले रन बटोर रहा है .बात हो रही है तिलक वर्मा की

दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ दो मैचों में लगातार दो शतक लगाने वाले तिलक वर्मा ने मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में हैदराबाद की कप्तानी करते हुए टूर्नामेंट के पहले ही मैच में मेघालय के खिलाफ सिर्फ 67 गेंदों में 151 रन की हैरतअंगेज पारी खेलकर इतिहास रच दिया. दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ तिलक ने 107 और 120 रन की पारियां खेली थीं .

टी 20 लगातार तीन शतक बनाया रिकॉर्ड

दक्षिण अफ़्रीका के दौरे पर कुछ ही दिन पहले तिलक वर्मा ने लगातार दो टी20 मैच में शतक जमाकर इतिहास रचा था. वो ऐसा करने वाले भारत के सबसे युवा और सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने थे. अपनी इसी शानदार फॉर्म को तिलक ने अब घरेलू टी20 टूर्नामेंट में भी जारी रखा है. मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में हैदराबाद की कप्तानी कर रहे तिलक ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में मेघालय के खिलाफ सिर्फ 67 गेंदों में 151 रन की हैरतअंगेज पारी खेलकर इतिहास रच दिया. हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 4 विकेट खोकर 248 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और इसकी वजह रहे कप्तान तिलक. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका वाली अपनी फॉर्म को जारी रखा और सिर्फ 67 गेंदों में 151 रन कूट दिए, जिसमें 14 चौके और 10 छक्के शामिल थे. इसके साथ ही तिलक टी20 क्रिकेट के इतिहास में लगातार 3 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए.

तिलक की बदली क़िस्मत

दक्षिण अफ़्रीका के दौरे पर जब तिलक वर्मा नंबर तीन पर खेलने की अर्ज़ी लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास गए और अर्ज़ी की सुनवाई के बाद तिलक की मानों क़िस्मत बदल गई . नंबर तीन पर खेलते हुए तिलक ने पहले साउथ अफ्रीका में उन्होंने लगातार 2 मैच में 107 और 120 की पारियां खेली थीं और अब घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद के लिए तिलक ने 151 रन ठोंक दिए . तीनों ही शतक इसलिए भी ख़ास थे क्योंकि किसी भी पारी में उनकी स्ट्राइक रेट 170 के नीचे नहीं आया . यानि नंबर तीन पर खेलते हुए तिलक ना सिर्फ़ पारी को ज़माना जानते हैं साथ ही रन रेट को बनाकर रखना जानते है . तिलक धीरे धीरे एक बड़े बल्लेबाज़ के तौर पर अपने सफ़र के आगे बढ़ा रहे है .

Tags: Hyderabad, Syed Mushtaq Ali Trophy, T20 cricket, Tilak Varma

Yashasvi Jaiswal Net Price: पर्थ में चला यशस्वी जायसवाल का जादू, कितनी हैं नेटवर्थ, कहां-कहां से होती है कमाई?

नई दिल्ली. यशस्वी जायससवाल (Yashasvi Jaiswal) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार पारी खेली. उन्होंने 193 गेंदों में 90 रन की पारी खेली. जायसवाल के लिए टेस्ट क्रिकेट में ये शतक था. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वह बहुत अच्छी बैटिंग नहीं कर सके थे. लेकिन वह अब फॉर्म में वापस आ गए हैं. कई फैंस के मन में सवाल उठता है कि जायसवाल कितनी संपत्ति के मालिक हैं और उनकी कमाई कितनी है.

यशस्वी जायसवाल की कुल संपत्ति लगभग 16 करोड़ है,. जिसमें से उनकी ज्यादा इनकम उनकी उनके BCCI कॉन्ट्रैक्ट, IPL की सैलरी और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है. पहली बार वह आईपीएल 2020 में खेले थे. जब उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ में साइन किया था. अब 2024 में उनका IPL वेतन बढ़ाकर 4 करोड़ कर दिया गया है. वह अब भी राजस्थान का हिस्सा हैं.

WI vs BAN: कैरेबियाई ओपनर ने जड़ी फिफ्टी, तस्कीन की शानदार गेंदबाजी, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार

यशस्वी जायसवाल को इस साल अपना पहला बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी मिला. वह BCCI की ग्रेड बी सूची में हैं. जिसके तहत उन्हें सालाना 3 करोड़ रुपए की कमाई होती है. जायसवाल को अपने करियर में अब तक बूस्ट, जेबीएल इंडिया और फायरबोल्ट जैसे कई ब्रांडों के लिए कई एंडोर्समेंट में दिखाया गया है. वह क्रिकेट फैंटेसीज एप्स का भी एड करते हैं.

केएल राहुल के साथ मिलकर यशस्वी ने शानदार बल्लेबाजी की. वह तीसरे दिन भी खेल की शुरुआत करेंगे और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा टारगेट देने की कोशिश करेंगे. जायसवाल के अलावा उनके साथ ओपन करने आए केएल राहलु ने भी शानदार 62 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 153 गेंदों का सामना किया. जिसमें 4 चौके लगाए.

Tags: IND vs AUS, Yashasvi Jaiswal