हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा? पर्थ टेस्ट में कौन होगा तीसरा पेसर, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे मोहम्मद शमी

नई  दिल्ली. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम 22 नवंबर से पर्थ में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी. सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में तीसरा तेज गेंदबाज कौन होगा, इसको लेकर हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच रोमांचक जंग है. दोनों पेसर तीसरे सीमर के तौर पर दौड़ में शामिल हैं. 10 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हर्षित के बारे में कहा जा रहा है कि वह लगातार 140kmph की रफ्तार से अधिक की गति और अच्छी उछाल हासिल करने की क्षमता के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को भी प्रभावित किया है.

पर्थ के वाका मैदान पर भारत के नेट अभ्यास के दौरान हर्षित राणा (Harshit Rana) ने कई मौकों पर अपनी तेज गति से बल्लेबाजों को परेशान किया. दूसरी ओर भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) ने कर्नाटक के इस खिलाड़ी के साथ काफी समय बिताया जिन्होंने हाल ही में मैकाय और मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘ए’ सीरीज के दौरान प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. प्रसिद्ध को दो टेस्ट खेलने का अनुभव है और अच्छा उछाल हासिल कर सकते हैं.

VIDEO: तेरी टीम में जगह नहीं… तू वापस जा, ऑस्ट्रेलिया में लोगों ने बाबर आजम को सरेआम किया बेइज्जत

IND vs AUS: टीम इंडिया में हुई युवा बल्लेबाज की सरप्राइज एंट्री, शमी को लेकर हड़बड़ी में नहीं है बीसीसीआई

दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर सकते हैं शमी
इस बीच मोहम्मद शमी की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो सकती है लेकिन ऐसा सीरीज के दूसरे हाफ में ही हो सकता है. चीजों की जानकारी रखने वालों ने बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ और प्रतिस्पर्धी मैच खेलें. जिससे यह देखा जा सके कि कई मैचों के बाद भी उनका शरीर ठीक है या नहीं, फिर भले ही यह सफेद गेंद का टूर्नामेंट हो.

तब बंगाल के लिए उपलब्ध रहेंगे शमी
मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम का चयन कल किया जाएगा. अगर शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए नहीं जाते हैं तो मेरा मानना ​​है कि वह बंगाल के लिए उपलब्ध रहेंगे.’ यह समझा जाता है कि चयन समिति व्यापक रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम पूरा करने के बाद सिर्फ एक रणजी ट्रॉफी मैच के बाद शमी को जल्दी से जल्दी टीम में शामिल करके कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. हालांकि एक साल बाद प्रतिस्पर्धी मैच में उतरे शमी ने इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल की ओर से प्रभावशाली प्रदर्शन किया और सात विकेट चटकाकर अपनी टीम को सत्र की पहली जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे. जसप्रीत बुमराह पर्थ में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे.

Tags: India vs Australia, Prasidh krishna

पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल पर नहीं माना तो इस देश में हो सकती है पूरी चैंपियंस ट्रॉफी, ICC को जवाब का इंतजार

कराची. भारत के पाकिस्तान जाने से इनकार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की पीसीबी की मेजबानी पर खतरा मंडराने लगा है. आईसीसी ने भारत के इनकार के बाद पाकिस्तान से टूर्नामेंट की हाइब्रिड मॉडल में मेजबानी को लेकर जवाब मांगा है. पीसीबी ने रविवार को पुष्टि की थी कि उसे आईसीसी से ईमेल मिला है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी.

एक सूत्र ने कहा, ‘अगर पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी के सारे मैचों की मेजबानी से पीछे नहीं हटता है तो यह तय है कि भारत के मैच यूएई में और फाइनल दुबई में होगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से कहा है कि उसे हाइब्रिड मॉडल स्वीकार्य है बशर्ते फाइनल दुबई में हो, पाकिस्तान में नहीं.’ पीसीबी ने सोमवार को बीसीसीआई के इस फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की. लेकिन सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने पीसीबी से पूछा है कि क्या उसे हाइब्रिड मॉडल स्वीकार्य है जिसमें भारत के मैच और फाइनल दुबई में खेले जाएंगे. आईसीसी ने यह भी कहा कि इसके तहत उसे पूरी मेजबानी फीस और अधिकांश मैच मिलेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस भारतीय का औसत सबसे अधिक? टीम इंडिया का सदस्य, पर नहीं खेलेगा एक भी टेस्ट

सूत्र ने कहा कि पीसीबी के टूर्नामेंट की मेजबानी से इनकार की दशा में पूरा टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में कराया जा सकता है. इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आईसीसी से स्पष्टीकरण मांगेगा क्योंकि उसे सिर्फ बताया गया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिये नहीं आएगी लेकिन हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

पीसीबी के एक जानकार सूत्र ने कहा था, ‘चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर कराने को लेकर कोई बात नहीं हुई है.’ पिछले साल एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था जब भारत के मैच श्रीलंका में और बाकी सारे मैच पाकिस्तान में हुए थे. सूत्र ने कहा, ‘पीसीबी अपने कानूनी सलाहकारों से बात करके आईसीसी को ईमेल भेजेगा जिसमें भारत के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. पीसीबी मशविरे और जरूरत पड़ने पर निर्देशों के लिये सरकार के संपर्क में है.’

इस बीच पाकिस्तानी मीडिया में अटकलें हैं कि पाकिस्तान सरकार पीसीबी को भारत से खेलने से बचने या आईसीसी और बीसीसीआई के खिलाफ खेल पंचाट में कानूनी कार्रवाई की सलाह दे सकती है. भारतीय टीम ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंटों में ही एक दूसरे से खेलती है. (इनपुट पीटीआई)

Tags: Champions Trophy, ICC Cricket Information, Pakistan Cricket Board

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस भारतीय का औसत सबसे अधिक? टीम इंडिया का सदस्य, पर नहीं खेलेगा एक भी टेस्ट

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 10 दिन बाद दोनों टीमें पर्थ में आमने-सामने होंगी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पिछली दोनों सीरीज जीती हैं. भारतीय फैंस इस बार उससे जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रहे हैं. भारत को अगर जीतना है तो अपनी बैटिंग में सुधार करना होगा. आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के कौन-कौन से बैटर अहम साबित हो सकते हैं. किस बैटर का औसत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए 107 टेस्ट मैचों में सबसे अधिक औसत से रन बनाने का कमाल डॉन ब्रैडमैन ने किया है. ब्रैडमैन ने भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैच में 178.75 की औसत से 715 रन ठोक दिए थे. इसमें 4 शतक और एक अर्धशतक शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया के आर्थर हसेट भी भारत के खिलाफ 4 मैचों में 110.66 की औसत से 332 रन बना चुके हैं. दोनों देशों के बैटर्स में बस इन्हीं दो की औसत 100 से अधिक है.

कुत्ते जैसी मेरी टांग पकड़ा है! जावेद मियांदाद ने जब भारतीय गेंदबाज को देख शुरू किया भोंकना… गावस्कर ने सुनाया पूरा किस्सा

अर्शदीप और हार्दिक पंड्या के बीच चल रहा दिलचस्प मुकाबला, बुमराह को कौन छोड़ेगा पीछे? कौन लगाएगा शतक…

अक्षर पटेल पहले नंबर पर 
अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैच में 88.00 की औसत से 264 रन बनाए हैं. इस तरह जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक औसत से रन बनाने का सवाल आता है तो जवाब में पहला भारतीय नाम अक्षर पटेल का आता है. इत्तफाक से अक्षर पटेल मौजूदा टीम इंडिया के सदस्य तो हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वे नहीं होंगे. अक्षर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल नहींं किया गया है. हालांकि, वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा थे. अक्षर पटेल अभी दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई टीम इंडिया के साथ हैं.

रवि शास्त्री दूसरे नंबर पर 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ज्यादा औसत की भारतीय बैटर्स की इस लिस्ट में रवि शास्त्री का नाम दूसरे नंबर पर है. शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 टेस्ट मैच में 77.75 की औसत से 622 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत (62.40) तीसरे और संदीप पाटिल (62.20) चौथे नंबर पर हैं. इन 4 बैटर्स के बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 39 मैच में 55.00 की औसत से 3630 रन बनाए हैं. भारतीयों की इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम 12वें नंबर पर आता है. गुंडप्पा विश्वनाथ, सुनील गावस्कर, शिखर धवन, वीवीएस लक्ष्मण, चेतेश्वर पुजारा और विजय हजारे ने विराट से से ज्यादा औसत से रन बनाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया में कोहली का प्रदर्शन बढ़िया
लेकिन अगर हम ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बैटर्स के प्रदर्शन की बात करें तो विराट कोहली ऐसी लिस्ट में तेजी से ऊपर आते हैं. भारत के सिर्फ 4 बैटर ऐसे हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में 1000 से अधिक रन बनाए हैं. इनमें पहला नाम सचिन तेंदुलकर (1809) है तो दूसरे नंबर पर विराट कोहली (1352) हैं. वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ भी ऑस्ट्रेलिया में 1000 से अधिक रन बना चुके हैं.

ऋषभ पंत के तो कहने ही क्या 
अगर हम ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा औसत से 500 या इससे अधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट बनाएं तो इसमें विराट कोहली तीसरे नंबर पर आते हैं. ऋषभ पंत ने यहां 62.40 की औसत से 624 रन बनाए हैं. मोहिंदर अमरनाथ भी ऑस्ट्रेलिया में 55.66 की औसत से 668 रन बना चुके हैं. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 54.08 की औसत से रन बनाए हैं. इस बेहतरीन औसत की वजह से कोच गौतम गंभीर उम्मीद कर रहे हैं कि किंग कोहली ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. सचिन तेंदुलकर ने 53.20 की औसत से 1809 रन बनाए हैं.

Tags: Axar patel, Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Quantity Recreation, Virat Kohli

पृथ्वी शॉ की वापसी… सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं, श्रेयस अय्यर बने इस टीम के कप्तान

नई दिल्ली. मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. मुंबई ने टीम का कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया है. टूर्नामेंट का आयोजन 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगा. टीम में पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है जिन्हें ओवरवेट होने की वजह से हाल में मुंबई की रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था. टीम में अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं जो रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं. रणजी प्रतियोगिता का पहला हिस्सा हाल में खत्म हुआ है. साथ ही वापसी करने वाले बल्लेबाज सिद्धेश लाड भी टीम में शामिल हैं. मुंबई की टीम में सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं है. निजी कारणों की वजह से सूर्या शुरुआती कुछ मुकाबलों के लिए अनुपलब्ध रहेंगे.

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इस रणजी ट्रॉफी सत्र में शानदार फॉर्म में हैं. और वह भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं. उन्होंने 90.40 की औसत से 452 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं. अय्यर ने इस साल जो भी सैकड़े जड़े हैं, वे सभी बड़े शतक हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ओडिशा के खिलाफ 233 रन (228 गेंद, 24 चौके, नौ छक्के) की तेज पारी खेली और फिर महाराष्ट्र के खिलाफ 142 रन (190 गेंद, 12 चौके, चार छक्के) बनाकर मुंबई की लगातार दो जीत में अहम भूमिका निभाई.

IND vs AUS: टीम इंडिया में हुई युवा बल्लेबाज की सरप्राइज एंट्री, शमी को लेकर हड़बड़ी में नहीं है बीसीसीआई

कौन है ये 13 साल का बच्चा… जिसे आईपीएल ऑक्शन में मिली जगह, क्या दिग्गजों पर यंगेस्ट क्रिकेटर पड़ेगा भारी

टीम में 25 वर्षीय पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है जिन्हें फिटनेस और अनुशासन संबंधी मुद्दों के कारण रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया था. ऑस्ट्रेलिया में भारत ए के अनौपचारिक टेस्ट का हिस्सा रहे स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर तनुश कोटियन को भी अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के साथ मुंबई टीम में शामिल किया गया है.

मुंबई की टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, अजिंक्य रहाणे, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, साईराज पाटिल, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, रॉयस्टन डायस, जुनेद खान.

Tags: Prithvi Shaw, Shreyas iyer, Suryakumar Yadav, Syed Mushtaq Ali Trophy

अर्शदीप और हार्दिक पंड्या के बीच चल रहा दिलचस्प मुकाबला, बुमराह को कौन छोड़ेगा पीछे? किसका शतक पहले…

नई दिल्ली. भारत ने 240 टी20 मैच खेले हैं. इसके बावजूद भारत में एक भी ऐसा गेंदबाज नहीं है, जिसने 100 विकेट लिए हों. हां, 90 से ज्यादा विकेट लेने वाले दो गेंदबाज जरूर हैं, लेकिन दोनों ही चयनकर्ताओं का भरोसा खो बैठे हैं. ऐसे में फैंस के बीच एक सवाल अक्सर यह रहता है कि टी20 मैचों में विकेटों का शतकों कौन लगाएगा. आइए इस सवाल का जवाब पाने की कोशिश करते हैं.

सबसे पहले विकेटों का शतकों कौन लगाएगा? इस सवाल का जवाब जानने से पहले भारत के टॉप-5 गेंदबाजों को जानना जरूरी है. मौजूदा समय में टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के सबसे कामयाब युजवेंद्र चहल हैं. उन्होंने 96 विकेट लिए हैं. दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं. वे 90 विकेट ले चुके हैं. इत्तफाक से ये दोनों ही गेंदबाज इस समय चयनकर्ताओं का भरोसा खो चुके हैं. ऐसे में पहले दो नंबर पर होते हुए भी इनके 100 विकेट तक पहुंचने की संभावना नहीं दिखती.

कुत्ते जैसी मेरी टांग पकड़ा है! जावेद मियांदाद ने जब भारतीय गेंदबाज को देख शुरू किया भोंकना… गावस्कर ने सुनाया पूरा किस्सा

Most Dot Balls: हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की, पर केएल-कोहली से रह गए पीछे

बुमराह और अर्शदीप के विकेट बराबर
भारत के टॉप-5 टी20 गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह संयुक्त रूप से तीसरे और हार्दिक पंड्या पांचवें नंबर पर हैं. बुमराह और अर्शदीप ने 89-89 विकेट झटके हैं. हार्दिक के नाम 87 विकेट हैं. सही मायने में इन्हीं तीन गेंदबाजों के बीच 100 विकेट तक पहुंचने की रेस दिख रही है. वैसे, बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत सिर्फ जरूरी मैचों में खिलाया जाता है. वे द्विपक्षीय टी20 सीरीज कम ही खेलते हैं. ऐसे में वे भी इस रेस से बाहर होते लगते हैं.

अर्शदीप को मिलते हैं ज्यादा मौके
ऐसे में असल मुकाबला बचता है अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या के बीच. ये दोनों दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम के साथ हैं और दो-दो टी20 मैच खेल भी चुके हैं. पंड्या टी20 मैचों के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं. अर्शदीप को भी वनडे और टी20 फॉर्मेट में ही ज्यादा मौके मिलते हैं. भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में अभी दो मैच और बाकी हैं. अर्शदीप को अब बुमराह को पीछे छोड़ने के लिए एक विकेट चाहिए. पंड्या अभी बुमराह से 2 विकेट पीछे हैं. ऐसे में उन्हें बुमराह को पीछे छोड़ने के लिए तीन विकेट चाहिए.

अर्शदीप रेस में सबसे आगे
अब लौटते हैं कि भारतीय गेंदबाजों में सबसे पहले विकेटों का शतकों कौन लगाएगा? इस सवाल के जवाब में जो नाम सबसे पहले आता है, वह अर्शदीप सिंह का है. अर्शदीप भारत के लिए लगभग सारे टी20 मैच खेलते हैं और अपना स्पेल भी पूरा करते हैं. हार्दिक पंड्या हर मैच में अपना स्पेल पूरा नहीं करते.

टिम साउदी के नाम विश्व रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के टिम साउदी के नाम हैं. उन्होंने 126 मैच में 164 विकेट लिए हैं. अफगानिस्तान के राशिद खान 152 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. शाकिब अल हसन (149) तीसरे, ईश सोढ़ी (138) चौथे और मुस्तफिजुर रहमान (132) पांचवें नंबर पर हैं.

Tags: Arshdeep Singh, Hardik Pandya, Jasprit Bumrah

ENG VS WI : गुस्से में बटलर ने ये क्या कर दिया,इतने जोर से कोई मारता है क्या ? साल का सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड अब बटलर के नाम

नई दिल्ली. गुस्से का इजहार करना कोई जोस बटलर से सीखे. राजस्थान रॉयल्स ने बटलर को टीम के लिए अच्छा करने के बाद रिटेन नहीं किया था तो संकेत मिलने लगे थे कि बटलर इसका जवाब तो देंगें. पर जवाब इतना लंबा होगा ये किसी ने सोचा नहीं था . ओवल के मैदान पर  इंग्लिश कप्तान बटलर ने बांए हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती की गेंद पर साल का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया. ये छक्का 115 मीटर का था और गेंद मैदान से काफी दूर सड़कों पर मिली.

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से वह वापस लौटे. सीरीज के पहले मैच में बटलर का बल्ला शांत रहा. रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर बटलर गोल्डन डक हो गए. सीरीज के दूसरे मैच में वह मैदान पर उतरे तो इंग्लैंड का स्कोर जीरो रन पर एक विकेट था. यहां से जोस बटलर ने मोर्चा संभालकर टीम को जीत दिलाई.

बटलर ने बॉल को मैदान के बाहर फेंका 

जब बटलर का बैट बोलता है तो गेंदबाज की बोलती बंद हो जाती है .इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन से पहले विराट  रूप दिखाते हुए बटलर ने 45 गेंदों पर 83 रनों की धमाकेदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया. इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान ने 184.44 के स्ट्राइक रेट से आठ चौके और छह छक्के मारे. बटलर ने स्पिनर गुणाकेश मोटी की गेंद पर क्रीज़ के बाहर निकालकर जोरदार शॉट लगाया जो मैदान के बाहर जाकर गिरा. यह छक्का 115 मीटर का था. टी 20 वर्ल्ड कप में भी बटलर 104 मीटर का लंबा छक्का लगा चुके है.

बटलर पर बरसेगा पैसा 

राजस्थान रॉयल्स  ने बटलर को  रिटेन नहीं किया है अब बटलर ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में अपना बेस प्राइज़ 2 करोड़ रखा है।   ऐसे में उनपर जमकर पैसा बरस सकता है। इस पारी के बाद कई फ्रेंचाइजी उन पर बोली लगाने के लिए बेताब होंगी। वैसे भी बटलर का रिकॉर्ड आईपीएल में बेमिसाल है . बहुत कम बल्लेबाज ऐसे है जो 175 के स्ट्राइक रेट के आस पास बल्लेबाजी करते है . इसीलिए ये कहने में कोई गुरेज नहीं कि बटलर का बैंक बैलंस इस साल कई गुना बढ़ने वाला है .

Tags: England vs west indies, IPL, Jos Buttler, Rajasthan Royals

कुत्ते जैसी मेरी टांग पकड़ा है! जावेद मियांदाद ने जब भारतीय गेंदबाज को देख शुरू किया भोंकना… गावस्कर ने सुनाया पूरा किस्सा

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आमने-सामने हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है. इससे खफा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब आईसीसी की शरण में है. अब यह वक्त बताएगा कि इन दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला कब होगा. लेकिन इतना तय है कि जब भी होगा, जबरदस्त ही होगा. इतिहास गवाह है कि जब-जब दोनों टीमें टकराई हैं, रोमांचक मुकाबला भी हुआ है और उससे कई किस्से भी निकले हैं. एक ऐसा ही किस्सा सुनील गावस्कर ने जावेद मियांदाद का सुनाया, जिसमें पाकिस्तानी बैटर ने भारतीय गेंदबाजी की तुलना कुत्ते से कर दी थी.

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने जावेद मियांदाद का यह किस्सा ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में सुनाया. गावस्कर इस कार्यक्रम में वीरेंद्र सहवाग के साथ आए. शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू ने भी उनका साथ दिया. गावस्कर ने इस दौरान बेंगलुरू टेस्ट मैच का एक किस्सा सुनाया, जिसमें जावेद मियांदाद बैटिंग कर रहे थे. हालांकि, गावस्कर ने उस खिलाड़ी का नाम नहीं बताया, जो उस वक्त गेंदबाजी कर रहे थे.

Most Dot Balls: हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की, पर केएल-कोहली से रह गए पीछे

मियांदाद को पता था कि मनोवैज्ञानिक बढ़त कैसे लेनी है
सुनील गावस्कर ने बताया, ‘जावेद मियांदाद बैटिंग कर रहा था. वह बहुत ही शातिर बल्लेबाज था और जानता था कि विरोधी टीम पर मनोवैज्ञानिक बढ़त कैसे लेनी है. उस मैच में भारतीय टीम में एक बेहतरीन स्पिनर की वापसी हुई थी. पिच से टर्न मिल रही थी और मियांदाद को पता था कि अगर इस स्पिनर ने लाइन-लेंथ पकड़ ली तो वह पूरे पाकिस्तान को परेशान कर सकता है. भारतीय स्पिनर को जब कुछ देर विकेट नहीं मिला तो उसने राउंड द विकेट की बजाय ओवर द विकेट बॉलिंग करनी शुरू कर दी.’

अचानक भो-भो करने लगे जावेद मियांदाद
सुनील गावस्कर ने जो किस्सा सुनाया, उसकी असली बात अब सामने आती है. सनी कहते हैं, ‘मियांदाद ने स्वीप और ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद फील्डर के हाथों में जा रही थी. रन नहीं बन रहे थे. इससे परेशान जावेद ने तय किया कि वह अब बैट से खेलेगा ही नहीं. बस पैड से गेंद रोक देगा. उसने दो-तीन गेंदें पैड से रोकी. इसके बाद अचानक भो-भो की आवाज करने लगा. अगली दो-तीन गेंद खेलने के बाद हर बार वह भो-भो की आवाज निकालता. इस पर हमारे कीपर किरमानी ने मुझसे पूछा- ये क्या हो रिया है. मैंने जवाब दिया- जावेद ने शुरू किया है. वही खत्म करेगा.’

अंपायर ने पूछा- ये क्या हो रहा है
सुनील गावस्कर ने कहा कि यह मामला जल्दी खत्म भी हो गया क्योंकि जावेद की इस हरकत से अंपायर भी परेशान हो रहे थे. ओवर खत्म होने पर अंपायर जावेद के पास गए और पूछा कि ये क्या कर रहे हो. ये भो-भो क्या है. इस पर जावेद ने कहा कि अरे भो-भो नहीं करूं तो क्या करूं. कुत्ते जैसी मेरी टांग पकड़ा है. इधर (सामने) बॉल करने को बोल ना…’ भारतीय दिग्गज ने कहा कि इसके साथ ही जावेद मियांदाद यह किस्सा खत्म हो गया.

Tags: India Vs Pakistan, Javed Miandad, Sunil gavaskar, Staff india

इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले ध्रुव जुरेल के कोच की सुनो – News18 हिंदी
  • November 11, 2024, 16:39 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली. ध्रुव जुरेल ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया. ध्रुव के बचपन के कोच फुलचंद ने न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि कैसे जुरेल ने अपनी बल्लेबाजी पर काम किया और वो बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज खेलने को तैयार है. ध्रुव जुरेल ने मेलबर्न में खेले गए मैच में इंडिया ए के लिए दोनों पारियों में अर्धशतक जमाया था.

कोच बनने को कोई नहीं तैयार… PCB की मान मनौव्वल, जिम्बाब्वे दौरे पर पाकिस्तान को मिलेगा नया हेड कोच

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है. टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज खेलने में बिजी है और इधर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आगामी जिम्बाब्वे दौरे के लिए अपने सेलेक्टर के आगे गिड़गिड़ा रहा है. गैरी कर्स्टन के सीमित ओवरों के कोच पद से इस्तीफा के बाद पीसीबी ने पहले जेसन गिलेस्पी को यह जिम्मेदार देनी चाहिए लेकिन उन्होंने मना कर दिया है. गिलेस्पी की कोचिंग में पाकिस्तान टीम ने हाल में ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीती है. पीसीबी अब अपने सेलेक्टर आकिब जावेद को ही कोच बनाने की ठान ली है. हालांकि आकिब भी इसके लिए पहले तैयार नहीं थे लेकिन पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने जावेद को इसके लिए राजी कर लिया है.

पीसीबी के मौजूदा नेशनल सेलेक्टर और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद (Aqib Javed) को पाकिस्तान के जिम्बाब्वे दौरे से पहले सफेद गेंद प्रारूप (टी20 इंटरनेशनल और वनडे) में मुख्य कोच नियुक्त किए जाने की प्रबल संभावना है. पाकिस्तान 24 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों के लिए जिम्बाब्वे की यात्रा करेगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि जावेद टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उन्हें मना लिया है.

IND vs AUS: टीम इंडिया में हुई युवा बल्लेबाज की सरप्राइज एंट्री, शमी को लेकर हड़बड़ी में नहीं है बीसीसीआई

पृथ्वी शॉ की वापसी… सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं, श्रेयस अय्यर बने इस टीम के कप्तान

हरारे के लिए उड़ान भरेगी पाकिस्तानी टीम
सूत्र ने कहा, ‘पाकिस्तानी टीम सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी टी20 मैच खेलने के बाद हरारे के लिए उड़ान भरेगी. ऐसे में नए मुख्य कोच जिम्बाब्वे में उनके साथ जुड़ेंगे.’ जावेद मौजूदा समय में सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता हैं. उनके पास पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के साथ कोचिंग का काफी अनुभव है. वह हाल ही में श्रीलंका के गेंदबाजी कोच भी थे.

आकिब जावेद पाकिस्तान के कोच और अंडर-19 टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं
आकिब जावेद अतीत में पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच और अंडर-19 टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं. पाकिस्तान के सीमित ओवर के कोच गैरी कर्स्टन के पद छोड़ने के बाद पीसीबी टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी को इस जिम्मेदारी को सौंपना चाहता था लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया.

Tags: Pakistan Cricket Board, Pakistan cricket staff

VIDEO: एक और नया क्रिकेटर आया है… रोहित दूसरी बार बने पापा, टीम साथियों ने खास अंदाज में दी बधाई

नई दिल्ली. रोहित शर्मा के दूसरी बार पिता बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. टीम इंडिया के उनके साथी भी अपने कप्तान को विश करने में पीछे नहीं हैं. सूर्यकुमार यादव से लेकर तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने तो एक साथ हिटमैन को बधाई संदेश भेजा है. तीनों ने साउथ अफ्रीका से वीडियो के जरिए बधाई दी है. रोहित शर्मा 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने. उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है. रोहित की इससे पहले एक बेटी थी जिसका नाम समायरा है. जिसका जन्म 2018 में हुआ था.

सूर्या, तिलक और संजू सैमसन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सूर्या तिलक और संजू से पूछते हैं कि रोहित भाई को एक बेबी ब्वॉय हुआ है तो उसके लिए आप दोनों क्या मैसेज देना चाहेंगे. इसपर तिलक कहते हैं कि मैं वास्तव में बहुत खुश हूं रोहित भाई. इस पल का बेसब्री से इंतजार था. अगर एक या दो दिन और लेट हो जाता तो मैं वहां पर पहुंच जाता. इसके बाद तीनों खिलाड़ी जोर जोर से हंसने लगते हैं. इसके बाद तिलक कहते हैं की आ रहा हूं बहुत जल्दी देखने के लिए. बहुत बहुत उत्साहित हूं.

IND vs AUS: टीम इंडिया में हुई युवा बल्लेबाज की सरप्राइज एंट्री, शमी को लेकर हड़बड़ी में नहीं है बीसीसीआई

पृथ्वी शॉ की वापसी… सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं, श्रेयस अय्यर बने इस टीम के कप्तान