DSP सिराज का खौफ… आउट होने से डरे लाबुशेन तो अड़ा दिया बल्ला, झल्लाए कोहली ने साथी का किया सपोर्ट

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच जारी पर्थ टेस्ट मैच का पहला दिन बेहद रोमांचक रहा. इस दौरान मेजबान टीम के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को स्लेज करते हुए भी दिखे. मोहम्मद सिराज और मार्नस लाबुशेन के बीच खूब नोकझोक हुई. इस बीच विराट कोहली भी सिराज के सपोर्ट में उतरे और फील्ड अंपायर से कंगारू बल्लेबाज की शिकायत कर दी. पहले दिन 17 विकेट गिरे. ऑप्टस स्टेडियम की तेज और उछाल वाली पिच पर भारतीय टीम 50 ओवर भी नहीं टिक पाई. कमोबेश यही हाल ऑस्ट्रेलिया का भी रहा जिसने 27 ओवर में अपने 7 विकेट गंवा दिए. पहली पारी में भारत को 150 रन पर ढेर करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हाल भी बेहाल है.

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने मार्नस लाबुशेन को गेंद फेंकी. लाबुशेन ने इस गेंद पर बड़े शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन वह पूरी तरह फेल हो गए. गेंद लाबुशेन के बल्ले से टकराकर स्टंप की तरफ बढ़ रही थी कि तभी कंगारू बैटर ने गेंद को अपने बल्ले से अलग कर दिया. लाबुशेन ने गेंद के जब अलग किया उस समय सिराज गेंद की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन लाबुशेन ने डर के मारे हॉकी की तरह गेंद को सिराज के सामने से दूसरी ओर धकेल दिया

FIRST PUBLISHED : November 22, 2024, 18:41 IST

460 गेंद, 17 विकेट, 217 रन, पर्थ की पिच में बड़ी आग है – News18 हिंदी
  • November 22, 2024, 19:21 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली. पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाज जहां रन बनाने के लिए तरसे वहीं तेज गेंदबाजों ने जमकर कहर बरसाया। हाल यह रहा कि पहले दिन 17 विकेट गिरे और रन बस 217 बने। कुल 460 गेंद फेंकी गई और सिर्फ 4 बल्लेबाज 50 से ज्यादा गेंद खेल पाए.तीन सेशन की कहानी तीन मिनट में समझिए.

हरी भरी पिच पर 1 दिन में गिरे 17 विकेट… बल्लेबाजों का ‘फ्लॉप शो’, हैट्रिक चूके बुमराह ने कराई वापसी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने पर्थ टेस्ट मैच में शानदार वापसी की है. बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के दम पर भारत पहली पारी में बढ़त लेने के करीब पहुंच गया है. कार्यवाहक कप्तान बुमराह ने हरी भरी पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी के अपने विवादास्पद फैसले की शानदार तरीके से भरपाई की. उन्होंने शुरुआती ‘स्पैल’ में कहर बरपाती गेंदबाजी की. जिसकी मदद से बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट 67 रन पर लेकर पहले टेस्ट के पहले दिन मैच में मजबूत कमबैक किया. पहले दिन 17 विकेट गिरे जिसमें भारत के 10 और ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट  शामिल थे.

इस मैच को खराब फॉर्म में चल रहे दोनों टीमों के बल्लेबाजों के बीच मुकाबला माना जा रहा था. विकेट पर घास होते हुए भी टॉस जीतकर जब बुमराह ने बल्लेबाजी चुनी तो सभी को हैरानी हुई. क्योंकि इस विकेट से गेंदबाजों को सीम और अतिरिक्त उछाल मिला. भारत के युवा और अनुभवी बल्लेबाज मेजबान गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके. टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले नीतिश रेड्डी के 41 रन और ऋषभ पंत के 37 रन को छोड़कर भारतीय पारी में कोई उल्लेखनीय योगदान नहीं दे सका. भारतीय टीम 49 . 4 ओवर में 150 रन पर ढेर गई.

(*1*)जिगरा हो तो तकनीक की जरूरत नहीं… बैट को बनाया हथौड़ा, नीतीश रेड्डी ने पैट कमिंस जैसे धुरंधर को थूर दिया

(*1*)DSP सिराज का खौफ… आउट होने से डरे लाबुशेन तो अड़ा दिया बल्ला, झल्लाए कोहली ने साथी का किया सपोर्ट

हेजलवुड और बुमराह ने 4-4 विकेट लिए
मिचेल स्टार्क ने 11 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए. जबकि जोश हेजलवुड ने 13 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने 15 . 4 ओवर में 67 रन देकर दो विकेट लिए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया के पास बुमराह की बेहतरीन गेंदों का कोई जवाब नहीं था. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार बुमराह ने 10 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज ने नौ ओवर में 17 रन देकर दो और पहला मैच खेल रहे हर्षित राणा ने आठ ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया.

बुमराह ने लगातार गेंदों पर ख्वाजा और स्मिथ को किया आउट
टेस्ट में पदार्पण कर रहे नाथन मैकस्वीनी (10) को बुमराह ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. वहीं उस्मान ख्वाजा (आठ) भी बुमराह की विकेट पर पड़ती खूबसूरत गेंद का शिकार हुए. मार्नस लाबुशेन का कैच टपकाने वाले विराट कोहली ने इस बार कोई गलती नहीं की. खराब फॉर्म से जूझ रहे स्टीव स्मिथ (0) पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट हो गए. बुमराह ने दबाव बनाया जिसका फायदा बाकी गेंदबाजों को भी मिला. राणा ने मिडिल स्टम्प पर जाती गेंद पर ट्रेविस हेड (11) का विकेट चटकाया. ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट 31 रन पर गिर गए थे. लाबुशेन ने खाता खोलने के लिये 24 गेंद खेल डाली. वह 52 गेंद में दो रन बनाकर सिराज की गेंद पर पगबाधा आउट हुए. मिचेल मार्श को उन्होंने स्लिप में केएल राहुल के आथों लपकवाया.

विवादित फैसले के शिकार राहुल
बुमराह ने अपने आखिरी स्पैल में कमिंस का विकेट लिया. इससे पहले भारत के लिए पंत ( 78 गेंद में 37 रन ) और रेड्डी ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की. पंत ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर शानदार छक्का भी लगाया. इससे पहले मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने भारतीय शीर्षक्रम को टिकने ही नहीं दिया. पंत जब खतरनाक होते दिख रहे थे तब कमिंस ने उन्हें दूसरी स्लिप में कैच आउट कराया. पंत और रेड्डी ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले. इन दोनों के अलावा भारत के किसी बल्लेबाज में वह जज्बा नहीं दिखा. पिच पर उगी घास से गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट मिला. केएल राहुल ( 74 गेंद में 26 रन ) क्रीज पर पैर जमाते दिख रहे थे कि विकेट के पीछे लपके जाने के विवादित फैसले का शिकार हो गए.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Jasprit Bumrah, Rishabh Pant

‘जैसे आप देश के लिए गोली खा रहे हो…’ गौतम गंभीर की 1 सलाह और सैनिक बन गया डेब्यूटेंट, बनाए सबसे ज्यादा रन

नई दिल्ली. नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में टेस्ट करियर का आगाज किया. उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने पर कहा कि डेब्यू से पहले वह नर्वस थे. लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की एक सलाह ने उनका हौसला बढ़ाया. नीतीश ने बताया कि गंभीर ने उन्हें कहा था कि बाउंसर गेंदों का सामना ऐसे करो जैसे कि ‘आप देश के लिए गोली खा रहे हों.’ नीतीश ने 59 गेंद में 41 रन की दिलेर पारी खेल ऑप्टस स्टेडियम में टीम के स्कोर को 150 रन तक पहुंचाने में मदद की. उन्होंने ऋषभ पंत (27) के साथ 48 रन की अहम साझेदारी पेश की.

नीतीश रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, (*1*) कोच की इस बात से मेरा हौसला बढ़ा. उन्होंने जब ऐसा कहा तो मुझे लगा कि देश के लिए मुझे गोली खाने की जरूरत है. यह सबसे अच्छी बात है जो मैंने गौतम सर से सुनी है.’

जिगरा हो तो तकनीक की जरूरत नहीं… बैट को बनाया हथौड़ा, नीतीश रेड्डी ने पैट कमिंस जैसे धुरंधर को थूर दिया

DSP सिराज का खौफ… आउट होने से डरे लाबुशेन तो अड़ा दिया बल्ला, झल्लाए कोहली ने साथी का किया सपोर्टCellular Media

‘मैच की पूर्व संध्या पर पता चला कि अगले दिन डेब्यू कर रहा हूं’
इस 21 साल के खिलाड़ी ने बताया कि शुरुआती टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर उन्हें पदार्पण के बारे में बताया गया था. नीतीश ने कहा, ‘हमें (उन्हें और तेज गेंदबाज हर्षित राणा को) हमारे पदार्पण के बारे में एक दिन पहले ही पता चला और हम उत्साहित थे. हम शांतचित थे और उसी तरह से दिनचर्या का पालन कर रहे थे जैसा की पिछले सप्ताह कर रहे थे. हम ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहते थे. हमने कल शाम को साइकिल भी चलाई थी, इसलिए यह अच्छा था.’ नीतीश उस समय बेहद आश्चर्यचकित रह गए जब स्टार बल्लेबाज और उनके आदर्श विराट कोहली ने सुबह उन्हें ‘टेस्ट कैप (पदार्पण पर दी जाने वाली टोपी)’ सौंपी.

‘अपने आइडल विराट भाई से डेब्यू कैप लेना शानदार था’
उन्होंने कहा, ‘यह बहुत अच्छा अहसास था (कोहली से कैप पाना). मैंने हमेशा भारत के लिए खेलने का सपना देखा है और यह एक शानदार पल था. जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो विराट भाई मेरे आदर्श हैं. इसलिए उनसे पदार्पण कैप लेना मेरे लिए एक खुशी का पल था.’ नीतीश ने स्वीकार किया कि हाल ही में मेलबर्न में भारत ए के लिए खेलने से उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों को समझने में मदद मिली. बकौल नीतीश, ‘यह एक अच्छी शुरुआत थी, कोई स्वप्निल पारी नहीं बल्कि एक अच्छी शुरुआत थी. ईमानदारी से कहूं तो भारत ए सीरीज से मुझे काफी मदद मिली क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मेरा पहला अनुभव था. भारत की तुलना में यहां के पिच काफी अलग है. यहां गेंद को काफी उछाल मिलती है. मुझे लगा कि यहां (एमसीजी की तुलना में) गेंदबाजों के लिए अधिक मदद थी.’

Tags: Gautam gambhir, IND vs AUS

पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन भी बवाल होगा – News18 हिंदी
  • November 22, 2024, 20:15 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली.पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन का पहला दो सेशन ये तय करेगा कि कि पहले टेस्ट में कौन किस पर भारी पड़ने वाला है. नितिश रेड्डी और ऋषभ पंत ने पहली पारी में अपने शॉट्स के जरिए इस बात के संकेत दे दिए कि ऑप्टस स्टेडियम की पिच पर कैसे बल्लेबाजी करनी है. साफ है दूसरी पारी में भी भारत की कुछ ऐसी ही रणनीति होगी यानि रन बनाने के लिए कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना है.

गावस्कर जिस फैसले से नाराज थे, गंभीर का वहीं पैंतरा आया काम, पर्थ में युवा खिलाड़ी का चमत्कार

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है. पहला दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा जिन्होंने शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिरा दिए हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भारत की प्लेइंग XI से खुश नहीं थे. उन्होंने कहा था कि मैनेजमेंट को नीतिश रेड्डी को नहीं खिलाना चाहिए था. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि जडेजा और अश्विन दोनों को खेलना चाहिए था. लेकिन रेड्डी ने पहले ही मैच में 41 रन की पारी खेलकर सभी का दिल जीता. गंभीर की कोचिंग में नीतिश ने डेब्यू किया.

सुनील गावस्कर ने प्लेइंग xi आने के बाद कहा, “अश्विन और जडेजा के न खेलने से वाकई हैरानी हुई है. उन्होंने टेस्ट मैचों में मिलकर 900 विकेट लिए हैं. वे ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जो सिर्फ भारत की स्थिति में खेल सके. वे काफी चतुर गेंदबाज हैं और वे बहुत अनुभवी गेंदबाज हैं. भले ही वे आपको विकेट न दिला पाएं, लेकिन वे अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी के कारण रन बनाने की गति को स्लो कर सकते हैं.”

Catch of The Day: राणा जी के कैच को पकड़ने में लग गए 2 कंगारू, एक ही हाथ से लपका, VIDEO

गावस्कर ने नीतीश कुमार रेड्डी को चुनने के फैसले की भी आलोचना की. जिन्होंने अपने घरेलू करियर में सिर्फ 23 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. गावस्कर का मानना ​​है कि 21 वर्षीय खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट के ढलने के लिए कुछ और समय दिया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा “मुझे लगता था कि इन ऑस्ट्रेलियाई विकेटों पर बड़ी बाउंड्री हैं. इसलिए मुझे लगा कि आप अश्विन और जडेजा के साथ जाएंगे.

गावस्कर ने आगे कहा,” लेकिन यह एक नया मैनेजमेंट है. सबकी नई सोच है. उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को चुना है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह एक होनहार क्रिकेटर हैं. लेकिन क्या वह टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार हैं?”

Tags: Gautam gambhir, India vs Australia, Sunil gavaskar

ऑक्शन से ठीक पहले दीपक हुडा समेत अन्य पर लग सकता है बैन, BCCI ने नाम किए शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 (IPL 2025 Public sale) के मेगा ऑक्शन से ठीक दो दिन पहले एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को बीसीसीआई की संदिग्ध गेंदबाजों की सूची में शामिल किया गया है और उन पर गेंदबाजी से बैन लगने की संभावना है. वह इस साल एलएसजी का हिस्सा नहीं है.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार दीपक हुड्डा और सौरभ दुबे और केसी करियप्पा जैसे खिलाड़ियों पर पर बीसीसीआई को उनके अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए शार्टलिस्ट किया गया है. क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “मनीष पांडे और श्रीजीत कृष्णन को गेंदबाजी से प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि ऑफ स्पिनर दीपक हुड्डा संदिग्ध गेंदबाजी सूची में हैं.

रिपोर्ट में आगे कहा गया, “सौरभ दुबे और केसी करियप्पा बीसीसीआई की ​​संदिग्ध सूची में शामिल किए गए हैं.” बता दें कि दीपक हुड्डा को नीलामी से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स ने रिलीज कर दिया था. आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा. उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 145 रन बनाए और कोई विकेट भी नहीं लिया था. हुडा के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो हुड्डा ने भारत के लिए 10 वनडे मैच खेले हैं और 153 रन बनाए हैं.

टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 21 मैच खेले हैं और एक शतक के साथ 368 रन बनाए हैं. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी 2023 में ही खेला था. जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच था. वहां उन्होंने 30 रन बनाए थे. बता दें कि आईपीएल 2025 आगामी सीजन 14 मार्च से 25 मई तक आयोजित किया जाएगा.

FIRST PUBLISHED : November 22, 2024, 22:31 IST

‘Nice Booty…’ जसप्रीत बुमराह पर वाइफ का अजीबोगरीब पोस्ट वायरल, संजना ने ये क्या कह दिया? पढ़े पूरी लाइन

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने कुल 4 विकेट अपने नाम किए. बुमराह की तारीफ दुनियाभर में हुई. इस बीच उनकी वाइफ भी पीछे नहीं रही. उन्होंने बुमराह को लेकर एक इंस्टा स्टोरी लगाई जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. यह थोड़ा अजीबोगरीब था.

संजना ने बुमराह की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “शानदार गेंदबाज.. ग्रेटर बूटी.” संजना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. फैंस को यह बेहद ही अजीब लगा. बता दें कि स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganeshan) से डेट करने के बाद 2021 में शादी रचाने वाले बुमराह बॉलिंग के दौरान जितने अग्रेसिव दिखते हैं वास्‍तविक जीवन में उतने ही शांत हैं.

बुमराह ने लिए 4 विकेट
पहले दिन के खेल में बुमराह ने बल्लेबाज नाथन मैक्सविनी को एलबीडब्लयू कर आउट किया. वह 10 रन ही बना सके. इसके बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को 6.4 ओवर में पवेलियन भेजा. ख्वाजा का कैच कोहली ने लिया. इसके बाद बुमराह ने स्मिथ को जो 6.5वें ओवर में अपना विकेट दे बैठे. वह 0 पर एलबीडब्लयू हुए. इसके बाद पैट कमिंस ने भी फ्लॉप प्रदर्शन किया. 24.2 ओवर में वह भी आउट हो गए. कमिंस 3 रन बनाकर आउट हुए.

FIRST PUBLISHED : November 22, 2024, 23:04 IST

WI vs BAN: कैरेबियाई ओपनर ने जड़ी फिफ्टी, तस्कीन की शानदार गेंदबाजी, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज और बांग्लादेश (Bangladesh vs West Indies) के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. पहला मैच एंटीगुआ में खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. क्रेग ब्रेथवेट की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करने उतरी और उन्होंने 46 ओवर तक 100 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए अभी तक सबसे अधिक रन मिकाइल लुइस ने बनाए हैं.

वेस्टइंडीज के लिए सबसे पहले मिकाइल लुइस और क्रेग ब्रैथवेट ओपनिंग करने के लिए उतरे. मिकाइल अब तक क्रीज पर हैं. लेकिन क्रेग तस्कीन अहमद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर आउट हो गए. उन्होंने 38 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कीसी कार्टी आए जो 0 पर ही आउट हो गए. तस्कीन अहमद की गेंद पर ही तैजुल इस्लाम ने शानदार कैच लपका.

वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए केविन होज आए. जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 63 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके मारे. उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 39 का रहा. वह रन आउट हुए. पांचवें नंबर पर एलिन एथानाजे आए हैं. जो अब तक नाबाद हैं. 22 गेंदों में वह 11 पर खेल रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि वेस्टइंडीज पहली पारी में स्कोर को कहां तक लेकर जाता है.

FIRST PUBLISHED : November 22, 2024, 23:42 IST

Ind vs Aus LIVE Score 1st Check: कहर ढाती बुमराह की बॉल, बड़ी बढ़त पर भारत की नजर, ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटने की तैयारी

India vs Australia LIVE Score बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. भारतीय टीम पर्थ टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और महज 150 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद कप्तान जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे कंगारू बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. भारत ने महज 67 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिरा दिए. पहले दिन का खेल खत्म होने के वक्त मेजबान टीम भारत से 83 रन पीछे थी.

पर्थ टेस्ट के पहले दिन भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया के बल्लेबाज लाचार नजर आए. यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल बिना खाता खोले वापस लौटे तो विराट कोहली सिर्फ 5 रन बना पाए. डटकर बल्लेबाजी कर रहे केएल राहुल को अंपायर के विवादित फैसला का शिकार होना पड़ा. डेब्यू कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 37 रन की पारी खेल भारत के स्कोर को 150 रन तक पहुंचाया.

ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटे गेंदबाज
भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 59 रन पर टीम के 7 विकेट गिर चुके थे. भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 कंगारू बल्लेबाजों को आउट किया. डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने 1 विकेट अपने नाम किया.

अधिक पढ़ें …