Ind vs Aus: डेब्यू पर छा गए हर्षित राणा, धुरंधर को छूने नहीं दिया बॉल, सबसे बड़ा दुश्मन चारो खाने चित

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में भारत लगभग नई टीम लेकर ही उतरा. नए बल्लेबाजी क्रम और नई गेंदबाजी आक्रमण को लेकर कोच गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के टक्कर लेने की तैयारी की. तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने पर्थ टेस्ट में डेब्यू किया और पहले मुकाबले में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. रेड्डी ने मुश्किल में आकर बल्ले से टीम को सहारा दिया तो गेंदबाजी करते हुए हर्षित ने ऑस्ट्रेलिया के धुरंधरों के पसीने छुड़ा दिए.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में शुरू हुआ. भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने एक के बाद एक विकेट झटकते हुए टीम इंडिया की हालत खस्ता कर दी. जब टॉप आर्डर के बल्लेबाजों ने घुटने टेके तब डेब्यू कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने आकर मोर्चा थामा और अकेले ही कंगारुओं के छक्के छुड़ा दिए. 59 बॉल पर 6 चौके और 1 छक्के के दम पर 41 रन की पारी खेल डाली. भारत पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हुआ. नीतीश सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे.

IPL 2025: 14 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का 18वां एडिशन…25 मई को खेला जाएगा फाइनल

नई दिल्ली. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का 18वां सीजन 14 मार्च से शुरू होगा. फाइनल 25 मई को खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी 10 आईपीएल टीमों को ईमेल भेजा है जिसमें उसने बताया है कि आगामी तीन सीजन के लिए आईपीएल की विंडो क्या होगी. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब के जेद्दा शहर में होगा. नीलामी में 574 खिलाड़ी उतरेंगे जबकि बोली 204 खिलाड़ियों पर ही लगेगी. क्योंकि इतने ही खिलाड़ियों की स्लॉट खाली है.

बीसीसीआई (BCCI) ने जेद्दा में रविवार से होने वाली दो दिवसीय नीलामी में चोटों से जूझने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, भारतीय मूल के अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर और मुंबई के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोर को भी शामिल करने का फैसला किया है. टीमों को भेजे गए पत्र में बोर्ड ने कहा कि अगले तीन सत्र की तारीखें इसलिए साझा की गई है ताकि टीमों को खिलाड़ियों की नीलामी की रणनीति बनाने में मदद मिल सके.

IND vs AUS Dwell Scorecard: भारतीय गेंदबाजों का पर्थ में पलटवार, ऑस्ट्रेलिया को दिखाए दिन में तारे, ऑस्ट्रेलिया 16.2 ओवर के बाद 38/4

जिगरा हो तो तकनीक की जरूरत नहीं… बैट को बनाया हथौड़ा, नीतीश रेड्डी ने पैट कमिंस जैसे धुरंधर को थूर दिया

‘तीनों फाइनल रविवार को खेले जाएंगे’
वर्ष 2026 में टूर्नामेंट 15 मार्च से 31 मई तक और 2027 में 14 मार्च से 30 मई तक होगा. तीनों फाइनल रविवार को खेले जाएंगे. आर्चर इस साल आईपीएल नहीं खेले थे और 2023 में कोहनी की चोट के कारण बीच में से ही चले गए थे. नेत्रवलकर ने अमेरिका में टी20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था. भारत के पूर्व अंडर 19 क्रिकेटर नेत्रवलकर मुंबई के लिये रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं लेकिन कम्प्यूटर इंजीनियरिंग करने के लिये अमेरिका चले गए थे और ओरेकल में काम करते हैं. नीलामी की सूची में नेत्रवलकर की जगह भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी उन्मुक्त चंद का नाम होने से भौंहे तनी थी क्योंकि उन्मुक्त टी20 विश्व कप में अमेरिकी टीम का हिस्सा नहीं थे.

74 मैच खेले जांएगे 18वें सीजन में
आईपीएल के 18वें सीजन में 74 मैच खेले जाएंगे. पिछले तीन सीजन में भी इतने ही मैच खेले गए थे. साल 2022 में कुल 84 मैच खेले गए थे. उससे 10 मैच इस बार कम खेले जांएगे. 2023-27 मीडिया राइट बिक चुके हैं.


(*14*)Tags: IPL, IPL Public sale

पैड पर लगा बैट और राहुल हो गए आउट, शास्त्री से लेकर इरफान पठान का ठनका माथा, अंपायर को सुनाई खरी खरी

नई दिल्ली. केएल राहुल आउट थे या नॉटआउट. इसको लेकर चर्चा जोरों पर है. ऑस्ट्रेलिया से लेकर भारत में इसको लेकर खूब हो हल्ला हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को विकेट के पीछे कैच आउट दिए जाने के फैसले से विवाद खड़ा हो गया है. और दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटरों ने मैदानी अंपायर के ‘नॉट आउट’ के फैसले को बदलने वाले तीसरे अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए हैं. मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलबरो ने राहुल के पक्ष में फैसला दिया था लेकिन मेजबान टीम ने डीआरएस लिया.

तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने ‘स्प्लिट स्क्रीन व्यू’ देखे बिना यह फैसला बदल दिया. लंच से ठीक दस मिनट पहले यह सब हुआ और भारत ने चार विकेट 51 रन पर गंवा दिए. राहुल ने 74 गेंद में 26 रन बनाए और यह संकेत भी दिया कि गेंद के किनारे से गुजरने के समय उनका बल्ला पैड पर लगा था.  केएल राहुल (KL Rahul) हताशा में सिर हिलाते हुए मैदान से चले गए. फॉक्स क्रिकेट के लिए कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि मैदानी अंपायर का फैसला बदलने के लिये तीसरे अंपायर के पास पर्याप्त सबूत नहीं थे.

IND vs AUS Dwell Scorecard: भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के घर में घुसकर कर रहे तांडव, 100 रन के पड़ गए लाले, ऑस्ट्रेलिया 27.0 ओवर के बाद 67/7

जिगरा हो तो तकनीक की जरूरत नहीं… बैट को बनाया हथौड़ा, नीतीश रेड्डी ने पैट कमिंस जैसे धुरंधर को थूर दिया

IND vs AUS: भारतीय गेंदबाज ने 4 विकेट लेकर मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, जीतना मुश्किल

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है. पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है. पहली पारी में भारतीय टीम 150 रन पर ही ऑलआउट हो गई. ऐसा लग रहा था टीम इंडिया इस मैच को गंवा चुकी है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया ने घुटने टेक दिए और उनकी टीम पहले दिन के खेल में रन ही बना सकी.

जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्सविनी, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस का विकेट लिया. सबसे पहले उन्होंने युवा बल्लेबाज नाथन मैक्सविनी को एलबीडब्लयू कर आउट किया. वह 10 रन ही बना सके. इसके बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को 6.4 ओवर में पवेलियन भेजा. ख्वाजा का कैच कोहली ने लिया.

स्मिथ का भी विकेट लिया
बुमराह ने इसके अलावा स्मिथ और कप्तान पैट कमिंस को भी पवेलियन की ओर भेजा. स्मिथ 6.5वें ओवर में अपना विकेट दे बैठे. वह 0 पर एलबीडब्लयू हुए. इसके बाद पैट कमिंस ने भी फ्लॉप प्रदर्शन किया. 24.2 ओवर में वह भी आउट हो गए. कमिंस 3 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह पहले दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया की टीम 67 रन ही बना सकी. दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 67 रन से पारी की शुरुआत करेगी.

ऑस्ट्रेलिया की हालत पहले टेस्ट में खराब है. दूसरे दिन जब टीम उतरेगी तो 67 रन से बल्लेबाजी शुरू करेगी. पिच को देखकर नहीं लगता कि वह 100 रन से अधिक बना पाएगी. अगर वह जल्दी ऑल आउट हो जाती है तो भारत उन्हें 200 रन के आस पास का लक्ष्य दे सकता है. अगर ऐसा होता है तो भारत की खतरनाक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया के लिए चेज करना मुश्किल हो सकता है.

FIRST PUBLISHED : November 22, 2024, 15:37 IST

आंखे दिखाकर धमका रहे भारतीय गेंदबाज, पंगा लेने से बच रहे ऑस्ट्रेलियाई अपने घर पर डरे सहमे

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करेगी इस पर सबकी नजर जमी थी. पर्थ में पहला मुकाबला शुरू हुआ और भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पहली बाजी मारी. टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन बल्लेबाजों ने धोखा दे दिया. पूरी टीम महज 150 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने दम दिखाया तो भारतीय गेंदबाजों ने एक कदम आगे बढ़कर मेजबान टीम को बेदम कर दिया. भारत की गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया से ना सिर्फ बेहतर नजर आई बल्कि दबदबा जमाते भी दिखे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेला जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों की चांदी रही. पहले भारतीय टीम पर मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों ने करारा वार किया इसके बाद कंगारुओं पर टीम इंडिया के पेसर ने हमला बोला. भारतीय टीम ने अपने 6 विकेट 73 रन के स्कोर पर गंवाया था तो ऑस्ट्रेलिया 67 रन पर ही 7 विकेट गिर गए. भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने डरा डराकर मेजबान टीम के बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी.

आंखे दिखा रहे नए खिलाड़ी, मेजबान बने भीगी बिल्ली
एक वक्त था जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली विदेशी टीम पर मेजबान खिलाड़ी चढ़े रहते थे और स्लेजिंग करते करते नाक में दम कर देते थे. भारतीय टीम ने यह मामला एक दम से उल्टा कर दिया है. तेज गेंदबाज ना सिर्फ कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा रहे हैं बल्कि उनको मैदान पर आंखे भी दिखा रहे हैं.

मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा मार्नुस लाबुशेन और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों के सामने आंखे दिखाते आए तो मेजबान टीम के खिलाड़ी पीछे हट जाते हैं. टीम इंडिया के गेंदबाज उनको घूरते नजर आते हैं और ऑस्ट्रेलियाई सिर झुकाकर बल्लेबाजी पर ध्यान लगाते हैं. पहले दिन के खेल में कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके जबकि सिराज के खाते में दो विकेट थे. डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट हासिल किया.

FIRST PUBLISHED : November 22, 2024, 15:50 IST

‘बाप बाप होता है…’ सहवाग के पोस्ट पर फैंस ने कुछ इस तरह दिए रिएक्शन, बेटे की डाली थी तस्वीर

नई दिल्ली. भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के बेटे ऑर्यवीर ने हाल में ही 297 रन की पारी खेली थी. वह अपनी शानदार पारी के बाद काफी चर्चा में थे. उन्होंने कूच बेहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था. सहवाग ने भी उनको लेकर एक पोस्ट किया. जिसमें फैंस ने मजेदार रिएक्शन दिए. एक फैन ने लिखा कि बाप हमेशा बाप ही होता है.

दरअसल, वीरेंद्र सहवाग ने एक्स पर अपने बेटे की फोटो पोस्ट की और उनके द्वारा खेला गया 297 रन का स्कोरकार्ड भी शेयर किया. सहवाग ने लिखा,” बहुत बढ़िया खेला आर्यवीर सहवाग. तुम 23 रन से फेरारी से चूक गए. लेकिन बहुत बढ़िया, जोश बनाए रखो और दुआ करो कि तुम और भी कई शतक और दोहरे और तिहरे शतक लगाओ.”

IND vs AUS: भारतीय गेंदबाज ने 4 विकेट लेकर मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, जीतना मुश्किल

एडिलेड टेस्ट में हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे खिलाड़ी… वजह जानकर बढ़ जाएगी Respect

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेलेगी. इस टेस्ट में रोहित शर्मा टीम इंडिया की अगुआई करेंगे. इस टेस्ट मैच में खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे. खिलाड़ी दिवंगत क्रिकेटर फिल ह्रयूज को श्रद्धांजलि देंगे. सिर पर बाउंसर लगने से फिल ह्यूज की दर्दनाक मौत हो गई थी. उनकी याद में खिलाड़ी एडिलेड टेस्ट मैच के चौथे दिन एक मिनट का मौन भी रखेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहले टेस्ट मैच में आमने सामने हैं. सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में जारी है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने पूर्व क्रिकेटर फिलीप ह्यूज (Philip Hughes) की दर्दनाक मौत की 10वीं बरसी पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है. जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें श्रृद्धांजलि देना शामिल है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी तीन शेफील्ड शील्ड मैचों के दौरान भी उन्हें श्रृद्धांजलि देगा जब खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेंगे और झंडे आधे झुके रहेंगे.

जिगरा हो तो तकनीक की जरूरत नहीं… बैट को बनाया हथौड़ा, नीतीश रेड्डी ने पैट कमिंस जैसे धुरंधर को थूर दिया

IND vs AUS 1st Check Day 1 Highlights: पर्थ में टीम इंडिया का पलटवार, बुमराह के ‘चौके’ से बैकफुट पर ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया 27.0 ओवर के बाद 67/7

सिडनी में 2014 में हुआ था ये हादसा
ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेल चुके ह्यूज अपने 26वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले 2014 में मैदान पर एक घरेलू मैच के दौरान बाउंसर लगने से इस दुनिया में नहीं रहे. सिडनी क्रिकेट मैदान पर सीन एबोट का बाउंसर उनके सिर पर लगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली ने कहा ,‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि ह्यूज का परिवार इसे लेकर सहज रहे और हम उनके जीवन और असाधारण उपलब्धियों का जश्न सही तरीके से मना सके.’

फिल ह्यूज की 27 नवंबर 2014 को मौत हो गई थी
फिल ह्रयूज ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए सितारे थे. घरेलू क्रिकेट में गर्दन पर बाउंसर लगने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके साथ यह हादसा उनके 26वें बर्थडे से एक दिन पहले हुआ था. उनकी मौत ऑस्ट्रेलियाई खेलों की एक काला अध्याय है. सिडनी में घरेलू मैच के दौरान 24 नवंबर 2014 को सीन एबोट का बाउंसर ह्यूज के सिर पर लगा. उन्होंने हेलमेट पहना था लेकिन गर्दन के हिस्से पर गेंद लगने के कारण वह बुरी तरह चोटिल हो गए. लगभग 3 दिन तक सिडनी के एक अस्पताल में कोमा में रहे और फिर 27 नवंबर 2014 को उन्होंने दम तोड़ दिया.

Tags: Cricket australia, IND vs AUS, India vs Australia

Catch of The Day: राणा जी के कैच को पकड़ने में लग गए 2 कंगारू, एक ही हाथ से लपका, VIDEO

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन का खेल पर्थ में खेला गया. पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुई. भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए. तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 67 रन बनाकर स्टंप हुई. मैच के दौरान एक शानदार कैच देखने को मिला. जो मार्नस लाबुशेन और मैक्सविनी ने लिया.

दरअसल, 47वें के दौरान हेजलवुड गेंदबाजी करने के लिए आए. उस समय हर्षित राणा क्रीज पर थे. हर्षित गेंद पर बॉल को पिक करने से चूक गए और बॉल उनके बैट पर लगकर सीधी के हाथ में गई. लेकिन वह गेंद नहीं ले सके इस दौरान गेंद हवा में ही थी. तभी मार्नस लाबुशेन ने एक हाथ से शानदार डाइव मारकर बेहतरीन कैच लपक लिया और हर्षित 7 पर आउट हो गए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

पहले दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 67 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया का कोई भी खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका. टीम इंडिया के पहली पारी में बनाए गए 150 रन से ऑस्ट्रेलिया अभी 83 रन पीछे है. एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं. बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. भारत के लिए नीतिश रेड्डी ने सबसे अधिक 41 रन बनाए.

(*2*)FIRST PUBLISHED : November 22, 2024, 18:00 IST

बीसीसीआई को क्यों बदलनी पड़ी आईपीएल ऑक्शन की टाइम? अब कितने बजे खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

नई दिल्ली. आईपीएल मेगा ऑक्शन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. सउदी अरब के जेद्दा शहर में खिलाड़ियों की नीलामी 24-25 नवंबर को होगी. भारतीय समय के मुताबिक पहले खिलाड़ियों की नीलामी दोपहर 3:00 बजे से शुरू होनी थी लेकिन अब इसमें बदलाव हो गया है. बीसीसीआई ने मजबूरन नीलामी के समय में बदलाव किया है. नए समय के मुताबिक खिलाड़ियों पर बोली अब दोपहर 3:30 बजे से लगेगी. यानी पहले दिए गए समय से आधे घंटे की देरी से नीलामी शुरू होगी. इस बार मैदान में 575 खिलाड़ी उतरेंगे जिनमें से 204 पर बोली लगेगी. बाकी अनसोल्ड रहेंगे.

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Public sale) के ब्रॉडकास्टर ने बीसीसीआई से नीलामी के समय में बदलाव की गुजारिश की थी. नीलामी के प्रसारणकर्ता को इस बात का डर था कि मेगा ऑक्शन इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच से टकराएगा. 24 नवंबर को इस टेस्ट मैच का तीसरा दिन होगा. यह टेस्ट मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7:50 बजे शुरू होगा और दोपहर 2:30 बजे दिन का खेल खत्म होगा. अक्सर मौसम या खराब रोशनी या धीमी ओवररेट जैसे मामलों को देखते हुए कई बार मैच के दिन का समय भी बढ़ा दिया जाता है.

जिगरा हो तो तकनीक की जरूरत नहीं… बैट को बनाया हथौड़ा, नीतीश रेड्डी ने पैट कमिंस जैसे धुरंधर को थूर दिया

IND vs AUS 1st Take a look at Day 1 Highlights: पर्थ में टीम इंडिया का पलटवार, बुमराह के ‘चौके’ से बैकफुट पर ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया 27.0 ओवर के बाद 67/7

1574 खिलाड़ियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 574 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था. बाद में जोफ्रा आर्चर को नीलामी की लिस्ट में जोड़ा गया है. जोफ्रा को मिलाकर कुल 575 खिलाड़ी हो गए हैं. इनमें से 366 भारतीय खिलाड़ी और 209 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.

पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज्यादा 110.5 करोड़ हैं
पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज्यादा 110.5 करोड़ बचे हैं. उसने रीटेंशन में सबसे कम 9.5 करोड़ रुपए खर्च किए. प्रीति जिंटा की मालिकाना हक रखने वाली किंग्स इलेवन पंजाब टीम ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स के साथ टेबल पर बैठेगी. वह किसी भी खिलाड़ी पर 25-30 करोड़ की बोली लगा सकती है. बाकी टीमों को इतनी बड़ी बोली लगाने के लिए उन्हें कई बार सोचना होगा.

Tags: IPL, IPL Public sale

पर्थ बना बदलापुर, 67/7… भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार यूं घुसकर मारा, कंगारुओं को नींद नहीं आएगी

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट में जब भारत को 150 रन पर समेटा तो आलोचक तुरंत सक्रिय हो गए. एक्सपर्ट से लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले क्रिकेट फैंस ने भारतीय टीम की बखिया उधेड़नी शुरू कर दी. हर कोई भारतीय बैटर्स को बैटिंग सिखाने लगा. बिना इस ओर ध्यान दिए कि यह पर्थ की बाउंसी पिच है, जहां अच्छे-अच्छे बैटर फेल हो जाते हैं. यही हुआ भी और ऑस्ट्रेलिया के बैटर तो भारतीयों से भी ज्यादा संघर्ष करते नजर आए. भारतीय टीम ने महज 59 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट झटक लिए.

बुमराह ने पहले स्पेल में झटके 3 विकेट 
भारतीय टीम ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम को बदलापुर में तब्दील कर दिया है. भारतीय बैटर्स बाउंसी पिच पर फेल क्या हुए, बॉलर्स ने दोगुनी ताकत से इसका बदला लेना शुरू कर दिया है. बदले की इस ‘कार्रवाई’ की अगुवाई खुद कप्तान ने की. जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही स्पेल में ओपनर नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ को आउट किया. स्मिथ तो खाता भी नहीं खोल पाए. वे गोल्डन डक के शिकार हुए. नतीजा ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पर 3 विकेट पर 19 हो गया. लेकिन यह तो जैसे फिल्म का पहला हाफ था.

डेब्यूटेंट हर्षित राणा से घबराए लैबुशेन 
कप्तान जसप्रीत बुमराह को आग उगलता देख डेब्यूटेंट हर्षित राणा में भी जोश आ गया. दिल्ली के जोशीले पेसर ने मेडन से शुरुआत की. आंख में आंख डालकर गेंदबाजी कर रहे हर्षित राणा का जोश देख मार्नस लैबुशेन आंखें चुराते नजर आए. बहरहाल, लैबुशेन तो हर्षित से बच गए लेकिन ट्रेविस हेड नहीं बच पाए.

हर्षित राणा से बचते नजर आए मार्नस लैबुशेन. (AP)

हर्षित राणा से बचते नजर आए मार्नस लैबुशेन. (AP)

हर्षित ने ट्रेविस हेड को पैवेलियन भेजा और इसके कुछ ही देर बाद मोहम्मद सिराज ने मिचेल मार्श को बाहर की राह दिखा दी. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 38 रन हो गया. यह क्रिकेट इतिहास में पहला मौका है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट के पहले ही दिन 40 से कम रन में 5 विकेट झटके हैं.

44 साल में दूसरी बार… 
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात भी करें तो ऑस्ट्रेलिया की ऐसी बुरी गत कम ही हुई. 1980 के बाद यह सिर्फ दूसरा मौका है जब ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में 40 रन से पहले 5 विकेट गंवाए हैं. इससे पहले 2016 में दक्षिण अफ्रीका ने उसके 5 विकेट 17 रन पर झटक लिए थे.

100 रन के भीतर सिमट सकता है ऑस्ट्रेलिया
पर्थ टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया अभी भारत के स्कोर से 83 रन पीछे है और उसके सिर्फ 3 विकेट बाकी हैं. भारतीय पेसर शनिवार सुबह होते ही ऑस्ट्रेलिया के बाकी बैटर्स पर टूट पड़ेंगे. भारत की कोशिश होगी कि ऑस्ट्रेलिया को 100 रन के भीतर आउट किया जाए. ऐसा करने से ना सिर्फ भारत को बड़ी बढ़त मिलेगी, बल्कि 100 रन ना बना पाने से ऑस्ट्रेलिया का मनोबल भी टूटेगा. कुछ भी हो, ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटरों को शुक्रवार की रात चैन की नींद नहीं आने वाली है. उन्हें पता है कि बैटर्स ने बॉलर्स की मेहनत पर पानी फेर दिया है. अगर शनिवार सुबह भारतीय बॉलर्स ने फिर कमाल किया तो ऑस्ट्रेलिया की हार तय है.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Jasprit Bumrah, Staff india