IND vs AUS 1st Take a look at: भारत के लिए अच्छी खबर, रोहित शर्मा पहला टेस्ट भले ही नहीं खेलेंगे, पर टीम के साथ जरूर होंगे

नई दिल्ली. भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया से पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले अच्छी खबर मिली. टीम के कप्तान रोहित शर्मा कब ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे, इस बारे में ऑफीशियल जानकारी आ गई है. रोहित शर्मा भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन साथ जरूर होंगे. पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से खेला जा रहा है. यह मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होगा. भारत का यह इस मैदान पर दूसरा मैच होगा. 2018 में खेले गए मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 4 टेस्ट मैच खेले हैं और चारों में ही उसे जीत मिली है.

FIRST PUBLISHED : November 22, 2024, 07:06 IST

IND vs AUS: भारत ने जीता टॉस, 2 खिलाड़ियों को कराया डेब्यू, अश्विन-जडेजा दोनों बाहर, देखें प्लेइंग XI

नई दिल्ली. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत पेस अटैक के साथ उतर रही है. इसके लिए उसने अपने 2 खिलाड़ियों को डेब्यू कराया है. पेस बॉलर हर्षित राणा पर्थ टेस्ट से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करेंगे. ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी पर्थ में अपना डेब्यू टेस्ट खेलेंगे. ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को विराट कोहली ने डेब्यू कैप सौंपी. तेज गेंदबाज हर्षित राणा को ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने यह कैप सौंपी .

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है. भारतीय कप्तान ने प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़े अहम फैसले लिए हैं. उन्होंने ना सिर्फ दो खिलाड़ियों को डेब्यू कराया है, बल्कि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन से बाहर भी रखा है. टीम में एकमात्र स्पिन वाशिंगटन सुंदर हैं.

भारत की प्लेइंग XI: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज.

Tags: Border Gavaskar Trophy, (*2*)India vs Australia, Workforce india

IND vs AUS: जायसवाल 0 पर क्या गए, पुजारा से लेकर मांजरेकर तक ने गिना दीं कमियां, क्या लेफ्ट आर्म पेसर्स ने पकड़ ली कमजोरी

नई दिल्ली. क्या लेफ्ट आर्म पेसर्स ने यशस्वी जायसवाल की कमजोरी ढूंढ़ ली है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच शुरू होते ही यह सवाल भी पूछा जाने लगा है. हुआ यूं कि यशस्वी जायसवाल इस मैच में बिना खाता खोले आउट हुए. उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आउट किया. जायसवाल 10 मिनट क्रीज पर रहे और सिर्फ 8 गेंद खेलकर आउट हो गए.

यशस्वी जायसवाल को मिचेल स्टार्क ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर गली में कैच करवाया. यह पारी का तीसरा ओवर यानी 13वीं गेंद थी. गेंद ऑफ स्टंप पर पड़कर जरा सी बाहर निकली, जिस पर जायसवाल ने चौका ढूंढ़ने गए. जायसवाल को चौका तो नहीं मिला लेकिन गेंद उनके बैट का बाहरी किनारा लेकर डेब्यू मैच खेल रहे नाथन मैकस्वीनी के हाथों में समा गई.

IND vs AUS: भारत ने जीता टॉस, 2 खिलाड़ियों को कराया डेब्यू, अश्विन-जडेजा दोनों बाहर, देखें प्लेइंग XI

स्टार स्पोर्ट्स पर कॉमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने साफ कहा, ‘यशस्वी जायसवाल का लूज शॉट था. लेकिन वे शायद सोचकर आए थे कि आक्रामक खेलेंगे. इसलिए शॉट खेलने गए जबकि यह ड्राइव लेंथ नहीं थी. गेंद में ज्यादा मूवमेंट नहीं थी.’

बतौर कॉमेंटेटर डेब्यू कर रहे चेतेश्वर पुजारा भी मांजरेकर से सहमत नजर आए. पुजारा ने कहा, ‘यशस्वी ने थोड़ी सी गलती कर दी. उन्होंने जल्दबाजी कर दी. यह ड्राइव की लेंथ नहीं थी. ऑस्ट्रेलिया में गेंद ज्यादा उछलती थी. यही हुआ. वे जिस गेंद को ड्राइव करने गए, वह ज्यादा ऊपर आई और इसी कारण बाहरी किनारा लेकर गली के फील्डर के पास पहुंच गई.

क्रिकबज के मुताबिक यशस्वी जायसवाल बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. लेफ्ट आर्म पेसर के खिलाफ पिछली 5 पारियों में यशस्वी ने 58 गेंदें खेली हैं और सिर्फ 29 रन बनाए हैं. इस दौरान 4 बार उन्हें लेफ्ट आर्म पेसर्स ने ही आउट किया है.

Tags: India vs Australia, Yashasvi Jaiswal

IND VS AUS : 27 कैमरे और 1000 आंखो के सामने हुआ क्राइम, अंपायर ने अंधेरे में तीर चलाया, सेट बैट्समैन को वापस पवेलियन पहुँचाया, तकनीक के बेकार इस्तेमाल पर एक्सपर्ट्स ने आश्चर्य जताया

नई दिल्ली. 27 कैमरे और हज़ारों आँखों के सामने हुआ पर्थ के मैदान पर पहले दिन के पहले सेशन में क्राइम. बेहद मामूली तकनीक के इस्तेमाल पर तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने जताई नाराज़गी क्योंकि जो कुछ देखने और सुनने को मिला उसको पचाना आसान नहीं होगा.

कैरी पैकर ने जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में कदम रखा था तो एक चीज़ सबसे बेहतर हुई थी और वो थी मैदान पर तकनीक का इस्तेमाल . पर जो कुछ हमनें पर्थ में देखा वो बेहद औसत तरीक़े की तकनीक का इस्तेमाल था जिसकी वजह से एक सेट बल्लेबाज़ आउट हुआ और हुआ भारत को भारी नुक़सान . बल्लेबाज़ थे के राहुल और गेंदबाज़ थे मिचेल स्टार्क.

डाउट फिर भी आउट

अपने दूसरे स्पेल में 23वां ओवर फेंकने आए मिचेल स्टार्क की दूसरी गेंद पर जो सीम पर पड़ कर बाहर गई उस पर के राहुल बीच हो गए इसी बीच ज़ोरदार अपील हुई पर मैदान के अंपायर टस से मस नहीं हुए. काफ़ी सोच विचार के बाद तीसरे अंपायर का सहारा लिया गया। दो तीन एंगल से रीप्ले देखने का बाद तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने आउट दे दिया. रीप्ले में साफ़ था कि बैट उसी वक्त पैड से भी टकराया. गेंद बैट से टकराई है इसका कोई पुख़्ता प्रमाण नहीं था फिर उनको आउट दे दिया गया . आउट दिए जाने के बाद के राहुल अंपायर से भी बात करते नज़र आए . बल्लेबाज़ का झुँझलाना इस लिए भी लाज़िमी था क्योंकि तब राहुल 74 गेंद खेल चुके थे और लग रहा था कि आज वो एक बड़ी पारी खेलेंगे.

क्रिकेट पंडित हैरान मैनेजमेंट परेशान

के राहुल जब पवेलियन की तरफ़ लौट रहे थे तो कोच गौतम गंभीर और टीम के साथी खिलाड़ियों के चेहरे पर ग़ुस्सा साफ़ नज़र आ रहा था क्योंकि एक बड़ी गलती मैदान पर हो चुकी थी . कॉमेंट्री टीम का हिस्सा वसीम अकरम ने तो यहां तक कह दिया कि अंपायर ने अंधेरे में तीर चला दिया है . वहीं संजय मांजरेकर ने कहाँ कि बेनिफिट आफ डाउट हमेशा बैट्समैन के जाता है पर अंपायर ने बिना किसी सबूत के कि बैट पर बॉल लगी बल्लेबाज़ के आउट दे दिया जो सरासर ग़लत है . रवि शास्त्री ने कहा कि इतने ख़राब एंगल से कुछ भी फ़ैसला नहीं किया जा सकता इसलिए जो तीसरे अंपायर ने फ़ैसला दिया वो हैरान करने वाला है
अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ का ये फ़ैसला तब टीम पर और भारी पड़ता नज़र आया जब के राहुल के आउट होते ही पूरी बल्लेबाज़ी लड़खड़ा गई. मैच का रिज़ल्ट चाहे जो हो पर्थ टेस्ट मैच का ये फ़ैसला हमेशा याद किया जाएगा

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Jasprit Bumrah, KL Rahul, Mitchell Starc, Pat cummins, Rishabh Pant, Virat Kohli

IND vs AUS: पर्थ में पहले 2 घंटे में ही सरेंडर कर बैठा भारत, स्टार्क-हेजलवुड की गेंदों से डरते दिखे बैटर

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की शुरुआत बेहद खराब रही है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय टीम टॉस जीतकर भी संघर्ष कर रही है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के पहले दो बैटर बिना खाता खोले आउट हुए तो तीसरा बैटर 5 रन बनाकर चलता बना. मिडिलऑर्डर से ओपनिंग के रोल में आए केएल राहुल ने जरूर अच्छी बैटिंग की, लेकिन विवादित निर्णय ने उनको भी पैवेलियन लौटने को मजबूर कर दिया. लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 4 विकेट पर 51 रन था.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है. जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया. भारतीय टीम इस मैच में 6 बदलाव के साथ उतरी है. भारत ने इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को डेब्यू का मौका दिया है. जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल भी इस मैच से प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे हैं. भारत ने जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछला टेस्ट मुंबई में खेला था, तब प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, सरफराज खान और आकाश दीप खेल रहे थे, जो पर्थ में नहीं खेल रहे हैं.

Ind vs Aus 1st Check LIVE Rating: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का कहर, टॉप ऑर्डर लड़खड़ाया, लंच तक बुरा हाल

जायसवाल और देवदत्त नहीं खोल सके खाता
तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के आउट होने से लगा. यशस्वी को मिचेल स्टार्क ने गली में नाथन मैकस्वीनी के हाथों कैच कराया. यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हुए. टीम में वापसी कर रहे और शुभमन गिल की जगह तीसरे नंबर पर बैटिंग कर रहे देवदत्त पडिक्कल के लिए भी यह मैच अच्छा नहीं रहा. उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता खोलने में कामयाब रहे. यह जायसवाल और देवदत्त दोनों का ही ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच है.

हेजलवुड की गेंद नहीं संभाल पाए विराट
विराट कोहली अपने फेवरेट नंबर पर 4 पर उतरे. उन्होंने शुरुआत भी अच्छी की. कुछ गेंदों को पूरे भरोसे के साथ डिफेंड किया. लेकिन जोश हेजलवुड की एक ऊपर उठती गेंद को विराट नहीं संभाल पाए. उन्होंने गेंद की लाइन से बैट हटाने की कोशिश भी की, पर नाकाम रहे. गेंद ने बैट का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े उस्मान ख्वाजा ने इसे लपकने में कोई गलती नहीं की. विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हुए.

राहुल ने की जमकर बैटिंग
केएल राहुल ने एक छोर पर अच्छी बैटिंग की, लेकिन एक विवादित निर्णय ने उन्हें भी पैवेलियन लौटने को मजबूर कर दिया. जमकर खेल रहे राहुल 74 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए. मिचेल स्टार्क की एक गेंद उनके बैट के बेहद करीब से गुजरी, जिसे विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने आसानी से कैच किया. आउट की अपील हुई, जिसे मैदानी अंपायर ने ठुकरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने इस पर डीआरएस ले लिया. टीवी रीप्ले से यह साफ नहीं हो रहा था कि गेंद बैट से लगी है या नहीं. लेकिन तीसरे अंपायर ने इसे आउट दे दिया. कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने इस फैसले की आलोचना की और कहा कि यह अनफेयर डिसीजन है. पाकिस्तान के वसीम अकरम ने भी कहा कि यह डाउटफुल डिसीजन है.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, KL Rahul, Rishabh Pant, Staff india, Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal

टीम इंडिया के प्लेइंग XI में 6 बदलाव, 4 बड़े खिलाड़ी बाहर, 2 युवाओं को डेब्यू का मौका

(*4*)05

X

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में भारत के लिए खेले कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, सरफराज खान और आकाश दीप पर्थ में नहीं खेल रहे हैं. पर्थ में नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा डेब्यू कर रहे हैं जबकि जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की वापसी हुई है.-BCCI X

कहां खेलने लायक हैं भारतीय बल्लेबाज, घर पर स्पिनर से हारे, ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों ने निकाला दम

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा मुश्किल माना जा रहा था लेकिन उम्मीद थी की बल्लेबाज यहां अच्छा करेंगे. अपने घर पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड के स्पिनर ने परेशान किया तो ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरकार भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम किस तरह के गेंदबाजों के सामने खेलने में सक्षम है.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारतीय टीम पर्थ में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरी. कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन यह फैसला कंगारू गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया. टीम इंडिया का टॉप आर्डर पहले सेशन में बुरी तरह से लड़खड़ा गया. 50 रन से पहले भारत ने अपने टॉप के चार बल्लेबाजों को गंवा दिया. यशस्वी जायसवाल से आउट होने का जो सिलसिला शुरू हुआ वो केएल राहुल के विवादित फैसला पर लंच पर रुका.

ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों ने किया पस्त
भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा बुरे सपने जैसा शुरू हुआ है. टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल और तीसरे नंबर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल बिना खाता खोले वापस लौटे. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली महज 5 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. केएल राहुल का विकेट मिचेल स्टार्क की बॉल पर गिरा हालांकि थर्ड अंपायर द्वारा दिया गया यह फैसला विवादों में घिर गया. यह सभी विकेट तेज गेंदबाजों के नाम रहे. मिचेल स्टार्क ने 2 जबकि जोश हेजलवुड ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया. लंच के बाद मिचेल मार्श ने आकर दो विकेट झटक लिए.

घर पर स्पिनर से हारे
भारतीय टीम अपने घर पर खेलते हुए पिछली टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पिनर गेंदबाजी के आगे लाचार नजर आई थी. मुंबई टेस्ट में एजाज पटेल ने 11 विकेट अपने नाम कर भारतीय बल्लेबाजी को तार तार कर दिया था. 147 रन का लक्ष्य भी टीम हासिल नहीं कर पाई थी और महज 121 रन पर ढेर हो गई थी. उससे पहले मिचेल सैंटनर ने पुणे टेस्ट की दोनों पारी को मिलाकर कुल 13 विकेट झटके थे. टीम इंडिया ने अपने घर पर स्पिनर के आगे सरेंडर कर दिया था.

FIRST PUBLISHED : November 22, 2024, 12:27 IST

ND VS AUS : पर्थ में पैराशूट से उतरा बल्लेबाज़ हुआ फेल, टीम में पहले से मौजूद बल्लेबाज़ के साथ किसने किया खेल ,नाइंसाफ़ी की कौन लेगा ज़िम्मेदारी ?

नई दिल्ली. राजनीति के मैदान पर पैराशूट इंट्री के बारे में आपने बहुत सुना होगा पर खेल के मैदान पर ऐसा बहुत कम होता है कि स्क्वॉड में ना होने के बावजूद खिलाड़ी को ना सिर्फ़ टीम के साथ जोड़ा जाए साथ ही प्लेइंग इलेवन में भी शामिल कर लिया जाए. पर्थ के ऑप्टस मैदान पर ऐसे तो टीम इंडिया ने कई बदलाव किए लेकिन जो चयन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो शून्य पर आउट होकर रिकॉर्ड बना गया.

पर्थ के प्रैक्टिस सेशन से जो खबरें आ रहीं थी कि कि जिस एक बल्लेबाज़ को इंडिया ए की टीम से रोका गया उसको नेट्स पर काफ़ी समय दिया जा रहा है. संकेत भी यही मिलने लगे कि ये बल्लेबाज़ अपना दूसरा टेस्ट खेल सकता है . कोच गौतम गंभीर के बाएं हाते के बल्लेबाज़ों के लगाव ने इस पर मोहर लगा दी और जब टॉस के समय दोनों कप्तानों ने लिस्ट बदली तो वहां उस बल्लेबाज़ का नाम था . ये बल्लेबाज़ है देवदत्त पड्डीकल

पड्डीकल के लिए परंपरा को ताक पर रखा

सालों साल से टीम इंडिया में ये परंपरा देखने को मिली है कि जो पहले से टीम में है उसे पहले मौक़ा मिलेगा . पर यहां हुआ इसका उल्टा.नंबर तीन के लिए पड्डीकल को चुना गया और वो अपना खाता नहीं खोल पाए. भारत ने सिर्फ 14 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया. पर्थ टेस्ट से सिर्फ 24 घंटे पहले इंजर्ड शुभमन गिल की जगह स्क्वॉड में शामिल किए गए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कुल 22 गेंदें खेली और 23वीं बॉल पर 0 के स्कोर में चलते बने.पडिक्कल कवर्स की ओर डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन खराब फुटवर्क और बल्ले का एंगल उन्हें महंगा पड़ गया. एक शानदार गेंद पर उनकी सुस्त पारी का अंत हुआ.

अभिमन्यु ईश्वरन नहीं तोड़ पाए चयन का चक्रव्यूह

सवाल बड़ा ये है कि देवदत्त पड्डीकल ने ऐसा क्या किया कि पैराशूट से उनको मैदान पर उतारा गया और फिर सीधे प्लेइंग में . और ईश्वरन इतने ख़राब बल्लेबाज़ है तो उनका पहले टीम में क्यों सेलेक्शन किया गया. ये माना कि ऑस्ट्रेलियाई में इंडिया ए के लिए पड्डीकल चले और ईशवरन रन नहीं बना पाए. फिर तो कई बल्लेबाज़ टीम में ऐसे है जिनकी जगह टीम में नहीं बनती. अभिमन्यु ईशवरन ओपनिंग बल्लेबाज है और जिस फ़ॉर्म में हैं वो टीम के लिए ज़्यादा फ़ायदेमंद होते. पर टीम मैनेजमेंट मानो बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों से वशीभूत हैं तभी टीम में पहले से मौजूद अभिमन्यु ईशवरन को साइडलाइन करते हुए पड्डीकल के खिला तो लिया गया पर अफ़सोस उनकी बल्लेबाज़ी देखकर कहीं से नहीं लगा कि वो बड़े अच्छे फ़ॉर्म में है.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Mitchell Starc, Pat cummins, Rishabh Pant, Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal

यशस्वी का नहीं खुला खाता, कोहली ने टेके घुटने, राहुल के साथ बेइमानी! पहली पारी में सिमटा भारत

नई दिल्ली. भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआत बेहद निराशाजनक हुई है. पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में पूरी टीम इंडिया महज 150 रन के स्कोर पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिया. टॉप आर्डर बुरी तरह से नाकाम रहा और नीचले क्रम की बदौलत सम्मान बचा पाई टीम. नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली जबकि ऋषभ पंत ने 37 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. जब कप्तान ने यह फैसला लिया तो टीम के बल्लेबाजों से अच्छा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद थी लेकिन हुआ इसका पूरा उलट. पहले सेशन में ही 4 विकेट गंवाकर भारत ने अपने लिए मुश्किल खड़ी कर ली. 47 रन के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके थे. लंच के बाद तेज गेंदबाजों ने और भी करारा प्रहार किया जिसकी वजह से पूरी टीम दूसरे सेशन में ही सिमट गई.

FIRST PUBLISHED : November 22, 2024, 12:55 IST

जिगरा हो तो तकनीक की जरूरत नहीं… बैट को बनाया हथौड़ा, नीतीश रेड्डी ने पैट कमिंस जैसे धुरंधर को थूर दिया

नई दिल्ली. पर्थ की जिस विकेट पर भारतीय शेर एक एक कर ढेर होते गए गए वहीं, डेब्यूटेंट नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले को हथौड़े की तरह चलाया. इस युवा ऑलराउंडर ने करियर के पहले टेस्ट मैच में वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों को मुंहतोड़ जवाब दिया. या यूं कहें कि पैट कमिंस जैसे धुरंधर को थूर कर रख दिया. नीतीश ने आउट होने से 10 गेंद पहले पैट कमिंस की गेंद पर दर्शनीय छक्का जड़ा. 21 साल के इस युवा ऑलराउंडर ने पर्थ जैसी तेज और उछाल वाली पिच पर गजब का जिगरा दिखाया. दिग्गज भी नीतीश के बेखौफ बल्लेबाजी की की तारीफ करते नहीं थक रहे. इस खिलाड़ी को भविष्य का सितारा कहा जा रहा है जिसने पिछले आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बैटिंग और बॉलिंग में धमाल मचाया था.

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम की तेज और उछाल लेती पिच पर विराट कोहली, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी जहां सस्ते में ढेर हो गए वहां नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने 59 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था. नीतीश भारतीय पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. नीतीश की शानदार पारी के दम पर भारतीय टीम ने पहली पारी में 159 रन बनाए. भारत की पहली पारी 49. 4 ओवर में ढेर हो गई. भारत की ओर से विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 37 रन बनाए जबकि केएल राहुल 26 रन बनाकर विवादास्पद तरीके से आउट हो गए. कोहली ने 5 रन का योगदान दिया वहीं जायसवाल खाता भी नहीं खोल सके.

FIRST PUBLISHED : November 22, 2024, 13:24 IST