ऑस्ट्रेलिया में मिली चुनौती को गले लगाओ… मौके को भुनाओ मेरे भाई, युवा बल्लेबाज को दोस्त की सलाह

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. देवदत्त पडिक्कल को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है. शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद पडिक्कल का खेलना तय माना जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल के सीनियर साथी मयंक अग्रवाल का कहना है कि अगर पडिक्कल को पहले टेस्ट में खेलने का मौका मिलता है तो उन्हें आगे आने वाली चुनौतियों को गले लगाना होगा. देवदत्त पडिक्कल और मयंक अग्रवाल घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की ओर से खेलते हैं.

देवदत्त पडिक्कल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं थे. पर शुरुआती टेस्ट से पहले शुभमन गिल के बाएं हाथ में चोट लगने के बाद अनौपचारिक टेस्ट में ए टीम के खेलने के बाद पडिक्कल को रूकने के लिए कहा गया. अगर गिल बाहर रहते हैं तो पडिक्कल इस प्रारूप में दूसरी बार मैदान पर उतर सकते हैं. उन्होंने मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया था. अग्रवाल 2018-19 के दौरे पर भी ऐसी ही स्थिति में थे जब उन्हें मेलबर्न में दूसरे टेस्ट के लिए बुलाया गया था. उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘उन्हें (भारतीय खिलाड़ियों को) तैयारी के लिए समय मिला है. अच्छी बात यह थी कि बहुत सारे खिलाड़ी भारत ए के मैच खेलने गए.’

कौन हो वो गेंदबाज… जो बिना मैच खेले ऑस्ट्रेलिया से लौटा इंडिया, लेफ्ट हैंड पेसर को मिला मौका

IND vs AUS 1st Take a look at Pitch Report: कैसी है ऑप्टस स्टेडियम की पिच? मौसम का कैसा रहेगा मिजाज, जानिए रिपोर्ट कार्ड

‘मानसिकता पर निर्भर करता है कि क्या आप लड़ाई में उतरने को तैयार हैं?’
बकौल मयंक अग्रवाल, ‘उनके पास परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार करने के लिए कम से कम तीन सप्ताह का समय था. लेकिन अब यह मानसिकता पर निर्भर करता है कि क्या आप लड़ाई में उतरने को तैयार हैं? या फिर क्या आप इस चुनौती को गले लगाने को तैयार हैं? अगर वह उस मानसिकता में आ सकता है जो वह आ चुका है तो वह प्रतिभा का धनी है और वह अपने खेल पर कड़ी मेहनत करता है.’बल्कि पडिक्कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलने के लिए एक कदम और करीब दिख रहे हैं क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के आधिकारिक ‘हैंडल’ ने मैच से एक दिन पहले राष्ट्रीय टीम के साथ उनके ट्रेनिंग सत्र के अनुभव का एक वीडियो साझा किया.

‘उम्मीद है कि मैं इसका फायदा उठा पाऊंगा’
पडिक्कल ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह अवास्तविक लगता है. अभ्यास सत्र काफी कड़े थे. आप उस चुनौती को महसूस करते हैं. आपको लगेगा कि हर कोई तैयार है और बड़ी सीरीज के लिए जाने के लिए बेताब है.’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग सत्र करना हमेशा खुशी की बात होती है क्योंकि यह मैच जितने ही बड़े लगते हैं. उम्मीद है कि यह मैच में भी दिखेगा.’ मैकाय में पहले अनौपचारिक टेस्ट में 88 रन की शानदार पारी खेलने वाले पडिक्कल ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि मुझे यह मौका मिल रहा है और उम्मीद है कि मैं इसका फायदा उठा पाऊंगा.’

Tags: Devdutt Padikkal, India vs Australia, Mayank agarwal

केएल राहुल को यशस्वी जायसवाल का जोड़ीदार मत बनाओ, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दिग्गज की सलाह

नई दिल्ली. दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल को ओपनिंग में नहीं भेजना चाहिए. पुजारा को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है. उन्होंने कहा कि विस्फोटक युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल वह करने में सक्षम हैं जो डेविड वॉर्नर उस समय करते थे जब अपने खेल के टॉ पर थे. पांच मैच की टेस्ट सीरीज शुक्रवार से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगी. पुजारा ने ‘स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम’ में कहा, ‘मुझे बल्लेबाजी क्रम नहीं पता. मैं उन्हें (राहुल को) नंबर तीन पर पसंद करूंगा क्योंकि उनके पास वहां बल्लेबाजी करने का अनुभव है.’

केएल राहुल (KL Rahul) के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने की उम्मीद है. जबकि कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल को बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन बनाए रखने के लिए नंबर तीन पर उतारा जा सकता है. पुजारा ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि टीम बाएं-दाएं हाथ के संयोजन के लिए नंबर तीन पर देवदत्त (पडिक्कल) को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने पांचवें और छठे नंबर तथा मध्य क्रम में बल्लेबाजी की है. पारी का आगाज करने की तुलना में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना आसान होगा. अगर वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं तो यह अच्छा होगा.’

IND vs AUS 1st Check Pitch Report: कैसी है ऑप्टस स्टेडियम की पिच? मौसम का कैसा रहेगा मिजाज, जानिए रिपोर्ट कार्ड

कौन हो वो गेंदबाज… जो बिना मैच खेले ऑस्ट्रेलिया से लौटा इंडिया, लेफ्ट हैंड पेसर को मिला मौका

‘भारत के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक हैं जायसवाल’
भारत की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे पुजारा ने जायसवाल की प्रशंसा की और उनकी बल्लेबाजी की तुलना ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज वॉर्नर से की. पुजारा ने कहा, ‘भारत के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक… मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में उन्हें बहुत कुछ साबित करना होगा. मुझे पता है कि अगर हमें जीतना है तो वह इस सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण में से एक होगी. वह वैसी ही भूमिका निभा सकते हैं जैसी डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए निभाते थे.’ पुजारा ने कहा कि युवाओं को आत्मविश्वास के साथ और असफलता के डर के बिना खेलना चाहिए.

बल्लेबाज के तौर पर आपको अपनी ताकत को समझना होगा’
ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में शॉर्ट-पिच गेंदों से निपटने के बारे में पुजारा ने कहा कि बल्लेबाजों को उन गेंदों की पहचान करनी होगी जिन्हें उन्हें छोड़ना चाहिए. बकौल पुजारा, ‘बल्लेबाज के तौर पर आपको अपनी ताकत को समझना होगा. हम अक्सर हुक शॉट खेलते हैं जिन्हें खेलने में हम सक्षम नहीं होते. भारतीय पिचों पर अधिकतर शॉर्ट-पिच गेंद कंधे के स्तर से नीचे होती हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में वे अक्सर कंधे की ऊंचाई से ऊपर होती हैं.’

‘आपके पास कोई तय नियम नहीं हो सकता’
पुजारा ने कहा, ‘बल्लेबाज के तौर पर आपको यह पहचानना होगा कि किन गेंदों को छोड़ना है और किनको खेलना है. कंधों से नीचे की गेंद को आप पुल कर सकते हैं लेकिन आपको शॉट पर नियंत्रण रखना होगा. कभी आप गेंद को छोड़ते हैं तो कभी पुल करते हैं. आपके पास कोई तय नियम नहीं हो सकता – आपको बस गेंद को देखना है और स्थिति के अनुसार खेलना है.’ भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में 4 टेस्ट मैच जीतने बेहद जरूरी है. टीम इंडिया अगर ऐसा करने में सफल रही तो वह डब्ल्यूटीसी फाइनल में आसानी से प्रवेश कर जाएगी.

Tags: Cheteshwar Pujara, IND vs AUS, KL Rahul

IND vs AUS: पहले टेस्ट के बीच में ही टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं रोहित शर्मा, किस दिन होंगे शामिल?

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत जल्द होगी. पहले टेस्ट के लिए रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं है. लेकिन खबर आई है कि वह रविवार को स्क्वॉड में शामिल हो जाएंगे. लेकिन प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं होंगे. रोहित शर्मा की जगह पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह कप्तानी संभालेंगे. रोहित शर्मा 24 नवंबर को टीम के सा जुड़ जाएंगे.

इएसपीएन क्रिकइनफो की रिपोर्ट के अनुसार रोहित रविवार को टीम के साथ होंगे. पहले उनका ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआती टेस्ट मैचों में खेलना तय नहीं था. लेकिन बेटे के जन्म के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के लिए तैयार हैं. हाल में उनकी वाइफ रितिका सजदेह ने लड़के बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था.

बुमराह ने पहले भी की है कप्तानी
बुमराह ने इससे पहले 2022 में टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की थी. रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह भारत के सभी फ़ॉर्मेट के कप्तान के रूप में चुना गया था, कोविड-19 से पॉजिटिव होने के कारण रोहित नहीं खेले थे. जिसकी वजह से बुमराह ने कप्तानी की थी. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच में कप्तानी की थी. हालांकि, इंग्लैंड इस मैच को 7 विकेट से जीत गया था.

FIRST PUBLISHED : November 21, 2024, 19:29 IST

ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को देखने का अलग ही मजा है… चाहे तो एक सेशन में मैच का नक्शा बदल दे, पुजारा ने बताई खूबी

नई दिल्ली. टीम इंडिया से बाहर चल रहे अनुभवी चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि ऋषभ पंत अब काफी समझदार हो गए हैं. पुजारा का कहना है कि यह भारतीय विकेटकीपर अलग लेवल का खिलाड़ी है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर पंत 2020-21 सीरीज में भारत की जीत के सूत्रधार रहे. और इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने दो साल पहले एक भयानक कार दुर्घटना से बचकर वापसी की है. पुजारा को लगता है कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अब काफी समझदार हो गया है और सभी की नजरें उस पर होंगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुक्रवार से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच को भारत में सुबह 7:50 बजे से देखा जा सकेगा.

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara)  ने ‘स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम’ में कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को बाएं हाथ के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने में थोड़ी परेशानी होती है. उसे खेलते हुए देखने में एक अलग तरह का आनंद है. वह एक आक्रामक खिलाड़ी है जो गेंदबाजों पर दबाव डालता है. जब वे रन रोकने की कोशिश करते हैं तो उसके लिए अपना स्वाभाविक खेल खेलना आसान हो जाता है. उस साझेदारी में ऋषभ के साथ जो भी बल्लेबाजी करेगा, वह महत्वपूर्ण होगा. नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी करते हुए गेंद थोड़ी पुरानी होने के बावजूद वह आक्रामक क्रिकेट खेलता है. वह एक सत्र में पूरे मैच को बदल सकता है.’

कौन हो वो गेंदबाज… जो बिना मैच खेले ऑस्ट्रेलिया से लौटा इंडिया, लेफ्ट हैंड पेसर को मिला मौका

टीम से हुआ बाहर तो बीवी संग दुबई घुमने लगा पाकिस्तानी क्रिकेटर, बॉलीवुड ऐक्ट्रेस भी खूबसूरती में फेल, भारत से खास कनेक्शन

‘ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को जीतने का प्रबल दावेदार ‘
पुजारा ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को जीतने का प्रबल दावेदार है क्योंकि भारत को हाल में घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी. उन्होंने कहा, ‘वास्तव में संतुलन को देखते हुए घरेलू हालात में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है. चोटों और रोहित की अनुपस्थिति ने हमारे संतुलन को बिगाड़ दिया है. लेकिन क्या हम सीरीज जीत सकते हैं? निश्चित रूप से हम जीत सकते हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है. अगर मुझे भविष्यवाणी करनी है तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार है.’

रविवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे रोहित शर्मा
भारतीय टीम 1992 के बाद पहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. दूसरी बार पिता बनने के बाद रोहित शर्मा पहले टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं. रोहित के रविवार तक ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की उम्मीद है. तब भारतीय टीम का पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन होगा. रोहित 24 नवंबर को पर्थ में टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे.

Tags: Cheteshwar Pujara, IND vs AUS, Rishabh Pant

पिछली सीरीज में किसने बनाए थे अधिक रन? टॉप 5 में 3 भारतीय, दो इस बार टीम का हिस्सा नहीं – News18 हिंदी
CNN identify, brand and all related parts ® and © 2024 Cable Information Community LP, LLLP. A Time Warner Firm. All rights reserved. CNN and the CNN brand are registered marks of Cable Information Community, LP LLLP, displayed with permission. Use of the CNN identify and/or brand on or as a part of NEWS18.com doesn’t derogate from the mental property rights of Cable Information Community in respect of them. © Copyright Network18 Media and Investments Ltd 2024. All rights reserved.ISO 27001
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने लगाई डबल सेंचुरी, विपक्षी गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, टीम को दिलाई बड़ी बढ़त

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर पिता की राह पर चल पड़े हैं. आर्यवीर ने कूच बेहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए मेघायल के खिलाफ मैच में दोहरा शतक ठोक दिया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर आर्यवीर 200 रन बनाकर नाबाद हैं. आर्यवीर की बड़ी पारी के दम पर दिल्ली की पहली पारी में 208 रन की बढ़त हो गई है. आर्यवीर भी पिता की तरह आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. वो भी वीरेंद्र सहवाग की तरह क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट में बाउंड्रीज में डील करने में विश्वास रखते हैं.

आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) ने अपनी डबल सेंचुरी में 34 चौके और 2 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 87.34 का रहा. सहवाग के बेटे ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में डेब्यू करते ही छाप छोड़ी थी. उन्होंने अंडर 19 कंपीटिशन में 49 रन की शानदार पारी खेलकर दिल्ली को मणिपुर के खिलाफ मैच में 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम रोल निभाई थी. आर्यवीर ने अपने साथी ओपनर अर्णव बग्गा के साथ मिलकर 180 रन की साझेदारी की. बग्गा ने 114 रन की पारी खेली. दोनों ने मेघालय के खिलाफ शानदार पारी खेलकर दिल्ली धमाकेदार शुरुआत दिलाई. मेघालय की टीम पहली पारी में 260 रन पर ढेर हो गई. दिल्ली की ओर से तेज गेंदबाज उधव मोहन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

कौन हो वो गेंदबाज… जो बिना मैच खेले ऑस्ट्रेलिया से लौटा इंडिया, लेफ्ट हैंड पेसर को मिला मौका

IND vs AUS 1st Check Pitch Report: कैसी है ऑप्टस स्टेडियम की पिच? मौसम का कैसा रहेगा मिजाज, जानिए रिपोर्ट कार्ड

दिल्ली बड़े स्कोर की ओर
दिल्ली की टीम मेघालय के खिलाफ मैच में बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है. उसने 468 रन बना लिए हैं और अभी उसके 2 विकेट ही गिरे हैं. तीसरे दिन डबल सेंचुरी जड़कर नाबाद लौटे आर्यवीर तिहरा शतक जड़ना चाहेंगे जबकि धान्य नाकरा 98 रन पर नाबाद हैं जो शुक्रवार को बड़ी पारी खेलने की फिराक में होंगे. धान्य ने 91 गेंदों पर तेजतर्रार 98 रन की पारी खेली.

आर्यवीर पहले से ही आईपीएल में खेलने की मौके तलाश रहे हैं
वीरेंद्र सहवाग ने पिछले साल कहा था कि उनके बेटे आर्यवीर आईपीएल में खेलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है. वह मौके की तलाश में है. सहवाग ने कहा था कि आईपीएल ने युवा खिलाड़ियों को फायदा पहुंचाया है. तब सहवाग ने कहा था कि पहले रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी किसी का ध्यान आपकी तरफ नहीं जाता था. और वह टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाता था, लेकिन अब समय बदल गया है. अगर आप आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अपनी प्रतिभा दिखाते हैं, तो आपको तुरंत भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिलता है.’

Tags: Cooch Behar, Virender sehwag

28 गेंद में 78 रन… KKR ने जिसे निकाला उसने IPL ऑक्शन से पहले दिखाया दम, अफगान बॉलर ने 2 ओवर में लुटाए 46 रन

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने बाहर कर दिया. अब यही खिलाड़ी अलग-अलग मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी टीम ने अच्छा नहीं किया. केकेआर को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले फिल साल्ट ने भी यही किया है. उन्होंने अबू धाबी टी10 लीग के 8वें सीजन के पहले ही मैच में 53 रन की धमाकेदार पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत टीम अबू धाबी ने अजमान बोल्ट्स को 9 विकेट से धो डाला.

अबू धाबी टी10 लीग के 8वें सीजन की गुरुवार को धमाकेदार शुरुआत हुई है. सीजन के इस पहले ही मैच में टीम अबू धाबी ने अजमान बोल्ट्स को चारों खाने चित कर दिया. पहले उसके गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट पर 79 रन के मामूली स्कोर पर रोक दिया. फिर बैटर्स ने 5.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया.

80 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम अबू धाबी की शुरुआत खराब रही. उसके ओपनर पॉल स्टर्लिंग 4 गेंद खेलकर भी खाता नहीं खोल पाए और पहले ओवर की आखिरी गेंद में आउट हो गए. जब वे आउट हुए तब टीम अबू धाबी का स्कोर 3 रन था. पॉल स्टर्लिंग के आउट होने के बाद ओपनर व कप्तान फिल साल्ट का साथ देने उनके ही देश के जॉनी बेयरस्टो आए.

इंग्लैंड के फिल साल्ट और जॉनी बेयरस्टो ने अगले ही ओवर से ऐसी धुनाई शुरू की कि अजमान बोल्ट्स के गेंदबाजों के चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगीं. फिल साल्ट और बेयरस्टो ने महज 28 गेंद में 78 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी. टीम अबू धाबी ने 5.4 ओवर में एक विकेट पर 81 रन बनाकर यह मैच जीता. फिल साल्ट ने 19 गेंद में 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली. जॉनी बेयरस्टो 14 गेंद में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे.

(*2*)FIRST PUBLISHED : November 21, 2024, 21:08 IST

केएल राहुल आस्ट्रेलिया दौरे को बना पाएंगे यादगार? सुनील गावस्कर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने केएल राहुल के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. गावस्कर को विश्वास है कि केएल राहुल साउथ अफ्रीका दौरे की तरह आस्ट्रेलिया के विकेटों पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. राहुल को पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल का जोड़ीदार बनाया जा सकता है. भारत के पास ओपनिंग में अभिमन्यु ईश्वरन और केएल राहुल के रूप में दो विकल्प हैं. फिलहाल टीम प्रबंधन राहुल के पक्ष में दिख रहा है जो भारत के लिए पहले भी टेस्ट मैच में पारी का आगाज कर चुके हैं. और पिछले साल सेंचुरियन में उन्होंने यादगार शतक जड़ा था. हालांकि 53 टेस्ट खेलने के बावजूद उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखी है.

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने सीरीज के पहले टेस्ट से पूर्व पीटीआई को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘लोकेश राहुल (KL Rahul) ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाजी करते हुए सबसे बेहतरीन शतकों में से एक बनाया था. जिसे मैंने देखा है इसलिए यहां भी ऐसा करना उनके लिए कोई समस्या नहीं होगी. सभी बल्लेबाजों की तरह उन्हें भी शुरुआत में थोड़े भाग्य की जरूरत होगी और अगर उन्हें यह मिल जाता है तो वह टीम को ठोस शुरुआत दिला सकते हैं.’ भारतीय क्रिकेट के सबसे सम्मानित व्यक्तियों में से एक गावस्कर का हमेशा से मानना ​​रहा है कि टेस्ट क्रिकेट में टीम को हमेशा अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को खिलाना चाहिए, भले ही इसके लिए दो स्पिनरों को मैदान में उतारना पड़े.

कौन हो वो गेंदबाज… जो बिना मैच खेले ऑस्ट्रेलिया से लौटा इंडिया, लेफ्ट हैंड पेसर को मिला मौका

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने लगाई डबल सेंचुरी, विपक्षी गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, टीम को दिलाई बड़ी बढ़त

‘आपको टेस्ट मैच के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को चुनना होगा’
भारतीय टीम में आंध्र के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की पूरी संभावना है जो चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका भी निभाएंगे. गावस्कर ने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि आपको टेस्ट मैच के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को चुनना होगा फिर चाहे पिच कैसा भी व्यवहार करे. अश्विन और जडेजा जैसे गेंदबाजों ने मिलकर लगभग 900 विकेट लिए हैं. उन्होंने मिलकर आधा दर्जन से अधिक टेस्ट शतक भी लगाए हैं. भले ही उन्हें पिच से ज्यादा मदद नहीं मिले लेकिन वे अपने कौशल और अनुभव से रन बनाने की गति को धीमा कर सकते हैं और बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं.’

‘टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ की हार भूल चुकी है’
एक खिलाड़ी और फिर एक विश्लेषक के रूप में बहुत से बदलावों को देखने वाले ‘लिटिल मास्टर’ गावस्कर भविष्य में क्या होने वाला है इस बारे में चिंता नहीं करना चाहते. यह पूछे जाने पर कि बदलाव कितना मुश्किल होगा, उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि टीम में कोई भी इतना आगे देख रहा है और इस टेस्ट सीरीज पर ध्यान केंद्रित है, विशेष रूप से पहले कुछ टेस्ट पर जो महत्वपूर्ण होंगे.’ गावस्कर को साथ ही भरोसा है कि भारत की प्रतिभावान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-3 की हार को पीछे छोड़ चुकी है और उसका ध्यान पूरी तरह से पांच मैच की आगामी सीरीज पर है. उन्होंने कहा, ‘जिस तरह एक बल्लेबाज को पिछली गेंद को भूलकर अगली गेंद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है उसी तरह अच्छी टीमें भी पिछले टेस्ट मैच में क्या हुआ था यह भूलकर अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करती हैं.’

Tags: IND vs AUS, KL Rahul, Sunil gavaskar

क्रिकेट इतिहास की अनोखी घटना: सुपर ओवर में भी नहीं हुआ विनर का फैसला, क्या कहता है नियम

नई दिल्ली. आईपीएल की तर्ज पर इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में कई लीग खेली जा रही हैं. लेकिन भारतीय खिलाड़ी आईपीएल को छोड़कर अन्य किसी विदेशी लीग में नहीं खेलते हैं. बीसीसीआई की ये नियम महिला क्रिकेट में लागू नहीं है. भारत की महिला क्रिकेटर इस समय ऑस्ट्रेलिया में जारी वीमेंस बिग बैश लीग में खेल रही हैं. लीग के 34वें मुकाबले में गजब हो गया. सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कोचर्स की टीमें गुरुवार (21 नवंबर) को आमने सामने थीं. इस मैच में रोमांच चरम पर था. निर्धारित ओवर में दोनों टीमों ने एक समान रन बनाए. विनर के लिए सुपर ओवर में मुकाबला गया लेकिन वहां भी कुछ फायदा नहीं हुआ. सुपर ओवर में दोनों का स्कोर समान रहा, जिसके बाद मुकाबला टाई हो गया.

होबार्ट में सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कोचर्स के बीच खेले गए मैच में स्कोचर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. 4 गेंद बाकी रहते टीम 126 रन बना सकी. स्कोचर्स की ओर से बेथ मूनी ने सर्वाधिक 44 रन की पारी खेली जबकि ब्रूक हैलिडे ने 41 रन बनाए. सिडनी सिक्सर्स की ओर से एश्ले गार्डनर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए वहीं कोर्टनी ग्रेस सिपेल और अमेलिया केर ने दो दो शिकार किए.

IND vs AUS 1st Check Pitch Report: कैसी है ऑप्टस स्टेडियम की पिच? मौसम का कैसा रहेगा मिजाज, जानिए रिपोर्ट कार्ड

कौन हो वो गेंदबाज… जो बिना मैच खेले ऑस्ट्रेलिया से लौटा इंडिया, लेफ्ट हैंड पेसर को मिला मौका

20-20 ओवर के बाद दोनों टीमों का स्कोर 126- 126 रन था
पर्थ स्कोचर्स की ओर से रखे गए 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स टीम ने स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी के शानदार 67 रन की पारी के बावजूद 20 ओवर में 126 रन बनाए. पर्थ स्कोचर्स की ओर से अलाना किंग ने 3 विकेट चटकाए. स्कोर बराबरी पर खत्म होने के बाद विजेता का फैसला के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया.

क्या कहता है नियम
वीमेंस बिग बैश लीग के नियम के मुताबिक लीग मैचों में स्कोर बराबरी होने के बाद सिर्फ एक बार सुपर ओवर का सहारा लिया जाता है. अगर इसमें रिजल्ट निकल जाए तो ठीक, नहीं तो स्कोर बराबर हुआ तो उसे टाई माना जाएगा. लेकिन नॉकआउट मुकाबलों में रिजल्ट निकलने तक सुपर ओवर खेला जाता है.

सुपर ओवर में क्या हुआ
सिडनी सिक्सर्स ने सुपर ओवर में पहले बैटिंग की. एलिस पेरी ने सुपर ओवर में 5 गेंदों पर 15 रन बनाए जबकि एश्ले गार्डनर ने 2 गेंदों पर दो रन की पारी खेली. कुल मिलाकर सिडनी ने 15 रन बनाए. इसके बाद पर्थ स्कोचर्स की ओर से मिकायला हिंकले ने तीन गेंदों पर लगाातर तीन चौके जड़कर सुपर ओवर को भी टाई करा दिया. सुपर ओवर में पर्थ स्कोचर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने 3 रन पर एक विकेट गंवा दिए थे. स्कोचर्स ने तीन गेंदों पर 3 रन ही बनाए थे कि उसे पहला झटका लगा. लेकिन तारीफ करनी होगी हिंकले की जिन्होंने अगले 3 गेंदों पर 12 रन बनाकर लगभग हारी हुई बाजी को टाई करा दिया.

Tags: WBBL Document

Ind vs Aus LIVE Score 1st Take a look at: सुपरहिट मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार, कुछ देर में होगा टॉस

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत अब से कुछ देर बार होगी. पहला मैच पर्थ में खेला जाना है. भारतीय टीम ने पिछले दो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जीत हासिल की है और इस बार टीम इंडिया का इरादा हैट्रिक लगाने का है. पहले टेस्ट में नियमित कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ नहीं होंगे और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे.

हेड डू हेड
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच अब तक कुल 56 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इसमें से भारतीय टीम ने 24 जीत हासिल किया है जबकि ऑस्ट्रेलिया के खाते में 20 जीत है. दोनों टीमों के बीच सीरीज के दौरान कुल 12 मैच ड्रॉ रहे हैं. पिछले 10 मुकाबलों की बात करें तो भारत ने 5 जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं. तीन मैच ड्रॉ रहा.

भारत की टीम: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पड्डिकल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नीतिश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अभिमन्यु ईश्वरन, वॉशिंगटन सुंदर।

आस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कारी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।

भारत की संभावित प्लेइंग XI-

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटीकपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज।