IND vs AUS: ‘डेविड वॉर्नर जैसा खेलने की कोशिश नहीं करना…’ पैट कमिंस ने किसे दी सलाह? मैच से पहले क्या बोले

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने गुरुवार को कहा कि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी काफी टक्कर वाली होने वाली है क्योंकि क्रिकेट की दोनों दिग्गज टीमें चार नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैच खेलेगी. उनका यह भी मानना है कि यह सीरीज इतनी बड़ी है कि खिलाड़ियों का ध्यान जेद्दा में होने वाली आईपीएल की मेगा नीलामी पर नहीं होगा.

कमिंस ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा , ‘‘बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हमेशा से काफी चुनौतीपूर्ण होती है. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज तो और भी टक्कर वाली होगी. वह नीलामी के लिये जा रहे हैं लेकिन वह पूरी तैयारी के दौरान यहां थे. सारी मीटिंग में थे, बातचीत में और नेट प्रैक्टिस के दौरान भी मुझे नहीं लगता कि नीलामी से खिलाड़ियों का ध्यान बंटेगा.’’

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट के लिए तैयार की प्लेइंग XI, कहा- हम हार का बोझ लेकर नहीं आए…

कमिंस ने नये बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी के बारे में बात करते हुए कहा ,‘‘ उसे अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा. डेविड वॉर्नर के जैसा खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिये. वह उसका खेल नहीं है. अपनी धरती पर खेलते समय हमेशा दबाव रहता है . भारत की टीम काफी प्रतिभाशाली है और यह अच्छी चुनौती होगी. लेकिन हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं.’’ बता दें कि आस्ट्रेलिया के सहायक कोच डेनियल विटोरी साथ नहीं होंगे जिन्हें पर्थ टेस्ट छोड़कर सनराइजर्स हैदराबाद के लिये नीलामी में शामिल होने की अनुमति मिल गई है.

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंग (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन

Tags: India vs Australia, Pat cummins

संजय मांजरेकर पर भड़के मोहम्मद शमी, कहा- ‘कुछ ज्ञान बचाकर रखो…’ क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 (IPL 2025) का ऑक्शन जल्द होने वाला है. इसमें 500 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. मोहम्मद शमी पिछले साल गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे. लेकिन आईपीएल 2025 के लिए फ्रेंचाईजी ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया. संजय मांजरेकर ने हाल में कहा था कि मोहम्मद शमी पर इस साल बड़ी बोली लगेगी. शमी को उनका प्रीडिक्शन पसंद नहीं आया.

संजय मांजरेकर को जवाब देते हुए मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टा पोस्ट पर लिखा,” बाबा की जय हो.. थोड़ा ज्ञान भविष्य के लिए बचाकर रखो संजय जी. किसी को अपना भविष्य जानना हो तो संजय सर से मिलें”. शमी का यह पोस्ट संजय मांजरेकर के बयान के कुछ ही घंटो बाद आया.”

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट के लिए तैयार की प्लेइंग XI, कहा- हम हार का बोझ लेकर नहीं आए…

बता दें कि शमी ने 2013 में डेब्यू करने के बाद आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स जैसी टीमों के लिए खेला है. अब तक खेले गए 110 मैचों में 34 साल के इस क्रिकेटर ने 127 विकेट लिए हैं. उन्होंने 2022 सीजन में शानदार भूमिका निभाई थी और टीम को फाइनल में जीत दिलाई थी. उन्होंने 17 मैचों में 28 बल्लेबाजों को आउट किया और टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने थे.

लेकिन दो सालों में उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद गुजरात ने शमी को रिटेन नहीं किया. हालांकि, फ्रैंचाइज़ी के पास राइट टू मैच के जरिए उन्हें फिर से साइन करने का ऑप्शन होगा. गुजरात टाइटंस 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 69 करोड़ रुपये की राशि के साथ उतरेगा. उनकी नजर अच्छे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने पर होगी. उन्होंने इस साल पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया जिसमें राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, शाहरुख खान और राहुल तेवतिया जैसे प्लेयर शामिल हैं.

Tags: Mohammed Shami, Sanjay Manjrekar

IND vs AUS 1st Check: नीतीश अच्छे खिलाड़ी… नकल नहीं अकल से काम लेना होगा, पैट कमिंस ने किसे दी सलाह

नई दिल्ली. नीतीश कुमार रेड्डी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं. वे गेंद को स्विंग करा सकते हैं. नाथन मैकस्वीनी को डेविड वॉर्नर की नकल नहीं करनी चाहिए… ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने गुरुवार को ये बातें कहीं. कमिंस भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह सीरीज काफी प्रतिस्पर्धी होने वाली है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से होने वाली इस सीरीज में 5 टेस्ट मैच होने हैं. ऑस्ट्रेलिया की नजरें पिछली दो सीरीज में मिली हार का बदला चुकता करने पर लगी होंगी.

पैट कमिंस ने पहले मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हमेशा से काफी चुनौतीपूर्ण होती है. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज तो और भी प्रतिस्पर्धी होगी. ’ ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच डेनियल विटोरी साथ नहीं होंगे. उन्हें पर्थ टेस्ट छोड़कर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दो दिवसीय नीलामी में शामिल होने की अनुमति मिल गई है. कमिंस ने कहा,‘वह नीलामी के लिए जा रहे हैं लेकिन वह पूरी तैयारी के दौरान यहां थे. सारी बैठकों में थे, बातचीत में और नेट अभ्यास के दौरान भी. मुझे नहीं लगता कि नीलामी से खिलाड़ियों का ध्यान बंटेगा. इनमें से अधिकांश खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा रह चुके हैं. उन्हें पता है कि उन्हें बस चुपचाप बैठकर यह देखना है कि वह चुने जाते हैं या नहीं. मुझे नहीं लगता कि इससे उनका ध्यान बंटने वाला है.’

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने स्वीकार किया कि उनकी टीम पर दबाव होगा जो भारत से पिछली चार टेस्ट सीरीज हार चुकी है. उन्होंने कहा,‘अपनी धरती पर खेलते समय हमेशा दबाव रहता है. भारत की टीम काफी प्रतिभाशाली है और यह अच्छी चुनौती होगी. लेकिन हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं.’ उन्होंने कहा,‘बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतना शानदार होगा. भारतीय टीम बहुत अच्छी है लेकिन हमारी तैयारी भी पक्की है.’ कमिंस ने यह भी कहा कि नए बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को डेविड वॉर्नर की नकल करने की बजाय अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा. वॉर्नर ने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

कमिंस ने कहा,‘उसे अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा. डेविड वॉर्नर के जैसा खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. वह उसका खेल नहीं है.’ नीतीश कुमार रेड्डी के बारे में उन्होंने कहा,‘वह काफी प्रभावी खिलाड़ी है. उसने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ज्यादा गेंदबाजी नहीं की लेकिन वह गेंद को स्विंग कराने में माहिर है.’ दोनों टीमों की कमान पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज के हाथ में है. भारत की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करेंगे चूंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा पिता बनने के कारण बाहर हैं. कमिंस ने कहा,‘ऐसा और होना चाहिए. तेज गेंदबाजों का कप्तान बनना.’ (इनपुट पीटीआई)

Tags: India vs Australia, Pat cummins, Crew india

Agra’s powerful all-rounder Deepti Sharma is ready to shine in the Australia series and Women’s T20 World Cup matches. – News18 हिंदी
CNN identify, emblem and all related parts ® and © 2024 Cable Information Community LP, LLLP. A Time Warner Firm. All rights reserved. CNN and the CNN emblem are registered marks of Cable Information Community, LP LLLP, displayed with permission. Use of the CNN identify and/or emblem on or as a part of NEWS18.com doesn’t derogate from the mental property rights of Cable Information Community in respect of them. © Copyright Network18 Media and Investments Ltd 2024. All rights reserved.ISO 27001
17 साल पहले छोड़ा क्रिकेट, फिर सिंगिंग में बनाया करियर, गाया ऐसा गाना जो 690 मिलियन के पार पहुंचा
(*17*)05

x

2014 में पंजाबी फिल्म “यारां दा कैचअप” से बतौर एक्टर डेब्यू किया था. यह फिल्म औसत साबित हुई थी. लेकिन उन्होंने गायक के तौर पर हिट गाने दिए, जिसमें “जोकर”, “बैकबोन”, “हॉर्न ब्लो”, जानी और बी प्राक के साथ “यार नी मिल्या” जैसे गाने शामिल हैं, जो बड़े हिट साबित हुए.

1947 से अब तक कितनी बार ऑस्ट्रेलिया गई टीम इंडिया? कितनी टेस्ट सीरीज खेली, कितने में जीत मिली, जानिए इतिहास

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी Border Gavaskar trophy) की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. इस बार भी दिलचस्प सीरीज होने वाली है. भारतीय टीम 1947 से आस्ट्रेलिया का दौरा करती आ रही है और दोनों टीमों के बीच क्रिकेट के मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. आज हम 1947 से लेकर अब तक भारत ने जितनी बार भी ऑस्ट्रेलिया का दौरा टेस्ट मैच के लिए उनके बारे में जानेंगे.

1 . 1947- 48: आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज 4 -0 से जीती थी. भारतीय टीम ने आजादी मिलने के करीब चार महीने बाद आस्ट्रेलिया का दौरा किया . उस आस्ट्रेलियाई टीम में सर डोनाल्ड ब्रैडमेन ( 178.75 की औसत से 715 रन ) और तेज गेंदबाज रे लिंडवाल (18 विकेट ) थे. भारत के लिये विजय हजारे ने सर्वाधिक 429 रन बनाये.

2 . 1967-68 : आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज 4- 0 से जीती. एम एल जयसिम्हा के 101 रन की मदद से भारतीय टीम ब्रिसबेन में 394 रन के लक्ष्य के करीब पहुंच गई थी लेकिन 35 रन से हार गई. मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी वाली टीम का प्रदर्शन औसत रहा. आफ स्पिनर ईरापल्ली प्रसन्ना ने 25 विकेट चटकाये.

3 . 1977-78: आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज 3 -2 से जीती.भारत ने मेलबर्न और सिडनी में तीसरा और चौथा टेस्ट जीता . एडीलेड में 493 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहिंदर अमरनाथ, गुंडप्पा विश्वनाथ, दिलीप वेंगसरकर और सैयद किरमानी ने शतक जमाया लेकिन टीम 47 रन से हार गई . स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने 31 विकेट लिये.

4. 1980-81 : तीन मैचों की सीरीज 1 -1 से ड्रॉ. कपिल देव के पांच विकेट और विश्वनाथ के शतक से भारत ने आस्ट्रेलिया को मेलबर्न में तीसरे टेस्ट में हराकर सीरीज ड्रॉ कराई . आस्ट्रेलियाई टीम 83 रन पर आउट हो गई थी.

5. 1985-86 : तीन मैचों की सीरीज 0 -0 से ड्रॉ. इस सीरीज में सुनील गावस्कर (352 रन ) ने सर्वाधिक रन बनाये . भारत का न्यूनतम स्कोर 445 रन था . ग्रेग चैपल, रॉड मार्श , डेनिस लिली और जैफ थॉमसन के संन्यास के बाद आस्ट्रेलियाई टीम कोई चुनौती पेश नहीं कर सकी.

6 . 1991 -92: आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज 4 -0 से जीती. युवा सचिन तेंदुलकर ने पर्थ में शतक लगाया लेकिन एलेन बॉर्डर की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज आसानी से जीती . पहली बार दुनिया ने महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न की गेंदबाजी की झलक देखी .

7 . 1999 -2000 : आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज 3 -0 से जीती. भारतीय टीम छह पारियों में 300 के पार भी नहीं जा सकी . ग्लेन मैकग्रा ने 18 विकेट लिये थे.

8 . 2003 -04 : चार मैचों की सीरीज 1 -1 से ड्रॉ. भारत ने एडीलेड में दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर 1- 0 की बढ़त बनाई . अजित अगरकर और राहुल द्रविड़ का शानदार प्रदर्शन . आस्ट्रेलिया ने एमसीजी पर दूसरा टेस्ट नौ विकेट से जीतकर बराबरी की.

9 . 2007- 08 : आस्ट्रेलिया ने चार मैचों की सीरीज 2 -1 से जीती. सिडनी टेस्ट में स्टीव बकनर की अंपायरिंग त्रुटियों और हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स के बीच ‘मंकीगेट’ विवाद के बाद भारत ने जज्बात से भरे पर्थ टेस्ट में जीत दर्ज की .

10 . 2011-12: आस्ट्रेलिया ने चार मैचों की सीरीज 4 -0 से जीती. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में कई उम्रदराज खिलाड़ी थे . आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिये आतंक का पर्याय रहे द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की यह आखिरी सीरीज थी .

11. 2014 -15: आस्ट्रेलिया ने चार मैचों की सीरीज 2- 0 से जीती . धोनी ने मेलबर्न में तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद टेस्ट कप्तानी छोड़ दी. विराट कोहली सिडनी में कप्तान बने और बतौर कप्तान पहली ही पारी में 147 रन बनाये .

12. 2018 -19: भारत ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीती. कोहली और कोच रवि शास्त्री के साथ भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी . भारत ने एडीलेड और मेलबर्न में टेस्ट जीते . चेतेश्वर पुजारा ने 521 रन बनाये जबकि जसप्रीत बुमराह ने 21 विकेट लिये .

13. 2020 -21 : भारत ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीती. खिलाड़ियों की चोटों से परेशान भारतीय टीम एडीलेड में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गई . इसके बाद मेलबर्न और ब्रिसबेन में टीम को नया नायक ऋषभ पंत के रूप में मिला जबकि पुजारा और रविचंद्रन अश्विन ने भी शानदार प्रदर्शन किया. अपने पहले बच्चे के जन्म के लिये कोहली के भारत लौटने के बाद अजिंक्य रहाणे ने शानदार कप्तानी करते हुए जीत दिलाई.

Tags: India vs Australia

Ind vs Aus: ‘ऑस्ट्रेलिया 3-1 से जीत रहा है…’ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही दिग्गज ने की भविष्यवाणी

नई दिल्ली. आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (Ricky ponting) ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में मेजबान टीम की 3 -1 से जीत की अपनी भविष्यवाणी को दोहराया है. रोहित पिता बनने के कारण पहले टेस्ट से बाहर है जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे. पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा है कि आस्ट्रेलिया यह सीरीज 3 -1 से जीतेगा.

उन्होंने कहा ,‘‘ मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को रन बनाने होंगे. आस्ट्रेलिया की गेंदबाजी बहुत अच्छी है लिहाजा मैं अपनी भविष्यवाणी पर कायम हूं. भारत को पता है कि पर्थ टेस्ट में उसकी टीम क्या होगी. उसे पता था कि रोहित इस टेस्ट में नहीं खेलेंगे. यह भी पता था कि बुमराह कप्तान होंगे. उन्हें पता था कि किन कमियों को पूरा करना है. टीम संतुलित लग रही है.’’

1947 से अब तक कितनी बार ऑस्ट्रेलिया गई टीम इंडिया? कितनी टेस्ट सीरीज खेली, कितने में जीत मिली, जानिए इतिहास

पोंटिंग ने उम्मीद जताई कि इस बार उनका कयास सही साबित होगा. उन्होंने कहा ,‘‘ पिछली बार सनी (गावस्कर) सही साबित हुआ था लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस बार रवि (शास्त्री) सही साबित नहीं होंगे. मैं अभी भी कहूंगा कि आस्ट्रेलिया 3 -1 से जीतेगा.’’

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में आस्ट्रेलिया के लिये सर्वाधिक रन बना चुके पोंटिंग का मानना है कि न्यूजीलैंड से घरेलू सीरीज में मिली हार के बावजूद भारतीय टीम काफी संतुलित है. भारत ने आस्ट्रेलिया को पिछली चार टेस्ट सीरीज में हराया है. पिछली बार 2020 -21 सीरीज में एडीलेड टेस्ट में भारत के 36 रन पर आउट होने के बाद उन्होंने सुनील गावस्कर से बातचीत में आस्ट्रेलिया की 2-1 से जीत का कयास लगाया था जो गलत साबित हुआ. दूसरा टेस्ट छह दिसंबर से शुरू होगा जो दिन रात का मैच होगा.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Ricky ponting

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन लीक! दो खिलाड़ियों का पर्थ में होगा डेब्यू – News18 हिंदी
  • November 21, 2024, 17:43 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली.ऑप्टस के मैदान पर भारतीय टीम पांच बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, दो ऑलराउंडर (एक स्पिन और एक पेस) और तीन पेसर के साथ उतर सकती है। दो खिलाड़ियों के मिल सकती है पर्थ में टेस्ट कैप एक बल्लेबाज़ की लंबे समय बाद वापसी होगी.

IND vs AUS 1st Test Pitch Report: कैसी है ऑप्टस स्टेडियम की पिच? मौसम का कैसा रहेगा मिजाज, जानिए रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली. रोहित शर्मा के बगैर भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार है. पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित नहीं खेलेंगे. उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे. इस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने यहां 4 टेस्ट मैच खेले हैं और चारों में उसे जीत मिली है. इस स्टेडियम की पिच कैसा व्यवहार करेगी, इसको लेकर फैंस के मन में उत्सुकता है. इस वेन्यू पर किस टीम ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और यहां का लोएस्ट स्कोर किया है? टॉस जीतने वाला कप्तान पहले क्या करना चाहेगा, टेस्ट के पांचों दिन मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

पिछली गर्मियों में जब पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां टेस्ट मैच खेला गया था उसमें पाकिस्तान की टीम चौथी पारी में महज 89 रन पर ढेर हो गई थी. पाकिस्तान की पारी 30.2 ओवर में ही सिमट गई थी. ऑप्टस स्टेडियम की पिच अपनी रफ्तार और उछाल के लिए मशहूर हैं. वाका के मुख्य पिच क्यूरेटर इसाक मैकडोनाल्ड का कहना है कि पर्थ में बेमौसम की बारिश से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पहले टेस्ट की पिच की तैयारी पर असर पड़ा है और उन्हें इस पर ‘घुमावदार दरारें’ बनने की उम्मीद नहीं है लेकिन इसके बावजूद पिच से काफी उछाल मिलेगा.

कैसी है ऑप्टस स्टेडियम की पिच? मौसम का कैसा रहेगा मिजाज, जानिए रिपोर्ट कार्ड

‘घास उगने से समान उछाल मिलेगा’
मैकडोनाल्ड ने दो दिन पहले कहा था,‘ज्यादा तैयारी नहीं हो सकी है. मुझे नहीं लगता कि अब यह पिच टूटेगी. इस पर घुमावदार दरारें पड़ने की संभावना नहीं है लेकिन घास उगने से समान उछाल मिलेगा. पिछली बार आठ से 10mm थी. हम अपनी क्यूरेटर टीम से बात कर रहे हैं कि क्या हो सकता है . यह तय है कि पिच में अच्छी रफ्तार और उछाल होगी.’ ऐसे में यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वेदर रिपोर्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच में मौसम खेल के अनुकूल रहने वाला है. हालांकि कुछ रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि कभी कभी बारिश भी हो सकती है. पिछले कुछ दिनों में पर्थ में बारिश हुई है. हालांकि वहां अभी बारिश का समय नहीं है. तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जबकि साउथ- साउथवेस्ट से हवा की गति 17 किलोमीटर रहेगी. जो बढ़कर 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हो सकती है. नमी की मात्रा 52 प्रतिशत रहने का अनुमान है. आसमान में बादल 57 प्रतिशत छाए रहने की उम्मीद है. ऐसे में शुरुआती सेशन में स्विंग गेंदबाजों को यहां मदद मिल सकती है.

ऑप्टस स्टेडियम में 4 टेस्ट खेले गए हैं
ऑप्टस स्टेडियम में कुल 4 टेस्ट खेले गए हैं जहां ऑस्ट्रेलिया ने सभी मैच जीते हैं. यहां हाईएस्ट टोटल 598 रन है जो ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए हैं. लोएस्ट टोटल पाकिस्तान के नाम है जिसने 2023 में 89 रन बनाए थे. पहली पारी में औसत स्कोर 456 रन है जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 250 है.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Climate forecast

कौन है वो दिग्गज… जिसने गंभीर-जडेजा के बाद शमी से लिया पंगा, जानें कमेंटेटर के 3 बड़े विवाद

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे संजय मांजरेकर हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. मांजरेकर अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से उलझ पड़े हैं. आईपीएल 2025 ऑक्शन का आयोजन 24-25 नवंबर को जेद्दा में होगा. खिलाड़ियों की इस मेगा नीलामी से पहले मांजरेकर ने शमी की प्राइस को लेकर बयान दिया है. मांजरेकर को लगता है कि शमी को इस ऑक्शन में उतना पैसा नहीं मिलेगा जितना पहले मिल चुका है. साफ तौर पर मांजरेकर यह कहना चाहते हैं कि शमी की इंजरी की वजह से उनपर टीमें ज्यादा पैसा निवेश नहीं करना चाहेंगी. क्योंकि टूर्नामेंट के बीच शमी के चोटिल होने का खतरा बरकरार है.

गुजरात टाइटंस ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था. शमी ने इस आईपीएल ऑक्शन अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रखी है. संजय मांजरेकर को लगता है कि इस आईपीएल में शमी पर 6.25 करोड़ से अधिक की बोली नहीं लग सकती. मांजरेकर के इस कमेंट से शमी इत्तेफाक नहीं रखते. उन्हें मांजरेकर की बात बहुत बुरी लगी. शमी ने मांजरेकर को जवाब देते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘बाबा की जय हो. थोड़ा सा ज्ञान अपने भविष्य के लिए बचा लो काम आएगा Sanjay G? किसी को फ्यूचर जानना हो तो सर से मिले.’

कौन हो वो गेंदबाज… जो बिना मैच खेले ऑस्ट्रेलिया से लौटा इंडिया, लेफ्ट हैंड पेसर को मिला मौका

(*3*)43 चौके 24 छक्के… 152 गेंद पर बनाए 419 रन, 15 साल के क्रिकेटर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना महारिकॉर्ड

‘गौतम गंभीर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ना भेजें’
वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया के सितारे को आड़े हाथों लिया हो. इससे पहले उन्होंने हाल में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक्स पर लिखा था, ‘मैंने अभी-अभी गंभीर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखा. बीसीसीआई के लिए उन्हें इस तरह की जिम्मेदारियों से दूर रखना समझदारी होगी. उन्हें पर्दे के पीछे से काम करने देना चाहिए.’ मांजरेकर ने सुझाव दिया था कि कप्तान रोहित और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मीडिया को संभालने के लिए बेहतर होंगे. गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. जिसको लेकर मांजरेकर ने यह बात कही थी.

रवींद्र जडेजा को लेकर कही थी ये बात
साल 2019 में संजय मांजरेकर ने एक इंटरव्यू में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर टिप्पणी की थी. तब मांजरेकर ने जडेजा को बिट्स एंड पीसेस प्लेयर (आधा बॉलर और आधा बैट्समैन) कहते हुए टीम में शामिल करने का विरोधी बताया था. मांजरेकर ने इंग्लैंड के हाथों भारत की हार के बाद यह कॉमेंट किया था. मांजरेकर के कमेंट पर जडेजा ने जवाब देते हुए कहा था कि, ‘आपसे दोगुने मैच खेल चुका हूं.’ इसके अलावा मांजरेकर विराट कोहली से 2012 में सोशल मीडिया पर पंगा ले चुके हैं.

Tags: Mohammed Shami, Sanjay Manjrekar