मैच कप्तान और खिलाड़ी जीतते हैं लेकिन…अंतरिम कोच बनने के बाद आकिब जावेद ने बाबर आजम को लेकर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली. पाकिस्तान के नए नवेले व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम के हेड कोच आकिब जावेद ने बाबर आजम की टी20 टीम में जगह को लेकर चुप्पी तोड़ी है. बाबर आजम का पिछले कुछ समय से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. ऑस्ट्रेलिया में हाल में खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान को 0-3 से सीरीज गंवाने पर मजबूर होना पड़ा. यह सीरीज बाबर के लिए जल्दी भूल जाने वाली रही. उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 47 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर मेजबानों को टी20 में हराने का सपना इस साल भी पूरा नहीं हो सका. पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में कभी भी टी20 में जीत नसीब नहीं हुई है.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने तो यहां तक कह दिया कि बाबर आजम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 इस फॉर्मेट में उनका आखिरी मैच था. अंतरिम हेड कोच बनने के बाद आकिब जावेद ने भी बाबर को लेकर काफी कुछ कहा है. बासित ने पाकिस्तान में एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा कि आकिब जावेद के हेड कोच रहते यह बाबर आजम के लिए शायद आखिरी टी20 मैच है.

कौन हो वो गेंदबाज… जो बिना मैच खेले ऑस्ट्रेलिया से लौटा इंडिया, लेफ्ट हैंड पेसर को मिला मौका

पृथ्वी शॉ की वापसी… सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं, श्रेयस अय्यर बने इस टीम के कप्तान

‘मैं पिछले 20 साल से कोचिंग दे रहा हूं’
आकिब जावेद का मानना है कि मॉडर्न क्रिकेट में टीम की सफलता में कोच की भूमिका का गुणगान किया जाता है. जबकि कप्तान तथा खिलाड़ी वे लोग होते हैं जो नतीजे देते हैं. जावेद ने मीडिया से कहा, ‘मैं पिछले 20 साल से कोचिंग दे रहा हूं. एक कोच सिर्फ कुछ हद तक अच्छा माहौल तैयार करने, किस तरह का क्रिकेट खेला जाए इसे लेकर स्पष्ट संदेश देने और तैयारियों में खिलाड़ियों की मदद ही कर सकता है. लेकिन अंत में नतीजे कप्तान और खिलाड़ियों को मैदान पर हासिल करने होते हैं.’

जावेद ने इन अटकलों को किया खारिज
पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज ने इन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि जब से वह सीनियर चयनकर्ता बने हैं तब से दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम और कुछ अन्य खिलाड़ियों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें टी20 क्रिकेट से बाहर किया जा रहा है. जावेद ने कहा, ‘देखिए क्रिकेट व्यक्तियों के बारे में नहीं है. अंत में हम चयनकर्ता के रूप में जो भी करते हैं हमारा उद्देश्य पाकिस्तान की जीत है. बाबर ने ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह से बल्लेबाजी की वह सभी ने देखा. हम किसी को निशाना नहीं बना रहे हैं. हम जानते हैं कि बाबर, (मोहम्मद) रिजवान, फखर (जमां) के पास काफी अनुभव है और उन्होंने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है.’

‘हमारा ध्यान चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे टीम पर है
बकौल आकिब जावेद, ‘लेकिन अभी हम चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे टीम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि हमें जल्द ही अपनी एकदिवसीय टीम तय करनी है.’ उन्होंने यह भी कहा कि चयनकर्ता अब कई युवा और नए खिलाड़ियों को अवसर दे रहे हैं क्योंकि खिलाड़ियों का बड़ा पूल पाकिस्तान को अधिक विकल्प देगा.

Tags: Babar Azam, Pakistan cricket workforce

IPL 2025 Public sale: आकाश-सिराज, मैक्सवेल- डूप्लेसी या जैक्स… RCB किन खिलाड़ियों के लिए इस्तेमाल करेगी RTM कार्ड

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के लिए वीकेंड बेहद अहम साबित होने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम एक तरफ शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने जा रही है. जब भारतीय टीम पर्थ में कंगारुओं से दो-दो हाथ कर रही होगी, तकरीबन उसी वक्त सऊदी अरब में क्रिकेटर्स की बोली लग रही होगी. आईपीएल 2025 के लिए होने वाली इस नीलामी में 574 खिलाड़ी दांव पर होंगे. टीम इंडिया के सबसे बड़े बैटर विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 3 खिलाड़ियों को रीटेन किया है. इससे उसके पास 3 राइट टू मैच कार्ड बाकी हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए अपने सबसे बड़े स्टार विराट कोहली समेत तीन खिलाड़ियों को रीटेन किया है. इनमें रजत पाटीदार और यश दयाल भी शामिल है. इन तीनों को रीटेन करने के लिए कुल 37 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. इनमें से से 21 करोड़ विराट कोहली के अकाउंट में गए हैं. आईपीएल 2025 ऑक्शन के नियमों के मुताबिक एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रीटेन कर सकती है. यदि किसी टीम ने इससे कम खिलाड़ी रीटेन किए तो वह इसकी भरपाई राइट टू मैच कार्ड से कर सकती है. जैसे आरसीबी ने 3 खिलाड़ी रीटेन किए हैं. इसलिए उसे 3 आरटीएम कार्ड मिलेंगे. आरसीबी ऑक्शन के दौरान ऐसे तीन खिलाड़ियों पर आरटीएम कार्ड इस्तेमाल कर सकेगी, जो पिछले सीजन में उसके साथ थे. इनमें एक खिलाड़ी का अनकैप्ड होना जरूरी है.

आरसीबी ने आईपीएल 2024 के दौरान अपने साथ रहे जिन खिलाड़ियों को इस बार रिलीज किया है, उनमें मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डू प्लेसी, विल जैक्स, कैमरन ग्रीन शामिल हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इनमें से दो खिलाड़ियों को ही आरटीएम के जरिये अपनी टीम में शामिल कर सकती है. उसके लिए इन खिलाड़ियों में से सिर्फ दो को चुनना आसान नहीं होगा. एक तरफ मोहम्मद सिराज और आकाश दीप हैं, जो भारतीय हैं और तेज गेंदबाज भी हैं. गेंदबाजी आरसीबी की कमजोरी रही है, ऐसे में वह आकाश दीप और सिराज को अपने से दूर नहीं देना चाहेगी. दूसरी ओर ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डू प्लेसी और विल जैक्स तीनों ही मैच विनर हैं और अपना दिन होने पर अकेले ही मैच जिता देते हैं.

अनकैप्ड प्लेयर्स में महिपाल लोमरोर के लिए आरटीएम कार्ड इस्तेमाल किए जाने की संभावना सबसे ज्यादा है. महिपाल लोमरोर के अलावा विजय कुमार विशक और अनुज रावत भी इसके दावेदार हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास ऑक्शन के लिए 83 करोड़ रुपए का पर्स बाकी है. यह पंजाब किंग्स (110.50 करोड़ ) के बाद सबसे अधिक है.

Tags: Indian premier league, IPL Public sale

IPL 2025 Public sale: 574 खिलाड़ी मैदान में… 204 पर लगेगी बोली, अनसोल्ड प्लेयर भी खेल सकते हैं आईपीएल, जानिए कैसे

नई दिल्ली. आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए मंच सज चुका है. इस बार खिलाड़ियों की नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा शहर में 24-25 नवंबर को होने वाली है. दो दिवसीय नीलामी में कई खिलाडी मालामाल होंगे. इस बाद 574 खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे जिनमें से 204 खिलाड़ी ही बिक पाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि इतने ही स्लॉट खाली हैं. बाकी के 270 खिलाड़ी अनसोल्ड रहेंगे. सबसे बड़ा सवाल अब ये है कि क्या अनसोल्ड खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा? तो इसका सीधा सा जवाब है हां. ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ी भी कैसे खेल सकते हैं. आइए जानते हैं.

आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाला खिलाड़ी उस सीजन में तभी खेल सकता है, जब किसी टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है या किसी अन्य निजी कारणों से अपना नाम पूरे सीजन से वापस ले लेता है. इस स्थिति में फ्रेंचाइजी अनसोल्ड खिलाड़ियों में से किसी को अपने साथ उस चोटिल या नाम वापस लेने वाले की रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ सकती है. ईपीएल के इतिहास में ऐसा कई बार हुआ है जब ऑक्शन में अनसोल्ड खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिला.

43 चौके 24 छक्के… 152 गेंद पर बनाए 419 रन, 15 साल के क्रिकेटर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना महारिकॉर्ड

शुभमन गिल पर्थ टेस्ट से नहीं हुए बाहर…मैच वाले दिन होगा फैसला, बॉलिंग कोच मोर्केल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानें 4 बड़ी बातें

फिल साल्ट को केकेआर ने जेसन रॉय की जगह जोड़ा था
मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के ओपनर फिल साल्ट को आईपीएल 2024 नीलामी में किसी टीम ने ऑक्शन में नहीं खरीदा था. जब उनका नाम नीलामी में ऑक्शनर ने लिया तब, किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनपर बोली नहीं लगाई. साल्ट अनसोल्ड रहे थे. लेकिन ओपनर जेसन रॉय के आईपीएल से हटने के बाद केकेआर को विस्फोटक सलामी बल्लेबाज की जरूरत थी. केकेआर ने फिर फिल साल्ट को अपने साथ उनके बेस प्राइस पर जोड़ लिया. साल्ट ने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रखा था. फिल साल्ट ने पिछले सीजन केकेआर को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने 12 मैचों में 435 रन बनाए थे.

प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट बने थे संदीप शर्मा
इससे पहले, साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने साथ एक अनसोल्ड तेज गेंदबाज को जोड़ा था. उस गेंदबाज का नाम था संदीप शर्मा. इस भारतीय गेंदबाज को भी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था लेकिन बाद में उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट के तौर पर राजस्थान ने अपने साथ जोड़ लिया था. प्रसिद्ध कृष्णा चोट की वजह से सीजन शुरू होने से पहले राजस्थान की टीम से बाहर हो गए थे.

Tags: IPL Public sale

टीम से हुआ बाहर तो बीवी संग दुबई घुमने लगा पाकिस्तानी क्रिकेटर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली इस समय सुर्खियों में हैं. हसन अली नेशनल टीम से दूर हैं. वह इस समय दुबई में पत्नी संग घूम रहे हैं. हसन ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर की है जिसमें वह पत्नी सामिया आरजू संग दुबई में पहाड़ों के बीच घूम रहे हैं. हसन अली की पत्नी सामिया का भारत से खास कनेक्शन है.

Turning Level: पहले भारतीय क्रिकेटर घबराते थे, अब ऑस्ट्रेलिया थरथराता है… 2001 की वो तारीख जिसने बदल दिया सारा इतिहास

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के क्रिकेट सफर की शुरुआत आजादी के बाद शुरू होता है. पहली सीरीज 1947 में खेली गई, जिसमें आजाद भारत 4 मैच हार गया. भारत से पहली सीरीज जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया का अगले 53 साल तक दबदबा रहता है. टेस्ट क्रिकेट के इस सफर में साल 2001 में एक दिन ऐसा आता है जो पूरे इतिहास को पलट देता है. जैसे सब कुछ बदल जाता है. तब से ऑस्ट्रेलिया पर भारत का दबदबा साफ देखा जा सकता है. आइए जानते हैं कि वह कौन सी तारीख थी, जिसने भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का इतिहास ही बदल डाला.

जब द्रविड़-लक्ष्मण ने लंगर डाला
14 मार्च 2001. यह वही दिन था, जब भारत कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉलोऑन खेल रहा था. मैच के पहले तीन दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे थे. चौथे दिन भारत हार टालने के लिए संघर्ष कर रहा था. दिन की शुरुआत हुई 4 विकेट पर 254 रन से. वीवीएस लक्ष्मण 109 रन से आगे खेलना शुरू करते हैं तो राहुल द्रविड़ 7 रन से. दोनों दिन भर खेलते हैं. जिस ऑस्ट्रेलियन अटैक के सामने घंटे भर टिकना मुश्किल हुआ करता था, उसके सामने लक्ष्मण और द्रविड़ लंगर डाल देते हैं. दोनों दिनभर आउट ही नहीं होते. पूरे 90 ओवर बैटिंग करते हैं और भारत का स्कोर 4 विकेट पर 589 रन पहुंचा देते हैं. भारत ड्राइविंग सीट पर आ चुका होता है. कमाल की बात है कि एक वो दिन था और एक यह. भारत ने तब से अब तक ड्राइविंग सीट पर अपना कब्जा कायम रखा है.

पहले 58 में से सिर्फ 11 टेस्ट जीता था भारत
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट इतिहास में 28 नवंबर 1947 से 13 मार्च 2001 तक की तारीख कंगारुओं के दबदबे से भरी पड़ी है. इस दौरान दोनों देशों के बीच 58 टेस्ट खेले गए थे. इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 29 और भारत ने 11 मैच जीते था. एक टाई था और 17 ड्रॉ. साधारण गणित समझने वाले भी अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत जब औसतन 2 टेस्ट जीतता तब तक ऑस्ट्रेलिया 5 जीत लेता था. यानी ऑस्ट्रेलिया का विनिंग एवरेज भारत से तकरीबन ढाई गुना था.

फिर 49 में से 21 जीत लिए…
फिर भारत 15 मार्च को ऑस्ट्रेलिया को कोलकाता टेस्ट में 171 रन से हराता है. यह भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 12वीं जीत थी. इसके बाद तो जैसे सारा इतिहास ही पलट गया. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद कोलकाता टेस्ट (2021) से अब तक 49 मैच हुए हैं.. इनमें से 21 भारत और 16 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं. 12 मैच ड्रॉ रहे. आप देख सकते हैं- समय का पहिया बदल चुका है. भारत अब ज्यादा मैच जीतता है.

2001 से आज तक बैकफुट पर खड़ा है ऑस्ट्रेलिया
कभी ऑस्ट्रेलिया जाने पर भारतीय खिलाड़ियों में घबराहट होती थी. अब ऑस्ट्रेलिया में घबराहट है कि वह भारत से घर में कहीं लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज ना हार जाए. भारत ने 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को घर में घुसकर हराया है. ओवरऑल रिकॉर्ड में भले ही ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिखता हो. उसने भले ही 107 में से 45 टेस्ट जीते हों और भारत के खाते में 32 जीत दर्जा हैं. लेकिन यह सिक्के का अधूरा पहलू है. तस्वीर तब साफ होती है जब आप इसके दोनों पहलू देंखें. देखें कि कैसे लक्ष्मण और द्रविड़ की 376 रन की पार्टनरिशप के बाद ऑस्ट्रेलिया आज भी बैकफुट पर खड़ा है.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Quantity Sport, Rahul Dravid, Staff india, Vvs laxman

पीएम मोदी को जिन 3 देशों ने दिया सर्वोच्च सम्मान, उनके क्रिकेटर भारत में मचा चुके हैं तबाही, देखें लिस्ट

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं. पीएम मोदी को इस दौरे पर गयाना, बारबाडोस और डोमिनिका ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं देशों के क्रिकेटर भारत में आकर तबाही मचाते रहे हैं. एक वक्त था जब इन देशों का एक-एक क्रिकेटर जैसे पूरी टीम हुआ करता था. क्लाइव लॉयड, गैरी सोबर्स, रोहन कन्हाई, कार्ल हूपर, शिवनारायण चंद्रपाल, से लेकर शिमरन हेटमायर और शे होप… लंबी लिस्ट में मैच विनर्स की भरमार है. रोहन कन्हाई के प्रशंसक सुनील गावस्कर ने अपने बेटे का नाम तक रखा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में ब्राजील में जी20 समिट की बैठक के लिए पहुंचे थे. मोदी इसके बाद 3 कैरेबियन देशों की यात्रा पर पर पहुंचे. वे सबसे पहले डोमिनका पहुंचे. डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने पीएम कोदी को अपने देश के सबसे बड़े सम्मान ‘द डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है. गयाना और बारबाडोस भी भारतीय प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च सम्मान देने का ऐलान कर चुके हैं. यह 56 साल में पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री गयाना पहुंचा है. इससे पहले 1968 में इंदिरा गांधी ने बतौर प्रधानमंत्री गयाना का दौरा किया था.

भारतीय प्रधानमंत्री भले ही लंबे समय बाद कैरेबियन देशों की यात्रा पर हों, लेकिन क्रिकेट में हमारे संबंध बहुत गहरे हैं. गयाना, बारबाडोस और गयाना दौरे पर गए. ये तीनों ही देश क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए खेलते रहे हैं. 1980-90 के दशक में जब पूरे क्रिकेट वर्ल्ड पर वेस्टइंडीज की बादशाहत कायम थी, तब उसके कप्तान गयाना के क्लाइव लॉयड ही थे. क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने भारत को 1983 के दौरे में 5-0 से हराया था. उसने यह क्लीन स्वीप वर्ल्ड कप 1983 के 4 महीने बाद किया था. यह भी दिलचस्प है कि भारत ने कपिल देव की कप्तानी में क्लाइव लॉयड की टीम को ही हराकर 1983 में विश्व कप जीता था. वेस्टइंडीज ने 1988-89 में भी भारत में आकर क्लीन स्वीप किया था.

गयाना के प्रमुख क्रिकेटर
गयाना के 7 क्रिकेटर वेस्टइंडीज के कप्तान रह चुके हैं. इनमें दो वर्ल्ड कप जिताने वाले क्लाइव लायड भी शामिल हैं. वेस्टइंडीज के लिए खेलने वाले गयाना के प्रमुख क्रिकेटरों में रोहन कन्हाई, एलविन कालीचरण, शिवनारायण चंद्रपाल, कार्ल हूपर, रामनरेश सरवन, शिमरन हेटमायर शामिल हैं.

बारबाडोस के प्रमुख क्रिकेटर
बारबाडोस के 9 क्रिकेटर वेस्टइंडीज के कप्तान रह चुके हैं. इनमें महान ऑलराउंडर गैरी सोबर्स शामिल हैं. दुनिया की सबसे बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी में शुमार गॉर्डन ग्रीनिज, डेसमंड हेंस भी बारबाडोस के ही हैं. वेस्टइंडीज के लिए खेलने वाले बारबाडोस के प्रमुख क्रिकेटरों में जोएल गार्नर, मैलकम मार्शल, जेसन होल्डर, केमार रोच और शे होप शामिल हैं. डोमिनिका के कई क्रिकेटर भी वेस्टइंडीज के लिए खेलते रहे हैं. एलिक एथनेज मौजूदा वेस्टइंडीज टीम के नियमित सदस्य हैं.

Tags: (*3*)Garry Sobers, Narendra modi, PM Modi, West indies

पर्थ के ऑप्टस मैदान पर हारती क्यों नहीं ऑस्ट्रेलिया ? – News18 हिंदी
  • November 21, 2024, 10:42 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली. पर्थ के ऑपट्स स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया ने 4 टेस्ट खेले और चारों जीते है.पर्थ स्टेडियम की पिच पर 73 फीसदी विकेट तेज गेंदबाजों को मिले हैं। यहां अब तक 4 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें गेंदबाजों ने 139 विकेट लिए, पेसर्स को 102 और स्पिनर्स को 37 विकेट मिले, यानी पेसर्स को 73.38% और स्पिनर्स को 26.62% विकेट मिले.

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट के लिए तैयार की प्लेइंग XI, कहा- हम हार का बोझ लेकर नहीं आए…

नई दिल्ली. आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए पहले टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले कप्तान जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार (21 नवंबर) को कहा कि उनकी टीम घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड से 0- 3 से मिली हार का बोझ लेकर यहां नहीं आई है. पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज शुक्रवार से पर्थ शुरू होगी. बुमराह ने यह भी कहा है कि उन्होंने प्लेइंग XI भी तैयार कर ली है.

पिता बनने के कारण पहले टेस्ट से बाहर रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ,‘‘ जब आप जीतते हैं तो शून्य से शुरूआत करते हैं लेकिन जब हारते हैं , तब भी तो ऐसा ही होता है. हम भारत से कोई बोझ लेकर नहीं आये हैं. न्यूजीलैंड सीरीज से हमने सबक लिया है लेकिन यहां हालात अलग हैं और यहां हमारे नतीजे अलग रहे हैं. ’’

बुमराह ने तैयार की प्लेइंग XI

जसप्रीत बुमराह ने कहा ,‘‘ हमने पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग XI भी तय कर ली है और सुबह मैच से पहले आपको पता चल जायेगा. मेरे लिए कप्तानी करा सम्मान की बात है. मेरी अपनी शैली है. विराट कोहली अलग थे, रोहित (शर्मा) अलग हैं. मेरा अपना तरीका है. यह एक विशेषाधिकार है. मैं इसे किसी पद के तौर पर नहीं देखता हूं. मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है.”

IPL 2025 Public sale: बीसीसीआई पर भड़के रिकी पोंटिंग, जाहिर की नाराजगी, कहा- मुझे नहीं पता था कि…

बुमराह का कप्तानी रिकॉर्ड

बुमराह ने इससे पहले 2022 में टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की थी. रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह भारत के सभी फ़ॉर्मेट के कप्तान के रूप में चुना गया था, कोविड-19 से पॉजिटिव होने के कारण रोहित नहीं खेले थे. जिसकी वजह से बुमराह ने कप्तानी की थी. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच में कप्तानी की थी. हालांकि, इंग्लैंड इस मैच को 7 विकेट से जीत गया था.

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

Tags: India vs Australia, Jasprit Bumrah

IPL 2025 Public sale: किस चैनल पर देख पाएंगे खिलाड़ियों की नीलामी, कितने बजे से होगा शुरू, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाला है. पिछले साल दुबई में हुए आयोजन के बाद यह दूसरी बार है जब देश के बाहर आईपीएल की नीलामी हो रही है. अगर आप भी ऑक्शन को लाइव देखना चाहते हैं तो हम आपको समय और चैनल की जानकारी देने जा रहे हैं.

अगर आप जेद्दाह में होने वाले ऑक्शन को लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा. वहीं, ओटीटी माध्यम से देखने के लिए आपको जियो सिनेमा एप पर जाना होगा. जेद्दाह में अबादी अल जोहर एरिना आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी की मेज़बानी करेगा. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी दुबई के समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी. वही भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी.

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के लिए 1574 खिलाड़ियों में से बीसीसीआई ने कुल 574 नामों पर मुहर लगाई है.जिनपर फ्रेंचाईजी नीलामी में बोली लगाएगी. इसमें कुल 366 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 208 विदेशी क्रिकेटर हैं. नीलामी में सभी 10 टीमों द्वारा कुल 204 जगह को भरे जाने हैं. जिनमें 70 विदेशी खिलाड़ी होंगे.

कई बड़े प्लेयर्स पर लगेगी बोली
आईपीएल 2025 का ऑक्शन खास होने वाला है. क्योंकि इसमें सात बड़े भारतीयों पर बोली लगेगी. इन 7 प्लेयर्स में ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.देखना दिलचस्प होगा कि ये 7 बड़े खिलाड़ी किस टीम के द्वारा सेलेक्ट किए जाते हैं.

Tags: Indian premier league

Defined: कोहली-पंत या बुमराह नहीं, ये खिलाड़ी तय करेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का भविष्य, चला तो जीत पक्की समझिए

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारत के लिए सबसे अहम खिलाड़ी कौन हो सकता है. वह कौन है, जिसकी परफॉर्मेंस टीम के प्रदर्शन को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाने वाली है. इस सवाल के जवाब में शायद विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह के नाम पहले आएं. लेकिन यकीन मानिए इन सबसे ज्यादा अगर किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन अहम रहने वाला है तो हैं यशस्वी जायसवाल. अगर भारत को सीरीज जीतनी है तो यशस्वी को वही काम करना होगा, जो उन्होंने कभी वीरेंद्र सहवाग करते थे और जिसे इस मुंबइया बैटर ने बड़े सलीके से अपनाया है.

14 मैच में बनाए 1407 रन
22 साल के यशस्वी जायसवाल ने एक साल पहले ही टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू किया है. यशस्वी ने इस एक साल में ही वर्ल्ड क्रिकेट में तूफानी बैटर की पहचान बना ली है. टेस्ट क्रिकेट में चाहे स्ट्राइक रेट की बात हो या औसत और या फिर तेजी से हजार रन पूरे करने की. ऐसी हर लिस्ट में यशस्वी जायसवाल का नाम टॉप-5 या टॉप-10 में जरूर दिखेगा. इस क्रिकेटर ने अभी 14 ही टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन उन्होंने इस छोटे से करियर में ही 56.28 की औसत से 1407 रन बना डाले हैं. स्ट्राइक रेट 70.13 है तो सर्वोच्च स्कोर 214 है.

IND vs AUS Turning Level: पहले भारतीय क्रिकेटर घबराते थे, अब ऑस्ट्रेलिया थरथराता है… 2001 की वो तारीख जिसने बदल दिया सारा इतिहास

टीम के लिए जरूरी होते जा रहे यशस्वी
यशस्वी जायसवाल हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म में नहीं थे. वे सीरीज में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए. भारतीय टीम यह सीरीज 0-3 से हार गई. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले एक साल में यशस्वी टीम के लिए कितने अहम हो गए हैं. उनकी नाकामी टीम पर भारी पड़ने लगी है. उनका बेहतरीन प्रदर्शन टीम की जीत का रास्ता तैयार कर रहा है.

विरोधी को बैकफुट पर धकेल देते हैं
भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी यशस्वी जायसवाल की भूमिका निर्णायक रहने वाली है. भारतीय टीम पर्थ में जब मैदान पर उतरेगी तो यशस्वी जायसवाल का जोड़दार कौन होगा, यह भी तय नहीं है. लेकिन यह तय है कि ऑस्ट्रेलिया के पेस अटैक को अगर कोई बैकफुट पर धकेल सकता है तो वह यशस्वी जायसवाल हैं. यशस्वी अटैकिंग बैटर हैं और पहले ही ओवर से रन बनाना पसंद करते हैं. अगर यशस्वी अपनी चिरपरिचित अंदाज में बैटिंग करते हैं तो भारत अक्सर लंच ब्रेक के समय तक 100 रन के आसपास पहुंच जाता है, जिससे विरोधी टीम को प्लान बी में उतरना पड़ता है.

सहवाग वाली भूमिका निभाते हैं जायसवाल
भारतीय टीम में विराट कोहली जैसा सुपर स्टार है तो ऋषभ पंत जैसा काउंटर अटैक करने वाला खिलाड़ी. लेकिन यकीन मानिए बैटिंग में अगर किसी की कामयाबी भारत को सबसे अधिक फायदा दिला सकती है तो वह यशस्वी जायसवाल की है. उनके चलने का मतलब है कि दूसरे बैटर को क्रीज पर सेटल होने का मौका मिलना. हमने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के जमाने से देखा है कि जब ये बैटर जम जाते थे तो दूसरे बैटर का काम भी आसान कर दिया करते थे. उम्मीद है यशस्वी ऐसा ही करेंगे.

नाकाम हुए तो मिडिलऑर्डर पर पड़ेगा दबाव
अगर यशस्वी अपने इस खेल में नाकाम होते हैं तो उसका सीधा दबाव मिडिलऑर्डर पर पड़ेगा. कोई भी भारतीय फैन नहीं चाहेगा कि विराट कोहली या ऋषभ पंत को जल्दी बैटिंग के लिए उतरना पड़े. अगर ऐसा हुआ तो कोहली या पंत टीम को संभालकर आगे तो ले जा सकते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया पर शायद वह दबाव ना बने, जो यशस्वी की शुरुआत में ही की गई पिटाई से बन सकता है. रही बात जसप्रीत बुमराह या किसी और बॉलर की, तो उनकी भूमिका तभी शुरू होगी जब बोर्ड पर अच्छे रन लगे हों. हमने न्यूजीलैंड की सीरीज में देखा कि गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारत नहीं जीत सका था. वजह भी सबको पता है- भारत की खराब बैटिंग. इसीलिए अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतनी है तो ओपनर्स खासकर यशस्वी को अच्छी शुरुआत देनी होगी.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Rishabh Pant, Yashasvi Jaiswal