टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान नहीं भेजी गई टीम, निराश हुआ भारतीय कप्तान, कहा- हमें इसका दुख है…

नई दिल्ली. पाकिस्तान में होने वाले टी20 दृष्टिबाधित विश्व कप से भारत के नाम वापिस लेने पर कप्तान दुर्गाराव टोंपाकी ने बुधवार (20 नवंबर) को कहा कि टूर्नामेंट नहीं खेल पाने से वह निराश हैं जबकि राष्ट्रीय महासंघ ने भी इस घटनाक्रम पर खेद जताया है. सुरक्षा कारणों से सरकार से पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद भारतीय टीम ने टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया. भारतीय टीम को शनिवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिये बुधवार को वाघा सीमा पार जाना था.

टोंपाकी ने एक रिलीज में कहा ,‘‘ हम जुनून के साथ खेलते हैं और देश का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस करते हैं. हम हमेशा बड़े टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं और यह मौका खोने का हमें दुख है. लेकिन हमें पता है कि अगला विश्व कप जल्दी ही होना है. हम उसकी तैयारी जारी रखेंगे.’’ भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) ने दिल्ली में 25 दिन के अभ्यास शिविर के बाद विश्व कप टीम का चयन किया था.

IND vs AUS: बारिश के बाद कैसी होगी पर्थ की पिच? किसे मिलेगी मदद, जानिए पिच क्यूरेटर ने क्या कहा

कप्तान ने आगे कहा ,‘‘ हमारा कोचिंग कैंप काफी कामयाब रहा था जिसमें से काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकले थे और हमारा मानना है कि वे टीम को नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगे . अब उन्हें तराशने का समय है ताकि अगले टूर्नामेंट के लिये टीम तैयार रहे.’’ सीएबीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ यह टीम के लिये झटका है लेकिन हम सरकार की चिंताओं को समझते हैं और फैसले का सम्मान करते हैं .’’

भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए खेल मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया था लेकिन विदेश मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिल सकी. बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में आयोजित होनी है. लेकिन बीसीसीआई ने भी मेंस नेशनल टीम को पाकिस्तान भेजने से साफ इनकार कर दिया है. बीसीसीआई ने भारत के सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने के लिए कहा है.

Tags: Indian Cricket Workforce

T20I Rating: कल तक टॉप 50 में भी नहीं था, अब सभी इंडियंस को पछाड़ तीसरे नंबर पर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर

नई दिल्ली. आईसीसी ने टी20 रैंकिंग जारी कर दी है. टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा को इसमें बड़ा फायदा हुआ है. वह आईसीसी मेंस टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले सूर्या तीसरे स्थान पर थे. लेकिन अब वे चौथे नंबर पर खिसक गए हैं. तिलक वर्मा ने अब तीसरा स्थान हासिल कर लिया है.

आईसीसी की नई रैंकिंग लिस्ट में तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर हैं. उनके 806 रेटिंग हैं. रैंकिंग जारी करने से पहले तिलक 72वें स्थान पर थे. यानी उन्हें 69 स्थान पर फायदा हुआ है. तिलक के यहां तक पहुंचने का कारण उनका टी20 में कमाल का प्रदर्शन रहा है, हाल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक भी जड़ा था.

IND vs AUS: रोहित-गिल पहले टेस्ट से बाहर, कौन करेगा ओपनिंग? तीसरे पर नहीं आएंगे कोहली, दिग्गज ने चुनी प्लेइंग XI

तिलक ने खेली थी धांसू पारी
चौथे टी20 मैच में 22 वर्षीय तिलक ने महज 47 गेंद में नौ चौके और 10 छक्के जड़े जिससे वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने थे. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने भी शतकीय पारी खेली थी. संजू और तिलक ने दूसरे विकेट के लिए 86 गेंदों पर शानदार साझेदारी निभाई थी. तिलक वर्मा इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. उन्होंने 4 मैचों की टी20 सीरीज में 280 रन ठोके थे.

पहले स्थान पर ट्रेविस हेड

रैंकिंग में पहले स्थान पर ट्रेविस हेड हैं. उनका पास कुल 855 रेटिंग हैं. वहीं, दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के फिलिप सॉल्ट हैं. जिनके पास 828 रेटिंग है. ये दोनों खिलाड़ी अपने स्थान पर बने हुए हैं. पांचवें नंबर की बात करें तो बाबर आजम, छठवें पर मोहम्मद रिजवान, सातवें पर जोस बटलर, आठवें पर यशस्वी जायसवाल हैं.

Tags: ICC Rankings, Tilak Varma

IND VS AUS : जो मूंछों पर ताव देकर करते है भारतीय टीम का शिकार, वो फिर कर सकते है टीम इंडिया के इरादों पर वार,ऑस्ट्रेलिया की मूंछ वाली मिसाइल

नई दिल्ली. अस्सी नब्बे के दशक से जब भी भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ होती है तो हर किसी की नज़र ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड और खिलाड़ियों के प्रोफ़ाइल पर जाती है. अब आप हैरान हो रहें होगें कि इसमें ख़ास क्या है . दरअसल नज़रें उन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की खोज में लग जाती है जो मूंछों के साथ मैदान पर उतरते है .

वैसे भी मूंछ रखना रौब दिखाने की निशानी होती है ये तो सब जानते हैं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने इस बात को बहुत गंभीरता से लिया और इतिहास पर नज़र डालें तो मूंछ वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स का अलग क्रेज़ रहा है . इस बार की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफ़ी में एक बार फिर सबसे ज़्यादा चर्चा एक मूंछ वाले बल्लेबाज़ की है जो दो बार भारत को पहले भी गहरी चोट दे चुका है.

मूंछें हो तो ट्रेविस हेड जैसी

भारतीय टीम के खिलाफ इन दिनों मूंछो पर ताव देकर कोई रन बना सकता है तो वो है ट्रैविस हेड .. इसी लिए इस बार की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफ़ी में सबसे ज़्यादा चर्चा भी इसी बल्लेबाज़ की हो रही है . भारत के खिलाफ हेड के रिकॉर्ड हैरान करने वाले है . सबसे पहले बात दो वर्ल्ड चैंपियनशिप की कर लेते है .. 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हेड ने तूफ़ानी शतक लगाया और ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन बनाने में बड़ा रोल अदा किया फिर उसी साल 50 ओवर के वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में हेड ने फिर शतक जड़ दिया और भारत का सपना टूट गया . इस बार भी हेड भारत के लिए बड़ा ख़तरा हैं . ट्रेविड हेड का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड लाजवाब रहा है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में टीम इंडिया के खिलाफ खेले 10 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में हेड ने 42 की बढ़िया औसत से 715 रन ठोके हैं। इस दौरान हेड ने एक शतक और 3 फिफ्टी जमाई है.

मूंछों के साथ जानलेवा थे जानसन

2014-15 में ऑस्ट्रेलिया ने आख़िरी बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफ़ी जीता था तब उस टीम में एक मूंछ वाले गेंदबाज़ ने क़हर ढाया था उस गेंदबाज़ का नाम था मिचेल जानसन . इस गेंदबाज़ ने तब विराट कोहली समेत कई बल्लेबाज़ों के सिर पर बॉल मारा था और उनकी खुंखार गेंदबाज़ी के सामने भारत 2-0 से सीरीज़ हार गया था. तीन मैचों की सीरीज़ में जॉनसन ने 13 विकेट लिए थे .

मूंछें हो तो बून जैसी

1987 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे बून अपनी क़द काठी और अपनी मूंछो के लिए काफ़ी सुर्ख़ियों में रहते थे. भारत के खिलाफ उन्होंने भी ढेरों रन बनाए . 1991-82 की तीन मैचों की सीरीज़ के डेविड बून ने डॉमिनेट किया और 79.42 का औसत से 556 रन बनाए. बून उन मूंछ वाले बल्लेबाज़ों की क़तार में शायद सबसे आगे खड़े नज़र आएंगे.

मर्व ह्यूज जैसा कोई नहीं

80 के दशक में जब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट कैरी पैकर की वजह से परेशानी में था तब कंगारू टीम में एक ऐसा तेज गेंदबाज़ आया जो अपनी गेंदबाज़ी से ज़्यादा अपनी मुंछो के लिए फ़ेमस था. देसी भाषा में गल्लमुच्छ यानि गाल तक की बड़ी मूंछों के साथ ह्यूज जब रन अप पर भागते थे तो उनका एक अलग क्रेज देखने को मिलता था. ह्यूज के पास शानदार कटर गेंद के अलावा बेहतरीन स्लोवर गेंद भी थी . उनकी बाउंसर्स भी सीधे सिर की तरफ़ आती थी इसीलिए उनको खेलना किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ के लिए चैलेंज हुआ करता था . भारत के खिलाफ मर्व ह्यूज़ ने 6 टेस्ट में 27.47 की औसत से 23 विकेट लिए .

लाजवाब लिली

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज डेनिस लिली की मूंछ और उनकी गेंदबाज़ी की चर्चा ना की जाए तो ग़लत होगा. एक गेंदबाज़ के तौर पर डेनिस लिली जितने अपनी आउट स्विंग और रफ़्तार भारी स्विंग गेंदबाज़ी के लिए सुर्ख़ियों में रहते थे उतना ही अपने लुक की वजह से .भारत के खिलाफ लिली ने हमेशा ज़बरदस्त गेंदबाज़ी की .1980-81 की सीरीज़ में लिली ने 36 विकेट लेकर भारतीय टीम को बहुत परेशान किया था .पुराने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटप्रेमी की मूंछे इस लिए भी सुर्ख़ियों में रहती थी क्योंकि वो उसके अपने ऐग्रेशन का प्रतीक मानते थे .

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Jasprit Bumrah, Pat cummins, Rishabh Pant, Virat Kohli

8 साल बाद… ऑलराउंडर की हो रही इस टूर्नामेंट में वापसी, बड़े भाई की कप्तानी में खेलेगा टी20 मैच

नई दिल्ली. वर्ल्ड नंबर वन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में खेलेंगे. भारत के इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट में बड़ौदा की कप्तान हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या करेंगे. पिछली बार की उप विजेता बड़ौदा की टीम हार्दिक की वापसी से मजबूत हो गई है. हार्दिक ने हाल में भारत को साउथ अफ्रीका में चार मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से दिलाने में अहम रोल निभाई थी. बड़ौदा की टीम स्टार खिलाड़ियों से सजी है. हार्दिक की इस टूर्नामेंट में 8 साल बाद वापसी हो रही है. उन्होंने आखिरी बार इस टूर्नामेंट में 2016 में खेला था. इसके बाद से वह नेशनल टीम की प्रतिबद्धताओं की वजह से इसमें नहीं खेले.

सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट (Syed Mushtaq Ali T20 Event) की शुरुआत 23 नवंबर से हो रही है. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने जब आखिरी बार इस टूर्नामेंट में खेला था तब उन्होंने इंटरनेशलन क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया था. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 2018 में आखिरी बार खेला था. बीसीसीआई ने पिछले दिनों अपने खिलाड़ियों से खाली समय में घरेलू क्रिकेट खेलने को कहा था. इससे तत्कालीन हेड कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा भी सहमत थे. दोनों का कहना था कि घरेलू क्रिकेट खेलने से खिलाड़ियों को फायदा होगा और वह अपने स्किल में निखार ला पाएंगे.

43 चौके 24 छक्के… 152 गेंद पर बनाए 419 रन, 15 साल के क्रिकेटर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना महारिकॉर्ड

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के ‘डर्टी’ गेम पर ICC का चला डंडा, PoK नहीं जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी

हार्दिक पंड्या टेस्ट नहीं खेलते
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने पिछले दिनों घरेलू क्रिकेट खेलने से आनाकानी की थी. जिसके बाद बोर्ड ने उन्हें अपने सालाना अनुबंध से बाहर कर दिया था. बीसीसीआई के इस कड़े रवैये के बाद ईशान और श्रेयस बाद में घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आए. हार्दिक पंड्या टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं. भारत को इस साल अब कोई लिमिटेड ओवर की इंटरनेशनल सीरीज नहीं खेलनी है. पंड्या खाली समय में सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट खेलेंगे. बड़ौदा की टीम को ग्रुप बी में गुजरात, उत्तराखंड, तमिलनाडु, त्रिपुरा, सौराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम के साथ रखा गया है.

नंबर वन ऑलराउंडर बने हार्दिक पंड्या
आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी टी20 ऑलराउंडर की रैंकिंग में हार्दिक पंड्या नंबर वन पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को पीछे छोड़ नंबर वन की कुर्सी हासिल की. हार्दिक ने साउथ अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था. हार्दिक दूसरी बार नंबर वन ऑलराउंडर बने हैं.

Tags: Hardik Pandya, ICC T20 Rankings, (*8*)Krunal pandya, Syed Mushtaq Ali Trophy

दो स्पिनर के साथ खेले हिंदुस्तान, नयन मोंगिया का बयान
  • November 20, 2024, 16:45 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली. पूर्व विकेटकीपर नयन नोंगिया ने न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि जो टीम पहले दो टेस्ट में दबाव झेलने में सक्षम रहेगी उसी को जीत मिलेगी. नयन मोंगिया ने आगे बातचीत करते हुए कहा कि पर्थ के मैदान पर भारत को अपनी ताकत पर खेलना चाहिए और दोनों स्पिनर जो बल्लेबाजी भी अच्छी कर लेते हैं उनके साथ ही उतरना चाहिए.

5 पारियों में 3 शतक, संजू सैमसन को बनाया गया इस टीम का कप्तान, टी20 टूर्नामेंट में करेंगे चौकों- छक्कों की बरसात

नई दिल्ली. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को साउथ अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. संजू ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज में दो शतक जड़कर खूब वाहवाही बटोरी. भारत ने साउथ अफ्रीका में 4 मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की. टीम इंडिया की सीरीज जीत में संजू सैमसन ने अहम रोल अदा किया. उन्होंने ओपनिंग में उतरकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. संजू आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में केरल की कप्तानी करेंगे. इस साल उन्होंने टी20 में तीन शतक जड़े. एक साल में तीन टी20 शतक जड़ने वाले संजू दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं.

सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट 2024 का आयोजन 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगा. भारतीय टीम अगले साल जनवरी 2025 तक कोई लिमिटेड ओवर की सीरीज नहीं खेलने वाली है. संजू सैमसन (Sanju Samson) टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में वह सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए दिखाई देंगे. संजू इस समय बेहद शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका सीरीज के पहले टी20 में शानदार शतक जड़ा जबकि उसके बाद चौथे और आखिरी टी20 में सेंचुरी जड़कर भारत को बड़ी जीत दिलाई.

शुभमन गिल हुए चोटिल, 14 दिन तक हो सकते हैं क्रिकेट से बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में खेलना मुश्किल

(*3*)ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के ‘डर्टी’ गेम पर ICC का चला डंडा, PoK नहीं जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी

संजू की टीम को ग्रुप ई में रखा गया है
संजू की कप्तानी वाली केरल की टीम को सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में ग्रुप ई में रखा गया है. इस ग्रुप में गोवा, मुंबई, महाराष्ट्र, सर्विसेज, नागालैंड और आंध्र प्रदेश के साथ रखा गया है. केरल की टीम अपने सभी मैच जिमखाना ग्राउंड और राजीव गांधी स्टेडियम में खेलेगी.

संजू 23 नवंबर को सर्विसेस के सामने होंगे
संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी शतक जड़ा था. संजू टी20 में बैक टू बैक सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय हैं. संजू की अगुआई वाली केरल टीम सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 23 नवंबर को सर्विसेस के खिलाफ हैदराबाद में करेगी.

Tags: Sanju Samson, (*5*)Syed Mushtaq Ali Trophy

IPL 2025 Public sale: बीसीसीआई पर भड़के रिकी पोंटिंग, जाहिर की नाराजगी, कहा- मुझे नहीं पता था कि…

नई दिल्ली. रिकी पोंटिंग ने आईपीएल 2025 की नीलामी के शेड्यूलिंग के लिए बीसीसीआई की आलोचना की है. क्योंकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और जस्टिन लैंगर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच बीच में ही छोड़ना पड़ेगा. वे दोनों चैनल कमेंट्री टीम का हिस्सा थे. लेकिन फ्रेंचाईजी को ध्यान में रखते हुए उन्हें आईपीएल के ऑक्शन में हिस्सा लेने जाना होगा.

रिकी पोटिंग ने कहा,” यह मेरे और जस्टिन लैंगर के लिए सबसे खराब स्थिति है. हमें पिछले कुछ महीनों से लग रहा था कि यह शायद टेस्ट मैचों के बीच में होने वाला है. इससे यह होता है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर से सारा दबाव हट जाता है, दोनों टीमों के कई खिलाड़ी नीलामी में शामिल हैं. लेकिन मुझे नहीं पता कि बीसीसीआई ने जो तारीखें चुनी हैं इसका टेस्ट मैच से कुछ लेना-देना हो सकता है.

T20I Rating: कल तक टॉप 50 में भी नहीं था, अब सभी इंडियंस को पछाड़ तीसरे नंबर पर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर

पोंटिंग ने आगे कहा, “मैं पहले दिन कॉमेंट्री करूंगा और फिर शुक्रवार की देर रात जेद्दा के लिए उड़ान भरूंगा. नीलामी 24 और 25 तारीख को है और फिर हमें इस हिसाब से अपना शेड्यूल देखना होगा. उम्मीद है कि मैं पर्थ टेस्ट मैच खत्म होने तक वापस आ जाऊंगा और अगर नहीं तो मैं एडिलेड में होने वाले टेस्ट मैच की शुरुआत के दौरान वापस आ जाऊंगा.”

बता दें कि पोंटिंग को हाल ही में पंजाब किंग्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था, जबकि लैंगर लखनऊ सुपर जायंट्स को कोचिंग देंगे. पोटिंग ने इसी साल दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ दिया था. उनकी कोचिंग में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रह रहा था. टीम एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी.

Tags: BCCI Cricket, Ricky ponting

कौन हो वो गेंदबाज… जो बिना मैच खेले ऑस्ट्रेलिया से लौटा इंडिया, लेफ्ट हैंड पेसर को मिला मौका

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए हैं. खलील को बतौर रिजर्व तेज गेंदबाज टीम इंडिया के साथ जोड़ा गया था. उनकी जगह पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ शामिल किया गया है. खलील स्वदेश लौट आए हैं. बांग्लादेश सीरीज के दौरान टेस्ट टीम में शामिल किए गए दयाल दक्षिण अफ्रीका में टी20 टीम में थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेले. वह जोहानिसबर्ग से सीधे पर्थ पहुंचे हैं.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) को चोट लग गई थी और वह नेट्स पर गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे .मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी जिसके बाद उन्हें भारत वापस भेज दिया गया. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,‘यह विकल्प की तरह है क्योंकि भारतीय टीम को अभ्यास के लिए मिचेल स्टार्क की तरह का गेंदबाज चाहिए. यश दयाल (Yash Dayal) को ए टेस्ट खेलना था लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका भेज दिया गया था. खलील अगर गेंदबाजी नहीं कर सकता तो उसके यहां रहने का कोई फायदा नहीं था.’

शुभमन गिल पर्थ टेस्ट से नहीं हुए बाहर…मैच वाले दिन होगा फैसला, बॉलिंग कोच मोर्केल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानें 4 बड़ी बातें

VIDEO: एक और नया क्रिकेटर आया है… रोहित दूसरी बार बने पापा, टीम साथियों ने खास अंदाज में दी बधाई

खलील अहमद को आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है
अभी यह तय नहीं है कि खलील आईपीएल नीलामी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट खेलेंगे या नहीं. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया है. जबकि दयाल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने बरकरार रखा है. मंगलवार को यशस्वी जायसवाल को भी बल्लेबाजी के दौरान कंधे में तकलीफ हुई थी लेकिन वह बुधवार को नेट पर लौटे.

बुमराह करेंगे पर्थ टेस्ट में कप्तानी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच में रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे जबकि शुभमन गिल के भी नहीं खेलने के आसार हैं. गिल के अंगूठे में चोट है और वह पर्थ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले टेस्ट में कप्तानी करेंगे. बुमराह इससे पहले एक टेस्ट में कप्तानी कर चुके हैं जहां भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार मिली है.

Tags: India vs Australia, Khaleel ahmed

शुभमन गिल पर्थ टेस्ट से नहीं हुए बाहर…मैच वाले दिन होगा फैसला, बॉलिंग कोच मोर्केल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानें 4 बड़ी बातें

नई दिल्ली. भारतीय टीम प्रबंधन शुभमन गिल के पहले टेस्ट मैच में खेलने की उम्मीद कर रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच में शुभमन गिल की खेलने की उम्मीद बेहद कम है. हालांकि टीम इंडिया के बॉलिंग कोच का कहना है कि गिल इस टेस्ट मैच से बाहर नहीं हुए हैं क्योंकि उनकी इंजरी में तेजी से सुधार हो रहा है. मोर्केल ने बताया कि चोटिल गिल के पहले टेस्ट मैच में खेलने पर फैसला मैच वाले दिन सुबह लिया जाएगा. कुछ दिन पहले गिल के अंगूठे में चोट लग गई थी. जिसके बाद से कहा जा रहा कि गिल पहले टेस्ट में शायद नहीं खेल पाएंगे.

सूत्रों की मानें तो शुभमन गिल (Shubman Gill) के अंगूठे में फ्रैक्चर है जिसकी वजह से वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. लेकिन टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने गिल की इंजरी पर जो अपडेट बुधवार को मीडिया को दी, उसपर सभी हैरान हैं. मोर्केल ने बताया कि गिल की इंजरी में लगातार सुधार हो रहा है. और हम उनके खेलने पर फैसला मैच वाले दिन सुबह करेंगे.

8 साल बाद… ऑलराउंडर की हो रही इस टूर्नामेंट में वापसी, बड़े भाई की कप्तानी में खेलेगा टी20 मैच

पृथ्वी शॉ की वापसी… सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं, श्रेयस अय्यर बने इस टीम के कप्तान

‘गिल के खेलने पर कॉल मैच वाले दिन सुबह लिया जाएगा’
मोर्ने मोर्केल ने बुधवार को पर्थ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ निश्चिततौर पर शुभमन गिल की इंजरी में लगातार सुधार हो रहा है. वॉर्मअप गेम में वह चोटिल हुए, जो हमारे लिए बड़ा झटका था लेकिन दिन प्रतिदिन वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं. मुझे लगता है कि पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच की सुबह उनके खेलने पर फैसला लिया जाएगा. इसका मतलब साफ है कि टीम प्रबंधन गिल के पर्थ में खेलने की उम्मीद लगाए हुए है.

कोहली को लेकर क्या बोले मोर्केल
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने विराट कोहली की लीडरशिप को लेकर कहा कि इस दिग्गज क्रिकेटर इंटैंसिटी और पेशेवरपन को देखकर सामने वाली टीम दबाव में रहती है. कोहली अपने शानदार खेल से गेम को अलग लेवल पर ले जाते हैं.

हमारी नजर शमी पर है: मोर्केल
हाल में चोट से उबरकर क्रिकेट में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर मोर्केल ने कहा कि टीम प्रबंधन इस स्टार गेंदबाज पर कड़ी नजर रखे हुए है. मोर्केल ने कहा कि वह टीम मैनेजमेंट उनके साथ धैर्य रखी हुई है. उन्हें पूर्ण रूप से फिटनेस हासिल को मौका दिया जा रहा है. वह अपने घर पर टीम के साथ काम कर रहे हैं. शमी ने रणजी ट्रॉफी में वापसी करते हुए 7 विकेट लिए थे. अब वह सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में खेलेंगे.

‘नीतीश रेड्डी विकेट टू विकेट गेंदबाजी करते हैं’
मोर्ने मोर्केल ने कहा कि युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी एक उभरते हुए खिलाड़ी हैं. वह ऑलराउंड प्रदर्शन की काबिलियत रखते हैं. वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो एक छोर संभाल सकता है. उसकी खासियत है कि वह विकेट टू विकेट गेंदबाजी करता है. नीतीश एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें कोई भी टीम अपने पास रखना चाहेगी जो उनके पेस अटैक की मदद कर सके. नीतीश रेड्डी पर्थ में अपने टेस्ट करियर कर आगाज कर सकते हैं.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Shubman gill

INDIA VS AUS : पूर्व विकेटकीपर का बड़ा दावा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत पक्की बस RBI प्लान पर करें टीम इंडिया काम, 60 प्रतिशत है जीतने की उम्मीद

नई दिल्ली. ये वर्चस्व की लड़ाई है, ये मुक़ाबला आर-पार का है, ये मान सम्मान की महाभारत है, मैदान की इस जंग में दबाव झेलने की कला, विपरीत परिस्थितियों में उबरने का माद्दा और गिरकर उठने की कला का भी इम्तिहान होगा. क्रिकेट की इस सबसे बड़ी जंग से कोई अछूता नहीं है . इस महामुक़ाबला पर सबकी अपनी अपनी राय और सोच है ऐसे में एक अलग विश्लेषण लेकर आए भारत के पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया का मानना है कि भारत के सीरीज़ जीतने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया कौ चौंकाने वाली रणनीति बनानी होगी.

कभी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट ना खेल पाने का मलाल लिए देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर में एक नयन मोंगिया ने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा कि पहले दो टेस्ट मैच में जो टीम दबाव झेल लेगी वहीं सीरीज जीतेगी

पर्थ की पिच पर दो स्पिनर

न्यूज़ 18 से ख़ास बातचीत में मोंगिया ने आगे कहा कि पर्थ की पिच पर रफ़्तार से ज़्यादा उछाल से फायदा होता है इसीलिए यहां पर जडेजा और अश्विन दोनों को खिलाया जाना चाहिए. लायन का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी पर्थ में सफलता के ध्यान में रखना चाहिए और अच्छी बात ये है कि दोनों बल्लेबाज़ी भी अच्छी कर लेते है . ये ऐसा फैंसला है जो ऑस्ट्रेलिया को चौंका सकता है

विराट – पंत जिताएंगे सीरीज

भारत के लिए टेस्ट में पारी की शुरुआत और फिर शतक लगाने वाले नयन मोंगिया ने न्यूज 18 से बातचीत में आगे कहा कि विराट इस सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाएंगे और वो चैंपियन की तरह वापसी करेंगे. विराट को चैलेंज लेना आता है और वो ऑस्ट्रेलियाई चुनौती से निपटना जानते है.नयन की निगाहें पंत पर भी अटकी है क्योंकि वो ऋषभ की वापसी से बहुत प्रभावित हैं. गाबा टेस्ट याद करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया अभी तक उस सदमें से नहीं उबरा है और यही पंत के पक्षों जाएगा. ऑस्ट्रेलिया तब बहुत परेशान हो जाती है जब उनकी आंख में आंख डालकर खेलने वाला खिलाड़ी आ जाता है और विराट और पंत ऐसे ही खिलाड़ी है.

ईश्वरन से कराओ ओपेन

भारत के लिए 44 टेस्ट खेल चुके नयन मोंगिया ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया में कामचलाऊ ओपनर से काम नहीं चलेगा और यशस्वी जायसवाल के साथ अभिमन्यु ईशवरन से ही पारी की शुरुआत कराई जानी चाहिए. मोंगिया का मानना है कि ईशवरन अच्छे फ़ॉर्म में हैं और सालों से नई गेंद खेल रहे है जबकि के राहुल ने हाल में ओपेन नहीं किया है. लिहाज़ा नई गेंद के सामने स्पेशलिस्ट ओपनर ही होना चाहिए .

नयन का मानना है कि असली लड़ाई दोनों कप्तानों के बीच में हैं . गेंदबाज़ी में भले ही बुमराह कमिंस से आगे है पर कप्तानी में अनुभव की ज़रूरत होती है जो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के पास है . इस सीरीज़ की शुरुआत धमाकेदार होने की उम्मीद है हालाँकि मैच से पहले बारिश ने दोनों कप्तानों को असमंजस में ज़रूर डाल दिया है .

Tags: Border Gavaskar Trophy, Gautam gambhir, India vs Australia, Jasprit Bumrah, Pat cummins, Rishabh Pant, Steve Smith, Virat Kohli