ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग XI में होगा बदलाव, रवींद्र जडेजा बाहर! 21 साल का युवा कर सकता है डेब्यू- रिपोर्ट

(*21*)नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल के इस मैच में न खेलने के कारण नजरें प्लेइंग इलेवन पर है. सबको यही जानना है कि पर्थ में किन खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली अंतिम ग्यारह में बदलाव संभव है. रवींद्र जडेजा को बाहर रखा जा सकता है जबकि मुख्य स्पिनर के तौर पर आर अश्विन खेलेंगे.

विदेशी पिचों पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और ऐसे में प्लेइंग इलेवन में एक ह स्पिनर को मौका दिया जा सकता है. खबरों के मुताबिक भारत रवींद्र जडेजा या रविचंद्रन अश्विन में से किसी एक को बाहर करने की तैयारी में हैं. 21 साल के युवा नितीश रेड्डी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

(*21*)नितीश कुमार रेड्डी कर सकते हैं डेब्यू

ESPN क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक भारत नितीश कुमार रेड्डी को पर्थ में पहले टेस्ट में डेब्यू कराने की योजना बना रहा है. रेड्डी को टीम में शामिल करने से भारतीय टीम को निचले क्रम में बल्लेबाजी मिलेगी. वह नंबर 7 या 8 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और साथ ही में दिन के खेल में 6-10 ओवर गेंदबाजी कर तीन तेज गेंदबाजों का बोझ कम कर सकें. रेड्डी को गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ काफी समय बिताते हुए देखा गया है.

(*21*)जडेजा बाहर, अश्विन खेल सकते हैं मैच
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को पर्थ टेस्ट के प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है. रविचंद्रन अश्विन को एक मात्र स्पिनर के तौर पर मौका मिलने की उम्मीद है. इसका कारण यह है ऑस्ट्रेलिया के तीन प्रमुख बल्लेबाज- उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड और एलेक्स केरी जो बाएं हाथ के हैं. रिपोर्ट के अनुसार जडेजा ने नेट्स में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी पर काफी समय बिताया.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Ravichandran ashwin, Ravindra jadeja

43 चौके 24 छक्के… 152 गेंद पर बनाए 419 रन, 15 साल के क्रिकेटर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना महारिकॉर्ड

नई दिल्ली. युवा ओपनर आयुष शिंदे ने हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में नाबाद 419 रन की पारी खेली. उन्होंने 152 गेंदों पर 43 चौके और 24 छक्के जड़े. जनरल एजूकेशन अकादमी की ओर से खेलते हुए पार्ल तिलक विद्या मंदिर के खिलाफ ये ऐतिहासिक पारी खेली. आयुष ने इसके साथ दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के वर्षों पुराने महारिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. क्रॉस मैदान पर खेले गए मुकाबले में आयुष ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया. वह ब्वॉयज अंडर 16 टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. साल 2009 में सरफराज खान ने 12 साल की उम्र में 439 रन बनाए थे. आयुष की मैराथन पारी के दम पर उनकी टीम 464 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही.

आयुष शिंदे (Ayush Shinde) ने एक साथ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और विनोद कांबली (Vinod Kambli) को पीछे छोड़ दिया. सचिन ने शारदा विद्या मंदिर की ओर से खेलते हुए नाबाद 326 रन की पारी खेली थी जबकि विनोद कांबली ने नाबाद 349 रन बनाए थे. दोनों ने 664 रन कर रिकॉर्ड साझेदारी की टीम को बड़ी जीत दिलाई थी. आयुष ने एक ही झटके में दोनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. आयुष की इस पारी के बूते उनकी टीम ने 5 विकेट पर 648 रन बनाए.

पृथ्वी शॉ की वापसी… सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं, श्रेयस अय्यर बने इस टीम के कप्तान

Most hundred in Border Gavaskar Trophy: विराट और स्मिथ कर रहे पीछा, सचिन के बड़े रिकॉर्ड को खतरा, सबसे पहले कौन तोड़ेगा

हैरिस शील्ड में खेलकर ये खिलाड़ी टीम इंडिया का तय कर चुके हैं सफर
टीम इंडिया के ओपनर पृथ्वी शॉ ने 2013 में इस टूर्नामेंट में एक पारी में कमाल की पारी खेली थी. शॉ ने 546 रन बनाकर खूब सूर्खियां बटोरी थी. जब उन्होंने ये पारी खेली तब उनकी उम्र 14 साल थी. शेफील्ड शील्ड मुंबई का एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट से सचिन, कांबली, सरफराज और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी टीम इंडिया तक का सफर तय करने में सफल रहे हैं. आयुष के पिता सुनील सतारा में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे. सुनील मुंबई में कामोठे में एक दुकान में काम करते हैं जहां सोने की चेन और आभूषण बनाने का काम किया जाता है.

बेटे के सपने को पूरा करने को पिता मुंबई शिफ्ट हुए
बेटे के सपने को पूरा करने के लिए सुनील मुंबई में शिफ्ट हुए. छह साल की उम्र में क्रिकेट की बारिकियों को सीखने वाले आयुष का सपना बहुत बड़ा है. क्रिकेट के जूनुनी इस युवा ने अभी तक प्रैक्टिस के दौरान अपने घर के 3 टीवी तोड़ दिए हैं. उन्होंने पिछले सीजन अंडर 16 में इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए थे. पिता सुनील का कहना है कि उनका बेटा बहुत जिद्दी है और जो भी चीज करने की ठान लेता है उसे पूरी करके रहता है.


(*15*)Tags: Cricket information, Sachin tendulkar, Vinod Kambli

IND vs AUS: चोट कोई परेशानी नहीं! ऑस्ट्रेलिया में युवा ही दिलाते हैं जीत, तब भी कोहली-रोहित के बिना जीते थे सीरीज

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम चिंता के बादलों से घिरी हुई है. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से पहला टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के बिना खेलना है. इतना ही नहीं है. शुभमन गिल समेत टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हैं. लेकिन आपको भारतीय टीम में कुछ सीनियर या नियमित सदस्यों के ना होने से परेशान होने की जरूरत नहीं है. भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया में इतिहास ही ऐसा है कि चोट अब कोई चिंता नहीं लगती. वजह- साल 2020-21 में जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती थी, तब भी कई सीनियर टीम से नदारद थे. आइए थोड़ा फ्लैश बैक में चलते हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2020-21 में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी. भारतीय टीम ने मेलबर्न टेस्ट 8 विकेट और ब्रिस्बेन टेस्ट 3 विकेट से जीता था. ब्रिस्बेन में उसने 329 रन का लक्ष्य हासिल किया था. एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. सिडनी टेस्ट ड्रॉ खत्म हुआ था.

कोहली एक ही टेस्ट खेले थे.. पैरेंटल लीव पर लौटे थे स्वदेश
भारतीय टीम 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में पहुंची थी. विराट कोहली पहला टेस्ट खेले और इसके बाद पैरेंटल लीव पर स्वदेश लौट आए. इसके बाद बाकी तीन मैचों की कप्तानी अजिंक्य रहाणे ने की थी. इस बार भी रोहित शर्मा पैरेंटल लीव की वजह से पहला मैच नहीं खेल रहे हैं. बाकी मैचों में उनके टीम से जुड़ने की उम्मीद थी.

रोहित शर्मा भी दो टेस्ट मैच ही खेले थे
रोहित शर्मा भी 2020-21 के दौरे पर दो ही मैच खेले थे. इसके बाद वे चोट के चलते टीम से बाहर हो गए थे. हालांकि, टीम इंडिया की ‘सेहत’ पर इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. भारत ने विराट और रोहित दोनों के ना रहने के बावजूद ना सिर्फ मैच जीता, बल्कि सीरीज भी अपने नाम की.

शमी भी 2 मैच के बाद स्वदेश लौटे थे
अगर भारतीय बैटिंग लाइन अप से विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम नदारद थे तो बॉलिंग अटैक में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का साथ भी नहीं मिल पा रहा था. शमी उस सीरीज में सिर्फ 2 मैच खेले थे. बुमराह भी एक मैच चोट के कारण नहीं खेल सके थे.

ऋषभ पंत ने बनाए थे सबसे ज्यादा रन
जब भारत के दिग्गज अलग-अलग कारणों से टीम से बाहर चल रहे थे तब युवाओं ने मोर्चा संभाला. ऋषभ पंत ने 3 मैच में 274 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बैटर बने थे. उन्हें सीनियर चेतेश्वर पुजारा (271), अजिंक्य रहाणे (268) के साथ युवा शुभमन गिल (259) का अच्छा साथ मिला था. वॉशिंगटन सुंदर ने तो एक ही मैच में 84 रन ठोक दिए थे.

सुंदर-नटराजन-शार्दुल ने संभाला था मोर्चा
गेंदबाजी में भी कोई ना कोई खिलाड़ी चोटिल होता रहा. नतीजा कोई भी मुख्य गेंदबाज चारों मैच नहीं खेला. अश्विन और बुमराह ने तीन-तीन मैच खेले. शमी दो ही मैच खेल सके. ऐसे समय में युवा गेंदबाजों वॉशिंगटन सुंदर, टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर ने मोर्चा संभाला था. शार्दुल ने एक मैच खेलकर 8 विकेट झटके थे. सुंदर और नटराजन ने एक-एक मैच खेलकर 7-7 विकेट लिए थे.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Rishabh Pant, Shubman gill, Workforce india

Defined: ओपनर और तीसरे नंबर के बैटर की गुत्थी सुलझी, पर तीसरे पेसर में उलझा भारत, पर्थ में डेब्यू करेगा…

नई दिल्ली. कहते हैं सिर मुंडाते ही ओले पड़े. भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के साथ यही हुआ है. टीम इंडिया पहले तो बिना कप्तान ऑस्ट्रेलिया पहुंची. ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर शुभमन गिल चोटिल हो गए. इससे भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन और प्लेइंग इलेवन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. एक सवाल तो यह भी है कि भारतीय टीम क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले ही टेस्ट में किसी खिलाड़ी को डेब्यू करा सकती है. आइए ऐसे ही सवालों के जवाब ढूंढ़ते हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के नाम से खेली जाने वाली सीरीज में इस बार 5 टेस्ट मैच होने हैं. शुरुआत पर्थ से हो रही है. दोनों टीमें 22 नवंबर से यहां दो-दो हाथ करेंगी. इस मैच से पहले भारत के सामने 4 बड़े सवाल हैं. इनमें ओपनर से लेकर तीसरे नंबर के बैटर पर सवाल हैं. ऑलराउंडर कौन होगा, यह सवाल भी बार-बार पूछा जा रहा है. एक और सवाल यह है कि टीम का चौथा पेसर कौन होगा.

  • रोहित शर्मा की जगह कौन लेगा. यशस्वी जायसवाल का साथी ओपनर कौन होगा?

    यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए दो खिलाड़ी रेस में हैं. केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन. नेट्स को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि टीम इंडिाय अनुभवी केएल राहुल को अभिमन्यु पर वरीयता दे सकती है. अभिमन्यु इंडिया ए के साथ तकरीबन 20 दिन से ऑस्ट्रेलिया में हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने ऐसी कोई खास पारी नहीं खेली कि उन्हें ओपनिंग का मौका दिया जाए.

  • शुभमन गिल चोटिल हैं. अगर वे नहीं खेले तो तीसरे नंबर कौन बैटिंग करेगा?

    पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल के खेलने की संभावना बहुत कम ह. ऐसे में तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए टीम इंडिया के पास कुछ विकल्प हैं. पहला- देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जाए, जो पिछले 20 दिन से ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहां की परिस्थिति से काफी हद तक वाकिफ हो चुके हैं. गिल के चोटिल होने के बाद उन्हें शायद इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया में रोका भी गया है. दूसरा विकल्प विराट कोहली को प्रमोट करने का है. हालांकि, यह विकल्प आत्मघाती भी हो सकता है. अपने सबसे बेहतरीन बैटर को जो आउट ऑफ फॉर्म भी है, उसके बैटिंग ऑर्डर से छेड़छाड़ सही नहीं होगा. तीसरा विकल्प कुछ नया करने का है. जैसे ध्रुव जुरेल को मौका देना या सरफराज को प्रमोट करना या फिर अभिमन्यु को ही डेब्यू करा देना. क्लीन स्वीप के बाद पहली सीरीज खेल रही भारतीय टीम पहले ही मैच में कुछ नया करने से बचना चाहेगी.

  • भारतीय टीम कितने ऑलराउंडर्स के साथ उतरेगी? क्या नीतीश को मौका मिलेगा?

    कोई भी टीम चाहती है कि उसके टीम में एक से ज्यादा ऑलराउंडर हों. अगर मैदान भारत का होता तो रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन दोनों का खेलना तय था. ऑस्ट्रेलिया में इनमें से किसी एक को ही मौका मिलेगा. अगर भारतीय टीम गेंदबाजी की चिंता करती है तो अश्विन खेलेंगे. अगर भारत को अपनी बैटिंग पर कम भरोसा है तो वह जडेजा को मौका देगा. हां, नीतीश रेड्डी को दूसरे ऑलराउंडर के तौर पर मौका दिया जा सकता है. इससे भारत को पेस बॉलिंग का चौथा विकल्प भी मिल जाएगा.

  • क्या हर्षित राणा डेब्यू करेंगे?

    भारत के सामने तीसरे और चौथे पेसर को लेकर भी सवाल हैं. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का खेलना तय माना जा रहा है. लेकिन तीसरे और चौथे पेसर के लिए आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा के साथ-साथ हर्षित राणा का विकल्प मौजूद है. हर्षित राणा ने भले ही अभी डेब्यू टेस्ट नहीं खेला है, लेकिन उनकी गेंदबाजी की रिदम उन्हें यह मौका दिला सकती है.

  • बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला 22 नवंबर को सुबह 7.50 बजे से खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर देख सकते हैं. लाइव अपडेट के लिए न्यूज18हिंदी को फॉलो कर सकते हैं.

    भारत की प्लेइंग इलेवन (संभावित): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा/आकाशदीप/प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

    FIRST PUBLISHED : November 20, 2024, 09:18 IST

    IND vs AUS: रोहित-गिल पहले टेस्ट से बाहर, कौन करेगा ओपनिंग? तीसरे पर नहीं आएंगे कोहली, दिग्गज ने चुनी प्लेइंग XI

    नई दिल्ली. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है. पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा. रोहित शर्मा और शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे. ऐसे में प्लेइंग इलेवन को लेकर कई सवाल उठ रहे कि ओपनिंग कौन करेगा? तीसरे नंबर पर कौन आएगा? इन सभी सवालों के जवाब भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने दे दिए हैं. आइए जानते हैं पर्थ टेस्ट में भारत की प्लेइंग XI कैसी हो सकती है.

    संजय मांजरेकर के अनुसार रोहित की गैरमौजूदगी में अभिमन्यू ईश्वरन के पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है. वह यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में जायसवाल ने कुल 712 रन बनाए थे. केएल राहुल का प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों में अच्छा नहीं रहा है.

    ‘मैं ऑस्ट्रेलिया को लेकर परेशान हूं…’ सीरीज से पहले डेविड वॉर्नर को सता रहा इस भारतीय का डर

    शुभमन गिल भी पहले टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे. वह जब टीम का हिस्सा होते थे तो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आते थे. लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में संजय मांजरेकर को लगता है कि तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. विराट कोहली चौथे नंबर पर आकर अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं. वहीं. पांचवें पर ऋषभ पंत, छठे पर केएल राहुल, सातवें पर रवींद्र जडेजा और आठवें नंबर पर वाशिंगटन सुंदर आ सकते हैं.

    ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों के स्पिन के मुकाबले अधिक मदद मिलती है. इस कारण संजय ने अश्विन को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया है. तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने आकाशदीप, कप्तान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को टीम में जगह दी है. देखना होगा कि उनकी प्लेइंग XI के अनुसार टीम उतरती है या फिर नहीं.

    मांजरेकर के अनुसार भारत की प्लेइंग XI: अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप

    Tags: India vs Australia, Sanjay Manjrekar

    सचिन तेंदुलकर बेटी सारा के साथ पहुंचे वोटिंग करने, लोगों से कर दी खास अपील – News18 हिंदी
    • November 20, 2024, 11:00 IST
    • cricket NEWS18HINDI

    Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में आज, बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई. स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत तमाम सेलिब्रिटीज ने वोटिंग की. सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ वोटिंग करने पहुंचे. महाराष्‍ट्र चुनाव में महाविकास अघाड़ी और सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के बीच लड़ाई है. महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना उद्धव गुट और एनसीपी शरद गुट शामिल हैं. महायुति में भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित पवार गुट शामिल हैं. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

    IND vs AUS: किसने पलटी बाजी, कौन रहा मैचविनर और कौन संकटमोचक, किसने किया काउंटर अटैक, ऐतिहासिक जीत की कहानी

    नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2020-21 में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में खेले गए थे. पहला मैच एडिलेड में खेला गया था. एडिलेड में खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले दिन 6 विकेट पर 233 रन बनाए. पहले दिन विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक लगाया, उन्होंने 74 रन बनाए. पुजारा ने 43 रनों की पारी खेली. उपकप्तान रहाणे ने भी 42 रनों की पारी खेली थी.

    दूसरे मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा अश्विन ने 3 और सिराज ने भी 2 विकेट लिए थे. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 195 रन ही बना सकी थी. भारत के लिए पहली पारी में अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था. ऑस्ट्रलिया के खिलाफ दूसरी पारी में मोहम्‍मद सिराज ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. जबकि अश्विन, जडेजा और बुमराह ने दो दो विकेट लिए. उमेश यादव को एक सफलता मिली. हालांकि उमेश यादव मैच के तीसरे दिन ही चोट लगने के कारण मैदान से बाहर चले गए. भारत को जीत के लिए दूसरी पारी में 70 रन चाहिए थे. जिसे भारत ने आसानी से हासिल कर लिया.

    तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था. जो ड्रॉ रहा था. इस मैच में चोटिल हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने तकरीबन 3 घंटे तक बल्लेबाजी की और 259 गेंदें खेलकर इस मैच को बचा लिया है. . बल्लेबाजी के दौरान हनुमा विहारी (23) और रविचंद्रन अश्विन (39) दोनों ही चोटिल थे, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी ‘दीवार’ बनकर क्रीज पर जमे रहे और ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से सिडनी टेस्ट की जीत छीन ली. इससे पहले पांचवे दिन ऋषभ पंत (97) और चेतेश्वर पुजारा (77) ने शानदार पारी खेली. विराट कोहली तीसरा टेस्ट नहीं खेले थे.

    चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 369 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने अपने 6 विकेट 186 रन पर गंवा दिए थे. भारत पहली पारी में 336 रन ही बना सका था. जिसमें वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर के क्रमश: 62 और 67 रन शामिल थे. भारत अभी भी 33 रन पीछे था. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 294 रन बनाए. जिसके बाद भारत को जीत के लिए 328 रन का लक्ष्य मिला. भारत ने इस स्कोर को 3 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया. शुभमन गिल ने दूसरी पारी में 91 रन की पारी खेली थी, वहीं पुजारा ने 56 और पंत ने 89 रन बनाए थे.

    FIRST PUBLISHED : November 20, 2024, 11:59 IST

    IND vs AUS: ‘हम भारत को हल्के में नहीं लेंगे…’ सीरीज से पहले घबराया ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

    नई दिल्ली. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा कि घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड से मिली करारी शिकस्त से भारत का आत्मविश्वास थोड़ा डगमगाया हुआ होगा. लेकिन उनकी टीम इस प्रतिद्वंद्वी को कमतर आंकने की गलती नहीं करेगी. विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज भारत 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा. भारत को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 0-3 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.

    ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज लाबुशेन का मानना है कि न्यूजीलैंड से मिली हार से भारत का आत्मविश्वास कम हुआ होगा. लाबुशेन ने मीडिया से कहा, ‘‘ भारत के प्रदर्शन के बारे में कुछ कहना मुश्किल होगा. वे पूरी तरह से अलग परिस्थितियों में खेले थे. वह स्पिनरों की मददगार परिस्थितियां थी. मेरे करियर में ऐसा कभी नहीं हुआ कि भारतीय टीम घरेलू सीरीज में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया आयी हो.’’

    IND vs AUS Flashback: किसने पलटी बाजी, कौन रहा मैचविनर और संकटमोचक, किसने किया पलटवार, ऐतिहासिक जीत की कहानी

    उन्होंने आगे कहा, ‘‘ हमारे नजरिये से मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है. उनका आत्मविश्वास शायद थोड़ा कम है, वे टेस्ट में जीत के साथ नहीं आये है. न्यूजीलैंड से 0-3 से हार गए हैं. मुझे लगता है कि इसने उनके आत्मविश्वास को थोड़ा प्रभावित किया होगा. लाबुशेन ने हालांकि भारत के खिलाफ पिछली चार मैचों में हार का सामना करने वाली अपनी टीम को आत्ममुग्धता से बचने की सलाह देते हुए कहा, ‘‘ उनकी टीम में कई शानदार खिलाड़ी है और वे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक हैं. इसलिए आप कभी भी ऐसी टीम को कम नहीं आंक सकते.’’

    लाबुशेन ने कहा, ‘‘2021 में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी. तब नटराजन, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल जैसे नये खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. उनके पास शानदार टीम है और उन्होंने समय के साथ यह दिखाया है. आप भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के विकल्प को देखते हुए कभी कम नहीं आंक सकते. जिसे भी खेलने का मौका मिलेगा उसे भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी. ऐसी टीम के प्रतिनिधित्व के लिए वास्तव में आपको एक बहुत अच्छा खिलाड़ी बनना होगा.’’

    Tags: India vs Australia, Marnus Labuschagne

    IND vs AUS: बारिश के बाद कैसी होगी पर्थ की पिच? किसे मिलेगी मदद, जानिए पिच क्यूरेटर ने क्या कहा

    नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) बीच शुरु होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले वाका के पिच मुख्य क्यूरेटर इसाक मैकडोनाल्ड ने बुधवार 20 नवंबर को कहा कि पर्थ में बेमौसम की बारिश से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पहले टेस्ट की पिच की तैयारी पर असर पड़ा है और उन्हें इस पर ‘घुमावदार दरारें’ बनने की उम्मीद नहीं है लेकिन इसके बावजूद पिच से काफी उछाल मिलेगा.

    ऑप्टस स्टेडियम या वाका मैदान की पिचें अपनी रफ्तार और उछाल के लिये मशहूर हैं और सूखे हालात में बनने वाली दरारों से तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है. यहां पिछले कुछ दिन से बारिश हो रही है और मंगलवार को पिच पर पूरे दिन कवर बिछे थे जिससे क्यूरेटरों को तैयारी के लिये समय नहीं मिल सका.

    मैकडोनाल्ड ने शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व मीडिया से कहा ,‘‘ ज्यादा तैयारी नहीं हो सकी है. कल पूरे दिन पिच पर कवर बिछे थे. अब अगले दो दिन हम जल्दी तैयारी शुरू करेंगे. मुझे नहीं लगता कि अब यह पिच टूटेगी. इस पर घुमावदार दरारें पड़ने की संभावना नहीं है लेकिन घास उगने से समान उछाल मिलेगा. पिछली बार आठ से 10mm थी. हम अपनी क्यूरेटर टीम से बात कर रहे हैं कि क्या हो सकता है . यह तय है कि पिच में अच्छी रफ्तार और उछाल होगी. ’’ ऐसे में यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी.

    बता दें कि मैच के दिन पर पिच में नमी बनी रहने की उम्मीद है जिससे टेस्ट के पांच दिन इसके टूटने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने शुक्रवार के बाद से आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है लेकिन तापमान बढ सकता है . मैकडोनाल्ड ने जल्दी से धूप खिलने की उम्मीद जताई ताकि पर्थ की पारंपरिक पिच तैयार की जा सके. पाकिस्तान ने हाल ही में एक वनडे में आस्ट्रेलिया को यहां 140 रन पर आउट किया था . तब पिच पर चार एमएम घास थी लेकिन भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के दौरान यह दोगुनी हो सकती है .

    FIRST PUBLISHED : November 20, 2024, 13:32 IST

    IND vs AUS 1st Check: ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज की शुरुआत के लिए चुना ऐसा मैदान जहां वो कभी हारा नहीं, भारत कभी जीता नहीं

    नई दिल्ली. भारतीय टीम भले ही न्यूजीलैंड से हारकर ऑस्ट्रेलिया पहुंची हो, लेकिन इससे उसके आत्मबल में कोई कमी नहीं आई है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पिछली दोनों सीरीज में हराया है. शायद यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत से मुकाबले की शुरुआत ऐसे मैदान से कर रही है, जहां वह कभी नहीं हारी है. पर्थ के इस मैदान का इतिहास बहुत पुराना नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि भारत यहां कभी जीता नहीं है और ऑस्ट्रेलिया कभी हारा नहीं है.

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा. यह मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (Optus Stadium) में खेला जाएगा. यह पर्थ का नया स्टेडियम है, जहां पहला टेस्ट मैच 2018 में खेला गया. ऑप्टस स्टेडियम में पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ही खेला गया. 14 से 18 दिसंबर के बीच खेले गए इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 146 रन से जीता था. भारत इस मैच में पहली पारी में 283 और दूसरी पारी में 140 रन बनाकर आउट हुआ था. कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में 123 रन बनाए थे, जिसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बैटर्स की बेहतरीन पारियों में गिना जाता है.

    Defined: ओपनर और तीसरे नंबर के बैटर की गुत्थी सुलझी, पर तीसरे पेसर में उलझा भारत, पर्थ में डेब्यू करेगा…

    पाकिस्तान को 360 रन से हराया
    ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में इस मैदान पर न्यूजीलैंड को 296 रन से हराया. मेजबान टीम ने इसके बाद 2022 में वेस्टइंडीज को 164 रन से शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया की जीत का यह सिलसिला 2023 में भी जारी रहा. उसने 14 से 17 दिसंबर के बीच खेले गए मैच को पाकिस्तान को 360 रन के विशाल अंतर से हराया था. यह इस मैदान पर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी है.

    नाथन लायन ने झटके सबसे अधिक विकेट
    ऑस्ट्रेलिया अकेली टीम है, जिसने ऑप्टस स्टेडियम में 400 से बड़े स्कोर बनाए हैं. उसने तीन बार ऐसा किया है. टॉप स्कोर 4 विकेट पर 598 रन है, जो उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन मार्नस लैबुशेन के नाम हैं. उन्होंने 3 मैच की 6 पारियों में 519 रन बनाए हैं. सबसे अधिक विकेट नाथन लायन ने झटके हैं. उनके नाम 4 मैच में 27 विकेट हैं.

    Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Indian Cricket Group, Group india