एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले गेदबाज से खास बातचीत – News18 हिंदी
  • November 19, 2024, 17:40 IST
  • cricket NEWS18HINDI

नई दिल्ली. रोहतक के लाहली स्टेडियम में खेले गए अमुकाबले में अंशुल कंबोज ने केरल के सभी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाते हुए 10 विकेट झटके। यह हरियाणा रणजी टीम के किसी खिलाड़ी द्वारा किया गया पहला कारनामा है, और रणजी इतिहास में यह तीसरी बार हुआ है कि किसी गेंदबाज ने एक पारी में 10 विकेट लिए हैं। अंशुल को अच्छे पैसे आईपीएल में मिल सकते है.

झारखंड के आठ खिलाड़ी आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए शार्टलिस्ट, यहां देखिए पूरी लिस्ट – News18 हिंदी
CNN title, brand and all related parts ® and © 2024 Cable Information Community LP, LLLP. A Time Warner Firm. All rights reserved. CNN and the CNN brand are registered marks of Cable Information Community, LP LLLP, displayed with permission. Use of the CNN title and/or brand on or as a part of NEWS18.com doesn’t derogate from the mental property rights of Cable Information Community in respect of them. © Copyright Network18 Media and Investments Ltd 2024. All rights reserved.ISO 27001
IPL Public sale: सबसे ज्यादा पैसा किस टीम के पास, रीटेंशन में किसने लुटाई बड़ी रकम, कौन बिगाड़ेगा किसका खेल

IPL 2025 Public sale. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का काउंट डाउन शुरू हो चुका है. महज चार दिन बाद ऑक्शन का स्टेज सज जाएगा. सभी 10 टीमें करोड़ों रुपए लेकर खिलाड़ियों को अपने पाले में करने के लिए जुट जाएंगी. लेकिन एक बात जान लीजिए. हर फ्रेंचाइजी की रुपयों की थैली अलग-अलग है. किसी के पर्स में 100 करोड़ से ज्यादा रुपए हैं तो कइयों के पास 50 करोड़ भी नहीं है. ऐसे में कई टीमें बार-बार बोली लगाती नजर आएंगी तो कुछ मौके पर चौके का इंतजार कर अपना स्कोर बढ़ाएंगी. आइए जानते हैं कि किस टीम के पर्स में कितनी रकम है.

आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होनी है. इसके लिए 574 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है. इनमें 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. लेकिन आईपीएल की सभी 10 कुल मिलाकर 46 खिलाड़ियों को रीटेन कर चुकी हैं. ऐसे में उनके पास कुल 204 जगह ही खाली हैं. यानी अधिकतम 204 खिलाड़ियों पर ही दांव लगाए जा सकते हैं.

आईपीएल ऑक्शन 2025 के लिए एक टीम को अधिकतम 120 करोड़ रुपए खर्च करने की छूट है. हर फ्रेंचाजी इसमें से कुछ राशि रीटेंशन में खर्च कर चुकी है. आईपीएल 2025 से पहले चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने सबसे अधिक 6-6 खिलाड़ियों को रीटेन किया है. मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरकिंग्स ने 5-5 खिलाड़ी रीटेन किए. सबसे कम दो खिलाड़ियों को पंजाब किंग्स ने रीटेन किया. दिल्ली कैपिटल्स ने 4 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 3 खिलाड़ियों को रीटेन किया. स्पष्ट है कि सभी खिलाड़ियो ने रीटेंशन में अलग-अलग रकम खर्च की है. इस कारण अब उनके पर्स में अलग-अलग राशि बाकी है.

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस ने 5-5 खिलाड़ी रीटेन किए हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने 120 करोड़ के पर्स से 75 करोड़ खर्च कर दिए हैं. पंजाब किंग्स ने अपने पर्स से सबसे कम 9.5 करोड़ रुपए खर्च किए हैं.

FIRST PUBLISHED : November 19, 2024, 19:59 IST

9 नंबर टीम इंडिया के लिए लकी, रोहित, विराट समेत कई खिलाड़ियों का चमका सितारा

9 quantity jersey in crew India भारतीय टीम में इस वक्त खेल रहे स्टार खिलाड़ियों के लिए 9 नंबर लकी साबित हुआ है. कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और साउथ अफ्रीका में धमाका करने वाले संजू सैमसन और तिलक वर्मा के जर्सी का नंबर 9 नंबर बनाता है. टीम इंडिया के जिन खिलाड़ियों के जर्सी की नंबर 9 का योग बनाता है या 9 है वो सुर्खियों में रहते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में किस स्टार गेंदबाज को होना चाहिए था, पूर्व BCCI अध्यक्ष ने लिया नाम

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. तमाम दिग्गत समेत पूर्व भारतीय कप्तान की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर नजर जमी है. सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है. दूसरा मैच एडिलेड में होगा जो पिंक बॉल से खेला जाएगा. सौरव गांगुली ने इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के ना होने पर सवाल उठाया है.

पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा कि मोहम्मद शमी को छह दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए एडिलेड भेजा जाना चाहिए था. एडिलेड में टीम गुलाबी गेंद से डे नाइट टेस्ट खेलेगी. भारतीय चयनकर्ताओं की सोच हालांकि गांगुली से नहीं मिलती है. टखने की चोट से उबरने के बाद बंगाल के लिए रणजी मैच में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले शमी की वापसी में चयनकर्ता जल्दबाजी नहीं करना चाहते है.

बीसीसीआई की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ और प्रतिस्पर्धी मैच खेलें. इससे यह देखा जा सके कि कई मैचों के बाद भी उनका शरीर ठीक है या नहीं, फिर भले ही यह सफेद गेंद का टूर्नामेंट हो. गांगुली ने कहा, ‘‘ शमी ने लगभग 45 ओवर गेंदबाजी की और मैदान पर फील्डिंग के लिए 100 से अधिक ओवर तक मैदान पर रहे. यह ऑस्ट्रेलिया भेजे जाने के लिए पर्याप्त फिटनेस है. इस दौरे पर आपको जसप्रीत बुमराह के साथ उनके जैसे क्षमता वाले गेंदबाज की जरूरत है.’’

1 साल बाद शमी की मैदान पर वापसी

साल 2023 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में खेलने के बाद से ही मोहम्मद शमी टीम इंडिया से चोट की वजह से बाहर रहे. ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनी गई टीम में उनका नाम शामिल नहीं किया गया. बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में उतरकर उन्होंने अपनी फिटनेस साबित की. 1 साल के अंतराल के बाद शमी किसी मैच में खेलने उतरे थे. दोनों पारी में मिलाकर उन्होंने 7 विकेट लेकर टीम के मध्य प्रदेश के खिलाफ जीत दिलाई.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Mohammed Shami, Sourav Ganguly

कौन है पाकिस्तान का नया बैटिंग कोच? जिसने नहीं खेला है एक भी इंटरनेशनल मैच, कितने रन बना चुका?

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के हाल में संपन्न दौरे में खिलाड़ियों के संघर्ष करने के बाद शाहिद असलम (Shahid Aslam) को एक बार फिर लिमिटेड ओवर के लिए नेशनल टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. असलम पहले भी एसिस्टेंट कोच, फील्डिंग कोच और एसिस्टेंट मैनेजर के रूप में पाकिस्तान टीम के साथ कई साल तक काम कर चुके हैं.

शाहिद असलम पिछले दो साल से लाहौर में हाई परफोर्मेंस सेंटर में कोच की भूमिका निभा रहे हैं. इससे पहले पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद यूसुफ नेशनल टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे थे लेकिन फिर उन्हें नेशनल सेलेक्टर बना दिया गया. शाहिद असलम ने पाकिस्तान के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. वह सिर्फ फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए मैच खेले हैं.

यूसुफ ने हाल में हाई परफोर्मेंस केंद्र में भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन पीसीबी ने उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया. अब लिमिटेड ओवरों की टीम के हेड कोच आकिब जावेद की सिफारिश पर असलम को बल्लेबाजी कोच बनाया गया है. देखना होगा कि वह आने वाले मैचों में टीम को कैसे मदद करते हैं.

बता दें कि शाहिद असलम ने पाकिस्तान के लिए 17 फर्स्ट क्लास और 16 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 367 और 205 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास में उनका उच्चतम स्कोर 71 और लिस्ट ए में 64 रहा है. पीसीबी ने सोमवार को आकिब को अगले साल की शुरुआत में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी तक सीमित ओवरों की टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी ने सभी प्रारूपों का कोच बनने की पेशकश ठुकरा दी थी.

FIRST PUBLISHED : November 19, 2024, 19:07 IST

IPL 2025 Public sale: विकेटकीपर पर लगेगी सबसे बड़ी बोली, 28 करोड़ तक… ऋषभ पंत और ईशान सबके रहेंगे निशाने पर

नई दिल्ली. आईपीएल ऑक्शन 2025 में इस बार सबसे बड़ी बोली किस पर लगेगी? इस सवाल का जवाब चंद दिनों के भीतर मिलने जा रहा है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और रॉबिन उथप्पा की मानें तो इस बार आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूट सकता है. यह रिकॉर्ड कोई और नहीं, भारत का ही विकेटकीपर तोड़ेगा. पिछला रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम था. कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2024 के लिए मिचेल स्टार्क पर 24.75 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी.

आईपीएल 2025 के लिए 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में ऑक्शन होना है. यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब विदेश में आईपीएल की नीलामी होगी. आकाश चोपड़ा की मानें तो आईपीएल ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे विकेटकीपर्स पर खर्च होने वाले हैं. उन्होंने जियो सिनेमा के एक कार्यक्रम में कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि इस बार विकेटकीपर्स पर सबसे बड़ी बोलियां लगेंगी. ऋषभ पंत पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगने जा रही है.’

369 के जवाब में 186 पर 6 विकेट गंवा चुकी थी टीम, फिर उतरे डेब्यूटेंट सुंदर और शार्दुल, दिलाई ऐतिहासिक जीत

प्रोग्राम के होस्ट ने रॉबिन उथप्पा से पूछा कि यह तो तय है कि ऋषभ पंत आपकी लिस्ट में होंगे ही. लेकिन यह बताइए कि उन पर कितनी बोली लग सकती है और वे किस टीम में जा सकते हैं. इस पर रॉबिन उथप्पा ने कहा, ‘उन (पंत) पर 25 से 28 करोड़ रुपए की बोली लग सकती है. मेरे ख्याल से वे इस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी रहेंगे.’ उथप्पा ने कहा कि पंत पर पंजाब किंग्स या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बड़ी बोली लगा सकते हैं. इन दोनों ही टीमों के पास बड़ी रकम बाकी है और दोनों को ही कप्तान चाहिए. आकाश चोपड़ा ने इसी सवाल पर कहा कि गुजरात टाइटंस भी पंत पर दांव लगा सकता है.

ईशान पर लग सकती है 18 करोड़ की बोली
आकाश चोपड़ा ने कहा कि ईशान किशन दूसरे सबसे महंगे विकेटकीपर हो सकते हैं. मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात टाइटंस को विकेटकीपर बैटर चाहिए. इसलिए ईशान किशन पर 18 करोड़ रुपए तक की बोली लग सकती है. आकाश चोपड़ा के टॉप-5 विकेटकीपर्स में पंत के अलावा, ईशान किशन, केएल राहुल, फिल सॉल्ट और जॉस बटलर शामिल हैं.

उथप्पा के टॉप-5 में ईशान नहीं
रॉबिन उथप्पा ने जिन विकेटकीपर्स को अपने टॉप-5 में शामिल किया, उनमें ईशान किशन का नाम नहीं था. उन्होंने कहा कि यदि उनकी फॉर्म पर बोली लगेगी तो ज्यादा बड़ी नहीं होगी. यदि उनके टैलेंट पर बोली लगेगी तो बड़ी बोली लगेगी. उथप्पा के टॉप-5 में पंत के अलावा केएल राहुल, जॉस बटलर, क्विंडन डिकॉक और फिल सॉल्ट हैं. रॉबी ने ने कहा कि जॉस बटलर पर बड़ी बोली लगेगी. केकेआर बटलर पर बड़ी बोली लगा सकता है क्योंकि उनके पास कप्तानी का अनुभव भी है.

Tags: Indian premier league, IPL Public sale, Ishan kishan, KL Rahul, Rishabh Pant

विराट और स्मिथ कर रहे पीछा, सचिन के बड़े रिकॉर्ड को खतरा, सबसे पहले कौन तोड़ेगा – News18 हिंदी
CNN identify, emblem and all related parts ® and © 2024 Cable Information Community LP, LLLP. A Time Warner Firm. All rights reserved. CNN and the CNN emblem are registered marks of Cable Information Community, LP LLLP, displayed with permission. Use of the CNN identify and/or emblem on or as a part of NEWS18.com doesn’t derogate from the mental property rights of Cable Information Community in respect of them. © Copyright Network18 Media and Investments Ltd 2024. All rights reserved.ISO 27001
श्रीलंका ने किए 5 बदलाव लेकिन पूरा नहीं हुआ आखिरी वनडे, 21 ओवर बाद न्यूजीलैंड बैटर लौटे वापस फिर मैच हो गया रद्द

नई दिल्ली. भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में हराने वाली न्यूजीलैंड की टीम को श्रीलंका के दौरे पर वनडे सीरीज में शर्मनाक हार मिली है. पहले दो मैच हारकर तीसरे मुकाबले में खेलने उतरी टीम को लाज बचाने का मौका नहीं मिल पाया. श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड की सांत्वना जीत दर्ज करने के मंसूबों में मंगलवार को बारिश ने पानी फेर दिया.

श्रीलंका ने बारिश से बाधित शुरुआती दोनों मैचों को जीतकर घरेलू मैदान पर इस साल पांचवीं वनडे सीरीज में जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने इस मैच में शानदार शुरुआत करते हुए 21 ओवर में एक विकेट पर 112 रन बना लिए थे. इसके बाद बारिश ने खेल में खलल डाला और मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका. खेल रोके जाते समय विल यंग 56 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे जबकि हेनरी निकोल्स 46 रन बनाकर खेल रहे थे. दोनों बल्लेबाजों ने 106 गेंद में 88 रन की साझेदारी के साथ बड़े स्कोर की नींव रखी थी.

5 बदलाव के साथ उतरी थी श्रीलंका

श्रीलंका ने तीसरे वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में 5 बदलाव किए थे लेकिन बारिश ने टीम को अपने बेंच स्ट्रेंथ (वैकल्पिक खिलाड़ी) को आजमाने का मौका नहीं मिल पाया. आखिरी वनडे में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, डुनिथ वेल्लालेज और असिथा फर्नांडो सभी को बाहर बिठाने का फैसला लिया गया. बल्लेबाज निशान मदुशंका और नुवानीडू फर्नांडो, तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका और मोहम्मद शिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई.

श्रीलंका ने जीती सीरीज

तीन मैचों की वनडे सीरीज को श्रीलंका ने 2-0 से अपने नाम किया. पहले मैच में श्रीलंका ने 324 रन का स्कोर खड़ा किया था. बारिश से बाधित मुकाबले में मेजबान ने 45 रन से जीत दर्ज की थी. दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम 209 रन पर ढेर हो गई थी और 7 विकेट खोकर श्रीलंका ने जीत का लक्ष्य हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाई थी.

Tags: New Zealand cricket, Sri Lanka Cricket Crew

भारत से हार के बाद दक्षिण अफ्रीका को झटका, आईसीसी ने स्टार गेंदबाज को सुनाई सजा

दुबई. भारतीय टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को करारी हार मिली. 4 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 3-1 से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को जोहानिसबर्ग में भारत के खिलाफ चौथे मैच में अंपायर के फैसले का विरोध करने पर फटकार लगाई गई. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

कोएट्जी ने अपनी एक गेंद को अंपायर द्वारा ‘वाइड’ करार दिए जाने के बाद अनुचित टिप्पणी की. आईसीसी ने कहा, ‘‘भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 के दौरान गेराल्ड कोएट्जी को खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी कर्मचारियों से जुड़ी आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध करने से जुड़ा है.’’

आईसीसी ने बताया, ‘‘कोएट्जी को फटकार लगाई गई और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया. उन्होंने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं थी.’’

मैदानी अंपायरों अल्लाहुद्दीन पालेकर और स्टीफन हैरिस, तीसरे अंपायर लुबाबालो गकुमा और चौथे अंपायर अर्नो जैकब्स ने गेंदबाज के खिलाफ आरोप लगाए. लेवल एक उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार जबकि अधिकतम दंड खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक है.
जब कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि के भीतर चार या उससे अधिक डिमेरिट अंक तक पहुंच जाता है तो उन्हें निलंबन अंक में बदल दिया जाता है. खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है. दो निलंबन अंक एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी20 अंतराष्ट्रीय से प्रतिबंध के बराबर होते हैं जो भी खिलाड़ी के लिए पहले हो.

FIRST PUBLISHED : November 19, 2024, 23:12 IST