AUS vs PAK, 2nd Take a look at: जीवनदान मिलने के बाद 4 रन से शतक से चूके मिचेल मार्श, आगा सलमान ने लपका कैच

Mitchell Marsh: मार्श को 20 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था। तब अब्दुल्ला शफीक ने उनका कैच छोड़ दिया।

Publish Date: Thu, 28 Dec 2023 03:46 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Dec 2023 03:46 PM (IST)

AUS vs PAK, 2nd Test: जीवनदान मिलने के बाद 4 रन से शतक से चूके मिचेल मार्श, आगा सलमान ने लपका कैच
मिचेल मार्श शतक से चूके।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Australia vs Pakistan, 2nd Take a look at: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली और 96 रन बनाए। हालांकि शतक बनाने से 4 रन से चूक गए। मार्श को 20 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था। तब अब्दुल्ला शफीक ने उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर स्कोर 150 पार पहुंचा दिया।

आगा सलमान ने एक हाथ से पकड़ा कैच

मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ के बीच 153 रन की पार्टनरशिप हुई। मार्श ने 130 गेंदों का सामना कर 13 चौकों की मदद से 96 रन बनाए। जब वे शतक से चार रन दूर थे। तब मीर हमजा की बॉल पर उनके बल्ले का किनारा लगा और आगा सलमान ने एक हाथ से कैच लपक लिया।

Mitch Marsh gone for 96 – to an absolute belter at first slip from Agha Salman! #AUSvPAK pic.twitter.com/KNUP3kDr3j

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 28, 2023

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 241 रन की बढ़त

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 54 रन की बढ़त हासिल की। जब टीम बल्लेबाजी करने आई को उस्मान ख्वाजा (0) और डेविड वॉर्नर (6) रन पर आउट हुए। शाहीन ने ख्वाजा और हमला ने डेविड का विकेट लिया। लाबुशेन (4) और ट्रेविस हेड (0) पर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान ने कंगारू के 16 रन पर 4 झटके दे दिए। इसके बाद मार्श और स्मिथ ने टीम की वापसी करवाई। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए लिए। टीम के पास 241 रन की बढ़त है।

घर में शेर विदेश में खामोश रोहित शर्मा का बल्ला, कगिसो रबाडा ने शून्य पर आउट कर बनाया रिकॉर्ड

Rohit Sharma vs Kagiso Rabada Head To Head: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट मैच की पारी पारी में 5 रन पर आउट हुए थे। जबकि दूसरी पारी में शून्य पर पवेलियन लौटे। दोनों ही पारी में कगिसो रबाडा ने उन्हें आउट किया।

Publish Date: Thu, 28 Dec 2023 08:24 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Dec 2023 08:24 PM (IST)

घर में शेर विदेश में खामोश रोहित शर्मा का बल्ला, कगिसो रबाडा ने शून्य पर आउट कर बनाया रिकॉर्ड
Rohit Sharma vs Kagiso Rabada Head To Head

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma vs Kagiso Rabada Head To Head: विश्व कप 2023 के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लौटे रोहित शर्मा आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। पहले टेस्ट के दोनों ही पारी में उनके बैट से रन नहीं निकले। बॉक्सिंग डे टेस्ट में कगिसो रबाडा ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ प्रोटियाज के तेज गेंदबाज ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

दक्षिण अफ्रीका ने 163 रन की बढ़त हासिल की

सेंचुरियन में खेले जा रहे मैच में भारत पहली पारी में 245 रन बना पाई। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर 163 रन की लीड हासिल की। दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी रन बनाने में नाकाम रही। रोहित शर्मा बिना खाता खोले चलते बने। वहीं, यशस्वी जयसवाल ने 5 रन बनाए।

दोनों ही पारी में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट मैच की पारी पारी में 5 रन पर आउट हुए थे। जबकि दूसरी पारी में शून्य पर पवेलियन लौटे। दोनों ही पारी में कगिसो रबाडा ने उन्हें आउट किया। रबाडा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के एकमात्र गेंदबाज बन गए हैं। जिन्होंने रोहित को तीनों ही फॉर्मेट में खाता खोले बिना वापस भेज दिया। अक्टूबर 2022 में कगिसो रबाडा ने इंदौर टी20 में शून्य पर क्लीन बोल्ड और 2018 में केपटाउन वनडे में कैच आउट करवाया था।

टेस्ट मैच में रोहित शर्मा को सर्वाधिक आउट करने वाले गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में 7वीं बार था जब रोहित शर्मा रबाडा की गेंद पर आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट में नाथन लियोन के बाद अफ्रीकी गेंदबाज शर्मा के खिलाफ दूसरे सफल गेंदबाज हैं।

नाथन लियोन- 12 मैचों में 9 बार आउट

कगिसो रबाडा- 7 मैचों में 7 बार आउट

पैट कमिंस- 7 मैचों में 4 बार आउट

जैक लीच- 7 मैचों में 4 बार आउट

वर्नन फिलेंडर- 6 मैचों में 3 बार आउट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का बुरा हाल, रैंकिंग में शीर्ष 5 से बाहर, पाकिस्तान से भी पीछे

WTC Factors Desk 2023-25: दक्षिण अफ्रीका 100 प्रतिशत जीत के साथ पहले स्थान पर काबिज है। इसके बाद 50 प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। भारत 6वें स्थान पर आ गई।

Publish Date: Fri, 29 Dec 2023 05:53 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Dec 2023 06:00 PM (IST)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का बुरा हाल, रैंकिंग में शीर्ष 5 से बाहर, पाकिस्तान से भी पीछे
WTC Factors Desk 2023-25

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC World Check Championship Standing 2023-25: भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी। इसके अगले दिन ऑस्ट्रेलिया ने भी पाकिस्तान को टेस्ट मैच में 79 रनों से हार का स्वाद चखाया। भारत और पाकिस्तान के पराजय से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के अंक तालिका का समीकरण बदल गया है। दोनों ही टीमों को रैंकिंग में नुकसान हुआ है।

टीम इंडिया को सेंचुरियन में खेले गए मैच में तीन दिन के अंदर हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट मैच में 79 रनों से हराकर WTC की प्वाइंट्स टेबल का समीकरण बदल दिया। भारत पहले पांचवें स्थान पर थी। फिर स्लो ओवर रेट के कारण दो अंकों के जुर्माने के साथ एक स्थान का नुकसान हुआ। वह खिसककर 6वें स्थान पर आ गई। पाकिस्तान अब 5वें स्थान पर आ गई है। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 38.89 और पाकिस्तान का 45.83 प्रतिशत है।

साउथ अफ्रीका पहले रैंक पर पहुंची

दक्षिण अफ्रीका 100 प्रतिशत जीत के साथ पहले स्थान पर काबिज है। इसके बाद 50 प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे और बांग्लादेश चौथे स्थान पर काबिज हैं। भारत से नीचे वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका है। बता दें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के साइकिल में आखिरी में अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मैच होगा।

टीम जीत का प्रतिशत पीटीएस जीत हार ड्रा पेनल्टी
1. साउथ अफ्रीका 100 12 1 0 0 0
2. न्यूजीलैंड 50 12 1 1 0 0
3. ऑस्ट्रेलिया 50 42 4 2 1 -10
4. बांग्लादेश 50 12 1 1 0 0
5. पाकिस्तान 45.83 22 2 2 0 -2
6. भारत 38.89 14 1 1 1 -2
7. वेस्टइंडीज 16.67 4 0 1 1 0
8. इंग्लैंड 15 9 2 2 1 -19
9. श्रीलंका 0.00 0 0 2 0 0
IND vs AFG 1st T20I: टॉस के बाद प्लेइंग 11 भूल बैठे रोहित शर्मा, देखें मजेदार वीडियो

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उसके बाद प्लेइंग 11 के बारे में बताते हुए खिलाड़ियों का नाम भूल गए।

Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 08:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 08:29 PM (IST)

IND vs AFG 1st T20I: टॉस के बाद प्लेइंग 11 भूल बैठे रोहित शर्मा, देखें मजेदार वीडियो

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच मोहाली में गुरुवार को खेला गया। मैच के लिए रोहित शर्मा जब मैदान में आए तो बहुत मजेदार नजारा देखने को मिला। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उसके बाद प्लेइंग 11 के बारे में बताते हुए खिलाड़ियों का नाम भूल गए।

टॉस के दौरान क्या हुआ?

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच के दौरान रोहित शर्मा मैदान में आए। टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल और आवेश खान टीम में नहीं है। फिर अगले खिलाड़ी का नाम भूल गए। रोहित शर्मा ने थोड़ी देर सोचने के बाद कहा, मैंने टॉस से पहले प्लेइंग 11 की लिस्ट दी थी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब रोहित प्लेइंग इलेवन भूल हो। इससे पहले कई बार ऐसा कर चुके है।

यशस्वी जयसवाल को नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह

पहले टी20 मैच में विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेल सके। यशस्वी जयसवाल कमर में सूजन के चलते पहले टी20 में प्लेइंग 11 से बाहर हो गए। जबकि मैच से एक दिन पहले कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि यशस्वी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे।

भारतीय टीम की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान।

INDW vs AUSW: दूसरे वनडे मैच में हुई दर्दनाक घटना, फील्डिंग करते हुए भिड़ीं पूजा वस्त्राकार और स्नेह राणा, सीरीज से बाहर

Sneh Rana: स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर के बीच टक्कर हो गई। दोनों का फील्डिंग के दौरान सिर टकरा गया। स्नेह बाद में मैच से बाहर हो गई।

Publish Date: Sat, 30 Dec 2023 08:03 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Dec 2023 08:14 PM (IST)

INDW vs AUSW: दूसरे वनडे मैच में हुई दर्दनाक घटना, फील्डिंग करते हुए भिड़ीं पूजा वस्त्राकार और स्नेह राणा, सीरीज से बाहर
स्नेह राणा के सिर में लगी चोट।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। INDW vs AUSW 2nd ODI, Sneh Rana: भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला गया। इस मुकाबले में स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर के बीच टक्कर हो गई। दोनों का फील्डिंग के दौरान सिर टकरा गया। स्नेह बाद में मैच से बाहर हो गई। उनकी जगह हरलीन देओल को सब्सटीट्यूट के तौर पर शामिल किया गया।

वनडे सीरीज से बाहर हुई स्नेह राणा

बीसीसीआई ने बताया कि स्नेह राणा को अस्पताल भेजा गया है। उनके स्कैन कराए जाएंगे। वह अगले मैच में खेल नहीं पाएंगी। कमेंटेटर्स ने बताया कि खिलाड़ी ने सिर पर चोट लगने के बाद सिरदर्द और जी मिचलाने की शिकायत की। हालांकि उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी भी की। 59 रन देकर 1 विकेट लिया।

𝗨𝗣𝗗𝗔𝗧𝗘: Sneh Rana complained of headache after a collision whereas fielding through the second ODI towards Australia.

She has been taken for scans and she or he is not going to take any additional half within the ongoing ODI.

Harleen Deol has been named as a concussion substitute.#INDvAUS pic.twitter.com/iD5aECuigD

— BCCI Girls (@BCCIWomen) December 30, 2023

25वें ओवर में हुई टक्कर

स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर के बीच टक्कर 25वें ओवर में हुई। यह ओवर श्रेयंका पाटिल ने किया। 5वीं गेंद पर बेथ मूनी ने ऑफ साइट पर शॉट मारा। बॉल को रोकने के लिए स्नेह और पूजा ने दौड़ लगाई। दोनों एक दूसरे को देख नहीं पाई और सिर टकरा गया। राणा को ज्यादा चोट लगी। वह सिर पकड़कर मैदान में लेट गई। फिर आइस पैक को सिर पर लगाए पवेलियन लौट गई। थोड़ी देर बाद स्नेह प्राथमिक इलाज के वापस लौट आई। इसके बाद उन्होंने 6 ओवर गेंदबाजी की।

IND vs AFG: 11 जनवरी को भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 मैच, देखें वेदर रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs AFG 1st T20I: रोहित और विराट के अलावा बीसीसीआई ने सभी युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। विराट कोहली नंबर तीन पर खेलते नजर आएंगे। तिलक वर्मा नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं।

Publish Date: Wed, 10 Jan 2024 05:26 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Jan 2024 05:35 PM (IST)

IND vs AFG: 11 जनवरी को भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 मैच, देखें वेदर रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन
IND vs AFG 1st T20I 2024

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG 1st T20I: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में शुरू होगा। भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है। दोनों लंबे समय बाद इस फॉर्मेंट में खेलेंगे। हालांकि विराट व्यक्तिगत कारणों से गुरुवार का मुकाबला नहीं खेलेंगे।

रोहित और विराट के अलावा बीसीसीआई ने सभी युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। तिलक वर्मा नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं। विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और जितेश शर्मा को मौका मिल सकता है। प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह को जगह मिलना तय है।

मोहाली में कैसा रहेगा मौसम? (IND vs AFG 1st T20I Climate Report)

वेदर डॉट कॉम के अनुसार, गुरुवर को बारिश की संभावना नहीं है। दिन का उच्चतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के बीच रहेगा। दिन में धूप निकलने की संभावना है।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 संभावित प्लेइंग 11 (IND vs AFG 1st T20I Possible Taking part in XI)

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अवेश खान।

अफगानिस्तान

इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), करीम जनत, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूरी, मुजीब उर रहमान, हजरतुल्लाह जाजई।

IND vs AFG T20I Stay Streaming: फ्री में देख सकते हैं भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव मैच, चेक करें डिटेल्स

IND vs AFG T20I Stay Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा। उसके बाद 14 व 17 जनवरी को इंदौर और बेंगलुरु में होगा।

Publish Date: Tue, 09 Jan 2024 07:38 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Jan 2024 07:40 PM (IST)

IND vs AFG T20I Live Streaming: फ्री में देख सकते हैं भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव मैच, चेक करें डिटेल्स
IND vs AFG T20I Stay Streaming

HighLights

  1. भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत।
  2. रोहित शर्मा संभालेंगे टीम की कमान।
  3. जियो सिनेमा पर लाइव मैच देख सकते हैं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG T20I Stay Streaming: दक्षिण अफ्रीका के सफल दौरे के बाद भारत अब अफगानिस्तान से टी20 सीरीज खेलने को तैयार है। यह श्रृंखला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया की तैयारियों की शुरुआत करेगी। विश्व कप जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा। उसके बाद 14 व 17 जनवरी को इंदौर और बेंगलुरु में होगा।

भारत नियमित टी20 कप्तान हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के बिना सीरीज खेलेगी। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण मैच नहीं खेलेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज 2024 शेड्यूल (IND vs AFG T20I Sequence 2024 Schedule)

पहला टी20 मैच- 11 जनवरी, मोहाली

दूसरा टी20 मैच- 14 जनवरी, इंदौर

तीसरा टी20 मैच- 17 जनवरी, बेंगलुरु

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 हेड टू हेड (IND vs AFG T20I Head To Head)

भारतीय टीम ने अफगान के खिलाफ अब तक खेले पांच टी20 मैचों में हारा नहीं है। मेन इन ब्लू ने अफगानिस्तान को चार बार हराया है। एशियाई खेल 2023 पुरुष क्रिकेट फाइनल में उनका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का समय (IND vs AFG T20I Sequence 2024 Timings)

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगी। टॉस शाम 6.30 बजे होगा।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स (IND vs AFG T20I Sequence 2024 Stay Streaming Particulars)

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज JioCinema, Sports18 और Colours Cineplax पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीमें (Squads For IND vs AFG T20I Sequence 2024)

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान

इब्राहिम जादरान (कप्तान), हजरतुल्लाह जजई, नजीबुल्लाह जादरान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, रहमत शाह, करीम जनत, मोहम्मद सलीम, शराफुद्दीन अशरफ, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, राशिद खान, गुलबदीन नायब, कैस अहमद, नवीन-उल-हक, फरीद अहमद और नूर अहमद।

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज में नहीं मिली जगह, T20 विश्व कप से भी कटेगा इन खिलाड़ियों का पत्ता

IND vs AFG T20I Collection 2024: टी20 विश्व कप से पहले भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। ऐसे में हम उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं तो अफगान सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने गए हैं।

Publish Date: Mon, 08 Jan 2024 07:37 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Jan 2024 07:45 PM (IST)

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज में नहीं मिली जगह, T20 विश्व कप से भी कटेगा इन खिलाड़ियों का पत्ता
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG T20I Collection 2024: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने अफगान के खिलाफ 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है।

टी20 विश्व कप से पहले भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। ऐसे में हम उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं तो अफगान सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने गए हैं। ऐसे में शायद टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह न मिले।

ईशान किशन

naidunia_image

ईशान किशन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को अफगानिस्तान सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। संजू सैमसन को शामिल किया गया है। अगर संजू सीरीज में अच्छा खेल दिखाते हैं तो किशन के टी20 विश्व कप के दरवाजे बंद हो सकते हैं।

श्रेयस अय्यर

naidunia_image

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम का हिस्सा थे। हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव का चोट के बाद वापसी तय है। ऐसे में अय्यर के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा।

केएल राहुल

naidunia_image

केएल राहुल ने 2022 से भारतीय टीम के लिए टी20 मैच नहीं खेला है। उन्होंने आखिरी टी20 मैच 10 नवंबर 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। राहुल को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। इसका मतलब है कि सेलेक्टर्स छोटे फॉर्मेट में जितेश शर्मा और संजू सैमसन की तरफ देख रहे हैं।

युजवेंद्र चहल

naidunia_image

युजवेंद्र चहल टी20 में 96 विकेट ले चुके हैं। उन्हें वनडे विश्व कप 2023 और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में जगह नहीं मिली है। उन्होंने आखिरी टी20 मैच पिछले साल 13 अगस्त को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि विश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।

IND vs SA: केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका का न्यूनतम स्कोर, सीरीज ड्रॉ के साथ दूसरे टेस्ट मैच में बने 10 रिकॉर्ड

India South Africa Check Match: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की। मुकाबले के दूसरे दिन रोहित ब्रिगेड को 79 रनों का टारगेट मिला था।

Publish Date: Thu, 04 Jan 2024 06:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Jan 2024 06:11 PM (IST)

IND vs SA: केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका का न्यूनतम स्कोर, सीरीज ड्रॉ के साथ दूसरे टेस्ट मैच में बने 10 रिकॉर्ड
India South Africa Check Match

HighLights

  1. दूसरे टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया।
  2. टीम इंडिया ने तोड़ा अफ्रीका का तिलिस्म।
  3. दूसरे टेस्ट मैंच में बने कई एतिहासिक रिकॉर्ड।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India South Africa Check Match: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की। मुकाबले के दूसरे दिन रोहित ब्रिगेड को 79 रनों का टारगेट मिला था। जिससे 3 विकेट खोकर 12 ओवर में हासिल कर लिया। वह इस ग्राउंड में टेस्ट जीतने वाला पहला एशियाई देश है। इससे पहले केपटाउन में टीम इंडिया ने 6 टेस्ट में चार बार हार का सामना करना पड़ा। दो मुकाबले ड्ऱॉ रहे।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट में 10 रिकॉर्ड बने हैं। तो आइए नजर डालते हैं-

1. टेस्ट में सातवां न्यूनतम स्कोर

केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट मैचों में 7वां न्यूनतम (55) स्कोर है। 1932 के बाद टेस्ट में कम स्कोर है। मेलबर्न में अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 और 45 रन बनाए थे।

2. किसी टीम का न्यूनतम स्कोर

दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया न्यूनतम स्कोर है। पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम दर्ज था। कीवी टीम 2021 में वानखेड़े स्टेडियम में 62 के स्कोर पर आउट हो गई थी।

3. पहली पारी में सबसे तेज बढ़त

टीम इंडिया ने पहली पारी में बढ़क 9.4 ओवर में हासिल की। 2001 के बाद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज बढ़त है। दक्षिण अफ्रीका ने 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 11.2 ओवर में लीड हासिल की थी। दोनों मैच न्यूलैंड्स में खेले गए थे।

4. मोहम्मद सिराज ने झटके 6 विकेट

मोहम्मद सिराज ने 15 रन देकर 6 विकेट लिए। यह टेस्ट में पहले दिन के लंच से पहले दूसरा बेस्ट गेंदबाजी है। सिराज से आगे स्टुअर्ट ब्रॉड है। उन्होंने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेंटब्रिज में 15 रन देकर 8 विकेट झटके थे।

5. टीम इंडिया का नया रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने 23.2 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट कर दिया, जो एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 2006 में अफ्रीका को 25.1 ओवर में पवेलियन लौटा दिया था।

6. दक्षिण अफ्रीका घर पर सबसे कम स्कोर

अफ्रीका घर पर साल 1899 में इससे कम स्कोर पर आउट हुई थी। तब केपटाउन में इंग्लैंड के खिलाफ 35 के स्कोर पर सिमट गई थी। 55 पर ऑलआउट का 5वां न्यूनतम स्कोर है।

7. टेस्ट में चौथा न्यूनतम टोटल

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के इस स्कोर से कम 8 स्कोर हैं। यह 1950 के बाद चौथा न्यूनतम टोटल स्कोर है।

8. कम ओवर में 6 विकेट लेने वाले गेंदबाज

मोहम्मद सिराज ने 9 ओवर गेंदबाजी की। किसी भारतीय गेंदबाज ने इससे कम ओवर में 6 विकेट लिए हैं। इससे पहले वेंकटेश प्रसाद ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ 10.2 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट चटकाएं थे।

9. सिराज के नाम एक ओर रिकॉर्ड

मोहम्म सिराज ने 15 रन देकर 6 विकेट लिए। यह भारतीय बॉलर द्वारा खर्च किए गए न्यूनतम रनों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। वेंकटपति राजू ने 1993 में श्रीलंका के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट झटके थे।

10. साउथ अफ्रीका अनकंट्रोल शॉट

दक्षिण अफ्रीका का बुधवार को पहले 20 ओवरों में 36.67% फीसदी शॉट नियंत्रण में नहीं थे। उन्होंने 8 विकेट गंवा दिए। पिछले टेस्ट में 30 फीसदी ऐसे शॉट खेले थे, जो कंट्रोल में नहीं थे। तब टीम ने एक विकेट खोया था।