Ram Mandir Pran Pratistha: R Ashwin भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल, न्योता मिलने के बाद BCCI से लेंगे छुट्टी

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देशभर के रामभक्त शामिल होना चाहते हैं, लेकिन कार्यक्रम के लिए कुछ चुनिंदा हस्तियों को न्योता दिया जा रहा है।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 08:12 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 08:12 PM (IST)

Ram Mandir Pran Pratistha: R Ashwin भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल, न्योता मिलने के बाद BCCI से लेंगे छुट्टी
R Ashwin को भी मिला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम को न्योता।

HighLights

  1. आर. अश्विन को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता।
  2. समारोह में शामिल होने के लिए ले सकते हैं एक दिन की छुट्टी।
  3. भाजपा ने चेन्नई स्थित घर में दिया निमंत्रण।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देशभर के रामभक्त शामिल होना चाहते हैं, लेकिन कार्यक्रम के लिए कुछ चुनिंदा हस्तियों को न्योता दिया जा रहा है। इनमें राजनेताओं, फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों, खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी ट्रस्ट की ओर से न्योता मिला है।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए इन खिलाड़ियों को गया न्योता

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए ट्रस्ट ने सचिन तेंदुलकर, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व किंग विराट कोहली, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पहले ही 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के लिए न्योता दे दिया है। अब ट्रस्ट ने भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। शुक्रवार को तमिलनाडू भाजपा सचिव डॉ. एसजी सूर्या व उपाध्यक्ष वेंकटरमन सी. अश्विन के चेन्नई स्थित गर गए थे। उन्हंने वहां उनको निमंत्रण दिया।

बीसीसीआई से ले सकते हैं एक दिन की छुट्टी

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से टेस्ट मैच खेला जाएगा। अश्विन भी टेस्ट में शामिल हैं। वह मैच के लिए जमकर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। ऐसे में यह हो सकता है कि अश्विन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीसीसीआई से एक दिन छुट्टी ले लें।

Shoaib-Sania: शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान थीं सानिया मिर्जा, कुछ महीने पहले ही दे चुकी थीं तलाक

सानिया मिर्जा के पिता ने हाल ही में एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने शोएब मलिक के साथ सानिया के खुला होने की पुष्टि की है।

Publish Date: Solar, 21 Jan 2024 12:00 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Jan 2024 12:00 PM (IST)

Shoaib-Sania: शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान थीं सानिया मिर्जा, कुछ महीने पहले ही दे चुकी थीं तलाक
sania mirza shoaib malik divorce

HighLights

  1. इस शादी में शोएब के परिवार से कोई भी शामिल नहीं हुआ है।
  2. कुछ महीनों पहले ही सानिया ने शोएब से तलाक ले लिया था।
  3. सानिया के पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।

एजेंसी, नई दिल्ली। Shoaib-Sania: पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने बीते दिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग तीसरी बार निकाह किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। लेकिन कहा जा रहा था कि शोएब ने सानिया मिर्जा से तलाक लिए बिना ही तीसरी शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी में शोएब के परिवार से कोई भी शामिल नहीं हुआ है। इस बात का भी खुलासा किया गया है कि कुछ महीनों पहले ही सानिया ने शोएब से तलाक ले लिया था। तलाक लेने की वजह भी सामने आ गई है।

naidunia_image

शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

सानिया मिर्जा के पिता ने हाल ही में एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने शोएब मलिक के साथ सानिया के खुला होने की पुष्टि की है। खुला का मतलब है कि एक पत्नी बिना पति की अनुमति के तलाक ले सकती है। इस तलाक की यह वजह रही है कि सानिया, शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से काफी परेशान थीं। इस बात का खुलासा शोएब मलिक की बहनों ने किया है। पिछले काफी समय से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन कभी भी दोनों ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की।

सानिया के पिता ने जारी किया स्टेटमेंट

वहीं, अब शोएब और सना की शादी से ये बात साफ हो गई है। सानिया के पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है, “सानिया ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। आज उन्हें यह बताने जरूरत आ गई है कि शोएब और उनका तलाक हुए कुछ महीने हो चुके हैं। उन्होंने शोएब को उनकी जिंदगी की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनके जीवन के इस संवेदनशील दौर में, हम सभी फैंस और शुभ चिंतकों से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे किसी भी तरह की अटकलों को न मानें और उनकी गोपनीयता का सम्मान करें।”

IND vs ENG Hyderabad Check Day-1: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज से हैदराबाद में, स्पिनरों की होगी परीक्षा

IND vs ENG Hyderabad Check Day-1: कोच राहुल द्रविड़ साफ कर चुके हैं कि केएल राहुल अंतिम 11 का हिस्सा होंगे, लेकिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 08:07 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 08:15 AM (IST)

IND vs ENG Hyderabad Test Day-1: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज से हैदराबाद में, स्पिनरों की होगी परीक्षा
इंग्लैंड ने अपनी टीम में तीन स्पीनर शामिल किए हैं।

HighLights

  1. भारत – इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज
  2. पहला टेस्ट हैदराबाद में, स्पिनरों पर दांव
  3. पहले दो टेस्ट में नहीं खेलेंगे विराट कोहली

एजेंसी, हैदराबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला से टेस्ट गुरुवार से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शुरू होगा। दोनों टीमों ने स्पिनरों पर दांव लगाया है। सवाल यही है कि क्या पहले ही दिन से टर्न मिलेगा। टॉस महत्वपूर्ण हो सकता है।

वहीं भारतीय टीम पहले दो टेस्ट में विराट कोहली नहीं हैं। कोच राहुल द्रविड़ साफ कर चुके हैं कि केएल राहुल अंतिम 11 का हिस्सा होंगे, लेकिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। यह जिम्मेदारी केएस भरत को सौंपी जा सकती है।

इंग्लैंड ने अपनी टीम में चार स्पिनरों और एक तेज गेंदबाज को शामिल किया है, जिसमें लंकाशायर के टॉम हार्टले अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं –

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर) , बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जैक लीच

भारत (संभावित): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

IND vs ENG Full Schedule

  • पहले टेस्ट के लिए 29 जनवरी तक का समय तय किया गया है।
  • इसके बाद टीमें विशाखापत्तनम जाएंगी, जहां 2 से 6 फरवरी तक दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।
  • इसके बाद एक ब्रेक होगा और 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट खेला जाएगा।
  • तीसरा टेस्ट राजकोट में 19 फरवरी तक खेला जाएगा।
  • चौथा टेस्ट 23 से 28 फरवरी तक रांची में खेला जाएगा।
  • पांचवां टेस्ट धर्मशाला में 7 से 11 मार्च तक खेला जाएगा।
IND vs ENG: इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका, हैरी ब्रुक टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

Harry Brook: ईसीबी की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि हैरी ब्रूक भारत दौरे से व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से स्वदेश लौटने के लिए तैयार हैं। बुक्र के परिवार ने सम्मानपूर्वक गोपनीयता रखने का अनुरोध किया है।

Publish Date: Solar, 21 Jan 2024 03:24 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Jan 2024 03:24 PM (IST)

IND vs ENG: इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका, हैरी ब्रुक टेस्ट सीरीज से हुए बाहर
हैरी ब्रुक टेस्ट सीरीज से बाहर।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG, Harry Brook: इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक व्यक्तिगत कारणों से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। ईसीबी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी की। कहा कि हैरी निजी कारणों की वजह से देश वापस लौट रहे हैं। वह टेस्ट श्रृंखला खेलने भारत नहीं आएंगे। ईसीबी की ओर से हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है।

निजी कारणों से सीरीज से बाहर हुए हैरी ब्रुक

ईसीबी की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि हैरी ब्रूक भारत दौरे से व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से स्वदेश लौटने के लिए तैयार हैं। बुक्र के परिवार ने सम्मानपूर्वक गोपनीयता रखने का अनुरोध किया है। हम चाहते हैं कि ब्रुक के परिवार के प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। उनके निजी जीवन में दखल नहीं दिया जाए।

टेस्ट क्रिकेट का सितारा हैं हैरी ब्रुक

यह खबर इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है। हैरी ब्रूक पिछले 18 महीनों में टेस्ट क्रिकेट के ब्रेकआउट खिलाड़ी रहे हैं। 12 टेस्ट मैचों में उनका एवरेज 62.16 है। उन्होंने 91.76 के स्ट्राइक रेट से 1,881 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक शामिल हैं। हैरी को दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रुपये देकर खरीदा है।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 25-29 जनवरी, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

दूसरा टेस्ट- 2-6 फरवरी, डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम

तीसरा टेस्ट- 15-19 फरवरी, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट

चौथा टेस्ट- 23- 27 फरवरी, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची

पांचवां टेस्ट- 7-11 मार्च, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, अवेश खान।

इंग्लैंड टेस्ट टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच,ओपी पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।

IND vs ENG 1st Take a look at Reside Streaming: फ्री में उठाएं भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट का लुत्फ, ये रही पूरी डिटेल्स

IND vs ENG 1st Take a look at Reside Streaming: पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 से 29 जनवरी तक हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Publish Date: Mon, 22 Jan 2024 02:45 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 22 Jan 2024 03:48 PM (IST)

IND vs ENG 1st Test Live Streaming: फ्री में उठाएं भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट का लुत्फ, ये रही पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 1st Take a look at Reside Streaming

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG 1st Take a look at Reside Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ टेस्ट मैच खेलने को तैयार है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 से 29 जनवरी तक हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अगले चार रेड बॉल मैच विशाखापत्तनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे। बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती थीं। वह टीम इंडिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं, मैन इन ब्लू हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान को सीरीज हराकर मैदान में उतरेगी। विराट कोहली पहले दो मैचों से व्यक्तिगत कारणों से बाहर हो गए हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 का शेड्यूल और स्थान (IND vs ENG Take a look at Sequence 2024 Schedule And Venues)

पहला टेस्ट- 25 से 29 जनवरी, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

दूसरा टेस्ट- 2 से 6 फरवरी, डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम

तीसरा टेस्ट- 15 से 19 फरवरी, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट

चौथा टेस्ट- 23 से 27 फरवरी, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची

पांचवां टेस्ट- 7 से 11 मार्च, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज मैच का समय (IND vs ENG Take a look at Sequence Match Timings)

भारत और इंग्लैंड के सभी पांच टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होंगे।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स (IND vs ENG Take a look at Sequence Reside Streaming And Telecast Particulars)

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 के लिए टीमें (IND vs ENG Take a look at Sequence 2024 Squad)

भारतीय टीम (पहला और दूसरा टेस्ट)

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान।

इंग्लैंड टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।

BCCI Awards: 23 जनवरी को BCCI अवार्ड कार्यक्रम का होगा आयोजन, Shubman Gill और Ravi Shastri को मिलेगा यह खास सम्मान

बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री और क्रिकेटर शुभमन गिल को अवार्ड देने की घोषणा की है। रवि शास्त्री को क्रिकेट में दिए उनके योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।

Publish Date: Mon, 22 Jan 2024 10:30 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 22 Jan 2024 10:31 PM (IST)

BCCI Awards: 23 जनवरी को BCCI अवार्ड कार्यक्रम का होगा आयोजन, Shubman Gill और Ravi Shastri को मिलेगा यह खास सम्मान
23 जनवरी को BCCI अवार्ड कार्यक्रम।

HighLights

  1. 23 जनवरी को बीसीसीआई अवार्ड का आयोजन।
  2. रवि शास्त्री को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड।
  3. शुभमन गिल को मिलेगा क्रिकेटर आप द ईयर अवार्ड।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री और क्रिकेटर शुभमन गिल को अवार्ड देने की घोषणा की है। रवि शास्त्री को क्रिकेट में दिए उनके योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। वहीं शुभमन गिल को उनके इस साल के परफोर्मेंस को देखते हुए क्रिकेटर आप द ईयर अवार्ड से नवाजा जाएगा।

दरअसल, टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल का प्रदर्शन इस साल बहुत ही शानदार रहा है। 23 जनवरी को उन्हें साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। गिल ने वनडे इंटरनेशनल में इस साल 5 शतक लगाए हैं। उन्होंने अपने शतकों की मदद से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन पूरे किए हैं।

रवि शास्त्री को मिलेगा सम्मान

रवि शास्त्री टीम इंडिया के कोच रहे हैं। वह टीम इंडिया से साल 2014 में बतौर टीम निदेशक जुड़े थे। वह इस पद पर साल 2016 तक बने रहे। उसके बाद विराट कोहली की कप्तानी में वह साल 2017 में बतौर कोच जुड़े थे। वह इस पद पर 2021 तक बने रहे। उनके बतौर कोच रहते हुए भारत ने आस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीती थीं। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक भी पहुंचा था। रवि शास्त्री ने बतौर क्रिकेटर और कोच दोनों ही रूपों में क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है। उनके इसी योगदान को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट जैसे सम्मानित अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है।

हार्दिक पंड्या पर भारी न पड़ जाए एमएस धोनी का ये शिष्य, बैटिंग के साथ गेंदबाजी में भी बना भरोसेमंद

Shivam Dube: रोहित शर्मा ने जिस अंदाज में शिवम दुबे से गेंदबाजी कराई। वह हार्दिक पंड्या की जगह ले सकते हैं। दुबे बाएं हाथ के बल्लेबाज है। एक समय टीम इंडिया में सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे दो धाकड़ बल्लेबाज थे।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 03:53 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 03:53 PM (IST)

हार्दिक पंड्या पर भारी न पड़ जाए एमएस धोनी का ये शिष्य, बैटिंग के साथ गेंदबाजी में भी बना भरोसेमंद
शिवम दुबे (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Shivam Dube: भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया है। ओपनर रोहित शर्मा 0 पर रनआउट हो गए। फिर शुभमन गिल भी 23 रन पर चलते हैं। फिर एक छोर पर शिवम दुबे डटे रहे और टीम को जीत दिला दी। शिवम ने 40 गेंदों का सामना कर 60 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। 2 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट भी झटका।

शिवम दुबे की गेंद पर कंट्रोल था। बल्लेबाजी के दौरान हीटिंग पावर दिखाई दी। युवराज सिंह की तरह उन्होंने मिडविकेट पर छक्का जड़ा। देखा जाएं तो टी20 विश्व कप और हार्दिक पंड्या की फिटनेस को देखते हुए शिवम के लिए सकारात्मक साइन है।

हार्दिक पंड्या का रिप्लसेमेंट बनेंगे शिवम दुबे

रोहित शर्मा ने जिस अंदाज में शिवम दुबे से गेंदबाजी कराई। वह हार्दिक पंड्या की जगह ले सकते हैं। दुबे बाएं हाथ के बल्लेबाज है। एक समय टीम इंडिया में सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे दो धाकड़ बल्लेबाज थे। फिलहाल भारत के पास कोई लेफ्ट हैंड खब्बू बल्लेबाज नहीं है। ऋषभ पंत का घायल होना, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल की फिटनेस की समस्या ने टीम मैनेजमेंट के प्लान को खराब किया है। शिवम दुबे टीम में शामिल होते हैं, तो मिडिल ऑर्डर में दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का वैरिएशन दिखाई देगा।

शिवम दुबे अगले दो मैचों में अच्छे प्रदर्शन करते हैं, तो टी20 विश्व कप के स्क्वॉड में उनका शामिल होना लगभग तय है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले शिवम प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। उन्होंने कहा, ‘जब में बैटिंग करने आया तो उस पर अमल करना चाहता था तो मैंने एमएस धोनी से सीखा है। उन्होंने मुझे हर परिस्थिति में खेलना सिखाया और टिप्स दिए हैं।’ शिवम ने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी धोनी की तरह है। दोनों मुझे ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका देते हैं। अभी कड़ी मेहनत करनी है।

शिवम दुबे का क्रिकेट करियर

शिवम दुबे आईपीएल में 2019 से 20 तक आरसीबी का हिस्सा था। 2021 में राजस्थान रॉयल्स से खेले थे। 2022 सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। शिवम ने अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें दो अर्धशतक लगाएं हैं।

मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से रोहित शर्मा गायब, यह देख भड़के फैंस, बोले- MI को करो अनफॉलो

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम का भी एलान कर दिया है।

Publish Date: Sat, 13 Jan 2024 08:16 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Jan 2024 08:16 PM (IST)

मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से रोहित शर्मा गायब, यह देख भड़के फैंस, बोले- MI को करो अनफॉलो
मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से रोहित शर्मा गायब।

HighLights

  1. मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को पोस्टर में नहीं दी जगह।
  2. मुंबई इंडियंस पर फैंस का गुस्सा भड़का।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम का भी एलान कर दिया है। इस बीच मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट से हंगामा मच गया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने भारतीय टीम का पोस्टर जारी किया है, जिसमें रोहित शर्मा दूसरे खिलाड़ियों के साथ कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। यह मुंबई इंडियंस पर फैंस का गुस्सा भड़क गया है।

मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले खेलने वाले टेस्ट टीम के खिलाड़ियों का पोस्टर शेयर किया है। उस पोस्टर्स में कहीं भी रोहित शर्मा दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस पोस्टर में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह को दिखाया गया है। यह देख फैंस में काफी नाराजगी है।

— Mumbai Indians (@mipaltan) January 13, 2024

फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

फैंस ने यह पोस्टर देखने के बाद कई तरह के अंदाजे लगाए हैं। उनमें से सबसे प्रमुख यही है कि रोहित और मुंबई इंडियंस के बीच कुछ ठीक नहीं है। रोहित के फैंस ने मीम्स भी शेयर किए हैं। ऐसे फैंस ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि कुछ तो गड़बड़ है दया…कुछ तो गड़बड़ है। फैंस इस दौरान इतने भड़के हुए थे कि उन्होंने लोगों से एमआई के फेज को भी अनफोलो करने की अपील की।

SA vs IND, 1st Take a look at Day 2: केएल राहुल ने शतक के साथ टेस्ट में की वापसी, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

KL Rahul Century: भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज केएल राहुल ने सेंचुरियन में इतिहास रच दिया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा।

Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 03:51 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Dec 2023 03:51 PM (IST)

SA vs IND, 1st Test Day 2: केएल राहुल ने शतक के साथ टेस्ट में की वापसी, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
केएल राहुल ने जड़ा शतक।

HighLights

  1. केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास।
  2. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। KL Rahul Century, IND vs SA 1st Take a look at: भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज केएल राहुल ने सेंचुरियन में इतिहास रच दिया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा। उनके सेंचुरी के दम पर टीम इंडिया ने 67.4 ओवर में 245 रन बनाए। 101 रन बनाकर राहुल नंद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हुए। 24 रन पर 3 विकेट खोने के बाद भारतीय टीम को केएल राहुल ने वापसी कराई। जिस मैदान पर रोहित शर्मा (5 रन), शुभमन गिल (2 रन) और विराट कोहली (38 रन) कुछ खास नहीं कर पाएं। वहां केएल राहुल टिके रहे और टीम को संभाला। उन्होंने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इसकी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया। अफ्रीका में ये उनका दूसरा शतक है।

केएल राहुल ने जड़ा शतक

केएल राहुल ने इससे पहले 2021-22 में इसी मैदान पर 123 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका में किसी एशियाई बल्लेबाज द्वारा कम से कम दो शतक लगाने के मामले में उन्होंने पाकिस्तान के अजहर महमूद, श्रीलंका के थिलन समरवीरा और विराट कोहली के साथ शामिल हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर 5 शतक के साथ टॉप पर हैं।

बॉक्सिंग डे में किया किया टेस्ट डेब्यू

साउथ अफ्रीका में केएल राहुल ने 6 टेस्ट खेले हैं। जिसमें 11 पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 32.45 की औसत से 357 रन हैं। बॉक्सिंग डे से उनका खास रिश्ता है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने पहले बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। इससे पहले चोट से जूझने के बाद केएल राहुल ने वनडे में वापसी की। उन्होंने एशिया कप 2023 में तीन पारियों में 169 रन बनाए। वहीं, वनडे विश्व कप 2023 के 10 पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 452 रन बनाए।

245 रन पर सिमटी टीम इंडिया

साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में केएल राहुल ने 59.95 की औसत से 1,199 रन बनाए हैं। जिसमें तीन शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 111 रन है। मैच की बात करें को साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टीम इंडिया ने 24 रन पर 3 विकेट खो दिए। फिर विराट कोहली (38 रन) और श्रेयस अय्यर (31 रन) के बीच 68 रन की साझेदारी हुई। पहले दिन स्टम्प के साथ स्कोर 208/8 रह। दूसरे दिन केएल राहुल ने शतक जड़ा। प्रोटियाज के लिए कगिसो रबाडा ने 5, नंद्रे बर्गर ने 3, मार्को जानसेन और गेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक विकेट लिया।

विराट कोहली ने बीच मैदान में किया ‘टोटका’, दो गेंद बाद ही टोनी डी जोरजी आउट, देखें वीडियो

Virat Kohli Bails Change Magic: विराट कोहली ने स्टंप्स की बेल्स बदले। कोहली ने जैसे ही बेल्स को बदला टोनी ने चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर बुमराह ने यशस्वी से हाथों कैच आउट करवा डाला।

Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 09:06 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Dec 2023 09:09 PM (IST)

विराट कोहली ने बीच मैदान में किया 'टोटका', दो गेंद बाद ही टोनी डी जोरजी आउट, देखें वीडियो
Virat Kohli Bails Change Magic

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA Take a look at: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन डीन एल्गर (Dean Elgar) और टोनी डी जोरजी (Tony De Zorzi) के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी जम ही रही थी। तब ही विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीच मैदान में एक टोटका कर दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर भारतीय टीम को टोनी का विकेट मिला। विराट का ये उपाय सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसे क्रिकेट फैंस इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) से जोड़कर देख रहे हैं।

विराट कोहली ने मैदान में क्या किया ?

पहली पारी में 245 रन बनाने के बाद भारत को मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर में एडन मार्करम (5 रन) का विकेट लिया। तीसरे नंबर पर उतरे टोनी डी जोरजी क्रीज पर टिक गए। एल्गर के साथ दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप को देख विराट कोहली ने स्टंप्स की बेल्स बदले। कोहली ने जैसे ही बेल्स को बदला टोनी ने चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर बुमराह ने यशस्वी से हाथों कैच आउट करवा डाला। टोनी डी जोरजी 62 गेंदों का सामना कर 5 चौके की मदद से 28 रन बनाकर चलते बने।

Virat Kohli checked the bails and adjusted it round.

– 2 balls later Bumrah acquired Tony De Zorzi. pic.twitter.com/3rTD86Jt0P

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 27, 2023

स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया था ऐसा

एक मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बेल्ड को बदला था। जिसके बाद अंग्रेजों को अगले ओवर में सफलता मिली थी। इस कारण किंग कोहली के इस टोटके को स्टुअर्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।

डीन एल्गर ने जड़ा शतक

इस टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास लेने वाले डीन एल्गर का बल्ला चला। उन्होंने 140 गेंदों में 19 चौके से शतक पूरा किया। वहीं, डेविड बेडिंगहाम 56 रन पर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया।