Ind Vs Eng: बुमराह की स्विंग में फंसे अंग्रेज, पहली पारी में 6 विकेट किए नाम

भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में दूसरा टेस्ट मैच हो रहा है। बुमराह ने इस मैच में काफी शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 3 विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को लड़खड़ा दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 05:25 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 05:37 PM (IST)

Ind Vs Eng: बुमराह की स्विंग में फंसे अंग्रेज, पहली पारी में 6 विकेट किए नाम
बुमराह की स्विंग में फंसे अंग्रेज।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में दूसरा टेस्ट मैच हो रहा है। बुमराह ने इस मैच में काफी शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को लड़खड़ा दिया है।

पोप को किया गुमराह

बुमराह ने पोप रिवर्स स्विंग यॉर्कर फेंकी, जिसको वह समझ ही नहीं पाए। उनको पता ही नहीं लगा कि कब वह अंदर की ओर स्विंग हो गई, जिससे मिडिल और लेग स्टंप्स उखड़ गए। बुमराह ने 10वीं पारी पोप का पांचवी बार शिकार किया है। इससे पहले पोप जब 196 रनों पर खेल रहे थे, तब भी पोप ने ही उनका विकेट लिया था।

रूट को भेजा पवेलियन

बुमराह ने जो रूट को भी आउट किया। जो रूट को बुमराह की गेंद समझ ही नही आई। गेंद अंदर और बाहर स्विंग हुई, जिससे वह कैच आउट हो गए।

रूट को उकसाया

बुमराह ने गेंद फेंककर जो रूट को अंदर आकर मारने के लिए उकसाया। उन्होंने जैसे ही गेंद को मारने की कोशिश की, तो गेंद उनके बल्ले की एज से लगकर शुभमन गिल के हाथों में चली गई। जो रूट बुमराह का आठवीं बार शिकार हुए हैं। 20 पारियों में बुमराह ने उनका 8 बार विकेट लिया है।

स्टोक्स का किया 13वीं बार शिकार

दो विकेट लेने के बाद बुमराह ने एक बार फिर स्विंग से तीसरा विकेट चटका दिया। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो का विकेट लिया। बुमराह ने बाहर की ओर गेंद को स्विंग कर फेंका, जिसको बेयरस्टो नहीं समझ पाए। उन्होंने शुभमन गिल को सीधा कैच थमा दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, भदोही में फैंस ने फोड़े पटाखे, पिता ने कही ये बात…

यशस्वी जायसवाल आज यह नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वह खेल में अपने प्रदर्शन से लाखों-करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत रहे हैं। विशाखापट्टनम में दूसरे टेस्ट मैच में भारत के इस सलामी बल्लेबाद ने दोहरा शतक लगा दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 04:38 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 04:38 PM (IST)

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, भदोही में फैंस ने फोड़े पटाखे, पिता ने कही ये बात...
यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल आज यह नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वह खेल में अपने प्रदर्शन से लाखों-करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत रहे हैं। विशाखापट्टनम में दूसरे टेस्ट मैच में भारत के इस सलामी बल्लेबाद ने दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने 271 गेंदों का सामना कर यह कारनाम किया है।

यशस्वी जायसवाल की इस पारी की हर ओर चर्चा हो रही है। उनके गृह जिला तो मानों खुशी से झूम ही रहा है। उत्तर प्रदेश के भदोही में लोग खुशी में पटाखे फोड़ रहे हैं। उनके जिले के बच्चे ने इंटरनेशन क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

पिता ने कह दी ये बात

यशस्वी जायसवाल के पिता को काफी खुशी हो रही है। वह अपने बेटे की इस पारी से गर्व महसूस कर रहे हैं। यशस्वी के पिता भूपेन्द्र जायसवाल ने कहा कि उसकी पारी से पूरे जिले में खुशी की लहर है। यह दिखाता है कि छोटा या बड़ा शहर कोई मायने नहीं रखता है। बस आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी होती है।

यशस्वी जायसवाल के पिता ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेगा। वह तिहरा शतक भी लगेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

West Indies Tour of Australia 2024: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग और स्क्वॉड, देखें यहां

AUS vs WI ODI Collection 2024: वनडे विश्व कप 2023 के बाद ODI फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का यह पहला मुकाबला होगा। टीम की कमान स्टीव स्मिथ संभालेंगे। नियमित कप्तान पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को आराम दिया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 04:22 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 04:22 PM (IST)

West Indies Tour of Australia 2024: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग और स्क्वॉड, देखें यहां
West Indies Tour of Australia 2024

खेल डेस्क, नई दिल्ली। AUS vs WI ODI Collection 2024: टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। जिसका पहला मुकाबला 2 फरवरी को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। वनडे विश्व कप 2023 के बाद ODI फॉर्मेट में कंगारू का यह पहला मुकाबला होगा। ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान स्टीव स्मिथ संभालेंगे। नियमित कप्तान पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को आराम दिया गया है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेगा। जिसने पिछले साल दिसंबर में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। कैरेबियाई टीम का नेतृत्व विकेटकीपर/बल्लेबाज शाई होप करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज 3 मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल (AUS vs WI ODI Collection Schedule)

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे- 2 फरवरी, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे- 4 फरवरी, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे- 6 मनुका ओवल, कैनबरा
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग (AUS vs WI Stay Streaming Particulars)

    तीन मैचों की वनडे सीरीज का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं।

    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे टीम स्क्वॉड (AUS vs WI ODI Collection Squads)

    ऑस्ट्रेलिया टीम

    मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, विल सदरलैंड, एडम जम्पा, जेवियर बार्टलेट, लांस मॉरिस।

    वेस्टइंडीज टीम

    शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), केवम हॉज, एलिक अथानाजे, टेडी बिशप, केजोर्न ओटले, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, हेडन वॉल्श, मैथ्यू फोर्ड, ओशाने थॉमस, टेविन इमलाच, गुडाकेश मोती।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    IND vs ENG 2nd Take a look at: यशस्वी जायसवाल की 179 रनों की तूफानी पारी, भारत ने पहले दिन 6 विकेट पर 336 रन

    IND vs ENG 2nd Take a look at LIVE: पहले टेस्ट में जीत के साथ ही मेहमान टीम अभी सीरीज में 1-0 से आगे है। कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 08:32 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 09:29 AM (IST)

    IND vs ENG 2nd Test: यशस्वी जायसवाल की 179 रनों की तूफानी पारी, भारत ने पहले दिन 6 विकेट पर 336 रन
    रजत पाटीदार अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं।

    एजेंसी, विशाखापत्तनम। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज से विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में इंदौर के रजत पाटीदार को शामिल किया गया है। जहीर खान ने उन्हें टेस्ट कैप पहनाई।

    भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार।

    इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रिहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

    पहले टेस्ट में जीत के साथ ही मेहमान टीम अभी सीरीज में 1-0 से आगे है। कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। पिछले मैच में उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठे थे। वहीं टीम मैनेजमेंट के सामने अंतिम 11 खिलाड़ियों का चयन भी चुनौतीपूर्ण है।

    IND vs ENG 2nd Take a look at: Climate report

    मौसम विभाग के अनुसार, मैच के पहले दिन धुंधली धूप रहेगी। बारिश की 25 फीसदी आशंका है। कुल मिलाकर मौसम अनुकूल रहेगा। पांचों दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

    IND vs ENG 2nd Take a look at: Pitch report

    मैच डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Sadeera Samarawickrama: श्रीलंकाई विकेटकीपर ने दिखाई धोनी जैसी चालाकी, अफगानी खिलाड़ी को ऐसे किया आउट, देखें वीडियो

    Sadeera Samarawickrama: श्रीलंकाई विकेटकीपर सदीरा समरविक्रमा ने एमएस धोनी की याद दिला दी। उन्होंने विकेट के पीछे एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 05:54 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 05:54 PM (IST)

    Sadeera Samarawickrama: श्रीलंकाई विकेटकीपर ने दिखाई धोनी जैसी चालाकी, अफगानी खिलाड़ी को ऐसे किया आउट, देखें वीडियो
    Sadeera Samarawickrama Catch

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। Sadeera Samarawickrama Catch Video, SL vs AFG: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन श्रीलंकाई विकेटकीपर सदीरा समरविक्रमा ने एमएस धोनी की याद दिला दी। उन्होंने विकेट के पीछे एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा। उन्होंने प्रभाथ जयसूर्या की बॉल पर अफगान बल्लेबाज रहमत शाह का कैच लेग साइड में लपका। सदीरा ने पहले ही भांप लिया था कि रहमत स्वीप शॉट खेलेंगे। वे उसी जगह तुरंत पहुंचे और गेंद हवा में पकड़ ली। इस करिश्माई कैच के कारण रहमत शाह शतक से चूक गए। उन्होंने 139 गेंदों का सामना कर 91 रन बनाए। अफगानिस्तान की पहली पारी 198 पर सिमट गई।

    सदीरा समरविक्रमा लपका शानदार कैच

    सदीरा समरविक्रमा ने 46वें ओवर में रहमत शाह का कैच पकड़ा। गेंद मिडिल स्टंप की लाइन पर पिच की। रहमत लेग साइड में गेंद भेजना चाहते थे। उन्होंने ऐसा किया लेकिन सदीरा ने शॉट के भांप लिया। गेंद के टप्पा खाने से पहले ही वह तेजी से बायीं तरफ भागे और बिना कोई गलती किए कैच लपक लिया।

    Anticipation on level 👌💯

    Good piece of wicket-keeping from #SadeeraSamarawickrama noticed Rahmat Shah depart 9 runs in need of his century 🧤#SonySportsNetwork #SLvAFG pic.twitter.com/SEACw7yvFj

    — Sony Sports activities Community (@SonySportsNetwk) February 2, 2024

    अफगानिस्तान की बल्लेबाजी कैसी रही?

    रहमत शाह के अलावा कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक मैदान पर टिक नहीं पाया। रहमत ने 91 रन की पारी खेली। उनके अलावा नूर अली जादरान (31), इकराम अलीखिल (21) और कैस अहमद (21) रन बनाए। तीनों ही बल्लेबाज बड़ी पारी खेल नहीं सके। श्रीलंका की ओर से विश्व फर्नांडो ने चार विकेट लिएय़ प्रभाथ जयसूर्या और असिथा फर्नांडो को तीन-तीन सफलता मिली।

    श्रीलंका की प्लेइंग 11

    दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), चमिका गुणसेकरा, प्रभाथ जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो।

    अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

    इब्राहिम जादरान, नूर अली जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नासिर जमाल, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), जिया-उर-रहमान, कैस अहमद, निजात मसूद, मोहम्मद सलीम सफी, नवीद जादरान।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    IND vs ENG: James Anderson के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ इस लिस्ट में बनाई जगह

    James Anderson: भारत में टेस्ट खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों की सूची में जेम्स एंडरसन पांचवें स्थान पर हैं।इस लिस्ट में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर वीनू मांकड़ चौथे नंबर पर हैं।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 04:24 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 04:24 PM (IST)

    IND vs ENG: James Anderson के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ इस लिस्ट में बनाई जगह
    जेम्स एंडरसन (फाइल फोटो)

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। Oldest Gamers Take a look at Cricket Match in India: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया की ओर से रजत पाटीदार ने डेब्यू किया। इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को शामिल किया है। जेम्स ने मैदान पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। वे भारत में टेस्ट खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के 5वें प्लेयर बन गए हैं।

    जेम्स एंडरसन

    भारत में टेस्ट खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों की सूची में जेम्स एंडरसन पांचवें स्थान पर हैं। जेम्स 41 साल 187 दिन के हैं।

    वीनू मांकड़

    इस लिस्ट में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर वीनू मांकड़ चौथे नंबर पर हैं। वे 1959 में 41 साल 300 दिन की उम्र में टेस्ट खेले थे। वीनू ने भारत के लिए 44 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 29 साल की उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला था।

    हैरी इलियट

    इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के हैरी इलियट है। उन्होंने अपने करियर में चार टेस्ट मैच खेले और 61 रन बनाए। इलियट ने 1928 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। अपना अंतिम टेस्ट मैच 42 साल 100 दिन की उम्र में फरवरी 1934 में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला था।

    अमीर इलाही

    अमीर इलाही इस सूची में दूसरे स्थान पर है। व भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों की तरफ से खेले हैं। पूर्व तेज गेंदबाज अमीर ने 1947 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने 44 साल और 102 दिन की उम्र में कोलकाता में टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान के लिए अंतिम टेस्ट मैच खेला था। बंटवारे के बाद अमीर इलाही पाकिस्तान चले गए थे। उन्होंने पाक के लिए 5 टेस्ट मुकाबले खेले हैं।

    जोन ट्रिकोस

    इस लिस्ट में जोन ट्रिकोस शीर्ष पर हैं। ट्रिकोस ने इंटरनेशनल स्तर पर दो टीमों के लिए खेला है। वह भारत में खेलने वाले सबसे उम्रराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच टीम इंडिया के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला था। जब वह भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेले तो उनकी उम्र 45 साल और 300 दिन थीं। जोन ट्रिकोस ने अपने करियर में तीन टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका और चार जिम्बाब्वे के लिए खेले हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    IND vs ENG: आखिरकार सरफराज खान को मिल ही गई टीम में जगह, प्रथम श्रेणी में 69.85 के औसत से जड़े हैं रन

    आखिरकार सरफराज खान को टीम में जगह मिल ही गई। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 69.85 की औसत से रन बनाए हैं। यह मौका उन्हें तब मिला, जब रविंद्र जडेजा व केएल राहुल चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Mon, 29 Jan 2024 07:13 PM (IST)

    Up to date Date: Mon, 29 Jan 2024 07:30 PM (IST)

    IND vs ENG: आखिरकार सरफराज खान को मिल ही गई टीम में जगह, प्रथम श्रेणी में 69.85 के औसत से जड़े हैं रन
    सरफराज खान।

    HighLights

    1. सरफराज खान पहली बार टीम इंडिया में शामिल
    2. जडेजा और केएल राहुल के बाहर होने के बाद मिला मौका
    3. बेटे के टेस्ट टीम में सेलेक्शन पर पिता हुए खुश

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। आखिरकार सरफराज खान को टीम में जगह मिल ही गई। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 69.85 की औसत से रन बनाए हैं। यह मौका उन्हें तब मिला, जब रविंद्र जडेजा व केएल राहुल चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए। उन्होंने अभी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 161 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। उनके साथ में वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार भी टीम में जगह बनाने में सफल हो गए हैं।

    सरफराज खान का रिकॉर्ड

    सरफराज खान अभी महज 26 साल के हैं। उन्होंने 9 साल पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलना शुरू कर दिया था। 45 मैच की 66 पारियों में 69.85 का औसत रहा है। उन्होंने 14 शतक व 11 अर्धशतक की दम पर 3912 रन बनाए हैं। उन्होंने 301 रनों की नाबाद पारी भी खेली है। वह मुंबई की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

    टीम में शामिल हुए सुंदर व सौरभ

    रविंद्र जडेजा व केएल राहुल को चोट लगने की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह तीन खिलाड़ियों को टीम में स्थान दिया गया है। स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर 6 टेस्ट मैच में भारत की तरफ से खेल चुके हैं। सौरभ कुमार बाएं हाथ के स्पिनर हैं। उन्होंने अभी तक डेब्यू नहीं किया है।

    भारत की टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान, सरफराज खान, रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    Yuzvendra Chahal Video: चौकीदार के साथ मस्ती करते दिखे युजवेंद्र चहल, वीडियो हो गया वायरल

    भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में तैनात एक चौकीदार की टांग खींच रहे हैं।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 07:57 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 07:57 PM (IST)

    Yuzvendra Chahal Video: चौकीदार के साथ मस्ती करते दिखे युजवेंद्र चहल, वीडियो हो गया वायरल

    खेल डेस्क,नई दिल्ली। भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में तैनात एक चौकीदार की टांग खींच रहे हैं। 26 जनवरी को चहल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। क्रिकेटर चौकीदार के नए हेयरस्टाइल पर कमेंट करते हुए दिख रहे हैं।

    वीडियो शेयर करते हुए चहल ने लिखा, “वह नए हेयरकट के साथ वापस आ गया है।” युजवेंद्र चहल इस भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव जबरदस्त प्रदर्शन के साथ टीम में जगह बनाए हुए हैं, इसलिए चहल को टीम में नहीं लिया जा रहा है।

    टीम में जगह बनाने का कर रहे प्रयास

    युजवेंद्र चहल को आखिरी टीम के लिए खेलते हुए जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के सामने वनडे मैच में देखा था। उसके बाद यह स्पिनर टीम में जगह बनाने के लिए कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक तो असफल ही रहा है। टी-20 में उनको आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ अगस्त 2023 में देखा था।

    हरभजन सिंह ने किया समर्थन

    हरभजन सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि युजवेंद्र चहल को मौका मिलना चाहिए। 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में उसको भारतीय चयनकर्ताओं को सिलेक्ट करना चाहिए। वह इस समय का काफी अच्छा लेग स्पिनर है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    पिच पर चार खिलाड़ियों के बीच घूमती रही गेंद, बैट्समैन ने भाग लिए तीन रन, पैट कमिंस भी खूब हंसे

    सोशल मीडिया पर कई बार स्क्रॉल करते हुए ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिनको देख कर हंसी नहीं रुकती है। खेल से जुड़े वीडियो में खिलाड़ी की थोड़ी सी चूक भी हंसा देती है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

    Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 07:12 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 07:12 PM (IST)

    पिच पर चार खिलाड़ियों के बीच घूमती रही गेंद, बैट्समैन ने भाग लिए तीन रन, पैट कमिंस भी खूब हंसे
    क्रिकेट का वायरल वीडियो।

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कई बार स्क्रॉल करते हुए ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिनको देख कर हंसी नहीं रुकती है। खेल से जुड़े वीडियो में खिलाड़ी की थोड़ी सी चूक भी हंसा देती है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

    गेंद कभी इधर तो कभी उधर

    ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विकेटकीपर की एक गलती से बैट्समैन ने तीन रन भाग लिए। बैट्समैन के बल्ले से गेंद लगी तक नहीं थी, लेकिन विकेटकीपर के थ्रो ने उन्हें रन भागने का मौका दे दिया। रन बचाने के लिए चार प्लेयर पिच पर आ गए, लेकिन वह भी गेंद पर काबू नहीं कर पाए।

    Watching this on repeat 😂😂 https://t.co/0zK6r9cbLY

    — Pat Cummins (@patcummins30) June 9, 2022

    पैट कमिंस ने भी शेयर किया हैं वीडियो

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कैप्टन पैट कमिंस भी इस वायरल वीडियो को रिट्वीट करने से खुद को नहीं रोक पाए। कमिंस ने कैप्शन में लिखा कि वह इसको बार देख रहे हैं। उसके बाद उन्होंने हंसने के इमोजी भी लगाए थे। आप भी कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो इस वीडियो को जरूर देख सकते हैं।

    ICC Awards 2023: विराट कोहली वनडे में बने किंग, जीता आईसीसी मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब

    ICC Awards 2023: विराट कोहली को आईसीसी मेन्स ओडीआई क्रिकेट ऑफ द ईयर चुना गया है। विराट ने इस पुरस्कार की रेस में शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और डेरिल मिचेल को पीछे कर दिया।

    Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 06:28 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 06:28 PM (IST)

    ICC Awards 2023: विराट कोहली वनडे में बने किंग, जीता आईसीसी मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब
    विराट कोहली।

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli, ICC Awards 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद साल 2023 के अवॉर्ड्स का एलान कर रहा है। भारत के बल्लेबाज विराट कोहली को आईसीसी मेन्स ओडीआई क्रिकेट ऑफ द ईयर चुना गया है। विराट ने इस पुरस्कार की रेस में शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और डेरिल मिचेल को पीछे कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस मेन्स आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 चुने गए। यह आईसीसी का सबसे बड़ा सम्मान है।

    चौथी बार विराट ने जीता खिताब

    विराट कोहली चौथी बार ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने हैं। उन्होंने इससे पहले 2012, 2017 और 2018 में यह अवॉर्ड जीता था। विराट सबसे ज्यादा बार यह खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को पछाड़ दिया है। जिन्होंने तीन बार इस खिताब पर कब्जा किया था।

    पैट कमिंस ने ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर की दौड़ में विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और ट्रेविस हेड को पछाड़ दिया। पैट की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। दोनों ही खिताब टीम इंडिया को हराकर जीता था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने साल 2023 में 422 रन और 59 विकेट लिए हैं।

    उस्मान ख्वाजा टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

    ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उस्मान ने इस अवॉर्ड की दौड़ में आर आश्विन, जो रूट और ट्रेविस हेड को पीछे कर दिया। उस्मान ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने वाले 6वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रिकी पोटिंग (2006), माइकल क्लार्क (2013), मिचेल जॉनसन (2014), स्टीव स्मिथ (2015) और पैट कमिंस (2019) ने ये पुरस्कार जीता था।