कप्तान ने दी कुर्बानी… खुद रहा प्लेइंग XI से बाहर, अपनी जगह 21 साल के बल्लेबाज को उतारा

नई दिल्ली. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (Pak vs Aus) के बीच खेले गए तीसरे टी20 में कंगारुओं ने शानदार जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने खुद को बाहर रखा था. उन्होंने अपनी जगह युवा खिलाड़ी को मौका दिया था. रिजवान की जगह मैच में आगा सलमान ने कप्तानी संभाली थी. पाकिस्तान यह मैच तो हारा ही थी. साथ ही उन्होंने सीरीज भी गंवाई थी.

मोहम्मद रिजवान ने अपनी जगह युवा खिलाड़ी हसीबउल्लाह खान को प्लेइंग XI में शामिल किया था. लेकिन हसीबउल्लाह खान का बल्ला इस मैच में नहीं चला था. वह रन बनाकर आउट हो गए थे. जब मोहम्मद रिजवान से हसीबउल्लाह खान को प्लेइंग XI में शामिल किए जाने के बारे में पूछा गया तो उनका इसका दिल छू लेने वाला जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए हमें युवा को मौका देना जरूरी है.

VIDEO: आई लव यू… जब क्रिकेट मैच के दौरान जहीर खान को किया प्रपोज, युवराज सिंह का ऐसा था रिएक्शन

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “एक कप्तान और एक लीडर के रूप में. मेरा यह मानना है कि मेरा कर्तव्य है कि मैं सबसे सामने उदाहरण पेश करूं और खुद का बलिदान दूं. हसीबुल्लाह को मौका नहीं मिल रहा था, इसलिए मैंने पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसे मौका देने का फैसला किया.”

पाकिस्तान का क्लीन स्वीप
पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों टी20 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. पहला टी20 ऑस्ट्रेलिया ने 29 रन से जीता था. दूसरा टी20 भी ऑस्ट्रेलिया ने 13 रन से जीता. होबार्ट में हुए तीसरे टी20 मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. इससे पहले पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से धूल चटाई थी.

Tags: Mohammad Rizwan, Pakistan vs australia

IND-W vs AUS-W: भारत ने धांसू ओपनर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में नहीं दी जगह, खराब फॉर्म की सजा मिली

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए ओपनर शेफाली वर्मा को टीम से बाहर कर दिया है. श्रेयांका पाटिल को भी इस टीम में जगह नहीं दी गई है. बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान किया. शेफाली और श्रेयांका को भले ही ड्रॉप कर दिया गया हो, लेकिन टीम की लीडरशिप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तान और स्मृति मंधाना टीम की उप कप्तान बनी रहेंगी.

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रिया पूनिया, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि , प्रिया मिश्रा, राधा यादव, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकोर.

FIRST PUBLISHED : November 19, 2024, 13:18 IST

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने जसप्रीत बुमराह को क्यों बताया बिल्ली?

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ सीरीज से पहले आस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर चर्चायें शुरू हो गई है, जिन्हें आस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने ‘एक्स फैक्टर’ कहा तो पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि बिल्ली की तरह दबे पांव आकर कमाल कर जाता है. बुमराह 22 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में भारत की कप्तानी करेंगे. आस्ट्रेलिया के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने सीरीज से पहले उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं.

बुमराह ने पिछले दो टेस्ट दौरों पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 विकेट लिये थे जिसमें 2018 बॉक्सिंग डे टेस्ट पर लिये गए छह विकेट शामिल हैं. ट्रेविस हेड ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा ,‘‘ उसका सामना करना नामुमकिन जैसा है. आपको लगता है कि आप एक कदम आगे हैं लेकिन हमेशा वह आपसे एक कदम आगे निकलता है. खेल के किसी भी प्रारूप में वह अद्भुत है. वह एक्स फैक्टर है और हर मैच में छाप छोड़ने वालों में से है. बड़े मैचों में आपको बड़े खिलाड़ी चाहिये और वह सबसे बड़ा है. वह बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बनने वाला है.’’

बुमराह का गेंदबाजी एक्शन शानदार है. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने मजाकिया अंदाज में कहा ,‘‘ वह बिल्ली की तरह दबे पांव आता है. उस्मान ख्वाजा ने कहा ,‘‘ जब मैने पहली बार बुमराह का सामना किया तो मुझे लगा कि अरे यह अचानक कहां से आ गया. उसके एक्शन और गेंद छोड़ने के तरीके की वजह से वह थोड़ा जल्दी आता है. मिचेल जॉनसन की तरह.’’

FIRST PUBLISHED : November 19, 2024, 13:43 IST

इन 5 पेसर्स पर लग सकती है बड़ी बोली, 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने का रखते हैं दम – News18 हिंदी
CNN identify, emblem and all related components ® and © 2024 Cable Information Community LP, LLLP. A Time Warner Firm. All rights reserved. CNN and the CNN emblem are registered marks of Cable Information Community, LP LLLP, displayed with permission. Use of the CNN identify and/or emblem on or as a part of NEWS18.com doesn’t derogate from the mental property rights of Cable Information Community in respect of them. © Copyright Network18 Media and Investments Ltd 2024. All rights reserved.ISO 27001
ऋषभ पंत का सुनील गावस्कर को करारा जवाब, कहा- पैसों के लिए मेरा…

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया गया है. हो सकता है कि दिल्ली मेगा नीलामी में उनपर फिर से बोली लगाए. पंत ने महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के अनुमान को खारिज किया कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी से पहले अपनी रिटेंशन फीस को लेकर मतभेद के कारण दिल्ली कैपिटल्स टीम छोड़ी.

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ नीलामी के समीकरण अलग होते हैं. हमें नहीं पता कि यह कैसे होगी. लेकिन मेरा मानना है कि दिल्ली टीम फिर ऋषभ पंत को खरीदना चाहेगी. कई बार रिटेंशन के समय फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच फीस को लेकर बात होती है. हो सकता है कि वहां कुछ मतभेद हो.’’ पंत ने भी यह वीडियो देखी और इसपर रिप्लाई किया.

‘विराट कोहली को उकसाने की गलती मत करना…’ दिग्गज ने दी ऑस्ट्रेलियाई टीम को खास सलाह

नई दिल्ली. पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलाह दी है कि वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली के साथ उलझने से बचें क्योंकि उनका मानना है कि यह दिग्गज भारतीय बल्लेबाज उकसाने के बाद जिस जज्बे से खेलता है वह उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराता है. कोहली पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं लेकिन पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है और शुक्रवार से यहां ऑप्टस स्टेडियम में शुरू हो रही पांच मैच की सीरीज में वह दोबारा लय हासिल करने का प्रयास करेंगे.

वाटसन ने ‘विलो टॉक पोडकास्ट’ पर कहा, ‘‘विराट के बारे में एक बात जो मैं जानता हूं वह यह है कि वह मैच में प्रत्येक गेंद में जो जज्बा लाता है वह शानदार है. लेकिन हाल के दिनों में ऐसे क्षण आए हैं जब उनके अंदर की यह आग बुझने लगी है क्योंकि मैच के हर लम्हें में उस गति को बनाए रखना बहुत कठिन है.’’ कोहली को उकसाने का अधिकतर ऑस्ट्रेलिया को खामियाजा ही भुगतना पड़ा है और वॉटसन ने भी इसका अनुभव किया है.

IPL 2025 Public sale: इन 5 पेसर्स पर लग सकती है बड़ी बोली, 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने का रखते हैं दम

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘‘और यहीं ऑस्ट्रेलिया को उसे अकेला छोड़ देना चाहिना और उम्मीद करनी चाहिए कि विराट कोहली वह जज्बा नहीं ला पाए. स्टीव स्मिथ पारी का आगाज करना चाहते थे. वह एक नई चुनौती लेने के लिए बहुत उत्सुक थे. लेकिन उस समय वह अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे.’’

कोहली ने 2011 से ऑस्ट्रेलिया में 13 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान छह शतक और चार अर्धशतक की मदद से 54.08 के औसत से 1352 रन बनाए हैं जिसमें 169 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. कोहली पांचवीं बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014-15 की सीरीज में रहा जिसमें उन्होंने चार टेस्ट में चार शतक और एक अर्धशतक से 86.50 के औसत से 692 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में इस साल कोहली ने छह मैच में 22.72 के औसत से सिर्फ 250 रन बनाए हैं जिसमें 70 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.

Tags: India vs Australia, Shane Watson, Virat Kohli

विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं, सौरव गांगुली ने 27 साल के बैटर को बताया ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा खतरा

नई दिल्ली. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इस सीरीज से पहले एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने 27 साल के भारतीय स्टार को विराट कोहली के बाद टीम का सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज बताया है. गांगुली ने युवा यशस्वी जायसवाल और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को नजरअंदाज करते हुए यह ऋषभ पंत को स्पेशल बताया.

पूर्व भारतीय कप्तान ने चेतावनी दी कि पंत को अभी लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सुधार करने की जरूरत है लेकिन टेस्ट में वो कमाल हैं. गांगुली ने कहा, “उनकी विशेष क्षमता है. उन्हें अभी भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अपने खेल को विकसित करने और समझने की जरूरत है, लेकिन रेड-बॉल में, वह शानदार हैं. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में उनके द्वारा खेले गए पारियों को देखिए और आप जान जाएंगे. ऋषभ पंत रेड-बॉल क्रिकेट में गजब के बल्लेबाज हैं. वह कोहली के बाद भारत के अगले सर्वश्रेष्ठ रेड-बॉल बल्लेबाज हैं और इस सीरीज में बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं.”

पंत ने पिछले दो दौरे में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 2018-19 के दौरे पर उन्होंने चार मैचों में 350 रन बनाए थे. वह सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे. ऋषभ पंत के नाम एक शतकीय पारी थी. 2020-21 में उन्होंने पांच पारियों में 274 रन बनाए और भारत के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. सिडनी और गाबा में ऋषभ पंत ने यादगार पारी खेली थी.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर नजर

भारतीय क्रिकेट टीम की नजर लगातार तीसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने पर है. न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर मिली हार के बाद भारत के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को जीतना जरूरी हो गया है. 5 में से 4 मैच जीतकर टीम इंडिया फाइनल का टिकट पक्का कर सकती है. अगर सीरीज में हार मिली तो उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

Tags: Border Gavaskar Trophy, (*27*)India vs Australia, (*27*)Rishabh Pant, (*27*)Sourav Ganguly

पाकिस्तान जाने के लिए विदेश मंत्रालय से भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को मंजूरी नहीं मिली, टूर्नामेंट से नाम लिया वापस

नई दिल्ली. पाकिस्तान में अगले साल होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के जाने को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान यात्रा के लिए मंजूरी नहीं दी. खेल मंत्रालय ने नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया था लेकिन सरकार की अंतिम मंजूरी नहीं मिली.

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट संघ के महासचिव सैलेंद्र यादव ने पुष्टि की कि विदेश मंत्रालय ने टीम को इस इवेंट से हटने का निर्देश दिया है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक होना है. पहली बार पाकिस्तान ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा जो 23 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 तक आयोजित होगा. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी.

यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम को पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में जाने से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को मना कर दिया है. 50 ओवर के इस टूर्नामेंट का भविष्य भारत के बिना अनिश्चित है, पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (PBCC) ने संकेत दिया है. ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम के बिना भी हो सकता है. PBCC के चेयरमैन सैयद सुल्तान शाह ने यह भी बताया कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए वीजा जारी किए गए थे.

भारत टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है. भारतीय टीम ने 2012, 2017 और 2022 में खेले गए पिछले तीन टूर्नामेंट को जीता है. पिछले टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 120 रनों से हराया था. भारत ने 277/2 का विशाल स्कोर बनाया और बांग्लादेश को 157/3 पर रोक दिया. यह मुकाबला में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम हुआ था .

Tags: India cricket workforce

‘मैं ऑस्ट्रेलिया को लेकर परेशान हूं…’ सीरीज से पहले डेविड वॉर्नर को सता रहा इस भारतीय का डर

नई दिल्ली. डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर चिंतित हैं. उन्हें विराट कोहली की धमक से डर है और उन्हें लगता है कि भारतीय बल्लेबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ छह पारियों में सिर्फ 93 रन बनाने के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने कोहली को हल्के में नहीं लिया है.

वॉर्नर को लगता है कि कोहली ऑस्ट्रेलिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं. वॉर्नर ने हेराल्ड सन के लिए अपने कॉलम में लिखा, “यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है और विराट को चुनौतियां पसंद हैं. वह ऑस्ट्रेलिया में खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ विदेशी बल्लेबाज रहे हैं. उनके लिए खराब फॉर्म से बाहर आकर आलोचकों को जवाब देने के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती.”

‘विराट कोहली को उकसाने की गलती मत करना…’ दिग्गज ने दी ऑस्ट्रेलियाई टीम को खास सलाह

वॉर्नर ने आगे लिखा, “मैं वास्तव में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए चिंतित हूं क्योंकि वह रनों का अंबार लगा सकते हैं. बता दें कि कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 13 टेस्ट मैचों में 50 से अधिक की औसत से छह शतक बनाए हैं. विराट के अलावा, रोहित शर्मा, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और सरफराज खान ने हाल ही में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है.

गिल अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण सीरीज के पहले मैच से बाहर हो गए हैं, जबकि जायसवाल, सरफराज और ध्रुव जुरेल ने पहले ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेला है. मोहम्मद शमी टीम से बाहर हैं, जबकि मोहम्मद सिराज संघर्ष कर रहे हैं, जिससे जसप्रीत बुमराह दबाव में हैं. देखना दिलचस्प होगा कि पहले टेस्ट मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.

Tags: David warner, Virat Kohli

विराट कोहली को रोकना है तो बॉडी पर करो अटैक… दिग्गज ने ऑस्ट्रेलियन बॉलर्स को दी खतरनाक सलाह

सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली चाहते हैं कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनके देश के तेज गेंदबाज विराट कोहली को आउट करने के लिए हर तरीका अपनाएं. इसमें उनके फ्रंट फुट पर गेंद डालने से लेकर शॉर्ट-पिच गेंदों से उनके ‘शरीर पर निशाना बनाना’ शामिल है. कोहली पिछले काफी समय से टेस्ट मैचों संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने पिछली 60 टेस्ट पारियों में केवल दो शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं.

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है. इस देश में उन्होंने 54 के औसत से रन बनाए हैं. इयान हीली ने पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की मजबूत ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की तिकड़ी से कोहली पर दबाव बनाने की सलाह दी.  हीली ने ‘एसईएन रेडियो’ को बताया, ‘पहला ‘मैचअप’ जो मैं देख रहा हूं वह यह है कि हमारे तेज गेंदबाज विराट कोहली को कैसे गेंदबाजी कर सकते हैं. मुझे लगता है कि उन्हें उनके फ्रंट पैड को लगातार निशाना बनाना चाहिए.’

इयान हीली ने कहा, ‘वह फ्रंट फुट का काफी इस्तेमाल करता है और वहां से गेंद को कहीं भी खेल सकता है. वह फ्रंट फुट के इस्तेमाल से गेंद को ऑफ साइड के स्क्वायर के साथ लेग साइड में भी खेल सकता है. उसके पास इस तरह की गेंदों पर रक्षात्मक रवैया अपनाने की भी क्षमता है. वह लय हासिल करने के लिए आतुर होगा और हमारे गेंदबाजों शायद फ्रंट पैड को निशाना बना सकते हैं.’

ऑस्ट्रेलिया के लिए 119 टेस्ट में लगभग 4500 रन बनाने वाले हीली ने कहा कि हमारे गेंदबाजों को हालांकि इस रणनीति को ज्यादा लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे वह हमारी योजना को समझ जाएंगे. हीली ने कहा, ‘उन्हें हर गेंद पर ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि कोहली इसके आदी हो जाएंगे. अगर यह योजना कारगर नहीं होती है तो उन्हें कोहली के शरीर को निशाना बनाकर गेंदबाजी करनी चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘इस तरह की गेंदबाजी में शॉट लेग पर क्षेत्ररक्षक रखकर उस पर दबाव बनाना चाहिए. वह ऐसे में दबाव से निपटने के लिए पुल शॉट का इस्तेमाल करेंगे जिसे नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में हमारा दूसरा विकल्प उनके शरीर को निशाना बनाकर गेंदबाजी करना हो सकता है.’

Tags: India vs Australia, Virat Kohli