PM KISAN Yojana के अलावा मोदी सरकार की ये स्कीम्स भी किसानों के लिए फायदेमंद, पढ़ें पूरी डिटेल्स

इन दिनों देश में एमएसपी की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। वह राजधानी दिल्ली जाने को लेकर हरियाणा बॉर्डर बैठे हुए हैं। यह देखते हुए हरियाणा सरकार ने सिंधू बॉर्डर, शंभू बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर सहित दिल्ली की सभी बॉर्डर को सील कर दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 07:13 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 21 Feb 2024 07:13 PM (IST)

मोदी सरकार की किसानों के लिए योजनाएं।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। इन दिनों देश में एमएसपी की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। वह राजधानी दिल्ली जाने को लेकर हरियाणा बॉर्डर बैठे हुए हैं। यह देखते हुए हरियाणा सरकार ने सिंधू बॉर्डर, शंभू बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर सहित दिल्ली की सभी बॉर्डर को सील कर दिया है।

इस आर्टिकल में हम बताते हैं मोदी सरकार की उन योजनाओं के बारे में जिनसे किसानों को सीधा लाभ होता है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

मोदी सरकार किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान योजना चला रही है। इस योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सीधे 6 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। इन रुपयों को किसानों के खाते में किस्तों में भेजती है। इस योजना का लाभ देश के 11 करोड़ किसानों को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना

मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना बूढ़े किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए चला रही है। इस स्कीम में 18 से 40 वर्ष के आयु वाले किसान पेंशन का लाभ पा सकते हैं। उनको 55 से लेकर 200 रुपये तक प्रीमियम भरना होगा। उसके बाद उनकी आयु जब 60 साल की हो जाएगी, तब उनको बतौर 3 हजार रुपए पेंशन के रूप में मिलेंगे। इस योजना को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के तहत सुरक्षा मिलती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

मोदी सरकार किसानों की फसलों के इंश्योरेंस के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) चला रही है। इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदा के आने पर किसान इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं। इस योजना के तहत किसान का बोआई से लेकर कटाई तक रिस्क क्लेम हो जाता है।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना

मोदी सरकार किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit score Yojana) चला रही है। इस योजना के लिए सरकार किसानों को सस्ती दर पर लोन देती है। वह अगर लोग की राशि समय पर चुका देते हैं, तो उनको सब्सिडी का भी लाभ मिल जाता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Gold-Silver Worth At this time 22 February 2024: सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर गिरावट, खरीदने से पहले पढ़ लें कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में 22 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62155 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 21 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 103 रुपये की कमी देखने को मिली है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 05:29 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 05:29 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 22 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62155 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 21 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 103 रुपये की कमी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 70708 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 21 फरवरी से 312 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 21 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62258 रुपये थी। 22 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62155 रुपये हो गई है। 21 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70708 रुपये थी। 22 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70396 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

22 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61906 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56934 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46616 रुपये हो गई है।। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36361 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन