अनक्लेम्ड FD के पूरे पैसे को अकाउंट में लें वापस, इन स्टेप्स को करें फॉलो

भारत में आम लोग अपनी मेहनत की कमाई को निवेश के लिए एफडी को ही चुनते हैं। इसकी मैच्योरिटी के बाद पैसा लिया जा सकता है, लेकिन कई बार कुछ परिस्थितियों की वजह से एफडी के मैच्योर होने के बाद भी वह अनक्लेम्ड रह जाती है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 04:58 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 04:58 PM (IST)

कैसे लें अनक्लेम्ड FD।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारत में आम लोग अपनी मेहनत की कमाई को निवेश के लिए एफडी को ही चुनते हैं। इसकी मैच्योरिटी के बाद पैसा लिया जा सकता है, लेकिन कई बार कुछ परिस्थितियों की वजह से एफडी के मैच्योर होने के बाद भी वह अनक्लेम्ड रह जाती है।

तीन महीने के भीतर ट्रांसफर होता है पैसा

  • एफडी के मैच्योर होने के 10 साल या उससे भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन फिर भी क्लेम नहीं की गई है। उसके बाद भी आप राशि ले सकते हैं।
  • यह नियम है कि अनक्लेम्ड एफडी की राशि को बैंक डिपॉजिटर्स एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में ट्रांसफर किया जाता है। इस राशि को तीन महीने के अंदर ही ट्रांसफर करना पड़ता है।
  • आप भी एफडी के मैच्योर होने के सालों बाद भी उसको निकाल नहीं पाए हैं, तो बैंक में जाकर तुरंत संपर्क करें। आपको बहुत ही आसान प्रोसस को पूरा कर आपकी मेहनत का पैसा मिल जाएगा।
  • अनक्लेम्ड एफडी की राशि ऐसे करें क्लेम

    • आपको संबंधित बैंक से पहले बात करनी होगी।
    • उसके बाद बैंक में एफडी की रसीद, पैन कार्ड व आधार कार्ड को दें।
    • बैंक को केवाईसी जानकारियां सत्यापित कराने के दें।
    • आपकी वेरिफिकेशन की प्रोसेस का पूरा होने के बाद बैंक एफडी क्लेम की प्रोसेस को शुरू कर देगा।
    • इस प्रोसेस के पूरा होते ही आपकी अनक्लेम्ड एफडी आपके खाते में आ जाएगी।

    कैसे खोजें अनक्लेम्ड एफडी

    आपका अपनी अनक्लेम्ड एफडी के बारे में जानकारी नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नही है। बैंक इस बात की खुद से ही देता है। आपको बस इतना करना है कि आप केंद्रीय बैंक आरबीआई के पोर्टल पर अपनी जानकारी जैसे- नाम, पैन कार्ड, अकाउंट नंबर, पता दर्ज कर सकते हैं। उसके बाद इसको खोज सकते हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    पीएम किसान योजना: इस दिन किसानों के खातों में आएगी 16वीं किस्त, लाभ चाहिए तो तुरंत कर लें ये काम

    PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपय का वित्तीय लाभ मिलता है। हर चार महीने में दो हजार रुपये खाते में जमा होते है।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 04:52 PM (IST)

    Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 04:52 PM (IST)

    PM Kisan Yojana

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 15वीं किस्त जारी हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को पात्र किसानों को स्कीम की किस्त की रकम जारी की थी। प्रधानमंत्री ने अपने झारखंड दौरे के दौरान आठ करोड़ से ज्यादा किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक जारी किए थे। अब पीएम किसान स्कीम की अगली किस्त को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। इसके लिए पोर्टल पर अपना ई-केवाईसी पूरा करना होगा। ऐसा न करने पर किसान भाई योजना से वंचित रह जाएंगे।

    16वीं किस्त के लिए ईकेवाईसी करवाएं

    पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपय का वित्तीय लाभ मिलता है। हर चार महीने में दो हजार रुपये खाते में जमा होते है। पीएम किसान पंजीकृत किसानों के लिए ईकेवाईसी कराना जरूरी है। OTP आधारित ईकेवाईसी पीएम किसान पोर्टल या बायोमेट्रिक ईकेवाईसी सीएससी केंद्रों में जाकर करवा सकते हैं।

    कब जारी होगी पीएम किसान की 16वीं किस्त?

    पीएम किसान योजना की किस्त हर चार महीने में जारी की जाती है। 15वीं किस्त नवंबर में जारी की गई थी। अब अगली किस्त फरवरी से मार्च के बीच जारी होने की उम्मीद है। फिलहाल 16वीं किस्त को लेकर निश्चित तारीख सामने नहीं आई है।

    ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम

    • किसानों को सबसे पहले प्रधानमंत्री सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in को खोलना होगा।
    • होमपेज पर Farmers Nook पर क्लिक करें।
    • Farmers Nook सेक्शन में Beneficiary Listing का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
    • अगले पेज पर किसान भाई अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, गांव चुनें।
    • Get Report के ऑप्शन पर क्लिक कर दें, लिस्ट की जानकारी आपके सामने होगी।

    ऐसे चके करें बेनेफिशियरी स्टेटस

    • किसान भाई, बेनेफिशियरी स्टेटस से ये पता कर सकते हैं कि उनके खाते में किसान सम्मान निधि की राशि जमा होगी या नहीं।
    • इसके लिए pmkisan.gov.in पर जाइए।
    • Farmers Nook सेक्शन में Beneficiary Standing पर क्लिक करें।
    • मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें, उसके बाद Get Information पर क्लिक करना होगा। बेनेफिशियरी स्टेटस पर ई-केवाईसी के आगे NO लिखा होगा तो इसका मतलब है कि आपके खाते में किसान सम्मान निधि जमा नहीं होगी।

    आधार कार्ड के बिना लाभार्थी की स्‍टेटस की जांच ऐसे करें

    • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • किसान कॉर्नर विकल्प यहां होमपेज के दाईं ओर पाया जा सकता है।
    • लाभार्थी स्थिति लिंक पर क्लिक करें
    • नया पेज खोलने के लिए या तो पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर विकल्प चुनें।
    • कैप्चा कोड दर्ज करें
    • जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें
    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    काम की खबर: तेजपत्ता की खेती बना देगी लखपति, सिर्फ एक पौधे से हो सकती है 3000 रुपए से ज्यादा की कमाई

    Bay leaf farming भारत में तेज पत्ते का ज्यादा उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र के अलावा उत्तरी पूर्वी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में किया जाता है।

    By Sandeep Chourey

    Publish Date: Mon, 19 Feb 2024 11:51 AM (IST)

    Up to date Date: Mon, 19 Feb 2024 11:58 AM (IST)

    भारत में कई पकवानों में तेजपत्ता का खूब इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका, यूरोप जैसे देशों में भी इसे भारत से निर्यात किया जाता है।

    HighLights

    1. बाजार में तेजपत्ता की अच्छी डिमांड होने के कारण किसानों को इसका अच्छा दाम भी मिल जाता है।
    2. किसानों को तेजपत्ता की पैदावार के लिए बहुत अधिक लागत या मेहनत नहीं करना पड़ती है।
    3. ऐसे में यदि आप भी तेजपत्ता की खेती के जरिए तगड़ी कमाई कर सकते हैं।

    डिजिटिल डेस्क, इंदौर। खेती किसानी में अत्याधुनिक तकनीक आने के बाद किसानों के लिए कई विकल्प खुद गए हैं और खेती से भी कई किसान अब अच्छी कमाई कर रहे हैं। कई ऐसी फसलें हैं, जिन्हें यदि व्यवस्थित तरीके से किया जाए तो किसान लाखों में कमाई कर सकता है। ऐसी ही फसलों में है शामिल है तेजपत्ता की पैदावार। तेजपत्ता हर भारतीय घर में मसाले के रूप में उपयोग में लाया जाता है।

    तेजपत्ता की ज्यादा है डिमांड

    बाजार में तेजपत्ता की अच्छी डिमांड होने के कारण किसानों को इसका अच्छा दाम भी मिल जाता है। वहीं दूसरी ओर किसानों को तेजपत्ता की पैदावार के लिए बहुत अधिक लागत या मेहनत नहीं करना पड़ती है। ऐसे में यदि आप भी तेजपत्ता की खेती के जरिए तगड़ी कमाई कर सकते हैं।

    naidunia_image

    भारत से खूब निर्यात होता है तेजपत्ता

    भारत में कई पकवानों में तेजपत्ता का खूब इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका, यूरोप जैसे देशों में भी इसे भारत से निर्यात किया जाता है। यदि आप अच्छी क्वालिटी का तेजपत्ता पैदा करते हैं तो अच्छी कमाई होने की उम्मीद रहती है।

    सरकार भी देती है प्रोत्साहन

    चूंकि तेजपत्ता मसालेदार पौधों की श्रेणी में आता है, इसलिए इस उत्पादन व पैदावार को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड काम करता है। बोर्ड की ओर से तेजपत्ता के खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। मसालेदार पौधों के उत्पादन के जानकार टीके पंवार के मुताबिक, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की तरफ से किसानों को 30 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है. ऐसे में फसल तैयार होने के बाद 1 पौधे से ही 3000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की कमाई जा सकती है। इसका मतलब है कि सिर्फ 25 पौधे से ही किसान 1 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं।

    भारत में इन राज्यों में खूब होती है तेजपत्ता की खेती

    भारत में तेज पत्ते का ज्यादा उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र के अलावा उत्तरी पूर्वी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में किया जाता है। यहां का मौसम इसकी खेती के लिए अनुकूल होता है। तेजपत्ता की खेती करने से पहले किसान को अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण जरूर करना चाहिए।

    • ABOUT THE AUTHOR

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

    अकेले टाटा समूह ने पूरे पाकिस्तान को पछाड़ा, 341 बिलियन डॉलर की तुलना में 365 बिलियन डॉलर पहुंचा मार्केट कैपिटलाइजेशन

    Pakistan market capitalization: टाटा समूह की कई कंपनियों ने साल 2024 में अब तक निवेशकों को बड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, पाकिस्तान उधार मांगकर काम चल रहा है।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Mon, 19 Feb 2024 01:10 PM (IST)

    Up to date Date: Mon, 19 Feb 2024 01:25 PM (IST)

    HighLights

    1. पूरे पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था से बड़ा हुआ टाटा समूह
    2. टाटा समूह की कंपनियों ने शेयर बाजार में दिया शानदार रिटर्न्
    3. पड़ोसी देश उधार लेकर जैसे-तैसे चला रहा काम

    एजेंसी, नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर बदहाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान को एक बार फिर नीचा दिखना पड़ा है। खबर यह है कि भारत में टाटा ग्रुप की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन समूचे पाकिस्तान से ज्यादा हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, टाटा ग्रुप की कुल मार्केट वैल्यू जहां 365 बिलियन डॉलर हो गई है, वहीं IMF के अनुसार, पाकिस्तान की कुल जीडीपी 341 बिलियन डॉलर है।

    यहां तक कि टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मूल्य 170 बिलियन डॉलर है। मतलब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का लगभग आधा हिस्सा। बता दें, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

    बता दें, टाटा समूह की कई कंपनियों ने साल 2024 में अब तक निवेशकों को बड़ा रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में टाटा मोटर्स के साथ ही टाइटन, टीसीएस और टाटा पावर के शेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। परिणामस्वरूप टाटा ग्रुप की कैप में बढ़ोतरी हुई है। टाटा की कम से कम 8 कंपनियों की संपत्ति पिछले एक साल में दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।

    खस्ताहाल पाकिस्तान में नहीं बन पा रही सरकार

    वहीं, पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक मुश्किल में है। ताजा हालात ये हैं कि यहां चुनाव के बाद भी नई सरकार नहीं बन पा रही है। पाकिस्तान ने यहां-वहां से उधार लेकर अब तक अपना काम चलाया है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Gold-Silver Worth As we speak 19 February 2024: सोने-चांदी की चमक बढ़ी, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

    भारतीय सर्राफा बाजार में 19 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 62077 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Mon, 19 Feb 2024 03:52 PM (IST)

    Up to date Date: Mon, 19 Feb 2024 04:02 PM (IST)

    सोने-चांदी का भाव।

    बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 19 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 62077 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 16 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 334 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 71240 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 16 फरवरी से 318 रुपये की तेजी आई है।

    इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 16 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 61743 रुपये थी। 19 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62077 रुपये हो गई है। 16 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70922 रुपये थी। 19 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71240 रुपये हो गई।

    जानिए क्या हैं भाव

    19 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61828 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56862 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46558 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36315 रुपये हो गई है।

    कैरेट के अनुसार सोना

    • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
    • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
    • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
    • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
    • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
    • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

    मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

    ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    काम की खबर: सिर्फ 5 एकड़ में की मटर और सरसों की खेती, किसान को ऐसे हो रही बंपर कमाई

    Cultivation of peas and mustard हाइब्रिड मटर बाजार में 28 से लेकर 32 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। उत्पादन अच्छा होने के कारण उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है।

    By Sandeep Chourey

    Publish Date: Tue, 20 Feb 2024 01:08 PM (IST)

    Up to date Date: Tue, 20 Feb 2024 01:48 PM (IST)

    मुकेश उरांव एक ही कुएं के भरोसे मटर और सरसों की खेती ले रहे हैं।

    HighLights

    1. मुकेश उरांव अपनी मेहनत के दम पर इन दिनों अपनी तकदीर बदलने में जुटे हैं।
    2. मुकेश की 5 एकड़ जमीन पर मटर और सरसों की फसल लहलहा रही है।
    3. मुकेश ने अपने खेत में हाइब्रिड मटर लगाई है, वहीं सरसों में फल के साथ फूल भी खिलने लगे हैं।

    जागरण न्यूज नेटवर्क, भरनो(गुमला)। यदि किसी इंसान में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो व्यक्ति मेहनत के दम कठिन परिस्थिति में भी अपना परचम फहरा सकता है। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है झारखंड के किसान मुकेश उरांव ने, जिन्होंने सिर्फ 5 एकड़ जमीन में मटर और सरसों की अच्छी पैदावार लेकर बंपर कमाई कर रहे हैं। मुकेश उरांव झारखंड के भरनो प्रखंड के दक्षिणी भरनो पंचायत के टंगरा टोली गांव के रहने वाले हैं।

    सिर्फ एक कुएं के भरोसे शानदार खेती

    मुकेश उरांव अपनी मेहनत के दम पर इन दिनों अपनी तकदीर बदलने में जुटे हैं। मुकेश की 5 एकड़ जमीन पर मटर और सरसों की फसल लहलहा रही है। मुकेश ने अपने खेत में हाइब्रिड मटर लगाई है, वहीं सरसों में फल के साथ फूल भी खिलने लगे हैं। मुकेश उरांव एक ही कुएं के भरोसे मटर और सरसों की खेती ले रहे हैं। मुकेश ने इस कार्य में न तो कृषि विभाग का किसी तरह सहयोग लिया है और न ही कोई सरकारी सहायता प्राप्त की है।

    हाइब्रिड मटर दे रही अच्छी कमाई

    मुकेश के मुताबिक, हाइब्रिड मटर बाजार में 28 से लेकर 32 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। उत्पादन अच्छा होने के कारण उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। मुकेश की सफलता को देखकर अब क्षेत्र के अन्य किसान भी उनसे प्रेरित हो रहे हैं। मुकेश का कहना है कि बस दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

    Goldman Sachs: गोल्डमैन सैक्स ने बदली यस बैंक सहित SBI और ICICI की रेटिंग, HDFC के लिए गुड न्यूज

    Goldman Sachs: गोल्डमैन सैक्स ने इस निजी बैंक पर अपनी रेटिंग घटा दी है। साथ ही टारगेट 16 रुपये कर दिया है। शुक्रवार को यस बैंक के शेयर 26.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 04:18 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 23 Feb 2024 04:18 PM (IST)

    Goldman Sachs Downgrades Ranking

    HighLights

    1. गोल्डमैन सैक्स ने भारतीय बैंकिंग शेयरों की रेटिंग घटाई।
    2. वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान औसतन 5 से 2 प्रतिशत कटौती हो सकती है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Goldman Sachs Downgrades Ranking: यस बैंक के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में उछाल देखने को मिला है। बीते 9 फरवरी को यस बैंक का शेयर 32.85 रुपये तक गया। जबकि तीन महीने पहले ये शेयर 17 रुपये था। लगभग तीन महीने में निवेशकों का पैसा डबल हो गया। इस बीच ब्रोकरेज गोल्डमैन सैक्स ने यस बैंक को झटका दिया है। गोल्डमैन सैक्स ने इन्वेस्टर्स को यस बैंक के शेयरों बेचने की सलाह दी है।

    यस बैंक की रेटिंग घटाई

    गोल्डमैन सैक्स ने इस निजी बैंक पर अपनी रेटिंग घटा दी है। साथ ही टारगेट 16 रुपये कर दिया है। शुक्रवार को यस बैंक के शेयर 26.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले छह महीने में इस बैंक के शेयर ने 57 फीसदी का रिटर्न दिया है।

    इन प्राइवेट बैंकों की रेटिंग बरकरार

    इसके अलावा गोल्डमैन सैक्स ने भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की रेटिंग घटा दी है। एसबीआई के लिए अपनी रेटिंग Purchase से घटाकर न्यूट्रल कर दिया है। जबकि ICICI बैंक के लिए भी रेटिंग न्यूट्रल कर दी है। ब्रोकिंग फर्म ने एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और बंधन बैंक पर Purchase रेटिंग बरकरार रखी है।

    आरओए में होगी गिरावट

    गोल्डमैन सैक्स ने एसबीआई के लिए 4 प्रतिशत की गिरावट और आईसीआईसीआई बैंक के लिए 3 प्रतिशत की बढ़त देखी है। हालांकि विश्लेषकों को यस बैंक के लिए 37 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। इस ब्रोकरेज की मानें तो भारतीय बैंकों ने FY20-3QFY24 अवधि के दौरान ROA विस्तार देखा था। गोल्डमैन सैक्स के विश्लेषकों का मानना है कि मार्जिन पर निरंतर दबाव को देखते हुए आरओए अब कम होना शुरू हो जाएगा।

    गोल्डमैन सैक्स ने बैंकों की कमाई इतने प्रतिशत घटाई

    गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि पूरे सिस्टम में मजबूत बैलेंस शीट के बीच बाजार हिस्सेदारी बनाए रखने या मार्जिन से समझौता करने की दुविधा का सामना करना पड़ता है। ब्रोकरेज ने बैंकों के लिए कमाई का अनुमान वित्त वर्ष 2025 के लिए 5% और वित्त वर्ष 2026 के लिए 2% कम कर दिया है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    Gold-Silver Value Right now 22 February 2024: सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

    भारतीय सर्राफा बाजार में 23 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62027 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 128 रुपये की कमी देखने को मिली है।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 04:24 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 23 Feb 2024 04:24 PM (IST)

    सोने-चांदी का भाव।

    HighLights

    1. सोने-चांदी के भाव में गिरावट।
    2. सोने की कीमत हुई 62027।
    3. चांदी की कीमत हुई 70396।

    बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 23 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62027 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 128 रुपये की कमी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 70396 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 22 फरवरी से 1003 रुपये की कमी आई है।

    इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 22 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62155 रुपये थी। 23 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62027 रुपये हो गई है। 22 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70396 रुपये थी। 22 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69393 रुपये हो गई।

    जानिए क्या हैं भाव

    23 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61779 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56817 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46520 रुपये हो गई है।। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36286 रुपये हो गई है।

    कैरेट के अनुसार सोना

    • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
    • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
    • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
    • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
    • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
    • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

    मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

    ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    काम की खबर: इस योजना में बगैर गारंटी मिल रहा 3 लाख रुपए तक का लोन, ऐसे करें अप्लाई

    PM Vishwakarma Yojana इन योजना के तहत कुशल कामगारों को आर्थिक मदद देकर उनके कारोबार को प्रोत्साहित करना है।

    By Sandeep Chourey

    Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 09:53 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 21 Feb 2024 12:56 PM (IST)

    PM Vishwakarma Yojana को मोदी सरकार ने सितंबर 2023 में लॉन्च किया था।

    HighLights

    1. हितग्राही को PM Vishwakarma Yojana के तहत 3 लाख रुपए तक का लोन 18 ट्रेड्स के लिए मिल सकता है।
    2. इस लोन के एवज में हितग्राही को किसी भी तरह की कोई गारंटी भी नहीं देनी होती है।
    3. इस योजना के तहत बिजनेस स्टार्ट करने के लिए पहले चरण में 1 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। यदि आप पैसे की कमी के कारण अपना कोई छोटा बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जरिए लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत मोदी सरकार बगैर किसी गारंटी के 3 लाख रुपए तक का लोन दे रही है। हालांकि PM Vishwakarma Yojana के तहत कुछ नियम तय किए गए हैं, जिन्हें हितग्राहियों को पूरा करना जरूरी है। यहां जानें इस योजना के बारे में विस्तार से।

    इन 18 ट्रेड्स के लिए मिलेगा लोन

    हितग्राही को PM Vishwakarma Yojana के तहत 3 लाख रुपए तक का लोन 18 ट्रेड्स के लिए मिल सकता है। इस लोन के एवज में हितग्राही को किसी भी तरह की कोई गारंटी भी नहीं देनी होती है। इस योजना के तहत बिजनेस स्टार्ट करने के लिए पहले चरण में 1 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है, वहीं दूसरे चरण में लाभार्थी को 2 लाख रुपए का ऋण दिया जाता है। PM Vishwakarma Yojana योजना के तहत लाभार्थी को सिर्फ 5 फीसदी ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जाता है।

    naidunia_image

    सितंबर 2023 में शुरू हुई थी योजना

    PM Vishwakarma Yojana को मोदी सरकार ने सितंबर 2023 में लॉन्च किया था। इन योजना के तहत कुशल कामगारों को आर्थिक मदद देकर उनके कारोबार को प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत 18 कारोबार को चिन्हित किया गया है, जिनके तहत कामगारों को 3 लाख रुपए तक का ऋण मिल सकता है। इस योजना के तहत मास्टर ट्रेनरों के जरिए 1 सप्ताह की ट्रेनिंग भी दी जाती है और 500 रुपए प्रतिदिन स्टाइपेंड भी मिलता है।

    इन 18 कामों के लिए मिलता है ऋण

    • कारपेंटर (बढ़ई)
    • नाव बनाने वाले
    • लोहार
    • ताला बनाने वाले
    • सुनार
    • मिट्टी के बर्तन बनाने वाले (कुम्हार)
    • मूर्तिकार
    • राज मिस्त्री
    • मछली का जाल बनाने वाले
    • टूल किट निर्माता
    • पत्थर तोड़ने वाले
    • मोची/जूता कारीगर
    • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
    • गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता (पारंपरिक)
    • नाई, माला बनाने वाले, धोबी, दर्जी

    लोन पाने के लिए योग्यता

    PM Vishwakarma Yojana के तहत लोन पाने के लिए लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक और 50 साल से कम होना चाहिए। लाभार्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर इन योजना में शामिल 140 जातियों में से एक से संबंधित होना अनिवार्य है। लोन के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर से संबंधित दस्तावेज जमा करना होंगे। यदि आप भी इस योजना के तहत लोन पाना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

    Gold-Silver Value Right this moment 21 February 2024: सोने-चांदी के भाव में मामुली बढ़त, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

    भारतीय सर्राफा बाजार में 21 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 62226 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 20 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 87 रुपये की तेजी देखने को मिली है।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 04:21 PM (IST)

    Up to date Date: Wed, 21 Feb 2024 04:21 PM (IST)

    सोने-चांदी का भाव।

    बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 21 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 62226 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 20 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 87 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 70898 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 20 फरवरी से 52 रुपये की तेजी आई है।

    इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 20 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62139 रुपये थी। 21 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62226 रुपये हो गई है। 20 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70898 रुपये थी। 21 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70950 रुपये हो गई।

    जानिए क्या हैं भाव

    21 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61977 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56999 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46670 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36402 रुपये हो गई है।

    कैरेट के अनुसार सोना

    • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
    • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
    • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
    • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
    • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
    • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

    मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

    ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन