LPG Charges March 2024: मार्च के पहले दिन महंगाई का झटका, 25.50 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

LPG Charges March 2024: बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1795 रुपए हो गया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 07:45 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 01 Mar 2024 08:29 AM (IST)

लोकसभा चुनाव से पहले रसोई गैस दामों में कमी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

HighLights

  1. एक बार फिर बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम
  2. लोकसभा चुनाव से पहले थी राहत की उम्मीद
  3. नहीं बढ़े घरेलू सिलेंडर के दाम

एजेंसी, नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 मार्च हुए समीक्षा में महंगाई जा झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले उम्मीद की जा रही थी कि सरकार रसोई गैस के दामों में कटौती कर सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

मार्च 2024 में कमर्शियल सिलेंडर के दाम

naidunia_image

बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1795 रुपए हो गया है, जबकि कोलकाता में 1911 रुपए, मुंबई में 1749 रुपए और चेन्नई में 1960 रुपए कीमत हो गई है।

इससे पहले फरवरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 14 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं जनवरी में भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 1.50 रुपये का इजाफा किया गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Gold-Silver Worth 7 March: सोना की कीमतों ने छुआ आसमान, चांदी में भी दिखी तेजी, देखें 24 कैरेट भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 7 मार्च 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 65049 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 6 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 556 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 03:53 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 07 Mar 2024 03:53 PM (IST)

सोने-चांदी की कीमत

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 7 मार्च 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 65049 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 6 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 556 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 72121 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 6 मार्च से 411 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 6 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 64493 रुपये थी। 7 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 65049 रुपये हो गई है। 6 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71710 रुपये थी। 7 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 72121 रुपये हो गई।

7 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 64789 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59584 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 48786 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 38053 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

काम की खबर: महाशिवरात्रि 8 मार्च को, लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, तत्काल निपटा लें जरूरी काम

financial institution vacation 8 से 10 मार्च तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज भी बंद रहेगा। शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 12:45 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 07 Mar 2024 12:49 PM (IST)

10 मार्च को रविवार को बैंक अवकाश रहेगा।

HighLights

  1. हिंदू धर्म में 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार है।
  2. महाशिवरात्रि पर्व पर बैंक अवकाश रहेगा।
  3. 9 तारीख को मार्च माह का दूसरा शनिवार होने के कारण छुट्टी है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है या फिर शेयर मार्केट से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है तो इसे आज ही निपटा लें, क्योंकि आने वाले 3 दिनों तो बैंकिंग कामकाज थम जाएगा। इस सप्ताह 3 दिन का लंबा वीकेंड होने के कारण बैंक और शेयर बाजार में कामकाज नहीं होगा। आज यदि आपका कोई काम अटक जाएगा तो फिर सोमवार को ही पूरा हो पाएगा।

8 मार्च को है महाशिवरात्रि पर्व

हिंदू धर्म में 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से देखा जाए तो देश के राज्यों में महाशिवरात्रि पर्व पर बैंक अवकाश रहेगा। इसके बाद 9 तारीख को मार्च माह का दूसरा शनिवार होने के कारण छुट्टी है। 10 मार्च को रविवार को बैंक अवकाश रहेगा।

naidunia_image

बंद रहेगा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

सिर्फ बैंक ही नहीं, बल्कि 8 से 10 मार्च तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज भी बंद रहेगा। शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा। शनिवार और रविवार को शेयर बाजार साप्ताहिक तौर पर बंद ही रहते हैं।

इन राज्यों में रहेगा 3 दिन का वीकेंड

RBI की छुट्टियों की लिस्ट देखी जाए तो 3 दिन का ये वीकेंड गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में रहेगा। गौरतलब है कि देवों के देव महादेव की आराधना के लिए महाशिवरात्रि पर्व को प्रमुख माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर्व के दिन ही माता पार्वती का विवाह भगवान भोलेनाथ से हुआ था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Gold Funding: गोल्ड में 10 फीसदी से ज्यादा न करें निवेश, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Funding बीते कुछ सालों में कई ऐसे माध्यम सामने आए हैं, जो सोने के मुकाबले कम समय में अच्छा रिटर्न दे रहे हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 08:53 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 07 Mar 2024 10:12 AM (IST)

हमेशा से आशंका बनी रहती है कि सोने के संग्रहण को लेकर सरकार कोई सख्त नियम भी बना सकती है, हालांकि सोना भारतीयों की पसंदीदा धातु है। इसमें पूंजी खोने का खतरा नहीं होता, साथ ही रिटर्न भी मिलता है।

HighLights

  1. निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में सोने-चांदी के निवेश का एक निश्चित हिस्सा ही रखना चाहिए।
  2. 5 से 10 प्रतिशत से ज्यादा पूंजी कीमती धातुओं में निवेश करके न रखें।
  3. भारत सोने का सबसे बड़ा उपभोग करने वाला देश है और सबसे बड़ा आयातक भी।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। बीते कुछ दिनों से सोने के दाम निश्चित दायरे में बने हुए थे। अब वैश्विक बाजारों के संकेत मिल रहे हैं कि सोने की कीमतें फिर बढ़ेंगी। हालांकि इसे लेकर कोई निश्चित रूप से भविष्यवाणी नहीं कर सकता। भारत सोने का सबसे बड़ा उपभोग करने वाला देश है और सबसे बड़ा आयातक भी। ऐसे में सरकार सोने के संग्रहण को हतोत्साहित भी करती है।

सोने में कितनी राशि का करें निवेश

गोल्ड में निवेश को लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट स्वप्निल जैन का कहना है कि निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में सोने-चांदी के निवेश का एक निश्चित हिस्सा ही रखना चाहिए। 5 से 10 प्रतिशत से ज्यादा पूंजी कीमती धातुओं में निवेश करके न रखें।

naidunia_image

गोल्ड बांड देते हैं ज्यादा सुरक्षा

फिजिकल गोल्ड के बजाय बेहतर होगा कि आप गोल्ड बांड चुनें, जिससे आपको सुरक्षा की चिंता से मुक्ति मिलेगी और ज्यादा लाभ भी मिलेगा। बाजार में हमेशा से आशंका बनी रहती है कि सोने के संग्रहण को लेकर सरकार कोई सख्त नियम भी बना सकती है, हालांकि सोना भारतीयों की पसंदीदा धातु है। इसमें पूंजी खोने का खतरा नहीं होता, साथ ही रिटर्न भी मिलता है।

बीते कुछ सालों में कई ऐसे माध्यम सामने आए हैं, जो सोने के मुकाबले कम समय में अच्छा रिटर्न दे रहे हैं, इसलिए सोने में निवेश करें, लेकिन संयमित होकर और नियमों के दायरे में बंध कर ही करें। चांदी के मामले में भी यही रणनीति रखें। निवेश में मिश्रित माध्यमों के फार्मूले पर चलें। थोड़ा-थोड़ा पैसा अलग-अलग जगह लगाएं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

काम की खबर: किसान भाई अब आसानी से अच्छे दाम पर बेच पाएंगे अपनी उपज, इस प्लेटफार्म पर मिलेंगे 5000 रजिस्टर्ड FPO

Indian Farmer ओएनडीसी से एफपीओ को जोड़ने से डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन भुगतान, बिजनेस-टू-बिजनेस और बिजनेस-टू-कंज्यूमर लेनदेन कारोबार मजबूत हो रहा है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 02 Mar 2024 10:12 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 02 Mar 2024 10:13 AM (IST)

इस व्यवस्था से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ गांवों में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

HighLights

  1. एफपीओ का गठन कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया है।
  2. इस व्यवस्था में एक तरफ जहां लागत में कमी आएगी।
  3. किसानों को अपने उत्पाद का सही दाम मिलने पर उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी।

नई दुनिया न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। किसान के लिए सबसे बड़ी चुनौती तब पैदा होती है, जब वह कड़ी मेहनत के बाद अपनी फसल की पैदावार निकालकर लाता है तो बेहदर बाजार उपलब्ध नहीं होता है और अपनी उपज की सही कीमत नहीं मिल पाती है। ऐसे में बीते कुछ सालों में कृषि पैदावार को ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए आसानी से बेहतर बाजार तक पहुंचाने का काम तेजी से फैला है। इसी कड़ी में 8000 पंजीकृत किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को 5000 से अधिक ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पोर्टल से जोड़ दिया गया है। इस कदम से देश के किसी भी हिस्से में खरीदारों तक पहुंचना आसान हो गया है और किसानों को अपने उत्पाद बेचने में भी दिक्कत नहीं आएगी। किसान भाई अच्छी कीमत पर अपनी उपज बेच सकते हैं।

कृषि क्षेत्र बनेगा आत्मनिर्भर

दरअसल एफपीओ का गठन कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया है। इस व्यवस्था में एक तरफ जहां लागत में कमी आएगी। वहीं किसानों को अपने उत्पाद का सही दाम मिलने पर उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। इस व्यवस्था से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ गांवों में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

naidunia_image

साल 2020 में शुरु हुई थी ये व्‍यवस्‍था

ओएनडीसी से एफपीओ को जोड़ने से डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन भुगतान, बिजनेस-टू-बिजनेस और बिजनेस-टू-कंज्यूमर लेनदेन कारोबार मजबूत हो रहा है। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने 6,865 करोड़ रुपए के बजट प्रावधान के साथ साल 2020 में इस काम की शुरुआत की थी। इस व्यवस्था के तहत 10000 FPO बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 8000 एफपीओ तैयार हो चुके हैं। FPO के जरिए छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसानों का बाजार से संपर्क तेजी से बढ़ा है।

हर एफपीओ को 18 लाख तक की मदद

आपको बता दें कि हर FPO को 3 साल के लिए 18 लाख रुपए तक की सहायता दी जाती है। संस्थागत ऋण को आसान बनाने के लिए FPO के हर सदस्य को 2-2 हजार रुपए तक मैचिंग इक्विटी अनुदान देने और ऋण देने वाली संस्थाओं से प्रति FPO 2 करोड़ रुपये के परियोजना ऋण की क्रेडिट गारंटी सुविधा का प्रावधान किया गया है। अभी तक 1,101 एफपीओ को 246 करोड़ की क्रेडिट गारंटी दी गई है। इसके अलावा 145.1 करोड़ रुपए की मैचिंग इक्विटी उनके बैंक खाते में सीधे जमा की जा चुकी है। इससे 10.2 लाख से अधिक किसानों को फायदा मिला है, जो इससे सीधे जुड़े हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Gold-Silver Value Right now 3 March 2024: सोने-चांदी की कीमतों में आई तेज उछाल, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 3 मार्च 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 63480 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 1 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 664 रुपये की तेजी देखने को मिली है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 04 Mar 2024 07:39 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 04 Mar 2024 07:39 PM (IST)

सोने-चांदी की कीमत।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 3 मार्च 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 63480 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 1 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 664 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 70777 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 1 मार्च से 879 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 1 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62816 रुपये थी। 3 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 63480 रुपये हो गई है। 1 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69898 रुपये थी। 3 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70777 रुपये हो गई।

3 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 63226 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 58148 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 47610 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 37136 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

SIP Funding: छोटे से एसआईपी से भी बड़ी पूंजी बनाना संभव, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बीते वर्षों के रिटर्न की दर के लिहाज से 15 वर्ष से अधिक प्रतिमाह तीन हजार की एसआईपी लगातार करने से करीब डेढ़ करोड़ की पूंजी बनाने वाले तमाम उदाहरण देखे गए हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 06 Mar 2024 09:22 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Mar 2024 09:22 AM (IST)

एसआईपी की किश्त 500 रुपए प्रतिमाह की मामूली रकम भी हो सकती है, जो बहुत कुछ रेकरिंग डिपाजिट (आवर्ती जमा) से मिलती-जुलती है।

HighLights

  1. यदि आप सही समय पर SIP शुरू कर दें तो लंबे समय में बड़ी पूंजी आपके हाथ में होगी।
  2. आमतौर पर 20 से 25 वर्ष की उम्र में कोई व्यक्ति कमाना शुरू करें तो साथ में SIP भी शुरू कर दें।
  3. 15 से 20 वर्षों में आपके हाथ में इतना रुपया होगा कि आप उसकी गिनती लाखों के पार जाकर कर सकेंगे।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, इंदौर। एसआईपी अर्थात सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को सामान्य नौकरीपेशा या कम आय वालों के लिए भी बचत के साथ बेहतर रिटर्न का माध्यम कहा जाता है। इसके पीछे तमाम कारण भी है। सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान म्यूच्यूअल फंड्स द्वारा प्रस्तावित एक ऐसा निवेश का जरिया होता है, जिसके माध्यम से एक व्यक्ति एक निर्धारित रकम, नियमित अंतराल में म्यूच्यूअल फंड्स की किसी स्कीम में निवेश कर सकता है। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं कर सलाहकार एके गौर।

500 रुपए से भी कर सकते हैं निवेश

एसआईपी की किश्त 500 रुपए प्रतिमाह की मामूली रकम भी हो सकती है, जो बहुत कुछ रेकरिंग डिपाजिट (आवर्ती जमा) से मिलती-जुलती है। यह इसलिए भी आसान है क्योंकि आप अपने बैंक को ये स्थाई अनुदेश दे सकते हैं कि आपके खाते से ये रकम हर माह डेबिट (निकासी) होता रहे।

naidunia_image

बना सकते हैं बड़ी पूंजी

कर सलाहकार एके गौर के मुताबिक, यदि आप सही समय पर SIP शुरू कर दें तो लंबे समय में बड़ी पूंजी आपके हाथ में होगी। आमतौर पर 20 से 25 वर्ष की उम्र में कोई व्यक्ति कमाना शुरू करें तो साथ में SIP भी शुरू कर दें। 15 से 20 वर्षों में आपके हाथ में इतना रुपया होगा कि आप उसकी गिनती लाखों के पार जाकर कर सकेंगे।

छोटी-छोटी बचत करते रहें

बीते वर्षों के रिटर्न की दर के लिहाज से 15 वर्ष से अधिक प्रतिमाह तीन हजार की एसआईपी लगातार करने से करीब डेढ़ करोड़ की पूंजी बनाने वाले तमाम उदाहरण देखे गए हैं। इसलिए निवेश का मंत्र यह है कि भले छोटी बचत से शुरुआत करें, लेकिन जल्द से जल्द SIP शुरू करें और लंबे समय तक लगातार उसमें बने रहें। इसी के साथ यदि आपकी आय बढ़ने लगे, तो साथ में निवेश के अन्य माध्यमों में भी निवेश शुरू कर दें। कोशिश करें कि तय लक्ष्य से पहले बीच में इस एसआईपी को भुनाने की नौबत न आए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Upcoming IPO: कमाई का मौका, अगले हफ्ते ये कंपनियां ला रही हैं आईपीओ, निवेश से पहले जानिए जरूरी डीटेल्स

Upcoming IPO This Week: कंपनियों के आईपीओ अगले सप्ताह आने वाले हैं। जिन्हें सब्सक्राइब कर सकते हैं। जब कंपनियों को अपना व्यापार बढ़ाना या ऋण घटाने के लिए पैसों की जरूरत होती है, तो वे आईपीओ लाती हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 03 Mar 2024 04:15 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 03 Mar 2024 04:15 PM (IST)

Upcoming IPO This Week

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Upcoming IPO This Week: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, बेहतर ग्रोथ वाली कंपनियों के आईपीओ अगले सप्ताह आने वाले हैं। जिन्हें सब्सक्राइब कर सकते हैं। बता दें जब कंपनियों को अपना व्यापार बढ़ाना या ऋण घटाने के लिए पैसों की जरूरत होती है, तो वे आईपीओ लाती हैं।

पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड

कॉर्पोरेट ब्रोकिंग हाउस पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड का आईपीओ 7 से 12 मार्च तक खुला रहेगा। इश्यू साइज 38.23 करोड़ है। इसका प्राइस बैंड 78 से 83 रुपये है।

जेजी केमिकल्स लिमिटेड

जेजी केमिकल्स लिमिटेड का आईपीओ 5 मार्च से 7 मार्च तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। कंपनी आईपीओ से 251.19 करोड़ रुपये जुटाएगी। शेयर की कीमत 210 से 221 रुपये है।

आरके स्वामी लिमिटेड

आरके स्वामी लिमिटेड का आईपीओ सोमवार को खुलेगा। कपंनी ने 423.67 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा है। प्राइस बैंड 270 से 288 रुपये के बीच है।

मुक्का प्रोटींस

कंपनी का आईपीओ 4 मार्च को बंद होगा। मुक्का प्रोटींस ने 224 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसका प्राइस बैंड 26 से 28 रुपये है।

गोपाल स्नैक्स

राजकोट की कंपनी गोपाल स्नैक्स का आईपीओ ऑफर फॉर सेल पर आधारित होगा। प्राइस बैंड 381 से 401 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ 6 मार्च को खुलकर 11 मार्च को बंद होगा।

वीआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड

रियल एस्टेट डिवेलपर वीआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का आईपीओ सोमवार को खुलेगा। 6 मार्च तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। कंपनी ने 20.40 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। प्राइस बैंड 85 रुपये प्रति शेयर है।

सोना मशीनरी लिमिटेड

सोना मशीनरी लिमिटेड एग्रो प्रोसेसिंग इक्विपमेंट बनाती है। कंपनी का आईपीओ 5 मार्च को खुलेगा। कंपनी का आईपीओ से 51.82 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। प्राइस बैंड 136 से 143 रुपये है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

काम की खबर: 20 रुपये के प्रीमियम में मिलेगा 2 लाख का दुर्घटना बीमा, इस तरह ले सरकारी योजना का लाभ

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana: इस स्कीम को सरकार ने 2015 में लॉन्च किया था। इस योजना का फायदा 18 से 70 साल के लोगों को मिलता है। यह एक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 27 Feb 2024 05:53 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 27 Feb 2024 05:54 PM (IST)

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana: आजकल अस्पताल का खर्चा उठाना काफी महंगा हो गया। खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए। बड़ी बीमारियों और मेडिकल टेस्ट करवाने में ही लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार एक खास स्कीम लेकर आई है। जिसका नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। इस योजना में दो लाख रुपये का इंश्योरेंस मिला है।

20 रुपये में दुर्घटना बीमा

वहीं, इंश्योरेंस कंपनियों के प्रीमियम भी काफी महंगे हैं। ऐसे में बीमा कंपनी की स्कीम का फायदा गरीब लोग नहीं उठा पाते हैं। यही कारण है कि मोदी सरकार ने इस स्कीम को शुरू किया है। जिसमें सिर्फ 20 रुपये का निवेश करना होता है और दो लाख रुपये का बीमा दिया जाता है। यह एक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस है।

18 से 70 साल के लोग उठा सकते हैं योजना का लाभ

इस स्कीम को सरकार ने 2015 में लॉन्च किया था। इस योजना का फायदा 18 से 70 साल के लोगों को मिलता है। इसका प्रीमियम बैंक खाते में देना पड़ता है। इस पॉलिसी को बैंक खाते से लिंक कर दिया जाता है। एक बार खाता लिंक होने पर 20 रुपये का प्रीमियम कटता है।

कितना का मिलेगा लाभ

अगर इस पॉलिसी में किसी ने नॉमिनेशन किया है। सड़क हादसे में उसकी मौत या विकलांग हो जाता है। तब दो लाख रुपये का बीमा मिलता है। अगर व्यक्ति की मौत हो जाती है तो बीमा की रकम नॉमिनी को मिलती है। वहीं, दुर्घटना की वजह से शख्स आंशिक विकलांग हुआ है तो एक लाख रुपये की राशि मिलती है।

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • बैंक अकाउंट डिटेल
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.jansuraksha.gov.in/ पर जाना है।
  • यहां फॉर्म्स का विकल्प दिखेगा। वहां क्लिक करके प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करना होगा। फॉर्म पर क्लिक करने के बाद भाषा चुनना है।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरना है। मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • दस्तावेज अपलोड होने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा कर देना है।
  • अगर ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो बैंक में जाकर संपर्क करना होगा।
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

PM Surya Ghar Scheme: अब फ्री में मिलेगी 300 यूनिट तक बिजली, बस करने होंगे ये 3 आसान काम

PM Surya Ghar Scheme: पीएम सूर्य घर योजना के तहत भारत सरकार सब्सिडी देगी। इस स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे बैंक खाते में जमा होगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 04:24 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 04:24 PM (IST)

PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana: केंद्र सरकार ने जनता को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ देने के लिए पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत मोदी सरकार 75 हजार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेगी। 300 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ पाने के लिए आपको तीन काम करने होंगे। इसके बाद ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बिजली के साथ सब्सिडी भी मिलेगी

पीएम सूर्य घर योजना के तहत भारत सरकार सब्सिडी देगी। इस स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे बैंक खाते में जमा होगी। इस स्कीम के तहत आवेदन करना सरल है। आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

कौन से तीन काम करने होंगे?

1. मुफ्त बिजली का फायदा उठाने के लिए 130 वर्ग फुट एरिया की छत होनी चाहिए। फ्लैट और किराएदार को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

2. छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए 47 हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद सरकार 18 हजार की सब्सिडी देगी।

3. इस स्कीम में आवेदन करने के दौरान बिजली खपत और अन्य चीजों की जानकारी भी देनी पड़ेगी।

मुफ्त बिजली योजना से कितनी होगी बचत?

छत पर सोलर पैनल लगाने से प्रतिदिन 4.32 किलोवॉट बिजली पैदा होगा, तो सालाना 1,576.8 किलोवॉट होगी। इससे रोजाना 12.96 रुपये की सेविंग होगी। वहीं, साल में 4,730 रुपये की बचत होगी। यदि आप 700 स्कॉयर फुट में सोलर पैनल लगवाते हैं तो तीन किलोवाट के पैनल पर 80 हजार रुपये का निवेश करना होगा। इसमें 36 हजार रुपये सब्सिडी मिलेगी। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को इस योजना का एलान किया था। इस स्कीम के तहत सोलर लगवाने के लिए लोन भी ले सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह