पीएम किसान योजना: 28 फरवरी से पहले निपटा लें ये काम, वरना खाते में नहीं आएगी 16वीं किस्त की राशि

PM Kisan Yojana: मोदी सरकार ने नवंबर 2023 में 15वीं किस्त जारी की थी। अब 28 फरवरी 2024 को देशभर के किसानों को 16वीं किस्त का पैसा मिलेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 04:11 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 24 Feb 2024 04:12 PM (IST)

PM Kisan Yojana sixteenth Installment

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana sixteenth Installment: केंद्र सरकार सभी वर्गों के लिए कई योजनाएं चला रही है। ऐसे में सरकार ने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इसमें सालाना छह हजार रुपये तीन किस्तों में मिलते है। हर किस्त में दो हजार रुपये की राशि दी जाती है। पीएम किसान स्कीम का लाभ उठाने के लिए किसानों को कहीं चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। सरकार डीबीडी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में यह रकम जमा करती है।

कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त?

मोदी सरकार ने नवंबर 2023 में 15वीं किस्त जारी की थी। अब 28 फरवरी 2024 को देशभर के किसानों को 16वीं किस्त का पैसा मिलेगा। इस दिन कृषकों के बैंक खाते में 2,000 रुपये की रकम आएगी। हालांकि इस स्कीम का फायदा कई किसानों को नहीं मिलेगा।

ईकेवाईसी करवाना जरूरी

अगर किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द ई-केवाईसी और जमीन का वेरिफिकेशन करवा लेना चाहिए। केंद्र ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है। उन्हें इस योजना के लाभ नहीं मिलेगा।

ई-केवाईसी कैसे करें?

  • सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।
  • अब ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अब फोन में आए OTP को भरें। आपका ई-केवाईसी को जाएगा।

पीएम किसान एप से ई-केवाईसी करें

पीएम किसान एप से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी करें। अगर ऑनलाइन ई-केवाईसी नहीं कर सकते हैं, तो किसान कॉमन सर्विस सेंटर्स पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

काम की खबर: 250 रुपये में अपनी लाड़ली का भविष्य करें सुरक्षित, शिक्षा से लेकर विवाह का सरकार उठाएगी खर्च

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना एक सरकारी बचत स्कीम है। 10 साल या उससे कम आयु की बालिका के माता-पिता इस स्कीम के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 04:52 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 24 Feb 2024 04:52 PM (IST)

250 रुपये में अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार कई योजनाओं चला रही है। इनमें सुकन्या समृद्धि योजना है, जो लड़कियों का भविष्य सुरक्षित करने का काम करती है। यह योजना पढ़ाई से लेकर शादी के खर्च में सहायता करती है। अभिभावकों को अपनी लाड़ली के सिक्योर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना चाहिए।

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?

सुकन्या समृद्धि योजना एक सरकारी बचत स्कीम है। 10 साल या उससे कम आयु की बालिका के माता-पिता इस स्कीम के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं। यह योजना उच्च ब्याज दर प्रदान करती है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता

  • अकाउंट बच्ची के माता-पिता या कानूनी अभिभावक खोल सकते है।
  • बच्ची की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए।
  • एक परिवार सिर्फ दो सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोल सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ

  • जब आपको अपनी बेटी के लिए पैसे बचाने की बात आती है, तो सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छा विकल्प है। इसमें आप न्यूनतम 250 रुपये निवेश कर सकते हैं।
  • अन्य योजनाओं की तुलना में इस स्कीम में उच्च ब्याज दर सरकार द्वारा दिया जाता है।
  • धारा 80सी के तहत 1,50,000 रुपये तक टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना पर अर्जित ब्याज और परिपक्वता पर प्राप्त इनकम टैक्स मुक्त है।
  • मैच्योरिटी पर गारंटीशुदा रिटर्न मिलता है।

सुकन्या समृद्धि योजना में कैसे निवेश करें?

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पोस्ट ऑफिस या बैंकों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निवेशकों को कुछ डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे।

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता की फोटो आईडी
  • आवेदक के अभिभावक का पता प्रमाण
  • पैन कार्ड, वोटर आईडी और आधार कार्ड

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ऑफलाइन खाता कैसे खोलें?

  • किसी नजदीकी बैंक या डाकघर में जाना होगा।
  • आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज संलग्न करें।
  • पहली जमा राशि का भुगतान करें। यह 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक हो सकती है।
  • प्रक्रिया के बाद आपका खाता एक्टिव हो जाएगा। खाता खोलने के बाद इस खाते की एक पासबुक प्रदान की जाएगी।

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरें

इस योजना पर ब्याज दर सरकार तय करती है। हर तिमाही में इसकी समीक्षा की जाती है। साल 2024 की वर्तमान तिमाही में ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है।

  • सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर- 8.2 प्रतिशत प्रति वर्ष
  • निवेश राशि- न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • परिपक्वता राशि- निवेश की गई रकम पर निर्भर है
  • परिपक्वता अवधि- 21 साल
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Financial institution Vacation: मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, 5 रविवार के अलावा अलग-अलग राज्यों पर 7 दिन नहीं होगा काम

Financial institution Vacation in March 2024: रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, मार्च में 5 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा सात दिन अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा। 25 मार्च को होली पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 25 Feb 2024 05:00 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 25 Feb 2024 05:00 PM (IST)

Financial institution Vacation in March 2024

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Financial institution Vacation in March 2024: मार्च से पहले आगामी बैंक छुट्टियों के बारे में पता होना जरूरी है, ताकि समय से पहले अपने काम निपटा लिए जाएं। अगले महीने 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय अवकाश, दूसरे व चौथा शनिवार और रविवार शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक और राज्य सरकारें छुट्टियां निर्धारित करती हैं।

रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, मार्च में 5 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा सात दिन अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा। 25 मार्च को होली पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 29 मार्च को गुड फ्राइडे पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपके बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर बैंक जा सकते हैं।

मार्च 2024 बैंक हॉलिडे

  • 1 मार्च, मिजोरम- चापचूर कुट।
  • 3 मार्च, रविवार
  • 8 मार्च, महाशिवरात्रि- सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 मार्च, दूसरा शनिवार- सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 मार्च, रविवार
  • 17 मार्च, रविवार
  • 22 मार्च, बिहार दिवस- बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 मार्च, चौथा शनिवार- बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 मार्च, रविवार
  • 25 मार्च, होली- सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 मार्च, याओसांग/होली- बिहार, मणिपुर और ओडिशा में बैंद बंद रहेंगे।
  • 27 मार्च, होली- बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 मार्च, गुड फ्राइडे- सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 मार्च, रविवार
  • ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए काम निपटा सकेंगे

    बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। मार्च में 9 दिन शेयर मार्केट में कारोबार नहीं होगा।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    Gold-Silver Value At this time 26 February 2024: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल, चांदी की चमक हुई फीकी, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

    भारतीय सर्राफा बाजार में 26 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 62224 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 23 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 216 रुपये की तेजी देखने को मिली है।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Mon, 26 Feb 2024 06:19 PM (IST)

    Up to date Date: Mon, 26 Feb 2024 06:19 PM (IST)

    सोने-चांदी के भाव।

    बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 26 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 62224 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 23 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 216 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव में कमी आई है। चांदी का भाव 69449 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 23 फरवरी से 204 रुपये की कमी आई है।

    इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 23 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62008 रुपये थी। 26 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62224 रुपये हो गई है। 23 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69653 रुपये थी। 26 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69449 रुपये हो गई।

    26 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61975 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56997 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46668 रुपये हो गई है।। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36401 रुपये हो गई है।

    कैरेट के अनुसार सोना

    • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
    • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
    • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
    • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
    • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
    • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

    मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

    ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    Vijay Shekhar Sharma: पीपीबीएल के चेयरमैन पद से हटे विजय शेखर शर्मा, जानिए आगे क्या होगा

    PPBL chairman: यूपीआई लेनदेन जारी रखने के लिए पेटीएम एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और यस बैंक के साथ करार कर सकता है।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Tue, 27 Feb 2024 08:34 AM (IST)

    Up to date Date: Tue, 27 Feb 2024 08:34 AM (IST)

    HighLights

    1. पीपीबीएल में विजय शेखर शर्मा की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
    2. वन97 कम्युनिकेशंस की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी भी उनके पास है।
    3. अब नए चेयरमैन का चुनाव होगा।

    एजेंसी, नई दिल्ली। नियमों का पालन नहीं करने के कारण मुश्किलों का सामना कर रही डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम के भविष्य को लेकर उस समय सस्पेंस गहरा गया, जब सोमवार को विजय शेखर शर्मा ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया।

    जानकारी के मुताबिक, डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस) के संस्थापक रहे विजय शर्मा पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के चेयरमैन पद से हट गए। साथ ही बैंक बोर्ड का फिर से गठन किया गया है।

    पेटीएम का आगे क्या होगा

  • आरबीआई ने नियमों का पालन नहीं करने पर पीपीबीएल को 15 मार्च के बाद किसी भी प्रकार की जमा स्वीकार नहीं करने को कहा है।
  • पेटीएम ने बताया कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर, सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक आफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और पूर्व आइएएस अधिकारी रजनी सेखरी सिब्बल को पीपीबीएल के बोर्ड में निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • यह सभी लोग हाल ही में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर पीपीबीएल से जुड़े थे। जल्द ही पीपीबीएल का नया चेयरमैन चुनने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  • पीपीबीएल के सीईओ सुरिदर चावला ने कहा कि नए बोर्ड सदस्यों के मार्गदर्शन में बैंक संचालन आगे बढ़ाएगा।
  • चार बैंकों के साथ पेटीएम की साझेदारी संभव

    वहीं, रायटर ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि यूपीआई लेनदेन जारी रखने के लिए पेटीएम चार बैंकों के साथ साझेदारी कर सकता है। इसको लेकर एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और यस बैंक के साथ बातचीत चल रही है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    काम की खबर: सैलरी से होती है कटौती लेकिन पैसा EPFO खाते में जमा होता है या नहीं, ऐसे चेक करें बैलेंस

    EPF मेंबर्स EPFO पोर्टल या उमंग ऐप के जरिए EPF पासबुक को चेक कर सकते हैं।

    By Sandeep Chourey

    Publish Date: Tue, 27 Feb 2024 09:21 AM (IST)

    Up to date Date: Tue, 27 Feb 2024 12:56 PM (IST)

    यदि किसी कर्मचारी की सैलरी से हर माह PF की राशि काटी जाती है, लेकिन EPFO खाते में नहीं जमा की जाती है तो ऐसी स्थिति में कर्मचारी सीधे ईपीएफ में भी इसकी शिकायत कर सकते हैं।

    HighLights

    1. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में दो दर्जन से अधिक ऐसे संस्थानों को नोटिस जारी किया है।
    2. कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ के पैसे के नाम पर कटौती कर ली है, लेकिन अभी तक कर्मचारी के पीएफ खाते में राशि को जमा नहीं किया है।
    3. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने दो दर्जन से ज्यादा संस्थानों को अब रिकवरी नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में दो दर्जन से अधिक ऐसे संस्थानों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ के पैसे के नाम पर कटौती कर ली है, लेकिन अभी तक कर्मचारी के पीएफ खाते में राशि को जमा नहीं किया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने दो दर्जन से ज्यादा संस्थानों को अब रिकवरी नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।

    कर्मचारी रहें अलर्ट

    ऐसे में सभी कर्मचारियों को भी अलर्ट रहना चाहिए कि उनकी कंपनी की ओर से यदि PF की राशि काटी जाती है तो उसे EPFO में जमा की जा रही है या नहीं। ऐसी स्थिति में कर्मचारी ईपीएफओ पोर्टल या उमंग ऐप के जरिए अपने EPF पासबुक को चेक कर सकते हैं। EPF पोर्टल पर कर्मचारी अपना UAN नंबर दर्ज कर पीएफ बैलेंस चेक कर सकता है और यह भी देख सकता है कि उनकी नियोक्ता कंपनी लगातार पीएफ राशि जमा कर रही है या नहीं।

    naidunia_image

    खाते में PF जमा न हो तो उठाएं ये कदम

    यदि किसी कर्मचारी की सैलरी से हर माह PF की राशि काटी जाती है, लेकिन EPFO खाते में नहीं जमा की जाती है तो ऐसी स्थिति में कर्मचारी सीधे ईपीएफ में भी इसकी शिकायत कर सकते हैं। गौरतलब है केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स कानूनों में संशोधन करते हुए नए नियम बना दिए हैं, जिसके अनुसार, अगर नियोक्ता ईपीएफ बकाया जमा नहीं करते हैं तो ईपीएफ अंशदान व्यय के रूप में जमा किया जाता है। संस्थान के अपने कर्मचारी की पीएफ राशि 15 दिनों के भीतर जमा करना जरूरी है।

    कर्मचारी ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस

    • EPF मेंबर्स EPFO पोर्टल या उमंग ऐप के जरिए EPF पासबुक को चेक कर सकते हैं।
    • कर्मचारी को रजिस्ट्रेशन के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), पैन नंबर और आधार नंबर जैसी जानकारियां देनी होगी।
    • उमंग ऐप, मिस्ड कॉल और एसएमएस के जरिए भी अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
    • ABOUT THE AUTHOR

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

    Gold-Silver Value Immediately 28 February 2024: सोने-चांदी की चमक हुई फीकी, पढ़ें कितना सस्ता हुआ 10 ग्राम गोल्ड

    भारतीय सर्राफा बाजार में 28 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62135 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 27 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 136 रुपये की कमी देखने को मिली है।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Wed, 28 Feb 2024 05:36 PM (IST)

    Up to date Date: Wed, 28 Feb 2024 05:36 PM (IST)

    सोने-चांदी की कीमत।

    बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 28 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62135 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 27 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 136 रुपये की कमी देखने को मिली है। चांदी के भाव में कमी आई है। चांदी का भाव 69902 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 27 फरवरी से 559 रुपये की कमी आई है।

    इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 27 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62271 रुपये थी। 28 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62135 रुपये हो गई है। 27 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69902 रुपये थी। 28 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69343 रुपये हो गई।

    28 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61886 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56916 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46601 रुपये हो गई है।। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36349 रुपये हो गई है।

    कैरेट के अनुसार सोना

    24 कैरेट सोना= 100% सोना

    22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

    18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

    14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

    12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

    10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

    मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

    ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    काम की खबर: Fastag KYC अपडेट करने का आज आखिरी अवसर, जानें क्या है पूरी प्रोसेस

    Fastag KYC वेबसाइट पर जरूरी जानकारी भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

    By Sandeep Chourey

    Publish Date: Thu, 29 Feb 2024 12:26 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 29 Feb 2024 12:28 PM (IST)

    1 मार्च से आपका Fastag काम करना बंद कर देगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ऑनलाइन ठगी और फर्जीवाड़े से बचने के लिए केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है।

    HighLights

    1. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फास्टैग केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है।
    2. केवाईसी अपडेट करने की आज अंतिम तिथि है।
    3. यदि आपने अभी तक यह काम पूरा नहीं किया है तो तत्काल इसे पूरा कर लेना चाहिए।

    बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फास्टैग केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है और केवाईसी अपडेट करने की आज अंतिम तिथि है। यदि आपने अभी तक यह काम पूरा नहीं किया है तो तत्काल इसे पूरा कर लेना चाहिए क्योंकि 1 मार्च से आपका Fastag काम करना बंद कर देगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ऑनलाइन ठगी और फर्जीवाड़े से बचने के लिए केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है।

    naidunia_image

    Fastag KYC की ये है पूरी प्रोसेस

  • यूजर्स को बैंक से जुड़ी फास्टैग वेबसाइट पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP के जरिये लॉग-इन होगा।
  • My Profile पर क्लिक करें और KYC पर क्लिक करें।
  • वेबसाइट पर जरूरी जानकारी भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • Fastag KYC के लिए आरसी बुक, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो को अटैच करना होगा।
  • फास्टैग केवाईसी का स्टेटस चेक करने के लिए आपको fastag.ihmcl.com पर जाना है।
  • यहां होम पेज पर मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिये लॉग-इन करके स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • ऑफलाइन ऐसे करें Fastag KYC

    Fastag KYC करने की आज आखिरी तारीख है। ऐसे में सर्वर डाउन होने से जैसी परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में आप ऑफलाइन भी Fastag KYC अपडेट कर सकते हैं। ऑफलाइन Fastag KYC के लिए बैंक में जाकर KYC फॉर्म को भरना होगा और डॉक्यूमेंट को अटैच करने जमा करना होगा। फॉर्म के वेरीफाई होने के बाद आपका फास्टैग अपडेट हो जाएगा।

    • ABOUT THE AUTHOR

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

    Gold-Silver Worth As we speak 29 February 2024: सोने-चांदी की कीमत में मामुली तेजी, खरीदने से पहले पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

    भारतीय सर्राफा बाजार में 29 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 62282 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 28 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 147 रुपये की तेजी देखने को मिली है।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Thu, 29 Feb 2024 04:45 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 29 Feb 2024 04:45 PM (IST)

    सोने-चांदी का भाव।

    बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 29 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 62282 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 28 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 147 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव में तेजी आई है। चांदी का भाव 69529 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 28 फरवरी से 186 रुपये की तेजी आई है।

    इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 28 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62135 रुपये थी। 29 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62282 रुपये हो गई है। 28 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69343 रुपये थी। 29 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69529 रुपये हो गई।

    29 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62033 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57050 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46712 रुपये हो गई है।। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36435 रुपये हो गई है।

    कैरेट के अनुसार सोना

    • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
    • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
    • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
    • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
    • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
    • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

    मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

    ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    India GDP Development: अर्थव्यवस्था के लिए खुशखबरी, तीसरी तिमाही में 8.4 फीसदी रही जीडीपी ग्रोथ

    India GDP Development: भारत की आर्थिक वृद्धि 2023-24 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 8.4 प्रतिशत हो गई। जिसका मुख्य कारण विनिर्माण, खनन और निर्माण क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन है।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Thu, 29 Feb 2024 06:35 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 29 Feb 2024 06:35 PM (IST)

    India GDP Development: तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी 8.4 फीसदी रही।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। India GDP Development: केंद्र सरकार ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में जीडीपी के आंकड़े जारी कर दिए। जो इस बात का सबूत है कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.4 फीसदी की दर से हुई। ये आंकड़े पूर्वानुमान से ज्यादा है। मैन्युफैक्चरिंग और सरकारी खर्च में बढ़ोतरी के बाद जीडीपी की रफ्तार में गति आई है।

    अनुमान से बेहतर जीडीपी के आंकड़े

    भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। इसकी तारीफ विश्व बैंक और आईएमएफ ने भी की है। अब तीसरी तिमाही के आंकड़े सामने आए हैं, वो इकोनॉमी की तेज रफ्तार को दशा रहे है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर तिमाही में देश का सकल घरेलू उत्पाद तेजी से बढ़ी है। यह दर 2022 की दूसरी तिमाही के बाद मजबूत बढ़ोतरी है, जो 6.6% के पूर्वानुमान से ज्यादा है।

    India’s GDP progress is 8.4 p.c in Q3 of 2023-24, says the federal government. https://t.co/fPRyUi566B

    — ANI (@ANI) February 29, 2024

    एनएसओ का पूर्वानुमान

    भारत की इकोनॉमी की रफ्तार को देखते हुए एनएसओ ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ग्रोथ रेट 7.6% रहने का अनुमान लगाया है। इससे पहले जनवरी 2024 में जीडीपी ग्रोथ रेथ 7.3 फीसदी का अनुमान लगाया था। एनएसओ ने 2022-23 जीडीपी वृद्धि को संशोधित कर 7 प्रतिशत कर दिया, जबकि पहले का अनुमान 7.2 प्रतिशत था।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह