Revenue Tax Saving Thought: टैक्स बचाने के लिए 31 मार्च से पहले इन स्कीम में करें निवेश, होगा जबरदस्त फायदा

Revenue Tax Saving Ideas: कर निर्धारण वर्ष 2024-25 के लिए यदि आपकी आय के ऊपर आयकर बन रहा है, तो आप इन स्कीम में निवेश करें। यह आपको आयकर की बचत का लाभ दे सकती हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 25 Feb 2024 10:56 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 25 Feb 2024 10:56 PM (IST)

टैक्स बचाने का तरीका।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Save Revenue Tax: कर निर्धारण वर्ष 2024-25 के लिए यदि आपकी आय के ऊपर आयकर बन रहा है, तो आप इन स्कीम में निवेश करें। यह आपको आयकर की बचत का लाभ दे सकती हैं। आज इस आर्टिकल में विद्या भूषण त्यागी, चार्टर्ड अकाउंटेंट ने विस्तार से इन स्कीम के बारे बताया है।

1 यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान

यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान एक प्रकार से इंश्योरेंस पालिसी है जो लाइफ इंश्योरेंस और निवेश के लाभों को जोड़ती है। यूनिट लिंक्ड प्लान सही बाजार हो तो 12 से 15 फीसद तक रिटर्न दे सकता है, लेकिन ध्यान देने की बात है कि यूनिट्स पर गारंटी रिटर्न नहीं होती है। यूलिप पर डेढ़ लाख रुपये तक की कटौती मिलती है, आपकी टैक्सेबल इनकम में से डेढ़ लाख रुपये कम कर सके। सालाना प्रीमियम ढाई लाख रुपये तक है, तो यूलिप पर मिलने वाला डेथ बेनिफिट टैक्स फ्री होगा।

हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स छूट

हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी किसी की भविष्य सुरक्षा के लिए लाइफ इंश्योरेंस पालिसी जितनी महत्वपूर्ण मानी जाती है। मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में किसी भी प्रकार की वित्तीय परेशानी का सामना न करना पड़े। दूसरा फायदा ये है कि इनकम टैक्स की धारा 80डी के तहत टैक्स बचत कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि 80सी में डेढ़ लाख रुपये की लिमिट के अतिरिक्त 80डी की प्रीमियम में आयकर की बचत होती है। अपने आश्रितों और अपने जीवनसाथी के लिए मेडिकल इंश्योरेंस के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम पर 25 हजार रुपये की कटौती पा सकते हैं। आप अपने माता-पिता के हेल्थ इंश्योरेंस के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम पर भी टैक्स कटौती का क्लेम कर सकते हैं। अगर आपके माता-पिता की उम्र 60 वर्ष से ऊपर है तो 50 हजार रुपये की सीमा है, जिसमें कुल कटौती 75 हजार रुपये हो जाती है।

3 टर्म लाइफ इंश्योरेंस टैक्स बेनिफिट

टर्म लाइफ़ इंश्योरेंस आपकी असामायिक मृत्यु की स्थिति में आपके प्रिय जनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने का प्रभावी तरीका है। यह टैक्स बेनिफिट भी देता है। टर्म लाइफ इंश्योरेंस से मिलने वाला डेथ बेनिफिट्स लाभार्थी के लिए टैक्स फ्री भी रहता है। आपके प्रियजनों को प्राप्त होने वाली राशि पर कोई टैक्स नहीं देना होता है। व्यक्ति भुगतान किये गये प्रीमियम पर टैक्स डिडक्शन भी क्लेम कर सकता है। आयकर विधान की धारा एक टी सी के तहत डेढ़ लाख रुपये की लिमिट उपलब्ध है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

GST Assortment Information: जीएसटी कलेक्शन से भरा केंद्र खजाना, फरवरी 2024 में 1,68,337 करोड़ का हुआ रेवेन्यू

GST Assortment Information: पिछले महीने सरकार को 1,68,337 करोड़ का रेवेन्यू मिला है। सकल घरेलू उत्पाद पर आंकड़ों के बाद गुड्स एंड सर्विसेज कलेक्शन के नंबर अच्छे हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 05:13 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 01 Mar 2024 05:13 PM (IST)

GST Assortment Information

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। GST Assortment Information: केंद्र सरकार को फरवरी 2024 में जीएसटी कलेक्शन में अच्छा मुनाफा हुआ है। पिछले महीने सरकार को 1,68,337 करोड़ का रेवेन्यू मिला है। सकल घरेलू उत्पाद पर आंकड़ों के बाद गुड्स एंड सर्विसेज कलेक्शन के नंबर अच्छे हैं। पिछले साल फरवरी के कलेक्शन के मुकाबले 12.5 प्रतिशत की वृद्धि है। वित्तवर्ष 2022-23 में औसत माह ग्रोस कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ था। वहीं, वित्तवर्ष 2023-24 के लिए 1.67 करोड़ दर्ज हुआ है।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी डेटा के अनुसार, वित्तवर्ष 2023-24 के लिए ग्रोस जीएसटी कलेक्शन 18.40 करोड़ है, जो ईयर ऑन ईयर 11.7 फीसदी की बढ़ोतरी है। फरवरी में नेट रेवेन्यू 13.6 फीसदी बढ़कर 1.51 लाख करोड़ रुपये रहा है। इस साल 13 फीसदी की वृद्धि के साथ 16.36 लाख करोड़ रहा।

👉 ₹1,68,337 crore gross #GST income collected throughout February 2024; data Yr-on-Yr (Y-o-Y) development of 12.5%

👉 Common month-to-month gross assortment for FY2023-24 is ₹1.67 lakh crore, exceeding ₹1.5 lakh for FY2022-23

👉 Gross #GST assortment reaches ₹18.40 lakh crore for… pic.twitter.com/JeQge9OUNT

— Ministry of Finance (@FinMinIndia) March 1, 2024

फरवरी 2024 के कलेक्शन का विवरण

  • केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी)- 31,785 करोड़
  • राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी)- 39,615 करोड़
  • एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी)- 84,098 करोड़। जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 38,593 करोड़ शामिल है।
  • उपकर- 12,839 करोड़। जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्रित 984 करोड़ शामिल हैं।
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Gold-Silver Worth 6 March: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, खरीदने से पहले जानें लें कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में 6 मार्च 2024 को सोने के भाव में मामुली कमी आई है। सोने का भाव 64596 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 5 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में मात्र 2 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 06 Mar 2024 03:51 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Mar 2024 03:51 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 6 मार्च 2024 को सोने के भाव में मामुली कमी आई है। सोने का भाव 64596 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 5 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में मात्र 2 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 71713 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 5 मार्च से 531 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 5 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 64598 रुपये थी। 6 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 64596 रुपये हो गई है। 5 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 72244 रुपये थी। 6 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71713 रुपये हो गई।

6 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 64298 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59133 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 48417 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 37765 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Digital Media दे रहा मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ग्रोथ, 2024 में टीवी से निकल जाएगा आगे

Digital Media की मदद से इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (ME) सेक्टर 8 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.32 ट्रिलियन रुपये के रेवेन्यू तक पहुंच गया। टीवी सेक्टर की सबसे बड़ी एंटिटी बनी रही लेकिन डिजिटल मीडिया 2024 में उससे आगे निकल जाएगा।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 05 Mar 2024 06:13 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 05 Mar 2024 06:13 PM (IST)

डिजिटल मीडिया 2024 में टीवी को भी छोड़ सकता है पीछे

HighLights

  1. डिजिटल रूप में बढ़ रही मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री
  2. डिजिटल मीडिया 2024 में टीवी को भी छोड़ सकता है पीछे
  3. 2.32 ट्रिलियन रुपये पहुंचा रेवेन्यू

नई दिल्ली। भारत में इंटरनेट यूजर चीन के बाद सबसे अधिक हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। KANTAR और IAMAL के सर्वे के मुताबिक भारत में 2023 में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 82.1 करोड़ को पार कर गई। OTT कॉन्टेंट देखने वाले यूजर की संख्या में बड़ा उछाल आया है।

FICCI M&E सेगमेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (M&E) सेक्टर का रेवेन्यू 173 अरब रुपये यानी 8 फीसदी से बढ़कर 2.32 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच गया है। इस जबरदस्त ग्रोथ का एक बड़ा हिस्सा न्यू मीडिया से आया है।

2023 में M&E सेक्टर का यूजर बेस 21 प्रतिशत अधिक हो गया। हालांकि, टीवी, प्रिंट और रेडियो अपना वो यूजर बेस हासिल नहीं कर पाए जो उनके पास 2019 में था। FICCI रिपोर्ट के अनुसार टीवी 696 अरब रुपये के रेवेन्यू के साथ M&E सेक्टर की सबसे बड़ी एंटिटी बनी रही जबकि डिजिटल मीडिया 654 अरब रुपये के साथ रेवेन्यू के मामले में दूसरे नंबर पर है जो 2024 में आगे निकल जाएगा।

2023 में M&E सेक्टर के टोटल रेवेन्यू में ट्रेडिशनल मीडिया यानी टीवी, फिल्म, लाइव इवेंट, प्रिंट, म्यूजिक और रेडियो का योगदान 57 प्रतिशत रहा, जो 2019 में 76 प्रतिशत था। 10 प्रतिशत की CAGR से बढ़कर 2024 तक 3.08 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच जाएगा।’ 2019 में सेक्टर के रेवेन्यू में योगदान 20 फीसदी था, जो 2023 में बढ़कर 38 फीसदी तक पहुंच गया।’

किस सेगमेंट ने कितनी ग्रोथ की?

अगर 2022 के डेटा से तुलना करें, तो मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ज्यादातर सेगमेंट में पॉजिटिव ग्रोथ हुई है, लेकिन कुछ में यूजर कम भी हुए हैं।

सेगमेंट – ग्रोथ

  • ऑनलाइन गेमिंग – 22%
  • लाइव इवेंट्स – 20%
  • डिजिटल ऐडवर्टाइजिंग – 15%
  • फिल्म एंटरटेनमेंट – 14%
  • आउट ऑफ होम मीडिया – 13%
  • म्यूजिक -10%
  • रेडियो -10%
  • डिजिटल सब्सक्रिप्शन – 9%
  • M&E सेक्टर ओवरऑल – 8%
  • टीवी – (-4%)

2023 में 2 लाख घंटों का बना कॉन्टेंट

FICCI रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में करीब 2 लाख घंटों का कॉन्टेंट बना, जिसमें 96 प्रतिशत टीवी के लिए था। इसमें न्यूज बुलेटिन भी शामिल हैं। ओटीटी और फिल्मों की हिस्सेदारी 2-2 प्रतिशत रही। 1,89,685 घंटे का कॉन्टेंट टीवी के लिए बना। वहीं 2,986 घंटे का मैटेरियल OTT और 3,888 घंटे का कॉन्टेंट फिल्मों के लिए बनाया गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Gold-Silver Value Right this moment 1 March 2024: सोने-चांदी के दामों में आई जबरदस्त तेजी, पढ़ें आज कितना महंगा हुआ गोल्ड

भारतीय सर्राफा बाजार में 1 मार्च 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 62592 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 29 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 351 रुपये की तेजी देखने को मिली है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 05:03 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 01 Mar 2024 05:03 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 1 मार्च 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 62592 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 29 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 351 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 69977 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 29 फरवरी से 665 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 29 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62241 रुपये थी। 1 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62592 रुपये हो गई है। 29 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69312 रुपये थी। 1 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69977 रुपये हो गई।

1 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62341 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57334 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46944 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36616 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

काम की खबर: आज से बदल गए ये नियम, आपकी जेब पर हो सकता है सीधा असर

नए नियमों के मुताबिक, अब से 5 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार करने वाले बिना ई-चालान के ई-वे बिल जनरेट नहीं कर पाएंगे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 10:22 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 01 Mar 2024 01:05 PM (IST)

14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

HighLights

  1. सरकारी तेल कंपनियां ने हर माह की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं।
  2. आज 1 मार्च से गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।
  3. तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। हर माह की पहली तारीख से देश में कई नियमों में बदलाव हो जाता है। मार्च माह शुरू हो चुका है और आज माह की पहली तारीख है। ऐसे में आज से इन नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है, जो आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकता है।

LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी

सरकारी तेल कंपनियां ने हर माह की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं। आज 1 मार्च से गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। खास बात ये है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

GST नियमों में बदलाव

केंद्र सरकार ने 1 मार्च से जीएसटी नियमों में भी बदलाव कर दिया है। नए नियमों के मुताबिक, अब से 5 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार करने वाले बिना ई-चालान के ई-वे बिल जनरेट नहीं कर पाएंगे।

1 मार्च से अपडेट नहीं होगी फास्टैग KYC

फास्टैग E-KYC अपडेट करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी थी। अब आज 1 मार्च से फास्टैग का E-KYC अपडेट नहीं होगा। फास्टैग KYC अपडेट नहीं होगी तो NHAI की तरफ से फास्टैग को डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

naidunia_image

क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव

SBI ने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। एसबीआई ने मिनिमम डे बिल कैलकुलेशन के नियमों में चेंज करने का फैसला लिया है। हालांकि ये नियम 1 मार्च के बजाय 15 मार्च से बदल जाएंगे।

बैंक हॉलिडे लिस्ट

मार्च में होली (Holi), शिवरात्रि (Shivratri), गुड फ्राइडे (Good Friday) जैसे कई त्योहार है। इस त्योहार पर बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई की ओर से जारी हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, मार्च में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।

सोशल मीडिया के नए नियम

केंद्र सरकार ने IT नियमों में बदलाव किया है। ये नियम 1 मार्च से लागू हो जाएंगे। इसके तहत अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X), फेसबुक (Fb), यूट्यूब (YouTube) और इस्टाग्राम (Instagram) पर गलत जानकारी डालता है तो भारी पेनाल्टी भुगतनी पड़ सकती है। सरकार ने सोशल मीडिया को सुरक्षित करने के लिए यह फैसला लिया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

काम की खबर: 100 रुपए सस्ता मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, महिला दिवस पर पीएम मोदी ने दिया तोहफा

LPG Cylinder Value पीएम मोदी ने लिखा, महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 08:55 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 11:21 AM (IST)

एजेंसी, नई दिल्ली। महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर बताया कि रसोई गैस सिलेंडर में 100 रुपए की कमी की जा रही है।

पीएम मोदी ने लिखा, महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

जानें 4 महानगरों में क्यों होगी ताजा कीमत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले के बाद गृहणियों में खुशी की लहर है। LPG की कीमतों में 100 रुपए की कमी से कई शहरों की कीमतों में कमी आ जाएगी। यदि 4 महानगरों की बात की जाए तो दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल 903 रुपए थी, जो अब 100 रुपए कम होने के बाद 803 रुपए हो जाएगी। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में LPG की कीमत 902.50 रुपए है, जो अब कम होकर 802.50 रुपये रह जाएगी।

कोलकाता व चेन्नई में दाम

कोलकाता में LPG की कीमत 1000 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के बाद LPG की कीमत कोलकाता में 900 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए रह जाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Small Saving Scheme: टैक्स बेनिफिट के साथ मिलेगा अच्छा ब्याज, आपको मुनाफा दे सकती है ये छोटी बचत योजनाएं

Small Saving Scheme 15 साल से पहले आप पीपीएफ खाता बंद नहीं कर सकते हैं। PPF में आयकर अधिनियम के 80-सी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 13 Mar 2024 01:24 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 13 Mar 2024 01:27 PM (IST)

योजना के तहत 15 साल निवेश करना होता है। 3 साल तक लगातार निवेश करने के बाद आप लोन भी ले सकते हैं।

HighLights

  1. कई निवेशक Public Provident Fund को काफी सुरक्षित निवेश मानते हैं।
  2. इस निवेशक कम से कम 500 रुपए के साथ अपना निवेश शुरू कर सकता है।
  3. इस Small Saving Scheme के तहत 1 साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। यदि आप भी टैक्स के दायरे में आते हैं और कुछ टैक्स सेविंग स्कीम में निवेश करके पैसे बचाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको यहां कुछ ऐसी Small Saving Scheme के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप अच्छा ब्याज भी पा सकते हैं। साथ ही टैक्स भी ज्यादा नहीं भरना पड़ेगा।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

Nationwide Saving Certificates में 1,000 रुपए से निवेश आरंभ कर सकते हैं। इस छोटी बचत योजना के तहत 6.8 फीसदी का ब्याज दिया जाता है। इस योजना में निवेश को लेकर कोई सीमा तय नहीं की गई है।

इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS)

आजकल अधिकांश लोग Mutual Fund में भी निवेश करते हैं। ऐसे में आप इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) के तहत म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करके भी अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इसमें निवेशक को टैक्स बेनिफिट का लाभ मिलता है। इस योजना के तहत हर माह करीब 5,000 रुपये का निवेश करना होता है।

naidunia_image

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

कई निवेशक Public Provident Fund को काफी सुरक्षित निवेश मानते हैं। इस निवेशक कम से कम 500 रुपए के साथ अपना निवेश शुरू कर सकता है। इस Small Saving Scheme के तहत 1 साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। इस योजना के तहत 15 साल निवेश करना होता है। 3 साल तक लगातार निवेश करने के बाद आप लोन भी ले सकते हैं। खास बात ये है कि 15 साल से पहले आप पीपीएफ खाता बंद नहीं कर सकते हैं। PPF में आयकर अधिनियम के 80-सी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है।

किसान विकास पत्र (KVP)

पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) योजना में भी आप अच्छा ब्याज प्राप्त कर सकते हैं और साथ में टैक्स लाभ भी ले सकते हैं। फिलहाल Kisan Vikas Patra लेने पर 6.9 फीसदी का ब्याज मिलता है। इस योजना के तहत कम से कम 1000 रुपए का निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में लॉक-इन पीरियड 2.5 वर्ष का होता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

काम की खबर: समय पर कार का इंश्योरेंस रिन्यू नहीं किया तो बढ़ सकती है मुसीबत, इन बातों का रखें ध्यान

यह काम आप खुद भी ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं, लेकिन किसी असुविधा से बचने के लिए एजेंट की मदद ले सकते हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 11:47 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 11:47 AM (IST)

यदि आपकी Automobile Insurance coverage पॉलिसी खत्म हो गई है तो तत्काल अपने कार इंश्योरेंस एजेंट से संपर्क करें।

HighLights

  1. यातायात नियमों के मुताबिक, किसी भी कार के लिए इंश्‍योरेंस पॉलिस लेना बेहद जरूरी है।
  2. यदि किसी वजह से Automobile Insurance coverage पॉलिसी की वैधता खत्म हो जाए और रिन्यू न करवा पाए तो ऐसा होना काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।
  3. Automobile Insurance coverage पॉलिसी की वैधता खत्म होने से पहले ही इंश्योरेंस रिन्यू करवा लेना चाहिए।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। देश में लोगों की खरीद क्षमता बढ़ने के साथ ही कारों की बिक्री भी काफी बढ़ रही है। नई कारों की खरीदी के अलावा पुरानी कारों की खरीदी-बिक्री का भी बहुत बड़ा मार्केट है। यदि आप भी नई या पुरानी कार खरीद रहे हैं या पहले से आपके पास कार है तो Automobile Insurance coverage के प्रति काफी ज्यादा सतर्क रहें क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।

इसलिए जरूरी है Automobile Insurance coverage

यातायात नियमों के मुताबिक, किसी भी कार के लिए इंश्‍योरेंस पॉलिस लेना बेहद जरूरी है। यदि किसी वजह से Automobile Insurance coverage पॉलिसी की वैधता खत्म हो जाए और रिन्यू न करवा पाए तो ऐसा होना काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि Automobile Insurance coverage पॉलिसी की वैधता खत्म होने से पहले ही इंश्योरेंस रिन्यू करवा लेना चाहिए।

तत्काल एजेंट से करें संपर्क

यदि आपकी Automobile Insurance coverage पॉलिसी खत्म हो गई है तो तत्काल अपने कार इंश्योरेंस एजेंट से संपर्क करें। यह काम आप खुद भी ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं, लेकिन किसी असुविधा से बचने के लिए एजेंट की मदद ले सकते हैं।

हादसे का खतरा

कार की इंश्‍योरेंस पॉलिसी वैध है और तब कोई हादसा हो जाता है, तो आप इंश्‍योरेंस कंपनी से आसानी से क्लेम ले सकते हैं, वहीं अगल Automobile Insurance coverage पॉलिसी की वैधता खत्म हो गई होगी और उस दौरान कोई बड़ा हादसा हो जाए तो कार ठीक करवाने का खर्चा कार मालिक को ही वहन करना होता है, जो काफी ज्यादा हो सकता है।

यातायात पुलिस कर सकती है बड़ी कार्रवाई

Automobile Insurance coverage के बगैर यदि आप कार चलाते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है। पुलिस हजारों रुपए का चालान भी बना सकती है। इससे बचने के लिए पॉलिसी को समय रहते रिन्यू करा लेना चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

काम की खबर: Tax Profit चाहती हैं तो महिलाएं इस योजना में करें निवेश, जानें इससे जुड़े हर सवाल का जवाब

Mahila Samman Financial savings महिला सम्मान बचत पत्र योजना एफडी (FD) की तरह ही काम करती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 14 Mar 2024 10:08 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 14 Mar 2024 10:11 AM (IST)

इस योजना में ब्याज पर टैक्स लाभ मिलता है।

HighLights

  1. महिला सम्मान बचत पत्र योजना में सिर्फ महिलाएं और नाबालिग लड़कियां ही निवेश कर सकती है।
  2. इस योजना में पति भी अपनी पत्नियों के लिए निवेश कर सकते हैं।
  3. इस योजना के तहत टैक्स कटौती का लाभ नहीं मिलता है। निवेश राशि पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के 80 सी (Revenue Tax Act 1961 Part 80C) के तहत टैक्स बेनिफिट का फायदा दिया जाता है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। आजकल निवेशकों के पास अपना पैसा लगाने के लिए कई बेहतर ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिनसे वे अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं, लेकिन जब टैक्स बेनिफिट्स की बात आती है तो गिनी-चुनी योजनाएं भी होती हैं, जिनमें आप निवेश कर टैक्स लाभ ले सकते हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीम आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। साल बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Yojana) पेश की थी। इस योजना का लाभ आप मार्च 2025 तक ही ले सकते हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या आखिर इस योजना में टैक्स बेनिफिट्स ले सकते हैं।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में सिर्फ महिलाएं और नाबालिग लड़कियां ही निवेश कर सकती है। इस योजना में पति भी अपनी पत्नियों के लिए निवेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत टैक्स कटौती का लाभ नहीं मिलता है। निवेश राशि पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के 80 सी (Revenue Tax Act 1961 Part 80C) के तहत टैक्स बेनिफिट का फायदा दिया जाता है। इस योजना में ब्याज पर टैक्स लाभ मिलता है।

जानें महिला सम्मान बचत पत्र में क्या खास

महिला सम्मान बचत पत्र योजना एफडी (FD) की तरह ही काम करती है। कोई महिला यदि इस योजना के तहत 2 साल के लिए 2 लाख रुपये का निवेश करती हैं तो मैच्योरिटी के बाद 2.32 लाख रुपए मिलते हैं। महिलाएं इस योजना के तहत पोस्ट ऑफिस में जाकर अकाउंट खुलवा सकती है। इसके लिए महिलाओं को आधार कार्ड, पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी। इस योजना के तहत कम से कम निवेश 1000 रुपए तक करना होता है। अधिकतम 2 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। इस योजना में खाता खोलने के 1 साल के बाद निवेशक खाते से 40 फीसदी तक की राशि आसानी से निकाल सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्