Massey Ferguson 9500 E- खेती व ढुलाई के लिए पावरफुल ट्रैक्टर, काम में दमदार बचत भी असरदार

जो किसान कम रखरखाव की क़ीमत में अधिकतम परिणाम चाहते हैं, Massey 9500 E उनका बेमिसाल साथी बनने की क्षमता रखता है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 12:36 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 12:38 PM (IST)

जो किसान कम रखरखाव की क़ीमत में अधिकतम परिणाम चाहते हैं, Massey 9500 E उनका बेमिसाल साथी बनने की क्षमता रखता है।

कृषिकर्म में भारत कई दशकों से सर्वश्रेष्ठ रहा है। हर किसान एक दमदार साथी की खोज में रहता है, जो खेती में न सिर्फ उसकी मदद करे बल्कि उनका काम भी आसान करे। ऐसा साथी एक ट्रैक्टर ही हो सकता है और इसमें सबसे आगे है मैसी फ़र्ग्यूसन 9500 Eco। जो किसान कम रखरखाव की क़ीमत में अधिकतम परिणाम चाहते हैं, Massey 9500 E उनका बेमिसाल साथी बनने की क्षमता रखता है।

naidunia_image

MF 9500 E खेत में होने वाले हर कार्य को बखूबी निभाता है। एक शक्तिशाली मशीन की ज़रूरत हर किसान को होती है, जिससे कल्टीवेटर, रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर, थ्रेशर जैसे उपकरणों का आसानी से उपयोग किया जा सके। MF 9500 E का 50 HP का सिम्पसन सुपर टार्क इंजन 1500-1800 के इंजन RPM पर 540 PTO का RPM देती है। इसका प्लेनेटरी-प्लस एक्सल दे उबड़-खाबड़ रास्तों में भरोसेमंद प्रदर्शन और बेतरीन नियंत्रण और साथ ही मैसी प्लेनेटरी-प्लस सिस्टम होने की वजह से एक्सल पर 66% लोड काम पड़ता है।

मैसी 9500 Eco में है क्वाड्रा PTO – जिसमें है चार तरह के PTO मोड – लाइव PTO, रिवर्स PTO, मल्टी-स्पीड PTO, ग्राउंड-स्पीड PTO। इसके होने का सबसे बड़ा फायदा है कि आप पुरे साल इस ट्रैक्टर से कोई भी कृषियंत्र का संचालन कर सकते हैं, क्योंकि इसकी PTO rpm रेंज बहुत विभिन्न है – 75 से लेकर 995 rpm तक। यह ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर से उपयुक्त है। इसकी गियर शिफ्ट पोजीशन साइड शिफ्ट है, जिससे इसका संचालन बेहद आसानी से होता है। इसके तेल में डूबे ब्रेक इस ट्रैक्टर पर उत्तम नियंत्रण देते हैं, जिससे ढलान पर भी इसे रोकना काफी आसान हो जाता है। MF 9500 E विश्वप्रसिद्ध मैसी हाइड्रोलिक से उपयुक्त है, जो 2050 kgf तक का वजन उठाने की क्षमता रखता है, मतलब आप इस ट्रैक्टर से बेलर या आलू प्लांटर जैसे भारी उपकरणों का प्रयोग आसानी से कर सकते हैं।

naidunia_image

MF 9500 E डिज़ाइन के मामले में भी एक स्टाइलिश ट्रैक्टर है। इसकी लम्बाई 3750mm व चौड़ाई 1878mm है। साथ ही, इसमें 420mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 1970mm का व्हीलबेस मिलता है, जिसके कारण मुश्किल व कच्ची सड़कों पर भी इसका प्रदर्शन बेमिसाल रहता है।

MF 9500 Eco ईंधन की खपत में भी एक आदर्श ट्रैक्टर है। यह साल भर में ₹60,000 से लेकर ₹1-लाख तक की बचत देता है। खेती से लेकर ढुलाई तक के कामों में एक ज़बरदस्त साथी ही काम आता है। अगर आप भी अपने खेतों के लिए एक ऐसे ही ट्रैक्टर की तलाश में है तो आज ही विजिट करें-

मैसी हेल्पलाइन: 1800 4200 200

Be aware:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

Gasoline Cylinder Value: सस्ती हुई रसोई गैस, 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर घटे 30.50 रुपए

1 अप्रैल से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 तय की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 5 किलो वाले FTL सिलेंडर 7.50 रुपये सस्ता हुआ है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 08:27 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 08:32 AM (IST)

एजेंसी, नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 अप्रैल को हुई समीक्षा में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 30 रुपए 50 पैसे घटाए गए हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 5 किलो वाला सिलेंडर भी सस्ता हुआ है।

1 अप्रैल से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 तय की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 5 किलो वाले FTL सिलेंडर 7.50 रुपये सस्ता हुआ है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

काम की खबर: ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो हो जाएं अलर्ट, 1 अप्रैल से बदल जाएगा ये नियम

यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक, Google Pay और Telephone Pay जैसे UPI ऐप्स के साथ ऑनलाइन भुगतान कर सकता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 09:48 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 09:51 AM (IST)

रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी अब यात्रियों को टिकट लेने के दौरान QR कोड स्कैन करने की सुविधा मिलेगी।

HighLights

  1. रेलवे के पेमेंट सिस्टम में 1 अप्रैल 2024 को बड़ा बदलाव होगा।
  2. 1 अप्रैल से रेल यात्री ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए QR कोड स्कैनिंग की सुविधा पेश कर रही है।
  3. अब रेलयात्री क्यूआर कोड स्कैन करके भी पेमेंट कर सकते हैं।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय रेल को देश की धड़कन कहा जाता है। रोज लाखों लोग ट्रेन के जरिए सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे की ओर से लगातार नियमों को अपडेट किया जाता है। ऐसे में यदि आप भी ट्रेन का सफर करते हैं तो आपको भी इन नियमों के प्रति अलर्ट रहना चाहिए। 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है और कुछ नई सुविधाएं पेश की जा रही हैं।

पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव

रेलवे के पेमेंट सिस्टम में 1 अप्रैल 2024 को बड़ा बदलाव होगा। 1 अप्रैल से रेल यात्री ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए QR कोड स्कैनिंग की सुविधा पेश कर रही है। अब रेलयात्री क्यूआर कोड स्कैन करके भी पेमेंट कर सकते हैं।

naidunia_image

टिकट काउंटर पर ऑनलाइन पेमेंट

रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी अब यात्रियों को टिकट लेने के दौरान QR कोड स्कैन करने की सुविधा मिलेगी। यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक, Google Pay और Telephone Pay जैसे UPI ऐप्स के साथ ऑनलाइन भुगतान कर सकता है। इसके अलावा यात्रियों को पार्किंग और फूड काउंटर पर भी QR कोड की व्यवस्था मिलेगी। देश में कुछ बड़े स्टेशन पर यह सुविधा फिलहाल जारी है, लेकिन 1 अप्रैल से यह सुविधा अब देशभर में लागू हो जाएगी।

जुर्माने भी ऑनलाइन जमा होगा

ट्रेन में बिना टिकट के सफर वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए जुर्माने की रकम भी अब ऑनलाइन ही जमा की जा सकती है। रेलवे स्टाफ के पास हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन की सुविधा रहेगी। जुर्माना लगने की स्थिति में इस डिवाइस में क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री ऑनलाइन जुर्माना भर सकेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Financial institution Vacation in April 2024: अप्रैल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, झटपट चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

14 अप्रैल 2024- रविवार, बैंक बंद रहेंगे।

21 अप्रैल 2024- रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

27 अप्रैल 2024- महीना का चौथा शनिवार, बैंक बंद रहेंगे।

28 अप्रैल 2024- रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। नीचे देखें अप्रैल में विभिन्न राज्यों में बैंकों की छुट्टियां-

अप्रैल 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

1 अप्रैल 2024- वार्षिक लेखा समापन के कारण बैंक बंद रहेंगे।

5 अप्रैल 2024- बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और जमात-उल-विदा के मौके पर तेलंगाना, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

9 अप्रैल 2024- गुड़ी पड़वा, उगादी महोत्सव, तेलुगु नववर्ष और प्रथम नवरात्रि के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, हैदराबाद, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

10 अप्रैल 2024- रमजान-ईद के मौके पर कोच्चि और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

11 अप्रैल 2024- ईद-उल-फितर के अवसर पर चंडीगढ़, गंगटोक और कोच्चि को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल 2024- बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस के अवसर पर गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

17 अप्रैल 2024- रामनवमी के मौके पर चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, रांची, शिमला, मुंबई, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

20 अप्रैल 2024- गरिया पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

काम की खबर: SBI खाताधारकों को झटका, 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी डेबिट कार्ड सर्विस

प्राइड प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड के लिए पूरे साल का रख- रखाव शुल्क रु. 350+GST से बढ़ाकर 425 रुपए कर दिया गया है। इसमें जीएसटी चार्ज अतिरिक्त है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 02:13 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 02:13 PM (IST)

प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए सालाना रखरखाव 250 रुपए+GST से बढ़ाकर 325 रुपए +GST कर दिया गया है।

HighLights

  1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- SBI ने डेबिट कार्ड से जुड़े वार्षिक रख- रखाव शुल्क में बड़ा बदलाव किया है।
  2. नई दरें 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी हो जाएंगी।
  3. SBI ने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी शेयर की है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। देश के सबसे बड़ा ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने खाताधारकों को बड़ा झटका देते हुए डेबिट कार्ड शुल्क में बढ़ाने की घोषणा की है। मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- SBI ने डेबिट कार्ड से जुड़े वार्षिक रख- रखाव शुल्क में बड़ा बदलाव किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी हो जाएंगी। SBI ने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी शेयर की है।

युवा और अन्य कार्ड

SBI ने युवा, गोल्ड, कॉम्बो डेबिट कार्ड और माई कार्ड के लिए फीस मौजूदा 175 रुपए +GST से बढ़ाकर 250+GST कर दिया है।

क्लासिक डेबिट कार्ड

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल और कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड समेत कई कार्डों के लिए वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज रु.125+GST से बढ़ाकर 200 रुपए +GST कर दिया गया है।

प्लेटिनम डेबिट कार्ड

प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए सालाना रखरखाव 250 रुपए+GST से बढ़ाकर 325 रुपए +GST कर दिया गया है।

प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड

प्राइड प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड के लिए पूरे साल का रख- रखाव शुल्क रु. 350+GST से बढ़ाकर 425 रुपए कर दिया गया है। इसमें जीएसटी चार्ज अतिरिक्त है।

जानें क्या है डेबिट कार्ड रखरखाव शुल्क

यह बैंक की ओर से डेबिट कार्ड रखने और उपयोग करने से जुड़े कुछ शुल्क हैं। यह वह शुल्क है, जो कोई बैंक या वित्तीय संस्थान अपने डेबिट कार्ड के रखरखाव और रख-रखाव के लिए खाताधारक से लगा सकता है। ये शुल्क आम तौर पर वार्षिक आधार पर खाते में मौजूद राशि से काटे जाते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Funding Recommendation: ऐसी जगह करें निवेश, जहां मिल सके अच्छा रिटर्न

अपनी बचत का कुछ हिस्सा निवेश करना हमारी आदत है। भारतीय परिवारों में बचत करने की पुरानी परंपरा है, लेकिन बचत कभी भी एक जगह नहीं करनी चाहिए। अलग-अलग माध्यमों से बचत करने से लिक्विडिटी बनी रहती है। यह जरूरी नहीं कि केवल बड़ी रकम ही बचाई जाए। छोटी बचत योजनाओं से बचत की आदत डलती है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 10:49 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 10:49 PM (IST)

निवेश करने का तरीका।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। अपनी बचत का कुछ हिस्सा निवेश करना हमारी आदत है। भारतीय परिवारों में बचत करने की पुरानी परंपरा है, लेकिन बचत कभी भी एक जगह नहीं करनी चाहिए। अलग-अलग माध्यमों से बचत करने से लिक्विडिटी बनी रहती है। यह जरूरी नहीं कि केवल बड़ी रकम ही बचाई जाए। छोटी बचत योजनाओं से बचत की आदत डलती है। इस आर्टिकल में प्रकाश दादलानी, निवेश सलाहकार विस्तार से बताएंगे कि आपको कहां निवेश करना चाहिए।

आपको कुछ रकम सोने में भी निवेश करना चाहिए। सोने ने औसत से अधिक रिटर्न दिया है। आपके सोने के जेवर की कीमत भी समय के साथ बढ़ जाती है। कुछ रकम बैंक एवं बीमा आदि में भी निवेश करनी चाहिए। यदि एक मुश्त बड़ी राशि है तो प्रापर्टी में भी निवेश किया जा सकता है। यदि कहीं लगातार बसाहट हो रही है या बसाहट की संभावनाएं हैं, तो आपको वहां निवेश के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

विवादास्पद संपत्ति में निवेश करने से बचना चाहिए। ऐसे मामलों में बाद में पछताना पड़ता है। सरकारी स्तर पर अनुमति प्राप्त संपत्ति में निवेश करना सबसे बेहतर है। भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है, ऐसे में अच्छे म्युचुअल फंड भी बचत का अच्छा साधन हैं। मासिक सिप भी आपकी बचत को बेहतर रिटर्न दे सकते हैं। मल्टीएसैट फंड बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

Gold-Silver Worth 27 March: सोने के भाव में गिरावट, चांदी की भी कीमत में आई कमी

भारतीय सर्राफा बाजार में 27 मार्च 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 66420 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 26 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 296 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी आई है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 03:55 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 03:55 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 27 मार्च 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 66420 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 26 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 296 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 73801 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 26 मार्च से 478 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 26 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 66716 रुपये थी। 27 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 66420 रुपये हो गई है। 26 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74279 रुपये थी। 27 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73801 रुपये हो गई।

27 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66154 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60840 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 49815 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 38856 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

Maruti Suzuki Market Cap: मारुति सुजुकी शेयर में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, मार्केट कैप चार लाख करोड़ के पार

Maruti Suzuki Market Cap: मारुति सुजुकी का स्टॉक रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में 4 फीसदी की बढ़त के साथ 12,722 पर बंद हुआ।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 04:22 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 04:22 PM (IST)

HighLights

  1. मारुति सुजुकी शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।
  2. कंपनी के शेयर लगातार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Market Cap: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड चार लाख करोड़ रुपये के मार्केट पूंजीकरण को पार करने वाली 19वीं कंपनी बन गई है। 2024 में कंपनी के शेयरों में अब तक 23 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। मारुति सुजुकी का स्टॉक रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में 4 फीसदी की बढ़त के साथ 12,722 पर बंद हुआ। दोपहर करीब 4 बजे शेयर करीब +2.12% बढ़त के साथ 12510.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

चार लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप पार करने वाली कंपनियां

आरआईएल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, अदानी एनर्जी, अदानी ग्रीन, अदानी टोटल गैस, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी, एचयूएल, आईटीसी, एचसीएल टेक, एयरटेल, एसबीआई, अदानी एंटरप्राइजेज और कोटक महिंद्र बैंक ने चार लाख करोड़ का मार्केट कैप का आंकड़ा पार किया है।

जापानी येन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

आयातित वस्तुओं और सेवाओं की कम लागत से मारुति के EBITDA को फायदा हो सकता है, क्योंकि जापानी येन 34 साल के निचले स्तर पर है। मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में प्रीमियम वाहन सेगमेंट में 60 प्रतिशत की वृद्धि और मजबूत निर्यात प्रदर्शन के कारण आय में 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

मार्च में अब तक इस शेयर में 12 फीसदी की तेजी आ चुकी है। जनवरी से मार्च में स्टॉक में 23 फीसदी की वृद्धि हुई, जो 2020 की अप्रैल-जून अवधि के बाद से इसकी सबसे अच्छी तिमाही है। कंपनी के शेयर में हालिया उछाल एक व्यापक बढ़ोतरी की प्रवृत्ति का हिस्सा है। मारुति सुजुकी ने पिछले पांच कारोबारी सत्रों में पांच प्रतिशत से अधिक की बढ़त हासिल की थी। छह महीने में स्टॉक में 15.5 फीसदी की तेजी आई है। पिछले साल के दौरान मारुति सुजुकी के शेयरों ने 45 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ मजबूत बढ़ोतरी दिखाई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

काम की खबर: पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि और एनपीएस के निवेशक 31 मार्च से पहले निपटा लें काम, वरना फ्रीज हो जाएगा अकाउंट

पीपीएफ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट योजना है। इसमें सालना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 05:47 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 05:47 PM (IST)

31 मार्च तक निपटा लें काम।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और एनपीएस जैसी योजनाओं में खाता है, तो 31 मार्च 2024 से पहले निवेश कर दें। यदि आप समय रहते पैसा जमा नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट फ्रीज हो जाएगा। फिर दोबारा खाता शुरू करने के लिए निवेश रकम के साथ पेनाल्टी चुकानी पड़ेगी। साथ ही टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए PPF, NPS औप SSY में निवेश कर दें।

31 मार्च 2024 से तक कर दें निवेश

अगर आपने पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और एनपीएस में पैसा लगाया है, तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि 31 मार्च तक आपको ये काम पूरा करना होगा। पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि स्कीम और नेशनल पेंशन सिस्टम में निवेशकों को अपने खाते में न्यूनतम राशि जमा करनी होगी। इन योजनाओं के अकाउंट को चालू रखने के लिए हर वित्त वर्ष में पैसा जमा करना जरूरी है। अगर आपने पैसा जमा नहीं किया तो आपका खाता फ्रीज हो सकता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

पीपीएफ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट योजना है। इसमें सालना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। इस पर अभी 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस योजना में 15 साल का लॉकइन पीरियड होता है। निवेशक 15 साल तक इसमें से निकासी नहीं कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इस स्कीम में सरकार 8.2 फीसदी ब्याज दे रही है। इसमें 14 साल तक निवेश करना होता है। मैच्योरिटी टेन्योर 21 साल पूरा होने के बाद पैसा निकाल सकते हैं।

नेशनल पेंशन सिस्टम

सेवानिवृत्ति के बाद आय जारी रखने के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम एक बेहतर विकल्प है। इसमें रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिले इस लिए निवेश किया जाता है। केंद्र एनपीएस में 9 से 12 फीसदी तक ब्याज का लाभ देती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

काम की खबर: बच्चियों और बुजुर्गों को आर्थिक मजबूत बनाती हैं ये स्कीम्स, मिलता है गारंटीड रिटर्न

बच्चियों के भविष्य और सीनियर सिटीजन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। आज हम आपको दो स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेटियों और बुजुर्गों के लिए चलाई जाती हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 04:57 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 05:00 PM (IST)

बेटियों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित स्कीम्स।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संतान के जन्म के साथ ही माता-पिता को उसकी पढ़ाई और शादी की फिक्र सताने लगती है। यही वजह है कि लोग बेटी के जन्म के साथ उसके भविष्य के लिए प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा बुजुर्ग सेवानिवृत्ति के बाद पैसों के लिए तनाव में रहते हैं, क्योंकि उनके पास सेविंग के अलावा आमदनी का जरिया नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि निवेश ऐसी जगह पर किया जाएं, जहां पैसा सुरक्षित रहे और उस पर ब्याज भी मिले।

बच्चियों के भविष्य और सीनियर सिटीजन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। आज हम आपको दो स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेटियों और बुजुर्गों के लिए चलाई जाती हैं। इन दोनों ही स्कीम्स में 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है। जिसका फायदा डाक घर या बैंक से लिया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना

लड़कियों के लिए सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही है। यदि आपकी बेटी की उम्र दस साल से कम है, तो इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। ये योजना 21 वर्ष के बाद मैच्योर होती है। इसमें अभिभावकों को 15 सालों तक पैसा जमा करना होता है। सालाना न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

जिस व्यक्ति की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, वो इसमें निवेश कर सकता है। वीआरएस लेने वाले सरकारी कर्मचारियों और डिफेंस से रिटायर होने वाले लोगों को कुछ शर्तों के साथ आयु सीमा में राहत दी जाती है। वरिष्ठ नागरिक अधिकतम 30,00,000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। न्यूनतम निवेश की सीमा एक हजार रुपये है। इस योजना में सरकार 8.2 फीसदी ब्याज दे रही है। एक बार में अधिकतम पांच साल के लिए राशि जमा कर सकते हैं। जिससे तीन साल के लिए एक्सटेंड किया जा सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह