LIC Funding Adani Shares: अदानी समूह के शेयरों ने एलआईसी की भरी झोली, निवेश पर हुआ 59 प्रतिशत का लाभ

राजनीतिक दबाव में एलआईसी ने अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड और अदानी एंटरप्राइजेज में निवेश घटा दिया था। दोनों कंपनियों के शेयरों में 83 और 68.4% की वृद्धि हुई है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 07:54 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 07:54 PM (IST)

LIC Funding Adani Shares

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। LIC Funding Adani Shares: एलआईसी को वित्त वर्ष 2023-24 में अदाणी ग्रुप की कंपनियों में किए गए निवेश से 59% लाभ हुआ है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिडनबर्ग की रिपोर्ट से अदाणी समूह के शेयर प्रभावित होने के बाद कंपनी ने जोरदार वापसी की है। शेयर मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, अदाणी समूह की 7 कंपनियों में LIC का निवेश 31 मार्च 2023 को 38,471 करोड़ था, जो 31 मार्च 2024 को 61,210 करोड़ रहा। इसमें 22,378 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

एलआईसी ने घटा दिया था निवेश

पिछले साल हिडनबर्ग रिपोर्ट में अदाणी के शेयरों में हेराफेरी के आरोपों के बाद एलआईसी को भी सवालों का सामना करना पड़ा था। हालांकि रिपोर्ट को अदानी ग्रुप ने गलत बताया था। राजनीतिक दबाव में एलआईसी ने अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड और अदानी एंटरप्राइजेज में निवेश घटा दिया था। दोनों कंपनियों के शेयरों में 83 और 68.4% की वृद्धि हुई है।

एलआईसी को हुआ 59 प्रतिशत का लाभ

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, निवेश घटाने के बावजूद बीमा कंपनी को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में अदामी समूह में निवेश पर 59% का लाभ हुआ है। इस दौरान अदाणी ग्रुप की कंपनियों में कई विदेशी निवेशकों ने करीब 45 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। जिनमें कतर इंवेस्टमेंट ऑथिरिटी, फ्रांस टोटल एनर्जी, अबू धाबी की आइएचसी और अमेरिका की जीक्यूजी पार्टनर्स शामिल है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी में निवेश दोगुना हुआ

एलआईसी का निवेश अदाणी एंटरप्राइज लिमिटेड में 31 मार्च 2023 को 8495.31 करोड़ से बढ़कर एक साल बाद 14,305.53 करोड़ रहा। अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड में निवेश इस दौरान 12,450.09 करोड़ से बढ़कर 22,776.89 करोड़ हो गया। अदाणी ग्रनी में बीमा कंपनी का निवेश एक साल में बढ़कर 3,937.62 करोड़ पहुंच गया।

Aadhaar ATM: कैश निकालने के लिए बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, इस सर्विस से आपके घर आएगा पैसा

आधार बेस्ड पेमेंट प्रक्रिया के जरिए कोई भी आधार से जुड़े खाते से पैसे निकालने या भुगतान करने के लिए बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 05:31 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 05:31 PM (IST)

Aadhaar ATM से घर बैठे मिलेंगे पैसे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Aadhaar ATM: यदि आपको इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है। वहीं, आपके पास बैंक या एटीएम जाने का बिल्कुल भी समय नहीं है, ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब नए सुविधा के जरिए घर बैठे ही पैसे मिल जाएंगे। यह सर्विस डाकघर ने शुरू की है। इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने कहा कि अगर तुरंत पैसे चाहिए और बैंक जाने का समय नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आधार एटीएम सर्विस से घर बैठे रकम निकाल सकते हैं। पैसे निकालने में पोस्टमास्टर आपकी सहायता करेगा।

सर्विस कैसे काम करती है?

आधार बेस्ड पेमेंट प्रक्रिया के जरिए कोई भी आधार से जुड़े खाते से पैसे निकालने या भुगतान करने के लिए बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकता है। कस्टमर्स बिना एटीएम या बैंक गए एईपीएस का इस्तेमाल कर रकम निकाल सकते हैं। इससे समय बचेगा। हालांकि इस सुविधा के लिए आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी है।

किन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं?

एईपीएस सर्विस से घर बैठे पैसे निकाल सकते हैं। बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। साथ ही मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं। इसके अलावा दूसरे के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इन सर्विस के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि डोरस्टेप सर्विस फीस देनी होगी। आधार एटीएम का इस्तेमाल करने के लिए बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। साथ ही बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी है।

काम की खबर: यूएएन, उमंग ऐप, एसएमएस और मिस्ड कॉल से ईपीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, जानिए पूरी प्रक्रिया यहां

ईपीएफ योजना के तहत कर्मचारी आंशिक रकम निकाल सकता है। हालांकि पूर्ण निकासी सिर्फ रिटायरमेंट के बाद की जा सकती है। ईपीएफओ खाता इंश्योरेंस कवरेज जैसे अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 08:07 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 08:07 PM (IST)

How To Examine EPF Stability

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। How To Examine EPF Stability: ईपीएफ सभी कामकाजी लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें निवेश करके कोई भी रिटायरमेंट के लिए एक बड़ी राशि तैयार कर सकता है। सेवानिवृत्ति के बाद दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त इनकम जमा हो जाती है। इस लिए इसे रिटायरमेंट स्कीम माना जाता है। ईपीएफओ में कर्मचारी और संस्थान दोनों योगदान करते हैं। अंशदान की राशि वेतन संरचना के अनुसार तय होती है।

ईपीएफ योजना के तहत कर्मचारी आंशिक रकम निकाल सकता है। हालांकि पूर्ण निकासी सिर्फ रिटायरमेंट के बाद की जा सकती है। ईपीएफओ खाता इंश्योरेंस कवरेज जैसे अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है। अगर आपका भी ईपीएफ खाता है। आपको नहीं पता अकाउंट का बैलेंस चेक कैसे किया जाता है, तो आपकी सुविधा के लिए यहां ईपीएफ बैलेंस चेक करने के तरीके बताने जा रहे हैं।

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ईपीएफ खाते का बैलेंस चेक करें

प्रोविडेंट फंड की डिटेल ऑनलाइन देखने के लिए ईपीएफओ सदस्य पासबुक पोर्टल पर जाएं। अब अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें। अगर आपको यूएएन नंबर नहीं पता है तो सैलरी स्लिप देखें। अगर पहली बार पोर्टल पर जा रहे हैं तो यूएएन नंबर सक्रिय करना होगा। लॉगइन करने के बाद ईपीएफ अकाउंट के लेनदेन और शेष राशि की जांच करने के लिए पासबुक पर क्लिक करें।

उमंग ऐप पर ईपीएफ बैलैंस चेक करें

ईपीएफ बैलेंस चेक सहित सभी सरकारी सुविधाएं उमंग ऐप पर उपलब्ध हैं। एंड्रॉइड यूजर्स प्ले स्टोर के माध्यम से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। उमंग ऐप पर ईपीएफओ सेक्शन में जाएं। अब अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें। वहां अपना बैलैंस और अन्य जानकारी देख सकते हैं।

ऑफलाइन ईपीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका

एसएमएस- अपना बैलेंस चेक करने के लिए आपका यूएएन नंबर और मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए। अपने मोबाइल में मैसेज में जाकर ईपीएफओ स्पेस 12 अंक का यूएन नंबर टाइप करें और 7738299899 पर एसएमएस भेज दें।

मिस्ड कॉल- अपने यूएएन नंबर से जुड़े नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करें। कुछ मिनटों में मोबाइल पर बैलेंस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Gold-Silver Worth 11 April: मामूली गिरावट के बाद सोने की कीमत ने पकड़ी रफ्तार, चांदी के भाव में उछाल

भारतीय सर्राफा बाजार में 11 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 73174 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 10 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1351 रुपये की तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 06:11 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 06:27 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 11 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 73174 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 10 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1351 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 83819 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 10 अप्रैल से 1476 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 10 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71823 रुपये थी। 11 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73174 रुपये हो गई है। 10 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82343 रुपये थी। 10 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83819 रुपये हो गई।

11 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 72881 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 67027 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54881 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42807 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

काम की खबर: इस योजना से अपने बढ़ापे को दें वित्तीय सुरक्षा, 210 रुपये में मिलेगी 5 हजार रुपये पेंशन

अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल होने पर हर महीने पेंशन मिलती है। इसमें 18 से 40 साल तक का व्यक्ति निवेश कर सकता है। इस स्कीम के जरिए आप अपना बुढ़ापा सुरक्षित कर सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 04:16 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 04:20 PM (IST)

Atal Pension Yojana

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Atal Pension Yojana: अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आपको हर महीने कुछ पैसे मिलते रहें, तो अटल पेंशन योजना आपके लिए सही विकल्प है। अटल पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष का होने पर एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये की पेंशन हर महीने मिलती है। इस योजना में हर माह 210 रुपये जमा करके 5,000 रुपये पेंशन का इंतजाम किया जा सकता है। इस स्कीम के जरिए आप अपना बुढ़ापा सुरक्षित कर सकते हैं।

निवेश 20 साल के लिए करना होता है

अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल होने पर हर महीने पेंशन मिलती है। इसमें 18 से 40 साल तक का व्यक्ति निवेश कर सकता है। इस स्कीम में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है।

पेंशन के हिसाब से निवेश का अमाउंट

अटल पेंशन योजना में निवेश के लिए आपके पैसा कितना कटेगा। यह निर्भर करता है कि आप कितनी पेंशन चाहते हैं। एक से पांच हजार रुपये पेंशन के लिए 42 से लेकर 210 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। यह 18 साल की उम्र में निवेश करने पर होगा। अगर कोई 40 साल की उम्र में स्कीम लेता है, तो उसे 291 से लेकर 1454 रुपये प्रतिमाह तक कॉन्ट्रीब्यूशन करना होगा। इस योजना में मासिक, तिमाही या 6 महीने की अवधि में निवेश कर सकते हैं। तय राशि अपने आप आपके खाते से कट जाएगी और पेंशन खाते में जमा होगी।

निधन के बाद जीवनसाथी को मिलेगी पेंशन

निवेशक की मृत्यु के बाद उसके जीवनसाथी को पेंशन का लाभ मिलता है। दोनों के निधन पर 60 साल की आयु तक जमा की गई राशि नॉमिनी को वापस की जाती है। वहीं, 60 साल से पहले सबस्क्राइबर का देहांत होने पर उसका पार्टनर पेंशन में योगदान जारी रख सकता है। वहीं, अगर वो चाहें तो अटल पेंशन योजना के खाते में जमा पूरा पैसा भी निकाल सकता है।

अटल पेंशन योजना ऑनलाइन लेने की प्रक्रिया

स्टेप 1- सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नेट बैंकिंग में लॉगइन करना है।

स्टेप 2- e-Companies लिंक पर क्लिक करना है।

स्टेप 3- सोशल सिक्योरिटी स्कीम के नाम की लिंक पर टैप करें।

स्टेप 4- अब आपको APY पर क्लिक करना है।

स्टेप 5- उसके बाद अकाउंट नंबर, नाम, आयु जैसी जानकारी भरनी होगी।

स्टेप 6- इसके बाद आपको कितनी पेंशन चाहिए तो रकम चुनना है।

स्टेप 7- उसके बाद आपके उम्र के आधार पर कॉन्ट्रीब्यूशन तय हो जाएगा।

किसी बैंक में जाकर भी खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए अटल पेंशन योजना के फॉर्म को भरकर मांगे गए दस्तावेज के साथ बैंक शाखा में जमा करना होगा।

Gold-Silver Worth 10 April: सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी के भाव में आया उछाल, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में 10 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में मामुली कमी आई है। सोने का भाव 71823 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 9 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 9 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भीतेजी देखी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 05:38 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 05:38 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 10 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में मामुली कमी आई है। सोने का भाव 71823 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 9 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 9 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भीतेजी देखी गई है। चांदी का भाव 82343 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 9 अप्रैल से 243 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 9 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71832 रुपये थी। 10 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71823 रुपये हो गई है। 9 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82100 रुपये थी। 10 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82343 रुपये हो गई।

10 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71535 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65790 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53867 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42017 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

काम की खबर: सुकन्या समृद्धि योजना का ये नियम जानने के बाद करें निवेश, वरना बाद में होगा पछतावा

इस योजना में निवेश की अवधि 15 साल है। 21 वर्ष बाद यह स्कीम मैच्योर हो जाती है। सुकन्या समृद्धि योजना में अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक सालाना निवेश किया जा सकता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 04:57 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 04:58 PM (IST)

Sukanya Samriddhi Yojana

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि भारत सरकार की एक योजना है। अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल तक है, तो आप उसके लिए इस सरकारी स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इस योजना में निवेश की अवधि 15 साल है। 21 वर्ष बाद यह स्कीम मैच्योर हो जाती है। सुकन्या समृद्धि योजना में अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक सालाना निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में सरकार द्वारा 8.2 फीसदी ब्याज दिया रहा है। इस सरकारी योजना के जरिए आप अपनी राजकुमारी के लिए अच्छी खासी राशि जोड़ सकते हैं। हालांकि सुकन्या समृद्धि योजना का एक नियम सबको पता होना जरूरी है। अधिकांश लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना प्री-मैच्योर विड्रॉल नियम

मान लीजिए आप सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी के नाम से खाता खुलवाते हैं। करीब 5 से 6 साल तक निवेश करने के बाद आपको लगता है कि आगे जारी नहीं रख पाएंगे। ऐसे में आप इतने सालों तक जमा किए गए पैसों को निकलाना चाहेंगे, लेकिन इस स्कीम प्री-मैच्योर विड्रॉल की सुविधा नहीं है। इसमें आंशिक निकासी की जा सकती है। वो भी जब आपकी लाड़ली 18 साल की हो जाएं।

सुकन्या समृद्धि योजना आंशिक निकासी नियम

बेटी की 10वीं कक्षा के बाद या 18 साल की उम्र होने के बाद खाते से आंशिक निकासी की सुविधा मिलती है। पिछले वित्त वर्ष के बैलेंस का 50 फीसदी तक निकाल सकते हैं। पैसा किस्तों में या एकमुश्त मिल सकता है। एक वर्ष में एक बार पैसा मिलेगा। अधिकतम 5 साल तक किस्त में पैसा ले सकते हैं। अगर हायर स्टडीज के लिए पैसा चाहिए तो प्रूफ देना होगा।

किन परिस्थितियों में प्रीमैच्योर क्लोजर होता है

  • अगर लड़की का निधन योजना के मैच्योर होने से पहले हो जाएं, तो उसके अभिभावक को निवेश किया गया पैसा ब्याज के साथ मिलता है। हालांकि इसके लिए डेथ सर्टिफिकेट जमा करना पड़ता है।
  • जिस लड़की के नाम पर खाता है। अगर उसे इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता है, तो समय से पहले अकाउंट क्लोज करवा सकते हैं। ये सुविधा पांच साल बाद मिलती है।
  • लड़की के माता-पिता या कानूनी अभिभावकों का देहांत खाता मैच्योर होने से पहले हो जाता है, तो अकाउंट बंद किया जा सकता है। देश की नागरिकता छोड़ देने पर ब्याज जोड़कर पैसा वापस किया जाता है। अगर दूसरे देश में सेटल हुए हैं, लेकिन भारत की नागरिकता है। तब खाते को मैच्योरिटी तक जारी रख सकते है।
Electrical Car Gross sales: खूब पसंद आ रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल, वित्त वर्ष-2024 में बिक्री 91 फीसदी बढ़ी

पिछले वित्तीय वर्ष में, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खुदरा बिक्री 56 फीसदी बढ़कर 6,32,636 यूनिट हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 4,04,430 यूनिट थी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 10:11 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 10:11 AM (IST)

वित्त वर्ष 2023 में यह 7,28,205 यूनिट था। ओला इलेक्ट्रिक 3,29,237 इकाइयों की खुदरा बिक्री के साथ इस क्षेत्र में सबसे आगे रही, इसके बाद TVS मोटर 1,82,969 रजिस्ट्रेशन के साथ दूसरे स्थान है।

HighLights

  1. रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने बीते वित्त वर्ष में जहां 38,728 यूनिट बेचे थे।
  2. इस साल 66 फीसदी अधिक 64,217 यूनिट बेचकर इस सेगमेंट में टॉप पर हैं।
  3. वित्त वर्ष 2023-24 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण 30 फीसदी बढ़कर 9,47,087 यूनिट हो गया।

पीटीआई, नई दिल्ली। ऑटोमोटिव डीलरों के निकाय FADA ने हाल ही जारी अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री बीते वित्त वर्ष में काफी बढ़ी है। रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की कुल बिक्री वित्त वर्ष 2023 में 47,551 यूनिट थी, जो इस साल बढ़कर अब 90,996 यूनिट हो गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 91 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

टाटा मोटर्स के बिके सबसे ज्यादा व्हीकल

रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने बीते वित्त वर्ष में जहां 38,728 यूनिट बेचे थे, वहीं इस साल 66 फीसदी अधिक 64,217 यूनिट बेचकर इस सेगमेंट में टॉप पर हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण 30 फीसदी बढ़कर 9,47,087 यूनिट हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 7,28,205 यूनिट था। ओला इलेक्ट्रिक 3,29,237 इकाइयों की खुदरा बिक्री के साथ इस क्षेत्र में सबसे आगे रही, इसके बाद TVS मोटर 1,82,969 रजिस्ट्रेशन के साथ दूसरे स्थान है।

पिछले वित्तीय वर्ष में, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खुदरा बिक्री 56 फीसदी बढ़कर 6,32,636 यूनिट हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 4,04,430 यूनिट थी। महिंद्रा समूह ने बीते वित्तीय वर्ष में 60,618 इकाइयों की खुदरा बिक्री की थी, जिसमें 69 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कुछ इसी तरह कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष-2024 में टाटा मोटर्स ने 5,590 इकाइयां बेची और इसके बाद 530 रजिस्ट्रेशन के साथ JBM ऑटो दूसरे स्थान पर है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल आ रहे पसंद

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाया जा रहा है। ताजा आंकड़े इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट की क्षमता को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि Electrical Car की बिक्री हर तिमाही में अच्छी वृद्धि दर्ज कर रही है क्योंकि लोगों के बीच इसकी मांग बढ़ रही है।

Gold-Silver Worth 9 April: सोने-चांदी के भाव में तेजी बरकरार, तोड़ रहे सारे रिकॉर्ड

भारतीय सर्राफा बाजार में 9 अप्रैल 2024 को सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोने का भाव 71832 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 8 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 553 रुपये की तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 07:39 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 07:39 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 9 अप्रैल 2024 को सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोने का भाव 71832 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 8 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 553 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी जबरदस्त तेजी आई है। चांदी का भाव 82100 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 8 अप्रैल से 604 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 8 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71279 रुपये थी। 9 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71832 रुपये हो गई है। 8 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81496 रुपये थी। 9 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82100 रुपये हो गई।

9 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71544 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65798 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53874 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42022 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Tata Mutual Fund: टाटा ने लॉन्च किए 6 इंडेक्स म्यूचुअल फंड, जानिए न्यूनतम कितना कर सकते हैं निवेश

टाटा म्यूचुअल फंड ने छह इंडेक्स फंड लॉन्च किए हैं। जिससे टाटा म्यूचुअल फंड के पैसिव फंडों की कुल संख्या बढ़ गई है। इन छह फंडों का नया फंड ऑफर 22 अप्रैल तक खुला रहेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 04:23 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 04:23 PM (IST)

टाटा ने लॉन्च किए इंडेक्स म्यूचुअल फंड

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Tata Mutual Fund: टाटा म्यूचुअल फंड ने छह इंडेक्स फंड लॉन्च किए हैं। जिससे टाटा म्यूचुअल फंड के पैसिव फंडों की कुल संख्या बढ़ गई है। इन छह फंडों का नया फंड ऑफर (NFO) 22 अप्रैल तक खुला रहेगा। शुरुआती निवेश के लिए न्यूनतम लिमिट पांच हजार रुपये है। इन छह फंडों में से तीन को पहली बार म्यूचुअल फंड कारोबार में उतारा गया है। टाटा एएमसी ने निफ्टी सूचकांकों के साथ मिलकर नए फंडों के लिए बेंचमार्क बनाए हैं। निफ्टी इंडेक्स एनएसई की स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। नए फंडों में टाटा निफ्टी ऑटो इंडेक्स, टाटा निफ्टी रियल्टी इंडेक्स फंड, टाटा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स फंड, टाटा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स फंड और अन्य शामिल हैं।

तीन फंड पहली बार लॉन्च

टाटा एमएसी के तीन फंड पहली बार बाजार में लॉन्च हुए हैं। वे टाटा मिडस्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स फंड, टाटा निफ्टी500 मल्टीकैप इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 50:30:20 इंडेक्स फंड और टाटा निफ्टी500 मल्टीकैप इंफ्रास्ट्रक्चर 50:30:20 इंडेक्स फंड हैं। टाटा एसेट मैनेजमेंट में इंस्टीट्यूशन क्लाइंट के हेड आनंद वरदराजन ने कहा कि ये फंड लॉन्ग संभावनाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, ये हेल्थकेयर इंडेक्स फंड स्मॉल-कैप और मिड-कैप कंपनियों पर आधारित है। ये सैगमेंट हॉस्पिटल, फार्मास्यूटिकल्स और डायग्नोस्टिक्स सहित विभिन्न प्रकार के अवसर प्रदान करते हैं।

वरदराजन ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में हम रेलवेज, हाईवेज और इलेक्ट्रिफिकेशन में तेजी से विकास देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘एक निवेशक के रूप में आपको यह देखने की जरूरत है कि पैसा कहां जा रहा है।’

चयनित शेयरों को ट्रैक करने के लिए इंडेक्स फंड

इंडेक्स फंड चयनित लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों को ट्रैक करते हैं। ये स्टॉक निफ्टी 500 इंडेक्स का हिस्सा है। लार्ज-कैप के लिए कुल वेट 50% तय है। मिडकैप के लिए 30 और स्मॉलकैप सेगमेंट के लिए 20 प्रतिशत तय किया गया है। मार्च के अंत तक इस सूचकांक में 75 स्टॉक थे। इनमें 15 लार्जकैप, 25 मिडकैप और 35 स्मॉलकैप स्टॉक शामिल थे।