काम की खबर: आपके पैन कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे करें चेक

अगर आपको संदेह है कि आपके पैन नंबर का दुरुपयोग किया जा रहा है या किया गया है। ऐसे में संभावित नुकसान से बचने के लिए तत्काल कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 30 Apr 2024 05:48 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 30 Apr 2024 05:48 PM (IST)

PAN Card Misuse

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PAN Card Misuse: पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो बैकिंग, आयकर और अन्य वित्तीय लेनदेन के लिए जरूरी है। पैन की जानकारी कई जगहों पर साझा की जाती है। ऐसे में इसके गलत इस्तेमाल से इनकार नहीं किया जा सकता है। आपने सुना होगा कि साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड और लोन हासिल करने के लिए दूसरों के पैन कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल किया है।

अगर आपको संदेह है कि आपके पैन नंबर का दुरुपयोग किया जा रहा है या किया गया है। ऐसे में संभावित नुकसान से बचने के लिए तत्काल कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है। सवाल यह भी है कि क्या कोई आपकी जानकारी के बिना पैन का इस्तेमाल कर रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में कैसे जानकारी मिलेगी।

कैसे पता करें आपके पैन का गलत इस्तेमाल हो रहा है?

  • अपने बैंक डिटेल्स और क्रेडिट कार्ड बिल सहित सभी वित्तीय जानकारी पर नजर रखें। यह जांचते रहें कि कोई ऐसा लेनदेन तो नहीं हो रहा जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है।
  • अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की निगरानी करें। CIBIL या अन्य क्रेडिट ब्यूरो से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट प्राप्त करें।
  • अगर आपको किसी संदिग्ध लेनदेन पर संदेह है, तो क्रेडिट ब्यूरो, बैंक या वित्तीय संस्थान से संपर्क करें।
  • आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाएं। अपने पैन कार्ड विवरण का इस्तेमाल करके लॉगइन करें। किसी भी त्रृटि या अनधिकृत परिवर्तन के लिए टैक्स फाइलिंग की जांच करें।
  • आप फॉर्म 26AS का विवरण देख सकते हैं कि क्या आपके नाम से कोई वित्तीय लेनदेन किया जा रहा है, जिससे आप अनजान हैं।
  • अगर पैन कार्ड का दुरुपयोग हो रहा है तो आपको क्या करना चाहिए?

    अगर आपको जांच में संदिग्ध लेनदेन देखते हैं तो बैंक या वित्तीय संस्थान को तुरंत सूचित करें। वे मामले की जांच में आपकी सहायता कर सकते हैं। अगर आपके पास पैन कार्ड के दुरुपयोग का सबूत है तो पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा आयकर विभाग से संपर्क करना चाहिए।

    पैन कार्ड के दुरुपयोग की ऑनलाइन रिपोर्ट कैसे करें?

    • टिन एनएसडीएल आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
    • होम पेज पर ग्राहक सेवा अनुभाग ढूंढें। जिसमें ड्रॉप-डाउन मेनू होगा।
    • अब शिकायत या प्रश्न का विकल्प चुनें। इससे शिकायत प्रपत्र खुल जाएगा।
    • अब आवश्यक जानकारी भरें। कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट बटन दबाएं।
    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    Pretend Banking Apps: भूलकर भी मोबाइल में इंस्टॉल न करें ये फर्जी ऐप्स, सरकार ने यूजर्स को किया अलर्ट

    केंद्र सरकार ने iPhone यूजर को फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग ऐप को लेकर चेतावनी दी है।

    By Sandeep Chourey

    Publish Date: Mon, 22 Apr 2024 11:49 AM (IST)

    Up to date Date: Mon, 22 Apr 2024 11:50 AM (IST)

    देश में कई फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स के जरिए भी लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

    HighLights

    1. सरकार ने एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स को Union Financial institution के फर्जी ऐप को लेकर सावधान किया है।
    2. Union-Rewards.apk नाम का यह ऐप फर्जी है और यह यूनियन बैंक की ऑफिशियल ऐप की कॉपी करता है।
    3. इस फर्जी ऐप में यूजर को रिवॉर्ड देने का दावा किया जाता है।

    बिजनेस डेस्क, इंदौर। आजकल फर्जी बैंकिंग ऐप्स और ट्रेंडिंग ऐप्स के जरिए धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते हैं। ऐसे फर्जी ऐप्स के कारण यूजर को साइबर फ्रॉड का सामना न करना पड़े, इसलिए केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। ऐसे Pretend Apps Listing की लिस्ट गृह मंत्रालय की ओर से संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता हैंडल साइबर दोस्त ने दी है।

    यूनियन बैंक का फर्जी ऐप

    सरकार ने एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स को Union Financial institution के फर्जी ऐप को लेकर सावधान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, Union-Rewards.apk नाम का यह ऐप फर्जी है और यह यूनियन बैंक की ऑफिशियल ऐप की कॉपी करता है। इस फर्जी ऐप में यूजर को रिवॉर्ड देने का दावा किया जाता है।

    naidunia_image

    फेक ट्रेडिंग ऐप्स

    देश में कई फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स के जरिए भी लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने iPhone यूजर को फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग ऐप को लेकर चेतावनी दी है। ग्रुप-एस ऐप (Group-S App) एक फेक ऐप है, जो फर्जी ट्रेडिंग के जरिए धोखाधड़ी करता है।

    इन फर्जी ऐप्स से रहें अलर्ट

    • INSECG
    • CHS-SES
    • SAAI
    • SEQUOIA
    • GOOMI

    ये सभी मोबाइल ऐप्स भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के तहत पंजीकृत नहीं है। ऐसे ऐप के जरिए जो यूजर्स निवेश करते हुए यदि किसी कंपनी के शेयर खरीदते हैं तो धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। सेबी की ओर से निवेशकों को यह सलाह दी गई है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल या ऐप के जरिये मिलने वाले मैसेज पर भरोसा न करें।

    Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते खुलेंगे चार आईपीओ, नोट कर लें प्राइस बैंड

    एसएमई सेगमेंट में तीन आईपीओ खुलेंगे। पहले से खुले मेनबोर्ड सेगमेंट में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड हैं। जिनकी क्लोजिंग आने वाले हफ्ते में होगी।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 05:03 PM (IST)

    Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 05:03 PM (IST)

    Upcoming IPO This Week

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Upcoming IPO This Week: 22 अप्रैल से शुरू हो रहे नए सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में हलचल थोड़ी कम रहेगी। इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में एक नया आईपीओ खुलेगा। एसएमई सेगमेंट में तीन आईपीओ खुलेंगे। पहले से खुले मेनबोर्ड सेगमेंट में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और एसएमई में Faalcon Ideas हैं। जिनकी क्लोजिंग आने वाले हफ्ते में होगी। अगले सप्ताह लिस्टेड कंपनी में Vodafone Thought Ltd का एफपीओ सूचीबद्ध होगा। साथ ही एसएमई सेगमेंट की चार कंपनियां शेयर बाजार में शुरुआत करेंगी। आइए आपको बताते हैं कि कौन-से नए आईपीओ खुलेंगे।

    इसका प्राइस बैंड 395-415 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। यह आईपीएल 23 अप्रैल को खुलेगा। 25 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी ने 647.47 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। लॉट साइज 36 शेयर है। 30 अप्रैल को शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

    Varyaa Creations IPO

    यह आईपीओ 22 अप्रैल को खुलेगा। कंपनी 20.10 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 150 रुपये प्रति शेयर है। एक हजार शेयर लॉट साइज रखा गया है।

    Shivam Chemical compounds IPO

    20.18 करोड़ के इस आईपीओ की ओपनिंग 23 अप्रैल और क्लोजिंग 25 अप्रैल को होगी। प्राइस बैंड 44 रुपये और लॉट साइज तीन हजार शेयर है।

    Emmforce Autotech IPO

    इस आईपीओ की ओपनिंग 23 अप्रैल को होगी। प्राइस बैंड 93 से 98 रुपये प्रति शेयर है। इसका लॉट साइज 1200 शेयर है।

    पहले से खुले आईपीओ

    Vodafone Thought Restricted

    वोडाफोन आइडिया का एफपीओ 18 अप्रैल को ओपन हुआ था। यह 22 अप्रैल को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 10-11 रुपये है। लॉट साइज 1298 शेयर है। अब तक 0.54 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

    Well being Insurance coverage: स्वास्थ्य बीमा के नियम में बड़ा बदलाव, 65 साल से ज्यादा आयु वाले लोग ले सकेंगे नई पॉलिसी

    बीमा नियामक इरडाई ने हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। पॉलिसी खरीदने की 65 वर्ष की आयु सीमा को हटा दिया है।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 05:59 PM (IST)

    Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 05:59 PM (IST)

    IRDAI Change Well being Insurance coverage Rule

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IRDAI Change Well being Insurance coverage Rule: अगर आपके माता-पिता की उम्र 65 साल से अधिक है। अब आप उनके लिए स्वास्थ्य बीमा ले पाएंगे। दरअसल, बीमा नियामक इरडाई ने हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। पॉलिसी खरीदने की 65 वर्ष की आयु सीमा को हटा दिया है। इससे पहले 65 साल की उम्र तक ही नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ मिलता था।

    स्वास्थ्य बीमा को लेकर इरडाई का एलान

    पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने पर आयु प्रतिबंध को खत्म करके इरडाई का लक्ष्य समावेशी और सुलभ स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है, जो मेडिकल खर्चों के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह नियम 1 अप्रैल से लागू हो गया है। यानी अब किसी भी उम्र का व्यक्ति नई बीमा पॉलिसी खरीद सकता है।

    बीमा कंपनियों को निर्देश

    इरडाई ने अधिकतम आयु सीमा को समाप्त करते हुए कहा कि बीमा कंपनियां सुनिश्चित करें कि उनके पास सभी के लिए हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध हो। रेग्युलेटर ने हेल्थ इंश्योरेंस प्रोवाइडर्स को वरिष्ठ नागरिकों के हिसाब से बीमा पॉलिसी लाने और क्लेम व शिकायतों को निपटने के लिए चैनल स्थापित करने को कहा है।

    इरडाई ने सर्कुलर में बीमा कंपनियों को पहले से किसी चिकित्सीय स्थिति वाले व्यक्तियों को बीमा पॉलिसी देने का आदेश दिया है। इसमें कैंसर, हार्ट और एड्स जैसी बीमारियों वाले मरीजों को पॉलीसी जारी करने से मना नहीं किया जा सकता है। साथ ही हेल्थ इंश्योरेंस वेटिंग पीरियड को 48 महीने से घटाकर 36 महीने कर दिया है।

    सर्कुलर में कहा गया कि आयुष इलाज कवरेज पर सीमा नहीं है। आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी और होम्योपैथी के तहत उपचार में बिना किसी सीमा के बीमा का कवरेज मिलेगा। इरडाई ने कहा कि बीमा कंपनी यह सुनिश्चित करें कि वे सभी आयु वर्ग की जरूरतों को पूरा करने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्रोजक्ट लेकर आएं।

    काम की खबर: पीएफ खाते से कब और कितना पैसा निकाल सकते हैं, जानिए क्या है निकासी का नियम

    ईपीएफ सदस्य खुद के लिए या अपने परिवार के किसी सदस्य के इलाज के लिए अधिकतम एक लाख रुपये तक निकासी कर सकते हैं। पहले इसकी अधिकतम लिमिट 50 हजार रुपये थी।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 05:51 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 05:51 PM (IST)

    EPF Withdrawal Guidelines

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। EPF Withdrawal Guidelines: जरूरत के समय कर्मचारी अपने EPF खाते में जमा राशि की आंशिक निकासी कर सकते हैं। यह आंशिक निकासी टैक्स मुक्त होती है। बशर्ते ईपीएफ में कम से कम पांच वर्ष तक योगदान किया हो। अगर पांच साल से पहले पैसा निकालते हैं तो 10% टीडीएस चुकाना होगा। ईपीएफ सदस्य खुद के लिए या अपने परिवार के किसी सदस्य के इलाज के लिए अधिकतम एक लाख रुपये तक निकासी कर सकते हैं। पहले इसकी अधिकतम लिमिट 50 हजार रुपये थी। यह बदलाव 10 अप्रैल से लागू हो गया है। इस सुविधा के लिए योगदान की अवधि की बाध्यता नहीं है। इसे एक से अधिक बार भी निकाला जा सकता है।

    इन कामों के लिए भी ईपीएफ से निकाल सकते हैं पैसा-

    घर की खरीद

    अगर तीन साल पीएफ में योगदान किया है तो घर या जमीन खरीदारी या मकान निर्माण के लिए अपने पीएफ फंड का 90 फीसदी तक निकाल सकते हैं। इस सुविधा का इस्तेमाल सिर्फ एक बार किया जा सकता है।

    फ्लैट रेनोवेशन

    अगर पांच साल की पीएफ में किसी कर्मचारी ने कंट्रीब्यूट किया है तो घर के रेनोवेशन के लिए मंथली सैलरी का 12 गुना तक निकाल सकते हैं। इसका इस्तेमाल दो बार किया जा सकता है।

    लोन रिपेमेंट

    कम से कम दस साल पीएफ में योगदान किया है तो होम लोन के रिपेमेंट के लिए 36 महीने की सैलरी की निकासी कर सकते हैं। इस सुविधा का इस्तेमाल सेवाकाल में एक बार कर सकते हैं।

    कब पीएफ का पूरा पैसा निकाल सकते हैं?

    पीएफ फंड की पूरी निकासी रिटायरमेंट के बाद की जा सकती है। नौकरी खोने के एक महीने बाद ईपीएफ बैलेंस का 75% हिस्सा निकाल सकते हैं। इसके बाद अगले दो महीने बेरोजगार रहने पर 25% हिस्से को निकाल सकते हैं।

    SBI Annuity Deposit Scheme: घर बैठे कमाई कराएगी से स्कीम, पैसों की टेंशन होगी दूर, आराम से कटेगा बुढ़ापा

    एसबीआई की वार्षिक जमा योजना में एक बार पैसा जमा कर मासिक रिटर्न पा सकते हैं। राशि पर मूल रकम का एक हिस्सा वापस मिलता है। साथ ही घटते मूल रकम पर ब्याज मिलता है।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 06:39 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 06:39 PM (IST)

    SBI Annuity Deposit Scheme

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। SBI Annuity Deposit Scheme: अब हर नौकरीपेशा अपना और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखने निवेश करता है। ज्यादातर लोग ऐसी जगह इंवेस्टमेंट करना पसंद करते हैं। जहां पैसा सुरक्षित रहे और सालभर का ब्याज पर अच्छा मिले। ऐसे में अधिकांश लोग बैंक में फिक्सड डिपॉजिट करते हैं। जिसमें सालभर में 6 से 7 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। भारतीय स्टेट बैंक की एक वार्षिक जमा योजना है। इसमें एक बार निवेश पर मासिक रिटर्न पा सकते हैं। आइए इस स्कीम से जुड़ी सभी जरूरी बातें जानते हैं।

    निवेश की सीमा नहीं

    एसबीआई की वार्षिक जमा योजना में एक बार पैसा जमा कर मासिक रिटर्न पा सकते हैं। राशि पर मूल रकम का एक हिस्सा वापस मिलता है। साथ ही घटते मूल रकम पर ब्याज मिलता है। इस स्कीम पर 36, 60, 84 और 184 महीने का विकल्प मिलता है। जमा की गई राशि तीन से दस के अवधि के साथ आती है। इसमें न्यूनतम एक हजार रुपये जमा किए जा सकते हैं। अधिकतम की लिमिट नहीं है।

    इतना मिलता है ब्याज

    इस योजना में ब्याज दर चुनी गई अवधि के फिक्सड डिपॉजिट के ब्याज दर के समान होगी। आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्टेट बैंक टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर वार्षिक स्कीम के तहत पेश की जाएगी। 3 से 10 साल की एफडी पर एसबीआई फिलहाल 6 से 7 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है।

    इमरजेंसी में निकाल सकते हैं पैसा

    वार्षिक जमा पर ब्याज पर टीडीएस लगता है। 15 लाख तक जमा राशि के लिए समय से पहले भुगतान की अनुमति है। शिक्षा, शादी या इमरजेंसी में सालना राशि के 75 फीसदी तक ओवर ड्राफ्ट या लोन लिया जा सकता है।

    Tax Free Revenue: विरासत में मिली है संपत्ति तो नहीं लगेगा टैक्स, यहां पढ़ें आयकर से जुड़े काम के टिप्स

    यदि आप किसी साझेदारी फर्म में काम कर रहे हैं तो शेयर ऑफ प्रॉफिट के तौर पर कोई कमाई की है तो टैक्स नहीं देना होगा।

    By Sandeep Chourey

    Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 10:23 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 10:53 AM (IST)

    लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी या मैच्योरिटी वाली रकम पर भी टैक्स नहीं लगता है। यह पॉलिसी का सालाना प्रीमियम उसके सम अश्योर्ड के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।

    HighLights

    1. यदि शादी में किसी दोस्त या रिश्तेदार से कोई उपहार या महंगा गिफ्ट मिला है तो उस पर भी आयकर नहीं लगता है।
    2. रिकॉर्ड में यह शो करना जरूरी है कि जो गिफ्ट मिला है, वह शादी की तारीख के आसपास ही मिला हो।
    3. आपको माता-पिता से विरासत में कोई दौलत, जेवरात या नकदी मिली है तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा।

    बिजनेस डेस्क, इंदौर। यदि आपकी कमाई पर भी भारी टैक्स लग रहा है तो आप टैक्स बचाना चाहते हैं तो सरकार की ओर से मिलने वाली कई रियायतों का लाभ ले सकते हैं। यदि आप आयकर के दायरे में आते हैं तो आपको इन बातों की जानकारी जरूर होना चाहिए कि कौन-कौन सी संपत्ति टैक्स के दायरे में नहीं आती है और किस तरह के इन्वेस्टमेंट के जरिए आप टैक्स बचा सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं आयकर विषयों के जानकार अर्पित भावसार।

    वसीयत में मिली दौलत पर नहीं लगता टैक्स

    यदि आपको माता-पिता से विरासत में कोई दौलत, जेवरात या नकदी मिली है तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा वसीयत के जरिए भी यदि कोई संपत्ति मिली है तो उस पर टैक्स नहीं लगता है। हालांकि ऐसी संपत्ति से यदि कोई आय होती है तो उस पर आपको टैक्स देना होगा।

    शादी में मिला गिफ्ट

    यदि शादी में किसी दोस्त या रिश्तेदार से कोई उपहार या महंगा गिफ्ट मिला है तो उस पर भी आयकर नहीं लगता है। हालांकि रिकॉर्ड में यह शो करना जरूरी है कि जो गिफ्ट मिला है, वह शादी की तारीख के आसपास ही मिला हो। यदि आपकी शादी आज है और रिकॉर्ड में गिफ्ट की प्राप्ति 6 माह बाद दिखाई दे रही होगी तो ऐसी संपत्ति पर टैक्स देना होगा। इसके अलावा यदि गिफ्ट की वैल्यू 50 हजार रुपये से अधिक होती है तो भी टैक्स देना होगा।

    पार्टनरशिप फर्म से मिले लाभ पर टैक्स नहीं

    यदि आप किसी साझेदारी फर्म में काम कर रहे हैं तो शेयर ऑफ प्रॉफिट के तौर पर कोई कमाई की है तो टैक्स नहीं देना होगा। दरअसल फर्म से होने वाली कमाई पर टैक्स पार्टनरशिप वाली फर्म पहले ही जमा कर चुकी होती है। ऐसे में आपके हिस्से में आई राशि पर फिर से टैक्स नहीं देना पड़ता है। हालांकि फर्म के कर्मचारी के रूप में यदि आपको सैलरी मिल रही है तो टैक्स चुकाना होगा।

    naidunia_image

    लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी

    लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी या मैच्योरिटी वाली रकम पर भी टैक्स नहीं लगता है। यह पॉलिसी का सालाना प्रीमियम उसके सम अश्योर्ड के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। यदि यह लाभ तय सीमा से ज्यादा होता है तो टैक्स लगता है। कुछ विशेष मामलों में 15 फीसदी तक की छूट हो सकती है।

    Inventory Market Crash: युद्ध की आहट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, ईरान पर इजरायल के हमले से सहमा शेयर बाजार

    शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद ओएनजीसी 1.15 फीसदी ऊपर 277.30 रूपए पर था। अपोलो हॉस्पिटल, सिप्ला, आईटीसी और सन फार्मा हरे निशान पर कारोबार करते देखे गए।

    By Sandeep Chourey

    Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 10:50 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 10:57 AM (IST)

    NSE का निफ्टी 171.95 अंकों की कमजोरी के साथ 21,823 के लेवल पर खुला है।

    HighLights

    1. युद्ध के हालात के चलते बीएसई और निफ्टी दोनों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है।
    2. BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी शेयर भी गिरावट के साथ ट्रेंड करते दिखे हैं।
    3. BSE का सेंसेक्स 597.21 अंकों की गिरावट के साथ 71,892.78 पर जाकर खुला है।

    बिजनेस डेस्क, इंदौर। इजरायल ने ईरान के शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एपी ने बताया है इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट वाले शहरों पर मिसाइल अटैक किया है। इसका असर भारत में शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। आज शेयर बाजार में कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ है।

    युद्ध के हालात से सहमा बाजार

    युद्ध के हालात के चलते बीएसई और निफ्टी दोनों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी शेयर भी गिरावट के साथ ट्रेंड करते दिखे हैं। BSE का सेंसेक्स 597.21 अंकों की गिरावट के साथ 71,892.78 पर जाकर खुला है। वहीं NSE का निफ्टी 171.95 अंकों की कमजोरी के साथ 21,823 के लेवल पर खुला है।

    naidunia_image

    इन कंपनियों के शेयरों में ग्रोथ

    हालांकि शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद ओएनजीसी 1.15 फीसदी ऊपर 277.30 रूपए पर था। अपोलो हॉस्पिटल, सिप्ला, आईटीसी और सन फार्मा हरे निशान पर कारोबार करते देखे गए।

    इधर अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों के बाद अमेरिकी शेयर बाजार का मिला-जुला रहा। जापान का निक्केई 225 1.88 फीसदी गिर गया, जबकि टॉपिक्स 1.3 फीसदी पर लुढ़क गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी में 1.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कोस्डैक में भी 1.34 फीसदी की गिरावट देखी गई।

    BSE के टॉप गेनर्स और लूजर्स

    आज BSE की टॉप 30 कंपनियों में से सिर्फ एक कंपनी ITC के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते देखे गए। खबर लिखे जाने तक सभी टॉप कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। BSE के लूजर्स की सूची में इनफ़ोसिस, एलएंडटी, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्प और SBI जैसी कंपनियों के शेयर शामिल हैं।

    Gold-Silver Worth 18 April: सोने की कीमत में आई तेजी, चांदी की चमक बरकरार, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

    भारतीय सर्राफा बाजार में 18 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 73477 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 16 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 175 रुपये की तेजी आई है।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 05:12 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 05:12 PM (IST)

    सोने के दाम में तेजी।

    बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth At present: भारतीय सर्राफा बाजार में 18 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 73477 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 16 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 175 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 83327 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 16 अप्रैल से 114 रुपये की तेजी आई है।

    इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 16 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73302 रुपये थी। 18 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73477 रुपये हो गई है। 16 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83213 रुपये थी। 18 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83327 रुपये हो गई।

    18 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 73183 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 67305 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 55108 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42984 रुपये हो गई है।

    कैरेट के अनुसार सोना

    24 कैरेट सोना= 100% सोना

    22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

    18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

    14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

    12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

    10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

    मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

    ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

    Gold-Silver Worth 15 April: राहत भरा रहा सोमवार, सोने-चांदी के दामों में आई कमी, पढ़ें कितना सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड

    भारतीय सर्राफा बाजार में 15 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 72732 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 12 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 442 रुपये की कमी आई है।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 04:20 PM (IST)

    Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 04:20 PM (IST)

    सोने-चांदी की कीमत

    बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth At this time: भारतीय सर्राफा बाजार में 15 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 72732 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 12 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 442 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है। चांदी का भाव 83506 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 12 अप्रैल से 313 रुपये की कमी आई है।

    इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 12 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73174 रुपये थी। 15 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 72732 रुपये हो गई है। 12 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83819 रुपये थी। 15 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83506 रुपये हो गई।

    15 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 72441 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66623 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54549 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42548 रुपये हो गई है।

    कैरेट के अनुसार सोना

    24 कैरेट सोना= 100% सोना

    22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

    18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

    14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

    12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

    10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

    मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

    ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।