Gold-Silver Value 6 Could: गिरावट के बाद फिर उछले सोने-चांदी के दाम, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 6 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 71621 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 3 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 430 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 06 Could 2024 04:02:49 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 06 Could 2024 04:02:49 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value At the moment: भारतीय सर्राफा बाजार में 6 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 71621 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 3 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 430 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 80965 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 3 मई से 976 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 3 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71191 रुपये थी। 6 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71621 रुपये हो गई है। 3 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79989 रुपये थी। 6 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 80965 रुपये हो गई है।

6 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71334 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65605 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53716 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41898 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

EPFO Information: ईपीएफ में फॉर्म 10सी और फॉर्म 10डी का क्या काम है, ईपीएफओ मेंबर्स जानिए यहां

EPFO Information in Hindi: ईपीएस में डिपॉजिट हो रही राशि को लेकर नियम हैं। यदि कर्मचारी का ईपीएस खाते में कॉन्ट्रीब्यूशन दस साल तक रहता है तो वो रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाने का हकदार है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 05 Might 2024 04:53:21 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Might 2024 04:54:33 PM (IST)

EPFO Information in Hindi

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Information in Hindi: सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों का वेतन का कुछ हिस्सा ईपीएफओ में जमा होता है। जिसमें कर्मचारी की सैलरी का 12 प्रतिशत और इतना ही कंपनी जमा करती है। जिसमें एक हिस्सा ईपीएफ खाते और दूसरा ईपीएस में जाता है। जरूरत पड़ने पर मेंबर्स ईपीएफ अकाउंट से कुछ पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि पूरे फंड की निकासी दो महीने तक बेरोजगार रहने या सेवानिवृत्ति के बाद किया जा सकता है।

ईपीएस में डिपॉजिट हो रही राशि को लेकर नियम हैं। यदि कर्मचारी का ईपीएस खाते में कॉन्ट्रीब्यूशन दस साल तक रहता है तो वो रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाने का हकदार है। अगर योगदान दस साल से कम है तो फाइनल सेटलमेंट कर सकता है। ईपीएफओ के पैसे निकालने के लिए 10सी और 10डी फॉर्म की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं कब कौन-सा फॉर्म काम आता है।

फॉर्म 10डी का इस्तेमाल कब किया जाता है?

अगर किसी कर्मचारी ने दस साल से अधिक समय तक ईपीएफ पेंशन खाते में योगदान दिया है, तो रिटायरमेंट के बाद EPFO से पेंशन प्राप्त कर सकता है। सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन पाने के लिए फॉर्म 10डी भरना होगा।

फॉर्म 10सी का जरूरत कब पड़ती है?

ईपीएफओ के नियम के अनुसार, अगर किसी सदस्य की नौकरी की अवधि दस साल तक नहीं है। वो फुल एंड फाइनल सेटलमेंट करना चाहते है तो उसे फॉर्म 10सी भरना होगा। इस फॉर्म का इस्तेमाल पेंशन स्कीम सर्टिफिकेट के लिए किया जाता है।

फॉर्म 31 और 19 की जरूत कब ये भी जानें?

नौकरी के दौरान पैसों की जरूरत पड़ने पर पीएफ बैलेंस का कुछ हिस्सा निकाल सकते हैं। इसके लिए फॉर्म 31 को भरना होगा। वहीं, पूरे फंड की निकासी करने पर ईपीएफ क्लेम फॉर्म 19 का इस्तेमाल करना होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Financial institution Vacation: 7 मई को इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, चेक करें आरबीआई की लिस्ट

बिहार- झझांरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया

गोवा- उत्तरी और दक्षिण गोवा

छत्तीसगढ़- सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर

गुजरात- कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व और पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आणंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी, वलसाड।

कर्नाटक- चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड, दावणगेरे, शिमोगा।

मध्यप्रदेश- भोपाल, राजगढ़, विदिशा, सागर, गुना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना।

महाराष्ट्र- रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले।

उत्तर प्रदेश- हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला, बरेली, संभल।

पश्चिम बंगाल- मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद।

PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान की 17वीं किस्त, जानिए तारीख, पंजीकरण और ई-केवाईसी कैसे करें

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 16वीं किस्त इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 03 Might 2024 05:39:13 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 03 Might 2024 05:39:13 PM (IST)

PM Kisan Yojana seventeenth Installment

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana seventeenth Kist Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान स्कीम की किस्त मई के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि सरकार की ओर से तारीख तय नहीं की गई है। नए लाभार्थी को किसान योजना का लाभ पाने के लिए पंजीकरण करना होगा। वहीं, मौजूदा लाभार्थियों को अगली किस्त का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी करना होगा।

फरवरी में जारी की गई 16वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी। जिसके लिए नौ करोड़ से अधिक कृषकों को 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए थे। 15वीं किस्त 15 नवंबर, 2023 को जारी की गई थी। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये मिलते हैं।

पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

स्टेप 1- सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।

स्टेप 2- होम पेज पर फार्मर्स कॉर्नर सर्च करें।

स्टेप 3- न्यू फार्मर रिजस्ट्रेशन पर जाएं।

स्टेप 4- इसके बाद अपना आधार नंबर डालना होगा।

स्टेप 5- कैप्चा कोड डालकर अपना राज्य चुनें और प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

स्टेप 6- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

स्टेप 7- बैंक अकाउंट और खेती से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।

स्टेप 8- इसके बाद फॉर्म सबमिट करें। अब वेरिफिकेशन किया जाएगा। उसके बाद आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में शामिल कर दिया जाएगा।

ई-केवाईसी जरूरी है

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना से जुड़े कई नियम बनाए हैं। इन नियमों के मुताबिक, स्कीम का फायदा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी कराया है।

पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करें?

किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक्स के जरिए ई-केवाईसी करा सकते हैं। कई बैंकों में पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी की जा रही है। इसके अलवा पीएम किसान पोर्टल और पीएम किसान मोबाइल एप के जरिए e-KYC आसानी से किया जा सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

PM Kusum Yojana: ये सरकारी योजना देती है बंजर जमीन से कमाई का मौका, जानिए कैसे करें आवेदन व आवश्यक दस्तावेज

PM Kusum Yojana in Hindi: पीएम किसान योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। इस स्कीम के तहत किसान अपने खेतों या बंजर जमीन पर 60 प्रतिशत सब्सिडी के साथ सोलर पंप लगवा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रदूषण मुक्त सिंचाई है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 04 Could 2024 05:02:28 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 04 Could 2024 05:03:18 PM (IST)

PM Kusum Yojana

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Kusum Yojana in Hindi: देश में खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं। सभी स्कीम्स के बीच कुछ योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना एक ऐसी ही स्कीम है। इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने पर सब्सिडी दी जाती है।

क्या है प्रधानमंत्री कुसुम योजना?

पीएम कुसुम योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। इस स्कीम के तहत किसान अपने खेतों या बंजर जमीन पर 60 प्रतिशत सब्सिडी के साथ सोलर पंप लगवा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रदूषण मुक्त सिंचाई है। वहीं, इससे कृषकों की नियमित आय भी हो सकेगी। इस स्कीम के तहत किसानों को रियायती दर पर सोलर पैनल उपलब्ध कराए जाते हैं। जिससे वे बिजली उत्पन्न कर सकें। जितनी बिजली की उन्हें आवश्यकता है। उसका इस्तेमाल करने के बाद वे शेष बिजली बेच सकते हैं।

पीएम कुसुम योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?

इस स्कीम के तहत किसानों को अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगाने के लिए 10% राशि का भुगतान करना होगा। केंद्र और राज्य सरकार किसानों को 60% सब्सिडी राशि देती है। बैंकों से 30% लोन का भी प्रावधान है। किसान अपनी इनकम से यह ऋण आसानी से चुका सकते हैं।

कैसे करें पीएम कुसुम योजना के लिए आवेदन?

  • पीएम कुसुम योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट mnre.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है।
  • होमपेज पर योजना से संबंधित दिशानिर्देश पढ़ें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • दिशनिर्दश आपके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बना देंगे।
  • योजना के संबंध में जानकारी के लिए अपने नोडल अधिकारी से संपर्क करें।

पीएम कुसुम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय आधार कार्ड, फोटो, राशन कार्ड, पहचान पत्र, पंजीकरण की प्रति, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और जमीन के डॉक्टूमेंट्स जरूरी है।

पीएम कुसुम योजना के लाभ

  • इस योजना के तहत किसानों को रियायती दर पर सोलर पैनल उपलब्ध कराया जाता है। जिससे वे बिजली पैदा कर सकते हैं।
  • केंद्र सरकार ने ऐसे सौर संयंत्रों का निर्माण शुरू किया है, जो 28,250 मेगावाट बिजली पैदा कर सकते हैं।
  • इसे किसान अपने खेत या बंजर जमीन पर लगवा सकते हैं।
  • इस योजना में केंद्र सरकार 30% और राज्य सरकार 30% सब्सिडी देगी। किसानों को सिंचाई में भी आसानी होगी। साथ ही डीजल और केरोसिन पर निर्भरता कम होगी।
  • इससे पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली वे किसी कंपनी को बेच सकेंगे।
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

काम की खबर: आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर हो गया बंद, तो ऐसे करवाएं नया अपडेट

Aadhaar Card Replace: आधार कार्ड के साथ लिंक नंबर बंद होने पर नया मोबाइल नंबर लिंक करवाना जरूरी है। वरना आपके जरूरी ओटीपी पुराने नंबर पर ही आएंगे। ऐसे में आपके कई वित्तीय काम अटक सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 04 Could 2024 03:37:49 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 04 Could 2024 03:39:17 PM (IST)

Aadhaar Card Replace

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Aadhaar Card Replace: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। स्कूल-कॉलेज में एडमिशन, स्कॉलरशिप से लेकर सरकारी योजनाओं में इसकी जरूरत पड़ती है। आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए। कई बार लोगों का आधार के साथ लिंक नंबर बंद या खो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि इस स्थिति में आधार में नया नंबर कैसे लिंक करवाएं।

आधार कार्ड के साथ लिंक नंबर बंद होने पर नया मोबाइल नंबर लिंक करवाना जरूरी है। वरना आपके जरूरी ओटीपी पुराने नंबर पर ही आएंगे। ऐसे में आपके कई वित्तीय काम अटक सकते हैं। आधार में नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए कुछ आसान स्टेप नीचे देखें-

स्टेप 1- आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए आधार सर्विस सेंटर पर जाएं।

स्टेप 2- वहां जाकर आधार करेक्शन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।

स्टेप 3- फॉर्म में नाम, 12 अंकों का आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स भरनी है।

स्टेप 4- अब फॉर्म को आधार सर्विस सेंटर पर सबमिट कर दें। फिर आपकी बायोमेट्रिक जानकारी ली जाएगी।

स्टेप 5- आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट होने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगता है।

वहीं, यदि आपको जानकारी नहीं है कि आधार के साथ मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं। इसका पता करने के लिए ऑनलाइन स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1-UIDAI की वेबसाइट पर जाना है। फिर ‘माय आधार सेक्शन’ में आधार सर्विस पर जाएं।

स्टेप 2- यहां वेरिएफाई मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का विकल्प मिलेगा।

स्टेप 3- अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें जो आपको लगता है कि लिंक है। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।

स्टेप 4- मोबाइल नंबर लिंक होगा तो नोटिफिकेशन पॉप-अप आएगा। जिस पर लिखा होगा कि नंबर आधार से लिंक है। अगर सबमिट हो जाए तो मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। ईमेल आईडी चेक करने ले लिए यही स्टेप फॉलो करें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Gold-Silver Worth 3 Might: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी के भाव में आया उछाल, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 3 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71191 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 2 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 136 रुपये की कमी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 03 Might 2024 08:08:28 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 03 Might 2024 08:08:28 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth In the present day: भारतीय सर्राफा बाजार में 3 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71191 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 2 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 136 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 79719 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 2 मई से 270 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 2 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71327 रुपये थी। 3 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71191 रुपये हो गई है। 2 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79719 रुपये थी। 3 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79989 रुपये हो गई है।

3 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70906 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65211 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53393 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41647 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Automotive Upkeep Suggestions: गर्मी के मौसम में अपनाएं ये टिप्स, कार हमेशा रहेगी कूल-कूल

धूप में कार को खड़ी करने से कई तरह का नुकसान हो सकता है। गर्मी के मौसम में गाड़ियां भट्टी बन जाती है। हालांकि कुछ टिप्स को अपना कर अपनी कार को ठंडा रख सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 02 Could 2024 04:23 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 02 Could 2024 04:23 PM (IST)

Automotive Upkeep Suggestions For Summer time

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Automotive Upkeep Suggestions For Summer time: भारत में गर्मी अपने चरम पर है। कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में तापमान में और वृद्धि होगी। ऐसे में धूप में कार को खड़ी करने से कई तरह का नुकसान हो सकता है। गर्मी के मौसम में गाड़ियां भट्टी बन जाती है। हालांकि कुछ टिप्स को अपना कर अपनी कार को ठंडा रख सकते हैं।

गाड़ी को छाया में पार्क करें

गर्मी के मौसम में कार को छायादार जगह पर पार्क करना चाहिए। अपने वाहन को सीधी धूप से बचाएं। पेड़ों, इमारतों या ढकी हुई पार्किंग में वाहन को पार्क करें।

सनशेड

अपनी कार में विंडशील्ड के लिए सनशेड लेकर आएं। यह आपकी गाड़ी के अंदरूरी तापमान को कम कर सकते हैं। जब भी वाहन को पार्क करें तो इस्तेमाल करें। मार्केट में कई अच्छे क्वालिटी के सनशेड उपलब्ध हैं।

खिड़की को थोड़ा-सा खोलकर रखें

अपनी गाड़ी को पार्क करने से पहले खिड़की थोड़ी खुली रखें। इससे वाहन के अंदर का गर्म हवा बाहर आ जाएगी। इससे वेंटिलेशन होता रहेगा।

विंडो टिंटिंग

अपनी कार में विंडो टिंटिंग करवा लें। इससे गर्मियों में काफी आराम मिलेगा। इससे यूवी कवर मिल जाता है। हालांकि यह ध्यान रखें कि कार की खिड़कियों में आगे और पीछे ग्लास के लिए न्यूनतम 70% और साइड के शीशों के लिए 50% विजिबिलिटी होनी चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Gold-Silver Value 2 Could: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी की चमक पड़ी फीकी, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 2 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71327 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 30 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 383 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 02 Could 2024 06:34 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 02 Could 2024 06:34 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value Right this moment: भारतीय सर्राफा बाजार में 2 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71327 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 30 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 383 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है। चांदी का भाव 80050 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 30 अप्रैल से 331 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 30 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71710 रुपये थी। 2 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71327 रुपये हो गई है। 30 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 80050 रुपये थी। 2 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79718 रुपये हो गई है।

2 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71041 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65336 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53495 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41726 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Startup India: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा भारत, 10 साल में 300 गुना बढ़ोतरी

जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलकर अनुसंधान को बढ़ावा दिया है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 29 Apr 2024 09:52 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 29 Apr 2024 09:57 AM (IST)

स्पेस सेक्टर में बीते 4 साल के अंदर ही देश में स्टार्टअप की संख्या एक अंक से बढ़कर 3 तक पहुंच गई है।

HighLights

  1. साल 2014 में स्टार्टअप्स की संख्या केवल 350 थी, लेकिन अब इसमें करीब 300 गुना की बढ़ोतरी हुई है।
  2. भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।
  3. भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते यूनिकॉर्न का स्थान बन गया है।

पीटीआई, नई दिल्ली। बीते 10 साल में भारत में स्टार्टअप के मामले में 300 गुना ग्रोथ देखी गई है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि साल 2014 में स्टार्टअप्स की संख्या केवल 350 थी, लेकिन अब इसमें करीब 300 गुना की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते यूनिकॉर्न का स्थान बन गया है।

सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं देश का युवा

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने युवाओं की महत्वाकांक्षा को समझने का प्रयास किया कि रोजगार केवल सरकारी नौकरी तक ही सीमित नहीं है। PM मोदी ने युवाओं को आजीविका के नए तरीकों को बढ़ावा दिया है, जो सरकारी नौकरी की तुलना में ज्यादा लाभदायक हो सकते हैं।

naidunia_image

2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलकर अनुसंधान को बढ़ावा दिया है। स्पेस सेक्टर में बीते 4 साल के अंदर ही देश में स्टार्टअप की संख्या एक अंक से बढ़कर 3 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से कम समय में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वें स्थान पर पहुंच गई है और 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्