Gold-Silver Value 8 Might: सोने-चांदी की कीमतों में मामूली तेजी, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 8 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71725 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 7 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 57 रुपये ज्यादा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 08 Might 2024 04:35:11 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 08 Might 2024 04:35:11 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value At present: भारतीय सर्राफा बाजार में 8 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71725 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 7 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 57 रुपये ज्यादा है। चांदी के भाव में मामुली तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 81663 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 7 मई से 2 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 7 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71668 रुपये थी। 8 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71725 रुपये हो गई है। 7 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81661 रुपये थी। 8 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81663 रुपये हो गई है।

8 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71438 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65700 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53794 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41959 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Share Market Crash: शेयर मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स 1062 और निफ्टी 345 के नीचे, निवेशकों को भारी नुकसान

Share Market Replace: सेंसेक्स 1062 अंक टूटकर 72,404 लेवल पर बंद हुआ। इस सप्ताह की यह सबसे बड़ी गिरावट है। पांच कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 75000 से गिरकर 72 हजार के करीब आ गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 09 Could 2024 04:52:02 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Could 2024 05:10:06 PM (IST)

Share Market Crash

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Share Market At present Updates: शेयर बाजार में गुरुवार को कोहराम मच गया। निफ्टी में 345 अंक की गिरावट आई है। यह 22,000 के नीचे आ गया। सेंसेक्स 1062 अंक टूटकर 72,404 लेवल पर बंद हुआ। इस सप्ताह की यह सबसे बड़ी गिरावट है। पांच कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 75000 से गिरकर 72 हजार के करीब आ गया है। निफ्टी 22,750 से गिरकर 21,957 पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों को तीन लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

बीएसई लिस्टेड 25 शेयरों में गिरावट

गुरुवार को BSE लिस्टेड 25 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है। पांच शेयरों में उछाल रहा है। टाटा मोटर्स के शेयर में दो फीसद, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.48 प्रतिशत, एसबीआई शेयर में 1.27 फीसद, इंफोसिस और एचसीएल में मामूली वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा गिरावट L&T के शेयर में 5.56% का हुआ है। एशियन पेंट्स, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और JSW स्टील में पांच फीसदी तक गिरावट हुई है।

छह शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

एलएंडटी के शेयर 6% गिरकर 3275 रुपये पर पहुंच गए। पावर फाइनेंस में 5%, पिरामल एंटरप्राइजेज में 9%, एनएचपीसी में 5.26% और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में 8% की गिरावट गुरुवार को आई है।

ग्लोबल बाजार का हाल

एशियाई मार्केट में शंघाई और हांगकांग प्रॉफिट के साथ बंद हुए। सियोल और टोक्यो में गिरावट हुई। यूरोपीय बाजार मिश्रित कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट बुधवार रात को मिश्रित क्लोज हुआ।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट की सीजन सेल का आज आखिरी दिन, इन प्रोडक्ट पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

भारतीय ब्रांड Boat को भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। Flipkart सेल में यह डिवाइस आपको सिर्फ 799 रुपये में मिल जाएगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 09 Might 2024 10:11:10 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Might 2024 01:47:45 PM (IST)

Flipkart सेल में सैमसंग कंपनी की स्मार्ट टीवी केवल 24,990 रुपए में लिस्ट की गई है। 43 इंच के इस टीवी में कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

HighLights

  1. अच्छे ईयरफोन की तलाश कर रहे हैं तो भारतीय ब्रांड Boat को भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।
  2. Flipkart सेल में यह डिवाइस आपको सिर्फ 799 रुपये में मिल जाएगा।
  3. BoAt Airdopes अल्फा में आपको 35 घंटे का प्लेबैक टाइम, 13mm ड्राइवर, डुअल माइक के साथ ENx और बीस्ट मोड भी मिलता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। Flipkart की सीजन सेल का आज आखिरी दिन है। ऐसे में यदि आप भी Flipkart के ‘बिग सेविंग डे’ के आखिरी दिन यदि कोई डिवाइस या प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो आपको बंपर डिस्काउंट मिल सकता है। Flipkart सेल में आपको मोबाइल फोन, ईयरबड्स, टीवी, फ्रिज से लेकर वाशिंग मशीन पर अच्छा डिस्काउंट मिल जाएगा। हम यहां आपको कुछ खास प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन पर आपको भारी डिस्काउंट मिल सकता है।

SAMSUNG 108 Sensible Tizen TV 2023 Version

Flipkart सेल में सैमसंग कंपनी की स्मार्ट टीवी केवल 24,990 रुपए में लिस्ट की गई है। 43 इंच के इस टीवी में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। यदि आप 25000 रुपए के बजट में अच्छा टीवी खरीदना चाहते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस टीवी को खरीदने पर 3500 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।

naidunia_image

BoAt Airdopes अल्फा

यदि आप अपने लिए अच्छे ईयरफोन की तलाश कर रहे हैं तो भारतीय ब्रांड Boat को भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। Flipkart सेल में यह डिवाइस आपको सिर्फ 799 रुपये में मिल जाएगा। खास बात ये है कि BoAt Airdopes अल्फा में आपको 35 घंटे का प्लेबैक टाइम, 13mm ड्राइवर, डुअल माइक के साथ ENx और बीस्ट मोड भी मिलता है।

Motorola Edge 50 Professional 5G

Flipkart सेल में Motorola Edge 50 Professional 5G स्मार्टफोन पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 30,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Flipkart सेल में सभी बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 3000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Motorola Edge 50 Professional 5G में 6.7 इंच का डिस्प्ले, 7 जेन 3 मोबाइल प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी रोम दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस डिवाइस को 68W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Earnings Tax Discover: कई लोगों को मिल रहा इनकम टैक्स का नोटिस, टेंशन न लेकर ये काम करें

यदि करदाता को आयकर विभाग की ओर से धारा 142(1) के तहत नोटिस दिया जाता है तो आयकर विभाग का आदेश देता है कि जल्द से जल्द रिटर्न फाइल करें।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 09 Might 2024 09:25:29 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Might 2024 09:25:29 AM (IST)

यदि कोई करदाता रिटर्न फाइल के दौरान ब्याज से जुड़ी कोई जानकारी नहीं देता है तो आयकर विभाग की ओर से इन धारा के तहत नोटिस दिया जाता है।

HighLights

  1. सबसे पहले आपको यह चेक करना चाहिए कि किन कारणों से आपको नोटिस दिया गया है।
  2. यदि विभाग की ओर से इनकम टैक्स एक्ट की धारा 143(1) के तहत नोटिस दिया जाता है तो परेशान न हो।
  3. धारा 143(1) को टैक्स की भाषा में ‘लेटर ऑफ इंटीमेशन’ कहा जाता है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। इन दिनों कई लोगों को आयकर विभाग की ओर से नोटिस मिल रहे हैं। दरअसल अभी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR Submitting) करने का समय चल रहा है और ऐसे समय टैक्स से बचने के लिए कई कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बावजूद Earnings Tax Division की ओर से नोटिस मिल जाता है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आता है कि ऐसी परिस्थिति में सबसे पहले क्या करना चाहिए। क्या उन्हें इनकम टैक्स विभाग की ओर से मिले नोटिस का जवाब देना चाहिए या फिर रिटर्न फाइल करना चाहिए। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं टैक्स सलाहकार अभिषेक मलतारे

पहले नोटिस का कारण जानें

यदि आपको भी इनकम टैक्स विभाग की ओर से नोटिस मिला है तो सबसे पहले आपको यह चेक करना चाहिए कि किन कारणों से आपको नोटिस दिया गया है। दरअसल जब कोई टैक्सपेयर नोटिस का जवाब या फिर गलती को सुधारने के लिए रिटर्न फाइल नहीं करता है, तब विभाग की ओर से जांच के दायरे में आ जाता है। यदि विभाग की ओर से इनकम टैक्स एक्ट की धारा 143(1) के तहत नोटिस दिया जाता है तो परेशान न हो।

naidunia_image

टैक्स सलाहकार अभिषेक मलतारे के मुताबिक, धारा 143(1) को टैक्स की भाषा में ‘लेटर ऑफ इंटीमेशन’ कहा जाता है। यदि कोई करदाता रिटर्न फाइल के दौरान ब्याज से जुड़ी कोई जानकारी नहीं देता है तो आयकर विभाग की ओर से इन धारा के तहत नोटिस दिया जाता है। इस धारा के तहत आयकर विभाग आदेश देता है कि ITR में जो गलती की है, उसमें तत्काल सुधार कर लें।

धारा 142(1) के तहत नोटिस मिले तो क्या करें

इसके अलावा यदि करदाता को आयकर विभाग की ओर से धारा 142(1) के तहत नोटिस दिया जाता है तो आयकर विभाग का आदेश देता है कि जल्द से जल्द रिटर्न फाइल करें। इस धारा के तहत नोटिस तब जारी किया जाता है, जब आयकर विभाग को बाकी जानकारी जैसे कैपिटल गेन, ब्याज से होने वाली इनकम आदि के बारे में जानकारी नहीं प्राप्त होती है।

जानें क्या है CBDC की गाइडलाइन

टैक्सपेयर सही तरह से अपना ITR दाखिल कर सके, इसके लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDC) की ओर से गाइडलाइन भी जारी की है। इस आईटीआर दाखिल करने संबंधित नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। यह गाइडलाइन हर साल जारी की जाती है। इस साल ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Gold-Silver Worth 22 April: सोने की कीमत में आई कमी, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 22 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 73404 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 19 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 529 रुपये की कमी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 22 Apr 2024 08:16 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 22 Apr 2024 08:16 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth At the moment: भारतीय सर्राफा बाजार में 22 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 73404 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 19 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 529 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 82853 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 19 अप्रैल से 1299 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 19 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73404 रुपये थी। 22 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 72875 रुपये हो गई है। 19 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82853 रुपये थी। 22 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81554 रुपये हो गई।

22 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 72583 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66754 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54656 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42632 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Jagran New Media ने शुरू किया Khojle.com, CEO भरत गुप्ता ने साझा किए कामयाबी के मंत्र

जागरण प्रकाशन लिमिटेड की डिजिटल विंग जागरण न्यू मीडिया ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Khojle.com की शुरुआत की है। इसमें उनका सहयोगी ONDC नेटवर्क है। Khojle.com के जरिए ई-कॉमर्स व्यापार को बदलने की तैयारी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 08 Might 2024 09:52:34 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 08 Might 2024 09:52:34 PM (IST)

Jagran New Media की नई पहल।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। जागरण प्रकाशन लिमिटेड की डिजिटल विंग जागरण न्यू मीडिया ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Khojle.com की शुरुआत की है। इसमें उनका सहयोगी ONDC नेटवर्क है। Khojle.com के जरिए ई-कॉमर्स व्यापार को बदलने की तैयारी है।

Khojle.com को लॉन्च करते समय जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता, ONDC नेटवर्क के एमडी और सीईओ टी कोशी और एंजेल इंवेस्टर और बिजनेस स्ट्रैटेजिस्ट लॉयड मथायस मौजूद रहे। इस दौरान सभी ई-कॉमर्स के फैलाव को लेकर बात की।

DPI ने खोली नई दुनिया

चर्चा की शुरुआत करते हुए लॉयड मथायस ने कहा कि डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रैक्चर में बीते कुछ सालों में बहुत काम हुआ है। भारत में यूपीआई पेमेंट की शुरुआत होने के बाद यह बहुत तेजी आगे बढ़ा है। डीपीआई के योगदान की वजह से ही स्टार्टअफ सफल हो रहे हैं और शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है।

यूपीआई की तरह सफल होगा ओएनडीसी

ओएनडीसी के एमडी ने कहा कि कि हम एक ऐसे नेटवर्क को बनाएंगे, जिससे भारत में हर कोने तक डिलीवरी पहुंचे। इसकी कीमत को इस तरह रखा जाएगा, जिससे विक्रेता और ग्राहक को परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि ओएनडीसी की शुरूआती छह महीने की यात्रा में हमारे साथ 500 व्यापारी जुड़े थे। उस समय 1200 ट्रांसजैक्शन हुए थे। एक साल तीन महीने में हमारे साथ 4.5 लाख व्यापारी जुड़े हैं, जिससे 7.6 मिलियन का ट्रांसजैक्शन हुआ है।

छोटे शहरों के विक्रेताओं को करेंगे जागरुक

भरत गुप्ता ने एडवरटाइजमेंट को लेकर अपनी स्ट्रेटजी बताई कि हम पूरे हिंदी हार्टलैंड के 40 शहरों में Khojle.com का प्रचार करेंगे। हम विक्रेताओं के पास जाएंगे। हम ग्राहकों को Khojle.com के बारे में जागरुक करेंगे। छोटे शहरों में ग्राहक ई-कॉम प्लेटफॉर्म के बारे में नहीं जानते हैं, इसलिए उनको शिक्षित करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हम Khojle.com के प्रचार के लिए डिजिटल मार्केटिंग का सहारा लेंगे। हमारे पास भौतिक और डिजिटल मंच हैं, जिनसे ग्राहकों तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि हम प्रिंट में अपने क्रिएटिव को पब्लिश करते हैं, तो उसमें क्यूआर कोड भी दे सकते हैं। क्यूआर कोड को स्कैन कर ग्राहक आसानी से हमारे प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

पंजाब नेशनल बैंक में है अकाउंट तो तुरंत कर लें ये काम, वरना एक महीने में बंद हो जाएगा खाता

पीएनबी ने नोटिस में कहा कि जोखिम को रोकने के लिए ऐसे खातों को बंद करने का निर्णय लिया है। तीन साल की गणना 30 अप्रैल 2024 तक की जाएगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 07 Could 2024 07:16:50 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 07 Could 2024 07:16:50 PM (IST)

पीएनबी ने ग्राहकों को किया अलर्ट।

HighLights

  1. पीएनबी ने ग्राहकों के लिए जारी किया अलर्ट।
  2. ऐसे खाते एक महीने में बंद कर दिए जाएंगे।
  3. सभी खातों की गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Punjab Nationwide Financial institution: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है तो यह खबर आपके काम की है। बैंक ने कहा कि अगर ग्राहकों के अकाउंट में पिछले तीन साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ है। साथ ही खाते में राशि नहीं है तो ऐसे खातों को महीनेभर में बंद कर दिया जाएगा। पीएनबी ने नोटिस में कहा कि जोखिम को रोकने के लिए ऐसे खातों को बंद करने का निर्णय लिया है। तीन साल की गणना 30 अप्रैल 2024 तक की जाएगी।

इन खातों पर नहीं होगा असर

पीएनबी ने कहा कि डीमैट अकाउंट से जुड़े खाते, सक्रिय स्थायी अनुदेश वाले लॉकर, 25 साल से कम आयु के ग्राहक, नाबालिगों के खाते, सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा स्कीम, पीएमएसबीवाई, एपीवाई और डीबीटी के लिए खोले गए खाते बंद नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा न्यायालय, आयकर विभाग या अन्य वैधानिक प्राधिकरण के आदेश पर फ्रीज किए गए अकाउंट बंद नहीं होंगे।

एनआरआई कस्टमर को यूपीआई की सुविधा

प्राइवेट सेक्टर का ICICI बैंक एनआरआई ग्राहकों को भारत में यूपीआई पेमेंट की सुविधा दे रहा है। यूजर्स इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से क्यूआर कोड को स्कैन करके, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

इस सुविधा के साथ एनआरआई कस्टमर्स देश में एनआरई और एनआरओ बैंक खाते में रजिस्टर्ड नंबर से बिल, व्यापार और ई-कॉमर्स के लिए भी पेमेंट कर सकते हैं। यह सर्विस बैंक ने अपने मोबाइल बैंकिंग एप पर उपलब्ध कराई है। बता दें पहले एनआरआई को यूपीआई के लिए अपने बैंक के साथ भारतीय मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाना पड़ता था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

काम की खबर: आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, घर बैठे ऐसे ऑनलाइन पता लगाएं

अगर आपको लगता है कि आपके आधार का गलत इस्तेमाल हो रहा है। आप घर बैठे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 07 Could 2024 08:59:22 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 07 Could 2024 10:30:58 PM (IST)

Aadhaar Authentication Historical past

HighLights

  1. आधार कार्ड की कई कामों में जरूरत पड़ती है।
  2. आधार कार्ड के जरिए धोखाधड़ी होने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
  3. आधार से जुड़ी जानकारी देने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Aadhaar Authentication Historical past: आधार कार्ड आज के समय बहुत जरूरी दस्तावेज है। सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर स्कूल-कॉलेज में एडमिशन के लिए आधार नंबर की जरूरत पड़ती है। आधार में नाम, पता, फोन नंबर और फिंगरप्रिंट की जानकारी रहती है। किसी गलत हाथों में आधार कार्ड के पड़ने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आपको लगता है कि आपके आधार का गलत इस्तेमाल हो रहा है। आप घर बैठे इसे चेक कर सकते हैं। UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आधार नंबर कहां और कब इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ता है। यह सर्विस पूरी तरह से निशुल्क है।

ये रही आधार प्रमाणीकरण जांचने की प्रक्रिया

स्टेप 1- सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/hello/ पर जाना होगा।

स्टेप 2- यहां आधार सर्विस में जाकर नीचे तरफ Aadhaar Authentication Historical past पर क्लिक करना है।

स्टेप 3- यहां आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड को डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।

स्टेप 4- आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे डालकर सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5- इसके बाद ऑथेंटिकेशन टाइप और डेट रेंज सहित मांगी गई जानकारियां भरनी है।

स्टेप 6- वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक करते ही पिछले 6 महीने की लिस्ट आ जाएगी। जिसमें आधार का इस्तेमाल कहां हुआ है, इसकी जानकारी होगी।

आधार का गलत इस्तेमाल होने पर कहां शिकायत करें?

अगर आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1947 और assist@uidai.gov.in पर ईमेल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। वहीं, uidai.gov.in/file-complaint पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।

आधार कार्ड लॉक करने की प्रोसेस

स्टेप 1- सबसे पहले https://uidai.gov.in/hello/ पर जाएं।

स्टेप 2- यहां आधार सर्विस सेक्शन में आधार लॉक और अनलॉक का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

स्टेप 3- आधार लॉक करने के लिए UID नंबर, नाम और पिनकोड डालना होगा। मोबाइल पर ओटीपी आएगा। उसे सबमिट करते ही आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

स्टेप 4- अनलॉक करने के लिए वर्चुअल आईडी और सिक्योरिटी कोड डालने होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

काम की खबर: पास आ गया ITR भरने का समय, जानें क्यों जरूरी होता है Kind-16

फॉर्म-16 में कंपनी अपने यहां काम करने वाले कर्मचारी की सैलरी में काटे गए टैक्स और टैक्स छूट का विस्तार से विवरण होता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 03 Might 2024 09:39:31 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 03 Might 2024 10:31:43 AM (IST)

Kind-16 ऐसे कर्मचारियों को जारी किया जाता है, जो बीते कारोबारी साल में काम कर चुका है।

HighLights

  1. Kind-16 वास्तव में TDS Certificates का ही काम करता है।
  2. सभी कंपनियों को अपने कर्मचारी के लिए तय समय सीमा की अंदर फॉर्म-16 जारी करना जरूरी होता है।
  3. कंपनियों को हर साल 15 जून से पहले कंपनियों को यह फॉर्म जारी करना होता है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का समय करीब आ गया है और यदि आपके खाते में भी हर माह सैलरी जमा होती है तो ऐसे में आपके लिए Kind-16 भरना बेहद जरूरी होता है। आयकर मामलों में Kind-16 का क्या महत्व है और इसे भरना क्यों जरूरी है, इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं टैक्स सलाहकार अभिषेक मलतारे

क्या होता है Kind 16

फॉर्म-16 में कंपनी अपने यहां काम करने वाले कर्मचारी की सैलरी में काटे गए टैक्स और टैक्स छूट का विस्तार से विवरण होता है। Kind-16 भी दो हिस्सों में होता है। इसके पार्ट-A में वित्त वर्ष में काटे गए TDS की जानकारी के साथ कर्मचारी का पैन और कंपनी का टैन नंबर दिया होता है। वहीं दूसरी ओर Kind-16 के पार्ट-B में कर्मचारी की सैलरी, अलाउंस, HRA और स्पेशल अलाउंस की जानकारी होती है।

naidunia_image

क्यों जरूरी है Kind-16

अभिषेक मलतारे के मुताबिक, Kind-16 वास्तव में TDS Certificates का ही काम करता है। आयकर नियमों के मुताबिक, सभी कंपनियों को अपने कर्मचारी के लिए तय समय सीमा की अंदर फॉर्म-16 जारी करना जरूरी होता है। नियमों के मुताबिक, कंपनियों को हर साल 15 जून से पहले कंपनियों को यह फॉर्म जारी करना होता है। Kind-16 ऐसे कर्मचारियों को जारी किया जाता है, जो बीते कारोबारी साल में काम कर चुका है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

PM Kisan seventeenth Installment: लाभार्थियों की सूची में बड़ी छंटनी, किसान भाई अपडेट लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

कई किसानों ने इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन भी किया है और अयोग्य किसानों की इस सूची से छंटनी भी कई गई है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 06 Could 2024 09:49:44 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 06 Could 2024 09:51:02 AM (IST)

देश के लाखों करोड़ों किसान इन दिनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

HighLights

  1. हर 4 माह में किसानों के खाते में 2000 रुपये की सम्मान निधि जमा की जाती है।
  2. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की सम्मान निधि दी जाती है।
  3. केंद्र सरकार ने 28 फरवरी 2024 को किसानों के खातों में 16वीं किस्त जमा की थी।

बिजनेस डेस्क, इंदौर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर कृषि विकास और किसानों के हितों के लिए कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है। ऐसी ही एक चर्चित योजना है – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके तहत किसानों के खाते में सम्मान निधि ट्रांसफर की जाती है। देश के लाखों करोड़ों किसान इन दिनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई किसानों ने इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन भी किया है और अयोग्य किसानों की इस सूची से छंटनी भी कई गई है। ऐसे में आपको किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। अपडेट लिस्ट में किसान भाई अपना नाम चेक कर सकते हैं।

naidunia_image

लाभार्थी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • स्क्रीन पर ‘Know Your Standing’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां किसान भाई रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद किसानों को ‘Beneficiary Listing’ पर क्लिक करना होगा।
  • अपने राज्य, जिले या गांव की जानकारी देकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • इसके बाद ‘Get Report’ का चयन करें। यहां आप अपने गांव के लाभार्थी की लिस्ट भी देख सकते हैं।
  • जानें क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर 4 माह में किसानों के खाते में 2000 रुपये की सम्मान निधि जमा की जाती है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की सम्मान निधि दी जाती है। केंद्र सरकार ने 28 फरवरी 2024 को किसानों के खातों में 16वीं किस्त जमा की थी और अब किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। किसान भाईयों को इस योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए तो वे 155261/011-24300606 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्